Blog

  • महिला कांग्रेस MLA का कारनामा…35 की उम्र में 45 का टीका….

    महिला कांग्रेस MLA का कारनामा…35 की उम्र में 45 का टीका….

    बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ सरकार में संसदीय सचिव और कसडोल विधायक शकुंतला साहू अक्सर सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट और बयानों को लेकर चर्चे में रहती हैं. इस बार विधायक शकुंतला साहू ने फेसबुक पर जो पोस्ट की हैं, उससे वह खुद सवालों के घेरे में आ गईं हैं. उन्होंने कोरोना का टीका लगवाते हुए FB में फोटो शेयर किया है. हैरत की बात ये है कि 45 साल से कम उम्र के लोगों को कोरोना का टीका नहीं लगना है. बावजूद इसके संसदीय सचिव शकुंतला साहू ने कोरोना वैक्सीन लगवाई हैं।



    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 45 से ज्यादा उम्र वालों को ही कोरोना का टीका लगाने का निर्देश है, लेकिन छत्तीसगढ़ में विधायक मैडम केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के नियमों की धज्जियां उड़ा रही हैं. संसदीय सचिव शकुंतला साहू महज 35 साल की हैं. हैरान करने वाली बात ये है कि MLA मैडम शकुंतला साहू ने चोरी-चुपके वैक्सीन लगवा ली हैं. इतना ही नहीं वाहवाही लूटने के लिए फेसबुक में भी पोस्ट कर दीं. इसके बाद MLA मैडम उम्र को लेकर ट्रोल भी हो गई।

    CMHO का गोल-मोल जवाब

    सूत्रों के मुताबिक मैडम ने वैक्सीन को जुगत और अपने पोस्ट का गलत फायदा उठाते हुए लगवाई है. ये फोटो जब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा. इसके बाद लल्लूराम डॉट कॉम ने भी तहकीकात की. लल्लूराम डॉट कॉम की टीम ने CMHO केआर सोनवानी से बातचीत की. इस दौरान वे विधायक शकुंतला साहू को टीका लगने को लेकर गोल-मोल जवाब देते नजर आए।

    कोई जानकारी नहीं होने की बात पर अड़े रहे CMHO

    CMHO ने कहा कि इस संबंध में मेरे पास कोई जानकारी नहीं है. जब हमने उनसे कहा कि विधायक ने वैक्सीनेशन के बाद फोटो शेयर की हैं, तो इस संबंध में उन्होंने कहा कि अभी उन तक ऐसा कोई पोस्ट ही नहीं पहुंचा है. इस संबंध में उन्हें किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं है।

    संसदीय सचिव ने इसके पहले कोरोना महामारी के बढ़ते प्रभाव को देखते केन्द्र सरकार से मांग की. उन्होंने कहा कि उम्र की सीमा समाप्त हो और 18 वर्ष के ऊपर के सभी देशवासियों को कोरोना का वैक्सीन लगे।

    विधायक मैडम गुनाह पर पर्दा डालने कर दीं फोटो डिलीट

    अब सवाल ये उठता है कि क्या MLA और मंत्रियों के लिए कोई नया नियम है, या फिर स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर्स से कुछ साठ-गांठ करके वैक्सीन लगवाई हैं. क्या सिर्फ आम जन के लिए नियम बनाए गए हैं ?. इस तरह के सवाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इस तरह से भी बोला जा रहा कि विधायक मैडम बात को छुपाने के लिए फोटो को डिलीट कर दी हैं।

  • इस जिले के कलेक्टर निकले कोरोना पॉजिटिव, हुए होम आइसोलेट

    इस जिले के कलेक्टर निकले कोरोना पॉजिटिव, हुए होम आइसोलेट

    बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी है. इसी बीच एक बड़ी खबर आई है. कलेक्टर सुनील कुमार जैन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्होंने एंटीजन टेस्ट कराया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी. इसके बाद उन्होंने ट्रूनॉट टेस्ट कराया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसके बाद कलेक्टर ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है.

