Blog

  • 24 घंटे बिजली पाने का अधिकार, तय वक्त से ज्यादा कटौती हुई तो मुआवजा भी मिलेगा….

    24 घंटे बिजली पाने का अधिकार, तय वक्त से ज्यादा कटौती हुई तो मुआवजा भी मिलेगा….

    देशभर के बिजली ग्राहकों को कई अधिकार देने वाले ‘द इलेक्ट्रिसिटी (राइट्स ऑफ कंज्यूमर्स) रूल्स: 2020’ को सोमवार को नोटिफाई कर दिया गया। इसमें ग्राहकों को 24 घंटे बिजली पाने का अधिकार भी दिया गया है। अगर बिजली कंपनियां तय वक्त से ज्यादा कटौती करती हैं तो उन्हें ग्राहकों को मुआवजा देना होगा। नोटिफिकेशन के साथ ही नए नियम लागू भी हो गए हैं।

    बिजली कंपनियों की मोनोपॉली खत्म होगी

    पावर और न्यू एंड रिन्युएबल एनर्जी मिनिस्टर आरके सिंह ने कहा- अभी पूरे देश में बिजली कंपनियों की मोनोपॉली है। ग्राहकों के पास कोई विकल्प नहीं है। ऐसे में ग्राहकों को अधिकार देने के लिए नए रूल्स और इनको लागू करने के लिए सिस्टम की जरूरत थी। अब बिजली कंपनियों की मोनोपॉली (एकाधिकार या मनमानी) खत्म हो जाएगी।

    नए इलेक्ट्रिसिटी रूल्स को लेकर बिजली मंत्रालय ने सितंबर में ड्राफ्ट जारी किया था। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इन रूल्स को लेकर 100 से ज्यादा सुझाव मिले थे। इन सुझावों को फाइनल रूल्स में शामिल किया गया है। इसमें कंज्यूमर्स का ध्यान रखा गया है।

    मुआवजा मिला तो बैंक अकाउंट में जमा होगा

    रूल्स में इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूमर्स को नए या मौजूदा कनेक्शन में मोडिफिकेशन, मीटरिंग अरेंजमेंट, बिलिंग और पेमेंट समेत कई अधिकार दिए गए हैं। अगर बिजली कंपनियां समय पर सर्विस मुहैया नहीं करातीं तो उन्हें ग्राहकों को मुआवजा देना होगा। यह मुआवजा सीधे ग्राहकों के बैंक खाते में जमा होगा। मुआवजा तय करने का जिम्मा रेगुलेटरी कमीशन को सौंपा गया है। बिजली कंपनियों को ग्राहकों को 24 घंटे सप्लाई देनी होगी। हालांकि, एग्रीकल्चर समेत कुछ खास तरह के कनेक्शन वाले ग्राहकों को कम सप्लाई मिलेगी।

    मेट्रो सिटी में 7 दिन में नया कनेक्शन मिलेगा

    पावर सेक्रेटरी संजीव एन सहाई ने कहा- नए नियमों के तहत बिजली कंपनियों की यह जिम्मेदारी होगी कि वह कंज्यूमर की मांग के हिसाब से तय जगह पर सर्विस दें। कंपनियों को मेट्रो सिटीज में 7 दिन में नया कनेक्शन देना होगा। म्युनिसिपल एरिया में यह अवधि 15 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 30 दिन होगी।

  • नई ट्रेनों की संख्या में इज़ाफे के लिए रेलवे बोर्ड तैयार ..

    नई ट्रेनों की संख्या में इज़ाफे के लिए रेलवे बोर्ड तैयार ..

