Blog

  • शहर के कोरोना योद्धाओं का गुलाब फूल और मैसेज प्लेकार्ड से अभिनंदन….

    शहर के कोरोना योद्धाओं का गुलाब फूल और मैसेज प्लेकार्ड से अभिनंदन….

    खरसिया पुलिस की मुहिम से नगरवासी प्रफुल्लित

    खरसिया। रायगढ़ पुलिस द्वारा आज शहर के तमाम कोरोना योद्धाओं को गुलाब फूल के साथ उनके महत्वपूर्ण कर्तव्य को दर्शाने वाले मैसेज प्लेकार्ड से प्रमुख चौक-चौराहों पर अभिनंदन कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया ।
    गौरतलब है कि दिनांक 24.03.2020 से लागू हूये लॉक डाउन को देशभर में एक माह से अधिक समय हो गया है । हर श की तरह खरसिया में भी लॉक डाउन का शतप्रतिशत पालन कराना पुलिस विभाग के लिये सबसे बड़ी चुनौती थी, इस दौरान राज्य सरकार से प्राप्त महत्वपूर्ण दिशा निर्देश एवं जिले के शीर्ष अधिकारियों द्वारा सभी विभागों से बैठाये गए तालमेल एवं जमीनी स्तर पर किये गए कार्य के परिणाम स्वरूप जिला कोरोनावायरस से संक्रमण मुक्त है। तमाम विभागों की मेहनत सार्थक जब होती है, जब नगरवासी स्वयं अपनी जिम्मेदारी जानकर घरों में रहते हैं और आवश्यक काम से बाहर निकलने पर शारीरिक दूरी का पालन करतें हैं।

    खरसिया पुलिस की बात की जाये तो एसड़ीओपी पीतांबर पटेल के नेतृत्व में खरसिया पुलिस लगातार चौकस दिखी, नगर निरीक्षक सुम्मत राम साहू, चौकी प्रभारी नंद किशोर गौतम अपनी टीम के साथ में लगातार लोगों को समझाइश देकर घरों में रहने, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने की अपील करते देखे गये तो कभी पुलिस की सख्ती और बेवजह बाहर घूमने वालों के वाहनों की जब्ती कार्यवाही भी देखने को मिली।

    खरसिया पुलिस के द्वारा आज आज शहर में अधिकारीगण और थानेदार, शहर के कोरोना वारियर्स, स्वच्छता कर्मी, प्रेस मीडिया कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, विद्युत सेवक, पुलिसकर्मी, अपनी और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखने वाले जिम्मेदार नागरिकों को उनके गंतव्य में जाने के दौरान गुलाब का फूल और उन्हें मोटीवेट करने वाले एक मैसेज का प्लेकार्ड दिया गया।

    चौकी प्रभारी नंद किशोर गौतम ने बताया कि इस कार्य का मकसद हमारे कोरोना वारियर्स को प्रोत्साहित करना है, वे अपनी सेवाएं देने इस खतरे के बीच घर से बाहर है और उनकी बदौलत हम अपने घरों में सुरक्षित है। इस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा चौक-चौराहों पर बगैर मास्क लगाए घूमते लोगों को मास्क पहनाया गया, इन्हें समझाईश दी गई और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे लोगों की प्रशंसा की गयी।

  • गुटखा खाकर सड़क पर थूकने वाले हो जाए सावधान,वरना अर्थदण्ड भुगतान करना होगा….

    गुटखा खाकर सड़क पर थूकने वाले हो जाए सावधान,वरना अर्थदण्ड भुगतान करना होगा….

    रायगढ़। कोरोना वायरस संक्रमण रोकने लॉक डाउन जारी है।लेकिन जरूरी सामानों के संस्थानों को एवँ आमजनता को सशर्त अनुमति दी गई है।वहीं आज रायगढ़ कलेक्टर यशवंत कुमार ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु सोशल व फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियमों तथा अन्य निर्देशों के पालन नही करने वालों पर अर्थदण्ड अधिरोपित किये जाने के संबंध में आदेश जारी किया है।