    बता दें कि कुछ दिनों पहले ही कलेक्टर कार्यालय के चपरासी कोरोना पॉजिटिव आए थे. इसके बाद एहतियात के तौर पर अपना कोरोना टेस्ट कराया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है. कलेक्टर ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है।

    619 कोरोना संक्रमित मरीज मिले

    बता दें कि गुरुवार को जिले में 619 कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे. जबकि कोरोना से 1 मरीज की मौत हुई थी. जिले में एक्टिव केसेस 1964 हैं. इसके बाद 110 मरीज भाटापारा से,131 मरीज़ पलारी से, 99 मरीज़ सिमगा से, 49 मरीज़ कसडोल से और 16 मरीज़ बिलाईगढ़ से मिले थे।

    कोरोना जांच के लिए 2826 सैंपल

    जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 12291 हो गई है, जिनमें से 10 हजार 149 लोग इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. अब 1964 सक्रिय मरीज हैं, जिनका कोविड-19 अस्पताल और होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है. एक मौत भी रिकॉर्ड की गई है. कोरोना से मौत की संख्या जिले में अब 178 तक पहुंच गई है. कोरोना के टीकाकरण की कार्रवाई भी लगातार जारी है, जिले में गुरुवार को 15 हजार 93 लोगों को कोरोना का टीका लगा. कोरोना जांच के लिए 2826 सैंपल भी एकत्र किए गए।

  • किसी के पक्ष में चुनाव प्रचार करना पद का दुरुपयोग नहीं, सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष को हटाने का आदेश किया निरस्त…

    किसी के पक्ष में चुनाव प्रचार करना पद का दुरुपयोग नहीं, सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष को हटाने का आदेश किया निरस्त…

    कोरबा। उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को अहम फैसला सुनाते हुए बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष को हटाए जाने का राज्य सरकार का आदेश निरस्त कर दिया. अध्यक्ष मधु पांडेय को कार्यकाल खत्म होने से महज दो महीने पहले भाजपा के पक्ष में प्रचार करने के आधार पर पद से हटा दिया गया था।

    मधु पांडे को आदेश 11 अप्रैल 2017 को 3 वर्ष की अवधि के लिए बाल कल्याण समिति कोरबा के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया था. इसी दौरान उनके द्वारा 11 और 12 नवंबर 2018 को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने का आरोप लगाया गया था. जिसपर संज्ञान लेते हुए शासन ने शो कॉज नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने को कहा था. इसके जवाब में मधु पांडे ने आरोपों से इनकार किया था. लेकिन उनके कार्यकाल के 2 माह शेष रहते हुए 19 जनवरी 2021 को उन्हें पद से हटाने का आदेश दे दिया।

    मधु पांडे ने उक्त आदेश को अवैधानिक व विधि विरुद्ध मानते हुए हाईकोर्ट में अधिवक्ता रोहित शर्मा के माध्यम से रिट याचिका प्रस्तुत कर चुनौती दी. याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता रोहित शर्मा ने हाईकोर्ट में यह पक्ष रखा कि किसी भी बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष को केवल किशोर न्याय अधिनियम 2015 के प्रावधानों के अंतर्गत ही हटाया जा सकता है. वह उक्त अधिनियम की धारा 27 (7) मे दिए गए आधारों पर ही हटाने की कार्यवाही की जा सकती है. किसी बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष के द्वारा अपने पद का दुरुपयोग कर किसी के पक्ष में प्रचार कर किस तरीके से लाभ पहुंचाया गया है, ऐसा कोई भी तथ्य शो कॉज नोटिस में उल्लेखित नहीं है।

    हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी की एकल पीठ में उक्त याचिका में सुनवाई करते हुए निर्धारित किया कि किसी के पक्ष में प्रचार करने केवल मात्र से कोई भी अपने पद का दुरुपयोग करने का दोषी नहीं ठहराया जा सकता, क्योंकि ऐसा कोई भी प्रावधान 2015 के अधिनियम में उल्लेखित नहीं है. इस आशय के साथ बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष को हटाना के आदेश को न्यायालय द्वारा निरस्त कर दिया।

  • छत्तीसगढ़ में कोरोना से निपटने के लिए अबतक राज्य में 850 करोड़ रुपए आवंटित….

