Blog

  • डिप्टी कलेक्टर के घर घुसे चोर, पैसे न मिलने पर लिखी चिट्ठी, लिखा- ‘जब पैसे नहीं थे तो लॉक नहीं करना था कलेक्टर….

    डिप्टी कलेक्टर के घर घुसे चोर, पैसे न मिलने पर लिखी चिट्ठी, लिखा- ‘जब पैसे नहीं थे तो लॉक नहीं करना था कलेक्टर….

    बीती रात कुछ चोरों ने सिविल लाइंस स्थित डिप्टी कलेक्टर के घर को अपना निशाना बनाया, लेकिन घर में चोरों को चुराने लायक कुछ भी नहीं मिला तो बदमाश चोर डिप्टी कलेक्टर के नाम एक चिट्ठी लिखकर छोड़ गए और उसमें लिखा, ‘जब पैसे नहीं थे तो लॉक नहीं करना था कलेक्टर.’ दरअसल, यह चोर डिप्टी कलेक्टर त्रिलोचन गौड़ के देवास की सिविल लाइंस स्थित शासकीय घर पर वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे. त्रिलोचन गौड़ वर्तमान में देवास जिले के खातेगांव एसडीएम हैं और करीब 15 दिन से अपने देवास स्थित घर नहीं आए थे. लिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

  • उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल ने खरसिया नगर पालिका क्षेत्र में 5.50 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन,ओवरब्रिज जल्द बनाने प्रयासरत, रेलवे फाटक के दोनो ओर जल्द लगेंगे शेड….

    उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल ने खरसिया नगर पालिका क्षेत्र में 5.50 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन,ओवरब्रिज जल्द बनाने प्रयासरत, रेलवे फाटक के दोनो ओर जल्द लगेंगे शेड….


    खरसिया। उच्च शिक्षा मंत्री और क्षेत्रीय विधायक उमेश नन्द कुमार पटेल ने खरसिया पहुंचकर, नगर पालिका खरसिया क्षेत्र में 5.80 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। 
    नगर पालिका क्षेत्र में अधोसंरचना मद से (नाली, सी.सी. रोड, बी. डी. रोड इत्यादि) 33 कार्य, 276.58 लाख। 14 वित्त आयोग से (सी.सी. रोड, नाली इत्यादि) 8 कार्य, 69.34 लाख। 15 वित्त आयोग से (पाईप लाईन विस्तार एवं विभिन्न विकास कार्य) 12 कार्य 62.95 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। वही अधोसंरचना मद से 3 कार्य, 116.13 लाख। राज्य परिवर्तित मद से 1 कार्य, 25.53 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। 


    इस दौरान उन्होने संबोधित करते हुए कहा कि खरसिया नगर पालिका में लगभग साढ़े 5 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन किया गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में विकास कार्यों में देखा जाए तो ग्रामीण विधानसभा में खरसिया सबसे अग्रणी है। खरसिया विधानसभा में विद्युत सबस्टेशन की संख्या 26 है। प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा के सब स्टेशन का औसत अगर निकाला जाए तो वो 17 होता है। ग्राम हरदीझरिया में 1 नया सब स्टेशन स्वीकृत हो चुका है, वही आने वाले समय में बोतल्दा व बरगढ़ के बीच एक और स्वीकृत होने प्रयासरत है। मांड नदी की सभी छोर पुलिया से जुड़ चुके हैं। खरसिया विधानसभा का बानीपाथर ओवरब्रिज चालू हो चुका है, कोतरारोड का ओवरब्रिज अंतिम पड़ाव में है। खरसिया की स्वीकृति मिल चुकी है, बहुत जल्द काम शुरू हो जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में खरसिया ग्रामीण विधानसभा ही ऐसा है, जहां स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, एकलव्य स्कूल, नवोदय विद्यालय व मॉडल स्कूल का संयोजन है। खरसिया विधानसभा में कॉलेज की संख्या 2 है और 2 नए चपले व कुसमरा में स्वीकृत हुए हैं। जिसमे एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। औसत में हम अन्य विधानसभा से आगे हैं।


    इस अवसर पर निराकार पटेल (अध्यक्ष जिला पंचायत रायगढ़), श्रीमती राधा सुनील शर्मा (अध्यक्ष – नगर पालिका खरसिया),  रूपेंद्र शर्मा (उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़),  संतोषी राठिया (जिला पंचायत सदस्य), पुर्णिमा जायसवाल (सदस्य जिला पंचायत), अवधराम पटेल (जिला पंचायत सदस्य), महेत्तर राम उरांव (जनपद अध्यक्ष – ज.पं. खरसिया), अभय महंती (पूर्व सदस्य जिला पंचायत सदस्य), मनोज गबेल (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरसिया ग्रामीण), रणधीर शर्मा (अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी खरसिया),  कृष्ण कुमार पटेल (उपाध्यक्ष जनपद पंचायत खरसिया),  राजेश अग्रवाल, नेत्रानंद पटेल,  सुखदेव डनसेना,  राजेश सहित (उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद खरसिया), मुकेश राजा वैष्णव (अध्यक्ष युवा कांग्रेस खरसिया विधानसभा) तथा खरसिया नगर की प्रशासनिक टीम अभिषेक गुप्ता (अनुविभागीय अधिकारी खरसिया रा.), श्रीमती निमिषा पांडेय ( (अनुविभागीय अधिकारी खरसिया पुलिस), टॉमसन रात्रे (मुख्य नगर पालिका अधिकारी खरसिया), सुम्मतराम साहू (थाना प्रभारी खरसिया), गंगा प्रसाद बंजारे (चौकी प्रभारी खरसिया) सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, नगरवासी, ग्रामीणजन व विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं प्रेस क्लब खरसिया के अध्यक्ष, सचिव सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।  