    दिल्ली । तकलीफदेह कोरोना काल में भारतीय रेलवे बेहद सावधानी से धीरे-धीरे ट्रेनों की संख्या में इजाफा कर रहा है। अब भारतीय रेलवे द्वारा माता वैष्णो देवी कटड़ा जाने वाले तीर्थ यात्रियों को अच्छी खबर दी गई है। उत्तर रेलवे देश के विभिन्न स्टेशनों से श्रीमाता वैष्णों देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन के लिए नई स्पेशल रेल गाडियों का ऐलान किया है। ये सभी गाड़ियां पूरी तरह से आरक्षित हैं। इनमें यात्रा करने के लिए यात्रियों को पहले से ही रिजर्वेशन करवाना होगा। इन सभी ट्रेनों को अपने रूट पर कई स्टॉपेज दिए गए हैं।

    04672/04671 श्रीमाता वैष्णों देवी कटड़ा- बांद्रा टर्मिनस- श्रीमाता वैष्णों देवी कटड़ा
    स्वराज एक्सप्रेस स्पेशल रेलगाड़ी हफ्ते में चार दिन श्रीमाता वैष्णों देवी कटड़ा- नई दिल्ली- बांद्रा टर्मिनस रेलवे स्टेशनों के बीच चलेगी। 04672 श्रीमाता वैष्णों देवी कटड़ा से हर मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को 30.12.2020 से सुबह 9.55 पर चलेगी जबकि 04671 बांद्रा टर्मिनस से रविवार, सोमवार, वीरवार और शुक्रवार को दोपहर 11.00 बजे चलेगी।

    04676/04675 श्रीमाता वैष्णों देवी कटड़ा- गांधीधाम- श्रीमाता वैष्णों देवी कटड़ा
    सर्वोदय एक्सप्रेस विशेष रेलगाड़ी हफ्ते में एक दिन श्रीमाता वैष्णों देवी कटड़ा- नई दिल्ली- गांधीधाम स्टेशनों के बीच दौड़ेगी। 04676 श्रीमाता वैष्णों देवी कटड़ा से 31.12.2020 से हर वीरवार को 9.55 पर चलेगी जबकि 04675 गांधीधाम जं से 02.01.2021 से हर शनिवार को 9.10 चलेगी।

    04678/04677 श्रीमाता वैष्णों देवी कटड़ा-हापा- श्रीमाता वैष्णों देवी कटड़ा
    ये स्पेशल ट्रेन श्रीमाता वैष्णों देवी कटड़ा-हापा रेलवे स्टेशनों के बीच हफ्ते में सिर्फ एक दिन अपनी सेवाएं देगी। 04678 श्रीमाता वैष्णों देवी कटड़ा से 04.01.2021 से हर सोमवार को 9.55 पर चलेगी जबकि 04677 हापा से 05.01.2021 से हर मंगलवार को 8.30 पर चलेगी।

    04680/04679 श्रीमाता वैष्णों देवी कटड़ा- जामनगर- श्रीमाता वैष्णों देवी कटड़ा
    श्रीमाता वैष्णों देवी कटड़ा- जामनगर- श्रीमाता वैष्णों देवी कटड़ा रेलवे स्टेशनों के बीच हफ्ते में एक दिन चलेगी। ये ट्रेन 03.01.2021 से श्रीमाता वैष्णों देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन से हर रविवार को 9.55 पर चलेगी जबकि 04679 जामनगर से 06.01.2021 से हर बुधवार को 8.15 पर चलेगी ।

    इन ट्रनों के अलावा उत्तर रेलवे ने कई अन्य ट्रेनों के टाइम में बदलाव भी किया है। इन ट्रेनों में 02033/02034 कानपुर-नई दिल्ली-कानपुर शताब्दी शामिल (हफ्ते में तीन दिन), 04131/04132 प्रयागराज-उधमपुर (हफ्ते में दो दिन), 04185/04186 ग्वालियर-बरौनी (हफ्ते में 5 दिन), 04113/04114 प्रयागराज-देहरादून-प्रयागराज फेस्टिवल स्पेशल (हफ्ते में दो दिन), 02683/02684 (यशवंतपुर-लखनऊ-यशवंतपुर फेस्टिवल स्पेशल), 02414/02413 निजामुद्दीन-मडगांव-निजामुद्दीन राजधानी (हफ्ते में दो दिन) और 06012/06011 निजामुद्दीन-कन्यकुमारी-निजामुद्दीन सुपरफास्ट स्पेश ट्रेन शामिल हैं।

  • जीजा के साथ सन्दिग्ध अवस्था में मिली पत्नी,डांटा तो जीजा ने कर दी पिटाई….

    जीजा के साथ सन्दिग्ध अवस्था में मिली पत्नी,डांटा तो जीजा ने कर दी पिटाई….

    भिलाई । करीब 4 बजे युवक की नींद खुली तो पत्नी बिस्तर से गायब थी, वह उसे ढूंढने लगा तो उसकी पत्नी जीजा के कमरे में संदिग्ध हालत में मिली। इस पर युवक ने पत्नी को डांटा तो जीजा ने गाली-गलौज करते हुए युवक को लात-घूंसों से पीटा। इस दौरान युवक की बहन बीच-बचाव करने पहुंची तो उसे भी जमकर मारा। बहन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    जामुल थाने से मिली जानकारी के अनुसार राजेश चतुर्वेदी 22 दिसंबर को अपनी पत्नी कीर्ति के साथ बड़ी बहन के गांव बासीन आया था। जय स्तंभ के पास रात को हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम को सभी लोग घर में ही देख रहे थे। इस दौरान राजेश को नींद आने लगी तो वह सोने के लिए चला गया। अगले दिन तड़के करीब 4 बजे राजेश की नींद खुली, तो देखा कि उसकी पत्नी कीर्ति वहां नहीं है। इस पर राजेश उसे घर में ही ढूंढने लगा। आरोप है कि इस दौरान कीर्ति उसके जीजा जागेश्वर के साथ संदिग्ध हालत में कमरे में दिखी। इस पर राजेश ने कीर्ति को डांटा तो जागेश्वर ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि जागेश्वर ने राजेश को धक्का देकर गिरा दिया और लात-घूंसों से पीटने लगा। इसके चलते उसके नाक, मुंह, सिर, पीठ, सीने और हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट करते देख राजेश की बड़ी बहन बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोप है कि जागेश्वर ने उनको भी बुरी तरह से पीटा। इसके चलते उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजेश ने भी अपना इलाज कराया और फिर बुधवार देर शाम जामुल थाने आकर FIR दर्ज कराई है। इसमें उसने अपने जीजा जागेश्वर पर मारपीट और गाली देने का आरोप लगाया है।

  • ऑनलाइन ठगी की शिकार हुईमेडिकल कॉलेज की छात्रा….

    ऑनलाइन ठगी की शिकार हुईमेडिकल कॉलेज की छात्रा….

    रायपुर। राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज में पढ़ रही छात्रा ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। युवती के बैंक अकाउंट से 88 हजार रुपए ठगों के गैंग ने उड़ा लिए। युवती को आई फोन जीतने का लालच देकर आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। अब इस मामले में मौदहापारा थाने में शिकायत की गई है। युवती मूलत: भिलाई की रहने वाली है। वह जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (मेकाहारा) में MBBS फाइनल ईयर की स्टूडेंट है।

    युवती ने पुलिस को बताया कि ठग ने फोन किया और कहा मैं अमेजॉन से बोल रहा हूं। आरोपी के बात करने के तरीके से युवती उसके झांसे में आ गई। ठग ने कहा कि आपने आई फोन जीता है। दिवाली लकी ड्रॉ स्कीम की वजह से आई फोन भेजा जाएगा। युवती ने फोन भेजने की बात पर हामी भरी। इस पर ठग ने इनाम क्लेम करने के लिए 4999 रुपए की शॉपिंग की शर्त रखी। इसकी पेमेंट गूगल पे से ले ली गई। फिर ठग ने कहा कि अब जीएसटी के लिए 11999 रुपए देने होंगे। इसके बाद प्रोसेसिंग वगैरह का बहाना बनाकर 12009 रुपए लिए। युवती ने जब आनाकानी की तो ठग ने रिफंड का भरोसा दिलाना शुरू किया। ठग ने कहा कि गूगल पे पर एक एरर कोड डालें । एरर कोड डालते ही फिर युवती के खाते से रुपए कट गए। ठग कहने लगा कि किसी तकनीकी कारण से भूलवश रुपए कटे। जब युवती उस पर नाराज हुई तो वो 10 मिनट में रिफंड मिलने की बात कहता रहा। फोन को होल्ड पर डालकर प्रोसेस करने का नाटक किया। मगर तब तक युवती के बैंक अकाउंट से 88 हजार रुपए जा चुके थे। इसके बाद कॉल कट गई और युवती को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ।

