Blog

  • नये साल में ढ़ेर सारे नये फीचर्स के साथ आएगा वॉट्सऐप

    नये साल में ढ़ेर सारे नये फीचर्स के साथ आएगा वॉट्सऐप

    दिल्ली। सोशल मैसेजिंग साइट वॉट्सऐप इस नये साल कई धांसू फीचर लाने की तैयारी में है। कंपनी अपने यूूूजर्स  को नए साल पर नए नए फीचर्स का तोहफा देगी।वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए नए नए फीचर लाकर मैसेजिंग के तौर तरीकों को बदल देगा। कंपनी अब मैसेज को एक समयसीमा तक डिसअपीयर करने का आप्शन देगी। जिसके मुताबिक आप मैसेज को मिनट, घंटों, हफ्तों या फिर महीनों के लिए गायब कर सकते हैं। कंपनी एक और नया फीचर लाने जा रही है। जिसमें एडमिन चुन सकेंगे कि किसी मैसेज को कितनी देर बाद ऑटोमैटिकली डिलीट करना है। इसके साथ ही मैसेजिंग को आसान बनाने के लिए कंपनी कई प्रयोग करने में जुटी है। जिनको नए साल में ग्राहकों को गिफ्ट के तौर पर कंपनी देगी।
  • एम्सः छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए बहुत बड़ी राहत वाली खबर…

    एम्सः छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए बहुत बड़ी राहत वाली खबर…

    रायपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर (एम्स)  में बढ़ती मरीजों की संख्‍या को देखते हुए नए साल से अस्‍पताल में 160 बिस्‍तरों की संख्‍या बढ़ाई जा रही है. इसके अलावा 10 नए आपरेशन थियेटर भी शुरू होंगें. अब एक जनवरी से यह 960 बिस्‍तर वाला अस्‍पताल हो जाएगा. वर्तमान में 800 बेड से बढ़ाकर यह 960 बिस्तर के साथ प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा एम्‍स अस्पताल बन जाएगा जबकि 1200 बिस्तर के साथ डॉ. भीमराव आंबेडकर हॉस्पिटल पहले स्थान पर है। मेडिसीन विभाग में मरीजों की बढ़ती संख्‍या के कारण आईपीडी जनरल वार्ड, आईसीयू वार्ड, केंसर वार्ड में 15-15 बेड बढाएं जा रहे हैं. वहीं टीबी और छाती रोग संबंधित वार्ड में बेड की संख्‍या 30 से बढाकर 55 की जायेगी. एम्‍स अस्‍पताल में कुल स्‍वीकृत बेड की संख्‍या 960 है जो 2020 में पूरी हो जायेगी.  अस्‍पताल अधीक्षक डॉ करण पीपरे ने बताया केंसर वार्ड में रेडियोथेरपी और कीमोथेरपी लेने वाले मरीज जो दूर-दराज के गांव से आते हैं उनको बेहतर सुविधा देने के लिए बिस्तरों की संख्या बढ़ाई जा रही है। 10 नए ऑपरेशन थेयटर का होगा शुभारंभ एम्‍स अस्‍पताल में आधुनिक सुविधाओं से लैस 10 नए ऑपरेशन थियेटर भी एक जनवरी से शुरु होंगे. एम्‍स अस्‍पताल में वर्तमान में 20 ऑपरेशन थियेटर में मरीजों का ऑपरेशन किया जाता है. डॉ. पीपरे ने बताया, नये ऑपरेशन थियेटर में कई नये उपकरण भी लगाए गए हैं.  इससे सर्जरी, ईएनटी, आर्थो, डेंटल, न्यूरो सर्जरी विभागों को अलग-अलग ऑपरेशन थियेटर मिलने लगेंगें. ऑपरेशन थियेटर की संख्‍या 30 हो जाने से मरीजों को वेटिंग की समस्‍या से काफी राहत मिलेगी. मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इसे आधुनिक तकनीक से लैस किया गया है. आपरेशन थियेटर में नये-नये चिकित्सकीय उपकरण, आधुनिक सुविधा व्यवस्थित की गयी है. डॉ. पीपरे ने कहा,  नये ऑपरेशन थियेटर बनने से लोगों को बेहतर शल्य चिकित्सा सेवा उपलब्ध होगी. आपात चिकित्‍सा के दौरान मरीजों को एम्‍स अस्‍पताल में बेहतर सर्जरी मिलने से अन्‍य राज्‍य जाने की परेशानी से बच जाएंगे.
  • शर्मनाक: पुलिस के डीआईजी पर नाबालिग के साथ रेप का मुकदमा दर्ज, ये पुलिसवाले महिलाओं की कैसे करेंगे हिफाजत

    शर्मनाक: पुलिस के डीआईजी पर नाबालिग के साथ रेप का मुकदमा दर्ज, ये पुलिसवाले महिलाओं की कैसे करेंगे हिफाजत

    दिल्ली। कहा जाता है कि पुलिस लोगों की रक्षा करती है लेकिन जब रक्षक ही भक्षक बन जाय तो लोगों की सुरक्षा.कैसे की जा सकेगी। एक खाकीधारी ने फिर से वर्दी की गरिमा को तार तार कर दिया है। दरअसल महाराष्ट्र पुलिस को उस वक्त काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ी जब उसके ही सीनियर पुलिस अफसर के खिलाफ रेप करने की एफआईआर पुलिस को दर्ज करनी पड़ी। डीआईजी स्तर के इस अधिकारी की हरकत से पूरा महकमा शर्मसार है। महाराष्ट्र के उप पुलिस महानिरीक्षक (मोटर ट्रांसपोर्ट, पुणे) निशिकांत मोरे के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर नवी मुंबई थाने में दर्ज की गई है। मोरे पर नाबालिग से छेड़छाड़ और दुराचार के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। उनकी इस हरकत से मुंबई पुलिस सकते में है।
  • देखिये रेड बिकिनी में नागिन 4 की स्टार निया का सुपर हॉट अवतार

    देखिये रेड बिकिनी में नागिन 4 की स्टार निया का सुपर हॉट अवतार

    मुंबई.  टीवी एक्ट्रेस उर्फ नागिन के नाम से मशहूर निया शर्मा (Nia Sharma) अपने बोल्ड लुक और फिटनेस के कारण सोशल मीडिया में छाई हुई रहती है. निया इन दिनों ‘नागिन 4’ में नजर आ रही हैं. यही कारण है कि फैंस उन्हें प्यार से नागिन निया बुलाते है.  जहां तमाम एक्टर-एक्ट्रेस अपना न्यू ईयर (New Year) सेलिब्रेट करने के लिए विदेश गए हैं तो वहीं निया शर्मा भी अपना नया साल मनाने के लिए गोवा पहुंच गई है. गोवा में मस्ती की कुछ हॉट बिकनी तस्वीरें शेयर की है, जो कातिलाना है. निया अपनी बॉडी को फ्लॉन्ट करने से कतराती नहीं है. उन्होंने हाल ही में एक लाल बिकनी में अपनी कुछ सेक्सी तस्वीरें शेयर कीं, जहां वह अपने सेक्सी फिगर को फ्लॉन्ट करती देखी नज़र आती हैं.देखिए! ‘नागिन निया’ को  हॉट Red अवतार में
  • अनन्या पांडे सुना रही थीं स्ट्रगल की कहानी, गली बॉय ने मार दिया ‘छक्का’…

    अनन्या पांडे सुना रही थीं स्ट्रगल की कहानी, गली बॉय ने मार दिया ‘छक्का’…

    बॉलीवुड में ‘नेपोटिज्‍म’ की बहस काफी पुरानी है. अक्‍सर इस मुद्दे पर कई सितारे अपनी राय रखते नजर आते हैं. ऐसा ही चंकी पांडे (Chunky Pandey) की बेटी एक्‍ट्रेस अनन्‍या पांडे (Ananya Pandey) ने अपने एक हालिया इंटरव्‍यू में भी किया. लेकिन अपने स्‍ट्रगल के बारे में बात करते हुए ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan) का नाम लेने वाली अनन्‍या को इस लंबे-चौड़े जवाब के बाद ‘गली बॉय’ के एक्‍टर की एक लाइन ने सब का दिल जीत लिया. ‘गली बॉय’ (Gully Boy) में एमसी शेर का किरदार निभाने वाले एक्‍टर सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) ने अनन्‍या की बात पर एक ऐसी लाइन बोली की सोशल मीडिया पर लोग सिद्धांत की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं. एक शो के दौरान अनन्या ने अपने स्ट्रगल को लेकर बात की तो, सिद्धांत ने उसपर ऐसा जवाब दिया कि उनकी सोशल मीडिया पर काफी तारीफ होने लगी. फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद के शो ‘द न्यूकमर्स राउंडटेबल’ में अनन्या पांडे (Ananya Pandey) , सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi), तारा सुतारिया, विशाल जेठवा, अभिमन्यु दसानी जैसे सितारे पहुंचे थे. यहां सभी ने अपने बॉलीवुड स्ट्रगल और जर्नी पर बात की. अनन्या पांडे (Ananya Pandey) ने कहा कि उनके पिता चंकी पांडे भले ही एक मशहूर कलाकार हैं, लेकिन उन्होंने कभी कोई धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म नहीं की और न ही वे कभी करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ का हिस्सा बने.यह बात अनन्या ने इसलिए कही, क्योंकि उन्हें कहा जाता है कि वे एक स्टार किड हैं, जिसके कारण ही उन्हें धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ के जरिए डेब्यू करने का मौका मिला. शो के दौरान अनन्या ने कहा, “मैं हमेशा से ही एक्टर बनना चाहती थी. सिर्फ इसलिए कि मेरे पिता एक अभिनेता रहे हैं, उनके कारण मुझे मौका मिला तो ऐसा कुछ नहीं है. मेरे पिता ने कभी कोई धर्मा फिल्म नहीं की और न ही वे कॉफी विद करण में गए, इसलिए यह कहना ठीक नहीं है कि उनके कारण मुझे मौका मिला. हर किसी का अपना स्ट्रगल और जर्नी होती है.” इसके साथ ही अनन्या (Ananya Pandey) ने अपने स्ट्रगल को लेकर और भी कई बातें कीं, जिसके बाद गली बॉय एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) ने ऐसा जवाब दिया कि वहां बैठे सभी लोग चुप हो गए. अनन्या (Ananya Pandey) की बात सुनने के बाद सिद्धांत (Siddhant Chaturvedi) ने कहा, “सही कहा कि सभी का अपना स्ट्रगल और जर्नी होती है, लेकिन फर्क ये है कि जहां हमारे सपने पूरे होते हैं, वहीं इनका स्ट्रगल शुरू होता है.”
  • ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी ने गलत कंपनी का लैपटॉप भेजा, उपभोक्ता फोरम ने लगाया हर्जाना

    ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी ने गलत कंपनी का लैपटॉप भेजा, उपभोक्ता फोरम ने लगाया हर्जाना

    दुर्ग। उपभोक्ता ने ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी को ऑर्डर कर जिस कंपनी का लैपटॉप मंगाया गया था उसकी जगह किसी दूसरी कंपनी का लैपटॉप भेज दिया गया, इस कृत्य को व्यवसायिक दुराचरण एवं सेवा में निम्नता मानते हुए जिला उपभोक्ता फोरम ने ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी क्लूज नेटवर्क प्रा. लिमिटेड और उसके सहयोगी व्यवसायिक संस्थान लैपटॉप डील्स के प्रोपराइटर नीरज प्रकाश लाठ पर 41028 रुपये हर्जाना लगाया। क्या है मामलातालपुरी कॉलोनी भिलाई निवासी विष्णु गौतम द्वारा ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी क्लूज नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (गुड़गांव हरियाणा)के मोबाइल ऐप के माध्यम से एचपी कंपनी का लैपटॉप आर्डर किया था जिसके बाद दिनांक 16 फरवरी 2017 को परिवादी को कैश ऑन डिलीवरी पार्सल प्राप्त हुआ और परिवादी ने 30028 रुपये कुरियर बाय को भुगतान कर पार्सल प्राप्त किया, कूरियर बॉय ने पार्सल खोलकर दिखाने से मना किया और रकम लेकर पार्सल परिवादी के सुपुर्द कर चला गया, इसके बाद पार्सल खोलने पर परिवादी ने देखा कि पार्सल के अंदर उसके आर्डर अनुसार एचपी कंपनी का लैपटॉप ना होकर एक अन्य कंपनी लेनोवो का आईबीएम लैपटॉप लूज पैकिंग में था, इसके बाद परिवादी ने ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के मोबाइल एप्लीकेशन पर प्रोडक्ट को वापस करने का अनुरोध कर गलत सामान डिलीवरी की सूचना दी परंतु इसके बाद भी कंपनी ने परिवादी के पते से प्रोडक्ट वापस पिकअप नहीं किया और ना ही परिवादी को उसकी रकम वापस की, परिवादी द्वारा कस्टमर केयर नंबर में बार बार संपर्क करने पर कोई संतोषजनक कार्यवाही नहीं की गई।ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी की ओर से लिखित जवाब विलंब से प्रस्तुत किया गया जिसके कारण उस पर हर्जाना लगाया गया। हर्जाना राशि अदा नहीं करने पर उनका लिखित जवाब फोरम द्वारा स्वीकार नहीं किया गया जबकि सप्लायर दुकानदार फोरम की नोटिस प्राप्त होने के बाद भी प्रकरण में अनुपस्थित रहा। फोरम का फैसला
    प्रकरण में जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष लवकेश प्रताप सिंह बघेल, सदस्य राजेन्द्र पाध्ये और लता चंद्राकर ने यह प्रमाणित पाया कि गलत प्रोडक्ट की डिलीवरी के बाद परिवादी ने ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के मोबाइल एप पर शिकायत की थी। फोरम ने अपने आदेश में कहा कि ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी सामान बेचने के लिए मोबाइल एप द्वारा प्लेटफार्म उपलब्ध कराती है। ग्राहक वेबसाइट में दिखाए जाने वाले सामान के मनमोहक चित्र और आकर्षक ऑफर के साथ वस्तु के ब्रांडेड होने की गारंटी दिए जाने से वशीभूत होकर ही मनचाहे सामान का आर्डर देने के लिए प्रेरित होता है, ग्राहक को वस्तु की ओर आकर्षित कर उसे खरीदने की मनःस्थिति बनाने में ऑनलाइन शॉपिंग की सुविधा देने वाली कंपनियों की अहम भूमिका होती है परंतु उनके द्वारा गंतव्य तक प्रोडक्ट की सप्लाई की व्यवस्था उचित प्रकार से नहीं की जाती है, जिससे कि वास्तविक प्रोडक्ट की जगह दूसरा सामान पार्सल में डालकर डिलीवर्ड हो जाता है, इसके बाद परिवादी जैसे ग्राहक को उसकी राशि लौटाने की बजाय गुमराह करने का प्रयास किया जाता है यह स्थिति बेहद कष्टदायी है, ऐसी स्थिति में ग्राहक के मेहनत की कमाई एक अनचाहे प्रोडक्ट की खरीदारी में चली जाती है जिससे उसका रकम खर्च करना पूरी तरह से व्यर्थ हो जाता है। ऑनलाइन शॉपिंग की सुविधा देने वाली कंपनियां और विक्रेता जब त्रुटिपूर्ण सप्लाई करते हैं अथवा राशि लौटाने की जिम्मेदारी से विमुख हो जाते हैं, तो यह कृत्य निश्चित रूप से व्यावसायिक कदाचरण और सेवा में निम्नता की श्रेणी में आता है। ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी क्लूज नेटवर्क प्रा. लिमिटेड और उसके सहयोगी संस्थान लैपटॉप डील्स के प्रोपराइटर नीरज प्रकाश लाठ को व्यवसायिक दुराचरण एवं सेवा में निम्नता का जिम्मेदार मानते हुए जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष लवकेश प्रताप सिंह बघेल, सदस्य राजेन्द्र पाध्ये और लता चंद्राकर ने 41028 रुपये हर्जाना लगाया, जिसके तहत लैपटॉप की कीमत 30028 रुपये, मानसिक वेदना की क्षतिपूर्ति स्वरूप 10000 रुपये तथा वाद व्यय 1000 रुपये परिवादी को भुगतान करने का आदेश दिया गया। साथ ही 7.50 वार्षिक दर से ब्याज भी देना होगा।
  • नये साल पर हमने बना दिया सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करने का रिकार्ड, दुनिया को रहेगा सालों तक याद…

    नये साल पर हमने बना दिया सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करने का रिकार्ड, दुनिया को रहेगा सालों तक याद…

    दिल्ली। नये साल के मौके पर देश ने एक नया रिकार्ड बना दिया है। ये रिकार्ड भी ऐसा वैसा नहीं बल्कि बेहद अनूठा है, जो लंबे अरसे तक याद किया जाएगा। देश ने नये साल में सबसे ज्यादा बच्चों को जन्म देकर नया रिकार्ड बनाया है। इस मामले में हमने दुनिया के सभी देशों को पीछे छोड़ दिया है। दरअसल, विश्व में 1 जनवरी 2020 को 3 लाख 86 हजार बच्चों का जन्म हुआ, जिसमें भारत में बच्चों के जन्म की संख्या सबसे ज्यादा है। भारत में नये साल के दिन 69 हजार बच्चों ने जन्म लिया। जो पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है। यूनिसेफ ने इस बारे में रिपोर्ट जारी कर जानकारी दी। जिसके मुताबिक बच्च्चोंं के जन्म के आंकड़े में भारत अव्वल है। यहां एक जनवरी को 69,000 बच्चे पैदा हुए, जब कि पूरी दुनिया में इस तारीख को 3860000 बच्चों का जन्म हुआ। भारत के बाद चीन दूसरे नम्बर पर रहा। चीन में 44,760 बच्चों ने जन्म लिया।
  • शासकीय कर्मचारियों के मुफ्त इलाज के लिए सरकार ने जारी की चिकित्सालयो की सूची राज्य सरकार ने देश के 124 अस्पतालों के साथ अनुबंध किया टी एस बाबा ने सूची अनुमोदित की

    शासकीय कर्मचारियों के मुफ्त इलाज के लिए सरकार ने जारी की चिकित्सालयो की सूची राज्य सरकार ने देश के 124 अस्पतालों के साथ अनुबंध किया टी एस बाबा ने सूची अनुमोदित की

    प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के अनुमोदन के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मान्यता प्राप्त अस्पतालों की सूची जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के जशपुर जिले के अध्यक्ष विनोद गुप्ता और महामंत्री संजीव शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल औऱ स्वास्थ्य मंत्री टी,एस, सिंह देव का कर्मचारियो के हित मे लिए गए निर्णय का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया है।प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और उनके परिजनों के इलाज के लिए राज्य सरकार ने देश के 124 अस्पतालों के साथ अनुबंध किया है।राज्य में 87 और राज्य के बाहर 37 प्राइवेट अस्पतालों को सरकार ने उपचार के लिए मान्यता दी है। इन अस्पतालों में प्रदेश सरकार के कर्मचारी स्वयं और अपने परिवारजनों का निःशुल्क इलाज करा सकेंगे। इस लिस्ट में इस साल 18 नए अस्पतालों को सम्मलित किया गया है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव के अनुमोदन के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मान्यता प्राप्त अस्पतालों की सूची जारी कर दी है।

    छत्तीसगढ़ प्रदेश के इन अस्पतालों में शासकीय कर्मचारियो को निःशुल्क उपचार की सुविधा मिलेगी

    1. बाल गोपाल चिल्ड्रन हॉस्पिटल, बैरन बाजार, रायपुर
    2. श्री नारायणा हॉस्पिटल, देवेन्द्र नगर, रायपुर
    3. श्री मां शारदा आरोग्यधाम, डी.डी. नगर, रायपुर
    4. रायपुर स्टोन क्लीनिक, कचहरी चौक, रायपुर
    5. फरिश्ता नर्सिंग होम, कटोरातालाब, रायपुर
    6. मित्तल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, अंवति बाई चौक पंडरी, रायपुर
    7. रायपुर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, कचहरी चौक, रायपुर
    8. किम्स सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल, अग्रसेन चौक के पास, बिलासपुर
    9. श्री बालाजी मल्टीस्पेशियालिटी हॉस्पिटल, टिकरापारा, रायपुर
    10. धमतरी क्रिश्चियन हॉस्पिटल, रायपुर रोड, धमतरी
    11. चंदूलाल चन्द्राकर स्मृति हॉस्पिटल, नेहरू नगर चौक, भिलाई
    12. श्री मेडिशाइन हॉस्पिटल, न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर
    13. श्री बालाजी सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल, मोवा
    14. यशवंत हॉस्पिटल, तात्यापारा चौक, रायपुर.
    15. नारायणा हृदयालय एम.एम.आई., लालपुर, रायपुर.
    16. विद्या हॉस्पिटल एंड किडनी सेंटर, शंकर नगर, रायपुर.
    17. श्री अरबिंदो नेत्रालय, पचपेड़ी नाका, रायपुर
    18. वी.वाय. हॉस्पिटल, कमल विहार सेक्टर-12, रायपुर
    19. भवानी डायग्नोस्टिक सेंटर, फाफाडीह चौक, रायपुर
    20. लाइफवर्थ डायग्नोस्टिक सेंटर, समता कॉलोनी, रायपुर
    21. अपोलो हॉस्पिटल, सीपत रोड, बिलासपुर
    22. मार्क हॉस्पिटल, ब्रिलिएंट स्कूल कैंपस, बिलासपुर
    23. मूंदड़ा हॉस्पिटल, मंगला चौक, बिलासपुर
    24. श्री बालाजी ट्रामा एंड सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल, कोसाबाड़ी, कोरबा
    25. श्री रेटिना केयर सुपरस्पेशियालिटी आई हॉस्पिटल, शंकर नगर चौक, रायपुर
    26. आर.एस. पॉलिक्लीनिक एंड डायग्नोस्टिक सेंटर, टाटीबंध, रायपुर
    27. ओम हॉस्पिटल, महादेव घाट रोड रायपुरा, रायपुर
    28. श्री कृष्णा हॉस्पिटल, न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर
    29. केयर एंड क्योर सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल, प्रताप चौक, बिलासपुर
    30. श्रीराम केयर हॉस्पिटल, नेहरू नगर, बिलासपुर
    31. न्यू कोरबा हॉस्पिटल, मंगलम विहार कोसाबाड़ी, कोरबा
    32. ह्वी केयर सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल, जीटीबी प्लाजा तेलीबांधा, रायपुर
    33. रायपुर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, ग्राम गोढ़ी, रायपुर
    34. जैन डेंटल हॉस्पिटल, न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर
    35. एकता इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ, शांति नगर, रायपुर
    36. राजधानी सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल, एस.एस. टॉवर, पचपेड़ी नाका के पास, रायपुर
    37. माता लक्ष्मी नर्सिंग होम एंड इन्वेस्टीगेशन सेंटर, अनुपम नगर, रायपुर
    38. अग्रसेन हॉस्पिटल, समता कॉलोनी, रायपुर
    39. संजीवनी सीबीसीसी यूएसए कैंसर हॉस्पिटल, दावड़ा कॉलोनी पचपेड़ी नाका, रायपुर
    40. जे.एल.एन. हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, सेक्टर-9, भिलाई
    41. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर
    42. डॉ. के. गुरूनाथ हॉस्पिटल, प्रियदर्शिनी परिसर सुपेला, भिलाई
    43. स्पाइन एंड स्किन क्लीनिक, टी.वी. टॉवर रोड शंकर नगर, रायपुर
    44. आरबी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेस, स्वर्णजयंती नगर, बिलासपुर
    45. अपोलो डायग्नोस्टिक सेंटर, कचहरी चौक, रायपुर
    46. श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, जुनवानी, भिलाई
    47. गुप्ता हॉस्पिटल, मल्टीस्पेशियालिटी रिसर्च एंड मैटरनिटी सेंटर, रत्नाबांधा रोड, धमतरी
    48. गंगा डायग्नोस्टिक एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर, लालपुर, रायपुर
    49. सार्वा ट्रामा हॉस्पिटल, तात्यापारा, रायपुर
    50. डॉ. जाउलकर ईएनटी हॉस्पिटल, कंकाली तालाब के पास, रायपुर
    51. कालड़ा कॉस्मेटिक सर्जरी एंड बर्न सेंटर, राजकुमार कॉलेज के सामने, रायपुर
    52. श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल, कौहाकुंदा, रायगढ़
    53. रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, पचपेड़ी नाका, रायपुर
    54. सुयश हॉस्पिटल, गुढ़ियारी रोड कोटा, रायपुर
    55. विवेकानंद आई हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, बूढ़ा तालाब गार्डन के पास, रायपुर
    56. ए.एस.जी. आई हॉस्पिटल, शक्ति नगर, रायपुर
    57. स्पर्श मल्टीस्पेशियालिटी हॉस्पिटल, सिरसा रोड रामनगर, भिलाई
    58. श्री शिशुभवन, ईदगाह रोड, मध्यनगरी चौक के पास, बिलासपुर
    59. एम.जी.एम. आई हॉस्पिटल, विधानसभा रोड, रायपुर
    60. उपाध्याय हॉस्पिटल, महोबा बाजार, रायपुर
    61. सर्वोदय हॉस्पिटल एंड प्रसूति केन्द्र, दुबे कॉलोनी मोवा, रायपुर
    62. कालड़ा बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी सेंटर, पचपेड़ी नाका, रायपुर
    63. अपेक्स सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल एंड आईह्वीएफ सेंटर, अटल चौक, रायगढ़
    64. अग्रवाल हॉस्पिटल, आर.के.सी, कॉम्प्लेक्स के सामने जी.ई. रोड, रायपुर
    65. श्री गणेश विनायक आई हॉस्पिटल, लालपुर, रायपुर
    66. विशारद हॉस्पिटल, सुभाष स्टेडियम के सामने, रायपुर
    67. बी.एम. शाह हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर, शास्त्री नगर सुपेला, भिलाई
    68. महादेव सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल, व्यापार विहार रोड, बिलासपुर
    69. आरोग्य हॉस्पिटल, शंकर नगर, रायपुर
    70. फोर्टिस ओ.पी. जिंदल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, खरसिया रोड, रायगढ़
    71. विनायक नेत्रालय, लिंक रोड, बिलासपुर
    72. सिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, चौबे कॉलोनी, रायपुर
    73. श्री संकल्प हॉस्पिटल, सरोना, रायपुर
    74. स्टार चिल्ड्रन हॉस्पिटल, अग्रसेन चौक, बिलासपुर
    75. सोनी मल्टीस्पेशियालिटी हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी होम, बड़े उरला, अभनपुर
    76. माखीजा हॉस्पिटल, अग्रसेन चौक के पास, बिलासपुर
    77. बालको मेडिकल सेंटर, सेक्टर-36, नया रायपुर
    78. नमन हॉस्पिटल (डेंटोफेसियल ट्रॉमा एंड ओरल कैंसर केयर), शंकर नगर, रायपुर
    79. पेटल्स न्यू बोर्न एंड चिल्ड्रन हॉस्पिटल, समता कॉलोनी, रायपुर
    80. कंवर नर्सिंग होम, अनुपम नगर, रायपुर
    81. आशार्वाद लेजर फेको आई हॉस्पिटल, नेहरू चौक, बिलासपुर
    82. चंदादेवी तिवारी हॉस्पिटल, भाटापारा रोड, बलौदाबाजार
    83. संजीवनी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, वेयर हाउस रोड, बिलासपुर
    84. सनशाइन मल्टीस्पेशियालिटी हॉस्पिटल, वसुन्धरा नगर भिलाई-3, चरोदा, दुर्ग
    85. एस.आर.एस. हॉस्पिटल, पचपेड़ी नाका, रायपुर
    86. ओम नेत्र केन्द्र, पंडरी, रायपुर
    87. आशादीप हॉस्पिटल, न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर

    छत्तीसगढ़ राज्य के बाहर इन निजी चिकित्सालयो में मिलेगी शासकीय कर्मचारियों को उपचार सुविधा

    छत्तीसगढ़ राज्य के बाहर इन निजी चिकित्सालयो में मिलेगी शासकीय कर्मचारियों को उपचार सुविधा
    1. सर गंगाराम हॉस्पिटल, राजेन्द्र नगर, नई दिल्ली
    2. स्पंदन हार्ट इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर, धनतोली, नागपुर
    3. प्लेटिना हार्ट हॉस्पिटल, सीताबर्डी, नागपुर
    4. शेल्बी मल्टीस्पेशियालिटी हॉस्पिटल, विजय नगर, जबलपुर
    5. मेदांता द मेडिसिटी, सेक्टर-28, गुडगांव
    6. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली
    7. जी.बी. पंत हॉस्पिटल, नई दिल्ली
    8. के.ई.एम. हॉस्पिटल, मुंबई
    9. जसलोक हॉस्पिटल, मुंबई
    10. टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल, मुंबई
    11. नानावटी हॉस्पिटल, मुंबई
    12. श्री चित्रा तिरूणाल इंस्टीट्यूट, चेन्न्ई
    13. सी.एम.सी. वेल्लोर
    14. पंडालिया कार्डियो-थोरेसिक फाउंडेशन, चेन्न्ई
    15. शंकर नेत्रालय, चेन्न्ई
    16. पी.जी.आई. लखनऊ
    17. एल.एन.जे.पी. हॉस्पिटल, नई दिल्ली
    18. एस्कार्ट हार्ट इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली
    19. बत्रा हॉस्पिटल, नई दिल्ली
    20. अपोलो हॉस्पिटल, हैदराबाद
    21. इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल, दिल्ली
    22. लीलावती हॉस्पिटल, मुंबई
    23. मेट्रो हॉस्पिटल, नोएडा, दिल्ली
    24. मेडविन हॉस्पिटल, हैदराबाद
    25. चोईथराम हॉस्पिटल, इंदौर
    26. यशोदा हॉस्पिटल, हैदराबाद
    27. फोर्टिस एंड लाफ्रेस फोर्टिस हॉस्पिटल दिल्ली तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में स्थित हॉस्पिटल की सभी शाखाएं
    28. मैक्स देवकी हार्ट एंड वास्कुलर इंस्टीट्यूट, सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल दिल्ली तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में स्थित हॉस्पिटल की सभी शाखाएं
    29. प्राईमस सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली
    30. मैक्स सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल, साकेत, नई दिल्ली
    31. मेडिट्रिना इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, रामदासपेठ, नागपुर
    32. अपोलो हॉस्पिटल्स, हेल्थ सिटी, आरोलोवा, चिनगाधिली, विशाखापटनम
    33. सदर्न रेलवे हॉस्पिटल, पेरामपुर
    34. बी.एच.यू. हॉस्पिटल, वाराणसी
    35. वी.वाय.एल. नायर हॉस्पिटल, मुंबई
    36. अपोलो हॉस्पिटल, चेन्न्ई
    37. निजाम इंस्टीट्यूट, हैदराबाद
    38. बॉम्बे हॉस्पिटल, मुंबई
  • मयंक श्रीवास्तव छत्तीसगढ़ पुलिस के स्पोर्टस प्रमोशन अधिकारी नियुक्त…

    मयंक श्रीवास्तव छत्तीसगढ़ पुलिस के स्पोर्टस प्रमोशन अधिकारी नियुक्त…

    रायपुर। पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी ने सहायक पुलिस महानिरीक्षक मयंक श्रीवास्तव को स्पोर्टस प्रमोशन अधिकारी नियुक्त किया है। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय में खेलो को बढ़ावा देने के लिए अलग से अधिकारी नियुक्त करने से पुलिस विभाग में खेलो के प्रति सम्मान बढ़ेगा। सहायक पुलिस महानिरीक्षक श्रीवास्तव को खेलो को बढ़ावा देने के लिए योजना बनाने और खेल गतिविधियों में समन्वय लाने का दायित्व दिया गया है।
  • IAS फेरबदल-केसी देवसेनापति राज्य योजना आयोग के सदस्य सचिव,कई आईएएस को भी मिली नई ज़िम्मेदारी

    IAS फेरबदल-केसी देवसेनापति राज्य योजना आयोग के सदस्य सचिव,कई आईएएस को भी मिली नई ज़िम्मेदारी

    रायपुर।राज्य सरकार ने तीन आईएएस अफसरों के नवीन पदस्थपना आदेश जारी किया  है। 2015 बैच आईएएस प्रभात मलिक को चिप्स का नया CEO बनाया गया है। जारी आदेश में संचालक संस्थागत वित्त विभाग के संचालक प्रभात मलिक को अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी चिप्स के एडिश्नल चार्ज से मुक्त किया गया है।  IAS केसी देवासेनापति को मौजूदा तमाम प्रभार के साथ-साथ राज्य योजना आयोग का सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। 2007 बैच के आईएएस सेनापति अभी  मुख्य कार्यपालन अधिकारी छग इंफोटेक प्रमोशन सोसायटी यानि चिप्स है। वहीं 2015 बैच के IAS डी राहुल वेंकट को राज्य योजना आयोग का पदेन उप सचिव बनाया गया है। राहुल वेंकट अभी उप सचिव योजना अर्थिक एवं संख्यिकी विभाग हैं।