Blog

  • लगातार बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के दाम, तीसरे दिन हुई बढ़ोतरी…

    लगातार बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के दाम, तीसरे दिन हुई बढ़ोतरी…

    सरकारी तेल कंपनियों की ओर से लगातार तीसरे दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। आज डीजल की कीमत में 30 से 31 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 24 से 25 पैसे तक बढ़ी है। दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।

    पेट्रोल और डीजल की कीमतें नई ऊंचाइयों पर, लगातार तीसरे दिन हुई बढ़ोतरी
    पेट्रोल और डीजल की कीमतें बुधवार को देश में नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई। दोनों ईंधनों की कीमतों में लगातार तीसरे दिन वृद्धि हुई। पेट्रोल के दाम में आज 25 पैसे और डीजल में 31 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई।

    दिल्ली में पेट्रोल अब तक के उच्च स्तर 87.85 रुपये प्रति लीटर जबकि मुंबई में 94.36 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं दिल्ली में डीजल 78.03 रुपये और मुंबई में अब तक के उच्च स्तर 84.94 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इस साल अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश: 3.89 रुपये व 3.86 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हो चुकी है।

    जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
    आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है।

    (पेट्रोल-डीजल की कीमत प्रति रुपये लीटर में है।)

    प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
    बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

    इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

    जानिए आपके शहर में कितना है दाम
    पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

  • OLX पर जॉब का झांसा देकर युवतियों को देह व्यवसाय के दलदल में झोंका…

    OLX पर जॉब का झांसा देकर युवतियों को देह व्यवसाय के दलदल में झोंका…

    नागपुर। अंबाझरी थाना क्षेत्र के भरत नगर में एक अपार्टमेंट के फ्लैट में चल रहे हाईप्रोफाइल देह व्यापार अड्डे पर पुलिस ने छापा मारकर फरीदाबाद की तीन युवतियों को गिरफ्त में लिया। अड्डे को चलाने वाले वाले दलाल कृष्ण वर्मा, हिसार, हरियाणा और मो. मोबिन, हैदराबाद निवासी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कार, नकदी  व अन्य सामग्री सहित करीब 5 लाख 75 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है। दोनों दलालों के खिलाफ अंबाझरी थाने में मामला दर्ज किया गया है।
    एक लाख रुपए महीना कमाने के लालच में तीनों युवतियां फरीदाबाद से नागपुर आई थीं और यहां इस हाई प्रोफाइल देह व्यापार अड्डे से जुड़कर कार्य कर रही थीं। तीनों युवतियां सहेलियां है। घर से नौकरी लगने की बात कहकर निकली थीं। पुलिस का मानना है कि, उन्हें नौकरी की नहीं, बल्कि अपने शौक को पूरा करने के लिए नागपुर आई थीं। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सुनील फुलारी, अपराध शाखा पुलिस विभाग के उपायुक्त गजानन राजमाने, सहायक पुलिस आयुक्त सुधीर नंदनवार  के मार्गदर्शन में अपराध शाखा पुलिस विभाग के सामाजिक सुरक्षा दस्ते के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सार्थक नेहेते व सहयोगियों ने की।

    पुलिस के अनुसार सामाजिक सुरक्षा दस्ते को गुप्त सूचना मिली कि, नागपुर-अमरावती रोड पर रविनगर के पास भरत नगर में स्वामी संकेत अपार्टमेंट, पुराणिक ले-आउट में दूसरी मंजिल पर फ्लैट नं.-202 में देह व्यापार अड्डा संचालित हो रहा है। पुलिस ने एक पंटर (नकली ग्राहक) भेजकर इस देह व्यापार अड्डे का पर्दाफाश किया। पंटर को पता चला कि, दलाल कृष्ण वर्मा और मो. मोबिन ऑनलाइन ग्राहकाें की बुकिंग  करते थे। पुलिस ने उस साइट के बारे में भी पता कर लिया है।

    पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अपने परिचित व्यक्ति के जरिए फ्लैट किराए पर लिया था। पश्चात दोनों ने ओएलएक्स पर जॉब के लिए युवतियां चाहिए नामक विज्ञापन दिया। उसमें अपना संपर्क नंबर भी दिया। युवतियों में से एक ने उस नंबर पर संपर्क किया। आरोपियों ने युवती को बताया कि,जॉब के बदले तुमको 1 लाख रुपए महीना देंगे। वह झांसे में आ गई। उसने यह बात अपनी दो सहेलियों को बताई। वह दोनों भी तैयार हो गईं।

    तीनों सहेलियां गत शुक्रवार को हरियाणा से दिल्ली पहुंची। दिल्ली से ट्रेन में नागपुर पहुंची। आरोपी युवतियों को कार से फ्लैट में ले गए और उन्हें देह व्यवसाय के दलदल में झोंक दिया। आरोपी ‘मेघा’ नामक वेबसाइट से बुकिंग करता था। एक ग्राहक से 6 से 7 हजार रुपए लेता था। युवतियों को एक-एक हजार रुपए देता थे। युवतियों के पास एक दिन में 5 से 6 ग्राहक भेजते थे।

    आरोपी कृष्ण वर्मा और मो. मोबिन पर अंबाझरी थाने में देह व्यापार प्रतिबंधक  एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • इवेंट ऑर्गेनाइजर ने लगाया आरोप, मशहूर डांसर सपना चौधरी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज…

    इवेंट ऑर्गेनाइजर ने लगाया आरोप, मशहूर डांसर सपना चौधरी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज…

    दिल्ली। सपना चौधरी के डांस के फ़ैन तो लगभग सभी होंगे लेकिन आपको बता दें की पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी व अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। सपना चौधरी समेत अन्य लोगों को पर धोखाधड़ी के साथ ही लोगों का विश्वास तोड़ने के भी आरोप लगे हैं।

    आर्थिक अपराध शाखा ने एक कंपनी की शिकायत पर सपना चौधरी और उसके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता कंपनी ने सपना चौधरी पर अग्रीमेंट तोड़ने और एक कर्मचारी की कथित मिलीभगत से कंपनी के क्लाइंट्स को चुराने का आरोप लगाया है।

    शिकायतकर्ता कंपनी ने सपना, उनकी मां, उनके भाई-भाभी और बहन पर 50 लाख रुपयों से भी ज्यादा की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने साल 2018 से सपना और उसके परिवार द्वारा की गई धोखाधड़ी की विस्तृत शिकायत करते हुए नौ पन्नों की एफआईआर कराई है।

    इस एफआईआर में शिकायतकर्ता कंपनी ने सपना चौधरी पर आरोप लगाया है कि कैसे जब बिग बॉस में जाने के बाद भी उनका करियर ढलान की ओर बढ़ रहा था तो सपना और उनके परिवार की कई मिन्नतों के बाद कंपनी ने उनका काम लिया था। आरोप है कि बाद में सपना और उनके परिवार ने जरूरी कारण बताते हुए कंपनी से कई बार लाखों रुपये उधार के रूप में लिए और फिर पूरी रकम लौटाई भी नहीं।

  • लेडी डॉन ने थाने में की खुदकुशी की कोशिश…पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

    लेडी डॉन ने थाने में की खुदकुशी की कोशिश…पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

    लौहनगरी जमशेदपुर में चटनी डॉन के नाम से मशहूर प्रिया सिंह ने रविवार को सोनारी थाने में खुदकुशी की कोशिश की. उसने अपना गला और हाथ ब्लेड से काट लिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के वक्त वह नशे की हालत में थी. उसने नशे की गोलियां खा ली थी. थाना में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे आनन-फानन में एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. इलाज के बाद पुलिस चटनी डॉन को अपने साथ वापस थाने ले आई. चटनी डॉन ने बताया कि सोनारी पुलिस ने उसे एक मामले में सरेंडर करने के लिए थाना बुलाया था, जबकि उस पर कोई मामला दर्ज है ही नहीं. डॉन बिट्टू, जाफर अली और सन्नी नामक युवक ने कोर्ट में उसके खिलाफ केस दर्ज करवाया है. इसी मामले में उसे थाना बुलाया गया था. चटनी डॉन ने आरोप लगाया कि पुलिस उसे कुछ दिनों से टॉर्चर कर रही थी. इसलिए वह पहले से ही ब्लेड लेकर थाने गई थी. उसने नशे की 20 गोलियां भी खा ली थी. थाने में उसने खुद का हाथ और गला ब्लेड से काट लिया।

