Blog

  • टिक टॉक पर वायरल किया लड़की का अश्लील वीडियो, मचा बवाल आरोपी अरेस्ट

    टिक टॉक पर वायरल किया लड़की का अश्लील वीडियो, मचा बवाल आरोपी अरेस्ट

    आजमगढ़। सोशल साइट फेसबुक पर एक युवती के नाम का फर्जी अकाउंट बनाकर युवती के साथ अपनी फोटो लगाकर भोजपुरी के अश्लील गाने के साथ पोस्ट कर दिया, जिसे टिकटॉक के जरिए तैयार किया था। मामला संज्ञान में आने पर युवती की मां ने मुबारकपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मंगलवार को मुबारकपुर थाने के बनकट बाजार के पास से युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसका चालान कर दिया।एसपी त्रिवेणी सिंह के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी पंकज साहनी पुत्र सीताराम साहनी है। वह रौनापार थाना क्षेत्र के महुला गांव का निवासी है। आरोपी पंकज की ननिहाल मुबारकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में है। जहां वह अपने मामा की शादी में गया हुआ था। इस दौरान वहां मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र की रहने वाले रिश्तेदार की लड़कियां आई हुई थी। पंकज ने उन लड़कियों की फोटो अपने मोबाइल से खींची थी।मुबारकपुर से घर जाने के बाद पंकज उन लड़कियों की फोटो के जरिए फेसबुक पर अलग-अलग फर्जी अकाउंट बनाए और उन लड़कियों के साथ अपनी तस्वीर जोड़कर टिकटॉक एप के जरिए वीडियो तैयार किया। जिसे उन लड़कियों के नाम से तैयार किए गए फर्जी फेसबुक अकाउंट पर भोजपुरी के अश्लील गानों के साथ जोड़कर शेयर कर दिया।इस बात की जानकारी होने पर युवती की मां की तरफ से मुबारकपुर थाने में पंकज के खिलाफ सोमवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मंगलवार को साइबर सेल की मदद से लोकेशन मिलने पर प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर अखिलेश मिश्रा ने अपनी टीम के साथ आरोपी पंकज साहनी को बनकट बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया।
  • अयोध्या मामले पर पुनर्विचार याचिका दाखिल करेगा मुस्लिम लॉ बोर्ड, जानिए क्या कहता है कानून?

    अयोध्या मामले पर पुनर्विचार याचिका दाखिल करेगा मुस्लिम लॉ बोर्ड, जानिए क्या कहता है कानून?

    फैसला आने के बाद 30 दिन में दाखिल करनी होती है पुनर्विचार याचिका

    SC को अनुच्छेद 137 के तहत है अपने फैसले पर पुनर्विचार का अधिकार

    ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने अयोध्या मामले पर फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका (रिव्यू पिटीशन) दाखिल करने का ऐलान किया है. रविवार को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा कि हमको मस्जिद के बदले दूसरी जगह पर दी जाने वाली 5 एकड़ जमीन मंजूर नहीं है. हम दूसरी जमीन पाने के लिए अदालत नहीं गए थे. हमको वही जमीन चाहिए, जहां पर बाबरी मस्जिद बनी थी.

    अब यहां सवाल यह उठता है कि क्या सुप्रीम कोर्ट को अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का अधिकार है?इस मामले में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और सीनियर एडवोकेट जितेंद्र मोहन शर्मा का कहना है कि संविधान के अनुच्छेद 137 के तहत सुप्रीम कोर्ट को अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का अधिकार मिला है. यह अधिकार सिर्फ सुप्रीम कोर्ट के पास है. सुप्रीम कोर्ट के अलावा हिंदुस्तान की किसी भी कोर्ट या ट्रिब्यूनल को अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का अधिकार नहीं हैं. सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट जितेंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि अयोध्या मामले के पक्षकार पुनर्विचार याचिका दायर कर सकते हैं.

    उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका फैसला आने के एक महीने के अंदर दाखिल करनी होती है. एक सवाल के जवाब में सीनियर एडवोकेट जितेंद्र मोहन शर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में दाखिल होने वाली 99.9 फीसदी पुनर्विचार याचिकाएं खारिज हो जाती हैं. सिर्फ 0.1 फीसदी पुनर्विचार याचिकाओं पर सुनवाई होती है. उन्होंने यह भी बताया कि पुनर्विचार याचिका सुप्रीम कोर्ट की उसी बेंच के समक्ष दाखिल की जाती है, जिसने फैसला सुनाया है।

    सीनियर एडवोकेट जितेंद्र मोहन शर्मा से सवाल किया गया है कि अयोध्या मामले पर फैसला सुनाने वाले चीफ जस्टिस रंजन गोगोई रिटायर हो रहे हैं, तो क्या इस मामले की पुनर्विचार याचिका के लिए नई बेंच का गठन किया जाएगा, इस पर सीनियर एडवोकेट शर्मा ने कहा कि चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की जगह बेंच में दूसरे जस्टिस को शामिल किया जाएगा. हालांकि बाकी बेंच में शामिल 4 जस्टिस वही रहेंगे।

    सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जितेंद्र मोहन शर्मा ने यह भी बताया कि अगर अयोध्या मामले में पुनर्विचार याचिका खारिज हो जाती है, तो क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल की जा सकती है।

    अयोध्या मामले में क्या था सुप्रीम कोर्ट का फैसला?

    आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के 5 न्यायमूर्तियों की पीठ ने अयोध्या मामले में 9 नवंबर को रामलला विराजमान के पक्ष में फैसला सुनाया था. साथ ही सुन्नी वक्फ बोर्ड को अयोध्या में ही अलग से पांच एकड़ जमीन देने का आदेश दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने सुन्नी वक्फ बोर्ड को पांच एकड़ अलग से जमीन देने का फैसला अनुच्छेद 142 के तहत मिले अधिकार का इस्तेमाल करते हुए दिया था. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मामले के पक्षकार निर्मोही अखाड़ा और शिया वक्फ बोर्ड का दावा खारिज कर दिया था.

  • पर्यावरण संरक्षण मंडल का आदेश, छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से 31 जनवरी तक पटाखे फोड़ने पर लगा प्रतिबंध

    पर्यावरण संरक्षण मंडल का आदेश, छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से 31 जनवरी तक पटाखे फोड़ने पर लगा प्रतिबंध

    रायपुर। पर्यावरण विभाग ने राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के सभी शहरों में 1 दिसंबर से 31 जनवरी तक पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगाया है. अब क्रिसमस और न्यू ईयर के दिन भी पटाखे फोड़ने वालों पर कार्रवाई होगी. इससे जश्न बनाने वालों को जरूर थोड़ी परेशानी होगी, लेकिन प्रदूषण को देखते हुए ये फरमान जारी किया गया है।

    छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने फरमान जारी करते हुए कहा कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए जश्न मनाते समय पटाखे न फोड़े जाए. इसके साथ ही पराली और लकड़ी जलाने पर भी रोक लगाई गई है. ठंड में बनने वाले प्रदूषण को देखते हुए छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से 31 जनवरी तक पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगाया गया है.इस प्रतिबंध के बाद नगरीय निकाय चुनाव जीतकर आने वाले प्रत्याशी भी पटाखा फोड़ कर अपनी जीत का जश्न नहीं मना पाएंगे. शादी ब्याह का जश्न भी पटाखा फोड़कर नहीं मना पाएंगे।

    पर्यावरण विभाग ने वायु प्रदूषण को रोकने के लिए प्रतिबंध लगाया है. अधिनियम 1081 की धारा 19-5 के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करके बैन लगाया गया है. ठंड के मौसम में औद्योगिक शहरों में वायु प्रदूषण को कम करने, नियंत्रित रखने और पर्यावरण को स्वच्छ व स्वास्थ्य वर्धक रखने के लिए पटाखों पर बैन लगाया गया है.

  • 26 लाख के धोखाधड़ी मामले में प्रार्थी संदेह के घेरे में, सबूत जुटानें में जुटी पुलिस …

    26 लाख के धोखाधड़ी मामले में प्रार्थी संदेह के घेरे में, सबूत जुटानें में जुटी पुलिस …

    रायपुर। राजधानी के कुशालपुर इलाके में नंदन टीएमटी ग्रुप के कर्मचारी से धोखाधड़ी के मामले में पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है. लेकिन जिस तरह से मामला सामने आ रहा है उससे प्रार्थी मुंशी धीरेंद्र मिश्रा के बदलते बयान से कई तरह के सवालिया निशान उठ खड़े हो गए हैं. ठगी की इस घटना में प्रार्थी जिस तरीके से बयान बदल रहा है. उससे पुलिस को आशंका है कि उसकी इस घटना में मिलीभगत हो सकती है. अभी तक की जांच में यही बात निकलकर सामने आ रही है. 26 लाख रूपए के इस धोखाधड़ी के मामले में अब तक पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है. प्रार्थी के हर बार बयान बदल रहा है जिससे मामला उलझता जा रहा है. पुलिस ने रास्ते के करीब 50 सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं. लेकिन फुटेज में कहां भी ठग दिखआई नहीं दे रहा है. अधिकतर फुटेजों में प्रार्थी ही दिख रहा है. प्रार्थी ने पुलिस को पूछताछ में जितनी बातें अभी तक बताई हैं सब झूठी निकली हैं ऐसे में प्रार्थी संदेह के घेरे में हैं.
    कल शुक्रवार को नंदन टीएमटी ग्रुप में मुंशी के पद पर कार्यरत धीरेंद्र मिश्रा बड़ी रकम लेकर  वालफोर्ट सिटी जा रहा था, ठीक उस दौरान दो लोगों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया था. बताते हैं कि आरोपियों ने क्राइम ब्रांच से होने का हवाला देते हुए रकम जप्त किया और इस रकम का ब्यौरा मांगते हुए कहा कि थाने आकर हिसाब देकर ले जाना. जांच में जुटी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिस जगह पर घटना हुई है उस रास्ते के कई सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं. लेकिन ठगों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. ज्यादातर फुटेज में प्रार्थी ही दिखा है. प्रार्थी अपना बयान बार बार बदल रहा है. अभी तक जितनी बातें उसने बताई है सभी झूठी निकली हैं. हमें उस पर ही संदेह है. पहले ठगों को पकड़ने की कोशिश हमने तेज कर दी है.जैसे ही उन ठगों तक पहुचेंगे कई सारी चीजें क्लियर होंगी.
  • सैमसंग ने शुरु की ब्लू फेस्ट सेल, जानिये क्या है ये बला और क्या है इसमें खास…

    सैमसंग ने शुरु की ब्लू फेस्ट सेल, जानिये क्या है ये बला और क्या है इसमें खास…

    दिल्ली। दिग्गज इलेक्ट्रानिक कंपनी सैमसंग नेभारत में ब्लू फेस्ट सेल नाम से अनोखा कार्यक्रम अपनी वेबसाइट पर शुरु किया है. दरअसल इसमें आप कंपनी के मोबाइल बेहद सस्ते दामों में ले सकते हैं. जानकारी के मुताबिक ये सेल 19 नवंबर तक चलेगी. इस सेल में आप कंपनी के कई डिवाइसेस को कम कीमत और बेहतरीन ऑफर्स के साथ खरीद सकते हैं. इस सेल में कंपनी द्वारा हाल ही में लॉन्च स्मार्टफोन Galaxy M10s पर अच्छा खासा डिस्काउंट दिया जा रहा है. ये सेल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर 14 नवंबर से शुरु हुई है जो कि 19 नवंबर तक जारी रहेगी. सेल में अगर आप स्मार्टफोन की खरीदारी पर HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको 10 प्रतिशत कैशबैक का लाभ मिलेगा. इसके अलावा मोबिक्विक पर 3,000 रुपये तक का कैशबैक हासिल किया जा सकता है.
  • दिल का दौरा पड़ने से डीजीपी का निधन, इसी साल किया था पदभार ग्रहण…