    छत्तीसगढ़ में कोरोना से निपटने के लिए अबतक राज्य में 850 करोड़ रुपए आवंटित….

    रायपुर। कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक कोरोना नियंत्रण के विभिन्न उपायों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने विभिन्न मदों से 853 करोड़ रुपए से अधिक राशि का आवंटन किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रशासनिक अमले से अपील की है कि वह दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ पीडि़त मानवता की सेवा करें। शासन -प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ संसाधनों की व्यवस्था और मानीटरिंग करेंगे। किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी।
    उल्लेखनीय है कि विगत एक वर्ष में कोरोना से निपटने के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से समस्त 28जिलों को 73.53 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा 300 करोड़ रुपए जांच, दवा तथा अन्य उपभोग्य सामग्रियों के लिए 192करोड़ रुपए स्टेट डिजास्टर रिलीफ फंड, 185 करोड़ रुपए, नाबार्ड सहायता 25 करोड़ रुपए, लोक निर्माण विभाग 78 करोड़ रुपए, केंद्र-राज्य शामिलाती सहायता के शामिल हैं। इस प्रकार जांच से लेकर कोविड अस्पतालों के विकास तक, मरीजों की देखभाल, दवा,पोषण से लेकर मैदानी व्यवस्थाओं तक सभी कार्यों के लिए आर्थिक सहायता दी गई है।
    मुख्यमंत्री बघेल ने मुख्यसचिव यथा अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) को निर्देश दिए हैं कि वे निरंतर मॉनीटरिंग करें। नियंत्रण और राहत के उपाय युद्ध स्तर पर सुनिश्चित किए जाएं। मैदानी स्तर पर पूर्ण सख्ती हो लेकिन जनता को सहानुभूति, सद्व्यवहार तथा सहयोग के साथ ही परिस्थितियों का सामना करने को तैयार किया जाए। सतत जनजागरण से संक्रमण की रोकथाम की जाए।

    • क्वारंटाइन सेंटर की होगी स्थापना : भूपेश बघेल
      मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिशानिर्देश पर राज्य में कोविड-19 की रोकथाम हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर क्वारंटाइन सेंटर की स्थापना की जाएगी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा आज कोविड-19 की रोकथाम हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर क्वारंटाइन सेंटर की स्थापना के सम्बंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सभी कलेक्टरों और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को इस सम्बंध में दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।
  • कालाबाजारी और जमाखोरी करने वाले हो जाएं सावधान, कलेक्टर ने साफ लफ्जो में दी हिदायत… शिकायत मिलने पर दुकान कर दी जाएगी सील…

    कालाबाजारी और जमाखोरी करने वाले हो जाएं सावधान, कलेक्टर ने साफ लफ्जो में दी हिदायत… शिकायत मिलने पर दुकान कर दी जाएगी सील…

    रायगढ़। कलेक्टर भीम सिंह ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर जो लॉकडाउन किया जा रहा है इसके चलते यदि किसी व्यापारी या दुकानदार द्वारा कालाबाजारी, जमाखोरी अथवा मूल्य में अनावश्यक वृद्धि की जाती है तो उस पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। ऐसा करते पाए जाने पर दुकानदार पर जुर्माना लगाने के साथ दुकान भी सील कर दी जाएगी। उन्होंने इस संबंध में सभी एसडीएम व अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों के नियमित रूप से जांच करें तथा कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर तत्काल सख्त कार्यवाही करें।

  • स्वास्थ्य विभाग रायगढ़ ने बनाया 24×7 होम आइसोलेशन कंट्रोल रूम…

    स्वास्थ्य विभाग रायगढ़ ने बनाया 24×7 होम आइसोलेशन कंट्रोल रूम…

    रायगढ़। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग रायगढ़ ने होम आइसोलेटेड कोविड मरीज और उनके परिजनों के उचित देखभाल हेतु आपातकालीन स्वास्थ्य सहायता व परामर्श के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है। यह कंट्रोल रूम 24×7 संचालित किया जा रहा है। इसमें 03 पालियों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगायी गयी है। जिनके नंबर्स स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए हैं।

