Blog

  • ग्राम दर्रामुड़ा में धूमधाम से मनाई गई विजयादशमी…

    ग्राम दर्रामुड़ा में धूमधाम से मनाई गई विजयादशमी…



    खरसिया। खरसिया के ग्राम दर्रामुड़ा में इस साल विजयादशमी का महोत्सव उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव युवा समिति की ओर से गौतम चौक में दशहरा मेला आयोजित किया गया और रावण के पुतले का भव्य दहन किया गया। पूरे गांव में उत्सव का माहौल देखने को मिला, जिसमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी शामिल हुए।



    संध्या के समय भगवान श्रीरामचन्द्र जी और वानर सेना की झांकी पूरे गांव में भ्रमण कराई गई। गांव के लोग अपने घरों से बाहर निकलकर झांकी का फूलों और नारों से स्वागत कर रहे थे। लोग झांकी के साथ पूजा-अर्चना करते हुए उत्सव का आनंद ले रहे थे। गौतम चौक पहुंचने पर सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव युवा समिति ने अतिथियों का स्वागत किया। नवरात्रि पर्व और दशहरा मेला आयोजित करने में सहयोग देने वाले समिति के सदस्यों और ग्रामीणों को मंच पर सम्मानित किया गया।

    सबकी निगाहें रावण दहन पर टिकी थीं। पूजा-अर्चना के बाद श्रीरामचन्द्र जी ने रावण के पुतले को अग्नि के हवाले किया। जोरदार आतिशबाजी और “जय श्रीराम” के उद्घोष से पूरा चौक गूंज उठा। हल्की बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ और यह रावण दहन हर साल की तरह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। रावण दहन के बाद मंच पर चंचल ज्योति बालिका मानस परिवार, छुही-धमतरी ने प्रस्तुति दी। बालिकाओं ने भगवान श्रीराम के भक्ति गीत प्रस्तुत किए और कथा वाचन के माध्यम से रावण दहन, दशहरा और विजयादशमी का महत्व समझाया। दर्शक उनकी प्रस्तुति देखकर मंत्रमुग्ध हो गए।



    कार्यक्रम के अंत में बालिका मानस परिवार को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सामूहिक आरती के साथ महोत्सव का समापन हुआ। समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आभार व्यक्त किया और इस आयोजन की सफलता पर खुशी जताई। दर्रामुड़ा का यह विजयादशमी उत्सव ग्रामीण संस्कृति और भक्ति का अद्भुत संगम साबित हुआ।

  • छपरिगंज में किया गया रावण दहनजमकर हुई आतिशबाजी…

    छपरिगंज में किया गया रावण दहन

    जमकर हुई आतिशबाजी…



    खरसिया। नगर के छपरिगंज स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पीछे स्थित कालोनी में दशहरा का पर्व कालोनीवासियों के द्वारा बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राजा राम के द्वारा बुराई के प्रतीक रावण का पुतला दहन कर जय श्री राम के नारे लगाते हुए एक दूसरे को असत्य पर सत्य की विजय के इस महापर्व की बधाइयां दी गयी।


    गौरतलब है कि असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक इस पर्व पर प्रतिवर्ष रावण का पुतला दहन किया जाता है, इस पर्व के अवसर पर छपरिगंज निवासियों के द्वारा कालोनी में मंच बनाकर रामायण के प्रसंग जैसे हनुमान जी की अशोक वाटिका में सीता माता से भेंट, राम रावण युद्ध, राम राज्य गद्दी जैसे प्रसंगों का सफल मंचन किया गया जिसमें कालोनी के सदस्यों और नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा सभी पात्रों का किरदार निभाया गया।

