Blog

  • सब इंस्पेक्टरों के थोक मे तबादले

    सब इंस्पेक्टरों के थोक मे तबादले

    250 से ज्यादा अधिकारियों का हुआ तबादला

    पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के डीजीपी डी एम अवस्थी ने बड़ी प्रसाशनिक सर्जरी करते हुए 257 सब इंस्पेक्टरो का तबादला किया है।

    उप निरक्षकों के तबादला आदेश से खरसिया चौंकी प्रभारी जय सिंह खूंटे भी प्रभावित हुए हैं उन्हें रायगढ़ जिले से दंतेवाड़ा जिले में पदस्थ किया गया है ।


    जिन उप निरीक्षकों का तबादला आदेश जारी किया गया है उनके नाम इस प्रकार है👇👇👇

  • स्वर्गीय पत्रकार जयंत श्रीवास्तव स्मृति सम्मान समारोह 10 अक्टूबर

    केबिनेट मंत्री उमेश पटेल के मुख्य आतिथ्य में होगा समारोह

    खरसिया -खरसिया में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को सर्वप्रथम प्रारम्भ करH क्षेत्र की जनता को देश,विदेश सहित नगर एवँ आसपास ग्रामीण क्षेत्र के समाचारो से अवगत कराने का सपना देखने वाले स्वर्गीय पत्रकार जयंत श्रीवास्तव की स्मृति में हैलो मीडिया प्रायवेट लिमिटेड द्वारा दिनांक 11/10/19 को आयोजित सम्मान समारोह में क्षेत्र के लाडले युवा विधायक केबिनेट मंत्री (छ ग शासन) उमेश नंदकुमार पटेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा।

    उक्त जानकारी देते हुए हैलो मीडिया के डायरेक्टर रिया रीतेश श्रीवास्तव ने बताया कि हमारा शुरू से उद्देश्य रहा है कि क्षेत्र ,समाज में सकारात्मक भूमिका निभा रहे संगठन एवँ व्यक्तियों को समय-समय पर उनका उत्साहवर्धन करे और हमारे मीडिया संस्थान द्वारा ऐसे लोगो को प्राथमिकता देते हुए उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो को प्राथमिकता से प्रकाशित करते रहते है। इसी कड़ी में कल दिनांक 11अक्टूबर को शाम 8 बजे से स्थानीय लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस खरसिया में समस्त पत्रकार बन्धुओ,दुर्गा पूजा समितियों, सामाजिक संस्थाओं, सहित शासन,प्रसाशन,पुलिस विभाग,बिजली विभाग,एवँ नगरपालिका को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया जावेगा।

  • सरकार का एक और बड़ा झटका, ‘भारत पेट्रोलियम’ का भी होने जा रहा निजीकरण

    दिल्ली।सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (बीपीसीएल) अब पूरी तरह से निजी हाथों में चली जाएगी। सरकार बीपीसीएल के राष्ट्रीकरण संबंधी कानून को 2016 में रद्द कर चुकी है। ऐसे में अब बीपीसीएल को निजी या विदेशी कंपनियों को बेचने के लिए संसद की अनुमति की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, एक वक्त ये कहा जा रहा था कि बीपीसीएल के निजीकरण के लिए संसद की मंजूरी लेनी होगी। निरसन एवं संशोधन कानून, 2016 के तहत 187 बेकार और पुराने कानूनों को समाप्त किया गया है। इसमें 1976 कानून भी शामिल है जिसके जरिये पूर्ववर्ती बुरमाह शेल का राष्ट्रीयकरण किया गया था।

    ऐसी संभावना जताई जा रही है कि बीपीसीएल के निजीकरण से घरेलू ईंधन खुदरा बिक्री कारोबार में काफी उथलपुथल आ सकती है। क्योंकि वर्षों से इस क्षेत्र पर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों का दबदबा रहा है।भारत पेट्रोलियम यूं तो देश की दूसरी सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी है लेकिन सरकार इसको जल्द ही निजी हाथों में देने जा रही है।

    केंद्र सरकार ने फैसला लिया है कि भारत पेट्रोलियम कॉर्रपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) में अपनी 53 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी को वो बेच देगी. इसके लिए सरकार ने अपनी तरफ से सारी तैयारियां कर ली हैं. नवंबर के पहले हफ्ते में सरकार इसके लिए टेंडर निकालेगी, जिसके बाद कंपनी को निजी हाथों में देने का काम शुरु हो जाएगा.

    भारत पेट्रोलियम की कुल हैसियत करीब 55 हजार करोड़ रुपये की है. सरकार की मंशा अपना 53 फीसदी हिस्सा बेचकर करीब 65 हजार करोड़ रुपये कमाने का है. देखना है कि सरकार इसको आसानी से निजी हाथों में देने में सफल होगी या फिर इसको लेकर भी बवाल मचेगा.

  • बॉलीवुड के भाईजान के बंगले पर पड़ा क्राइम ब्रांच का छापा, एक को किया गिरफ्तार

    बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बंगले पर बुधवार को क्राइम ब्रांच ने सलमान के बंगले से एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जो पिछले 20 साल से उनके बंगले की देखरेख कर रहा था.

    बताया जाता है कि सलमान खान (Salman Khan)  के गोराई स्थित बंगले से शक्ति सिद्धेश्वर राणा नाम के वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया गया है. 62 साल के इस शख्स के सलमान खान (Salman Khan)  के गोराई स्थित बंगले पर काम करने की सूचना मुंबई पुलिस को मिली थी. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की यूनिट 4 ने मुखबिर की सूचना के आधार पर सलमान खान के बंगले पर छापा मारा. बताया जा रहा है कि पुलिस को देखते ही राणा ने बंगले से भागने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका. पुलिस ने बताया कि राणा और उसके कुछ साथियों को पुलिस ने 1990 में चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया था. बाद में आरोपी जमानत पर बाहर आ गया और पुलिस को चकमा देकर छुपता रहा.

    बताया जाता है कि शक्ति सिद्धेश्वर राणा को अदालत की ओर से कई बार पेश होने को भी कहा गया लेकिन वह कभी भी कोर्ट में पेश नहीं हुआ. इसके बाद कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी कर दिया. राणा के इस तरह अचानक गायब होने के बाद भी पुलिस आरोपी की तलाश करती रही. इसी दौरान उन्हें सूचना मिली की राणा अभिनेता सलनमान खान के घर पर काम कर रहा है.

    सलमान खान से भी हो सकती है पूछताछ
    बताया जाता है कि मुंबई की क्राइम ब्रांच ने सलमान खान (Salman Khan)  को इसकी जानकारी दिए बिना ही उनके बंगले पर छापा मारा और आरोपी शक्ति सिद्धेश्वर राणा को गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि इस मामले में अब सलमान खान (Salman Khan) से भी पूछताछ की जा सकती है. क्राइम ब्रांच पता लगाने का प्रयास करेगी कि आखिर सलमान खान, आरोपी राणा के संपर्क में कब, कैसे और किसके माध्यम से आए थे.

  • वोडाफोन और आईडिया का जियो पर वार

    वोडाफोन-आइडिया ने कहा कि वह नहीं चाहते कि यूज़र जब भी फोन मिलाए, तो ये सोचे कि उसी नेटवर्क का नंबर है या दूसरे नेटवर्क का. बता दें कि रिलायंस जियो ने बुधवार को घोषणा की थी कि जियो के नेटवर्क के अलावा दूसरे नेटवर्क पर फोन करने से यूज़र्स को 6 पैसे प्रति मिनट के हिसाब से चार्ज लिया जाएगा. बयान में वोडाफोन आइडिया ने कहा कि आईयूसी यानी इंटरकनेक्ट यूज़ेज चार्ज ऑपरेटर्स के बीच का मामला है और इसका भार ग्राहकों पर नहीं पड़ना चाहिए.