    सोनारी थाना प्रभारी रेणु गुप्ता ने बताया कि प्रिया सिंह को किसी मामले के लिए थाना नहीं बुलाया गया था. वह रविवार सुबह खुद थाना आई थी. उसने थाने में सुसाइड का प्रयास नहीं किया. वह जब थाना आई थी, तब नशे में थी और उसका हाथ और गला कटा हुआ था. पुलिस ने उसका तत्काल इलाज कराया. थानाप्रभारी के मुताबिक प्रिया सिंह से एक युवक ने 25 हजार रुपया लिया है. लेकिन वह पैसे वापस नहीं कर रहा है. इसी सिलसिले में वह थाना आई थी. हालांकि इस मामले में प्रिया ने कोई केस थाने में दर्ज नहीं करवाया है. बता दें कि चटनी डॉन प्रिया सिंह जमशेदपुर में हाइवे पर छिनतई की वारदातों में शामिल रही हैं. उसके खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में केस दर्ज हैं।

  • प्राइवेट स्कूलों को मिली बड़ी राहत… अभिभावकों को चुकानी होगी 100% फीस… SC के फैसले ने दिया झटका…

    प्राइवेट स्कूलों को मिली बड़ी राहत… अभिभावकों को चुकानी होगी 100% फीस… SC के फैसले ने दिया झटका…

    जयपुर। राजस्थान में प्राइवेट स्कूलों की फीस को लेकर अभिभावकों को सुप्रीम कोर्ट से सोमवार को बड़ा झटका लगा है। कोरोना काल के दौरान ऑनलाइन क्लासेज के दौरान अभिभावकों ने फीस में रियायत की मांग की थी, इसपर राजस्थान हाईकोर्ट ने राहत देते हुये फीस में छूट दी थी।

    लेकिन सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद अब फीस का 100% भुगतान करना होगा। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने अभिभावकों को पूरे साल की फीस को चुकाने के लिये थोड़ी राहत भी दी है, यह फीस 6 किस्तों में चुकाई जा सकेगी।

    राजस्थान हाईकोर्ट ने कोरोना संक्रमण के दौरान फीस में छूट दी थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का फैसला पलट दिया। सुप्रीम कोर्ट ने यह स्पष्ट कर दिया है कि प्राइवेट स्कूल में अभिभावकों को बची हुई फीस चुकानी पड़ेगी इसमें कोई राहत नहीं दी जायेगी। 5 मार्च से स्कूलों को फीस वसूलने की इजाजत दी गयी है।अभिभावकों को कोर्ट ने राहत प्रदान करते हुये फीस को 6 किस्तों में चुकाने की छूट भी दी है।

    हालांकि कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि स्कूल बढ़ी हुई फीस ना लें। 5 मार्च 2021 से छात्रों से सत्र 2019-20 में तय फीस के हिसाब से ही पैसे लें। पहले ट्यूशन का 70 फीसद देने का फैसला हुआ था। अब कोर्ट ने कहा है कि तय फीस पूरी देनी होगी।

    कोर्ट ने अपने फैसले में यह भी व्यवस्था दी है कि जो अभिभावक फीस नहीं दे पाये है उनके बच्चों को परीक्षा या क्लासेज से बेदखल नहीं किया जा सकेगा। स्कूल फीस वसूली के लिये उन पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाया जा सकेगा। छात्र की फीस जमा नहीं होने पर उसे स्कूल से बेदखल नहीं किया जा सकेगा।

    कोर्ट ने राज्य सरकार के अक्टूबर 2020 के आदेश के तहत फीस जमा कराने के राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले की पालना पर अंतरिम रोक लगा दी है। साथ ही कहा कि अंतरिम आदेश से किसी भी पक्ष के हितों पर विपरीत प्रभाव नहीं होगा। सभी पक्षकारों से यह अण्डरटेंकिंग भी देने को कहा गया कि एसएलपी के निस्तारण के समय जो भी फैसला आएगा वह मानना होगा।

    सुनवाई के दौरान निजी विद्यालय संचालकों की ओर से राज्य सरकार द्वारा फीस निर्धारित करने का विरोध किया गया। वहीं राज्य सरकार व अभिभावकों की ओर से कहा गया कि निजी स्कूलों के लिए सरकार द्वारा फीस तय करना उचित है। स्कूलों ने 2020-21 में फीस 150 प्रतिशत तक बढ़ा दी है।

    कोर्ट ने अंतरिम तौर पर यह व्यवस्था दी है कि जिन अभिभावकों को स्कूल फीस भरने में फिलहाल दिक्कत हो, उनके बच्चों को पढ़ाई से वंचित नहीं किया जाए और उनको फीस भरने के लिए 6 माह का समय दिया जाए। फीस नहीं चुका पाने वाले छात्रों को बोर्ड परीक्षा की अनुमति देने और परीक्षा परिणाम नहीं रोकने को भी कहा है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में दाखिला लेने वालों की फीस को लेकर राज्य सरकार को निर्देश भी दिया गया।

  • बिलासपुर में युवती एप के जरिए तलाश रही थी नौकरी, शातिर ठगों ने हड़प लिए 66,700 रुपए…

    बिलासपुर में युवती एप के जरिए तलाश रही थी नौकरी, शातिर ठगों ने हड़प लिए 66,700 रुपए…

    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नौकरी का झांसा देकर एक युवती से 66,700 रुपए ठग लिए गए। युवती ने एक एप के जरिए बेहतर नौकरी की चाहत में अप्लाई किया था। शातिर ठगों ने जॉब प्रोसेस को आगे बढ़ाने के लिए सिक्योरिटी और ट्रेनिंग के नाम पर रुपए जमा करने को कहा। इसके बाद अलग-अलग बार में चार मोबाइल नंबरों पर रुपए जमा करने को कहा। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
    जानकारी के मुताबिक, गोंडपारा निवासी निकिता सोनी एक इंश्योरेंस कंपनी में काम करती है। अपने अपग्रेडेशन और अच्छी नौकरी तलाशने के लिए उन्होंने अलग-अलग वेबसाइट और एप पर अपनी जानकारी नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी जैसी जानकारी अपलोड की थी। इसके चलते मॉन्सटर एप से उनके पास 1 फरवरी को उनके पास कॉल आया। कॉल करने वाले ने HDFC बैंक में बैक ऑफिस में नौकरी लगवाने की बात कही।


    अलग-अलग नंबर से कॉल कर प्रोसेस के नाम पर लेते रहे रुपए
    इसके लिए सिक्योरिटी मनी के रूप से 2100 रुपए भेजने के लिए कहा। इस पर अगले दिन निकिता ने ठग के बताए एकाउंट नंबर और IFSC कोड पर गूगल पे के जरिए रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद फिर अलग नंबर से कॉल आया। इस बार भी प्रोसेस के लिए और रुपए जमा करने की बात कही। इस पर निकिता ने 5100 रुपए जमा कर दिए। इसके बाद भी ठग अलग-अलग नंबरों से कॉल करते रहे और नए-नए प्रोसेस के नाम पर रुपए लेते रहे।


    66,700 रुपए देने के बाद और मांगे तो मना किया, फिर कॉल रिसीव होना बंद हो गया
    उनकी बातों में आकर निकिता ने अलग-अलग बार में 99 रुपए, 12,500, 12,500, 18,900, 28,100 रुपए सहित 66,700 रुपए जमा करा लिए। इसके बाद भी शातिर ठग फिर 2100 रुपए मांगने लगे तो निकिता ने मना कर दिया और अपने दिए गए रुपए लौटाने के लिए कहा। इसके बाद से ठगों ने बात करना बंद कर दिया और नंबर भी रिसीव नहीं कर रहे। निकिता ने FIR दर्ज कराई है। उसका कहना है कि सभी नंबर ऑन हैं, लेकिन रिसीव नहीं कर रहे।

  • भिलाई में सोने की ज्वेलरी चमकाने का झांसा देकर लाखों की ठगी, पीतल का लोटा पॉलिश करके सास, बहू को लिया झांसे में….

    भिलाई में सोने की ज्वेलरी चमकाने का झांसा देकर लाखों की ठगी, पीतल का लोटा पॉलिश करके सास, बहू को लिया झांसे में….

    भिलाई। जामुल में एक महिला के घर पर बाइक सवार दो युवक पहुंचे। दरवाजा खटखटाया। जब महिला निकली तो कहा कि बर्तन चमकाने वाले हैं। महिला ने उसे पतीला घर से लाकर दिया। दोनों युवकों ने पतीला को एकदम चमकाकर नया कर दिया। महिला का विश्वास जीतने के बाद कहा कि ज्वेलरी भी चमकाते हंै। महिला ने अपना और सास का कीमती हार समेत अन्य ज्वेलरी लाकर दिया। सफाई के दौरान मौका देख दोनों ठग भाग निकले। गजराबाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

    बर्तन साफ करने के बहाने पहुंचे थे ठग
    जामुल थाना पुलिस ने बताया कि सोमवार शाम करीब 4 बजे गजराबाई, उसका पति और उसकी बहू घर पर थे। उसी समय बाइक को दूर खड़ी कर दो व्यक्ति घर पर आए और दरवाजा खटखटाने लगे। पूछने पर बोले कि हम बर्तन साफ करते हंै। पतीला और तांबे का लोटा उन्हें साफ करने के लिए दे दिया। पतीला और लोटा को साफ कर लौटा दिया। महिला को काफी खुश देख ठगों ने कहा कि इसी तरह सोना-चांदी के जेवर को भी चमका देते हंै। महिला अपना हार, मंगलसूत्र, झुमका, बाली दे दिया। इसके बाद सास का हार, मंगलसूत्र बाली भी दे दी। ठग लेकर फरार हो गए।

    हल्दी और गर्म पानी लाने कहा और फरार हो गए
    पुलिस ने बताया कि महिला ने अपना और सास की ज्वेलरी उसे साफ करने के लिए दे दिया तब ठगों ने सास से हल्दी मंगाया और बहू से गर्म पानी मंगाया। सास व बहू पानी गरम करने किचन में गई। थोड़ी देर बाद पानी गरम करके वापस आई तो दोनों ठग गायब हो गए थे। ठगी की शिकार महिलाओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

  • पति का वेतन बढ़े तो पत्नी के अंतरिम गुजारा भत्ते में भी हो वृद्धि…

    पति का वेतन बढ़े तो पत्नी के अंतरिम गुजारा भत्ते में भी हो वृद्धि…

    पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट कर दिया है कि यदि वैवाहिक विवाद के बाद की स्थिति में अगर पति का वेतन बढ़ता है तो पत्नी भी गुजारा भत्ता बढ़वाने की हकदार है. ये आदेश हाई कोर्ट के जस्टिस एचएस मदान ने दिया है।

    दरअसल एक पति द्वारा याचिका दाखिल की गई थी. जिसमें उन्होंने पंचकूला फैमिली कोर्ट द्वारा पत्नी का अंतरिम गुजारा भत्ता 20000 से 28000 करने का आदेश दिया था. लेकिन हाईकोर्ट ने पति की याचिका खारिज कर दी है।