    कालोनी में ही राजा रामचंद्र के द्वारा रावण का पुतले का दहन भी किया गया तथा जमकर आतिशबाजी की गई, इस अवसर पर अजय गोयल, रमेश डभरा, नरेंद्र अग्रवाल शंटी, हरिओम अग्रवाल, हिमांशु गोयल, संजू अग्रवाल, विकास अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, जय प्रकाश अग्रवाल, नटवर मित्तल कालू, मुकेश अग्रवाल, नयन सुल्तानिया, अनिल बगई, अजय शर्मा, विवेक अग्रवाल, संतोष शर्मा, आनंद अग्रवाल, दीपेंद्र वर्मा, अनूप शर्मा, गोमजी अग्रवाल के साथ सभी मोहल्लेवासी उपस्थित थे, वहीं रामायण के पात्रों के बारे में जानकारी देते हुए मंच का सफल संचालन श्रीमती सुशील अजय गोयल ने किया, कार्यक्रम का समापन सहभोज के साथ किया गया।

  • खरसिया विधायक उमेश पटेल ने किरोड़ीमल नगर में रावण दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश…

    खरसिया विधायक उमेश पटेल ने किरोड़ीमल नगर में रावण दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश…



    खरसिया । विजयादशमी का पर्व किरोड़ीमल नगर में पूरे उत्साह और भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर खरसिया विधायक उमेश पटेल ने नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर में आयोजित भव्य दशहरा उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, उन्होंने प्रभु श्रीरामचंद्र जी का आशीर्वाद लेकर रावण दहन किया और उपस्थित जनसमुदाय को इस पावन पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। 

    उमेश पटेल ने अपने संबोधन में दशहरा पर्व के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, “यह पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपनाकर हम अपने जीवन में सत्य और धर्म के मार्ग पर चल सकते हैं।” उनकी प्रेरणादायक बातों ने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। 

    नगर पंचायत द्वारा आयोजित इस उत्सव में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। रावण दहन के साथ ही आतिशबाजी का शानदार प्रदर्शन हुआ, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विधायक उमेश पटेल ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करते हैं। 

    खरसिया विधायक की सक्रिय भागीदारी ने इस दशहरा उत्सव को और भी यादगार बना दिया। उनके नेतृत्व और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखकर स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल रहा।

  • राजा राम के हाथों होगा विशाल रावण दहन…राम राज्य गद्दी के अवसर पर श्रोताओं के गुदगुदायेंगे जाने माने हास्य कविगण…

    राजा राम के हाथों होगा विशाल रावण दहन…राम राज्य गद्दी के अवसर पर श्रोताओं के गुदगुदायेंगे जाने माने हास्य कविगण…




    खरसिया । धर्मनगरी खरसिया की परंपरा को निभाते हुए विजयादशमी महोत्सव समिति द्वारा इस बार भी विशाल दशहरा मेला का आयोजन करने जा रहा है। विदित हो कि खरसिया का दशहरा मेला पूरे अंचल में विख्यात है आसपास के सैकड़ो गांवों से ग्रामीण बंधु दशहरे मेले का आनंद लेने सपरिवार खरसिया आते है।


    गौरतलब है कि 2 अक्टूबर को विराट दशहरे मेले का आयोजन नगर के टाउनहाल मैदान में होने जा रहा है । उक्त मैदान में तरह तरह के व्यंजनों से सुसज्जित दुकाने लगी होंगी इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध आतिशबाजी भी इस बार टाउनहाल मैदान में देखने को मिलेगी वही 2 अक्टूबर को ही रावण दहन का कार्यक्रम रात्रि 7 बजे राजा राम के हाथों सम्पन्न होगा तत्पश्चात छत्तीसगढ़ी नाइट का भव्य आयोजन भी समिति द्वारा रखा गया है । अगले दिन 3 अक्टूबर को राम राज्य गद्दी के पावन उपलक्ष्य में समिति के द्वारा हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसमे देश के प्रसिद्ध हास्य कलाकार मुम्बई से सुनील पाल (लाफ्टर चैलेंज फेम्), अमित शर्मा (वीर रस), अनिरुद्ध मद्धेशिया (लाफ्टर फेम), सोनल जैन (श्रृंगार गीत), सुंदर कटारिया (हास्य हंगामा), प्रेरणा ठाकरे (हास्य व्यंग्य) है, ये सभी देश के प्रसिद्ध कविगण है जी अपनी कवितापाठ के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे ।


