Blog

  • 23 जनवरी को खरसिया में मनेगी परमहंस तिगडानिया जयंती.. तिगडानिया परिवार के द्वारा गंज बाजार में लगाया जाएगा भंडारा..

    23 जनवरी को खरसिया में मनेगी परमहंस तिगडानिया जयंती.. तिगडानिया परिवार के द्वारा गंज बाजार में लगाया जाएगा भंडारा..



    खरसिया। खरसिया शहर के प्रतिष्ठित भगतराम श्रीकिशन तिगड़ानिया परिवार के द्वारा विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी अवधुत संत बाबा परमहंस तिगड़ानिया जी की जयंती 23 जनवरी को धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर नगर के गंज बाजार स्थित मंदिर में भजन, कीर्तन सहित विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया है।

    गौरतलब है कि बसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित उपरोक्त समस्त कार्यक्रम खरसिया शहर के गंज स्थित मंदिर परिसर में होंगे, उपरोक्त जानकारी देते हुए आयोजक परिवार के सदस्यों ने बताया की 23 जनवरी को आरती एवं दर्शन कार्यक्रम सुबह 9 बजे से रखा गया है एवं मंदिर परिसर में भजन, कीर्तन का कार्यक्रम पूरे दिन भर चलेगा, साथ ही भोग भण्डारा : दोपहर 12.30 बजे से,संध्या आरती : संध्या 7.30 बजे गंज बाजार, खरसिया में होगी तिगड़ानिया परिवार ने समस्त नागरिक बंधुओ, धर्म प्रेमियों को इस कार्यक्रम के अवसर पर प्रसाद ग्रहण करने तथा समस्त कार्यक्रमों में सह परिवार शामिल होकर पुण्य का भागी बनने का आग्रह किया है।

  • ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष पद पर सुनील शर्मा की नियुक्ति…

    ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष पद पर सुनील शर्मा की नियुक्ति…



    शहर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील शर्मा को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। सुनील शर्मा की नियुक्ति को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लंबे समय से पार्टी से जुड़े रहे सुनील शर्मा ने विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है और जमीनी स्तर पर उनकी सक्रियता हमेशा संगठन की मजबूती का आधार रही है।
    अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए सुनील शर्मा ने कहा कि विधायक उमेश पटेल द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। सुनील शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे संगठन में सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे। पार्टी के भीतर आपसी समन्वय, अनुशासन और संवाद को प्राथमिकता देते हुए कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाना, जनसमस्याओं को सड़क से सदन तक उठाना और युवाओं को पार्टी से जोड़ना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। आने वाले समय में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि सुनील शर्मा के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगी और आने वाले चुनावों में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।

  • डॉ चिराग अग्रवाल ने नगर का बढ़ाया मान..प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की डीएम, हृदय रोग की परीक्षा..

    डॉ चिराग अग्रवाल ने नगर का बढ़ाया मान..
    प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की डीएम, हृदय रोग की परीक्षा..




    खरसिया। नगर के होनहार युवा डॉ चिराग़ अग्रवाल ने डी.एम. एग्जाम में फर्स्ट डिवीज़न से पास होकर अपने परिजनों सहित समुचे नगर को भी गौरवान्वित किया है, इनकी चमकीली सफलता से इनको बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है तथा इनके उज्जवल भविष्य की कामना की जा रही है
    गौरतलब है कि डॉक्टर चिराग अग्रवाल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा खरसिया से ही ग्रहण की, तत्पश्चात दत्ता मेघे मेडिकल कालेज वर्धा से एमबीबीएस की परीक्षा पास कर नालंदा मेडिकल कालेज पटना में एमडी की डिग्री प्राप्त की।
    विदित हो कि डाक्टर चिराग अग्रवाल ने देश की सबसे बेहतरीन मेडिकल कॉलेज मे से एक दिल्ली की वीएमएमसी (सफदरजंग) मे अध्ययन कर डीएम (हृदय रोग विशेषज्ञ) की एग्जाम फर्स्ट डिवीज़न से पास कर अपने कुल व समाज सहित समूचे प्रदेश को गौरान्वित किया है, डाक्टर चिराग अग्रवाल द्वारा कोरोना काल के भयावह दौर मे भी मरीजों को दीं गई सेवाओं के लिए देश के बड़े- बड़े मंचो से सामाजिक संस्थाओ द्वारा सम्मानित किया गया है।
    डाक्टर चिराग अग्रवाल डीएम कार्डियोलॉजी एग्जाम मे फर्स्ट डिवीजन स्थान हासिल कर  खरसिया क्षेत्र के प्रथम डॉक्टर बनने का सौभाग्य हासिल कर बता दिया एक छोटे शहर में पल बढ़कर शिक्षा ग्रहण करने वाला भी आसमान की ऊंचाइयों तक पहुँच कर बड़ी सफलता हासिल कर सकता है।
    डॉक्टर चिराग अग्रवाल खरसिया के प्रतिष्ठित व्यवसायी, समाजसेवी व वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश अग्रवाल एवं श्रीमती कौशल्या अग्रवाल के पोते एवं राजेश मेडिकोज के मनोज अग्रवाल व श्रीमती हेमा अग्रवाल के बड़े सुपुत्र हैं । डॉक्टर चिराग अग्रवाल को डीएम की एग्जाम मे फर्स्ट डिवीज़न हासिल करने पर खरसिया विधायक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री उमेश पटेल, भाजपा नेता गिरधर गुप्ता सहित ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

  • दो दिवसीय 22वाॅं श्री श्याम गुणगान महोत्सव की तैयारी पूर्णतः की ओरनिशान यात्रा, भव्य भण्डारा, भजनामृत वर्षा एवं जिवंत झाकियों का होगा वर्णन2 दिनों तक श्याम मय रहेगा खरसिया नगर…

    दो दिवसीय 22वाॅं श्री श्याम गुणगान महोत्सव की तैयारी पूर्णतः की ओर

    निशान यात्रा, भव्य भण्डारा, भजनामृत वर्षा एवं जिवंत झाकियों का होगा वर्णन

    2 दिनों तक श्याम मय रहेगा खरसिया नगर…



    खरसिया। नगर की धन्य धरा पर दो दिवसीय श्री श्याम गुणगांन महोत्सव 11 एवं 12 जनवरी को बडी धूमधाम से मनाया जायेगा। श्री श्याम गुणगांन महोत्सव में निशान यात्रा, भव्य भंडारा एवं रात्रि में भजनों एवं नृत्य नाटिकाओं के माध्यम से जिवंत झाकियों का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें देश के जाने माने भजन सम्राटों का आगमन खरसिया में हो रहा है ।
    धर्म नगरी खरसिया में विगत 21 वर्षो से बाबा श्याम का ढंका बजाने वाली नगर ही नही अंचल में ख्याती प्राप्त संस्था श्री श्याम कुटुम्ब द्वारा दो दिवसीय श्री श्याम गुणगांन महोत्सव भजनामृत वर्षा का भव्य आयोजन 11 एवं 12 जनवरी 2026 को रखा गया है। श्याम कुटुम्ब के संस्थापक मुकेश मित्तल ने बताया कि श्याम कुटुम्ब विगत कई वर्षो से श्री श्याम गुणगान महोत्सव बड़ी धुम धाम से मनाते आ रहा है, बाबा श्याम के आशीर्वाद से बाबा श्याम का भव्य मंदिर का निर्माण 14 वर्ष पूर्व नगरवासियों एवं अंचल के श्याम प्रेमियों के सहयोग से निर्माण हुआ था । 22 वाॅं श्री श्याम गुणगान महोत्सव धुम धाम से मनाया जावेगा । नगर के श्याम कुटुम्ब के सदस्यों द्वारा श्याम महोत्सव को भव्यता प्रदान करने की तैयारी जोरो से की जा रही है जो कि पूर्णतया की ओर है । श्याम कुटुम्ब के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने बताया कि श्रीश्याम कुटुम्ब द्वारा 11 एवं 12 जनवरी को दो दिवसीय भगवान की लीलाओं का वर्णन, निशान यात्रा, भव्य भण्डारा, भजनामृत वर्षा एवं जिवंत झाकियों आयोजन किया जावेगा।



    गोस्वामी गोविन्द बाबा, अग्निशिखा जी महाराज का होगा सानिध्य प्राप्त

    श्री श्याम कुटुम्ब के संस्थापक मुकेश मित्तल ने बताया कि खरसिया नगर में श्री श्याम महोत्सव श्री श्याम कुटुम्ब द्वारा जो विगत कई सालो से मनाया जा रहा है भजन सम्राट नन्दकिशोर शर्मा, नन्दू जी एवं परम पूज्य गुरूदेव गोस्वामी गोविन्द बाबा के विशेष आशीर्वाद एवं उनकी प्रेरणा से ही धूम धाम से श्री श्याम महोत्सव मनाया जा रहा है ।  श्री श्याम गुणगान महोत्सव में भक्तों को आशीर्वाद देने परम पुज्य गुरूदेव गोस्वामी गोविन्द बाबा, मथुरा एवं चैतन्य अग्निशिखा जी महाराज का पावन सानिध्य सभी भक्तों को प्राप्त होगा ।


    फूलों एवं ड्रायफ्रुट से होगा बाबा का मनमोहक श्रृंगार
    श्री श्याम गुणगान महोत्सव दो दिवसीय में बाबा श्याम का श्रृंगार बाबा के भक्तों के द्वारा दोनो दिवस अलग अलग रूप में बाबा का श्रृंगार दिल्ली से पधारे पण्डित जी द्वारा बाबा का श्रृंगार कलकत्ता के बाबा की विशेष मालाओं से फुलों के द्वारा अद्भुत श्रृंगार किया जावेगा । श्री जय बाबा बैद्यनाथ राईस मील के सौजन्य से ड्रायफ्रुट का विशेष श्रृंगार एवं श्रीमति पूनम – शिव अग्रवाल (कुड़ेकेला वाले), फूलों का विशेष श्रृंगार गुणगान महोत्सव के दौरान भक्य दरबार के साथ साथ श्री श्याम बिहारी मंदिर में भी बाबा श्याम का श्रृंगार किया जावेगा । 

    बाबा श्याम के साथ बजरंग बली एवं शिव परिवार को प्रत्येक दिवस अलग अलग पोशाक

    सामाजिक एवं धार्मिक कार्यो में हमेशा अग्रणी रहने वाले श्रीमति वंदना बजरंग अग्रवाल एल.आर. द्वारा प्रत्येक दिवस पोशाक अर्पण किया जावेगा ।



    कलकत्ता के कारिगरों द्वारा होगा बाबा का भव्य दरबार

    गुणगान महोत्सव में बाबा का भव्य चालीस फुट लम्बा एवं 22 फिट उंचा बाबा का दरबार जो विगत 21 वर्षो से बनाया जाता है । कलकत्ता के कारीगरों द्वारा बाबा का भव्य दरबार 12 जनवरी को भव्य रूप से फूलों से सजाया जायेगा । वही बाबा श्याम के साथ साथ संकट मोचन हनुमान जी एवं शंकर भगवान का भी भव्य दरबार की झांकी प्रस्तुत की जाएगी।

    हाथो में जो उठा लेते है जो श्याम का निशान उनकी जिंदगी में कभी होती नहीं शाम
    प्रथम दिवस 11 जनवरी को शाम 04ः11 बजे भव्य निषान यात्रा निकाली जायेगी। भव्य निशान यात्रा में 1111 भक्तों द्वारा बाबा का निशान बाबा के चरणों में अर्पित कर अपनी अपनी मनोकामना की बाबा से अर्जी लगायेंगे।  श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा नगर के गायत्री मंदिर से प्रारंभ होकर डभरा रोड़, सुभाष चैक, स्टेशन रोड़, लखीराम चैक, फकीर गली, मुन्शी चैक, मौहापाली रोड़, पोस्ट ऑफिस रोड़, चंदन ताल रोड़, एकांगी मार्ग नगर के सभी प्रमुख मार्गों में भ्रमण कर श्री श्याम बिहारी मंदिर पहुचेगी । भव्य निशान यात्रा में बाबा श्याम का दरबार रानी रथ के उपर सजाया जायेगा जो के आकर्षण का केन्द्र होगा । निशान यात्रा में बाबा के दरबार के साथ साथ ग्रामिणों द्वारा मोर पंख कर्मा नृत्य ढोल ढोलक झांझ द्वारा विशेष बाजा, बैंड बाजा धमाल आतिषबाजी आदि रहेगी । निशान यात्रा में हजारों की संख्या में नगर एवं अंचल से आये श्याम प्रेमी पुरूष महिला एवं बच्चे बाबा का निषान लेकर बाबा की जय घोस के साथ निशान यात्रा में शामिल होंगे। यह भव्य निशान यात्रा श्याम बिहारी मंदिर में रात्रि 8ः11 बजे पहुचने के पष्चात बाबा की आरती कर भक्तों एवं नगर वासियों के लिए विशाल भण्डारे का आयोजन श्री श्याम कुटुम्ब द्वारा किया जावेगा ।

    निशान यात्रा में बाबा श्याम, राधा कृष्ण, अघोरी शंकर जी की बारात, एवं अनेक अदभुद झाकियों का होगा वर्णन
    गुणगान महोत्सव के अवसर पर आकर्शण नृत्य नाटिका दिल्ली के बंटी तिलकधारी द्वारा अघोरी शंकर जी की बारात एवं भगवान श्री कृष्ण द्वारा बाबा श्याम, राधा कृष्ण एवं अनेक अदभुद झाकियों के साथ निशान यात्रा के दौरान भक्तों के साथ पैदल चलेंगी । बंटी तिलकधारी द्वारा शोभा यात्रा के दौरान नगर के चौंक चौराहों पर जीवंत झांकियों की प्रस्तुति दी जाएगी।

    भव्य भण्डारे का होगा आयोजन

    श्री श्याम गुणगान महोत्सव में श्याम कुटुम्ब द्वारा महोत्सव स्थल पर 11 जनवरी को रात्रि 08ः11 बजे से विशाल भव्य भण्डारे का आयोजन श्री श्याम गुणगान महोत्सव स्थल पर किया जायेगा जिसमें चार हजार से अधिक श्याम भक्तों द्वारा प्रसाद ग्रहण कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे । उक्त भण्डारा प्रसाद वेदान्ता वाॅसरी एण्ड लाॅजिस्टीक प्रा. लि. द्वारा बाबा श्याम को अर्पण किया जायेगा ।

    खुशनसीब है भक्त वो जो प्रसाद श्याम का पाते है, कलियुग का अमृत है यह जिवन में तर जाते है

    श्री श्याम गुणगान महोत्सव में बाबा के चरणों में भक्तों द्वारा 25 से भी ज्यादा भक्तों द्वारा सवामणी का प्रसाद एवं 4 श्याम प्रेमियों द्वारा छप्पन भोग का प्रसाद लगाया जावेगा । छप्पन भोग का प्रसाद श्रीमति प्रीति सुनिल सुल्तानिया, खरसिया, रितु जनरल स्टोर्स, घरघोड़ा एवं चंदगीराम कोल्ड स्टोरेज, रायगढ़ एवं जय बाबा बैद्यनाथ राईस मील बोड़ासागर द्वारा लगाया जावेगा । बाबा श्याम को प्रसाद अर्पण कर अपनी मनोकामना की अर्जी बाबा को लगायेंगे ।



    आ रहे है देश के जाने माने भजन गायक
    श्री श्याम गुणगान महोत्सव के दूसरे दिन 12 जनवरी को देश के जाने माने भजन गायकांे का आगमन खरसिया नगर में हो रहा है । श्री श्याम भजनामृत वर्षा में रात्रि 08ः11 बजे बाबा की ज्योत प्रज्जवलीत कर आरती करने के पश्चात भजनों की अमृत वर्षाण प्रारंभ की जावेगी । भजनामृत वर्षा में प्रमोद त्रिपाठी मुम्बई, आयुष सोमानी, जयपुर, अंकिता शर्मा, भागलपुर, , राजेश बंसल, खरसिया, अभिषेक अग्रवाल, खरसिया आदि गायको द्वारा अपनी मधुर वाणी से बाबा के भजनों से बाबा एवं भक्तों को रिझायेंगे । श्री श्याम भजनामृत वर्षा जागरण कि पश्चात बाबा की आरती कर सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया जावेगा ।

    खरसिया के सभी श्याम भक्त श्याम गुणगान महोत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिए अभी से जोर शोर से तैयारी में जुट गये है। श्री श्याम कुटुम्ब ने नगर के साथ साथ अंचल के सभी धर्मप्रेमियों से अपील की है कि श्याम गुणगणन महोत्सव के समस्त कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनावें ।

  • रायगढ़ की सोनल शर्मा ने कलकत्ता के रिसड़ा में बिखेरा सुरों का जादू..रिसड़ा जागरण मंडल के स्वर्ण जयंती महोत्सव में उमड़ा भक्ति का सैलाब..

    रायगढ़ की सोनल शर्मा ने कलकत्ता के रिसड़ा में बिखेरा सुरों का जादू..
    रिसड़ा जागरण मंडल के स्वर्ण जयंती महोत्सव में उमड़ा भक्ति का सैलाब..


    रायगढ़। कोलकाता के रिसड़ा नगर में रिसड़ा जागरण मंडल द्वारा दिनांक 28 एवं 29 दिसंबर को आयोजित 50वें स्वर्ण जयंती महोत्सव के अवसर पर भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस महोत्सव ने पूरे क्षेत्र को भक्ति, श्रद्धा और संगीत की दिव्य अनुभूति से सराबोर कर दिया। स्वर्ण जयंती के इस ऐतिहासिक अवसर पर देशभर के ख्यातिप्राप्त भजन सम्राटों ने मंच से भजनों की अमृत वर्षा की। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री लखबीर सिंह लक्खा, सुश्री उमा लहरी, श्री रोमी सरदार सहित देश-विदेश से आमंत्रित अन्य कलाकारों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से हजारों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की गूंज से पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।
    इसी भव्य आयोजन में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ की सुप्रसिद्ध भजन गायिका श्रीमती सोनल शर्मा ने भी अपनी सुमधुर एवं भावनात्मक भजन प्रस्तुति देकर विशेष पहचान बनाई। उनकी प्रस्तुति के दौरान श्रोता भक्ति में लीन दिखाई दिए और कार्यक्रम स्थल तालियों व जयकारों से गूंज उठा। आयोजकों एवं श्रद्धालुओं ने उनकी गायन शैली की मुक्त कंठ से सराहना की। गौरतलब है कि श्रीमती सोनल शर्मा विगत कई वर्षों से छत्तीसगढ़, उड़ीसा, मध्य प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में दादी रानी सती का मंगल पाठ, श्याम भजन, भक्ति संध्या एवं अन्य धार्मिक आयोजनों में निरंतर अपनी सेवाएं दे रही हैं। उनकी भक्ति से ओतप्रोत गायन शैली और सरल व्यक्तित्व ने उन्हें श्रद्धालुओं के बीच विशेष स्थान दिलाया है।
    इसके साथ ही उल्लेखनीय है कि श्रीमती सोनल अमित शर्मा पिछले कई वर्षों से रायगढ़ की ब्राह्मण सेवा समिति, मारवाड़ी ब्राह्मण सेवा समिति, परशुराम समिति एवं दादी रानी सती समिति की सक्रिय सदस्य भी हैं। सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उनकी निरंतर सहभागिता से समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित हो रहा है।

  • जिंदल पावर का जनसुनवाई आवेदन वापस लेने का ऐलान: मगर अब भी है संशय की स्थिति.. क्या ऐसा संभव है..?

    जिंदल पावर का जनसुनवाई आवेदन वापस लेने का ऐलान: मगर अब भी है संशय की स्थिति.. क्या ऐसा संभव है..?

    रायगढ़। जिले के तमनार में जिंदल पावर की प्रस्तावित कोल माइंस की हुई जनसुनवाई अब प्रशासन के गले का फांस बन गई है। रायगढ़ जिला प्रशासन की 16 दिन से धरने पर बैठे ग्रामीणों को मनाने की कोशिशें और बैठके हो रही है। इसी बीच मामले में एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है। जिंदल पावर प्रबंधन ने जनसुनवाई का आवेदन वापस लेने की बात कही है। इस संबंध में उनके द्वारा प्रेस रिलीज भी जारी की गई है।

    इस प्रेस रिलीज में 27 दिसंबर की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने ग्रामीणों पर पुलिस और उनके लोगों पर जानलेवा हमला और संपत्ति को नुकसान करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा बताया है कि परिस्थितियों को देखते हुए उन्होंने जनसुनवाई का आवेदन वापस लेने का फैसला लिया है।

    नीचे तस्वीर में देखिए इस प्रेस विज्ञप्ति में क्या लिखा है..

    अब भी है संशय की स्थिति
    जिंदल प्रबंधन के ऐलान के बाद भी इस पूरे मामले में संशय की स्थिति है। कही ये सब जारी आंदोलन और धरने को समाप्त करने के लिए कोई छलावा तो नहीं किया जा रहा..?

    28 दिसम्बर को रायगढ़ कलेक्टर के द्वारा राज्य पर्यावरण संरक्षण मंडल को पत्र भेजा गया है। जिसमें इस जनसुनवाई की पूरी रिपोर्ट और वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया है और जनसुनवाई की प्रक्रिया को होल्ड करने की बात कही गई है। लेकिन जिंदल पावर द्वारा प्रेस रिलीज में बताया गया है कि कलेक्टर रायगढ़ के द्वारा दिनांक 28 दिसंबर 2025 को उक्त जनसुनवाई को निरस्त करने बाबत पत्र लिखा गया..?

    यदि हम रायगढ़ जिला कलेक्टर के पत्र को गौर से पढ़े तो पता चलता है कि उन्होंने 8 दिसंबर को हुई जनसुनवाई और उसके बाद प्रेषित प्रक्रिया के बारे में बताया है। इस पत्र में 27 दिसंबर की आक्रमक घटना और धरने पर बैठे ग्रामीणों की जनसुनवाई को निरस्त करने के मांग का भी जिक्र किया है। देखा जाए तो अपने पत्र में अंतिम में उन्होंने जन सुनवाई की प्रक्रिया की अग्रिम कार्रवाई नहीं किए का निवेदन किया है। इसको निरस्त किए जाने का नहीं!

    इस बारे में क्या कहते हैं एक्सपर्ट
    इस बारे में पर्यावरण विशेषज्ञ और गोल्डन ग्रीन मैन अवार्ड से सम्मानित रमेश अग्रवाल बताते हैं कि पर्यावरण जन सुनवाई संपन्न होने के बाद यदि आगे की कार्यवाही के लिए राज्य या केंद्रीय पर्यावरण मंडल के पास चली जाती है। तब जनसुनवाई को निरस्त करना काफी जटिल है। इसका निरस्तीकरण केंद्रीय वन पर्यावरण मंडल भी नहीं कर सकती, जब तक कि कोई ठोस कारण या फिर यह इललीगल ना हो। और रायगढ़ कलेक्टर के द्वारा लिखे पत्र में ऐसी कोई ठोस कारण या बात दिखाई नहीं देती।

    उन्होंने बताया कि जन सुनवाई की प्रक्रिया हो जाने के बाद कंपनी के द्वारा जनसुनवाई का आवेदन वापिस लेने ऐसा कोई भी प्रावधान EIA नोटिफिकेशन में नहीं है। जब जनसुनवाई प्रक्रिया ही संपन्न हो गई है तो फिर आवेदन किसका का वापस लिया जाएगा..??

  • आज जारी होगी छत्तीसगढ़ की ड्राफ्ट मतदाता सूची,इन तीन तरीकों से चेक करें अपना नाम…

    आज जारी होगी छत्तीसगढ़ की ड्राफ्ट मतदाता सूची,इन तीन तरीकों से चेक करें अपना नाम…

    भारत निर्वाचन आयोग आज मंगलवार को छत्तीसगढ़ की ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित करेगा,छत्तीसगढ़ में तैयार किए गए ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल्स को मुख्य निर्वाचन अधिकारियों  और जिला निर्वाचन अधिकारियों के माध्यम से सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ साझा किया जाएगा, ताकि वे तय समय में आपत्तियां, सुझाव दर्ज करा सकें।

    ड्राफ्ट वोटर सूची के प्रकाशन होने के बाद नोटिस फेज शुरू हो जाएगा, जिसमें चुनावी पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) की ओर से एक साथ गणना प्रपत्र पर नोटिस जारी करना, सुनवाई, प्रमाणित और फैसला लेना और दावों और आपत्तियों का निपटारा करना शामिल है। मतदाता 23 दिसंबर से 22 जनवरी तक दावा/आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

    आयोग ने स्पष्ट किया है कि वास्तविक और योग्य मतदाताओं को दावे-आपत्तियों की अवधि के दौरान जोड़ा जा सकता है, जिन मतदाताओं के नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज पाए जाएंगे, उनका नाम केवल एक ही स्थान पर रखा जाएगा. यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए, बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने घर-घर जाकर कई बार संपर्क किया. साथ ही ईआरओ ने राजनीतिक दलों के साथ बैठकें कर असंग्रहणीय फॉर्म की अस्थायी सूची साझा की, ताकि बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) फील्ड में सत्यापन कर सकें।

    ऑनलाइन कैसे देख सकेंगे अपना नाम
    सबसे पहले नेशनल वोटर्स सर्विस पोर्टल (NVSP) पर: वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जाएं.
    ‘Search Your Name in Electoral Roll’ विकल्प चुनें।

    EPIC नंबर से: अपना वोटर आईडी नंबर डालें, राज्य चुनें, कैप्चा भरकर सर्च करें.
    पर्सनल डिटेल्स से: राज्य, भाषा चुनें, फिर नाम, जन्मतिथि, उम्र, रिश्तेदार का नाम, लिंग, जिला और विधानसभा क्षेत्र की जानकारी भरें. कैप्चा डालकर सबमिट करें.
    मोबाइल नंबर से: राज्य और भाषा चुनें, मोबाइल नंबर डालें, कैप्चा भरकर सर्च करें.

    वोटर हेल्पलाइन ऐप : Google Play Store या Apple App Store से ‘Voter Helpline’ ऐप डाउनलोड करें.
    EPIC नंबर या अन्य डिटेल्स से नाम सर्च करें।

  • कौशल्या देवी शर्मा का निधन

    कौशल्या देवी शर्मा का निधन

    खरसिया नगर की प्रतिष्ठित फर्म मुंसी राम श्यामा प्रसाद शर्मा के स्वर्गीय श्यामा प्रसाद शर्मा की धर्मपत्नी कोशल्या देवी का निधन 84 वर्ष की उम्र में आज  सुबह में हो गया। आप दीपक शर्मा और दिलीप शर्मा की माता जी थी जो अपने पिछे  बन्धु बंधुओं नाती पोते सहित भरापुर पूरा परिवार को अपने पीछे  छोड़ गई जिनकी अंतिम यात्रा आज 20 दिसम्बर 2025  दिन शनिवार को  दोपहर 1 बजे  स्थित गुरु द्वारा रोड निवास स्थान से निकलकर  स्थानीय मुक्तिधाम में दाहसंस्कार किया गया। कौशल्या देवी कांग्रेस नेता गोपाल शर्मा (पत्रकार) की चाची थी। परमात्मा से विनम्र प्रार्थना है कि पुण्य  दिव्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देते हुए शांति एवं मोक्ष प्रदान करें।

  • Truecaller का खेल खत्म? CNAP सर्विस भारत में शुरू: अब अनजान कॉल पर दिखेगा कॉलर का असली नाम…

    Truecaller का खेल खत्म? CNAP सर्विस भारत में शुरू: अब अनजान कॉल पर दिखेगा कॉलर का असली नाम…

    जब भी मोबाइल की घंटी किसी अनजान नंबर से बजती है, सबसे पहला सवाल यही होता है—कॉल उठाएं या नहीं? कहीं यह फर्जी कॉल, प्रमोशनल कॉल या साइबर ठग तो नहीं? इसी असमंजस में लाखों लोग जरूरी कॉल भी मिस कर देते हैं। अब टेलीकॉम कंपनियों ने इस समस्या का सीधा और स्थायी समाधान पेश किया है। भारत में Jio, Airtel और Vodafone-Idea (Vi) ने Caller Name Presentation (CNAP) सर्विस की शुरुआत कर दी है, जिसके तहत कॉल आते ही मोबाइल स्क्रीन पर कॉल करने वाले का असली और रजिस्टर्ड नाम दिखाई देगा।


    CNAP सर्विस क्या है और क्यों है यह जरूरी?
    CNAP का पूरा नाम Caller Name Presentation है। यह सुविधा भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) के निर्देश पर लागू की जा रही है।

    अब तक अनजान कॉल की पहचान के लिए लोग थर्ड पार्टी ऐप्स जैसे Truecaller पर निर्भर थे, जहां:

    नाम यूजर्स खुद अपडेट कर सकते हैं
    गलत या भ्रामक नाम दिखने की संभावना रहती है
    प्राइवेसी को लेकर सवाल उठते हैं
    CNAP इन सभी समस्याओं का समाधान करता है क्योंकि यह सीधे टेलीकॉम कंपनियों के KYC डेटाबेस से जुड़ा होता है।

    यह सर्विस काम कैसे करती है?
    जब कोई व्यक्ति आपको कॉल करता है:

    सिस्टम कॉलर के सिम कार्ड से जुड़े KYC रिकॉर्ड को चेक करता है
    वही नाम आपकी मोबाइल स्क्रीन पर दिखता है
    यह नाम सरकारी दस्तावेजों में दर्ज वास्तविक नाम होता है
    इससे फर्जी पहचान बनाकर कॉल करने वालों पर बड़ी रोक लगेगी।

    CNAP और Truecaller में क्या है बड़ा अंतर?
    CNAP:

    टेलीकॉम कंपनियों का आधिकारिक डेटा
    KYC आधारित असली नाम
    कोई अलग ऐप इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं
    Truecaller:

    यूजर-जनरेटेड नाम
    गलत टैगिंग की संभावना
    थर्ड पार्टी एक्सेस और डेटा शेयरिंग का जोखिम
    यानी CNAP ज्यादा भरोसेमंद और सुरक्षित विकल्प बनकर सामने आया है।

    किन राज्यों में शुरू हुई CNAP सर्विस?
    अभी यह सुविधा चरणबद्ध तरीके से देश के अलग-अलग सर्किल्स में शुरू की जा रही है।

    Reliance Jio:

    पश्चिम बंगाल
    केरल
    बिहार
    यूपी ईस्ट
    राजस्थान
    पंजाब
    असम
    उत्तराखंड
    हिमाचल प्रदेश
    झारखंड
    ओडिशा
    Airtel:

    पश्चिम बंगाल
    गुजरात
    मध्य प्रदेश
    जम्मू-कश्मीर
    Vodafone-Idea (Vi):

    महाराष्ट्र में लाइव
    तमिलनाडु में टेस्टिंग जारी
    BSNL:

    पश्चिम बंगाल में फिलहाल टेस्टिंग फेज में
    आने वाले समय में यह सर्विस पूरे देश में लागू की जाएगी।

    आम यूजर्स को क्या फायदा होगा?
    CNAP सिर्फ एक टेक्निकल फीचर नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी को सुरक्षित बनाने वाला कदम है।

    फेक और स्कैम कॉल्स की पहचान आसान
    जरूरी कॉल्स मिस होने की समस्या कम
    बुजुर्ग और कम तकनीकी जानकारी वाले लोगों को सुरक्षा
    साइबर ठगों के लिए नकली पहचान बनाना मुश्किल
    फोन कॉलिंग का अनुभव अब बदलेगा
    CNAP सर्विस भारत में डिजिटल सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा और ठोस कदम है। जैसे-जैसे यह सुविधा पूरे देश में लागू होगी, वैसे-वैसे अनजान कॉल का डर कम होगा और भरोसा बढ़ेगा। आम यूजर्स के लिए यह फीचर न सिर्फ सुविधा है, बल्कि साइबर अपराधों से बचाव का मजबूत हथियार भी साबित होगा। अब सवाल यह नहीं रहेगा कि “कॉल किसका है?”, बल्कि जवाब स्क्रीन पर पहले ही मौजूद होगा।

  • बाबरी मस्जिद विवाद में IAS नियाज खान की एंट्री, बोले- मस्जिद का ऐसा नाम रखना हिंदू धर्म का अपमान…

    बाबरी मस्जिद विवाद में IAS नियाज खान की एंट्री, बोले- मस्जिद का ऐसा नाम रखना हिंदू धर्म का अपमान…

    पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद विवाद मामले में IAS नियाज खान का बयान सामने आया है. नियाज खान अपने बायनों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. उन्होंने मस्जिद का नाम बाबरी रखने पर इसे हिंदू धर्म का अपमान बताया है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके IAS नियाज खान ने लिखा कि यह एक न्यूसेंस है. बाबर आक्रमणकारी था उसके नाम की मस्जिद बनाना हिंदुओं का अपमान है.

    सोशल मीडिया पोस्ट में आईएएस ने आगे लिखा कि यह देश के फिजा को खराब करेगा. मेरे मजहब के लोगों को कोई ऐसा काम नहीं करना चाहिए, जिससे हिन्दुओं की भावना आहत हो. मस्जिद का कोई और नाम रख लिया जाए. विदेशी का महिमामंडन न हो.

    क्या बाबरी मस्जिद विवाद मामला?
    टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक मस्जिद की नींव रखी. इस मस्जिद का नाम बाबरी रखा गया. इस नाम पर ही विवाद शुरू हो गया. मस्जिद के निर्माण के लिए लोग ईंट लेकर आए. चंदा भी इकट्ठा किया गया. शनिवार (6 दिसंबर) को मुस्लिम धर्मगुरुओं और अन्य लोगों ने इस मस्जिद के लिए प्रार्थना भी की.


    दरअसल, 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद का विवादित ढांचा ढहा दिया गया था. जिसके बाद हिंदू-मुस्लिम पक्षकारों के बीच लंबे समय तक इलाहाबाद हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में दलीलें जारी रहीं. उच्चतम न्यायालय ने 9 नवंबर 2019 को विवादित भूमि पर रामलला जन्मभूमि के पक्ष में फैसला सुनाया और बाद में 2.77 एकड़ जमीन पर राम मंदिर बनाया गया. वहीं बाबरी मस्जिद के निर्माण के लिए अयोध्या से 25 किमी दूर 5 एकड़ की जमीन आवंटित कर दी. इस पर अभी तक कोई काम नहीं हो सका है.

    कौन हैं IAS नियाज खान?
    नियाज खान मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं. वे मध्य प्रदेश राज्य सेवा (MPPSC) के प्रशासनिक अधिकारी थे. साल 2015 में प्रमोट होकर IAS बने. वह अब तक 10 उपन्यास लिख चुके हैं. उनका 10वां उपन्यास ब्राह्मण द ग्रेट पार्ट-2 था. उनके एक उपन्प्यास पर वेब सीरीज भी बन चुकी है. नियाज खान अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. वर्तमान में वे मध्य प्रदेश के लोक निर्माण विभाग में तैनात हैं.