    दिल का दौरा पड़ने से डीजीपी का निधन, इसी साल किया था पदभार ग्रहण…

    दिल्ली। दिल्ली के आधिकारिक दौरे के दौरान शनिवार सुबह गोवा के डीजीपी प्रणब नंदा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी नंदा गोवा के डीजीपी के तौर पर उन्होंने इसी साल मार्च में पद संभाला था. डीजीपी नंदा के निधन की पुष्टि करते हुए इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस जसपाल सिंह ने कहा कि हमें उनके निधन की सूचना उनके परिजनों से मिली. यह हमारे लिए बहुत दुखद और विचलित करनेवाली सूचना है. डीजीपी नंदा अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और दूसरे संघ शासित प्रदेशों (एजीएमयूटी) कैडर के अधिकारी थे.
    डीजीपी नंदा ने इसी साल मार्च में गोवा के डीजीपी का पद संभाला था. उनकी पत्नी सुंदरी भी पुड्डुचेरी में बतौर डीजीपी पदस्थ हैं. गोवा के डीजीपी नियुक्त होने से पहले करीब 2 दशक तक नंदा इंटेलिजेंस ब्यूरो से जुड़े थे.
  • क्या आपने सुना, मच्छर काटने से खफा बीवी ने पति को लात-जूतों से धुना

    क्या आपने सुना, मच्छर काटने से खफा बीवी ने पति को लात-जूतों से धुना

    दिल्ली। बीवियों के गुस्से का शिकार अक्सर बेचारे पति होते रहते हैं लेकिन गुजरात में एक बीवी को इस कदर गुस्सा आ गया कि आधी रात को उसने जूते चप्पलों से पति की पिटाई कर दी. गुजरात में एक अनूठा मामला पुलिस के पास आया. दरअसल, एक महिला ने अपने पति की सिर्फ इसलिए पिटाई कर दी क्योंकि उसे रात में मच्छरों ने काट लिया. मार खाकर परेशान हाल पति थाने पहुंचा और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई.अहमदाबाद के नरोदा की संजय पार्क सोसायटी में रहने वाले भूपेंद्र लेउवा ने थाने में दर्ज शिकायत में कहा कि उनकी पत्नी संगीता व तीन बच्चे घर में सो रहे थे. उन्हें रात में मच्छरों ने काट लिया. मच्छरों का काटना बीवी को इस कदर नागवार गुजरा कि गुस्साई पत्नी ने बच्चों के साथ मिलकर भूपेंद्र पर हमला कर दिया और उनको जमकर पीटा.
  • अगले पांच साल में भारत के हर घर में पीने का पानी पहुंचाएगा इजरायल

    अगले पांच साल में भारत के हर घर में पीने का पानी पहुंचाएगा इजरायल

    दिल्ली। भारत सरकार ने अपने परम मित्र इजरायल से अगले पांच साल में हर घर को पानी मुहैय्या कराने के लिए मदद मांगी है. इस मदद को मांगने के लिए भारत के जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह इजरायल के दौरे पर जा रहे हैंमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत 17 से 19 नवंबर के बीच इजरायल की तीन दिन की यात्रा पर जाएंगे. वे इजरायल के साथ उस तकनीक की जानकारी हासिल करेंगे जिसके जरिये 2024 तक देश के हर घर में पीने का पानी मुहैय्या कराया जा सके.दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024 तक घरों में पाइप से जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ‘जल जीवन मिशन’ का ऐलान किया था. इसके लिए सरकार ने 3.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट रखा है. इजरायल ने वाटर रीसाइकिल को रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा बना रखा है. इजरायल में घरों से निकलने वाले 80 फीसदी से ज्यादा पानी को रीसाइकिल किया जाता है. भारत इसी तकनीक को अपने यहां इस्तेमाल करना चाहता है.
  • राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने दी पत्रकारों को बधाई, कहा- ज़िम्मेदार प्रेस की मौजूदगी का प्रतीक है आज का दिन…

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने दी पत्रकारों को बधाई, कहा- ज़िम्मेदार प्रेस की मौजूदगी का प्रतीक है आज का दिन…

    रायपुर। देश में हर साल 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है. भारत में मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है. राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर छग के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने सोशल मीडिया पर देशवासियों को प्रेस दिवस की दी बधाई है.ताम्रध्वज साहू ने अपने बधाई संदेश में कहा कि- पत्रकारिता के क्षेत्र  में कार्यरत सभी पत्रकार साथियों को बधाई एवं शुभकामनाएं. गृह मंत्री ने कहा कि आज का दिन एक स्वतंत्र और ज़िम्मेदार प्रेस की मौजूदगी का प्रतीक है आज पत्रकारिता का क्षेत्र व्यापक हो गया है पत्रकारिता जन जन तक सूचनात्मक शिक्षाप्रद एवं मनोरंजनात्मक संदेश पहुंचाने की कला एवं विधा है लोकतंत्र को मज़बूती एवं सही दिशा प्रदान करने में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ सख़्त और निष्पक्ष योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है.
    प्रेस आयोग ने भारत में प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा एवं पत्रकारिता में उच्च आदर्श कायम करने के उद्देश्य से एक प्रेस परिषद की कल्पना की थी. परिणाम स्वरूप 4 जुलाई, 1966 को भारत में प्रेस परिषद की स्थापना की गई, जिसने 16 नवम्बर, 1966 से अपना विधिवत कार्य शुरू किया. तब से लेकर आज तक हर साल 16 नवम्बर को ‘राष्ट्रीय प्रेस दिवस’ के रूप में मनाया जाता है.
  • सोनिया-राहुल गांधी के खिलाफ फिर खुलेगा 100 करोड़ का मामला

    सोनिया-राहुल गांधी के खिलाफ फिर खुलेगा 100 करोड़ का मामला

    कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को लगा झटकाआयकर न्यायाधिकरण ने ‘यंग इंडिया’ को चैरिटेबल ट्रस्ट बताने का दावा किया खारिजन्यायाधिकरण ने आदेश में कहा कि यह व्यावसायिक ट्रस्ट हैसोनिया और राहुल दोनों यंग इंडिया के निदेशक हैं।कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को आयकर न्यायाधिकरण से झटका लगा है। न्यायाधिकरण ने यंग इंडिया को चैरिटेबल ट्रस्ट बताने के गांधी परिवार के दावे को खारिज कर दिया। अब उनके खिलाफ 100 करोड़ रुपये का आयकर का मामला फिर खुल सकता है।गांधी परिवार ने दावा किया था कि यंग इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट है और उसे आयकर में छूट मिलनी चाहिए। न्यायाधिकरण ने आदेश में कहा कि यह व्यावसायिक ट्रस्ट है। इसके द्वारा ऐसा कोई काम नहीं किया गया है जो चैरिटेबल श्रेणी में हो। न्यायाधिकरण ने सुनवाई के दौरान पाया कि कांग्रेस ने यंग इंडिया को कर्ज दिया, सोनिया और राहुल दोनों यंग इंडिया के निदेशक हैं। दोनों के पास कंपनी की 36 फीसदी हिस्सेदारी है। इसके अलावा वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा और ऑस्कर फर्नांडीज के पास 600 शेयर हैं। कांग्रेस ने 2017 में दिल्ली हाईकोर्ट अर्जी देकर बताया था कि यंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड चैरिटेबल कंपनी है। इस साल जनवरी में आयकर विभाग ने सोनिया और राहुल को नोटिस जारी कर 100 करोड़ रुपये कर चुकाने को कहा था। आयकर के आकलन के अनुसार, गांधी परिवार ने जो रिटर्न दाखिल किया था, उसमें 300 करोड़ रुपये के आयकर की जानकारी ही नहीं थी।