  • छोटे डूमरपाली में हुई चोरी के आरोपी भी पकड़े गये…

    छोटे डूमरपाली में हुई चोरी के आरोपी भी पकड़े गये…

    ● घर से टीवी और फ्रीज चोरी करने वाले चार आरोपी के साथ दो खरीददार गिरफ्तार….

    ● आरोपियों से टी.वी., फ्रीज और घटना में प्रयुक्त वाहन की जप्ती, खरसिया पुलिस की लगातार चौथी चोरी का खुलासा…. एसडीओपी खरसिया श्रीमती निमिषा पाण्डेय के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सुम्मत राम साहू के नेतृत्व में खरसिया पुलिस द्वारा लगातार दूसरे दिन चौथी चोरी का खुलासा किया गया है । कल खरसिया क्षेत्र में हुई तीन चोरी का खुलासा किया गया था, जिसमें युवती के साथ विधि के साथ संघर्षरत बालक को न्यायालय पेश किया गया है । आज दिनांक 12/10/2021 को ग्राम छोटे डूमरपाली में खिलावन सिदार के घर से टीवी, फ्रिज की चोरी करने वाले 04 आरोपियों के साथ 02 खरीददार को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपियों से टीवी, फ्रिज को चोरी कर ले जाने में प्रयुक्त वाहन महिन्द्रा जितो की भी जब्ती की गई है। जानकारी के अनुसार दिनांक 28/09/2021 को ग्राम छोटे डूमरपाली खरसिया निवासी खिलावन सिदार थाना खरसिया में इसके घर से दिनांक 27/09/2021 के दरमियानी रात अज्ञात आरोपी द्वारा एलजी कंपनी का फ्रिज (कीमती 8000 रूपये) तथा अकाई कंपनी का एलईडी टीवी (6,000रूपये) को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था, जिस पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 596/2021 धारा 380 IPC कायम कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी । गत दिनों पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर संदिग्धों की जांच पड़ताल तेज किए जाने एवं मुखबीरों को सक्रिय कर जानकारी जुटाये जाने पर चोरी में संदेही खलेश्वर डनसेना व गोविंद डनसेना निवासी गीधा केनाभांठा खरसिया के संलिप्त होने की सूचना दिया जिस पर थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक एस.आर. साहू द्वारा स्टाफ को दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने का निर्देश दिया गया । दोनों संदिग्धों से कड़ी पूछताछ में अपने साथी मुनू डनसेना, गौतम अजय, कुसुम कुमार यादव के साथ मिलकर चोरी को अंजाम देना बताये । आरोपीगण बताये कि दिनांक 27/09/2021 के दरम्यानी रात गौतम अजय की महिंद्रा जीतो क्रमांक CG 11 AK 0728 में सवार होकर ग्राम छोटे डूमरपाली गए, जहां एक घर के पीछे से घुसकर बरामदे में रखे टीवी, फ्रिज को चोरी कर लेकर आये । आरोपीगण चोरी की सम्पत्ति TV को धनेश्वर डनसेना निवासी गीधा केनाभांठा को ₹2,000 रूपये में तथा फ्रिज को योगेश्वर प्रसाद जोल्हे निवासी अंजोरीपाली खरसिया को ₹3,500 में बिक्री करना बताएं जिस पर प्रकरण में धारा 34, 411 IPC जोड़कर आरोपी धनेश्वर डनसेना से एलईडी टीवी व योगेश्वर प्रसाद जोल्हे से फ्रिज तथा गौतम अजय से घटना में प्रयुक्त वाहन महिंद्रा जीतो की जब्ती किया गया है । प्रकरण के आरोपी

    1 खलेश्वर डनसेना पिता दुजराम उम्र 32 वर्ष

    2 गौतम अजय पिता राम कुमार उम्र 29 वर्ष

    3 गोविंद डनसेना पिता बंसीलाल डनसेना 20 वर्ष

    4 कुसुम कुमार यादव पिता बाबूलाल यादव उम्र 32 वर्ष

    5 धनेश्वर डनसेना ‍पिता गांडाराय डनसेना 33 वर्ष सभी निवासी गीधा केनाभांठा खरसिया

    6 योगेश्वर प्रसाद जोल्हे पिता गणेशराम जोल्हे उम्र 37 वर्ष निवासी अंजोरीपाली थाना खरसिया को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपियों का एक साथी मुनु डनसेना पिता चंद्रपुरिहा डनसेना निवासी गीधा केनाभांठा खरसिया सकुनत से फरार है जिसकी पतासाजी के लिए थाना प्रभारी द्वारा स्टाफ लगाया गया है । अज्ञात आरोपियों की पतासाजी तथा दोनों खरीददार से मशरूका की जप्ती में थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक एस.आर. साहू के साथ प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण राठौर, आरक्षक प्रदीप तिवारी, शिव वर्मा, मुकेश यादव की सराहनीय भूमिका रही है ।

  • जब एसडीओ की गाड़ी में मिले करोड़ों रूपए !….

    जब एसडीओ की गाड़ी में मिले करोड़ों रूपए !….

    जब एसडीओ की गाड़ी में मिले करोड़ों रूपए !

    इस दफे ये छिपा किस्सा बस्तर से गूंजा. बस्तर के हरे-भरे जंगलों से निकलकर एक विभाग के एसडीओ साहब अपनी निजी कार से राजधानी आ रहे थे कि भानपुरी के करीब जांच पड़ताल कर रही पुलिस ने उनकी गाड़ी रोक दी. साहब ने परिचय दिया, बावजूद इसके पुलिस, गाड़ी की जांच के लिए अड़ गई. एसडीओ साहब के माथे से पसीना रिसने लगा. आनन-फानन में उन्होंने बैरिकेटिंग तोड़कर भागने की नाकाम कोशिश भी की, लेकिन बस्तर की फुर्तीली पुलिस से एसडीओ साहब भला कहां तक भाग पाते. पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली, तो आंखें फटी की फटी रह गई. घटना की तस्दीक करने वाले बताते हैं कि एसडीओ साहब की गाड़ी से एक करोड़ चालीस लाख रूपए मिले. एक बड़े विभाग के एसडीओ की गाड़ी में इतनी रकम की बरामदगी की सूचना आला अधिकारियों तक भेजी गई. इधऱ एसडीओ साहब ने अपने महकमे के ऊपर के अधिकारियों को भी जानकारी भेजी. खबर लगते ही महकमे के बड़े अधिकारी दौड़ते भागते थाना पहुंचे. पूरे मामले की जब पड़ताल की गई, तो मालूम चला कि मामला राजधानी के एक बड़े नेता के तिमाही लेन-देन से जुड़ा है. सो जांच-वांच तो होनी नहीं थी, पर बताते हैं कि इस पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस की हाड़ तोड़ मेहनत से निकले पसीने को भी पोछ दिया गया है. वैसे खा म खामखा बस्तर को अधिकारी कर्मचारी पनिशमेंट पोस्टिंग कहकर बदनाम करते हैं.

    ब्रेवरेज कारपोरेशन की बेचारगी

    इसे बेचारगी नहीं तो और क्या कहेंगे. एक दौर था जब ब्रेवरेज कारपोरेशन का अपना रूतबा था. शराब की बिक्री का दस फीसदी कमीशन सीधे ब्रेवरेज कारपोरेशन के खाते में जाता था. अच्छी खासी मोटी कमाई थी. पता नहीं किसकी नजर लगी. 10 फीसदी कमीशन से शून्य हट गया. 1 ही बाकी रह गया. रूतबा भी घटता चला गया.  कौन सी कंपनी शराब बेचेगी और कौन सी नहीं? ये ब्रेवरेज काररोपेशन ही तय करता था. एफ एल 10 (क) लाइसेंस सिर्फ ब्रेवरेज कारपोरेशन के पास ही था. यानी किसी कंपनी को शऱाब की सप्लाई राज्य में करनी होती, तो उसमें मध्यस्थ की भूमिका कारपोरेशन निभाता. कारपोरेशन ही शराब कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा कराकर लैंडिग प्राइज काॅल करता. शराब कंपनियों को परचेज आर्डर कारपोरेशन देता. कारपोरेशन की इस प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आबकारी विभाग परमिट जाती करता. अब ना प्रतिस्पर्धा हैं और ना ही कारपोरेशन की भूमिका. अब यह सारा काम राज्य की तीन प्राइवेट कंपनियां कर रही हैं. सत्ता के करीबी लोग इन कंपनियों से जुड़े हैं. इन्हीं कंपनियों के पास एफ एल 10 (क) लाइसेंस हैं. कौन शराब बेचेगा? शराब का रेट क्या होगा? ये सारे निर्णय इन्हीं के पास सुरक्षित हैं. ब्रेवरेज कारपोरेशन अपने डिपो में सिर्फ शराब की रखवाली करने तक सीमित हो गया है. वैसे कारपोरेशन एक काम और करता था, शराबबंदी को लेकर जागरूकता लाने का. यह काम भी छिनकर समाज कल्याण विभाग को दे दिया गया. बेचारा ब्रेवरेज कारपोरेशन पूछ रहा है, अच्छे दिन कब आएंगे….

    नपेंगे कलेक्टर-एसपी ?