    जारी आदेश अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर मास्क या अन्य तरीकों से चेहरा नहीं ढंका पाए जाने पर 100 रुपये, सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर 100 रुपये, सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक घूमने अथवा सोशल व फिजिकल डिस्टेंसिंग के सिद्धांत का उल्लंघन करते पाए जाने पर प्रति व्यक्ति 200 रुपये अर्थदण्ड एवँ दुपहिया वाहनों पर एक से ज्यादा सवारी पाए जाने पर 200 रुपये, चार पहिया वाहन में ड्राइवर की पिछली सीट पर एक सवारी हो सकती है, इसके अतिरिक्त पिछली सीट पर अथवा सामने की सीट पर अतिरिक्त सवारी होने पर 200 रुपये का जुर्माना लगाया जायेगा…शासन द्वारा छूट प्राप्त दुकानों और संस्थानों के द्वारा मास्क का उपयोग नहीं करने पर या शर्तों का उल्लंघन करने पर प्रथम बार अर्थदण्ड 500 रुपये, द्वितीय बार 1000 रुपये व इसके बाद भी पुनरावृत्ति होने पर दुकान संचालन की छूट समाप्त कर दी जाएगी।

    उपरोक्त अर्थदण्ड के अतिरिक्त विभिन्न प्रभावी अधिनियम एवं नियमों के अंतर्गत अन्य वैधानिक कार्यवाही भी की जा सकेगी।

  • चीन ने भेजी घटिया कोरोना टेस्टिंग किट, सरकार ने सिखाया सबक, नहीं दिया चवन्नी पैसा, वापस कर दी सारी किट…

    चीन ने भेजी घटिया कोरोना टेस्टिंग किट, सरकार ने सिखाया सबक, नहीं दिया चवन्नी पैसा, वापस कर दी सारी किट…

    कोरोना वायरस के टेस्ट में इस्तेमाल होने वाली पिड टेस्ट किट के खराब होने की सूचना देश के कई राज्यों से आ रही है। देशभर के डॉक्टरोंं ने बताया कि इस टेस्ट किट से गलत रिपोर्ट आ रही जिसकी वजह से डॉक्टरों को और भी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब इस मामले पर केंद्र सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि चीन समेत जिन भी देशों से ये किट आई हैं। उन देशों को ये लौटा दी जाएंंगी।

    दरअसल, सबसे ज्यादा शिकायतें चीन की टेस्टिंग किट को लेकर थी। चीन ने भारत ही नहीं दुनिया के कई देशों को खराब टेस्ट किट भेजे हैं। दुनिया के कई देशों ने चीन के सामानों के खराब गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए हैं। चीन तो अपने दोस्त पाकिस्तान को भी चूना लगाने से बाज नहीं आया है। उसने पाकिस्तान को अंडरवियर से बने मास्क भेज दिये थे। अब भारत सरकार ने चीन को उसके ही अंदाज में कड़ा सबक सिखाया है। सरकार ने चीन को एक भी पैसे का पेमेंट नहीं किया है और सभी खराब किट समेत पूरी किटें वापस कर दी।

  • रात में पत्रकार करें दिन में हम पहुंचाएंगे सहायता…. 112 ने कहा लड़का नहीं मिला तो थमाया जाएगा नोटिस….

    रात में पत्रकार करें दिन में हम पहुंचाएंगे सहायता…. 112 ने कहा लड़का नहीं मिला तो थमाया जाएगा नोटिस….

    कुछ ऐसे हालात है हमारे सिस्टम के …। जो पहला वाक्य है वह सारंगढ़ के तहसीलदार भगत की ओर से कहा गया और जो दूसरा वाक्य है वह डायल 112 से जवाब मिला। यह दोनों ही जवाब अपने अपने कर्तव्यों के प्रति किस प्रकार की जवाबदारी प्रदर्शित करते हैं यह कम से कम हमें तो समझ में नहीं आ रहा है।

    दरअसल लॉक डाउन के दौरान हर व्यक्ति परेशान है।  मजदूर वर्ग सैकड़ों किलोमीटर से पैदल ही अपने गांव की ओर रुख कर रहे हैं। एक ऐसा ही मामला सारंगढ़ क्षेत्र मैं देखने को मिला । यहां हरदी गांव के समीप भेडवन मोड़ के पास एक युवक शाम 5:00 बजे से बैठा हुआ था। रात में लगभग 10:00 बजे  यह जानकारी यह मिली कि वह युवक सरायपाली क्षेत्र से काफी लंबी दूरी तय करके थका हारा वहां पर बैठा हुआ है। यह युवक जांजगीर जिले के शक्ति का निवासी है और वहां जाना चाहता था। यहां तक आते-आते वह इतना थक चुका था कि उसका हौसला पस्त हो गया था। भूख प्यास से व्याकुल युवक मदद के लिए गुहार लगा रहा था। इस बात की सूचना डमरूआ संवाददाता संजय चौहान को मिली। तब मानवता दिखाते हुए संजय चौहान ने उस पीड़ित व्यक्ति की मदद करने के लिए तहसीलदार भगत से गुहार लगाई। इस पर तहसीलदार भगत ने कॉल तो रिसीव किया लेकिन उन्होंने स्पष्ट कहा कि आप सरपंच और सचिव से संपर्क करें मेरे सोने का वक्त है । अगर सरपंच सचिव मदद ना करें तो आप कर दीजिए …हम सुबह देख लेंगे। किसी प्रशासनिक अधिकारी से इस आपातकाल की स्थिति में ऐसे जवाब की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं की जा सकती।