    जिस पर होम आईसोलेशन के दौरान सहायता के लिये काल कर संपर्क किया जा सकता है। होम आईसोलेशन सहायता केन्द्र सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक 7647921193, 7647921146, दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक 7647921172, 7647921147, रात्रि 8 बजे से सुबह 8 बजे तक

    7647921175, 7647921184 एवं 24×7 व्हाट्सअप्प पर परामर्श हेतु 7647921154, 7647921157 नंबर है। आपात काल एम्बुलेंस सेवा 108 एवं छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य हेल्प लाईन नंबर 104 है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में लैंडलाइन नंबर 07762-232668, 07762-228000 संचालित है जिसमें संपर्क कर सकते है।

  • Be Alert….छत्‍तीसगढ़ में, एक दिन में 14098 नए केस और 97 ने गवाई जान….

    Be Alert….छत्‍तीसगढ़ में, एक दिन में 14098 नए केस और 97 ने गवाई जान….

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं. शनिवार को प्रदेश में रिकॉर्ड 14 हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 14098 नए मरीजों की पुष्टि की गई है. संक्रमण की वजह से एक दिन में 97 लोगों की मौत हो गई है. बात राजधानी की करें तो रायपुर में तीन हजार से ज्यादा पॉजिटिव मरीज मिले हैं जबकि दुर्ग में दो हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं. 24 घण्टे में 4668 मरीजों ने कोरोना को मात देने में सफलता हासिल की है. नए केस मिलने के बाद अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 85860 हो गई है. कुल पीड़ितों की संख्या 432776 हो गई है. अब तक कोरोना से 4777 लोगों की मौत दर्ज  की गई है. अब तक 342139 मरीज रिकवर हुए हैं।

    रायपुर में 24 घंटे में रिकॉर्ड 3797 मरीज मिले है जबकि दुर्ग में रिकॉर्ड 2272 नए मरीजों की पुष्टि हुई है. वहीं राजनांदगांव में 978, बिलासपुर में 895, बलौदाबाजार में 717, कवर्धा में 538 नए मरीज मिले, महासमुंद में 533, जांजगीर में 493, रायगढ़ में 480, कोरबा में 429, बालोद 385, धमतरी में 384 और बेमेतरा में 381 नए मरीज मिले हैं।

    कोरोना के अध्ययन को लेकर केंद्रीय टीम छत्तीसगढ़ दौरा पर है. टीम के हेड जॉइंट सेक्रेटरी जिग्मेत तकपा ने सांसद सुनील सोनी से मुलाकात की. इस दौरान दोनों में छत्तीसगढ़ में कोरोना संकट पर की विस्तार से बातचीत हुई. बताया जा रहा है कि अध्ययन टीम की जांच रिपोर्ट में स्थिति और गंभीर होने का जिक्र किया गया है. राज्य  के मौजूदा स्थिति पर भी टीम ने चिंता जताई है. जांच रिपोर्ट केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय जल्द रिपोर्ट सौंपेगी।

    इन जिलों में लगा लॉकडाउन

    छत्तीसगढ़ में कोरोना की दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक हो रही है. रायगढ़ और महासमुंद जिले में 14 अप्रैल से 22 अप्रैल तक टोटल लॉकडाउन लगा दिया गया है. वहीं कोरबा में 12 अप्रैल से टोटल लॉकडाउन लगाया गया है. तीनों जिलों में 22 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन रहेगा. कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने फैसले लिए हैं. इन तीन जिलों को मिलाकर अब तक प्रदेश के 10 जिलों में लॉकडाउन लग चुका है. इधर, प्रदेश में हर रोज कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है. एक दिन पहले के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में 68125 मरीज हैं. इनमें से 2800 से अधिक को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है. अस्पतालों में ऑक्सीजन वाला बेड मिलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

  • रायगढ़ और धमतरी जिले में लगा लॉकडाउन, देखिये आदेश….

    रायगढ़ और धमतरी जिले में लगा लॉकडाउन, देखिये आदेश….

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. प्रदेश में पिछले तीन दिनों से रोजाना 10 हजार कोरोना  मरीज मिल रहे हैं. ऐसे में स्वास्थ्य विभाग सकते में है. अब जिला प्रशासन भी एक्शन मोड में है. कलेक्टर्स लगातार जिलों में टोटल लॉकडाउन लगा रहे हैं. धमतरी और रायगढ़ में भी लॉकडाउन लगा दिया गया है।

    धमतरी में 11 से 26 अप्रैल तक जिले में टोटल लॉकडाउन कर दिया गया है. धमतरी कलेक्टर जेपी मौर्य ने आदेश जारी किया है. अतिआवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी दुकानों को बंद करने का आदेश दिया गया है. सब्जी और राशन की दुकानों को बंद से छूट दी गई है।

    रायगढ़ में 14 अप्रैल की सुबह 6 बजे से 22 अप्रैल रात 12 बजे तक लॉकडाउन कर दिया गया है. कलेक्टर भीम सिंह ने कहा कि अतिआवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी दुकानों को बंद करने का आदेश दिया गया है. सब्जी और राशन की दुकानों को बंद से छूट दी गई है।

  • शहीदों को 80 लाख की सहायता और एक को अनुकंपा नियुक्ति, सीएम भूपेश बघेल ने कहा अब आर या पार होगा….

    शहीदों को 80 लाख की सहायता और एक को अनुकंपा नियुक्ति, सीएम भूपेश बघेल ने कहा अब आर या पार होगा….

    रायपुर। माओवादी हमले के बाद जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने यह स्पष्ट कर दिया है कि नक्सलियों को उनकी मांद में घुसकर मारेंगे, वहीं सीएम भूपेश बघेल ने भी कहा है कि अब आर या पार होगा। यह बयान उस बैठक के बाद सामने आया जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के साथ सर्किट हाउस में प्रदेश के प्रमुख अफसर मौजूद थे। लगभग एक घंटे हुई बैठक में आईबी डायरेक्टर अरविंद कुमार, विशेष सुरक्षा सलाहकार विजय कुमार, सीआरपीएफ डीजी कुलदीप सिंह, डीजीपी डीएम अवस्थी मौजूद थे। बैठक में पहले अफसरों ने गृहमंत्री को बस्तर में चल रहे कामों की जानकारी दी, फिर टेकलगुड़ा में हुए हमले की जानकारी दी। गृहमंत्री अमित शाह ने फोर्स के काम पर संतुष्टि जाहिर की है। गृहमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि अभी जिस तरह फोर्स काम कर रही है, उसी तरह काम जारी रखा जाए। ऑपरेशन के साथ विकास का काम अनिवार्य रूप से किया जाएगा। इधर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी नक्सलियों के खिलाफ उनकी मांद में घुसकर ऑपरेशन को जारी रखने की बात कही है, आर या पार लड़ाई लड़ने के संकेत दिए ने दिए हैं। 

    शहीदों को 80 लाख रुपए की सहायता साथ नौकरी
    प्रदेश सरकार ने तर्रेम मुठभेड़ में शहीद हुए पुलीस अफसरों और जवानों के लिए एक्सग्रेशिया की घोषणा कर दी है। इसके अनुसार, हर शहीद के परिवार को न्यूनतम 80 लाख रुपए की आर्थिक मदद तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विभागीय अफसरों को आर्थिक सहायता और अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि इस मुठभेड़ में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के आठ, कोबरा बटालियन के नौ, एसटीएफ के छह और बस्‍तर बटालियन का एक जवान शहीद हुआ है। 