    कवर्धा दंगा मामले में सरकार के मंत्रियों ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा है कि प्रशासन से चूक हुई है. इसे एक संकेत के तौर पर माना जा रहा है. संकेतों को यदि सच माना जाए तो आने वाले कुछ दिनों के भीतर कलेक्टर और एसपी पर गाज गिर सकती है. वैसे सूचना तो यह है कि ये कार्रवाई अब तक कर दी गई होती, लेकिन शांति बहाली कायम रखने की चुनौती के बीच यह ठीक नहीं होता. ये सोचकर कार्रवाई रोक दी गई. लेकिन अब तीन-तीन मंत्रियों की प्रेस कांफ्रेंस में यह कहा जाए कि प्रशासनिक चूक थी, तो सरकार फिर कैसे बने दे रह सकती है.

    काबरा ही क्यों?

    राज्य गठन के बाद से अब तक यह पहला मौका है जब किसी सीनियर आईपीएस के हाथों जनसंपर्क की कमान सौंप दी गई है. सवाल उठा कि सरकार ने इस पद के लिए दीपांशु काबरा को ही क्यों चुना? और जिम्मेदारी दी तो परिवहन के साथ-साथ. इसे लेकर चर्चा है कि काबरा कई लोगों की दुखती रग से वाकिफ हैं. पुलिस वाले हैं, सो जानते हैं, किसका कान कब और कितना मरोड़ना है. मीडिया से अच्छे ताल्लुकात और सोशल मीडिया में उनकी एक्टिविटी ने भी सरकार का ध्यान खींचा होगा. वैसे दीपांशु काबरा के लिए जनसंपर्क कोई नई बात नहीं है. जब जहां रहे, भरपूर जनसंपर्क किया. मिलने-जुलने में छलनी का इस्तेमाल नहीं किया. क्या पत्रकार और क्या नेता. राजधानी में एसपी-आईजी रहे हैं. तासीर बखूबी समझते हैं. हां यह जरूर है कि हार्डकोर पुलिसिंग और जनसंपर्क के कामकाज में जमीन-आसमान का अंतर है. यहां सरकार की छवि चमकाने के लिए थोड़ी कास्मेटिक की जरूरत पड़ती है. यहां पुलिस की सख्ती काम नहीं आती.

    मंत्री की दिलचस्पी

    वैसे भी सरगुजा इन दिनों खूब चर्चा में है. अब यहां से एक नई चर्चा सामने आई है. मामला बगैर निविदा तीन करोड़ रूपए का ठेका देने का है. इसमें एक मंत्री की खास रूचि सामने आई है. बताते हैं कि अधिकारियों ने स्कूलों में सूखा राशन बांटे जाने के लिए एक महिला स्व सहायता समूह को ठेका निविदा से नहीं, बल्कि मंत्री की दिलचस्पी से दे दिया. इतनी मेहरबानी समझ नहीं आई. ऐसा नहीं है कि गड़बड़ी सिर्फ इस जिले में ही सामने आई हो. कोंडागांव, बिल्हा जैसी जगहों से भी यह शिकायत आई थी कि सूखा राशन ऐसी संस्थाओं के जरिए बगैर निविदा खरीदा गया, जिनसे खरीदा ही नहीं जा सकता था. खैर मंत्री की महिमा मंत्री ही जाने.

    अमित शाह की नजर छत्तीसगढ़ पर

    पिछले हफ्ते नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक की अमित शाह से मुलाकात हुई थी. इस हफ्ते पूर्व मुख्यमंत्री डाॅक्टर रमन सिंह लंबी गुफ्तगू कर लौटे हैं. बीजेपी में अमित शाह इस बात को लेकर कुख्यात हैं कि बगैर काम वक्त नहीं देते और मिलते भी हैं तो चंद मिनटों में रफा-दफा कर देते हैं, लेकिन अबकी बार रमन-कौशिक से हुई मुलाकात में अच्छा खासा वक्त दिया. संकेत मिल रहे हैं कि राज्य के भीतर के सियासी समीकरणों पर बातचीत हुई है. मध्यप्रदेश जैसी स्थिति तो यहां बन नहीं सकती, लेकिन मुद्दों पर कैसे सरकार को बैकफुट पर लाकर दबाव बनाया जा सकता है, ऐसे विषयों पर विमर्श जरूर हुआ होगा. एक बड़े बीजेपी नेता की टिप्पणी भी गौर करने वाली है. अमित शाह से मिलकर लौटने के बाद विनम्र डाॅक्टर साहब भी कवर्धा की घटना पर आक्रामक नजर आए…..

  • NCB ने नाइजीरियन नागरिक को किया गिरफ्तार, अब तब 20 आरोपी आ चुके हैं शिकंजे में…

    NCB ने नाइजीरियन नागरिक को किया गिरफ्तार, अब तब 20 आरोपी आ चुके हैं शिकंजे में…

    मुंबई। क्रूज़ में ड्रग्स मामले पर रेड मारकर अभी तक 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें आज एक नाइजीरियन नागरिक को भी गिरफ्तार किया है. अभी भी कई लोग NCB के रडार पर हैं. इसी छापेमारी में NCB ने बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया है. आर्यन खान अभी सलाखों के पीछे है.

    एनसीबी ने क्रूज मामले में आर्यान खान और अरबाज मर्चेंट से कथित संबंध रखने वाले ड्रग तस्कर शिवराज रामदास को कल तक के लिए एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया है. वहीं दूसरी तरफ फिल्म प्रोड्यूसर इम्तियाज खत्री से कई घंटों तक पूछताछ की.


    सोमवार को पेश होने के लिए समन किया है. एनसीबी ने शाहरुख के ड्राइवर से भी सवाल-जवाब किए हैं. सूत्रों के मुताबिक इस मामले में कई विदेशी पेडलर के शामिल होने की भी बात कही जा रही है।

    जोनल डाइरेक्टर समीर वानखेड़े ने किया खुलासा

    जोनल निदेशक, एनसीबी मुंबई समीर वानखेड़े ने बताया कि NCB मुंबई की एक टीम ने कल कोकीन की कुछ मात्रा के साथ एक नाइजीरियाई नागरिक ओकारो ओजामा को गोरेगांव के ओबेरॉय माल के पास पकड़ा था. इस मामले में यह 20वीं गिरफ्तारी है. उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा. यह आरोपी रेव पार्टी के ड्रग सप्लायरों में से एक है.

    बता दें कि मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में 20 वीं गिरफ्तारी हुई है. NCB ने नाइजिरियन नागरिक को गिरफ्तार किया है. NCB ने बताया कि आरोपी रेव पार्टियों में ड्रग्स की सप्लाई करता है. गोरेगांव के ओबरॉय मॉल से नाइजिरियन नागरिक को गिरफ्तार किया गया है

  • कैसे चैन ने माफी मांगी थी जब उनका बेटा ड्रग्स के साथ पकड़ा गया था…

    कैसे चैन ने माफी मांगी थी जब उनका बेटा ड्रग्स के साथ पकड़ा गया था…

    इन दिनों बॉलीवुड के कथित ‘सुपरस्टार’ शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान काफी चर्चा में है। हो भी क्यों न, आखिर उनके कर्म ही ऐसे हैं। हाल ही में मुंबई के तट से कुछ दूरी पर एक क्रूज़ शिप पर पड़े NCB के छापे के दौरान ड्रग्स के साथ कई लोग हिरासत में लिए गए, जिसमें आर्यन खान भी शामिल था। अब आर्यन खान और शाहरुख के समर्थन में फिल्म उद्योग के कई हस्ती सामने आए हैं, परंतु कोई भी आर्यन द्वारा ड्रग्स के सेवन पर एक उंगली तक नहीं उठा रहा। क्या आप जानते हैं 7 साल पहले, एक और विश्व प्रसिद्ध हस्ती उसी स्थिति में थे जिस स्थिति में आज शाहरुख खान हैं? लेकिन शाहरुख से इतर उन्होंने अपने बेटे का बचाव करने के बजाए कानून को अपना काम करने दिया?

    चैन ने पूरी दुनिया से मांगी थी माफी

    दरअसल, हम प्रसिद्ध मार्शल आर्ट्स विशेषज्ञ एवं हॉलीवुड अभिनेता जैकी चैन की बात कर रहे हैं। साल 2014 में उनके बेटे जेसी चैन को ड्रग्स सेवन के संबंध में पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया था। चीनी पुलिस ने उन्हें बीजिंग में हिरासत में लिया था।
    दैनिक जागरण के रिपोर्ट के अनुसार, “चीनी पुलिस ने पुष्टि की थी कि उन्हें जेसी चैन के घर में 3.5 औंस से अधिक मारिजुआना मिला है। प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन करने के मामले में एक्टर के 32 वर्षीय बेटे का टेस्ट पॉजिटिव आया था। 23 वर्षीय ताइवानी फिल्म स्टार काई को और मिस्टर सॉन्ग के नाम से जाने जाने वाले एक तीसरे व्यक्ति के साथ उसका भंडाफोड़ किया गया था, जिस पर संपत्ति में उजागर दवाओं को सर्कुलेट करने का आरोप लगाया गया था”।

    उस समय जैकी चैन स्वयं चीनी पुलिस के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल एंबेसडर थे और अपनी भूमिका के कारण वह विभिन्न नशीली दवाओं के विरोधी आंदोलनों का चेहरा भी रहे थे। तब वह अक्सर सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के समर्थन में बोलते थे लेकिन जब उनके बेटे के कृत्य सबके सामने आए, तो उन्होंने पूरी दुनिया से माफी मांगते हुए कहा, “मुझे बहुत शर्म आती है”। इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे पर अपनी निराशा जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “मैं अपने बेटे की हरकत से बहुत नाराज हूं और मुझे शर्म आती है”