    जब तहसीलदार भगत ने इस प्रकार का जवाब दिया तो एसडीएम सारंगढ़ एसडीएम चंद्रकांत वर्मा को कॉल किया गया जिस पर उन्होंने रिस्पांस देते हुए कहा कि आप तहसीलदार शतरंज (यहां दो तहसीलदार हैं) से बात कर ले वह पूरी व्यवस्था करवा देंगे।  यदि व्यवस्था नहीं होगी तो मुझे कॉल कर सकते हैं। ऐसे में तहसीलदार शतरंज को कॉल किया गया और उन्होंने युवक के उसके घर जाने की व्यवस्था को हरी झंडी दे दी।

    डायल 112 का व्यवहार बेहद गैर जिम्मेदाराना…

    इमरजेंसी सेवा डायल 112 का उपयोग लोग संकट में गिरने के बाद करते हैं लेकिन, यहां मौजूद टीम का रिस्पांस बेहद गैर जिम्मेदाराना रहा। जब उन्हें कॉल किया गया तो उनकी ओर से धमकी भरे अंदाज में सबसे पहला वाक्य यही कहा गया कि आप कहां पर हैं । जब उन्हें सारंगढ़ बताया गया तो उन्होंने कहा कि आप दूसरे जगह की सूचना कैसे दे रहे हैं। उन्हें बताया गया कि पत्रकार होने के नाते सूचना आई है जिसे वह आप तक पहुंचा रहे हैं । आप चेक कर लीजिए।  इस पर उन्होंने कहा कि आप को नोटिस दे सकते हैं अगर सूचना गलत निकली तो…। अभी वह लड़का बैठा होगा और हमारे जाते तक वह चला जाएगा तब भी हम आप को नोटिस दे देंगे । काफी देर तक 112 की टीम ने टाइम पास किया। बाद में इस शर्त पर तैयार हुए कि आप खुद वहां चलिए। इस धमकी के बावजूद संजय चौहान मानवता का धर्म निभाते हुए 112 की टीम के साथ उस युवक के पास रवाना हुए और वह युवक जिसने मदद की गुहार लगाई थी वह उसी भेड़वन मोड पर मिला। उसने बताया कि उसके परिजन बाइक में उसे लेने आ रहे हैं ऐसे में प्रशासकीय स्वीकृति की आवश्यकता थी।  जिस काम को एसडीएम चंद्रकांत वर्मा के निर्देश पर तहसीलदार शतरंज ने कर दिया। तब जाकर युवक अपने घर के लिए परिजनों के साथ रवाना हुआ।

  • पहले तहसीलदार ने की व्यापारी से मारपीट मामला सामने आने पर लिखित में मांगी माफी, ये है पूरा मामला…

    पहले तहसीलदार ने की व्यापारी से मारपीट मामला सामने आने पर लिखित में मांगी माफी, ये है पूरा मामला…

    ये था मामला

    व्यापारी के परिजनों ने लल्लूराम डॉट कॉम से बातचीत में बताया था कि अखबार में दुकान खोलने के संबंध में आई खबर के बाद हार्डवेयर व्यापारी अजय गट्टानी ने शनिवार को अपनी दुकान खोली. इसी दौरान एसडीएम मेनका प्रधान और तहसीलदार पीसी साहू शहर के भ्रमण में निकले हुए थे जो कि दुकान खुली देखकर वहां पहुंचे. तहसीलदार ने अजय गट्टानी को दुकान बंद करने के लिए कहा और 500 रुपये का जुर्माने की रसीद काट दी.

    परिजनों के अनुसार व्यापारी उस जुर्माने को पटाने के लिए राजी भी हो गया लेकिन उसी दौरान एसडीएम मेनका प्रधान भी आ गई और उन्होंने कहा कि 500 रुपये नहीं बल्कि 2000 रुपये का चालान काटना है. जिस पर व्यापारी और 500 रुपये का चालान काट चुके तहसीलदार की बहस हो गई. तहसीलदार को व्यापारी का बहस करना नागवार गुजरा और उसने डंडे से व्यापारी की पिटाई कर दी. इस पिटाई में उनका सर फट गया. बताया जा रहा है कि इसी दौरान उनका बेटा बीच बचाव करने आया तो तहसीलदार ने उसकी भी पिटाई कर दी.

    इधर इस पूरे वाक्ये का वीडियो व्यापारी का दूसरा बेटा बना रहा था. परिजनों का आरोप है कि जिसका मोबाइल तहसीलदार ने छीन लिया और उसे भी थाना लेकर चले गए. थाना में उसे धमकाकर दबावपूर्वक उसके मोबाइल के फिंगर प्रिंट लॉक को खुलवा लिया और उसमें से वीडियो डिलीट भी कर दिया.

    उधर व्यापारी के सिर पर ज्यादा चोट लगने के बाद अस्पताल में टांका लगाना पड़ा.

  • किसी भी प्रकार से भ्रम में न रहे जो जिला कलेक्टर की गाइड लाइन है उसका पालन करे,छत्तीसगढ़ चैम्बर ने की प्रदेश के व्यापारियों से की अपील..

    किसी भी प्रकार से भ्रम में न रहे जो जिला कलेक्टर की गाइड लाइन है उसका पालन करे,छत्तीसगढ़ चैम्बर ने की प्रदेश के व्यापारियों से की अपील..

  • केवल 16 दिन में मर गए 100000 लोग, और खौफनाक होता जा रहा है कोरोना….

    केवल 16 दिन में मर गए 100000 लोग, और खौफनाक होता जा रहा है कोरोना….

    दुनिया भर में कुल मरीज़ों की संख्या 29 लाख 20 हज़ार हो गई है। देर रात तक ये 3000000 लोगों को अपनी चपेट में ले लेगी। तब दुनिया के हर दो हज़ार व्यक्तियों में एक कोरोना का शिकार बन चुका होगा।

    कोरोना 21 वी सदी में अमेरिका की सबसे बड़ी त्रासदी बनकर उभरी है। यहां 9 लाख 60 हज़ार लोग संक्रमित हुए। इसमें से करीब 54 हज़ार लोगों की मौत हो चुकी है। किसी त्रासदी में अमेरिका के लोग इतनी बड़ी संख्या में हाल के वर्षों में कभी नहीं मरे।

    इटली में संक्रमण और मौत की रफ्तार कुछ थमती जा रही है। इटली में 1 लाख 96 हज़ार संक्रमित लोगों में से  26 हज़ार से ज़्यादा मौतें हो चुकी हैं। यहां रोज़ाना संक्रमित होने वाले मरीज़ों की संख्या 4-5 हज़ार से घटकर 2-3 हज़ार रह गयी है। रोज़ाना मौतों का आंकड़ा भी 400 से नीचे आ गया है। स्पेन में 2 लाख 23 हज़ार कोरोना संक्रमित लोगों में से लगभग 23 हज़ार लोगों की मौत हो चुकी है।

    फ्रांस में 1 लाख 61लोग संक्रमित और 22 हज़ार 600 लोग मर चुके हैं। यूके में करीब डेढ़ लाख लोग  संक्रमित और 20 हज़ार लोग मर चुके हैं। सात देशों में मरीज़ों की संख्या 1 लाख से ज़्यादा है। तुर्की में भी मरीज़ों की संख्या 1 लाख से ज़्यादा हो गई है। लेकिन मौत का आंकड़ा यहां सबसे कम है यहां 2,706 मरीज़ों की जान गई है। दुनिया में अमेरिका, स्पेन, इटली, फ्रांस, जर्मनी, यूके और तुर्की में एक लाख से ज़्यादा मरीज़ वाले देश हैं।

  • कोरोना वैक्सीन का सेफ्टी ट्रायल पूरा… ठीक हुए कोरोना मरीज….

    कोरोना वैक्सीन का सेफ्टी ट्रायल पूरा… ठीक हुए कोरोना मरीज….