    सुनवाई में सार्वजनिक हुआ वेतन का पूरा हिसाब-किताब

    पति ने हाई कोर्ट में कहा कि फैमिली कोर्ट ने 5 मार्च 2020 को उसके मामले में आदेश दिया था कि याची का वेतन 95 हजार रुपये से बढ़कर अब 1 लाख 14 हजार रुपये मासिक हो गया है. सभी कटौतियों के बाद उसे 92 हजार 175 रुपये वेतन के रूप में मिलते हैं और ऐसे में 28 हजार रुपये अंतरिम गुजारा भत्ता देने का आदेश कैसे दिया जा सकता है. हाई कोर्ट ने याची की दलीलें खारिज करते हुए कहा कि हाई कोर्ट ऐसे मामले में तब हस्तक्षेप कर सकता है, जब आदेश कानून के खिलाफ या पक्षपात वाला हो।

    जाने क्या कहा कोर्ट ने अपने आदेश में

    हाईकोर्ट ने याची की दलीलें खारिज करते हुए कहा, ‘रिविजन याचिका में हाई कोर्ट के दखल की संभावना बेहद कम होती है. ऐसा तब होता है जब आदेश कानून के खिलाफ या पक्षपात वाला हो. इस मामले में ऐसा कुछ भी नजर नहीं आता है. एक ओर जहां पति के वेतन में इजाफा हुआ है वहीं दूसरी ओर पत्नी के घर के किराए में भी 1500 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई. ऐसे में फैमिली कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए सभी तथ्यों पर गौर किया है और इस पर आदेश विस्तृत है.’

  • पोर्न वीडियो में पकड़ाई एक्ट्रेस छत्तीसगढ़ की है रहने वाली, पुलिस का शक- अकाउंट में जमा 36 लाख एडल्ट फिल्मों से आए…

    पोर्न वीडियो में पकड़ाई एक्ट्रेस छत्तीसगढ़ की है रहने वाली, पुलिस का शक- अकाउंट में जमा 36 लाख एडल्ट फिल्मों से आए…

    मुंबई। पोर्न वीडियो रैकेट में शामिल एक्ट्रेस को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एकट्रेस व मॉडल गहाना वशिष्ठ को मुंबई पुलिस की प्रापर्टी सेल ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि एक्ट्रेस अश्लील वीडियो शूट कर उसे वेबसाइट पर अपलोड करती थी।

    बता दें अभिनेत्री गहना वशिष्ठ का जन्म छत्तीसगढ़ के चिरमिरी में 16 जून 1988 में हुआ है। उनका असली नाम वंदना तिवारी है। बताया गया कि गहना को शुरू से ही एक्टिंग और मॉडलिंग का शौक था।

    उन्होंने 2012 में मिस एशिया बिकिनी का खिताब भी अपने नाम किया था। गहना वशिष्ठ ने कई विज्ञापन फ़िल्मों के लिए मॉडलिंग की है। उन्होंने कई हिंदी और तेलुगु फ़िल्मों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

    हाल ही में गहना वशिष्ठ तब सुर्खियों में आईं, जब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में अभिनेत्री अपनी कमर के नीचे तिरंगा लपेटे हुए नजर आयी और वह बहुत इरॉटिक अंदाज में पोज दे रही थीं। ये वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर काफी हलचल मच गई थी।

    जांच में पता चला है कि गहना स्ट्रग्लिंग एक्टर्स को पैसे का लालच देकर पोर्न वीडियो शूट कराती थीं। इतना नही नहीं वह इन एक्टर्स को एक शूट के बदले 20 हजार रुपये देती थी। पुलिस का शक है कि गहना के तीन बैंक अकाउंट में जमा 36 लाख रुपये पोर्न वेबसाइट को सब्सक्राइब करने के जरिए ही आए हैं।

    इस वेबसाइट पर कंटेंट लेने के लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत होती है। पुलिस इस मामले में गहना से पूछताछ कर रही है। गहना पर 85 से ज्यादा पॉर्न फिल्मों की शूटिंग करने के बाद अपनी वेबसाइट्स पर अपलोड करने का आरोप लगा है।गहना वशिष्ठ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर बोल्ड तस्वीरें साझा करतीं हैं।