    जेसी चैन को हुई थी 6 महीनें की सजा

    ड्रग मामले में उस समय जेसी चैन को छह महीने जेल की सजा सुनाई गई थी। उस अवधि के दौरान स्वयं जेसी चैन ने अदालत में अपनी गलती को स्वीकार किया और वादा किया कि जब वह अपनी सजा पूरी होने के बाद वापस आएगा, तो वह एक आदर्श व्यक्ति के रूप में एक उदाहरण स्थापित करेगा।

    यूं तो चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का समर्थक एक आदर्श उदाहरण तो नहीं माना जा सकता है, परंतु जिस फिल्म उद्योग में ड्रग्स पाए जाने के बावजूद ‘I_Stand_with_Rhea’ और ‘Release_Aryan_Khan’ जैसे निकृष्ट अभियान चलाए जाते हों, जिस फिल्म उद्योग में संजय दत्त जैसे व्यक्तियों के कृत्यों को उचित ठहराने के लिए लोगों ने बायोपिक तक बनाई हों, तो वहां पर आप शिष्टाचार और शुद्ध आचरण की आशा भी कैसे कर सकते हैं? लेकिन जैकी चैन का उदाहरण इतना बताने के लिए पर्याप्त है कि यदि आपने कोई भूल की है, तो उसे स्वीकारने से आप छोटे नहीं हो जाएंगे। काश इतना समझने की ताकत हमारे बॉलीवुड स्टार्स में होती।

  • जज की कार चोरी मामला, आरोपी चोर ने बताया क्यों चुराई थी कार….

    जज की कार चोरी मामला, आरोपी चोर ने बताया क्यों चुराई थी कार….

    बिलासपुर। वीरेंद्र गहवई. महिला जज की कार चोरी के मामले में जज की नौकरानी को पति के साथ गिरफ्तार किया गया है।

    सिविल लाइन पुलिस ने पति पत्नी समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो शहर में घूम-घूमकर बाइक और सूने मकानों में चोरी करते थे. आरोपियों से एक कार, 7 बाइक सोने के जेवर बरामद कर कार्रवाई की जा रही है. पकड़े जाने के बाद पूछताछ में नौकरानी ने पुलिस को बताया, कि महिला जज (मैडम जज) आए दिन उसे डांटती और प्रताड़ित करती थी. इसलिए उसने चोरी की योजना बनाई थी. पुलिस के अनुसार उसलापुर निवासी कमल साहू व पूजा साहू दोनों ने मिलकर जज की कार चोरी की थी. दोनों पति-पत्नी हैं. पूजा जज के यहां नौकरानी थी. तब जज उसे आए डांटती व प्रताड़ित करती थी. इसके चलते उसे काम छोडना पड़ा. यही वजह है कि उन्हें परेशान करने के लिए उसने अपने वाहन चालक पति के साथ मिलकर चोरी की थी।

    जाने किस महिला जज की कार हुई थी चोरी

    जिला न्यायालय में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्वेता श्रीवास्तव मंगलवार को अपनी कार से कोर्ट पहुंची थी. उन्होंने पार्किंग में अपनी कार खड़ी कर दी. इसके बाद न्यायालय चली गईं. दोपहर को वे घर जाने के लिए बाहर निकली, लेकिन पार्किंग में कार नहीं मिली. उन्होंने आस-पास पता लगवाया, लेकिन कार का पता नहीं चला. तब उन्होंने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की थी।

    ऐसे आरोपियों तक पहुंची पुलिस

    गुरुवार को पुलिस के पास खबर आई कि गोकुलनगर में एक कार लावारिस खड़ी है. इस पर पुलिस ने कार का नंबर के आधार पर मालिक की तलाश की. इसमें कार का नंबर फर्जी निकला. चेचिस नंबर से पता चला कि कार मैजिस्ट्रेट श्वेता श्रीवास्तव की है. पुलिस आस-पास के CCTV फुटेज लेकर जानकारी जुटानी शुरू की तो पता चला कि एक युवक कार को गोकुल नगर तक लेकर आया. उसके पीछे एक्टिवा सवार एक युवती भी आई. युवक कार छोड़कर युवती के साथ एक्टिवा से चला गया. फिर CCTV फुटेज के जरिए पुलिस आरोपी तक पहुंच गई।

    आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कार चोरी करने के बाद नंबर बदल दिया था. जिससे पुलिस को चकमा दिया जा सके. आरोपी पति-पत्नी से पूछताछ में पता चला कि पेशे से ड्राइवर है. वे अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देता था. पुलिस ने दोनों से पूछताछ के आधार पर अब तक 1 कार, 7 बाइक व जेवर बरामद किया है. जिसे कवर्धा, मुंगेली व पथरिया सहित कई इलाकों से चोरी की गई थी।

  • खरसिया में भक्तों पर बरस रही है मां की कृपा,माता के दर्शन करने भक्तों का उमड़ रहा जन सैलाब…

    खरसिया में भक्तों पर बरस रही है मां की कृपा,माता के दर्शन करने भक्तों का उमड़ रहा जन सैलाब…

    खरसिया । धर्म नगरी खरसिया की धन्य धरा पर नगर के विभिन्न मोहल्ले में समितियां बनाकर मां दुर्गा को विराजमान कर जगत जननी मां जगदंबे की पूजा अर्चना में समूचा नगर मां की भक्ति में डूबा हुआ है दुर्गा पूजा मेला के दौरान खरसिया ही नहीं खरसिया नगर के आसपास के ग्रामीण अंचलों से हजारों की संख्या में माता के भक्तों द्वारा नगर में 2 दर्जन से अधिक पंडालों के माध्यम से माताओं के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद लेने के लिए खरसिया नगर में आते हैं।

    इस वर्ष भी खरसिया नगर में दुर्गा उत्सव नव दुर्गा उत्सव समिति गंज बाजार, गजिया पंडा दुर्गा उत्सव समिति पीपल गली, अग्रवाल दुर्गा उत्सव समिति पोस्ट ऑफिस के पास, नव दुर्गा उत्सव समिति मोहापाली रोड, जय दुर्गा उत्सव समिति गोपीराम गर्ग गली, गंज पीछे सर्वोत्तम दुर्गा उत्सव समिति माधव प्रिया होटल के पीछे, नव दुर्गा उत्सव समिति अजय विजय गली के पास, नव दुर्गा उत्सव समिति हमालपारा, नवदुर्गा उत्सव समिति पुराना सब्जी मार्केट, अग्रसेन दुर्गा उत्सव समिति अग्रसेन चौक के पास नव दुर्गा उत्सव समिति गुरुद्वारा के पास, नव दुर्गा उत्सव समिति शनि मंदिर रोड, नव दुर्गा उत्सव समिति स्टेट बैंक के सामने, शिव दुर्गा उत्सव समिति, रानी सती दादी दुर्गा उत्सव समिति छपरी गंज, नव दुर्गा उत्सव समिति रामनाथ गली, हनुमान चौक दुर्गा उत्सव समिति, पुरानी बस्ती, संजय नगर, ठाकुरदिया, रायगढ़ चौक, पुरानी बस्ती के अंदर आदि अनेक स्थानों पर जगत जननी मां दुर्गा की पूजा अर्चना नगर के मोहल्ला समितियों द्वारा विशाल पंडाल एवं साज-सज्जा कर की जा रही है।

    संपूर्ण खरसिया नगर रंग बिरंगी झालरों से पटा हुआ है, भक्तों द्वारा प्रत्येक समितियों के माध्यम से प्रतिदिन प्रत्येक पंडालों में अनेक प्रकार की सवामणी प्रसाद माता को अर्पण कर भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया जाता है खरसिया का दुर्गा मेला देखने एवं माता का आशीर्वाद लेने के लिए चंद्रपुर सरिया बरमकेला सारंगढ़ रायगढ़ शक्ति बाराद्वार डभरा धर्मजयगढ़ पत्थलगांव आदि कई स्थानों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में खरसिया नगर पहुंचते हैं माता के दरबार में प्रतिदिन लगता है सब्जी पूरी का भंडारा नगर में नवरात्र मेला के दौरान जगत जननी मां जगदंबे के दरबार में समितियों द्वारा आए हुए श्रद्धालुओं के लिए सवामणि प्रसाद के अलावा पूरी सब्जी का भी भंडारा विशाल रूप से लगाया जाता है भक्तों द्वारा सब्जी पूड़ी का भंडारा को विशेष रूप से ग्रहण कर माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं नगर का प्रमुख नवरात्र मेला खरसिया नगर में दुर्गा उत्सव का मेला देशभर में खास पहचान बना चुका है यहां का दुर्गा उत्सव का मेला छत्तीसगढ़ गण की शान है यही वजह है कि यहां स्थापित माताओं की प्रतिमा का दर्शन करने के लिए अनेक स्थानों से दूर-दूर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचते हैं।
    कोरोना के संबंध में प्रशासन द्वारा जारी किये गये गाईड़ लाईन का पालन करते हुये इस वर्ष नगर में मां दुर्गा का पूजन किया जा रहा है, समितियों में पानी और सैनेटाईजर की व्यवस्था भी की गयी है जिससे कि कोराना का संक्रमण न फैल सके।

    शहर में शारदीय नवरात्र पर्व को धूमधाम से मनाया जा रहा है और मॉ जगत जननी के विविध रूपों की पूर्ण भक्तिभाव से पूरे नौ दिनों तक पूजा अर्चना की जा रही है। नगरवासियों द्वारा नगर के अनेक स्थानों पर भव्य पंडाल बनाकर मॉ जगत जननी की जींवत प्रतिमा की स्थापना पूर्ण विधि विधान से करते हुए सुबह शाम माता की अराधना की जा रही है, जिससे पूरा शहर माता के भक्ति में रमा हुआ है। वही इस पूरे नौ दिनों में खरसिया नगर का वातावरण पूर्ण रूपेण माता के रंगो में रंगा हुआ है।

    पूरे प्रदेश में खरसिया का नवरात्र पर्व प्रसिद्ध है और इस प्रसिद्धी को निरंतर बनाये रखने में नगरवासियों ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। जगह जगह भव्य एवं विशाल पंडाल बनाये गये है जहां मनमोहक झांकियॉं बनाई गई वहीं रंग बिरंगी झालरों से पूरे नगर को सजाया गया है।

  • सीएम की नाराजगी के बाद बदले गए दो जिलों के कलेक्टर…जशपुर, बलरामपुर और बीजापुर कलेक्टर को राज्य सरकार ने हटाया….

    सीएम की नाराजगी के बाद बदले गए दो जिलों के कलेक्टर…जशपुर, बलरामपुर और बीजापुर कलेक्टर को राज्य सरकार ने हटाया….

    छत्तीसगढ़ सरकार एक बार फिर एक्शन में नजर आ रही है, सोमवार को पांच आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. इनमें जशपुर कलेक्टर महादेव कावरे को मंत्रालय में अटैच करते हुए विशेष सचिव, जल संसाधन विभाग नियुक्त किया गया है. वहीं बीजापुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल को जशपुर का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

    सामान्य प्रशासन विभाग की ओर सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह की ओर से सोमवार को जारी आदेश में अपर कलेक्टर रायगढ़ राजेंद्र कुमार कटरा को बीजापुर जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है. इसके अलावा सीईओ कोरबा कुंदन कुमार को कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज नियुक्त किया गया है. वहीं बलरामपुर-रामानुजगंज इंदरजीत सिंह चंद्रवाल को उपसचिव, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग नियुक्त किया गया है।

    माना जा रहा है कि जशपुर में दिव्यांग छात्रावास में दुष्कर्म मामले में जशपुर कलेक्टर महादेव कावरे हटाते हुए जल संसाधन विभाग के विशेष सचिव नियुक्त किया गया है. वहीं पंडो जनजाति के लोगों की मौत के बढ़ते आँकड़ों पर बलरामपुर-रामानुजगंज कलेक्टर इंद्रजीत चंद्रवाल हटाते हुए संस्कृति एवं पर्यटन विभाग में उप सचिव नियुक्त किया गया है।

  • कोर्ट ने PWD के सचिव से मांगा 4 हफ्ते में जवाब, अब तक कार्रवाई नहीं होने के चलते दुबारा दायर की गई है याचिका….

    कोर्ट ने PWD के सचिव से मांगा 4 हफ्ते में जवाब, अब तक कार्रवाई नहीं होने के चलते दुबारा दायर की गई है याचिका….

    छत्तीसगढ़ राज्य में हुए डामर घोटाले के मामले में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग(PWD) के सचिव से 4 सप्ताह के भीतर शपथपत्र में जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने सचिव से पूछा कि अब तक इस मामले में क्या जांच और कार्रवाई की गई। इसका पूरा ब्यौरा दें।

    प्रदेश में हुए डामर घोटले का मामला एक बार फिर हाईकोर्ट में जनहित के रूप में पेश किया गया है। इसी मामले को लेकर इससे पहले दायर की गई जनहित याचिका को एक्टिंग चीफ जस्टिस ने व्यक्तिगत कारणों के चलते सुनवाई करने से इंकार कर दिया था। दोबारा इस मामले में लगाई गई याचिका को स्वीकार कर लिया गया है। इस मामले की सुनवाई जस्टिस एमएम श्रीवास्तव और जस्टिस विमला सिंह कपूर की डिवीजन बेंच कर रही है।

    पिछली सुनवाई के दौरान डिवीजन बेंच ने राज्य शासन को निर्देश दिया है कि वह बताए कि इस मामले में अब तक क्या-क्या कार्रवाई की गई है। बेंच ने शासन को 2 सप्ताह में जवाब पेश करने निर्देश दिया था। इससे पहले 2019 में इसी मामले पर सुनवाई के दौरान शासन ने कोर्ट से कहा था कि मामले में कार्रवाई होगी। मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने शासन के जवाब से संतुष्ट होकर निर्देश देते हुए जनहित याचिका को निराकृत कर दिया था। इसके बाद से अब तक कार्रवाई नहीं होने पर फिर से दोबारा जनहित याचिका पेश की गई है।

    2016 में रायपुर के वीरेंद्र पाण्डे ने डामर घोटाले को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया था कि प्रदेश भर में 21 सड़कों के निर्माण के लिए एडीबी से 12 सौ करोड़ का कर्ज लिया गया था। 12 सौ करोड़ में से तकरीबन 200 करोड़ का घोटाला किया गया है। एक ही बिल को लगाकर कई सड़कों का निर्माण होना दर्शाया गया है। मामले की जांच के लिए वीरेंद्र पाण्डे ने पीआईएल दायर की थी।

    पुराने अंडर टेकिंग पर कार्रवाई नहीं

    उस दौरान शासन से मिली अंडर टेकिंग पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर पाण्डेय ने फिर एडवोकेट हर्षवर्धन परगनिहा के माध्यम से याचिका पेश की है। इसमें सोमवार को जस्टिस एमएम श्रीवास्तव की बेंच ने सुनवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग के सचिव से शपथ पत्र में चार सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है कि उनके द्वारा इस मामले में अब तक क्या जांच और कार्रवाई की गई है।