  • टीवी कलाकार के खिलाफ उसकी पत्नी ने दर्ज कराया अप्राकृतिक कृत्य का मामला

    टीवी कलाकार के खिलाफ उसकी पत्नी ने दर्ज कराया अप्राकृतिक कृत्य का मामला

    रायपुर। फिल्म और टीवी कलाकार के खिलाफ उसकी पत्नी ने अप्राकृतिक कृत्य का मामला दर्ज कराया है। इसके अलावा मारपीट करने, धमकी और प्रताड़ना की भी शिकायत की है। पुलिस ने एक्टर के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपी मुंबई में रहता है।

    पुलिस के मुताबिक कबीर नगर इलाके में रहने वाली करीब 30 वर्षीय युवती की शादी अप्रैल 2019 में मशहूर एक्टर से हुई थी। दोनों के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। इस दौरान जून-जुलाई में उसने अपनी पत्नी के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मारपीट और गाली-गलौज करके प्रताड़ित किया। इसकी शिकायत पीड़िता ने कबीर नगर थाने में की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

    आरोपी रायपुर का ही रहने वाला है और लंबे समय से रंगमंच, टीवी और फिल्मों में एक्टर के तौर पर कार्य कर रहा है। अधिकांश समय वे मुंबई में ही रहते हैं। रायपुर में उनकी पत्नी रह रही है।

    रायपुर कबीर नगर थाना के टीआई एलपी जायसवाल ने कहा कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने एक्टर के खिलाफ अप्राकृतिक कृत्य व अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।

  • साल बीतते बीतते रायगढ़ पुलिस बनी छत्तीसगढ़ में नंबर-1, गृहमंत्री एवं डीजीपी ने की रायगढ़ पुलिस की सराहना दिया ₹1 लाख रुपए का इनाम

    साल बीतते बीतते रायगढ़ पुलिस बनी छत्तीसगढ़ में नंबर-1, गृहमंत्री एवं डीजीपी ने की रायगढ़ पुलिस की सराहना दिया ₹1 लाख रुपए का इनाम

    रायगढ़। बच्चे का अपहरण कर 5 लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले में 12 घंटे के भीतर ही बच्चे की सकुशल वापसी और तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली रायगढ़ की पुलिस टीम की तारीफ गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने की है। छत्तीसगढ़ के डीजीपी डीएम अवस्थी ने भी पुलिस टीम को 1 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि रायगढ़ पुलिस ने 12 घण्टे के अंदर बच्चे को सकुशल रिहा करा लिया है। इसके लिए पुलिस टीम बधाई की पात्र है। इस सफलता के लिए टीम को सम्मानित भी किया जाएगा। इस मामले में आईजी दीपांशु काबरा ने भी पुलिस टीम को 30 हजार का इनाम और प्रशस्ति पत्र देने की पूर्व में ही घोषणा कर दी है। गृहमंत्री एवं डीजीपी दोनों ने पुलिस अधीक्षक रायगढ़ संतोष कुमार सिंह के ट्विटर हैंडल पर यह बधाई संदेश भेजा है।  दरअसल रायगढ़ पुलिस पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह केेे नेतृत्व में 12 घंटे के भीतर डेढ़ सौ लोगोंं से गहन पूछताछ कर न केवल मामले को सुलझा लिया बल्कि बच्चे को सकुशल वापस लाया। पूछताछ के दौरान बच्चे ने बताया कि  उसने  तीन में से एक आरोपी को उसके मोबाइल कवर को देखकर पहचान लिया था। इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम देते समय हर पल पुलिस को यह बता रहा था कि कहीं आरोपियों की ओर से बच्चे के साथ कोई अनहोनी ना हो जाए। इसलिए हर कदम फूंक फूंक कर रखे जा रहे थे।

    फिल्मी स्टाइल में जंगल पहुंचकर पुलिस ने आरोपियों पर तान दी बंदूकें


     आरोपियों ने बच्चे को अपहृत कर जंगल में रखा था इस जंगल में एक गड्ढा था जिसमें बच्चे को उन्होंने रात भर ठंड में रखा हुआ था उसे खाने के लिए भी कुछ नहीं दिया था जब पुलिस टीम ने इस बात की जानकारी मिलने पर कि कुछ लोग जंगल की तरफ देखे गए हैं । उनकी तलाश करते हुए वहां पहुंची तो पुलिस की ओर से रिवाल्वर और पिस्टल तान कर आरोपियों को सरेंडर करने को कहा लेकिन शायद यह घातक हथियार भी उनके समझ में नहीं आ सके थे ऐसे में पुलिस टीम ने एके-47 महा घातक हथियार को निकालते हुए आरोपियों को टारगेट में लिया गया तब किडनैपर्स के हौसले पस्त हो गए और उन्होंने अपने दोनों हाथ ऊपर कर सरेंडर कर दिया। बच्चे के अपहरण की इस घटना के बाद पुलिस बच्चे को सकुशल बरामद करने के लिए हर हद तक जा सकती थी और किसी भी कीमत को चुका सकती थी ऐसे में संभव था कि किडनैपर्स यदि पुलिस फोर्स पर हमला करते तो पुलिस की ओर से घातक और अति घातक हथियार का उपयोग कर किडनैपर्स की समाधि जंगल में ही बना दी जाती।

    1 महीने पहले ही रख ली गई थी किडनैपिंग की यह साजिश

    2020 को पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द अन्तर्गत  12 वर्षीय बालक को किडनैप कर आरोपियों द्वारा परिजनों से ₹5,00,000 फिरौती की मांग की गई । घटना की सूचना पर तत्काल एक्शन में आए अधिकारीगण तत्काल रात्रि में ही चौकी रैरूमा पहुंचे । एसपी रायगढ़ चौकी रैरूमा पहुंचकर एक टीम अपहृत बालक की रेस्क्यू के लिये तैयार किये और उन्हें हथियार से लैस कर जंगल अंदर रवाना किये । पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के मंसूबे  पर पानी फेर कर बालक का सकुशल बरामद किया गया है । गिरफ्तार आरोपियों में एक आरोपी हाल ही में चोरी के मामले में शामिल था । आरोपियों द्वारा 1 माह पूर्व से किडनैपिंग की फुल प्रूफ प्लानिंग किए हुए थे पर अपराधियों का अंजाम वही हुआ।

    बीजेपी डीएम अवस्थी एवं आईजी दीपांशु काबरा पुलिस के एक्शन से हर पल होते रहे वाकिफ

    एसपी संतोष कुमार सिंह की नवरत्न पुलिस टीम जिसने महज 12 घंटे में सफलता पाकर प्रदेश भर में पुलिस का नाम किया रोशन

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा एडिशनल एसपी रायगढ़  अभिषेक वर्मा, सहायक पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, एसडीओपी धरमजयगढ़ सुशील नायक को रैरूमा के लिए रात में ही रवाना किए साथ ही चौकी प्रभारी जूटमिल, थाना प्रभारी घरघोड़ा, धरमजयगढ़, तमनार, लैलूंगा, कापू को अपने- अपने क्षेत्र में नाकेबंदी कर अपहृत बालक एवं आरोपियों की सघन जांच कर करने निर्देशित करते हुए पुलिस चौकी रैरूमा में एडिशनल एसपी रायगढ़ को रिपोर्ट करने निर्देशित किए ।  रात्रि में पुलिस चौकी रैरूमा पहुंचे एडिशनल एसपी द्वारा धरमजयगढ़ डिवीजन के थाना/चौकी प्रभारियों को अलग-अलग टास्क सौंपा गया । वहीं पुलिस टीम पीड़ित परिवार से पूछताछ कर रात्रि में गांव बरहामड़ा के लगभग 150 लोगों से पूछताछ किए ।

  • RBI ने ऑनलाइन लोन को लेकर जारी की गाइडलाइन, लोन वसूली के तरीका इतना बुरा की लोग कर रहे आत्महत्या…

    RBI ने ऑनलाइन लोन को लेकर जारी की गाइडलाइन, लोन वसूली के तरीका इतना बुरा की लोग कर रहे आत्महत्या…

     इन दिनों ऑनलाइन कर्ज देने वाली कंपनियां बाजार में सक्रिय हुई हैं, क्योंकि बैंक और गैर वित्तीय कंपनियां कर्ज देने से पहले काफी पड़ताल करती हैं। साथ ही इनकी प्रक्रिया भी बहुत समय लेती है। ऐसे में लोग एप्स के जरिए ऑनलाइन कर्ज लेना आसान समझते हैं। लेकिन यह कंपनियां या एप्स मनमाने ढंग से ब्याज की वसूली कर रही हैं। जिसका सीधा असर कर्ज लेने वालों पर कट रहा है। एप्स के जरिए कर्ज देने वाली कंपनियों के ऑनलाइन साहूकारों के कर्ज वसूली का तरीका इतना घिनौना है कि लोग अपनी जान देने पर भी मजबूर हो जा रहे हैं।
    हाल ही में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिनमें कर्ज वसूली के तरीके से परेशान होकर लोगों ने अपनी जान दे दी है। ऐसा ही एक मामला मशहूर टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा से जुड़ा हुआ था | इस सीरियल के लेखक अभिषेक मकवाना ने कर्ज वसूली से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। ऐसे ही कई मामले और भी सामने आ चुके हैं। हैदराबाद के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर पी. सुनील ने भी ऐसे ही आत्महत्या कर ली थी।

    सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर

    ऐसे में सेव देम इंडिया फाउंडेशन नाम की एक संस्था ने ऐप के जरिए कर देने वाली एक कंपनी फिनटेक पर सख्ती बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की । फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रवीण कलाइसेलवन का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर फिनटेक और उनके रिकवरी एजेंट पर अंकुश लगाने के लिए रिजर्व बैंक को निर्देश देने का आग्रह किया है। बैंक और एनबीएफसी के मामले में बेहद सख्त दिशा-निर्देश हैं। लेकिन उसे भी कई बार वह मानने से इनकार कर देते हैं |
    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बुधवार को त्वरित और परेशानी मुक्त तरीके से लोन लेने के वादे पर अनाधिकृत डिजिटल ऋण (Unauthorised Digital Lending Platforms) देने वाले प्लेटफॉर्मों और मोबाइल ऐप की बढ़ती संख्या के खिलाफ लोगों और छोटे व्यापारियों को आगाह किया है। आरबीआई के मुताबिक ये प्लेटफॉर्म ज्यादा ब्याज दर और अतिरिक्त छिपे हुए शुल्क लेते हैं। इसके बाद ये अस्वीकार्य और गलत रिकवरी के तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। आरबीआई ने कहा है कि अगर आपके पास कोई भी ऐसे तुरंत लोन का ऑफर देता है, तो जरूर उसकी जांच कर लें।

  • धर्म परिवर्तन के मामलों में होगी 10 साल तक की जेल, लव जिहाद के खिलाफ प्रस्तावित कानून को कैबिनेट की मंजूरी…

    धर्म परिवर्तन के मामलों में होगी 10 साल तक की जेल, लव जिहाद के खिलाफ प्रस्तावित कानून को कैबिनेट की मंजूरी…

    भोपाल। देशभर में लव जिहाद के खिलाफ चल रही मुहिम में अब मध्य प्रदेश बी शामिल हो गया है। मध्य प्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ प्रस्तावित बिल के ड्राफ्ट को लेकर प्रदेश कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। शनिवार सुबह सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2020 के ड्राफ्ट को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसकी जानकारी दी।

