खरसिया। रायगढ़ जिले के खरसिया में श्री धामा देवी मंदिर समिति द्वारा मंदिर के पुनर्निर्माण और भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक उत्सव 18 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक पुलिस चौकी परिसर, खरसिया में आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं को सपरिवार आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार, 18 फरवरी को सुबह 9:00 बजे पूजन के साथ होगी, जिसके बाद 10:00 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी और दोपहर 12:00 बजे चौकी पूजन व जलाधिवास संपन्न होगा।
महोत्सव के दूसरे दिन यानी 19 फरवरी, गुरुवार को सुबह 9:00 बजे से चौकी पूजन के बाद दोपहर में अन्नाधिवास पूजन और दोपहर 3:00 बजे नगर भ्रमण का आयोजन किया जाएगा, वहीं रात्रि 8:00 बजे शिव-पार्वती विवाह का विशेष प्रसंग होगा और रात्रि 10:00 बजे शैय्याधिवास की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस तीन दिवसीय समारोह का मुख्य आकर्षण शुक्रवार, 20 फरवरी को होगा, जब सुबह 8:00 बजे से मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य पूजन शुरू होगा और शाम 4:00 बजे से सभी भक्तों के लिए प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है।
खरसिया। महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर 15 मार्च को भगत तालाब स्थित ख्याति प्राप्त शिव मंदिर में महा शिवरात्रि का पर्व धूम धाम से मनाया गया, विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव परिवार के सदस्यों एवं नगर वासियों के सहयोग से भगवान शिव के इस महापर्व में भोलेनाथ की बारात निकाली गयी जो नगर के प्रमख मार्गों से होते हुए नगर भ्रमण करते हुए वापिस भगत तालाब स्थित शिव मंदिर पहुंची।
भोलेनाथ की बारात को लेकर नगर वासियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। नगरवासियों के द्वारा जगह जगह पर बारात का स्वागत किया गया तथा नगर भ्रमण के दौरान नगर में अनेक स्थानों पर नगर की सामाजिक संस्थाओं तथा धर्मप्रेमियों के द्वारा स्टाल लगाकर बारातियों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी।
गौरतलब है कि शिव परिवार खरसिया तथा नगरवासियों के सहयोग से विगत 4 वर्षों से नगर में शिव बारात का भव्य आयोजन किया जा रहा है, इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मछली तालाब स्थित शिव मंदिर से बोले बाबा की भव्य बारात निकाली गयी। बारात में मेरठ के कलाकारों के द्वारा बनाई गई शिव पार्वती की मनमोहक झांकियां मन को मोह रही थी। ढोल ताशे और नगाड़े के साथ निकली शिव की विशाल बारात में भूत प्रेतों का रूप लेकर झांकिया निकाली गयी थी झाँकियो में प्रमुख रूप से शंकर भगवान, काली माता तथा नाचते हुए रीछ की झांकिया लोगों को मुग्ध कर रही थी। नगर के धर्मप्रेमी युवा विशाल शिवलिंग को पालकी में लेकर बारात के साथ चल रहे थे जो दर्शनीय था। भोले बाबा की बारात शिव मंदिर से दोपहर 4 बजे से प्रारंभ हुयी तथा नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए शिव मंदिर भगत तालाब पहुंची तत्पश्चात शिव परिवार के द्वारा भोलेनाथ के महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया। आरती के पश्चात मंदिर के पास में ही स्टेज बनाकर मेरठ के कलाकारों के द्वारा शिव तांडव के नृत्य सहित गदर फ़िल्म की झांकी का प्रदर्शन किया गया जो लोगों को मंत्रमुग्ध करता रहा और लोग बाबा की झांकियों को देखकर शिव भक्ति में सरोबार होते रहे।
शिव बारात के सफल आयोजन के लिए खरसिया पुलिस के द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी, चौंकी प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी अपने पुलिस बल के साथ शिव बारात के साथ साथ चल रहे थे तथा यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे। नगरवासियों के सहयोग से इस विशाल एवम भव्य शिव बारात का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ तथा समस्त खरसिया नगर शिव भक्ति में सरोबार रहा।
विशाल, भव्य एवम ऐतिहासिक शिव बारात के सफल आयोजन में शिव मंदिर के पुजारी सुरेन्द्र मिश्रा सहित शिव मण्डल के संतोष अग्रवाल, श्याम सुन्दर अग्रवाल, विजय मिले, सुनील अग्रवाल पत्रकार, कपिल देव अग्रवाल, दिनदयाल अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, विकाश अग्रवाल, नारायण चक्रधारी, मुकेश अग्रवाल, प्रमोद ज्वेलर्स, विकास कबुलपुरिया, आशीष शर्मा, दिलीप शर्मा, सौरभ शर्मा टीनू सहित राजेश घंसू , प्रभात लाठ, रमेश गर्ग, राजेश शर्मा, विनोद अग्रवाल, शेरू शर्मा, सुरेश कबुलपुरिया, मनोज अग्रवाल मुन्ना, आकाश शर्मा, ललित बंसल, नीरज पिलानिया, राम सर्राफ, मोंटी चूड़ी, विकास भक्कू, राजा अग्रवाल, आशीष कुडेकेला, संजय, नीरज गर्ग, शिव अग्रवाल, रूपेश सराफ, संजय बाबूलाल, गोल्डी नटराज, विकास बंसल, शिवम गोयल, हरिश्चन्द्र अग्रवाल, संतोष कोटमी, विजय द्वारका, सुरेश शर्मा, बंटी कबुलपुरिया, रितिक गोयल, आशीष गुप्ता, शुभम अग्रवाल, भरत दादू, सुरेश शम्भु , अंचल झाराडीह, गोल्डी नटराज, नीरज गर्ग सहित नगर के धर्म प्रेमी बंधुओं का विशेष योगदान रहा।
महाशिव रात्रि के अगले दिन विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया था जिसमे नगर वासियों ने अमृत रूपी भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर भगवान भोलेनाथ और माता अन्नपूर्णा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
खरसिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) मा. श्री पवन साय के मार्गदर्शन एवं भाजपा संभाग प्रभारी श्री रामू रोहरा तथा जिला प्रभारी श्री प्रशांत सिंह ठाकुर के निर्देशानुसार, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक साहू के अनुशंसा पर रायगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अरूणधर दीवान, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री मनोरंजन साहू द्वारा जिला पदाधिकारी की सूची जारी की गई। जिसमें खरसिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत युवा भाजपा नेता अमित साहू को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
युवा भाजपा नेता अमित साहू को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी बनने पर खरसिया विधानसभा क्षेत्र सहित जिले भर में सभी चाहने वालों में हर्ष व्याप्त है और फोन से एवं सोशल मीडिया के माध्यम से उज्जवल भविष्य की कामनाये, बधाई एवं सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएँ दी, बधाई का दौर जारी है।
वहीं अमित साहू ने कहा की मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को रायगढ़ जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी जैसा महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, रायगढ़ विधायक मंत्री श्री ओपी चौधरी, रायगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अरूणधर दीवान, महामंत्री श्री विकास केडिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री मनोरंजन साहू, खरसिया छाया विधायक श्री महेश साहू, खरसिया मंडल अध्यक्ष श्री विजय शर्मा व जिले के सभी पदाधिकारियों का हृदय की गहराई से धन्यवाद अर्पित किया और कहा की जिस विश्वास के साथ दायित्व दिया है उसे पूरी लगन, मेहनत और निष्ठा से कार्य करते हुये संगठन की रीति-नीति और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाते हुए समाज एवं क्षेत्र के अंतिम छोर तक विकास पहुंचे साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु कार्य किया जायेगा।
खरसिया । प्रांतीय क्षत्रिय राठौर समाज का शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें रायगढ़ और शक्ति जिला के राठौर समाज के पदाधिकारयों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम रायगढ़ लोक सभा सांसद राधेश्याम राठिया एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल के मुख्य आतिथ्य व विशिष्ट अतिथि – रामकुमार यादव(चंद्रपुर विधायक),,,कमल गर्ग (अध्यक्ष-नगरपालिका खरसिया) एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता सनत राठौर गुरुजी (जांजगीर) के उपस्थिति में संपन्न हुआ। अपने उद्बोधन में चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने अपने विधानसभा के सपिया गाँव मे राठौर समाज के भवन के लिये 12 लाख रुपये की घोषणा की जिस पर राठौर समाज के द्वारा रामकुमार जी का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया गया।
विदित हो कि दिनांक 07.02.2026 को स्थानीय रिया पैलेस खरसिया में प्रांतीय राठौर समाज के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। जहां राठौर समाज के लोगों द्वारा आये हुए अतिथियों का स्वागत ढोल तासो व फटाके फोड़ पुष्प वर्षाकर किया गया। इसके पश्चात दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रगान और राज्य गीत गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, तत्पश्चात राठौर समाज के लोगो द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया। शपथ ग्रहण अधिकारी द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मुख्यवक्ताओं द्वारा सभी पदाधिकारियों को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा की आप सभी वीर दुर्गादास की तरह निडरता और बहादुरी के साथ अपने समाज सहित देश की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।
उक्त पूरे कार्यक्रम में युवा टीम व महिला टीम के द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में बड़ी भूमिका रही हैं। इस दौरान पवन राठौर (प्रदेश अध्यक्ष क्षत्रिय राठौर सभा),,,,प्रदेश संरक्षक – केदार राठौर, विनोद चंद्र राठौर , राजेंद्र राठौर पालू, परीक्षित राठौर,,, विक्की सिंह राठौर (युवा प्रदेश अध्यक्ष),, राजेन्द्र लालू राठौर (युवा प्रदेश उपाध्यक्ष),, टंकेशवर राठौर (प्रदेश मीडिया प्रभारी),, छोटेलाल राठौर, नरेंद्र राठौर, ओमकार राठौर, राजेंद्र राठौर, श्रीमती अमिता विनोद राठौर, ताराचंद्र राठौर, विशाल राठौर, चतुर सिंह राठौर जिला अध्यक्ष शक्ति, शशिकांत राठौर जिला अध्यक्ष रायगढ़, दिलेश्वर राठौर, लाकेश्वर राठौ गुरूजी, दिनेश पांडू राठौर, संतोष राठौर, हेमंत राठौर, महेश राठौर, अरुण राठौर, देवी राम राठौर, मोरध्वज राठौर, रामकुमार राठौर, शिव राठौर, रामकृष्ण राठौर, सहित बड़ी संख्या में राठौर समाज के लोग मौजूद रहे।
खरसिया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर 15 फरवरी को शिव बारात निकाली जाएगी जिसकी तैयारी के लिये शिव मंदिर भगत तालाब में एक बैठक रखी गयी थी, जिसमें शिव बारात के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।
गौरतलब है कि शिवभक्तों के द्वारा विगत चार वर्षों से शिवरात्रि के अवसर पर भोले बाबा की बारात निकाली जा रही है, जिसकी तैयारी के संबंध में बैठक आयोजित कर नगरवासियों से सुझााव तथा परामर्श लेने के पश्चात इस वर्ष भी शिव बारात को धूमधाम से निकालने का निर्णय लिया गया, बैठक मे लिये निर्णय के अनुसार 15 फरवरी को शाम 3 बजे से शिव मन्दिर भगत तालाब से शिव बारात निकाली जायेगी जो गोपाल राईस मिल के पास से वापिस आकर सुभाष चौंक से होते हुये नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुये नगर भ्रमण कर वापिस शिव मन्दिर में बारात का समापन किया जायेगा, तथा शिव मन्दिर में महाआरती के बाद महा प्रसाद का वितरण किया जायेगा, शिवभक्तों के द्वारा जगह जगह पर शिवबारात का स्वागत भी किया जायेगा। शिव बारात में इस वर्ष मेरठ के कलाकारों के द्वारा शिव गणों सहित भूत प्रेतों की झांकी भी निकाली जाएगी तथा आकर्षक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जाएंगे। शिवभक्तों के द्वारा इस वर्ष भी शिव बारात के अगले दिन विशाल महाभण्ड़ारा का आयोजन किया जा रहा है। शिव बारात तथा शिवरात्रि के पर्व को भव्यता से मनाने के लिए शिव परिवार के श्यामसुन्दर अग्रवाल, विजय मिले, सुनील अग्रवाल पत्रकार, मनीष अग्रवाल, सतीष अग्रवाल, नारायण चक्रधारी, मुकेश अमलडीहा, सुरेश शम्भू, दीनदयाल अग्रवाल, आशीष शर्मा, दिलीप शर्मा, शेरू शर्मा, आकाश शर्मा, विकास कबुुलपुरिया, प्रमोद अग्रवाल, टीनू शर्मा, शुभम अग्रवाल, मोहन केशरवानी, ललित बंसल, सत्यनारायण मुर्रा, राजा अग्रवाल रोशन सहित नगर के राम सराफ, सुरेश कबुलपुरिया, राजेश घनसू, चीनू शर्मा पार्षद, प्रभात लाट, आशीष गुप्ता, नीरज पिलानिया, बंटी कबुलपुरिया, मनीष मिंड़ी, आशीष कुड़ेकेला, रामनारायण सोनी, अमित बेरीवाल, गुड्डू शर्मा, मनोज मंत्री, नरेश सपोस, संजय अग्रवाल सहित नगर के शिवभक्त तन, मन, धन से जुटे हुए हैं।
खरसिया। गायत्री शक्तिपीठ में मंजू देवी गोयल की स्मृति में जय बालाजी ट्रेडर्स (बरतुंगा वाले) खरसिया के सहयोग से निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन करवाया जाएगा। उक्त शिविर 06 फरवरी से 11 फरवरी तक होगा आयोजित। शिविर का समय प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक एवं दोपहर 3:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक निर्धारित है। इस शिविर में जोधपुर से पधारे प्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्टडॉ. ए.आर. चौधरी अपनी टीम के साथ मरीजों का निःशुल्क उपचार करेंगे।
प्रबंधक ट्रस्टी सुरेश कबुलपुरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान भागदौड़ भरी जीवनशैली में लोगों को रीढ़ की हड्डी, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, साइटिका, हाथ-पैरों में झुनझुनी, नसों की समस्या, शुगर के कारण कमजोरी एवं लकवाग्रस्त जैसी बीमारियां तेजी से प्रभावित कर रही हैं। ऐसे रोगियों के लिए यह शिविर अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।
डॉ. ए.आर. चौधरी द्वारा फिजियोथेरेपी पद्धति से उपचार किया जाएगा, जिसमें एक्सरसाइज, व्यायाम एवं पुनर्वास चिकित्सा के माध्यम से मरीजों को पुनः सामान्य जीवन की ओर लौटने में सहायता दी जाएगी।
शिविर की सुचारू व्यवस्था हेतु गायत्री परिवार ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी एवं ट्रस्टी सक्रिय रूप से लगे हुए हैं। अधिक से अधिक लोगों से इस निःशुल्क शिविर का लाभउठाने की अपील की गई है।
ट्रस्टी अनिल बरतुंगा 9826702257, प्रबंधक ट्रस्टीः सुरेश कबुलपुरिया 9826175770, अध्यक्ष विकास अग्रवाल 9826802077, उपाध्यक्ष संदीप कबुलपुरिया 9826348905, सचिव राकेश गर्ग 9826641176, कोषाध्यक्ष राजेश गोयल 9826766091, सहसचिव अंकित बंसल 9926128010, इन लोगों से संपर्क कर अपना पंजीकरण करवा सकते है।
खरसिया। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर 26 जनवरी को बंसल पब्लिक स्कूल, खरसिया में वार्षिक समारोह “अभ्युदय” का भव्य एवं गरिमामय आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देशभक्ति, संस्कार एवं सांस्कृतिक विरासत का सुंदर समन्वय देखने को मिला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर , पुलिस अधीक्षक, सक्ती जिला रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री एल.एन. पटेल (खंड शिक्षा अधिकारी), श्री प्रभात पटेल (एसडीओपी), श्री विवेक अग्रवाल एवं श्रीमती श्वेता अग्रवाल (निदेशक, मिनीमिरैकल प्ले स्कूल), श्री राजेश जांगड़े (थाना प्रभारी), हेल्पिंग हैंड क्लब फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक मनोज गोयल प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति नाट्य “ऑपरेशन सिंदूर” ने उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया। इस प्रस्तुति के माध्यम से देश की सुरक्षा, वीर सैनिकों के बलिदान एवं नारी सम्मान के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने भरपूर सराहा।
विद्यालय के नन्हे विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत “बचपन प्ले” ने बाल मन की मासूमियत, संस्कार एवं सीख को जीवंत रूप में दर्शाया, जिसे देखकर अभिभावक भावुक हो उठे। वहीं छात्राओं द्वारा प्रस्तुत “मंजुलिका डांस” ने मंच पर अद्भुत ऊर्जा एवं कला का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने विद्यालयिन परिवार की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं राष्ट्रप्रेम की भावना का विकास होता है। विद्यालय प्रबंधन ने अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया।
खरसिया। नगर में आन बान शान से 77 वाॅं गणतंत्र दिवस मनाया गया। नगर सहित विकासखंड के समस्त शैक्षणिक संस्थानों के अलावा शासकीय कार्यालयों में भी आन बान शान से तिरंगा लहराया। गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम स्थानीय टाउन हाल मैदान परिसर में संपन्न हुआ, जहां नगर पालिका अध्यक्ष ने तिरंगा फहराया और नगरवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। इसके पश्चात नगर के शैक्षणिक संस्थानों ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिसमें उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यालय को शील्ड एवं प्रशस्ती पत्र प्रदान किया जाकर पुरस्कृत किया गया। नगर में विभिन्न विभाग प्रमुखों द्वारा अपने कार्यालयों को झालरों से सजाया गया था और अपने अपने कार्यालयों में तिरंगा फहराया गया, इसी कड़ी में चौकी प्रभारी अमित तिवारी ने भी पुलिस चौकी प्रांगण में चौकी के सभी पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और प्रसाद का वितरण किया गया।
विदित हो कि 26 जनवरी 1950 को भारत के संविधान का निर्माण किया गया था जिसकी याद में भारतवासियों द्वारा प्रतिवर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। खरसिया में भी देश का 77 वां गणतंत्र पूरे आन बान शान के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह स्थानीय टाउन हाल मैदान में संपन्न हुआ जहां नगर पालिका अध्यक्ष, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी एवं पार्षदो सहित नगर के गणमान्य नागरिकों एवं शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थित में नगर पालिका परिषद खरसिया के अध्यक्ष द्वारा तिरंगा फहराया गया। इसके पश्चात नगर के शैक्षणिक संस्थानों द्वारा सांस्कृति कार्यक्रमो की प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर बडी संख्या में विद्यालयीन स्टाफ, नगर पालिका स्टाफ एवं गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।
खरसिया। नगर के मध्य गंज बाजार में स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में वी क्लब खरसिया सिटी के अध्यक्ष दुर्गा अग्रवाल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती रोमा यादव, सहायिका शारदा महंत, वी क्लब खरसिया सिटी के सदस्यगण श्रीमती रेखा गर्ग, सरोज अग्रवाल, सुनीता गर्ग, मीना अरोरा, बीना राय, सेल गबेल एवं मोहल्लेवासी श्रीमती शशि शर्मा, वर्षा शर्मा, लता गर्ग, उमा शर्मा, शीला शर्मा, सरीता अग्रवाल, अनीता शर्मा, नेहा अग्रवाल, स्नेहा अग्रवाल की उपस्थिति में तिरंगा फहराया। इस दौरान वी क्लब खरसिया सिटी द्वारा आंगनबाड़ी के छोटे छोटे बच्चों कोे फल, विस्कीट एवं चाकलेट का भी वितरण किया गया।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने एक साथ कई आईपीएस अफसरों का तबादला किया है। इनमें आईजी और कई जिलों के एसपी भी शामिल है। वहीं रायपुर पुलिस में नए कमिश्नर की भी पोस्टिंग कर दी है। 2004 बैच के आईपीएस अफसर संजीव शुक्ला रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर होंगे। कल यानी 23 जनवरी 2026 से राजधानी रायपुर की पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। रायपुर के आधे जिले में पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू करने का फैसला किया गया है। गृह विभाग ने इसे लेकर बुधवार शाम नोटिफिकेशन जारी कर दिया था।
अधिसूचना के मुताबिक रायपुर शहर के 21 थाना क्षेत्रों को RDPCS (Raipur District Police Commissionerate System) में शामिल किया गया है। वहीं रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के 12 थानों को भी इस प्रणाली में शामिल किया गया है, लेकिन यहां ग्रामीण एसपी की तैनाती की जाएगी।जिन थानों को आयुक्त प्रणाली में शामिल किया गया है, उनमें सिविल लाइन, देवेंद्र नगर, तेलीबांधा, कोतवाली, गंज, मौदहापारा, गोल बाजार, पुरानी बस्ती, डीडी नगर, आमानाका, आजाद चौक, सरस्वती नगर, कबीर नगर, राजेंद्र नगर, मुजगहन, टिकरापारा, उरला (नगर पालिक निगम बीरगांव के अंतर्गत आने वाला क्षेत्र), खमतराई, गुढ़ियारी, पंडरी और खम्हारडीह थाना शामिल है।
इन थानों पर सीधे पुलिस कमिश्नर का कंट्रोल होगा जबकि एसपी के पास विधानसभा थाना, धरसींवा, खरोरा, तिल्दा नेवरा, माना, मंदिर हसौद, आरंग, नवा रायपुर, राखी, अभनपुर, गोबरा नवापारा और उरला (नगर पालिक निगम बीरगांव के बाहर आने वाला क्षेत्र) थाने का प्रभार होगा।