Blog

  • रायगढ़: मजदूरों से कथित अवैध वसूली के मामले में 12 लोगों पर एफआईआर दर्ज

    रायगढ़: मजदूरों से कथित अवैध वसूली के मामले में 12 लोगों पर एफआईआर दर्ज

    छाल थाना में जबरन वसूली और आपराधिक मिलीभगत सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज, पुलिस जांच जारी

    रायगढ़। जिले के छाल थाना क्षेत्र में मजदूरों से कथित अवैध वसूली के मामले में पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामला एसईसीएल छाल खदान क्षेत्र में कार्यरत ठेका कंपनी के कर्मचारियों से कथित रूप से सुरक्षा के नाम पर धन वसूली से जुड़ा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    चालक की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

    पुलिस के अनुसार, आर.के.एस. ठेका कंपनी के वाहन चालक बाबूदास महंत की शिकायत पर छाल थाना में अपराध दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कुछ लोग मजदूरों और वाहन चालकों से कथित रूप से हर माह राशि की वसूली करते थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5) तथा 308(2) सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

    12 लोगों को बनाया गया नामजद आरोपी

    एफआईआर में अजय सिंह ठाकुर, बलिन्द्र सिंह, बोधन चौहान, रामकुमार जांगड़े, पुष्पलदास महंत, संजय पटेल, देवेंद्र कर्ष, चूड़ामणि राठिया, ऋतुराज सिंह, दुर्गा डनसेना, नरेंद्र निषाद और घनश्याम डनसेना को नामजद आरोपी बनाया गया है।

    पुलिस कर रही मामले की जांच

    पुलिस का कहना है कि दर्ज शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। विवेचना के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

  • CG Harassment Case: धमकी, दुर्व्यवहार और प्रताड़ना’ के आरोपों से घिरे कृषि विभाग के अधिकारी, महिला आयोग हुआ सख्त, निलंबन की कर दी सिफारिश

    CG Harassment Case: धमकी, दुर्व्यवहार और प्रताड़ना’ के आरोपों से घिरे कृषि विभाग के अधिकारी, महिला आयोग हुआ सख्त, निलंबन की कर दी सिफारिश

    CG Harassment Case: छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई में कृषि विभाग से जुड़ा एक मामला चर्चा का विषय बन गया।  जिसमें महिला कर्मचारियों ने एक प्रभारी अधिकारी पर कार्यस्थल पर दुर्व्यवहार, अभद्र व्यवहार और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।

    CG Harassment Case: छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई में कृषि विभाग से जुड़ा एक मामला चर्चा का विषय बन गया।  जिसमें महिला कर्मचारियों ने एक प्रभारी अधिकारी पर कार्यस्थल पर दुर्व्यवहार, अभद्र व्यवहार और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की सुनवाई के बाद आयोग ने संबंधित अधिकारी के निलंबन की अनुशंसा की है।

    32 मामलों की हुई सुनवाई

    छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने सरगुजा संभाग के सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों से जुड़े कुल 32 प्रकरणों की संयुक्त जनसुनवाई की। सुनवाई के दौरान 15 मामलों का निराकरण किया गया, जबकि अन्य मामलों में आवश्यक निर्देश और अनुशंसाएं जारी की गईं।

    महिला कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप

    सुनवाई के दौरान कृषि विभाग से जुड़े एक मामले में कई महिला कर्मचारियों ने लखनपुर में पदस्थ प्रभारी एसएडीओ (सीनियर एग्रीकल्चर डेवलपमेंट ऑफिसर) विनायक पाण्डेय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला कर्मचारियों का आरोप है कि अधिकारी द्वारा कार्यस्थल पर अभद्र व्यवहार किया जाता था, अनावश्यक दबाव बनाया जाता था और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। शिकायत में यह भी कहा गया कि कर्मचारियों से निर्धारित कार्य समय से इतर भी काम कराया जाता था तथा विरोध करने पर धमकी और अपमानजनक व्यवहार का सामना करना पड़ता था।