    ये हैं शहीद जवानों के नाम
    01). दीपक भारद्वाज (डीआरजी) : उप निरीक्षक, ग्राम पिहरीद, जांजगीर चांपा
    02,). रमेश कुमार जुर्री (डीआरजी) : हेड कांस्टेबल, ग्राम पंडरीपानी, चारामा, जिला कांकेर
    03). नारायण सोढी (डीआरजी) : हेड कांस्टेबल, ग्राम पुन्नूर, जिला बीजापुर
    04). रमेश कोरसा (डीआरजी) : कांस्टेबल, बरदेला, जिला बीजापुर
    05). सुभाष नाइक (डीआरजी) : कांस्टेबल, ग्राम बासागुड़ा, जिला बीजापुर
    06). किशोर अंदरिक(डीआरजी) : सहायक कांस्टेबल, ग्राम चेरपाल, जिला बीजापुर
    07). सनकुराम सोढी (डीआरजी) : सहायक कांस्टेबल, ग्राम पेद्दापाल, जिला बीजापुर
    08). भोसाराम करतामी (डीआरजी) : सहायक कांस्टेबल, ग्राम एकेली, जिला बीजापुर

    09). श्रवण कश्यप (एसटीएफ) : ग्राम बनियागांव, जिला बस्तर
    10). रामदास कोर्राम (एसटीएफ) : ग्राम बनजुगानी, जिला कोंडागांव
    11). जगतराम कंवर (एसटीएफ) : ग्राम आलीखुटा, जिला राजनांदगांव
    12). सुखसिंह फरस (एसटीएफ) : ग्राम मोहदा, जिला गरियाबंद
    13). रामाशंकर पैकरा (एसटीएफ) : ग्राम अमदला, जिला सरगुजा
    14). शंकरनाथ (एसटीएफ) : ग्राम भैरमंगढ़, जिला बीजापुर 

    15). दिलीप कुमार दास (कोबरा बटालियन) : भारेगांव, असाम
    16). राजकुमार यादव (कोबरा बटालियन) : ग्राम रोनोपल्ली, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश
    17). शंभू राय (कोबरा बटालियन) : भाग्यपुर, नॉर्थ त्रिपुरा
    18). धर्मदेव कुमार (कोबरा बटालियन) : ग्राम थेकाहा चईका, चंदौली,उत्तर प्रदेश
    19). एस.एम. कृष्णा (कोबरा बटालियन) : ग्राम गैतपुड़ी, गूंटूर, आंध्र प्रदेश
    20). आर जगदीश (कोबरा बटालियन) : ग्राम डिगुयाविधि, विजयनगरम, आंध्र प्रदेश
    21). समैया माड़वी (कोबरा बटालियन) : आवापल्ली, जिला बीजापुर
    22). बबलू रंभा (बस्तरिया बटालियन) : ग्राम डमरापथपारा, गोवलपारा,

  • अशोक चतुर्वेदी से वापस लिया गया प्रभार, विधायक अनीता शर्मा की शिकायत के बाद बड़ी कार्यवाही…

    अशोक चतुर्वेदी से वापस लिया गया प्रभार, विधायक अनीता शर्मा की शिकायत के बाद बड़ी कार्यवाही…

    रायपुर। अशोक चतुर्वेदी के विरुद्ध भ्रष्टाचार के अनेक गंभीर मामलों की जांच चल रही है। इसके बावजूद उन्हें आईएएस कैडर के पद का अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया था। धरसींवा विधायक अनिता शर्मा समेत अनेक कांग्रेसी विधायकों ने चतुर्वेदी की पदस्थापना पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा था। विधायकों ने कहा था कि भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों से घिरे अफसर को अतिरिक्त दायित्व देने से पार्टी और सरकार की छवि पर बुरा असर पड़ रहा है। आईएएस अफसर कुमार लाल चौहान के चुनाव कार्य से बाहर जाने के बाद मिशन संचालक का प्रभार कनिष्ठ अफसर अशोक चतुर्वेदी को दे दिया गया था। चतुर्वेदी के खिलाफ पाठ्य पुस्तक निगम में जीएम रहते करोड़ों के घोटाले का आरोप है, और इसकी ईओडब्ल्यू जांच कर रही है। कांग्रेस विधायकों का पत्र सार्वजनिक होने के बाद पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने पहले तो अफसर का बचाव किया, लेकिन विवाद बढ़ता देख उन्हें अतिरिक्त दायित्व से मुक्त करने के आदेश दे दिए। चतुर्वेदी के पास सिर्फ राज्य कार्यक्रम प्रबंधक का प्रभार रहेगा। अतिरिक्त प्रभार देने के आदेश निरस्त कर दिया गया है।