    वोडाफोन आइडिया ने आगे कहा कि कंपनी पूरे भारत में कस्टमर्स को 2जी,3जी और 4जी सर्विस दे रही है. कंपनी ने कहा कि अभी भी 50 फीसदी से ज्यादा कस्टमर्स अपने फीचर फोन पर 2जी नेटवर्क यूज़ करते हैं. फिर भी कंपनी उनको ये सर्विस देती है भले ही इसमें कोई प्रॉफिट नहीं है.

    आगे वोडाफोन आइडिया ने कहा कि कंपनी के 60 फीसदी से ज्यादा कस्टमर्स कम खर्च वाले ब्रैकेट में आते हैं और कंपनी यह नहीं चाहती कि उनके ऊपर अतिरिक्त भार डाला जाए. बता दें कि इस वक्त वोडाफोन कस्टमर को अपने मोबाइल कनेक्शन को बनाए रखने के लिए कम से कम 24 रुपये से रिचार्ज करना होता है जिसमें 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. वहीं, वोडाफोन आइडिया के 119 रुपये के प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड लोकल एसटीडी वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलती है, साथ ही 1 जीबी डेटा मिलता है.

  • डीजीपी ने 1 एसआई, 1 एएसआई और 4 हवलदारों के डिमोशन का दिया आदेश

    रायपुर स्थित पीएचक्यू ने एक बड़ा आदेश जारी कई पदोन्नत पुलिसकर्मियों का डिमोशन कर दिया है। दस्तावेजों की जांच के लिए गठित समिति ने एक SI, एक ASI और 4 हवलदारों का डिमोशन आदेश जारी किया है।

    रायपुर।डीजीपी ने बुधवार देर रात जारी आदेश में हवलदार रंजीत पिल्ले को वापस आरक्षक बनाया है। वहीं हवलदार अतुलेश राय का डिमोशन करते हुए वापस सिपाही बनाने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही क्रम से पुर्व हवलदार के पद पर पदोन्नत राकेश जाट और अवधेश यादव को भी आरक्षक बनाने के आदेश जारी किये है। इसके अलावा SI अम्बरीश शर्मा को ASI और ASI अंगनपल्ली गणपत राव को हवलदार के पद पर डिमोशन करने के आदेश जारी किए हैं।

    जानकारी के मुताबिक 24 जुलाई को पुलिस मुख्यालय में गठित कमेटी ने इन सभी कर्मचारियों के दस्तावेजों में पाया कि कई कर्मचारियों ने बुनियाद प्रशिक्षण ही प्राप्त नहीं किया है। इसके अलावा इनके क्रम पूर्व पदोन्नत के समर्थन में कोई घटना एवं दस्तावेजों का नहीं होना पाया गया, जिसके बाद गठित समिति ने अपनी अनुशंसा डीजीपी को दी और देर रात डीजीपी ने इन सभी अधिकारी और कर्मचारियो के डिमोशन आदेश जारी कर दिए।

  • मोदी की मुहिम का असर, डीएम ने चाय पीकर खुद पर ही लगाया 5000 का जुर्माना

    महाराष्ट्र। बीड जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल यहां प्लास्टिक कप में चाय पीने का बाद जिलाधिकारी आस्तिक कुमार पांडे ने खुद के ऊपर 5000 रुपये का जुर्माना ठोक दिया. इस घटना की पूरे जिले में चर्चा हो रही है और लोग डीएम आस्तिक कुमार पांडे की ईमानदारी की प्रशंसा कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि यह महाराष्ट्र का ऐसा पहला मामला है जहां किसी अधिकारी ने प्लास्टिक से बने पदार्थ का उपयोग करने पर खुद के ऊपर जुर्माना लगाया है. दरअसल नरेंद्र मोदी सरकार ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती के मौके पर देश को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने के लिए एक महात्वाकांक्षी मुहिम का आगाज किया है. सरकार के इस मुहिम का देश की कई बड़ी हस्तियों ने समर्थन किया है.


    रिपोर्ट्स के मुताबिक बीड जिले के डीएम आस्तिक कुमार पांडे ने चुनाव के बारे में पत्रकारों को सूचित करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्मचारियों ने मेहमानों को चाय देते समय प्लास्टिक कप का इस्तेमाल किया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद सभी पत्रकारों को प्लास्टिक कप में चाय दी गई. हालांकि आधे से ज्यादा पत्रकारों ने प्लास्टिक कप में चाय पीने से इनकार कर दिया है. इन सबके बीच एक पत्रकार ने कलेक्टर के अनुरोध पर एक सवाल उठाया. पत्रकार ने कहा कि एक गरीब किसान उम्मीदवार ने अपनी जमा राशि का भुगतान करने के लिए प्लास्टिक की थैली का इस्तेमाल किया था. उम्मीदवार पर तब प्रशासन की ओर से 5000 का जुर्माना लगाया था.

    पत्रकार ने इसी घटना का जिक्र करते हुए कलेक्टर कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्लास्टिक कप के उपयोग को लेकर सवाल किया, जो कि प्रतिबंधित है. पत्रकार के इस सवाल के बाद ही जिलाधिकारी आस्तिक कुमार पांडे ने सभी के सामने अपने ऊपर 5000 का जुर्माना लगा दिया।

  • कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान- हमारे नेता ने हमें छोड़ दिया

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने अपनी ही पार्टी की आलोचना करते हुए बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने पार्टी के भविष्य को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि क्या राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर जिम्मेदारियों से भाग गए?

    कम-से-कम सलमान खुर्शीद तो यही मानते हैं। पार्टी के इस वरिष्ठ नेता ने पहली बार वह बात खुलकर कह दी जो दबे अंदाज में कहा जा रहा था। खुर्शीद ने कहा, हमारी सबसे बड़ी समस्या यह है कि हमारे नेता ही छोड़ गए। उन्होंने पार्टी की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा है कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी के इस्तीफे से संकट बढ़ा है।
    खुर्शीद ने कहा कि राहुल गांधी के इस फैसले के कारण पार्टी हार के बाद जरूरी आत्मनिरीक्षण भी नहीं कर पाई। कांग्रेस को लेकर चर्चा करते हुए पार्टी के सीनियर नेता ने कहा, हम विश्लेषण के लिए भी एकजुट नहीं हो सके कि हम लोकसभा चुनाव में क्यों हारे। हमारी सबसे बड़ी समस्या यही है कि हमारे नेता ने हमें छोड़ दिया।


    यह पहला मौका है, जब कांग्रेस के किसी नेता ने राहुल गांधी के इस्तीफे के लिए छोड़ जाने जैसे शब्द का इस्तेमाल किया है। खुर्शीद ने कहा कि राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद एक खालीपन पैदा हुआ है। यह संकट तब और बढ़ता दिखता है, जब सोनिया गांधी उनके स्थान पर अस्थायी तौर पर कमान संभाल रही हैं।
    पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने राहुल गांधी के इस्तीफे को लेकर कहा, मैं नहीं चाहता था कि राहुल गांधी इस्तीफा दें। मेरी राय थी कि वह पद पर रहें। मैं मानता हूं कि कार्यकर्ता भी यही चाहते थे कि वह बने रहें और नेतृत्व करें। उन्होंने कहा, यह एक खालीपन जैसा है। सोनिया गांधी ने दखल दिया है, लेकिन साफ संदेश है कि वह एक अस्थायी व्यवस्था के तौर पर हैं। मैं ऐसा नहीं चाहता।

  • बच्चे तो बच्चे, अब जज भी होने लगे परीक्षा मे फेल

    हिस्सा लेने वाले 119 कार्यरत न्यायाधीश और 1,372 वकीलों में से कोई भी गुजरात हाइकोर्ट द्वारा आयोजित परीक्षा को पास नहीं कर पाया।

    दिल्ली. माना जाता है कि जज का काम बहुत ही प्रतिभा और योग्यता का होता है. उसका एक फैसला लोगों की जिंदगी बदल देता है लेकिन गुजरात में तो जज साहबों ने अपने पेशे की नाक ही कटा दी.

    गुजरात हाईकोर्ट ने जिला न्यायाधीशों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की थी. खास बात ये है कि इसके लिए 119 जजों ने परीक्षा दी थी और जब परिणाम आया तो सभी जज अच्छे नंबरों से एग्जाम में फेल हो चुके थे.

    यह परीक्षा 40 जिला जजों को चुनने के लिए आयोजित की गई थी. हैरानी की बात यह रही कि उसमें हिस्सा लेने वाले 119 कार्यरत न्यायाधीश और 1,372 वकीलों में से कोई भी इस परीक्षा को पास नहीं कर पाया.

    परीक्षा में फेल होने वाले 119 न्यायाधीशों में से 51 न्यायाधीश गुजरात में किसी न किसी अदालत में न्यायाधीश हैं. चार अगस्त को ये परीक्षा आयोजित की गई थी.

  • बिग बॉस – इस एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में कहा – ” वह बार बार मेरे घर पर आकर बैठ जाती है”

    Bigg Boss 13: बिग बॉस 13 के पारस छाबड़ा की ‘स्पिलिस्टविला’ जीतने के बाद से ही लड़कियों के बीच जबरदस्त फैन फॉलोइंग हो गई थी. वही इस शो में भी देखने के मिल रहा है. पारस की माहिरा और शहनाज दोनों के साथ ही काफी अच्छी बॉन्डिंग है. हालांकि जहां माहिरा के साथ नजदीकियों का ये मामला दोस्ती तक की सीमित है वहीं शहनाज गिल के साथ पारस रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे चुके हैं. दोनों ही साफ कर चुके हैं वो एक दूसरे को काफी पसंद कर चुके हैं. इतना ही नहीं पारस ने तो घर के अंदर यह तक कह दिया कि उनकी गर्लफ्रेंड के साथ उनका रिलेशन अच्छा नहीं चल रहा है.

    पारस ने कहा कि उनके और आकांक्षा के बीच प्यार है लेकिन ये रिश्ता नहीं चल सकता क्योंकि वो दोनों एक दूसरे से बिलकुल अपोजिट हैं. जब वो आकांक्षा से ये कहते हैं कि हम दोनों साथ नहीं रह सकते तो वो रोने लगती हैं. उन्होंने आगे कहा कि वो उसे हर्ट नहीं करना चाहते हैं. पारस ने कहा कि वो बार-बार मेरे घर में आकर बैठ जाती है


    जहां पारस के अनुसार रिलेशन ठीक नहीं है तो वहीं आकांक्षा ने मीडिया से बातचीत के दौरान साफ कहा है कि उनका और पारस का रिश्ता काफी खूबसूरत है. बीते दिनों पारस की रियल गर्लफ्रेंड ने आकांक्षा पुरी ने कहा था कि उन्हें पारस की संस्कारी प्लेबॉय छवि बहुत पसंद है. आकांक्षा के मुताबिक दोनों का रिलेशनशिप अच्छा है. लेकिन सोमवार को टेलीकास्ट हुए ऐपिसोड में पारस ने कहा कि वो अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप करने की कई बार कोशिश कर चुके हैं.

    आकांक्षा ने आगे कहा था, “अगर वह दो लोगों का शो से ध्यान हटा सकता है और लड़ाई करवा सकता है, तो मैं यह कह सकती हूं वह इस शो का असली विजेता है. मैं पारस को शो में देखकर बहुत खुश हूं.”