    रावण दहन के कार्यक्रम में मुख्यअतिथि सांसद राधेश्याम राठिया होंगे वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग करेंगे अतिविशिष्ट अतिथि देवेंद्र प्रताप सिंह सांसद राज्यसभा होंगे, विशिष्ट अतिथि के रूप में खरसिया विधायक उमेश पटेल तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल को आमंत्रित किया गया है। विजयादशमी महोत्सव समिति के संयोजक बजरंग अग्रवाल (एलआर) महेश साहू, अध्यक्ष रूपेश सराफ, उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, अजय गब्बर, सुनील पत्रकार, विकास ज्योति,जगदीश मित्तल, नयना नंद वैष्णव, मनीष अग्रवाल, सचिव उमाशंकर शर्मा, कोषाध्यक्ष साहिल शर्मा चीनू, सह संयोजक सतीश अग्रवाल, सह सचिव की जिम्मेदारी राधे राठौर, सौरभ बीडी, अमित चंदवानी को दी गयी है, साथ ही विशेष आमंत्रित सदस्य में सभी पार्षदों को शामिल किया गया है, विजयादशमी महोत्सव समिति ने अपील की है वे मेले में आकर मेले का आनंद उठावें।

  • राजधानी में बियर बारों पर बड़ी कार्रवाई, कलेक्टर ने एक साथ 7 बारों का किया लाइसेंस सस्पेंड, इन पर जारी रहेगी कार्रवाई….

    राजधानी में बियर बारों पर बड़ी कार्रवाई, कलेक्टर ने एक साथ 7 बारों का किया लाइसेंस सस्पेंड, इन पर जारी रहेगी कार्रवाई….

    रायपुर। राजधानी रायपुर में कलेक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देश के बाद रात 12 बजे के बाद भी चालू रहने वाले 7 बार के लाइसेंस को 3 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है।


    बता दें कि जिन बार-क्लब का लाइसेंस रद्द हुआ है, उनमें जूक पब, मोका, फ्लोरेंस, हाइपर क्लब, रॉयल रिट्रीट, सेमरॉक और द सिमर्स बार शामिल हैं। इन सभी का लाइसेंस 3 दिनों के लिए निलंबित किया गया है। साथ ही अब नियमों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार लाइसेंस को पूरी तरह से निलंबित करने की चेतावनी भी दी गई है।

    देखें आदेश…

  • छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: रेणु पिल्लई व्यापम और शिक्षा मंडल की अध्यक्ष बनीं, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

    छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: रेणु पिल्लई व्यापम और शिक्षा मंडल की अध्यक्ष बनीं, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

    छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में नए मुख्य सचिव विकासशील के कार्यभार ग्रहण करते ही राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है, वहीं कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। यह आदेश सोमवार देर रात सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी किया गया। देखिए आदेश की कॉपी…

  • दुल्हन की तरह सजे पण्डालों में विराजी मां दुर्गा..माता के दर्शन करने प्रतिदिन उमड़ रहा भक्तों का जन सैलाब..

    दुल्हन की तरह सजे पण्डालों में विराजी मां दुर्गा..
    माता के दर्शन करने प्रतिदिन उमड़ रहा भक्तों का जन सैलाब..



    खरसिया। धर्म नगरी खरसिया की धन्य धरा पर नगर की विभिन्न मोहल्ले में समितियां बनाकर मां दुर्गा को विराजमान कर जगत जननी मां जगदंबे की पूजा अर्चना में समूचा नगर मां की भक्ति में डूबा हुआ है दुर्गा पूजा मेला के दौरान खरसिया ही नहीं खरसिया नगर के आसपास के ग्रामीण अंचलों से हजारों की संख्या में माता के भक्तों द्वारा नगर में 2 दर्जन से अधिक पंडालों के माध्यम से माताओं के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद लेने के लिए खरसिया नगर में आते हैं।




    नगर में दुर्गा उत्सव नव दुर्गा उत्सव समिति गंज बाजार, गजिया पंडा दुर्गा उत्सव समिति पीपल गली, अग्रवाल दुर्गा उत्सव समिति पोस्ट ऑफिस के पास, नव दुर्गा उत्सव समिति मोहापाली रोड, जय दुर्गा उत्सव समिति गोपीराम गर्ग गली, गंज पीछे सर्वोत्तम दुर्गा उत्सव समिति माधव प्रिया होटल के पीछे, नव दुर्गा उत्सव समिति अजय विजय गली के पास, नव दुर्गा उत्सव समिति हमालपारा, अग्रसेन दुर्गा उत्सव समिति अग्रसेन चौक के पास नव दुर्गा उत्सव समिति गुरुद्वारा के पास, नव दुर्गा उत्सव समिति शनि मंदिर रोड,, नव दुर्गा उत्सव समिति स्टेट बैंक के सामने, शिव दुर्गा उत्सव समिति, रानी सती दादी दुर्गा उत्सव समिति छपरी गंज, नव दुर्गा उत्सव समिति रामनाथ गली, हनुमान चौक दुर्गा उत्सव समिति, पंजाब नेशनल बैंक के पीछे वृन्दावन कालोनी,  पुरानी बस्ती, संजय नगर, ठाकुर दिया, रायगढ़ चौक, पुरानी बस्ती के अंदर आदि अनेक स्थानों पर जगत जननी मां दुर्गे की पूजा अर्चना नगर के मोहल्ला समितियों द्वारा विशाल पंडाल एवं साज-सज्जा कर की जा रही है संपूर्ण खरसिया नगर में माता दुर्गा का मेला होने के कारण रंग बिरंगी झालरों से खरसिया नगर पटा हुआ है भक्तों द्वारा प्रत्येक समितियों के माध्यम से प्रतिदिन प्रत्येक पंडालों में अनेक प्रकार की सवामणी प्रसाद माता को अर्पण कर भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया जाता है।



    खरसिया का दुर्गा मेला देखने एवं माता का आशीर्वाद लेने के लिए चंद्रपुर, सरिया, बरमकेला, सारंगढ़, रायगढ़, शक्ति, बाराद्वार, डभरा, धर्मजयगढ़, पत्थलगांव आदि कई स्थानों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में खरसिया नगर पहुंचते हैं।



    माता के दरबार में प्रतिदिन लगता है सब्जी पूरी का भंडारा



    नगर में नवरात्र मेला के दौरान जगत जननी मां जगदंबे के दरबार में समितियों द्वारा आए हुए श्रद्धालुओं के लिए सवामणि प्रसाद के अलावा पूरी सब्जी का भी भंडारा विशाल रूप से लगाया जाता है भक्तों द्वारा सब्जी पूड़ी का भंडारा को विशेष रूप से ग्रहण कर माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं नगर का प्रमुख नवरात्र मेला खरसिया नगर में दुर्गा उत्सव का मेला देशभर में खास पहचान बना चुका है यहां का दुर्गा उत्सव का मेला छत्तीसगढ़ की शान है यही वजह है कि यहां स्थापित माताओं की प्रतिमा का दर्शन करने के लिए अनेक स्थानों से दूर-दूर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचते हैं।




    जगह जगह लग रहे भण्ड़ारे



    प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर में शारदीय नवरात्र पर्व को धूमधाम से मनाया जा रहा है और मां जगत जननी के विविध रूपों की पूर्ण भक्तिभाव से पूरे नौ दिनों तक पूजा अर्चना की जा रही है। नगरवासियों द्वारा नगर के अनेक स्थानों पर भव्य पंडाल बनाकर मां जगत जननी की जींवत प्रतिमा की स्थापना पूर्ण विधि विधान से करते हुए सुबह शाम माता की अराधना की जा रही है, जिससे पूरा शहर माता के भक्ति में रमा हुआ है। जगह-जगह पूडी सब्जी का भंडारा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु भंडारारूपी प्रसाद ग्रहण रहे है। गुरुद्वारा के पास स्थित पंडाल में इस नवरात्रि पूरे 9 दिन दोपहर को सब्जी चावल तथा रात को पूड़ी सब्जी का भंडार लगाया जा रहा है। इस पूरे नौ दिनों में खरसिया नगर का वातावरण पूर्ण रूपेण माता के रंगों में रंगा हुआ है। पूरे प्रदेश में खरसिया का नवरात्र पर्व प्रसिद्ध है और इस प्रसिद्धी को निरंतर बनाये रखने में नगरवासियों ने कोई कोर कसर नहीं छोडा है। जगह जगह भव्य एवं विषाल पंडाल बनाये गये है जहां मनमोहक झांकियां बनाई गई वहीं रंग बिरंगी झालरों से पूरे नगर को सजाया गया है।




    बनाये गए आकर्षक पण्डाल



    शारदीय नवरात्र के चलते नगर का माहौल भक्तिमय हो गया है। इस वर्ष भी नगर में आकर्षक पंडाल बनाए गए हैं, पूरे नगर को आकर्षक झालर तथा लाइटों से सजाया गया है। कन्या भवन के पास नवरात्रि में हर वर्ष नए प्रकार का पंडाल बनाया जाता है। इस बार कन्या भवन में बने पंडाल की बिजली की सजावट मन को मोह रही है वहीं हर बार की तरह कुछ नया करने के लिए प्रसिद्ध हमालपारा के पंडाल में बनाई गई आकर्षक फ़ोटो कार्नर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। पोस्ट आफिस रोड, पुरानी हटरी, रेलवे स्टेशन का पंडाल भी काफी आकर्षक बनाया गया है।

    माता के 9 रूपों की निकाली झांकी



    रानी सती दुर्गोत्सव समिति छपरिगंज में मोहल्लें की कन्याओं के द्वारा माता के 9 रूपों की झांकी निकाली गई, माता के शैलपुत्री, ब्रम्हचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कन्धमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी तथा सिद्धिदात्री रूप का दर्शन कन्याओं के रूप में किया गया।



    वृन्दावन कालोनी में माता की हुई महाआरती



    पंजाब नेशनल बैंक के पीछे स्थित वृन्दावन कालोनी में इस वर्ष प्रथम बार माता को विराजमान कर पूजन किया जा रहा है, जिसके लिए पूरे कालोनी के मुख्य द्वार से पंडाल तक आकर्षक सजावट की गई है, पंडाल में मंगल पाठ का आयोजन किया गया वहीं पंडाल में माँ अम्बे की महाआरती की गई तथा गरबा एवं डांडिया नाईट का आयोजन भी कालोनी के पंडाल में किया गया था।

  • खरसिया में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा,पड़ोसी ही निकला सामूहिक हत्याकांड का आरोपी…

    खरसिया में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा,
    पड़ोसी ही निकला सामूहिक हत्याकांड का आरोपी…

    खरसिया। खरसिया थाना क्षेत्र के ठुसेकेला गांव के राजीव नगर मोहल्ले में हुए चार हत्याओं के सनसनीखेज कांड की गुत्थी पुलिस ने लगभग सुलझा ली है। आदिवासी उरांव परिवार के पति, पत्नी और उनके दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर शवों को घर के पीछे खाद के गड्ढे में दफन कर दिया गया। यह घटना इतनी दिल दहला देने वाली थी कि पूरे गांव और जिले में दहशत फैल गई। शुरुआत में यह रहस्य था कि आखिर इतने बड़े नरसंहार को किसने और क्यों अंजाम दिया। अब पुलिस जांच में यह साफ हो गया है कि घटना के पीछे पुराने विवाद और पड़ोसी की खुन्नस थी। मुख्य आरोपी के तौर पर पड़ोसी लोकेश्वर पटेल को गिरफ्तार किया गया है, जो पहले भी हत्या के मामले में सजा काट चुका है और उत्तर प्रदेश की जेल में बंद रहा।

    दो दिन बाद दुर्गंध से खुला राज
    घटना 8 सितंबर की रात हुई थी, लेकिन सच 11 सितंबर की सुबह सामने आया। दो दिन बाद घर से तेज दुर्गंध आने लगी। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम गांव पहुंची और घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। कमरे की फर्श पर खून के धब्बे, दीवारों पर छींटे और सामान बिखरा पड़ा था, लेकिन परिवार गायब था।

    खाद के गड्ढे में दफन चार शव बरामद
    पुलिस ने तुरंत स्नाइपर डॉग रूबी की मदद ली। रूबी ने संदिग्ध घरों की जांच के बाद बाड़ी की ओर बढ़ी और वहीं रुकी, जहां गोबर खाद के लिए खोदे गए गड्ढे की मिट्टी गीली थी, जैसे उसके अंदर कुछ दफन किया गया हो। गड्ढा खोदने पर चारों शव अर्धनग्न अवस्था में बरामद हुए, सभी पर धारदार हथियार के निशान थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जबकि फॉरेंसिक टीम, साइबर सेल और रायगढ़ पुलिस की अन्य टीमें घटनास्थल पर जुटकर हत्या के रहस्य को उजागर करने में लगी रहीं।

    खरसिया थाने से डेढ़ किलोमीटर दूर हुई इस नरसंहार की घटना ने पुलिस के पेशानी पर बल ला दिया और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। घटना की गंभीरता को देखते हुए, 12 सितंबर की सुबह आईजी संजीव शुक्ला और पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल घटनास्थल पर पहुंचे। उनके मार्गदर्शन में पुलिस की टीम स्नाइपर डॉग रूबी के साथ गांव में तैनात हुई। रूबी लोकेश्वर पटेल के घर के पास रुकी, जिससे पुलिस को संकेत मिला कि आरोपी यहीं है। इसी आधार पर लोकेश्वर को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू की गई। पूछताछ में कई तथ्य सामने आए और आरोपी ने हत्या की पूरी कहानी पुलिस को बयां कर दी।

    पड़ोसी से दुश्मनी बनी हत्या की वजह
    सूत्रों के अनुसार, यूपी का मूल निवासी लोकेश्वर पटेल, उम्र लगभग 37 वर्ष, पेशे से राजमिस्त्री, उरांव परिवार का पड़ोसी था। वह बुधराम की बाड़ी के पास की जमीन खरीदना चाहता था, लेकिन बुधराम और उनकी पत्नी सहोदरा ने मना कर दिया। तनाव तब और बढ़ा जब सहोदरा ने कुछ समय पहले लोकेश्वर के बेटे पर धान चोरी का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई। जमीन संबंधी विवाद और बेटे पर आरोपों के कारण लोकेश्वर ने उरांव परिवार के प्रति खुन्नस पाल ली। इसके बाद दोनों परिवारों में रोजाना झगड़े होने लगे और रंजिश के लोकेश्वर ने हत्या की योजना बनाई।

    हत्या की खौफनाक रात
    मृतक बुधराम की बड़ी बेटी शिवानी ने सोमवार सुबह अपने माता-पिता से बातचीत की, इसके बाद परिवार से कोई संपर्क नहीं हुआ। उसी रात, जब बुधराम और उनका परिवार गहरी नींद में था, आरोपी लोकेश्वर पटेल हाथ में कुल्हाड़ी लेकर पीछे के रास्ते से घर में घुसा। उसने नींद में गाफिल बुधराम, उनकी पत्नी सहोदरा और दो मासूम बच्चों, अरविंद (12) और शिवांगी (5) पर ताबड़तोड़ वार किए। हमले की क्रूरता इतनी थी कि मासूम बच्चों पर वार करते समय भी उसके हाथ नहीं कांपे। हत्या के बाद उसने शवों को छिपाने के लिए घर के पीछे बाड़ी में बने खाद के गड्ढे में डालकर दफन कर दिया।

    आधिकारिक खुलासे का इंतजार
    पुलिस ने फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। उम्मीद है कि आईजी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे हत्याकांड का पर्दाफाश करेंगे पुलिस सूत्रों का कहना है कि उरांव परिवार की हत्या पुराने विवाद और पड़ोसी की खुन्नस का नतीजा थी। आरोपी लोकेश्वर पटेल फिलहाल हिरासत में है और मामले में बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

  • एक दिवसीय प्रवास पर अंकुश तिवारी पहुंचे खरसिया

    एक दिवसीय प्रवास पर अंकुश तिवारी पहुंचे खरसिया

    स्वीकारा गर्ग परिवार का आतिथ्य…


    खरसिया। औरैया के प्रसिद्ध भागवत वक्ता श्री अंकुश तिवारी जी महाराज एक दिवसीय प्रवास पर खरसिया पहुंचे तथा गर्ग परिवार का आतिथ्य स्वीकार किया।


    विदित हो कि 2 वर्ष पूर्व गर्ग परिवार खरसिया के द्वारा स्थानीय कन्या भवन में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया था जिसमे औरैया उत्तरप्रदेश के प्रसिद्ध भागवत वक्त अंकुश तिवारी जी के द्वारा गया भागवत कथा का  वाचन किया गया था। इस वर्ष भी पत्थलगांव में श्री अंकुश तिवारी के द्वारा एक सप्ताह तक गया भागवत का पाठ किया गया तथा कथा समापन के पश्चात अपने एक दिवसीय प्रवास पर खरसिया के गर्ग परिवार के रामचरण अग्रवाल तथा श्याम सुंदर अग्रवाल के निवास पहुंचकर संकीर्तन किया गया तथा समस्त गर्ग परिवार को आशीर्वाद प्रदान किया।

  • विजयादशमी समिति के पुनः अध्यक्ष बने रूपेश सराफ…

    विजयादशमी समिति के पुनः अध्यक्ष बने रूपेश सराफ…

    खरसिया । विजयादशमी महोत्सव समिति की एक बैठक 7 सितंबर को स्थानीय गायत्री मंदिर में आयोजित की गई जिसमें नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में पूर्व समिति के अध्यक्ष रूपेश सराफ के द्वारा विगत वर्ष के आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात नवीन कार्यकारिणी के लिए चर्चा आरम्भ हुई, जिसमे इस वर्ष के लिए भी सर्व सम्मति से रूपेश सराफ को ही समिति अध्यक्ष चुना गया, अध्यक्ष रूपेश सराफ के द्वारा समिति का गठन किया जाएगा।

    गौरतलब है कि बुराई पर अच्छाई के जीत का प्रतीक के रूप दशहरे के त्योहार मनाया जाता है और खरसिया का दशहरा मेला पूरे अंचल में विख्यात है। रावण दहन को देखने और मेले का आनंद लेने लोग दूर-दूर से खरसिया आते है। इस वर्ष भी नगर के टाउन हॉल मैदान में रावण का विशाल पुतला बनाकर उसका दहन किया जाएगा। रावण दहन के इस कार्यक्रम को भव्य रूप देने के संबंध में बैठक में चर्चा की गई साथ ही रावण दहन और राम राज्य गद्दी के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में भी चर्चा की गई। नगर के गणमान्य नागरिकों तथा पत्रकारगणों से विजयादशमी महोत्सव समिति के अध्यक्ष रूपेश सराफ ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से ही इस कार्यक्रम को भव्य रूप से आयोजित किया जा सकेगा साथ ही सभी लोगों से सुझाव भी मांगे गए। गायत्री मंदिर में आयोजित इस बैठक में प्रमुख रूप से अध्यक्ष रूपेश सराफ, गिरधर गुप्ता, बजरंज अग्रवाल, विमल गर्ग, राजेश घंसु, सतीश अग्रवाल, गायत्री केशरवानी, अशोक मंडी, रतन अग्रवाल, कैलाश गर्ग, अरुण चौधरी, सुनील अग्रवाल, विकास ज्योति, प्रहलाद बंसल, जगदीश मित्तल,  कैलाश शर्मा, मनीष अग्रवाल, विकास अग्रवाल, हनुमान अग्रवाल, विजय शर्मा, संजय फंदी, चीनू शर्मा, विन्नी सलूजा, रितेश एए, राधे पार्षद, शुभम गर्ग इन सभी लोगों की उपस्थिति रही।