    दिल्ली। पूरे देश में जब कोरोना की दवाई को लेकर रिसर्च चल रहा है, इसी बीच भारतीय डॉक्टरों ने कमाल कर दिया है. कोरोना के इलाज के लिए पीजीआई के डॉक्टरों को सफलता मिली है और उन्होंने कोरोना वायरस के वैक्सीन का सेफ्टी ट्रायल कर कोरोना मरीजों को स्वस्थ्य कर दिया है।

    डॉक्टरों की टीम ने कुष्ठ रोग के इलाज में दी जाने वाली दवा एमडब्ल्यू का ट्रायल किया. ये ट्रायल उन कोरोना पेशेंट पर किया गया  जिन्हें ट्रीटमेंट के दौरान ऑक्सीजन की जरूरत थी. डॉक्टरों के मुताबिक चारों पेशेंट्स को एमडब्ल्यू वैक्सीन की 0.3एमएल दवा का इंजेक्शन लगातर 3 दिनों तक दिया गया और पया कि पेशैट्स पर वैक्सीन का इस्तेमाल बिल्कुल सुरक्षित है।

    डाक्टरों के मुताबिक इस दवा का इस्तेमाल पहले कुष्ठ, तपेदिक और निमोनिया ग्रस्त पेशैट्स पर भी किया गया था और उनमें भी दवा के इस्तेमाल को सुरक्षित पाया गया था. अब कोरोन के पेशंट्स पर भी दवा सुरक्षित पाई गई है।

  • ऐसे शुरू हुई थी राजीव और सोनिया की लव स्टोरी, दिग्विजय ने शेयर की है राजीव और सोनिया की लव स्टोरी…

    ऐसे शुरू हुई थी राजीव और सोनिया की लव स्टोरी, दिग्विजय ने शेयर की है राजीव और सोनिया की लव स्टोरी…

    चौड़ा माथा, गहरी आंखे, लम्बा कद.. और वो मुस्कान। जब मैंने भी उन्हें पहली बार देखा- तो बस देखते रह गयी। साथी से पूछा- कौन है ये खूबसूरत लड़का। हैंडसम!! हैंडसम कहा था मैंने,

    साथी ने बताया वो इंडियन है। पण्डित नेहरू की फैमिली से है। मैं देखती रही .. पंडित नेहरू की फैमिली के लड़के को।

    कुछ दिन बाद, यूनिवर्सिटी कैंपस के रेस्टोरेन्ट में लंच के लिए गयी। बहुत से लड़के थे वहां। मैंने दूर एक खाली टेबल ले ली। वो भी उन दूसरे लोगो के साथ थे। मुझे लगा, कि वह मुझे देख रहे है। नजरें उठाई, तो वे सचुच मुझे ही देख रहे थे। क्षण भर को नजरे मिली, और दोनो सकपका गए। निगाहें हटा ली, मगर दिल जोरो से धड़कता रहा।

    अगले दिन जब लंच के लिए वहीं गयी, वो आज भी मौजूद थे। कहीं मेरे लिए इंतजार …!!! मेरी टेबल पर वेटर आया, एक वाइन को बॉटल लेकर.. और साथ मे एक नैपकिन, जिस पर एक कविता लिखी थी। “द वन”…

    वो पहली नजर का प्यार था। वो दिन खुशनुमा थे। वो स्वर्ग था। हम साथ घूमते, नदियों के किनारे, कार में दूर ड्राइव, हाघो में हाथ लिए सड़कों पर घूमना, फिल्में देखना। मुझे याद नही की हमने एक दूसरे को प्रोपोज भी किया हो। जरूरत नही थी, सब नैचुरल था, हम एक दूसरे के लिए बने थे। हमे साथ रहना था। हमेशा ..

    उनकी मां प्रधानमंत्री बन गयी थी। जब इंग्लैंड आयी तो राजीव ने मिलाया। हमने शादी की इजाजत मांगी। उन्होंने भारत आने को कहा।

    भारत … ?? ये दुनिया के जिस किसी कोने में हो। राजीव के साथ कहीं भी रह सकती थी। तो आ गयी। गुलाबी साड़ी, खादी की, जिसे नेहरू ने बुना था, जिसे इंदिरा ने अपनी शादी में पहना था, उसे पहन कर इस परिवार की हो गयी। मेरी मांग में रंग भरा, सिन्दूर कहते हैं उसे। मैं राजीव की हुई, राजीव मेरे, और मैं यही की हो गयी।

    दिन पंख लगाकर उड़ गए। राजीव के छोटे भाई संजय नही रहे। इंदिरा को सहारा चाहिए था। राजीव राजनीति में जाने लगे। मुझे नही था पसंद, मना किया। हर कोशिश की, मगर आप हिंदुस्तानी लोग, मां के सामने पत्नी की कहां सुनते है। वो गए, और जब गए तो बंट गये। उनमें मेरा हिस्सा घट गया।

    फिर एक दिन इंदिरा निकलीं। बाहर गोलियों की आवाज आई। दौड़कर देखा तो खून से लथपथ। आप लोगों ने छलनी कर दिया था। उन्हें उठाया, अस्पताल दौड़ी, उन खून से मेरे कपड़े भीगते रहे। मेरी बांहों में दम तोड़ा। आपने कभी इतने करीब से मौत देखी है?

    उस दिन मेरे घर के एक नही, दो सदस्य घट गए। राजीव पूरी तरह देश के हो गए। मैंने सहा, हंसा, साथ निभाया। जो मेरा था… सिर्फ मेरा, उसे देश से बांटा। और क्या मिला। एक दिन उनकी भी लाश लौटी। कपड़े से ढंका चेहरा। एक हंसते, गुलाबी चेहरे को लोथड़ा बनाकर लौटा दिया आप सबने।

    उनका आखरी चेहरा मैं भूल जाना चाहती हूं। उस रेस्टोरेंट में पहली बार की वी निगाह, वो शामें, वो मुस्कान … बस वही याद रखना चाहती हूं।

    इस देश मे जितना वक्त राजीव के साथ गुजारा है, उससे ज्यादा राजीव के बगैर गुजार चुकी हूं। मशीन की तरह जिम्मेदारी निभाई है। जब तक शक्ति थी, उनकी विरासत को बिखरने से रोका। इस देश को समृद्धि के सबसे गौरवशाली लम्हे दिए। घर औऱ परिवार को संभाला है। एक परिपूर्ण जीवन जिया है। मैंने अपना काम किया है। राजीव को जो वचन नही दिए, उनका भी निबाह मैंने किया है।

    राजनीति है, सरकारें आती जाती है। आपको लगता है कि अब इन हार जीत का मुझ पर फर्क पड़ता है। आपकी गालियां, विदेशी होने की तोहमत, बार बाला, जर्सी गाय, विधवा … इनका मुझे दुख होता है। किसी टीवी चैनल पर दी जा रही गालियों का दुख होता है, ट्विटर और फेसबुक पर अनर्गल ट्रेंड का दुख होता है?? नही, तरस जरूर आता है।

    याद रखिये, जिससे प्रेम किया हो, उसकी लाश देखकर जो दुख होता है। इसके बाद दुख नही होता। मन पत्थर हो जाता है। मगर आपको मुझसे नफरत है, बेशक कीजिये। आज ही लौट जाऊंगी। बस, राजीव लौटा दीजिए।

    औऱ अगर नही लौटा सकते , तो शांति से, राजीव के आसपास, यहीं कहीं इसी मिट्टी में मिल जाने दीजिए। इस देश की बहू को इतना तो हक मिलना चाहिए शायद..

  • भारत में 20 मई तक खत्म हो जाएगा कोरोना, सिंगापुर यूनिवर्सिटी का दावा….

    भारत में 20 मई तक खत्म हो जाएगा कोरोना, सिंगापुर यूनिवर्सिटी का दावा….

    सिंगापुर यूनिवर्सिटी ने कहा है कि भारत में कोरोना वायरस 20 मई तक खत्म हो सकता है। सिंगापुर यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड डिजाइन के रिसर्चरों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से आंकड़े जुटाए हैं। इन आंकड़ों के विश्लेषण के बाद यूनिवर्सिटी ने भारत में कोरोना को लेकर यह दावा किया है। सिंगापुर यूनिवर्सिटी का कहना है कि भारत के साथ ही अलग-अलग देशों में भी कोरोना वायरस जल्द ही खत्म होने वाला है।

    सिंगापुर यूनिवर्सिटी ने दुनिया के अलग-अलग देशों के संदिग्ध, संक्रमित और स्वस्थ होने वाले मरीजों के मॉडल का विश्लेषण करने के बाद यह भविष्यवाणी की है। इस जानलेवा वायरस ने अलग-अलग देशों में जब भी तेजी पकड़ी और जब भी इसकी रफ्तार धीमी रही। उन सभी तारीखों का अध्ययन किया और उसके बाद यूनिवर्सिटी की तरफ से दावा किया गया कि अगर 16 मई तक लॉकडाउन का पालन किया जाए तो कोरोना वायरस का नया केस नहीं आएगा। इसके साथ ही कोरोना वायरस पर भारत नियंत्रण पा लेगा। कोरोना के संकटकाल में भारत के लिए सिंगापुर यूनिवर्सिटी का बयान राहत देने वाली खबर है।