    खबरों की मानें तो गहना का खुद का प्रोडक्शन हाउस था। जहां पर वेब सीरीज और सीरियल के नाम पर पॉर्नोग्राफी वीडियो बनाया जाते थे और उन्हें अपलोड किए जाते थे। हालांकि गहना की टीम ने इन आरोपों से इनकार किया है।

    गंदी बात फेस एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को पोर्न वीडियो शूट और अपलोड करने के मामले में शनिवार को मुंबई पुलिस की प्रॉपर्टी सेल ने गिरफ्तार कर लिया। गहना पर आरोप हैं कि वे पोर्न वीडियो शूट कर वेबसाइट पर अपलोड करती थीं। फिलहाल गहना पुलिस की कस्टडी में हैं।
    सॉफ्ट पॉर्न फिल्म रैकेट में अरेस्ट हुई एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ कोरोना पॉजिटिव हैं। उनसे पूछताछ करने वाले क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल के 6 अधिकारियों को क्वारैंटाइन किया गया है। हालांकि, एक्ट्रेस समेत सभी की स्थिति सामान्य है।

    गहना 10 फरवरी तक क्राइम ब्रांच की कस्टडी में थीं। 14 दिन का क्वारैंटाइन पीरियड पूरा होने के बाद अब इस मामले में पूछताछ हो सकेगी। माना जा रहा है कि गहना को किसी सेफ हाउस में कस्टडी में रखा जाएगा। पुलिस की एक टीम गहना के पास से बरामद 36 लाख रुपयों की जांच कर रही है।

    मुंबई में सॉफ्ट पॉर्न फिल्म शूटिंग रैकेट मामले में एक्ट्रेस-मॉडल गहना वशिष्ठ उर्फ वंदना तिवारी को रविवार को अरेस्ट किया गया था। उनकी निशानदेही पर उमेश कामत नाम के एक शख्स को अरेस्ट किया है, जिसका काम मूवी को विदेश में स्थित सर्वर पर अपलोड करवाना था। यह मुंबई में शूट पॉर्न फिल्मों को विदेशों से कब और कैसे अपलोड करवाना है, इसका काम उमेश ही करता था।

  • छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया आदेश इस बार 10वीं और 12वीं की मेरिट लिस्ट में नहीं जुड़ेंगे बोनस अंक…

    छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया आदेश इस बार 10वीं और 12वीं की मेरिट लिस्ट में नहीं जुड़ेंगे बोनस अंक…

    छत्तीसगढ़ के 10वीं और 12वीं के बच्चों की मेरिट लिस्ट अब उनके विषयों के नंबरों के आधार पर ही बनेगी। इसमें स्कूल में होने वाली अन्य एक्टिविटी के बोनस अंक नहीं जोड़े जाएंगे। ऐसा पहली बार किया जा रहा है। सोमवार की शाम इसे लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आदेश जारी कर दिया। आदेश में साफ कहा गया है कि इस बार बोनस अंक जोड़कर मेरिट लिस्ट नहीं बनेगी। बच्चों को एनएसएस, एनसीसी, स्पोर्ट्स एक्टिविटी में पार्टिसिपेट करने पर बोनस अंक दिए जाते रहे हैं।


    बोनस का गणित
    यदि किसी छात्र ने सभी विषयों में 470 नंबर हासिल किए बोनस के रूप में उसे 10 नंबर मिले, तो कुल प्राप्तांक 480 नंबर होता है। लेकिन मेरिट में 470 नंबर ही मान्य होगा। दसवीं-बारहवीं के छात्रों को एनसीसी, एनएसएस, खेलकूद समेत अन्य कैटेगरी में छात्रों को बोनस के रूप में 10 से 20 नंबर तक देने का प्रावधान है। अब विषयों में मिले नंबरों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी।