Blog

  • जिले में विदेश से आये 209 में से 186 एवं अन्य राज्यों से आये 6092 में से 5676 यात्री होम आईसोलेशन में

    जिले में 13 अप्रैल तक कोई भी कोरोना के पाजिटिव मरीज नहीं
    स्वास्थ्य विभाग कर रहा है इनकी नियमित मॉनिटरिंग

     

    सुनील अग्रवाल खरसिया । जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 01 जनवरी 2020 के बाद विदेशों से कुल 209 यात्री आये हैं जिसमें सेे 186 यात्रियों का होम आईसोलेशन एवं क्वारेंटाईन की अवधि 28 दिवस पूर्ण हो चुका है। शेष 23 यात्रियों को होम आईसोलेशन में रखा गया है। इनके घरों के आस-पास 50 घरों का कम्यूनिटी सर्वेलेंस किया गया है एवं सतत् निगरानी रखी जा रही है।
    जिले में अन्य राज्य से अब तक कुल 6092 यात्री आये हैं जिसमें से 360 यात्रियों का होम आईसोलेशन की अवधि 28 दिवस पूर्ण हो चुका है। शेष 5676 यात्रियों को होम आईसोलेशन में रखा गया है एवं सतत् निगरानी की जा रही है। जिले में कुल 128 व्यक्तियों का सेम्पल संग्रहण कर जांच हेतु भेजा गया है। जिसमें से 126 व्यक्तियों का रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुआ है। शेष 2 का रिपोर्ट अप्राप्त है। वर्तमान में जिले में किसी भी व्यक्ति में कोविड-19 बीमारी के लक्षण नहीं पाये गये है एवं आज दिनांक तक कोई भी कोविड-19 के पॉजिटीव मरीज नहीं है। जिले के सभी निवासियों से अपील है कि लॉकडाउन को सफल बनाएं एवं सामाजिक दूरी के नियमों का कड़ाई से पालन करें तभी इसके प्रसार को नियंत्रित किया जा सकेगा। जिले में यदि ऐसे किसी भी प्रवासी व्यक्ति की जानकारी उन्हें प्राप्त होती है, तो टोल फ्री नम्बर 104 पर एवं अंतर्विभागीय समन्वय हेतु दोनों नम्बर 9589356700 तथा 9981811582 पर एवं जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल सूचना देवें। कोरोना संक्रमण के विरूद्ध लड़ाई में प्रशासन का सहयोग करें और अफवाहों से दूर रहें।

  • मैं हूँ कोरोना,मैं तभी तुम्हे संक्रमित करूँगा जब तुम खुद मेरे पास आओगे, मुझसे बचना है तो घर पर ही रहो

    मैं हूँ कोरोना,मैं तभी तुम्हे संक्रमित करूँगा जब तुम खुद मेरे पास आओगे, मुझसे बचना है तो घर पर ही रहो

    लॉक डाउन में लोगों को जागरूक करने खरसिया पुलिस ने अपनाया अनोखा तरीका….

    सुनील अग्रवाल खरसिया लॉक डाउन में लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस विभाग खरसिया ने अनोखा तरीका अपनाया। कोरोना वायरस का वेश धरे हुए पुलिस के दो जवानों ने आज शहर में घूम-घूम कर लॉक डाउन का पालन नही करने वाले, लापरवाही पूर्वक बिना कारण बाहर घूम रहे लोगों को संदेश दिया कि कोरोना आपसे व आपके घर से तब तक दूर रहेगा जब तक आप उसे खुद लेने घर से बाहर नही निकलेंगे। मतलब घर के बाहर निकलने से कोरोना वायरस से संक्रमित होने की संभावनाएं हर जगह मौजूद हो सकती है। यदि लोग लॉक डाउन में लापरवाही बरतेंगे, बाहर घूमेंगे, भीड़ लगायेंगे, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही करेंगे, नियमित हाथ की सफाई नही करेंगे, तो कोरोना वायरस के संपर्क में आ सकते हैं। जिससे खुद तो संक्रमित होंगे ही, अपने घर परिवार, मोहल्ले में भी इस संक्रमण को फैलाएंगे। जो बहुत घातक सिद्ध हो सकता है। इससे बचने का सबसे बढिय़ा तरीका है अपने-अपने घरों पर बने रहें। शासन-प्रसाशन के दिशा निर्देशों का पालन करें। नियमित हाथ धोते रहें। सजग रहें, सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

    उल्लेखनीय है कि प्रशासन और पुलिस विभाग कोरोना वायरस को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने लगातार मुहिम चला रहा है। जिले में लॉक डाउन का पालन करवाने स्वयं पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, एएसपी अभिषेक वर्मा व सीएसपी अविनाश ठाकुर मोर्चा संभाले हुए हैं, वहीं खरसिया अनुविभाग में एसडीओपी पीताम्बर पटेल, नगर निरीक्षक सुम्मत राम साहू और चौंकी प्रभारी नंद किशोर गौतम अपनी टीम के साथ डटे हुए हैं। खरसिया थाना प्रभारी सम्मत राम साहू ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में लॉक डाउन का पालन करना क्यों इतना महत्वपूर्ण है के संबंध में लोगों को समझाईश भी दी जा रही है, इसका उल्लंघन करने पर संबंधित लोगों के ऊपर कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी।

  • जिले में विदेश से आये 209 में से 186 एवं अन्य राज्यों से आये 6057 में से 5702 यात्री होम आईसोलेशन में… आज भी रायगढ़ जिले में कोई भी मरीज नहीं है कोरोना पॉजिटिव

    जिले में विदेश से आये 209 में से 186 एवं अन्य राज्यों से आये 6057 में से 5702 यात्री होम आईसोलेशन में… आज भी रायगढ़ जिले में कोई भी मरीज नहीं है कोरोना पॉजिटिव

    रायगढ़। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 01 जनवरी 2020 के बाद विदेशों से कुल 209 यात्री आये हैं जिसमें सेे 186 यात्रियों का होम आईसोलेशन एवं क्वारेंटाईन की अवधि 28 दिवस पूर्ण हो चुका है। शेष 23 यात्रियों को होम आईसोलेशन में रखा गया है। इनके घरों के आस-पास 50 घरों का कम्यूनिटी सर्वेलेंस किया गया है एवं सतत् निगरानी रखी जा रही है।

    जिले में अन्य राज्य से अब तक कुल 6057 यात्री आये हैं जिसमें से 301 यात्रियों का होम आईसोलेशन की अवधि 28 दिवस पूर्ण हो चुका है। शेष 5702 यात्रियों को होम आईसोलेशन में रखा गया है एवं सतत् निगरानी की जा रही है। जिले में कुल 127 व्यक्तियों का सेम्पल संग्रहण कर जांच हेतु भेजा गया है। जिसमें से 115 व्यक्तियों का रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुआ है। शेष 12 का रिपोर्ट अप्राप्त है। वर्तमान में जिले में किसी भी व्यक्ति में कोविड-19 बीमारी के लक्षण नहीं पाये गये है एवं आज दिनांक तक कोई भी कोविड-19 के पॉजिटीव मरीज नहीं है। निजामुद्दीन से आये जमाती लोगों के निवास के इलाकों में कन्टेन्मेंट प्लान के तहत चांदनी चौक एवं छातामुड़ा में 1 कि.मी.के दायरे के लगभग 3000-3000 घरों में सर्वे कार्य कराया जा रहा है, जिसके तहत आज दिनांक तक चांदनी चौक क्षेत्र में 1765, छातामुड़ा क्षेत्र में 1091 कुल 2856 घरों का सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जिसमें से 30 व्यक्तियों को सामान्य सर्दी-खांसी एवं 2 व्यक्तियों को सामान्य बुखार के लक्षण पाये गये। जिनकी सूची तैयार की जा रही है एवं आवश्यकता पडऩे पर सैम्पल लिया जाएगा।
    जिले के सभी निवासियों से अपील है कि लॉकडाउन को सफल बनाएं एवं सामाजिक दूरी के नियमों का कड़ाई से पालन करें तभी इसके प्रसार को नियंत्रित किया जा सकेगा। जिले में यदि ऐसे किसी भी प्रवासी व्यक्ति की जानकारी उन्हें प्राप्त होती है, तो टोल फ्री नम्बर 104 पर एवं अंतर्विभागीय समन्वय हेतु दोनों नम्बर 9589356700 तथा 9981811582 पर एवं जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल सूचना देवें। कोरोना संक्रमण के विरूद्ध लड़ाई में प्रशासन का सहयोग करें और अफवाहों से दूर रहें।

     

  • DGP के निर्देश पर चार पुलिसकर्मियों को रायपुर PHQ किया गया अटैच, 3 इंस्पेक्टर सहित 4 पर गिरी गाज….

    DGP के निर्देश पर चार पुलिसकर्मियों को रायपुर PHQ किया गया अटैच, 3 इंस्पेक्टर सहित 4 पर गिरी गाज….

    रायपुर। कोरोना ड्यूटी में गंभीर लापरवाही पर डीजीपी ने तल्ख तेवर दिखाये हैं। डीजीपी डीएम अवस्थी के निर्देश पर 3 TI समेत चार पुलिसकर्मियों को रायपुर अटैच कर दिया गया है। सभी पर लॉकडाउन के दौरान लापरवाही और लचर पुलिसिंग का आरोप था। इन सभी के खिलाफ पिछले कई दिनों से शिकायतें मिल रही थी, जिसके बाद डीजीपी ने ये कार्रवाई की है। जिन थाना प्रभारियों पर कार्रवाई की गई है उनमें लक्ष्मण केंवट निरीक्षक थाना गातापार, केसरी साहू निरीक्षक थाना बाघनदी, रमाकांत तिवारी निरीक्षक थाना चिल्फी, बृजेश सिन्हा उपनिरीक्षक थाना कूकदूर शामिल हैं।

    जिन लोगों पर गाज गिरी है, उनमें 3 इंस्पेक्टर और एक सब इंस्पेक्टर शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक इन पुलिकर्मियों में से दो के इलाके में अवैध शराब की बिक्री की शिकायत मिली थी। लाकडाउन और शराब दुकान बंद रहने के बावजूद शराब बिक्री की शिकायत के बाद डीजीपी ने ये कार्रवाई की है।

    वहीं दो पुलिसकर्मियों ने सीमाओं को सील किये जाने में लापरवाही बरती थी। निर्देश के बावजूद इलाके में सीमा क्षेत्र के अंदर बाहर आवाजाही जारी थी, जिसके बाद ये कार्रवाई की गयी है।

  • खरसिया पुलिस ने की अवैध शराब विक्रेताओं पर कार्यवाही

    खरसिया पुलिस ने की अवैध शराब विक्रेताओं पर कार्यवाही

    खरसिया। मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर चौकी पुलिस ने ग्राम अंजोरी पाली में शराब का अवैध विक्रय करने वालों पर कार्यवाही करते हुए लगभग 18 लीटर शराब जप्त की है।
    गौरतलब है कि विगत कई दिनों से पुलिस को ग्राम अंजोरी पाली में अवैध रूप से शराब बिक्री किए जाने की सूचना मिल रही थी। मुखबिर की पक्की सूचना पर, खरसिया एसडीओपी पितांबर पटेल तथा थाना प्रभारी सुम्मत राम साहू के निर्देश पर चौकी प्रभारी नंदकिशोर गौतम ने अपनी टीम के साथ छापा मारकर ग्राम अंजोरिपाली निवासी चंद्रकांति राज से 3 लीटर,दल बादल सिंह सिदार से 3 लीटर, मनोज जोल्हे से 2 लीटर, तिलकराज से 3 लीटर, अघन बाई सिदार से 2 लीटर तथा वेद राम राठिया से 4.5 लीटर शराब जप्त कर आबकारी एक्ट की धारा 34(1)के तहत कार्यवाही की गई है।
    उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, सहायक उप निरीक्षक कमल राजपूत, प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन, उमाशंकर घृतांत, आरक्षक चित्रांगद चंद्रा, महेंद्र खरे, तथा महिला आरक्षक सलीमा टोप्पो की विशेष भूमिका रही।

  • लॉकडाउन को बढ़ाया तो जाएगा, लेकिन जानिए क्या खुला रहेगा, क्या नहीं खुला रहेगा…!!

    लॉकडाउन को बढ़ाया तो जाएगा, लेकिन जानिए क्या खुला रहेगा, क्या नहीं खुला रहेगा…!!

    दिल्ली। कोरोना से जंग के लिए 14 अप्रैल के बाद दो सप्ताह तक लॉकडाउन जारी रहना तय है। लेकिन, उद्योग मंत्रालय ने टेक्सटाइल, निर्माण, जेम्स एंड ज्वेलरी जैसे 15 बड़े औद्योगिक क्षेत्रों में काम शुरू करने की सिफारिश की है। साथ ही स्ट्रीट वेंडर्स को पहचानपत्र के साथ काम करने की मंजूरी देने की भी बात कही गई है। हालांकि, इस बारे में आखिरी फैसला प्रधानमंत्री के स्तर पर होना है। लॉकडाउन में छूट कोरोना संक्रमण के फैलाव, भविष्य की आशंका और एक्टिव मामलों के आधार पर मिलेगी।

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास में मंत्रीगणों और अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मंत्रिपरिषद के सदस्य और अधिकारीगण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

    इसके लिए पृथक से आदेश जारी किए जाएंगे, तथा इन आदेशों का कड़ाई से पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान कोविड-19 के संक्रमण से बचाव और रोकथाम के उपायों को लागू करने में सभी मंत्रीगणों के नेतृत्व में अधिकारियों-कर्मचारियों में टीम भावना के साथ सराहनीय कार्य किया है।

    उन्होंने बैठक में प्रदेश में कोरोना टेस्टिंग किट, मास्क, पीपीई किट, ग्लब्स, सेनेटाईजर, वेन्टिलेटर की उपलब्धता, आइसोलेशन वार्ड, क्वारेनटाइन सेंटर, डेडिकेटेड कोविड-19 अस्पताल ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध करने, कृषि से जुड़ी तैयारियों, पेयजल की स्थिति आदि व्यवस्थाओं की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।

    श्री बघेल ने महिलाओं एवं बच्चों को पूरक पोषण आहार, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत सूखा राशन, राशनकार्ड धारियों को दो माह का खाद्यान्न वितरण की समीक्षा की।

    उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित जिलों की उचित मूल्य दुकानों में बरसात के लिए राशन का भण्डारण सुरक्षा के साथ कर लिया जाए।

    कृषि के लिए खाद एवं बीज की उपलब्धता, जरूरतमंदों, बेसहारा लोगों, श्रमिकों के लिए भोजन और राशन की व्यवस्था, गर्मियों में पेयजल की व्यवस्था, तेन्दूपत्ता तोड़ाई की तैयारियों, निराश्रितों, विकलांगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के वितरण सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की।

    सरकार देश के इलाकों को राज्यों के बजाय कोरोना के संक्रमण के स्तर के हिसाब से रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांटकर ढील संबंधी नियम तय करेगी। कोरोना के ऑरेंज और ग्रीन जोन में बाजार खोले जा सकते हैं, लेकिन समय सीमित किया जा सकता है। सरकार ने कहा है कि देश में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने और लोगों की आमदनी शुरू करने के लिए उद्योगों में काम शुरू होना जरूरी है, लेकिन इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।

    रेड जोन: हॉटस्पॉट वाले जिले, वहां पहले की तरह सबकुछ बंद रहेगा।
    ऑरेंज जोन: जिन जिलों में नए मरीज नहीं आ रहे, पुराने मरीज बेहद कम।
    ग्रीन जोन: संक्रमण मुक्त जिले, वहां व्यापारिक गतिविधियां शुरू होंगी।

    किस जोन में क्या छूट होगी, क्या नहीं
    हॉस्पिटिलिटी: रेड और ऑरेंज जोन में सभी होटल, रेस्त्रां, लॉज और गेस्टहाउस बंद रहेंगे। ग्रीन जोन में खुल सकते हैं।
    परिवहन: सिर्फ ग्रीन जोन में लोकल परिवहन खोलने की छूट दी जाएगी। लेकिन, रेड और ऑरेंज जोन में सार्वजनिक परिवहन नहीं चलेगा।
    उड़ान सेवा: भारत से बाहर जाने के लिए विशेष और कमर्शियल उड़ानों की ही छूट मिलेगी। चुनिंदा देशों के लिए उड़ान की सीमित छूट रहेगी।
    आबकारी मामले: शराब की दुकानें खोलने की मंजूरी होगी। इनमें कलर कोडिंग का स्तर राज्य सरकारें खुद तय करेंगी।

    इन पर पाबंदी रहेगी: सभी प्रकार के सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक और खेल संबंधी आयोजनों पर पाबंदी बनी रहेगी। सिनेमा हॉल, मॉल्स, पार्क, पर्यटन स्थल, धर्मस्थल, शिक्षण संस्थान भी नहीं खुलेंगे।

    सरकार ने कहा- कर्मचारियो के मामले में श्रम मंत्रालय स्थिति स्पष्ट करे
    अपने आदेश में सरकार ने कहा कि जिन कंपनियों में काम शुरू करने की इजाजत दी गई है, वहां का मैनेजमेंट अपने कर्मचारियों को काम पर आने के लिए कह सकता है। अगर कोई कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं आता है, तो ऐसी स्थिति में बिना काम के दी जाने वाली सैलरी की जिम्मेदारी एंप्लायर पर नहीं होगी। हालांकि, सरकार ने यह भी कहा कि इस संबंध में श्रम मंत्रालय स्थिति को और स्पष्ट करे।

    बड़ी कंपनियों में 20-25% कर्मचारी ही एकसाथ काम करेंगे
    बड़ी कंपनियों में 20-25% कर्मचारियों को ही एक शिफ्ट में काम करने को कहा गया है। इसी तरह हाउसिंग और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में तभी काम करने की अनुमति मिलेगी, जब मजदूरों को रहने की व्यवस्था कराई जाएगी। कंस्ट्रक्शन कॉन्ट्रैक्टर की पूरी जिम्मेदारी रहेगी कि वह साइट को पूरी तरह से सैनिटाइज कराएं और वहां स्वच्छता रखें। सरकार ने इंडस्ट्री को संचालित करने की इजाजत देने के बारे में गाइडलाइन जारी की है।

    1. जिन उद्योगों को काम करने की इजाजत दी जाएगी, उन्हें इन बातों का पालन करना होगा

    कर्मचारियों के लिए सिंगल एंट्री पॉइंट
    सोशल डिस्टेंसिंग के लिए पर्याप्त स्थान
    कर्मचारियों को लाने-ले जाने के लिए अलग ट्रांसपोर्ट और फैक्ट्री परिसर में उनके रहने का इंतजाम
    पूरे परिसर का बेहतर क्वालिटी के साथ सेनिटाइजेशन
    जिला और राज्य के अधिकारी उद्योगों को चलाने की इजाजत देने के साथ जरूरी इंतजामों का निरीक्षण भी करेंगे।
    2. उद्योगों को चलाने के लिए वाहनों और कर्मचारियों की आवाजाही में कोई परेशानी न हो, इसका ध्यान रखा जाएगा। कर्मचारियों और माल की आवाजाही पर निगरानी रखने वाला अमला गृह मंत्रालय के निर्देशों का पूरी तरह पालन करे। इस बारे में कई परेशानियां सामने आई हैं। गृह मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि जिन उद्योगों को चालू करने की इजाजत दी गई है, उनके कर्मचारी और माल को फ्री मूवमेंट दिया जाए।

    3. टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक मेन्यूफैक्चरिंग जैसा काम करने वाली बड़ी कंपनियों को सिंगल शिफ्ट में काम करने की इजाजत दी जा सकती है। बशर्ते उनके पास सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजेशन की पूरी व्यवस्था हो।

    4. एक्सपोर्ट करने वाली कंपनियों और लघु उद्योगों को मिनिमम मैनपॉवर के साथ काम करने की इजाजत दी जाएगी। ऐसे उद्योगों का माल ले जाने का पास इश्यू करते समय संबंधित अधिकारी उसकी जांच कर सकेंगे और निर्यात की इजाजत दे सकेंगे।

    5. इन उद्योगों को सैनिटाइजेशन, सोशल डिस्टेंसिंग और सुरक्षा के इंतजाम करने पर न्यूनतम कर्मचारियों के साथ काम करने की इजाजत दी जा सकती है।

    भारी इलेक्ट्रिकल आइटम जैसे ट्रांसफार्मर और सर्किट व्हीकल्स
    ऑप्टिक फाइबर केबल सहित टेलीकॉम इक्विपमेंट और पुर्जे
    कंप्रेसर और कंडेनसर यूनिट
    स्टील और फेरस अलाय मिल
    स्पिनिंग और जिनिंग मिल, पावर लूम
    रक्षा और संबंधित उत्पाद बनाने वाले यूनिट
    सीमेंट प्लांट (सीमेंट का उत्पादन एक निरंतर प्रक्रिया होती है और इसे तीन शिफ्ट में संचालित किया जाता है। इसे सुरक्षा सैनिटेशन और डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने पर अनुमति दी जा सकती है)
    लकड़ी का पल्प और कागज निर्माण इकाइयां (ऐसे स्थानों पर उत्पादन शुरू किया जा सकता है जहां कोरोनावायरस के मामले कम आए हो इसके लिए राज्य सरकारों के डाटा को आधार बनाया जा सकता है)
    उर्वरक प्लांट
    पेंट और डाई उत्पादन की इकाइयां
    सभी प्रकार के खाने-पीने की वस्तुएं
    प्लास्टिक उत्पादन इकाइयां
    बीज प्रोसेसिंग इकाइयां
    ऑटो मोबाइल इकाइयां
    रत्न और आभूषण निर्माण की इकाइयां (बड़े और संगठित क्षेत्र में)
    सभी एसईजेड और विशेष आर्थिक जोन में उत्पादन की इजाजत रहेगी, लेकिन उन्हें सैनिटाइजेशन और डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा)
    6. निरंतर उत्पादन करने वाले उद्योग जैसे कि स्टील, पावर और माइनिंग को गृह मंत्रालय ने पहले ही लॉकडाउन से बाहर रखा है। ये उद्योग निरंतर काम करते रहेंगे।

    7. सभी बड़े उद्योगों में शिफ्ट को इस तरह संचालित किया जाए कि उसकी शुरुआत और आखिर में एकदम भीड़ इकट्ठी ना हो।

    8. हाउसिंग और कंस्ट्रक्शन सेक्टर को काम करने की इजाजत दी जा सकती है, लेकिन इसके लिए उन्हें मजदूरों को साइट पर ही रहने का इंतजाम करना होगा। साथ ही ठेकेदार को सैनिटाइजेशन और डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा।

    9. छोटे और बड़े सभी तरह के मालवाहक वाहनों को कहीं भी आने-जाने की छूट होगी। संबंधित अधिकारी इन्हें राज्य के अंदर या बाहर, एक शहर से दूसरे शहर तक जाने से नहीं रोकेंगे। ऐसे वाहन खाली हो या भरे इसके बारे में अधिकारी कोई सवाल नहीं करेंगे।

    10. ऐसे सभी उद्योग जिन्हें संचालित करने की अनुमति दी गई है वह कामगारों को ड्यूटी पर बुला सकेंगे। अगर कोई मजदूर काम पर नहीं आता है, तो कंपनी या व्यक्ति उसे बिना काम के तनख्वाह देने के लिए बाध्य नहीं होगा। यह श्रम मंत्रालय की तरफ से स्पष्ट किया जाएगा।

    11. फल और सब्जी विक्रेता जैसे सभी स्ट्रीट वेंडर्स को काम करने की इजाजत दी जाएगी, ताकि लोगों के घर तक सामान पहुंचाया जा सके और इस वर्ग के सामने आने वाली नकदी की समस्या दूर की जा सके।

    12. चुनिंदा मरम्मत यूनिट को ऑपरेट करने की इजाजत होगी। इनमें छोटी इकाइयां जैसे मोबाइल , रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशनर, टेलीविजन, प्लंबिंग, चर्मकार, प्रेस वाले, इलेक्ट्रीशियन, ऑटोमोबाइल मैकेनिक, साइकिल रिपेयर मैकेनिक को काम करने की इजाजत दी जाएगी। इन लोगों को अपने साथ आईडी कार्ड रखना होगा और वे पहले से जहां काम कर रहे थे, उसी जगह पर काम करेंगे। इससे लोगों को लॉक डाउन के दौरान जरूरी सुविधाएं मिल पाएंगी और काम करने वालों के पास से भी नकदी की समस्या दूर होगी। इन सेवाओं से किसी प्रकार की भीड़ इकट्ठी नहीं होती है ,इसलिए इन्हें काम करने दिया जा सकता है। इस तरह की मरम्मत का काम करने वाली ई कॉमर्स सेवाओं को भी ऑपरेट करने की इजाजत दी जा सकती है।

    13. रबर: रबर से बनी कई चीजें मेडिकल और हेल्थ केयर के साथ ही घरेलू कामों में इस्तेमाल होती हैं। लिहाजा, इनके उत्पादन को मंजूरी दी गई है। मैन्यूफैक्चिरिंग के दौरान सेफ्टी, सैनिटेशन और सोशल डिस्टेंसिंग के मापदंडों का पालन जरूरी होगा।
    1) प्रेशर कुकर में इस्तेमाल की जाने वाली रबर (गास्केट्स)
    2) एलपीजी यानी घरेलू गैर में इस्तेमाल होना वाला होज पाइप
    3) सर्जिकल ग्लव्स
    4) एड्हेसिव यानी चिपकाने वाली चीजें
    5) हॉस्पिटल में उपयोग की जाने वाली रबर शीट्स
    6) मेडिकल सिलिकॉन
    7) फार्मास्युटिकल स्टॉपर्स (दवाएं सुरक्षित रखने में इस्तेमाल होते हैं)
    8) लेटेक्स गुड्स यानी रबर से बनी चीजें
    9) हॉस्पिटल्स में इस्तेमाल की जाने वाली ट्रॉलियों के रबर से बने पहिए
    10) एप्रॉन्स जो रबर कोटेड हों
    11) फेस मास्क बनाने में इस्तेमाल होने वाले एड्हेसिव्स
    12) रबर के जूते और सेफ्टी शूज
    13) कैथेटर्स
    14) मेडिकल डिवाइसेज यानी उपकरण
    15) आईव्ही ट्यूब्स
    16) एनेसथेसिया बैग्स (बेहोश करने के लिए डॉक्टर इस्तेमाल करते हैं)
    17) वेंटीलेटर बेलोस (वेंटीलेटर में उपयोग किए जाने वाले स्पेशल रबर बेल्ट)
    18) रबर स्टॉपर्स (मरीज को बॉटल लगाने में उपयोग होते हैं)
    19) डेंटल सप्लाइज (रबर डैम्स, ग्लव्स, रबर थ्रेड और डेंटल बैंड्स)

    14. लकड़ी या प्लायवुड के वो जरूरी सामान जो फार्मा कंपनी और एफएमसीजी कंपनियां पैकेजिंग में इस्तेमाल करती है। इनके लिए राज्य की संबंधित संस्थाओं की मंजूरी भी जरूरी होगी।
    15. कांच और मेटल इंडस्ट्रीज को कम से कम कर्मचारियों के साथ मैन्यूफैक्चिरिंग की मंजूरी। इनमें रिसाइक्लिंग प्रोसेस शामिल होगा।
    16. बैंक और कस्टम डिजिटल डॉक्यूमेंट्स बॉन्ड्स के साथ स्वीकार कर सकेंगे। मूल दस्तावेज यानी ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स लॉकडाउन खत्म होने के बाद पेश किए जा सकेंगे।
    17. खेती यानी एग्रीकल्चर से जरूरी सभी गतिविधियों को मंजूरी। इनमें एग्रो कैमिकल (खाद या कीटनाशक आदि) प्रोडक्शन, डिस्ट्रब्यूशन और सेल (बिक्री) शामिल हैं।

    लगभग साफ हो गया है कि कोरोना वायरस को रोकने के लिए लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा। इसका ऐलान किसी भी वक्त हो सकता है, लेकिन इस बार आम जनता को पहले जितनी परेशानी नहीं होगी। केंद्र सरकार ने तमाम पक्षों के साथ वार्ता करते एक प्लान तैयार किया है, जिसमें शर्तों के साथ जरूरी उद्योगों और दूकानो को खुला रहने पर सहमति बनी है। उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआइआईटी) ने Lockdown बढ़ाने जाने की स्थिति में प्लान के तौर पर गृह मंत्रालय को 15 उद्योगों की सूची सौंपते हुए इन्हें कुछ शर्तों के साथ संचालन की अनुमति देने की सिफारिश की है। इसका सबसे बड़ा फायदा आम जनता के साथ गरीब वर्ग को होगा। साथ ही अर्थव्यवस्था भी चलेती रहेगी। जानिए क्या है पूरा प्लान –

    यहां मिल सकती है अनुमति

    – न्यूनतम कर्मचारियों के साथ एक शिफ्ट में काम कर सकेंगे कई अहम उद्योग

    – सीमेंट उद्योग में सुरक्षा के मानकों के साथ तीनों शिफ्ट में काम की अनुमति

    – निर्माण स्थल पर ही मजदूरों के रहने की व्यवस्था के साथ कंस्ट्रक्शन को मंजूरी

    – गलियों में ठेले लगाने वालों को अनुमति ताकि घर-घर फल-सब्जी की आपूर्ति हो

    – फ्रिज, टीवी, एसी रिपेयर करने वाले भी सुरक्षा के प्रबंध करते हुए कर सकेंगे काम

    – जरूरत को देखते हुए धोबी, बढ़ई और इलेक्ट्रीशियन के काम पर नहीं रहेगी रोक

    इसलिए जरूरी है कुछ उद्योगों का काम करना

    गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को लिखी चिट्ठी में पत्र में डीपीआइआईटी ने कहा है कि आर्थिक स्थिति में सुधार और लोगों के हाथ में नकदी पहुंचाने के लिए कुछ आर्थिक गतिविधियों को शुरू करना जरूरी है। लॉकडाउन की अवधि और उसके नियमों पर आखिरी फैसला लेते समय इन पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

    टीम मोदी भी यही चाहती है

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम के साथी मंत्रियों की राय भी कुछ इसी तर्ज पर आई है। कुछ दिन पहले ही कैबिनेट सहयोगियों के साथ बैठक में पीएम ने कहा था कि वे इसकी समीक्षा करें कि कैसे धीरे-धीरे लॉकडाउन से बाहर आया जा सकता है। उन्होंने इस दौरान शुरू किए जा सकने वाली औद्योगिक गतिविधियों की पहचान करने को भी कहा था।

    ..ताकि मजदूरों का चलता रहे काम

    – अगर कोई उद्योग कोरोना वायरस प्रसार से बचते हुए औद्योगिक गतिविधि को शुरू करने का ब्लू प्रिंट देता है तो उसे भी मंजूरी दी जा सकती है। लेकिन उसे यह बताना होगा कि बीमारी से बचने और किसी संक्रमण की स्थिति में इलाज के लिए क्या प्रबंध है। मसलन उसके पास संक्रमण रोकने के लिए डिसइंफेक्टेंट हो, पास में अस्पताल हो, कम से कम लोगों की मौजूदगी में कार्य हो सके।

  • एसपी ने लॉकडाउन में लापरवाही बरतने पर एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

    एसपी ने लॉकडाउन में लापरवाही बरतने पर एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

    जगदलपुर। कोरोना वायरस से बचाव और रोकथाम के लिए शासन और प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिसकर्मियों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है. कार्य में लापरवाही बरतने पर एसपी ने एक थानेदार को ‘निंदा’ की सजा के साथ ही एएसआई और दो आरक्षकों को निलंबित कर दिया है।

    दरअसल बस्तर एसपी दीपक कुमार झा अचानक दरभा थाना पहुँचकर व्यवस्था का जायजा लिया. जिसमें उन्होंने पाया कि दरभा पुलिस अन्य क्षेत्रों से बस्तर आने-जाने वालों को रोक नहीं रही और पूछताछ भी नहीं कर रही है. ऐसे ही लोगों को जाने दे रही है. जिससे क्षेत्र में कोरोना वायरस का फैलने का खतरा बना हुआ है।

    इससे नाराज एसपी ने तत्काल दरभा टीआई लालजी सिन्हा को उनके सेवा पुस्तिका में ‘निंदा’ की सजा दी है. इसके साथ ही दरभा थाना में पदस्थ एएसआई भुवनेश्वर चंद्रवंशी, आरक्षक सुन्हेर सिंह मतलाम और आरक्षक जमुना ठाकुर को काम में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया है।

    बैठक में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉक डाउन बढ़ाने के मद्देनजर विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई।

    श्री बघेल ने कहा कि लॉकडाउन के संबंध में सभी मंत्रियों से महत्वपूर्ण सुझाव मिले हैं। भारत सरकार की गाइड-लाइन के बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा।

  • एक बच्चे की जान बचा मां के लिए रेलवे बनी मसीहा….

    एक बच्चे की जान बचा मां के लिए रेलवे बनी मसीहा….

    दिल्ली। भारतीय रेल इस देश की लाइफलाइन है। न जाने कितने लोगों के चेहरे पर रेलवे मुस्कान ले आती है। इस बार रेलवे ने जो किया है। आप सुनकर इसके प्रति सम्मान से भर उठेंगे।
    दरअसल, पूरे देश में लॉकडाउन के चलते कई चीजों की किल्लत है। इसी के चलते मुंबई के चेंबूर में रहने वाली नेहा सिन्हा ने प्रधानमंत्री को टैग करते हुए एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘सर मेरा साढ़े तीन साल का बेटा ऑटिज्म और गंभीर फूड एलर्जी से पीड़ित है। वह केवल ऊंटनी के दूध और सीमित मात्रा में दालों पर जिंदा रहता है। मेरे पास लंबे समय तक रखने के लिए पर्याप्त ऊंटनी का दूध नहीं था। राजस्थान के सादरी से ऊंटनी का दूध या उसका पाउडर लाने में कृपया मेरी मदद करें।’
    ट्वीट के बाद रेलवे अधिकारी हरकत में आ गए। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक तरुण जैन ने राजस्थान से मुंबई तक फ्रोजन दूध भेजने के लिए लुधियाना से बांद्रा टर्मिनस को जाने वाली पार्सल मालगाड़ी संख्या 00902 को अजमेर के पास फालना स्टेशन पर स्टापेज न होने के बाद भी रूकवाया। इस बीच ऊंटनी का दूध सप्लाई करने वाले सप्लायर से फालना स्टेशन पर दूध पहुंचाने को बोला गया। रेलवे ने इसके लिए स्पेशल पार्सल काउंटर खोला। इसके बाद रेलवे ने बीस लीटर ऊंटनी का दूध और दूध पाउडर लेकर मालगाड़ी को मुंबई रवाना किया। इसके बाद बांद्रा रेलवे स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों की टीम ने महिला को दूध और दूध पाउडर दे दिया। रेलवे के इस कारनामे को जिसने सुना वो सिर्फ तारीफ करता रहा। उधर भावुक मां के लिए रेलवे किसी मसीहा सरीखी नजर आई।
  • अब आम आदमी को इस संकटकाल के दौरान राहत देने के लिए पूरे देश में बीस लाख सुरक्षा स्टोर शुरु करने जा रही सरकार…

    अब आम आदमी को इस संकटकाल के दौरान राहत देने के लिए पूरे देश में बीस लाख सुरक्षा स्टोर शुरु करने जा रही सरकार…

    दिल्ली। कोरोना के खिलाफ सरकार पूरी ताकत से जंग लड़ रही है। सरकार अब आम आदमी को इस संकटकाल के दौरान राहत देने के लिए पूरे देश में बीस लाख सुरक्षा स्टोर शुरु करने जा रही है। इन स्टोर को लाकडाउन के दूसरे दौर में लोगों की सहूलियत के लिए खोला जाएगा।

    दरअसल, देश भर में बीस लाख सुरक्षा स्टोर शुरू करने का मकसद कोरोना का सामुदायिक संक्रमण रोकना है। केंद्र सरकार की पूरे देश में ऐसे सुरक्षा स्टोर खोलने की योजना है। इन दुकानों में सुरक्षा के सारे उपाय किए जाएंगे और यहां आने वाले लोगों को उनके रोजमर्रा की जरूरत की सारी चीजें मुहैया कराई जाएंगी। केंद्र सरकार पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप यानि कि पीपीपी मॉडल के आधार पर इस योजना को लागू करने की तैयारी कर रही है।

    सरकार का उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय इस योजना को अमली जामा पहनाने में जुटा है और इस योजना को शुरू करने के लिए देश की बड़ी एफएमसीजी कंपनियों के साथ पहले दौर की बातचीत हो चुकी है। इस योजना में दुकानों को सैनिटाइज रिटेल स्टोर में बदला जाएगा। सरकार ने इस योजना में प्राइवेट फर्मों को शामिल करने का फैसला किया है। इन स्टोर में आपको राशन पानी सब मिलेगा लेकिन बेहद सतर्कता और सेहत की सुरक्षा को बरकरार रखकर सामान आपको उपलब्ध कराया जाएगा।

  • प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार सुबह 10 बजे देश को करेंगे संबोधित, ट्वीट कर दी जानकारी

    प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार सुबह 10 बजे देश को करेंगे संबोधित, ट्वीट कर दी जानकारी

    रायपुर। देश में लगातार बढ़ते जा रहे कोरोना वायरस के मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को एक बार फिर देश को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधन देंगे. पीएमओ इंडिया ने ट्वीट कर जानकारी दी है।

    पीएम मोदी कल सुबह घोषणा करेंगे कि लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जाना है कि नहीं. हालांकि माना जा रहा है कि वो अपने संबोधन में कुछ जरूरी चीजों में रियायत देकर देश में जारी लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा सकते हैं. उन्होंने पिछली बार जब देश को संबोधित किया था तो 21 दिनों के लॉकडाउन का एलान किया था. इस लॉकडाउन का मंगलवार 14 अप्रैल को आखिरी दिन है।

    बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी कल देने वाले अपने संबोधन में अगले दो हफ्ते और लॉकडाउन बढ़ाने का एलान कर सकते हैं. यानी की 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ सकता है. माना जा रहा है कि इस बार लॉकडाउन में कुछ क्षेत्रों में ढील भी दी जा सकती है. महाराष्ट्र, तेलंगाना, पंजाब और ओडिशा ने पहले से ही 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है।

    बता दें कि देश भर में कोरोना 9 हजार 152 मरीज सामने आ चुके हैं. जिसमें से 308 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 856 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं।