Blog
-

हर कोई चाहे ऐसा बॉस, प्रत्येक कर्मचारी को देता है 50 लाख सेलरी, खुद लेता है सबसे कम वेतन….
दिल्ली। वैसे अक्सर हमने कर्मचारियों को अपने बॉस की बुराई करते सुना है लेकिन दुनिया में एक ऐसी कंपनी है जिसके कर्मचारी अपने बॉस से बेहद खुश और संतुष्ट रहते हैं।दरअसल, अमेरिका के सिऐटल में पांच साल पहले एक छोटी सी कार्ड पेमेंट कंपनी शुरू हुई। जिसने थोड़े से वक्त में जमकर कमाई की। कंपनी का बॉस अपने कर्मचारियों को खुश रखना चाहता था ताकि वो सुकून से काम कर सकें। बस, कंपनी के बॉस ने अपनी कंपनी के सभी 120 कर्मचारियों के लिए 70 हजार डॉलर यानि लगभग 50 लाख रुपये का न्यूनतम वेतन तय कर दिया। बॉस ने ऐलान किया कि इससे कम वेतन कोई कर्मचारी नहीं पाएगा।अगर आप सोचते हैं कि कहानी यहीं खत्म हो गई तो आप गलत हैं। कंपनी के बॉस ने इसके बाद अपनी सेलरी से 10 लाख डॉलर यानी करीब सात करोड़ रूपये की कटौती कर दी और पिछले पांच साल से कंपनी का मालिक कम सैलरी पर काम कर रहा है। अमेरिका की ग्रेविटी पेमेंट्स नाम की कंपनी के मालिक सिर्फ तीस साल की उम्र में करोड़पति बन गए थे। आज उनकी कंपनी ग्रैविटी पेमेंट्स के 2000 के आसपास ग्राहक हैं और कंपनी के मालिक डैन प्राइस का मानना है कि दुनिया में अमीर गरीब के बीच खाई हर हाल में खत्म होनी चाहिए। जिसकी शुरुआत उन्होंने अपनी ही कंपनी से की है। प्राइस के कर्मचारी अपनी कंपनी में बेहद खुश और संतुष्ट रहते हैं। -

कोरोना से लड़ने रायपुर एम्स में बढ़ी सुविधाएं, डाॅक्टरों समेत 60 लोगों का स्टाॅफ 24 घंटे कोरोना वार्ड में कर रहे ड्यूटी….
रायपुर। कोरोना पाॅजिटिव केसेज को डील कर रहे एम्स के डाक्टरों की कोशिशों का ही नतीजा है कि दो पाॅजिटिव मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई। इस बीच एम्स रायपुर के सदस्य बीजेपी सांसद सुनील सोनी ने अब तक सामने आए कोरोना पाॅजिटिव केसेज की समीक्षा की है।