    सुनवाई में नहीं पहुंचे अधिकारी

    महिला आयोग की सुनवाई के दौरान विनायक पाण्डेय उपस्थित नहीं हुए। आयोग ने मामले को गंभीर मानते हुए उनके तत्काल निलंबन की अनुशंसा की है। साथ ही उपसंचालक कृषि, अंबिकापुर को विभागीय जांच कराने और नियमानुसार आगे की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। आयोग ने जांच पूरी कर दो माह के भीतर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा है।

    महिला आयोग अध्यक्ष ने क्या कहा?

    महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने बताया कि 5 से 6 महिला कर्मचारियों ने लिखित शिकायत देकर प्रभारी अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायतों में दुर्व्यवहार, गाली-गलौज, धमकी देने और मानसिक प्रताड़ना जैसे आरोप शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सुनवाई के दौरान संबंधित अधिकारी अनुपस्थित रहे, जिसके बाद आयोग ने मामले को गंभीर मानते हुए उनके निलंबन की अनुशंसा की है।

    कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त रुख

    महिला आयोग ने स्पष्ट किया है कि कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार या उत्पीड़न को गंभीरता से लिया जाएगा। आयोग का कहना है कि सभी महिला कर्मचारियों को सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य वातावरण उपलब्ध कराना प्रत्येक विभाग की जिम्मेदारी है। फिलहाल मामले में विभागीय जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

  • खरसिया का बेटा बना छत्तीसगढ़ का सरताज: CG PET 2026 में रिजित कुमार राठौर ने पूरे प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान

    खरसिया का बेटा बना छत्तीसगढ़ का सरताज: CG PET 2026 में रिजित कुमार राठौर ने पूरे प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान

    खरसिया। नगर के वार्ड क्रमांक 6, पनखतिया तालाब पार निवासी रिजित कुमार राठौर ने छत्तीसगढ़ प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट (CG PET) 2026 में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर खरसिया का नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा दिया है। रिजित की इस अभूतपूर्व सफलता से पूरे नगर में खुशी और गर्व का माहौल है।
    कड़ी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर रिजित ने हजारों प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए प्रदेश में टॉप रैंक हासिल की। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे खरसिया और रायगढ़ जिले को गौरवान्वित किया है।
    रिजित की सफलता यह साबित करती है कि प्रतिभा किसी बड़े शहर की मोहताज नहीं होती। छोटे शहर और साधारण परिवेश से निकलकर भी युवा अपनी मेहनत के बल पर बड़े मुकाम हासिल कर सकते हैं।
    नगरवासियों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों ने रिजित कुमार राठौर को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

  • प्रदेश स्तरीय राठौर समाज छात्र व छात्रा सम्मान समारोह सम्पन्न…

    प्रदेश स्तरीय राठौर समाज छात्र व छात्रा सम्मान समारोह सम्पन्न…




    खरसिया। क्षत्रिय राठौर समाज जिला रायगढ़ द्वारा आयोजित मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह 2026 का भव्य एवं गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष पवन राठौर (क्षत्रिय राठौर समाज, छत्तीसगढ़) थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विनोद चंद राठौर, राजेन्द्र पालू राठौर एवं परीक्षित राठौर (संरक्षक, क्षत्रिय राठौर समाज छत्तीसगढ़) तथा शशिकांत राठौर (जिला अध्यक्ष, क्षत्रिय राठौर समाज रायगढ़) उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम का शुभारंभ राठौर समाज के आराध्य भगवान श्रीराम एवं वीर योद्धा दुर्गादास राठौर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं सम्मान के साथ किया गया।

    समारोह में क्षत्रिय राठौर समाज जिला रायगढ़ द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले समाज के सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर अभिभावकों एवं समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

    मुख्य अतिथि पवन राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के सम्मान समारोह विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन एवं प्रेरणा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज की प्रगति का सबसे सशक्त माध्यम है तथा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समाज को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करता है।

    विशिष्ट अतिथियों ने भी विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं उच्च संस्कारों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया तथा समाज द्वारा किए जा रहे इस प्रयास की सराहना की।

    कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी मंच संचालन भोज राठौर एवं राजेश्वर राठौर द्वारा किया गया। समारोह में समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

  • राघव ने जिता अबेकस चैंपियनशिप का खिताब…

    राघव ने जिता अबेकस चैंपियनशिप का खिताब…


    खरसिया। नगर के होनहार छ़ात्र राघव अग्रवाल ने अबेकस विजुअल के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर नगर का मान बढ़ाया है तथा अपने माता पिता को गौरान्वित किया है।
    गौरतलब है कि रायगढ़ के अग्रोहा धाम में विगत 07 जून को राज्य स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी, जिसमें रायपुर, बिलासपुर, अम्बिकापुर, बिल्हा, सरसींवा, रायगढ़, खरसिया के बच्चों ने भाग लिया था। उक्त प्रतियोगिता में अबेकस विजुअल में रायगढ़ जिंदल स्कूल कक्षा 7वी के छ़ात्र राघव अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रारंभ से ही मेधावी छ़ात्र रहे मास्टर राघव अग्रवाल खरसिया के विद्युत ठेकेदार विकास अग्रवाल तथा नीतू अग्रवाल के पुत्र हैं। परिजनों, गुरूजनों एवं मित्रों ने मास्टर राघव की सफलता पर उन्हे बधाई देते हुये उनके उज्जव भविष्य की कामना की है। राघव अग्रवाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा श्याम सुंदर अग्रवाल , दादी श्रीमती उमा देवी अग्रवाल नानी सुषमा देवी तथा शिक्षक रामकुमार होटा को दिया है।

  • विधायक और तहसीलदार विवाद : MLA टोप्पो के दो 2 समर्थकों ने किया सरेंडर, थाने से ही चेकलिस्ट पर छोड़ा गया

    विधायक और तहसीलदार विवाद : MLA टोप्पो के दो 2 समर्थकों ने किया सरेंडर, थाने से ही चेकलिस्ट पर छोड़ा गया

    सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो बनाम नायब तहसीलदार विवाद में बुधवार को 2 समर्थकों ने सीतापुर थाने में सरेंडर किया। पुलिस ने दोनों समर्थकों को चेकलिस्ट पर छोड़ दिया।

    अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो बनाम नायब तहसीलदार विवाद में बड़ी खबर सामने आई है। बुधवार को विधायक रामकुमार टोप्पो के 2 समर्थकों ने सीतापुर थाने में सरेंडर किया। पंकज गुप्ता और नाजिम रजा के थाने में सरेंडर करने के बाद पुलिस ने दोनों समर्थकों को चेकलिस्ट पर छोड़ दिया।

    विधायक और समर्थकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राजस्व अधिकारी कर्मचारी हड़ताल पर थे। विधायक श्री टोप्पो के कहने पर समर्थकों ने थाना में सरेंडर किया। कलेक्टर एसपी और विधायक रामकुमार टोप्पो के बीच हई लंबी बातचीत के बाद दोनों युवकों ने सीतापुर थाने में सरेंडर किया। नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी और एसडीएम फगेश सिन्हा को सीतापुर से हटाने पर बात बनी। विधायक रामकुमार टोप्पो सहित उनके समर्थकों पर अपराध दर्ज  हुआ था।

    यह था पूरा मामला
    दरसअल, विधायक रामकुमार टोप्पो की बहन किसी काम से नायब तहसीलदार कार्यालय गई थीं। आज नायब तहसीलदार कार्यालय पहुंची तो उनकी अधिकारी से बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि, कथित रूप से तहसीलदार ने फ़ाइल फेंक दी और तू तड़ाक करते हुए महिला को निकल बाहर कर दिया। जिसके बाद तहसीलदार और समर्थकों के बीच हाथापाई हो गई। जिसके बाद दोनों पक्ष ने एक- दुसरे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

  • रील की सनक ने ली जान : रायगढ़ में 35 फीट ऊंचे पुल से नीचे माण्ड नदी में कूदा युवक.. मौत!

    रील की सनक ने ली जान : रायगढ़ में 35 फीट ऊंचे पुल से नीचे माण्ड नदी में कूदा युवक.. मौत!

    रायगढ़। सोशल मीडिया पर वायरल होने और वीडियो बनाने का शौक आजकल के युवाओं पर किस कदर हावी है, इसका एक बेहद दर्दनाक और रूह कंपा देने वाला नजारा हाल ही में देखने को मिला है। चंद सेकंड के रोमांच और कैमरे के सामने खुद को साबित करने की होड़ में एक 22 साल के नौजवान ने अपनी जिंदगी दांव पर लगा दी। नहाने के दौरान इस युवक के सिर पर स्टंट करने का ऐसा भूत सवार हुआ कि उसने एक ऊंचे पुल से सीधे मौत की छलांग लगा दी। किनारे खड़े दोस्त मोबाइल में वीडियो बनाते रहे और देखते ही देखते उनका साथी गहरे पानी में हमेशा के लिए विलीन हो गया।

    मंदिर दर्शन के बाद नदी में नहाने का बनाया था प्लान
    दिल दहला देने वाली यह पूरी घटना छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से सामने आई है। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के हाटी गांव का रहने वाला 22 वर्षीय जयसिंह अघरिया मंगलवार के दिन अपने दो दोस्तों होरीलाल और पिंटू निषाद के साथ अंबेटिकरा मंदिर घूमने निकला था। भगवान के दर्शन करने के बाद तीनों दोस्तों ने पास ही बहने वाली माण्ड नदी में नहाने का मन बनाया। पानी में अठखेलियां करते-करते जयसिंह को जाने क्या सूझी कि वह नदी पर बने अंबेटिकरा पुल के ऊपर चढ़ गया फिर उसे वहां रील बनाने की सूझी।

    कैमरा ऑन करवाया और लगा दी 35 फीट से छलांग
    पुल की ऊंचाई करीब 35 फीट थी और नीचे नदी का गहरा पानी। जयसिंह ने ऊपर से ही अपने दोस्तों को मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करने का इशारा किया। रोमांच के नशे में चूर उस युवक ने किसी खतरे की परवाह नहीं की। कैमरा ऑन होते ही उसने उस खौफनाक ऊंचाई से सीधे पानी में छलांग लगा दी। नीचे खड़े दोस्तों को लगा कि वह गोता लगाकर पानी चीरते हुए बाहर आ जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। छलांग लगाने के बाद पानी की सतह शांत हो गई और जयसिंह बाहर नहीं निकला। घबराए दोस्तों ने अनहोनी की आशंका के चलते खुद नदी में उतरकर अपने साथी को बहुत ढूंढा, लेकिन उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चला।

    22 घंटे तक चला रेस्क्यू, तब जाकर तैरती मिली लाश
    हादसे की भनक लगते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए धरमजयगढ़ पुलिस और गोताखोरों की टीम तुरंत वहां पहुंची। मंगलवार शाम से लेकर रात तक नदी का चप्पा-चप्पा छाना गया, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। बुधवार की सुबह से डीडीआरएफ की टीम ने मोर्चा संभाला और सर्च ऑपरेशन को तेज किया।


    22 घण्टे बाद मिली लाश
    रायगढ़ एएसपी अनिल सोनी द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी और पुख्ता तथ्यों के मुताबिक, लगातार 22 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार टीम को युवक की लाश पानी में तैरती हुई मिली। जवान बेटे का शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। महज एक वीडियो बनाने की सनक ने एक हंसते-खेलते परिवार को जिंदगी भर का दुख दे दिया है। पुलिस ने शव बरामद कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • छत्तीसगढ़ – शातिर ठग ने भाजपा विधायक को लगाया 10 हजार का चूना, ऐसे दिया ठगी को अंजाम…

    छत्तीसगढ़ – शातिर ठग ने भाजपा विधायक को लगाया 10 हजार का चूना, ऐसे दिया ठगी को अंजाम…

    छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी के मामले में रायपुर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में एक शातिर आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाया जा रहा है। मामले का खुलासा पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर करेगी।

    जानकारी के मुताबिक आरोपी ने फोन कॉल के जरिए खुद को भाजपा के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का निजी सहायक बताया था। उसने दावा किया कि वह भुवनेश्वर जा रहा है और रास्ते में ड्राइवर से विवाद होने के कारण मुश्किल में फंस गया है। इसी बहाने उसने डीजल भरवाने के लिए तत्काल पैसों की मांग की।

    आरोपी ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर कई भाजपा नेताओं के साथ तस्वीरें लगा रखी थीं, जिससे उसकी बात पर आसानी से भरोसा हो गया। शुरुआत में उसने 4500 रुपए मांगे, लेकिन परेशानी की बात सुनकर विधायक पुरंदर मिश्रा की ओर से जगन्नाथ मंदिर के सेवक नारायण मिश्रा के जरिए आरोपी के खाते में 10 हजार रूपए ट्रांसफर कर दिए गए।

    कुछ देर बाद आरोपी ने दोबारा पैसों की मांग की, जिसके बाद विधायक को शक हुआ। उन्होंने संबंधित नेता के कार्यालय में संपर्क कर जानकारी ली, तब पता चला कि उस नाम का कोई व्यक्ति वहां कार्यरत ही नहीं है। इसके बाद खम्हारडीह थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई।

    शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन ओडिशा में ट्रेस हुई, जिसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने इसी तरीके से और कितने लोगों को निशाना बनाया है।

    घटना के बाद विधायक पुरंदर मिश्रा ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान कॉल पर भरोसा करने से पहले संबंधित व्यक्ति से सीधे पुष्टि करना जरूरी है।

  • डॉ. रामविजय शर्मा के उत्कृष्ट कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ शासन के प्रमुख सचिव आईएएस सोनमणी बोरा ने लिखा पत्र कहा जनजातीय क्षेत्र में आपके कार्य प्रशंसनीय, राज्य स्तरीय कथानक अनुमोदन समिति के सदस्य भी हैं डॉ. रामविजय शर्मा. शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय की स्थापना में भी डॉक्टर शर्मा के विशेष योगदान की बात का जिक्र किया सोनमणि बोरा जी ने…

    डॉ. रामविजय शर्मा के उत्कृष्ट कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ शासन के प्रमुख सचिव आईएएस सोनमणी बोरा ने लिखा पत्र कहा जनजातीय क्षेत्र में आपके कार्य प्रशंसनीय, राज्य स्तरीय कथानक अनुमोदन समिति के सदस्य भी हैं डॉ. रामविजय शर्मा. शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय की स्थापना में भी डॉक्टर शर्मा के विशेष योगदान की बात का जिक्र किया सोनमणि बोरा जी ने…

    डॉ. रामविजय शर्मा के उत्कृष्ट कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ शासन के प्रमुख सचिव आईएएस सोनमणी बोरा ने लिखा पत्र कहा जनजातीय क्षेत्र में आपके कार्य प्रसंसनीय. राज्य स्तरीय कथानक अनुमोदन समिति के सदस्य भी हैं डॉ. रामविजय शर्मा



    छत्तीसगढ़ शासन के प्रमुख सचिव आईएएस सोनमणी बोरा ने शहीद वीर नारायण सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय नवा रायपुर अटल नगर छत्तीसगढ़ के राज्य स्तरीय कथानक अनुमोदन समिति के सदस्य एवं अंतरराष्ट्रीय शोधकर्ता। साहित्यकार डॉ रामविजय शर्मा को एक पत्र प्रेषित किया है 21 मई 2036 को प्रेषित पत्र में श्री सोमवारी बोरा ने कहा है कि आदरयीय डॉ. शर्मा जी, देश के माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा समय-समय पर संबोधन में स्वाधीनता संग्राम में ब्रिटिश हुकूमत के विरुद्ध जनजातीय समुदायों द्वारा किये गये संघर्षों से आने वाली पीढ़ी से परिचित कराये जाने हेतु स्थायी संग्रहालयों की परिकल्पना की गई। माननीय प्रधानमंत्री जी की परिकल्पना को साकार करते हुये छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति विकास विभाग द्वारा वर्ष 1774 से लेकर वर्ष 1939 तक राज्य के विभिन्न जनजातीय समुदायों एवं जननायकों द्वारा अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध समय-समय पर की गई क्रातियों पर आधारित “शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय” का निर्माण भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के सहयोग से किया गया है

    छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती के समारोह के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा 01 नवम्बर 2025 को नवा रायपुर अटल नगर में निर्मित भव्य, आधुनिक और वृहद संग्रहालय जिसमें डिजिटल अनुभवों की व्यवस्था की गयी है, का लोकार्पण कर संग्रहालय की कथावस्तु पर आधारित “आदि शौर्य छत्तीसगढ़ की जनजातीय गौरव गाथा का विमोचन किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति विकास विभाग द्वारा आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में राज्य की जनजातीय संस्कृति उनकी सांस्कृतिक विशिष्टताओं रीति-रिवाज, रहन-सहन, धार्मिक आस्था, मान्यताओं, विश्वासों उनके तीज-त्यौहारों, आर्थिक जीवन, आदिम पांरपरिक तकनीक आदि को समर्पित राज्य के प्रथम आदिवासी संग्रहालय की स्थापना की गयी है. जिसका शुभारंभ /उद्घाटन 14.05.2025 को माननीय मुख्यमंत्री जी छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा करते हुए छत्तीसगढ़ आदिवासी संग्रहालय के कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया गया है। शहीद वीर नारायण सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय के स्थापना में आपका सराहनीय योगदान रहा है। जिसके लिए विभाग आपका सदैव कृतज्ञ है। आपके यह योगदान को स्थायी रुप में इस पुस्तक में और फलक (Plaque) में कृतज्ञता स्वरूप अंकित किया गया हैब्रिटिश हुकूमत के विरुद्ध राज्य की जनजातीय क्रांतियों और जनजातीय जननायकों के शौर्य, पराक्रम और बलिदान को समर्पित “आदि शौर्य” एवं राज्य की जनजातीय सांस्कृतिक विरासत पर आधारित “छत्तीसगढ़ जनजातीय संग्रहालय” कॉफीटेबल बुक की 01-01 प्रतियों आपके अवलोकनार्थ कृतज्ञता सहित प्रेषित है।

  • रायपुर में आईपीएल सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़, 26 आरोपी गिरफ्तार, ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट का खुलासा…

    रायपुर में आईपीएल सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़, 26 आरोपी गिरफ्तार, ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट का खुलासा…

    रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने आईपीएल सीजन के दौरान संचालित हो रहे बड़े ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।


    रायपुर। अमरबेल की तरह फैल चुके आईपीएल क्रिकेट सट्टा में पांच थाना क्षेत्र के अलग-अलग क्रिकेट सट्टा में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट सेल की टीम ने कोलकाता, हरियाणा, झारखंड में दबिश देकर सट्टा के पांच पैनल को ध्वस्त करते हुए 26 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई पूर्व की कार्रवाई में पकड़े गए सटोरियों की निशानदेही पर की है। सटोरियों के कब्जे से पुलिस ने 18 लाख कैश के साथ 50 लाख रुपए का सामान जब्त किया है।

    पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने अलग-अलग थानों में दर्ज 18 प्रकरण की जांच कर अब तक 14 पैनल ध्वस्त करने में कामयाबी हासिल की है। अभी की कार्रवाई में पुलिस ने झारखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, हरियाणा, बिहार सहित प्रदेश के दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर, रायगढ़, बालोद व रायपुर जिले के 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    अब तक साढे चार करोड़ की संपत्ति जब्त
    सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस ने अब तक 18 प्रकरण में सौ सटोरियों को गिरफ्तार किया है। सटोरियों के कब्जे से एक करोड़ रुपए कैश के साथ साढ़े तीन करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की है। आईपीएल क्रिकेट शुरू होने के बाद से लेकर अब तक मैच के अंतिम सोपान तक पहुंचने के पहले पुलिस की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है। आईपीएल के दौरान एवं पूर्व में सट्टा पैनल नेटवर्क गिरोह को ध्वस्त किया गया है। साथ ही पहली बार पेमेंट गेटवे पर कार्रवाई की गई है।

    पूर्व में वर्तमान में इन पैनलों के खिलाफ कार्रवाई
    आईपीएल के दौरान जो लोग पैनल बनाकर सट्टा संचालित कर रहे थे, उन पैनल ऑपरेटरों के खिलाफ पुलिस ने जो कार्रवाई की है, उसकी सूची इस प्रकार से है-

    मंजीत सिंह, मोहिस सोमानी ग्रुप
    बाबू खेमानी ग्रुप
    नमन जग्गी, आयुष जैन एवं अंकित
    अग्रलवाल ग्रुप
    अमित जंघेल ग्रुप
    सोनू फतनानी ग्रुप
    अमन नत्थानी ग्रुप
    हर्ष नागदेव ग्रुप
    हरीश नायक ग्रुप
    लक्ष्मण एवं आशीष जाधव ग्रुप

    आईपीएल के पूर्व

    राखब देव पाहूजा ग्रुप
    रितेश गोविंदानी ग्रुप
    आकाश तांडी ग्रुप
    प्रतीक वाधवानी एवं सैन्की देवड़ा ग्रुप
    धरमू उर्फ धर्मेन्द्र पोहानी ग्रुप

    पकड़े जाने पर पैनल का नाम बदलकर संचालन
    आईपीएल क्रिकेट सट्टा संचालन करने वाले सटोरिए इतने शातिर हैं कि पैनल के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई की जानकारी मिलने पर पैनल से जुड़े अन्य सटोरिये अपने पूरे पैनल को किसी दूसरे पैनल में शिफ्ट कर देते थे या फिर पैनल का नाम बदलकर नए सिरे से सट्टा का संचालन करते हैं। ऐसे में ऑनलाइन सट्टा पर पूरी तरह से अंकुश लगाना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है।

    इन सटोरियों के खिलाफ की गई कार्रवाई

    तेलीबांधा के प्रकरण में बालोद के प्रदीप पटेल – हरियाणा, फरीदाबाद के निसान हटिया, बिलासपुर के राहुल शुक्ला, महाराष्ट्र, गोदिया के दीपेश डलवानी, बिलासपुर के लखन थावरानी, रायपुर के आकाश सिंह राजपूत उर्फ छोटू, रायपुर के लिखेश्वर साहू, बिहार, मकदोई के सुबोध राम, खरसिया के अमन नत्थानी, रायपुर के राम लालवानी

    न्यू राजेन्द्र नगर के प्रकरण में- रायपुर के सौरभ मुकीम, करण पिंजानी उर्फ किट्ट, शेख आसिफ, इमाम अहमद, झारखंड, देवधर के भैरव कुमार, राजीव कुमार, सिकंदर यादव, रविंद्र कुमार, भिलाई के गुरदेव सिंह

    तिल्दा नेवरा के प्रकरण में- तिल्दा के राहुल फतनानी, गौतम पंजवानी, किशन उर्फ सोनू हिंदुजा

    मौदहापारा के प्रकरण में- रायपुर के अजय उर्फ मोन्टू साहू, मुकेश जंघेल, अमित जंघेल, रवि डेंगवानी