    राज्य के गृह मंत्री ने बताया कि कानून में बलपूर्वक धर्म परिवर्तन के मामलों में 1-5 साल तक के कारावास और कम से कम 25 हूजार रुपए जुर्माने का प्रावधान किया गया है। इस कानून के तहत अब महिला, नाबालिग और एससी-एसटी के धर्म परिवर्तन के मामलों में दोषियों को 2 से 10 साल तक की जेल के अलावा 50 हजार रुपए का जुर्माने दोषियों को देना होगा।

    इस कानून के तहत अब खुद से धर्म परिवर्तन करना भी इतना आसान नहीं रह जाएगा। कानून के तहत अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन के लिए संबंधित जिले के कलेक्टर को एक महीने पहले आवेदन देना होगा। धर्मांतरण कर शादी करने के लिए कलेक्टर के पास आवेदन देना अनिवार्य होगा। बिना आवेदन के अगर धर्मांतरण किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • ग्राम पंचायत मदनपुर में  कार्य में लापरवाही बरतने के कारण प्रथम दृष्टयां दोषी पाये जाने पर श्रीमती राखी खुंटे निलंबित…

    ग्राम पंचायत मदनपुर में कार्य में लापरवाही बरतने के कारण प्रथम दृष्टयां दोषी पाये जाने पर श्रीमती राखी खुंटे निलंबित…

    रायगढ़ । जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जनपद पंचायत खरसिया ग्राम पंचायत मदनपुर के पंचायत सचिव श्रीमती राखी खुंटे को कार्य में लापरवाही बरतने के कारण प्रथम दृष्टयां दोषी पाये जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।
    ज्ञात है कि पंचायत सचिव श्रीमती खुंटे को आगामी आदेश पर्यन्त कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खरसिया में संलग्न किया गया था। श्रीमती खुंटे के द्वारा आदेश प्राप्त करने के बावजूद जनपद पंचायत खरसिया में कार्यभार ग्रहण नहीं किया गया एवं उच्चाधिकारियों के आदेश-निर्देश की अवहेलना करने तथा अपने पदीय कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के लिये दोषी पाया गया। निलंबन अवधि में श्रीमती खुंटे को जनपद पंचायत खरसिया में अटैच किया गया है तथा निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ता दिया जायेगा।

  • नहीं कटेगा चालान, ड्राइविंग लाइसेंस और RC को लेकर हुई बड़ी घोषणा….

    नहीं कटेगा चालान, ड्राइविंग लाइसेंस और RC को लेकर हुई बड़ी घोषणा….

     दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय MoRTH) ने डीएल, आरसी की वैधता को 31 मार्च 2021 तक बढ़ा दिया है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय MoRTH) ने कोरोन वायरस के प्रसार को रोकने की आवश्यकता के मद्देनजर वाहनों के दस्तावेजों की वैधता जैसे DL, RC, परमिट आदि को 31 मार्च 2021 तक बढ़ा दिया है। मंत्रालय ने आज राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के संबंध में एक निर्देश भी जारी कर दिए है।
    इस आदेश के बाद अगर ड्राइविंग लाइसेंस डीएल), रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट आरसी), फिटनेस सर्टिफिकेट की वैधता 31 दिसंबर के बाद भी मान्य रहेगी।

    नए एडवाइजरी में कहा गया है, “COVID-19 के प्रसार को रोकने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, यह सलाह दी जाती है कि उपरोक्त सभी दस्तावेजों की वैधता को 31 मार्च 2021 तक वैध माना जा सकता है।

    एडवाइजरी में कहा गया है कि इससे नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा को बनाए रखते हुए परिवहन संबंधी सेवाओं का लाभ उठाने में मदद मिलेगी। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इस एडवाइजरी को लागू करने का अनुरोध किया गया है ताकि नागरिकों, ट्रांसपोर्टरों और विभिन्न अन्य संगठनों जो कोरोना वायरस महामारी के दौरान इस कठिन समय में काम करने के दौरान उन्हें परेशान नहीं किया जा सके या कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।