सांसद सुनील सोनी ने समीक्षा किए जाने के बाद कहा कि एम्स में 30 मार्च तक कोरोना वायरस से पीड़ित छह रोगी एडमिट किए जा चुके थे। इनमें रायपुर के अलावा भिलाई और कोरबा के भी रोगी शामिल हैं। लगातार दो टेस्ट नेगेटिव पाए जाने पर एम्स ने दो रोगियों जिनकी उम्र क्रमशः 68 वर्ष और 33 वर्ष थी, 31 मार्च को डिस्चार्ज कर दिया। एम्स की वीआरडी लैब ने 31 मार्च तक 750 सैंपल टेस्ट किए हैं जिनमें आठ सैंपल पॉजीटिव और शेष सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं।
सुनील सोनी ने बताया कि एम्स रायपुर राज्य के मेडिकल काॅलेज के डाक्टरों को निरंतर कोरोना वायरस के इलाज संबंधी प्रशिक्षण भी दे रहा है। अभी तक जगदलपुर के चिकित्सा महाविद्यालय के डाक्टरों को प्रशिक्षित किया जा चुका है जबकि मेकाहारा के डाक्टरों को वर्तमान में प्रशिक्षित किया जा रहा है। अगले चरण में जगदलपुर और रायगढ़ के चिकित्सा शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करने की योजना है। एम्स के अलावा बिलासपुर और राजनांदगांव में भर्ती कोरोना पाॅजिटिव मरीजों का इलाज कर रहे डाक्टरों को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। समीक्षा के दौरान एम्स ने कहा है कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ-साथ राज्य सरकार लगातार सहयोग दे रही है।
सांसद ने बताया कि एम्स में वीआरडी लैब के लिए कोरोना वायरस की जांच हेतु अब तक 2000 जांच किट प्राप्त हो चुकी हैं। एम्स को अभी तक 3000 एन-95 मास्क मिल चुके हैं जिनका प्रयोग चिकित्सकों, नर्सिंग स्टॉफ और कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है. एम्स ने 4000 पर्सनल प्रोटेक्शन किट (पीपीई) के लिए अनुरोध किया था जिनमें से 700 किट प्राप्त हो गई हैं, 3300 अभी प्रतिक्षित हैं। एम्स के लगभग 60 डाक्टर, नर्सिंग स्टॉफ और तकनीकी कर्मचारी 24 घंटे के लिए कोरोना वायरस वार्ड में तैनात हैं। इनके यही पर ठहरने और खाने की व्यवस्था की गई है। एम्स रायपुर निरंतर कोरोना वायरस के लिए बनाए गए वार्ड की क्षमता का विस्तार कर रहा है। वर्तमान में यहां 350 रोगियों तक का इलाज संभव है जिसे भविष्य में अधिक रोगी आने पर बढ़ाया जा सकता है. एम्स रायपुर फॉलोअप रोगियों और गंभीर रूप से बीमार रोगियों के लिए शीघ्र ही टेलीमेडिसिन प्रारंभ करने जा रहा है जिन्हें मोबाइल फोन के माध्यम से चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया जाएगा।
-

कोरोना संकट के बीच MP पुलिस की लोगों से भावुक अपील, कहा- मेरे बच्चे भी मेरा रास्ता देख रहे हैं…
कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मध्य प्रदेश पुलिस ने भावुक अपील जनता से की है। चौबीसों घंटे ड्यूटी पर तैनात इन कोरोना वॉरियर्स का संदेश लोगों को खूब भा रहा है।एमपी पुलिस ने सोशल मीडिया पर ये पोस्ट किए हैं और जगह-जगह ये पोस्टर लगाए हैं, इसमें पुलिस की जनसेवा का संदेश लोगों तक पहुंच रहा है।

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मध्य प्रदेश पुलिस ने भावुक अपील जनता से की है. चौबीसों घंटे ड्यूटी पर तैनात इन कोरोना वॉरियर्स का संदेश लोगों को खूब भा रहा है।

इस पोस्टर में कठिन ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी की मन की स्थिति और भावनाएं भी छलक रही हैं।

चाहें कानून-व्यवस्था बनाए रखने की ज़िम्मेदारी हो या कोरोना का संकट. पुलिस हर समय, हर जगह मुस्तैद है.ऐसे वॉरियर्स को जनता भी सलाम कर रही है।


कोरोना संकट की इस घड़ी में पुलिस बार-बार लोगों को भरोसा दिला रही है कि हम आपके साथ हैं. बस कोरोना के खिलाफ जंग में आप भी हमारा साथ दीजिए।

-

जियो, एयरटेल, वोडा और BSNL की खास पहल…. रिचार्ज खत्म होने के बाद भी कर सकेंगे कॉल
लॉकडाउन के बीच टेलिकॉम यूजर्स के लिए राहत वाली खबर आई है। जियो समेत एयरटेल, वोडाफोन और बीएसएनएल ने अपने यूजर्स को एक्सटेंडेड वैलिडिटी और फ्री टॉक टाइम देने के ऐलान किया है। इस स्कीम से उन यूजर्स को काफी फायदा पहुंचेगा जो लॉकडाउन के कारण अपना मोबाइल रिचार्ज नहीं कर पा रहे हैं।
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण देश आजकल टोटल लॉकडाउन से गुजर रहा है। इस दौरान टेलिकॉम कंपनियों की तरफ से एक राहत भरी खबर आई है। यूजर्स को 21 दिन के लॉकडडाउन के बीच रिचार्ज को लेकर परेशानी न हो, इसके लिए कंपनियों ने खास व्यवस्था की है। देश की टॉप टेलिकॉम कंपनियां जैसे Reliance Jio, वोडाफोन, बीएसएनएल और एयरटेल ने अपने प्रीपेड प्लान्स की वैलिडिटी को बढ़ाने के साथ ही फ्री टॉक टाइम देने का ऐलान किया है। तो आइए डीटेल में जानते हैं कि कौन सी कंपनी लॉकडाउन पीरियड में क्या एक्स्ट्रा बेनिफिट्स ऑफर रही हैं।
जियो फोन यूजर्स को फ्री मिनट और एसएमएस
रिलायंस जियो ने लॉकडाउन के बीच अपने जियो फोन यूजर्स के लिए खास बेनिफिट का ऐलान किया है। कंपनी 17 अप्रैल तक देश में कहीं भी कॉल करने के लिए फ्री में 100 मिनट दे रही है। इसके साथ ही जियो फोन यूजर्स को 100 फ्री एसएमएस भी दिए जा रहे हैं। इस दौरान वैलिडिटी खत्म होने के बाद भी इनकमिंग कॉल्स को बंद नहीं किया जाएगा। इस स्कीम का फायदा 4G जियो फोन यूजर ही उठा सकते हैं।एयरटेल दे रहा 10 रुपये का टॉक टाइम और एक्सटेंडेड वैलिडिटी
एयरटेल ने कहा है कि वह 8 करोड़ खास यूजर्स को प्रीपेड प्लान पर 17 अप्रैल तक वैलिडिटी दे रहा है। इन यूजर्स के नंबर पर रिचार्ज खत्म होने के बाद भी इमकमिंग कॉल जारी रहेंगी। इसके साथ ही कंपनी इन यूजर्स के प्रीपेड खाते में 10 रुपये का टॉक टाइम भी क्रेडिट कर रही है। ये बेनिफिट्स एक से दो दिनों में यूजर्स को मिलने शुरु हो जाएंगे।
वोडाफोन मे 17 अप्रैल तक बढ़ाई वैलिडिटी
वोडाफोन ने अपने फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के प्रीपेड नंबर की वैलिडिटी बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनी ने अपने प्लान्स की वैलिडिटी को 17 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है। इसका फायदा उन यूजर्स को होगा जो लॉकडाउन के कारण अपने नंबर को रिचार्ज नहीं करा पा रहे हैं। लॉकडाउन के बीच रिचार्ज खत्म होने के बावजूद इनकमिंग कॉल बंद नहीं होंगी। इतना ही नहीं, कंपनी 10 करोड़ फीचर फोन यूजर्स को 10 रुपये का टॉक टाइम भी दे रही है।20 अप्रैल तक बढ़ी बीएसएनएल प्लान्स की वैलिडिटी
21 दिन के लॉकडाउन के बीच बीएसएनएल ने अपने यूजर्स को बड़ी राहत दी है। कंपनी उन सब्सक्राइबर्स को 20 अप्रैल तक की एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर कर रही है, जिनके लिए अभी मोबाइल रिचार्ज कराना मुमकिन नहीं है। इस स्कीम में उन यूजर्स को को भी शामिल किया गया है, जिनके मोबाइल का रिचार्ज 22 मार्च 2020 को खत्म हो गया था। इतना ही नहीं, बीएसएनएल उन यूजर्स को 10 रुपये का टॉक टाइम फ्री में दे रही है जिनका बैलेंस लॉकजाउन के कारण जीरो हो गया है। कंपनी चाहती है कि इस मुश्किल समय में यूजर्स के नंबर चालू रहे ताकी वे अपने परिजनों से बात कर सकें। -

3, 5, 8 साल के बच्चे कोरोना पॉजिटिव… चेतावनी दे रहे हैं इंदौर के आंकड़े
बच्चों में बढ़ रहा है कोरोना का संक्रमण
इंदौर में तीन बच्चे आए चपेट में
एक पुलिसकर्मी भी पाया गया पॉजिटिव
कोरोना वायरस के अबतक के संक्रमण पर गौर करें तो उम्रदराज व्यक्ति ही इस बीमारी की चपेट में ज्यादा आते थे. लेकिन अब कम उम्र के बच्चों में हो रहा संक्रमण चिंताजनक है।
बुधवार को मध्य प्रदेश में कोरोना के 20 नए मरीज सामने आए हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 86 हो गई है. राज्य में बढ़ते आंकड़ों के बीच सबसे चिंताजनक है, राज्य में बच्चों के बीच बढ़ता कोरोना का संक्रमण
बच्चों में हो रहा है संक्रमण
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक 20 नए मामलों में 19 इंदौर से हैं और एक खरगौन से. चिंताजनक बात ये है कि इंदौर से जो मामले आए हैं उसमें से 9 एक ही परिवार से हैं।अधिकारियों ने बताया कि इंदौर के तंजीम नगर में रहने वाले इस परिवार के 3 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इन बच्चों की उम्र 3 साल, 5 साल और 8 साल है।बता दें कि कोरोना वायरस के अबतक के संक्रमण पर गौर करें तो उम्रदराज व्यक्ति ही इस बीमारी की चपेट में ज्यादा आते थे. लेकिन अब कम उम्र के बच्चों में हो रहा संक्रमण चिंताजनक है।
गोरखपुर में 25 साल के युवक की मौत
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आज ही कोरोना से संक्रमित 25 साल के एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है. रिपोर्ट के मुताबिक बीआरडी अस्पताल में 25 साल का युवक भर्ती था. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. KGMU की जांच रिपोर्ट में ये युवक कोरोना से संक्रमित था.
पुलिसकर्मी भी हुआ कोरोना पॉजिटिव
इंदौर के कोरोना पॉजिटिव लोगों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है. एडिशनल एसपी गुरु प्रसाद पराशर ने कहा कि बीमार पुलिसकर्मी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने पुलिसकर्मी की पत्नी और बेटी को अस्पताल के अलग अलग वार्ड में रखा है।जिस पुलिस थाने में अधिकारी तैनात था उसे सैनिटाइज कर दिया गया है, और संक्रमण रोकने के लिए उपाय किए जा रहे हैं।
इंदौर में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले
बता दें कि इंदौर में कोरोना का संक्रमण सबसे ज्यादा है, यहां पर कोरोना के 63 मामले अबतक सामने आ चुके हैं, इनमें से 3 लोगों की मौत हो चुकी है। -

नहीं बढ़ेगी लॉकडाउन की अवधि..आईआरसीटीसी ने शुरू की टिकट बुकिंग सेवा
कोरोना के बढ़ते हुए प्रभाव के कारण रेलवे ने अपनी ट्रेनें 14 अप्रैल तक रद्द कर दी थी, जिसके बाद अब रेलवे ने 15 अप्रैल से टिकट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी, अब ऑन लाइन टिकट बुकिंग करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है।
टिकट बुकिंग की प्रक्रिया जैसे ही शुरू हुई कई एक्सप्रेस में 15 अप्रैल से वेटिंग लिस्ट बढ़ने लगी. हालांकि अभी भी कई ट्रेनों की सीट खाली दिखाई पड़ रही है।
ट्रेनों के 15 अप्रैल से चलने के मतलब है लॉक डाउन आगे नहीं बढ़ाया जाएगा. इससे पहले केंद्र सरकार के मुख्य सचिव राजीव गौबा ने भी कहा था कि फिलहाल सरकार की लॉक डाउन की अवधि बढ़ाने की कोई योजना नहीं है. ये पूरी तरह से अफवाह है।
टिकट और ट्रेन चलने का कोई संबंध नहीं है
बिलासपुर रेलवे जोन के पीआरओ अंबिकेश साहू से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ट्रेन और टिकट बुकिंग में कोई संबंध नहीं है. ट्रेन चलेगी या नहीं इसका फैसला तो रेलवे बोर्ड ही करेगा. उन्होंने यह भी कहा कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो लॉकडाउन की अवधि नहीं बढ़ाई जाएगी. उन्होंने बताया कि हमें जिस तरह से आदेश आएगा हम उसी तरह से काम करेंगे।
गौरतालब है कि पहले इस तरह की अफवाहें उड़ने लगी थी कि लोग लॉक डाउन का पालन नहीं कर रहे हैं इस वजह से लॉक दोन की अवधि बढ़ाई जा सकती है. और जिसके बाद लोग इस चीज को लेकर ज्यादा पैनिक होने लगे. जिसके बाद मुख्य सचिव को इस मुद्दे पर सफाई देनी पड़ी कि अभी इस तरह की हमारी कोई योजना नहीं है. उन्होंने इस तरह के अफवाह पर हैरानी भी जताई थी।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद देश भर में सभी श्रेणी की ट्रेन, मेट्रो, रेल, बसों का संचालन पूरी तरह बंद हो गया था. तब भारतीय रेलवे ने सभी रेलगाड़ियां एक साथ बंदकर दी थी. पहले 22 मार्च तक ही सभी रेलगाड़ियां रद्द की थी. उसके बाद 14 अप्रैल तक रद्द करने की अवधि बढ़ा दी. इसके बाद सभी सवारी गाड़ियां बंद हो गई, केवल मालगाड़ियां ही पटरियों पर दौड़ रही है।
-

इन पांच बैंकों ने किया साफ, 3 महीने तक नहीं लेंगे ईएमआई
कोरोना संकट के चलते आरबीआई ने बैंकों और कर्ज देने वाली संस्थाओं से अपील की थी कि अगले 3 महीने तक लोगों से लोन की इंस्टॉलमेंट ना लें, इसके बाद पांच बैंकों ने साफ कर दिया है कि वह अगली तीन एमआई नहीं लेंगे इन बैंकों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा तथा बैंक ऑफ इंडिया शामिल है। हालांकि अब तक निजी क्षेत्र के बैंकों ने ईएमआई नहीं लेने पर अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है।
-

रूस के टॉप डॉक्टर निकले कोरोना पॉजिटिव.. राष्ट्रपति पुतिन पर भी कोरोना का खतरा
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर भी कोरोना का संकट आ खड़ा हुआ है रूस के टॉप कोरोनावायरस डॉक्टर डेनिस प्रोटसेन्को में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। डेनिस पिछले सप्ताह ही राष्ट्रपति पुतिन से मिले थे और मास्को के एक अस्पताल में उनकी जांच की थी।
बता दे कि रूस में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है बीते 24 घंटे में वहां 500 नए केस पाए गए हैं। -

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा निर्णय: कक्षा पहली से 8वीं तथा कक्षा 9वीं व 11वीं के छात्रों को मिला जनरल प्रमोशन
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव के उपायों के तहत एक बड़ा निर्णय लेते हुए शिक्षा सत्र 2019-20 में कक्षा पहली से 8वीं स्तर तक तथा कक्षा 9वीं और कक्षा 11वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को सामान्य कक्षोन्नति (जनरल प्रमोशन) दिए जाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने संचालक लोक शिक्षण को इसकी अनुमति प्रदान कर दी है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए राज्य शासन द्वारा 19 मार्च से सभी स्कूलों को बंद करते हुए हाई स्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूल की परीक्षाओं को भी स्थगित किया गया। इसके बाद 20 मार्च से संपूर्ण छत्तीसगढ़ को लॉकडाउन किया गया। केन्द्र सरकार द्वारा 24 मार्च से संपूर्ण भारत को 14 अप्रैल तक लॉकडाउन किया गया है। इतने लंबे समय तक स्कूल बंद होने के कारण शालाओं में स्थानीय स्तर पर आयोजित की जाने वाली परीक्षाएं कक्षा पहली से 8वीं एवं कक्षा 9वीं और कक्षा 11वीं की संपन्न नहीं कराई जा सकी। निकट भविष्य में परीक्षा आयोजित कर पाना संभव भी प्रतीत नहीं होता। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने कक्षा पहली से 8वीं तक तथा कक्षा 9वीं और 11वीं के अध्ययनरत विद्यार्थियों को सामान्य कक्षोन्नति (जनरल प्रमोशन) देने का निर्णय लिया है।
-

राहत की खबर – कोरबा के कोरोना पॉजिटिव युवक के घर के 8 सदस्यों का रिपोर्ट आया नेगेटिव
कोरबा। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रामसागर पारा निवासी शहर के एक प्रतिष्ठित व्यापारी के पुत्र का रिपोर्ट कोरोनावायरस पाया गया था जिसके बाद प्रशासन व पुलिस में हड़कंप मच गया था प्रशासन और पुलिस द्वारा उस इलाके में नाकेबंदी कर दी गई थी प्रशासन की पहल पर पॉजिटिव पाए गए युवक के घर के कुल 8 सदस्यों का सैंपल जांच के लिए एम्स रायपुर भेजा गया था साथ ही सभी सदस्यों को क्वॉरेंटाइन किया गया था कोरबा के लिए अब राहत भरी खबर आ रही है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिन सभी 8 सदस्यों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था उन सभी पर रिपोर्ट नेगेटिव पाया गया है जो कोरबा वासियों के लिए एक अच्छी खबर है।