Blog

  • सर्व अग्रवाल समाज का धरना बना जन आंदोलन, 72 घंटे के अंदर इष्ट देव पर कीचड़ उछालने वाले अराजक तत्वों की रासुका लगा,गिरफ्तारी की मांग…राष्ट्रीय एवं राजकीय गीत के वंदन से प्रारंभ हुआ आंदोलन…

    सर्व अग्रवाल समाज का धरना बना जन आंदोलन, 72 घंटे के अंदर इष्ट देव पर कीचड़ उछालने वाले अराजक तत्वों की रासुका लगा,गिरफ्तारी की मांग…

    राष्ट्रीय एवं राजकीय गीत के वंदन से प्रारंभ हुआ आंदोलन…


    रायपुर। राजधानी रायपुर में आज जन सैलाब देखने को मिला जहां सर्व अग्रवाल समाज के लोग अग्रसेन चौक समता कालोनी में महाआंदोलन में शामिल हुए।
    अग्रवाल समाज के इस आंदोलन को सर्व समाज का भारी समर्थन मिला, सिंधी समाज, सिख समाज ब्राह्मण समाज, माहेश्वरी समाज , नामदेव समाज,  उत्कल समाज, समेत रायपुर में निवासरत लगभग 25 से अधिक अनेकों समाज के लोगों ने धरना स्थल में पहुंच कर हजारों की संख्या में शामिल होकर अपना विरोध दर्ज किया।
    डॉ अशोक अग्रवाल एवं मनमोहन अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि, सर्व अग्रवाल समाज और सिंधी समाज ने संयुक्त रूप से ये मांग की है कि 72 घंटे के अंदर अमित बघेल पर रासुका लगा कर गिरफ्तार नहीं किया गया तो हमने अभी सिर्फ ट्रेलर दिखाया है, आगे जरूरत पड़ी तो पूरा छत्तीसगढ़ बंद का आव्हान किया जाएगा। आज के इस आंदोलन में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के संरक्षक सियाराम अग्रवाल, अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, अग्रवाल सभा के महामंत्री मनमोहन अग्रवाल, वरिष्ठ समाजसेवी योगेश अग्रवाल, सभा के उपाध्यक्ष हरिवल्लभ अग्रवाल , अमर अग्रवाल, संजय चौधरी ,युवा अंकित अग्रवाल खरसिया , मनोज गोयल खरसिया, संजीव अग्रवाल , नितिन अग्रवाल बबीता अग्रवाल, भारती मोदी, ज्योति अग्रवाल बिलासपुर, रिंकू केडिया , तरुण अग्रवाल , उदित अग्रवाल, आतिश अग्रवाल, शोभा केडिया ने  बहुत मेहनत की, जिसका सैलाब आज राजधानी में देखने को मिला,
    आज के इस आंदोलन में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

    सभी ने एक स्वर में ऐसे अराजक तत्वों की न सिर्फ गिरफ्तारी बल्कि आजीवन कारावास की मांग अपने उद्बोधन में की।



    उद्बोधन देने वालों में सर्वश्री रायगढ़ से राकेश अग्रवाल  डॉ उदयभान सिंह चौहान, राजकुमार राठी, अशोक मोदी कोरबा, अमर अग्रवाल खरसिया, सिख समाज से मनमोहन सैलानी, मुरारी मिश्रा भाटापारा, अमर बंसल रायपुर, अग्रवाल सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष कृष्णकुमार अग्रवाल रायपुर, श्री श्याम परिवार के विनय बजाज, रायपुर सिंधी समाज से श्रीचंद सुंदरानी, अमित चिमनानी, सुभाष बजाज, किशोर आहूजा, अंकित अग्रवाल ,मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अरुना अग्रवाल समेत अनेक युवा एवं वरिष्ठ साथियों ने सभा को संबोधित किया, सबने एक ही बात रखी कि, हम छत्तीसगढ़ महतारी का सदैव वंदन करते हैं, यह खुद कांसा चोर तो मूर्ति को लांघकर महतारी को अपमानित कर रहा है, प्रदेश के भोले भाले निवासियों को बरगलाकर चंदा चौकोरी और गुंडागर्दी के माध्यम से पैसा वसूल कर रहा है, इसकी रगों में खून के रूप में समाज के लोगों के द्वारा दिया गया चंदा,भी तो हमारी ही देन है, इसे गिरफ्तार करो यह कांसा चोर है , बूढ़ा देव की मूर्ति बनाने के नाम पर इसने कांसा चोरी की है, इसके ऊपर विभिन्न धाराओं के तहत 36 से अधिक केस लंबित है, इसलिए इस पर रासुका लगनी ही चाहिए।

    सभा को विशेष तौर पर संबोधित करने समर्थन देने, राजनंदगांव के अध्यक्ष शरद अग्रवाल के नेतृत्व में दुर्ग से महेंद्र सेक्सरिया जयदेव सिंगल और आशीष सेक्सरिया के नेतृत्व में, भिलाई से बंशी अग्रवाल , अनिल अग्रवाल के नेतृत्व में, धमतरी से दयाराम अग्रवाल, पवन अग्रवाल, मदन गोयल के नेतृत्व में, बसना पिथौरा सरायपाली, सारंगढ़, रायगढ़, रायपुर वेलफेयर फाउंडेशन की पूरी टीम, रायपुर जिला अग्रवाल संगठन की टीम रायपुर महिला मंडल की अध्यक्ष ममता अग्रवाल के नेतृत्व में, कोरबा से बजरंग अग्रवाल एवं शिव अग्रवाल की टीम, चंद्रपुर परिक्षेत्र से रामु अग्रवाल के नेतृत्व में पूरी टीम, रायगढ़ से राकेश अग्रवाल और अनूप बंसल, पूरी टीम पूरे कार्यक्रम के दौरान लगातार धरना स्थल पर मौजूद रहे।

  • एयर-शो के लिए वायुसेना के स्पेशल जेट्स रायपुर पहुंचे, आसमान पर दिखेगा सूर्यकिरण का नजारा…

    एयर-शो के लिए वायुसेना के स्पेशल जेट्स रायपुर पहुंचे, आसमान पर दिखेगा सूर्यकिरण का नजारा…

    रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर राजधानी रायपुर में 5 नवंबर को होने वाले एयर शो के लिए भारतीय वायुसेना के स्पेशल जेट्स रायपुर पहुंच चुके हैं। ये जेट्स आगामी 5 नवंबर को नया रायपुर (अटल नगर) में होने वाले एयर शो में हिस्सा लेंगे।
    एयर शो में भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम अपने दमदार करतबों से आसमान में अद्भुत नजारे पेश करेगी। हॉक जेट विमानों से लैस यह टीम अपने सटीक फॉर्मेशन और रोमांचक एरियल डिस्प्ले के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है।

    5 नवंबर को होगा सूर्यकिरण एयरोबेटिक शो

    भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम और आकाश गंगा पैराट्रूपर टीम पहली बार रायपुर के आसमान में अपने अद्भुत करतब दिखाएगी। यह ऐतिहासिक एयर शो नवा रायपुर के सेंध तालाब के ऊपर आयोजित होगा, जहां हजारों लोग वायुसेना के शौर्य और तिरंगे की झिलमिलाती छटा का नजारा देख सकेंगे।

    वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि 4 नवंबर को रिहर्सल और 5 नवंबर की सुबह 10 बजे मुख्य कार्यक्रम होगा। सूर्यकिरण टीम के 9 फाइटर जेट्स करीब 40 मिनट तक लगातार आसमान में करतब दिखाएंगे। इनमें “बॉम्ब बर्स्ट”, “हार्ट इन द स्काई” और “एरोहेड” जैसे फार्मेशन शामिल रहेंगे।

    पैराट्रूपर्स दिखाएंगे फ्री फॉल जंप

    शो की सबसे रोमांचक झलक होगी आकाश गंगा टीम का प्रदर्शन, जिसमें कमांडो 10 हजार फीट की ऊंचाई से फ्री फॉल जंप करेंगे। यह वही तकनीक है, जिसे दुनिया की स्पेशल फोर्स गुप्त अभियानों में अपनाती हैं। अधिकारियों के मुताबिक रायपुर के लोग पहली बार इतने करीब से सूर्यकिरण टीम और पैराट्रूपर्स के शौर्य का गवाह बनेंगे।

  • गौरव अग्रवाल बने सीए..बढ़ाया नगर का मान..

    गौरव अग्रवाल बने सीए..
    बढ़ाया नगर का मान..


    खरसिया। नगर के मेधावी छात्र गौरव अग्रवाल ने सीए की परीक्षा में पूरे भारत मे 42 वां स्थान प्राप्त कर नगर का मान बढ़ाया है।
    गौरतलब है कि खरसिया के प्रतिष्ठित फर्म रामअवतार मुकेश कुमार अमलडीहा के मुकेश अग्रवाल के पुत्र गौरव अग्रवाल प्रारम्भ से ही मेधावी छात्र रहे हैं। गौरव की प्रारंभिक शिक्षा अमलडीहा, शंकराचार्य स्कूल तथा छाल के डीएवी स्कूल में हुई है। गौरव अग्रवाल ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक में 42 वां स्थान प्राप्त कर पूरे खरसिया नगर को गौरान्वित किया है। गौरतलब है कि गौरव ने अपने प्रथम प्रयास में ही यह सफलता प्राप्त की है। गौरव की इस चमकीली सफलता पर उनके पिता मुकेश अग्रवाल, माता श्रीमती रेनू अग्रवाल, परिजनों सहित गुरुजनों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। गौरव अग्रवाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता एवम गुरुजनों को दिया है।

  • नेहा बनी चार्टर्ड अकाउंटेंट, अग्र समाज और खरसिया का बढ़ाया मान…

    नेहा बनी चार्टर्ड अकाउंटेंट, अग्र समाज और खरसिया का बढ़ाया मान…



    खरसिया निवासी विष्णु प्रसाद अग्रवाल और उमा अग्रवाल की सुपुत्री नेहा अग्रवाल ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा उत्तीर्ण की

    नेहा की प्रारंभिक शिक्षा से लेकर 10वीं तक की पढ़ाई सेंट जॉन्स इंग्लिश मीडियम स्कूल खरसिया में हुई। वर्ष 2015 में 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। वर्ष 2017 में डी ए वी पब्लिक स्कूल छाल खरसिया से 12 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। वर्ष 2020 में गर्ल्स आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज खरसिया से बी कॉम की परीक्षा उत्तीर्ण की। वर्ष 2025 में नेहा ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा उत्तीर्ण की।

    चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई के दौरान नेहा की आर्टिकलशिप मानस बंसल एंड कंपनी, खरसिया एवं विशेष अग्रवाल एंड एसोसिएट्स, रायपुर के यहां हुई।

    कड़ी मेहनत और लगन के बल पर खरसिया की सुपुत्री नेहा अग्रवाल ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर समूचे खरसिया अग्रवाल समाज एवं खरसिया नगर का नाम रोशन किया है।

    इस उपलब्धि पर पूरे परिवार, समाज और  नगर वासियों ने बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

  • चोरी हुआ ट्रैक्टर महज 48 घंटे में बरामद..चौकी पुलिस की बड़ी सफलता..

    चोरी हुआ ट्रैक्टर महज 48 घंटे में बरामद..
    चौकी पुलिस की बड़ी सफलता..

    खरसिया। पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में चौकी खरसिया प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी के नेतृत्व में खरसिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हमालपारा से चोरी हुए ट्रैक्टर की बरामदगी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

    घटना का विवरण: प्रार्थी सौरभ अग्रवाल पिता श्री श्यामसुंदर अग्रवाल (उम्र 34 वर्ष, निवासी हमालपारा खरसिया) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पास महिन्द्रा ट्रैक्टर 245 NBP (रंग लाल, रजिस्ट्रेशन क्रमांक CG13D1197) है, जो उनके मित्र अजय भारती (निवासी खरसिया) का है। दिनांक 29 अक्टूबर 2025 की रात लगभग 8 बजे ट्रैक्टर घर के बाहर खड़ी थी, किंतु अगले दिन सुबह 6 बजे देखा तो ट्रैक्टर गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी कोई पता नहीं चलने पर उन्होंने चोरी की रिपोर्ट चौकी खरसिया में अप० क० 563/2025 धारा-303(2) बीएनएस.दर्ज कराई।

    पुलिस की कार्रवाई: मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर क्षेत्र के कुछ युवकों से पूछताछ की। पूछताछ में तीन युवकों ने अपराध करना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं —
    1. विकम कसेर पिता राधेश्याम कसेर (उम्र 24 वर्ष), निवासी लालाधुर्वा गुडेली थाना सारंगढ़, हाल मुकाम टेमटेमा थाना खरसिया
    2. रामप्रसाद सारथी पिता श्यामलाल सारथी (उम्र 22 वर्ष), निवासी तरेकेला थाना छाल
    3. कपूर कुमार केरकेट्टा पिता झगरू केरकेट्टा (उम्र 31 वर्ष), निवासी कुडेकेला थाना छाल, जिला रायगढ़


    पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 29 अक्टूबर की रात मिलकर प्रार्थी के घर के पास खड़े ट्रैक्टर को चोरी किया था। आरोपी विकम कसेर ने बताया कि वे घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (Honda Livo CG12BL6460) पर सवार होकर साथियों के साथ पहुंचे थे। ट्रैक्टर चोरी करने के बाद उसे मंगलबाजार के पास झाड़ी में छुपा दिया गया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल को मौके पर गवाहों के समक्ष बरामद कर जप्त किया।


    पुलिस टीम: चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक अमित तिवारी, प्रधान आरक्षक अनंत तिवारी (360), महिला प्रधान आरक्षक ममता मिंज (187), आरक्षक साविल चंद्रा (902), डमरूधर पटेल (803) एवं सिदार सिंह (292) की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।

    निरीक्षक अमित तिवारी ने बताया कि “खरसिया पुलिस का लक्ष्य हर नागरिक की सुरक्षा और संपत्ति की रक्षा सुनिश्चित करना है। चोरी जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में लगातार गश्त और निगरानी जारी है।” पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

  • छत्तीसगढ़ के बेरोज़गार इंजीनियरों के साथ अन्याय – पावर कंपनियों में जे.ई. से ए.ई. पदोन्नति कोटा घटाने का निर्णय गलत…

    छत्तीसगढ़ के बेरोज़गार इंजीनियरों के साथ अन्याय – पावर कंपनियों में जे.ई. से ए.ई. पदोन्नति कोटा घटाने का निर्णय गलत…

    छत्तीसगढ़ की पावर कंपनियों में लिए गए हालिया निर्णय से प्रदेश के इंजीनियरों और बेरोज़गार युवाओं के भविष्य पर गहरा संकट खड़ा हो गया है। CSPDCL में 4 सितम्बर 2025 से और CSPGCL में मई 2025 से जे.ई. से ए.ई. पदोन्नति का कोटा घटाकर लागू कर दिया गया है।

    जहाँ CSPTCL में पहले से ही मात्र 20% पदोन्नति कोटा लागू है, जिसे बढ़ाकर 70% किया जाना चाहिए था, वहीं उल्टा कदम उठाते हुए CSPDCL और CSPGCL में भी पदोन्नति कोटा घटा दिया गया।

    निर्णय से होने वाले नुकसान

    कोटा घटाने से जे.ई. को पदोन्नति पाने के लिए अब 25 वर्ष से अधिक का लंबा इंतज़ार करना पड़ेगा।

    आने वाले वर्षों में असिस्टेंट इंजीनियर (AE) के सैकड़ों पद स्वतः रिक्त हो रहे हैं, जिनकी भर्ती तो स्वाभाविक रुप से होनी ही है। ऐसे में कोटा घटाना पूरी तरह अन्यायपूर्ण और अनावश्यक है।

    यदि CSPDCL और CSPGCL का कोटा यथावत 70% रखा जाए और CSPTCL में भी 70% किया जाए, तो आने वाले वर्ष में पावर कंपनियाँ लगभग 300 जूनियर इंजीनियरों की भर्ती कर सकती हैं। इससे छत्तीसगढ़ के स्थानीय बेरोज़गार युवाओं को सीधा फायदा होगा। जे.ई. भर्ती केवल छत्तीसगढ़ के स्थानीय अभ्यर्थियों से होती है, जबकि ए.ई. की भर्ती में बाहरी राज्यों के
    अभ्यर्थियों को भी अवसर मिलता है।

    इस आदेश से स्थानीय युवाओं का हक़ छीना जा रहा है और बाहरी उम्मीदवारों को लाभ पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।
    इससे न केवल युवाओं के अवसर कम होंगे बल्कि पूरी पावर कंपनी का भविष्य भी अंधकारमय हो जाएगा।
    इस निर्णय से कंपनी पर लगभग 168 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार भी पड़ेगा।

    एसोसिएशन की आपत्तियाँ

    डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन का कहना है कि-

    1. यह निर्णय छत्तीसगढ़ के हजारों बेरोज़गार इंजीनियरों के साथ सीधा छलावा है।

    2. विभाग उच्च पदों पर बाहरी अभ्यर्थियों की भर्ती को प्राथमिकता दे रहा है, जो प्रदेश के युवाओं के साथ अन्याय है।

    3. पावर कंपनियों की समस्या का समाधान प्रमोशन कोटा घटाकर नहीं, बल्कि स्थानीय स्तर पर भर्ती और पदोन्नति बढ़ाकर किया जा सकता है।

    विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ. रमन सिंह जी से मुलाक़ात

    डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल रायपुर कार्यालय में माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन
    सिंह जी से मुलाक़ात कर विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही प्रमोशन हेतु डी. पी. सी. हो चुके कनिष्ठ अभियंताओं का पदोन्नति आदेश जल्द जारी करने हेतु निवेदन किया गया। इस प्रतिनिधिमंडल में संघ के अध्यक्ष श्री बी.बी. जायसवाल एवं प्रांतीय महासचिव श्री समीर पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।
    माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी ने प्रतिनिधिमंडल की चिंताओं को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि-
    छत्तीसगढ़ के बेरोज़गार इंजीनियरों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

    साथ ही प्रमोशन हेतु रुके कनिष्ठ अभियंताओं का पदोत्रति आदेश जल्द जारी कराने हेतु चेयरमैन से बात करने का आश्वासन दिया गया।

    सी एस ई बी डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन

  • श्रीमती मंजू गोयल का निधन…

    श्रीमती मंजू गोयल का निधन…



    खरसिया। नगर के प्रतिष्ठित फर्म ओमप्रकाश अग्रवाल बरतूंगा वाले (जय बालाजी ट्रेडर्स) के पुत्र उमेश अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती मंजू देवी गोयल का आकस्मिक निधन दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को हो गया, वे लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अनिल अग्रवाल की भाभी थी। श्रीमती मंजू गोयल विगत कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहने वाली मंजू गोयल बहुत मिलनसार महिला थीं। मौहापाली रोड़ स्थित स्थानीय मुक्तिधाम में इनका अंतिम संस्कार किया गया जहां इनके बड़े पुत्र आलोक गोयल ने इन्हें मुखाग्नि दी।इनके निधन से नगर में शोक व्याप्त है, इनकी अंतिम यात्रा में प्रेस क्लब, लायंस क्लब सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ नगर के अन्य गणमान्य नागरिकों ने शामिल होकर श्रद्धान्जलि अर्पित की। श्रीमती मंजू गोयल की आत्मा की शांति के लिए स्थानीय अग्रसेन भवन में 17 अक्टूबर 2025 दिन शुक्रवार को एक दिवसीय बैठक रखी गयी है।

  • वी क्लब खरसिया सिटी ने अटल आवास के निवासियों को बांटी दीपोत्सव की सामग्री…

    वी क्लब खरसिया सिटी ने अटल आवास के निवासियों को बांटी दीपोत्सव की सामग्री…

    खरसिया। वी क्लब खरसिया सिटी की सदस्यों ने दीपावली के पावन अवसर पर अटल आवास क्षेत्र के निवासियों के लिए एक विशाल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।
       क्लब द्वारा वृहद मात्रा में मिट्टी के दिये, तेल, बाती, मिठाई, पटाखे और माचिस जैसी आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया, जिससे क्षेत्र के लगभग 100 परिवारों को त्योहार मनाने में सहायता मिली। क्लब की इस पहल की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है। उक्त कार्यक्रम में वी दुर्गा अग्रवाल वी रीता फोटवानी, वी मनदीप सलूजा, वी ललिता अग्रवाल, वी सुधा अग्रवाल, वी अनिता अग्रवाल, वी उमा गोयल,वी बीना राय, वी सपना अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

  • कलेक्टर एसपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस..जानिए किन जिलों के एसपी को CM ने लगाई फटकार…

    कलेक्टर एसपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस..
    जानिए किन जिलों के एसपी को CM ने लगाई फटकार…

    खरसिया। छत्तीसगढ़ में आयोजित कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य की कानून-व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने इस दौरान विशेष रूप से साइबर अपराध और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

    उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के साथ बढ़ रहे साइबर अपराधों और नशे के नेटवर्क के खिलाफ समन्वित और निरंतर कार्रवाई करें। बैठक में गृह मंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव विकास शील, अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सभी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक, जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक उपस्थित थे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि साइबर अपराध आज समाज और अर्थव्यवस्था दोनों के लिए चुनौती बन चुका है। अपराधियों के तौर-तरीके लगातार बदल रहे हैं, ऐसे में पुलिस को आधुनिक तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि आम जनता को जागरूक करने के लिए निरंतर साइबर अवेयरनेस अभियान चलाए जाएं ताकि लोग ठगी, फिशिंग, ओटीपी फ्रॉड और अन्य ऑनलाइन धोखाधड़ी से बच सकें।

    उन्होंने कहा कि साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि लोग किसी भी ऑनलाइन ठगी या अपराध की सूचना तत्काल दे सकें। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य में वर्तमान में 5 साइबर थाने संचालित हैं और 9 नए साइबर थानों का संचालन शीघ्र शुरू किया जाएगा। इससे डिजिटल अपराधों की जांच और नियंत्रण में तेजी आएगी।

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि साइबर अपराध से निपटने के लिए अंतर्विभागीय समन्वय बेहद जरूरी है। पुलिस, बैंकिंग सेक्टर, दूरसंचार कंपनियों और आईटी विभाग के बीच सतत सहयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि स्कूल-कॉलेजों और पंचायत स्तर पर भी साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं ताकि समाज के हर वर्ग तक सही जानकारी पहुंच सके।

    बैठक में मुख्यमंत्री ने नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के व्यापार पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि नशे का प्रसार न केवल युवाओं के भविष्य को नष्ट करता है बल्कि इससे अन्य अपराधों को भी बढ़ावा मिलता है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पुलिस विभाग राज्य भर में विशेष अभियान चलाकर नशे के कारोबार पर कठोर कार्रवाई करे।

    धर्मांतरण और चंगाई सभाओं पर रोक के निर्देश

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार धर्मांतरण की घटनाएं और चंगाई सभाओं के आयोजन की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को ऐसे आयोजनों पर तत्काल रोक लगाने की जरूरत है। साय ने साफ निर्देश दिए – “धर्मांतरण की कोशिशें प्रदेश की सामाजिक समरसता को तोड़ने का प्रयास हैं।

    जिला प्रशासन और पुलिस इसे गंभीरता से लें और सख्त कार्रवाई करें। “सीएम ने सरगुजा जिले का जिक्र करते हुए नाराजगी जताई कि “धर्मांतरण और बांग्लादेशी घुसपैठ” से जुड़ा एक भी केस दर्ज क्यों नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यदि इस तरह की गतिविधियां अनदेखी होती रहीं, तो राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो जाएगी।

    कोरबा, राजनांदगांव और धमतरी के एसपी पर सख्त नाराजगी

    बैठक में मुख्यमंत्री ने चार जिलों के एसपी-कोरबा, राजनांदगांव और धमतरी, महासमुंद की कार्यप्रणाली पर सीधा सवाल उठाया। कोरबा जिले में हाल ही में हुए खदान मर्डर केस और फ्लोरामैक्स प्रकरण का उल्लेख करते हुए साय ने कहा कि ऐसी घटनाएं पुलिस की लापरवाही का परिणाम हैं। उन्होंने कहा- “एसपी के जूतों की धमक शहर में सुनाई देनी चाहिए।

    अपराधियों में पुलिस का खौफ होना चाहिए, ना कि जनता में डर।”

    सीएम ने चेतावनी दी कि छोटे अपराधों को नजरअंदाज करना भविष्य में बड़े अपराधों को जन्म देता है। उन्होंने कहा कि “छोटे अपराधों पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए, तभी समाज में शांति बनी रहेगी।”

    सीएम का दो टूक संदेश मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी – “अगर पुलिस और प्रशासन में तालमेल नहीं होगा, तो आने वाले समय में गंभीर परिणाम देखने को मिलेंगे। जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    सभी जिलों के कलेक्टर-एसपी अपने दायित्व को समझें और अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं।” बैठक के अंत में सीएम ने साफ कहा कि कानून व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    बैठक के अंत में मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों से कहा कि कानून-व्यवस्था की मजबूत स्थिति किसी भी राज्य के विकास की आधारशिला है। इसलिए, हर जिला प्रशासन को सक्रिय और जवाबदेह रहना होगा। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध और नशे के खिलाफ सरकार की नीति जीरो टॉलरेंस की है और इस दिशा में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  • IPS पूरन सुसाइड मामले में एक्शन, पद से हटाए गए रोहतक SP… फाइनल नोट में था नाम…

    IPS पूरन सुसाइड मामले में एक्शन, पद से हटाए गए रोहतक SP… फाइनल नोट में था नाम…

    हरियाणा सरकार ने शनिवार को रोहतक के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया का तबादला कर दिया. कुछ दिन पहले ही आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी. खुदकुशी से पहले उन्होंने एक नोट छोड़ा था. इस नोट में बिजारनिया सहित आठ वरिष्ठ पुलिसकर्मियों पर “जाति-आधारित भेदभाव, मानसिक उत्पीड़न, सार्वजनिक अपमान और अत्याचार” का आरोप लगाया गया था.

    एक आधिकारिक आदेश के अनुसार आईपीएस अधिकारी सुरिंदर सिंह भोरिया को रोहतक का नया एसपी नियुक्त किया गया है और बिजारनिया की नियुक्ति का आदेश अलग से जारी किया जाएगा. 2001 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी वाई पूरन कुमार (52) ने मंगलवार को सेक्टर 11 स्थित अपने आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी.

    पूरन की पत्नी ने की एफआईआर में संसोधन की मांग

    पूरन के परिवार वालों ने आईपीएस अधिकारी के शव का पोस्टमार्टम कराने की अनुमति नहीं दी है. उनका शव 5 दिनों से शवघर में रखा गया है. वहीं मृतक पुलिसकर्मी की नौकरशाह पत्नी ने एफआईआर में अधूरी जानकारी पर सवाल उठाया है. मृतक पुलिस अधिकारी की पत्नी, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमनीत पी कुमार ने एफआईआर में “सभी आरोपियों के नाम सटीक रूप से दर्शाने” के लिए संशोधन की मांग की है.

    जांच के लिए गठित की गई कमेटी

    चंडीगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को ‘आत्महत्या’ मामले की जांच” के लिए छह सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया. चंडीगढ़ के आईजी पुष्पेंद्र कुमार एसआईटी का नेतृत्व करेंगे. वहीं, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) के अध्यक्ष किशोर मकवाना ने शाम को सेक्टर 24 स्थित अपने आवास पर अमनीत पी कुमार और उनके परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की. बाद में पत्रकारों से कहा, “मैं परिवार का दर्द साझा करने आया हूं. मैं उन्हें यह भी बताने आया हूं कि उन्हें पूरा न्याय मिलेगा.

    पत्नी ने न्याय मिलने तक पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार

    चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर को लिखे एक पत्र में अमनीत पी. कुमार ने एफआईआर में जोड़ी गई “एससी/एसटी एक्ट की कमजोर धाराओं” में संशोधन की भी मांग की है. पुलिस अधिकारी की पत्नी ने “न्याय मिलने” तक अपने पति के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है.

    चंडीगढ़ पुलिस ने गुरुवार देर शाम मृतक पुलिस अधिकारी के एक फाइनल सुसाइड नोट के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी/एसटी एक्ट की कुछ धाराओं के आरोपों के साथ एक एफआईआर दर्ज की. मृतक पुलिस अधिकारी ने कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नाम लिए थे और विशेष रूप से हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर और रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजारनिया पर उत्पीड़न का उल्लेख किया था.