Blog

  • डीजल कारें बनाना बंद करें कंपनियां नहीं तो बेचना हो जाएगा मुश्किल’, नितिन गडकरी का बड़ा बयान…

    डीजल कारें बनाना बंद करें कंपनियां नहीं तो बेचना हो जाएगा मुश्किल’, नितिन गडकरी का बड़ा बयान…


    केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सीआईआई के एक कार्यक्रम के दौरान डीजल को लेकर बड़ी
    बात कही है. गडकरी ने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि जल्द ही डीजल को अलविदा कह दीजिए।

    इतना ही नहीं मंत्री ने कार निर्माता कंपनियों से डीजल वाहनों का निर्माण बंद करने की भी अपील की है।

  • लोहारीडीह की घटना पर मुख्यमंत्री ने कबीरधाम कलेक्टर और एसपी को हटाया, घटना की मजिस्ट्रियल जांच के दिए गए निर्देश, रेंगाखार थाना प्रभारी और पूरा स्टॉफ बदला…

    लोहारीडीह की घटना पर मुख्यमंत्री ने कबीरधाम कलेक्टर और एसपी को हटाया, घटना की मजिस्ट्रियल जांच के दिए गए निर्देश, रेंगाखार थाना प्रभारी और पूरा स्टॉफ बदला…

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कवर्धा जिले में घटित दुर्भाग्यजनक घटना के मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने इस घटना के परिप्रेक्ष्य में पुलिसकर्मियों द्वारा ग्रामीणों से मारपीट किए जाने की घटना के चलते रेंगाखार थाने के निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक सहित वहां पदस्थ कुल 23 पुलिसकर्मियों को भी हटा दिया है।

      मुख्यमंत्री के निर्देश पर कबीरधाम जिले के कलेक्टर और एसपी को हटा दिया गया है। कबीरधाम के कलेक्टर जन्मेजय महोबे के स्थान पर गोपाल वर्मा को कबीरधाम जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव को हटाकर उनके स्थान पर राजेश कुमार अग्रवाल को पुलिस अधीक्षक पदस्थ किया गया है। 

    यहां यह उल्लेखनीय है कि कबीरधाम जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ आईपीएस विकास कुमार को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा दिए गए मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कबीरधाम द्वारा अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी निर्भय कुमार साहू को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है तथा उन्हें 30 दिवस के भीतर निर्धारित बिन्दुओं पर जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। 

    मुख्यमंत्री विष्णु देव ने कहा कि भविष्य में इस तरह की किसी भी प्रकार की घटना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा संबंधितों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • छाल में अंडरग्राउंड माइंस से कबाड़ की चोरी…

    छाल में अंडरग्राउंड माइंस से कबाड़ की चोरी…

    रायगढ़। छाल की बंद पड़ी भूमिगत खदान से कबाड़ चोरी का सिलसिला नहीं रुक रहा है। कुछ महीने पहले दो स्थानीय युवकों को पकड़ा गया था जिसके बाद बवाल हो गया था। अब एसईसीएल के सुरक्षाकर्मियों ने वाहन और ड्राइवर को कबाड़ समेत पकड़ा है। छाल की धरम खदान पहले अंडरग्राउंड थी। भूमिगत खदान से कोयला निकालना पूरा होने के बाद अब इसे खुली खदान में बदल दिया गया है। अंडरग्राउंड खदान में लोहे के बड़े स्ट्रक्चर अब भी मौजूद हैं जिस पर कबाडिय़ों की नजर है। देर रात को कबाड़ी इस खदान में घुसते हैं और लोहा काटकर ले जाते हैं। भूमिगत खदान में खुदाई के दौरान लोहे के पिलर भी निकल रहे हैं। इसे काटकर ले जाने का काम कबाड़ी कर रहे हैं।

    गुरुवार को एक ड्राइवर छोटा हाथी वाहन लेकर प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसा था। तभी एसईसीएल के सुरक्षा गाडूस ने दबिश देकर उसको पकड़ लिया। ड्राइवर का नाम शैलेंद्र राठिया निवासी चंद्रशेखरपुर बताया जा रहा है। पता चला है कि आरोपी ड्राइवर यहां से कबाड़ चुराकर रायगढ़ के बड़े कबाडिय़ों को बेचता है। यूजी माइंस में मौजूद लोहा उच्च क्वालिटी का है। इतने साल तक माइंस के अंदर होने के बावजूद उसकी अच्छी कीमत मिल रही है। इसीलिए कई लोग कबाड़ चोरी के काम में लगे हुए हैं। एसईसीएल के सुरक्षाकर्मियों ने ड्राइवर को पुलिस के सुपुर्द किया है।

  • संबलपुर-झारसुगुड़ा का पूरा कबाड़ खप रहा पूंजीपथरा के प्लांटों में…

    संबलपुर-झारसुगुड़ा का पूरा कबाड़ खप रहा पूंजीपथरा के प्लांटों में…

    जीएसटी ने पकड़े चार ट्रक जिसमें कबाड़ लोड, वैध दस्तावेज ही नहीं, फ्लाइएश की चार गाडिय़ां भी पकड़ाई

    रायगढ़। कबाड़ का कारोबार बहुत तेजी से फैल चुका है। दूसरे जिलों और पड़ोसी राज्यों से बेरोकटोक ट्रक आ रहे हैं और प्लांटों में डिलीवरी दे रहे हैं। जीएसटी की टीम ने स्टेट जीएसटी की टीम ने ऐसे चार ट्रक कबाड़ के साथ जब्त किए हैं। कबाड़ का कमाऊ कारोबार अब रायगढ़ जिले का हिस्सा बन चुका है। उद्योगों से चोरी हो रहे स्क्रैप की डिमांड रोलिंग मिलों और स्पंज आयरन प्लांटों में भी है। इसी वजह से कबाड़ के कारोबारी पनपे और अब यह बेहद शक्तिशाली गिरोह बन चुका है। केवल रायगढ़ ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों से भी कबाड़ की आवक जोरों पर है। इस पर कोई रोकटोक नहीं है क्योंकि यह अथाह कमाई का स्रोत बन चुका है।

    कबाड़ कारोबारियों की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि खरसिया का एक पावर प्लांट काटा गया लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई ही नहीं की। पुसौर के तड़ोला में एक राइस मिल कट गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब तो ओडिशा के झारसुगुड़ा और संबलपुर से भी कबाड़ की खेप रायगढ़ पहुंच रही है। स्टेट जीएसटी की टीम ने चार ट्रक कबाड़ जब्त किया है जो झारसुगुड़ा और संबलपुर से आया है। जानकारी मिली कि इसे पूंजीपथरा के स्पंज आयरन प्लांटों में डिलीवर करना था। इसमें कोई भी बिल नहीं मिला है। ट्रकों को जीएसटी टीम ने जब्त कर गाड़ी मालिकों को नोटिस दिया है। ड्राइवरों ने यह तो बताया कि कबाड़ कहां से आ रहा था, लेकिन डिलीवरी प्वाइंट का खुलासा नहीं किया।

    ओवरलोड फ्लाइएश वाली गाड़ी भी जब्त अब जीएसटी टीम मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी कार्रवाई करने लगी है। एक पावर प्लांट से निकली फ्लाई एश की दो ट्रकों को भी जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रक में एश ओवरलोड मिला। इसके अलावा सरिया से भरे ट्रक को भी जब्त किया गया है। इसमें ई-वे बिल नहीं मिला। स्टेट जीएसटी विभाग आगे की कार्रवाई कर रहा है।

  • कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने अपनी दुकान खोल बंद का किया आह्वान….

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने अपनी दुकान खोल बंद का किया आह्वान….

    एक तरफ कांग्रेस ने आज छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान कर घूम घूम कर खुली दुकानों को बंद कराया तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस जिलाध्यक्ष  खुद ही अपनी दुकान खोलकर अपनी ही पार्टी के आह्वान को धत्ता बताते दिखे।

    छत्तीसगढ़ में बंद का असर मिला जुला देखने को मिला,कहीं पूर्ण रूप से इसका समर्थन किया गया तो कहीं आंशिक लेकिन छत्तीसगढ़ के सक्ति में पहले तो इस बंद का समर्थन करते हुए व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी लेकिन जब कांग्रेस के ही जिलाध्यक्ष ने अपनी दुकान खोल ली तब धीरे धीरे अन्य व्यापारियों ने ही अपने प्रतिष्ठान खोल लिए।

    दरअसल सक्ती में कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने अपने खुद के प्रतिष्ठान वंदना इंजीनियरिंग और वंदना इलेक्ट्रिक खुले रखे,जिनकी  देखा-देखी अन्य व्यापारियों ने भी अपनी-अपनी दुकानें खुली रखी।

    भाजपा नेता ने लगाए आरोप – सक्ती नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष भाजपा नेता धनंजय नामदेव ने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पर खुद ही पार्टी का निर्देशों का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है,उनका कहना है कि कांग्रेस के जिला अध्यक्ष खुद ही अपनी प्रतिष्ठान दुकानें खुली रखकर व्यापारियों की दुकान बंद कराने निकले, इसलिए व्यापारी उनका समर्थन नहीं कर रहे हैं।जब खुद जिला अध्यक्ष ही अपने पार्टी के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं तो आम जनता से कांग्रेस कैसे समर्थन की उम्मीद कर सकती है,वहीं इस मामले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

  • अब एक साथ होंगे लोकसभा-विधानसभा चुनाव! वन नेशन वन इलेक्शन को मंजूरी, कैबिनेट में प्रस्ताव पास…32 राजनीतिक दलों का समर्थन

    अब एक साथ होंगे लोकसभा-विधानसभा चुनाव! वन नेशन वन इलेक्शन को मंजूरी, कैबिनेट में प्रस्ताव पास…32 राजनीतिक दलों का समर्थन



    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली कैबिनेट ने भारत में एक देश एक चुनाव यानी वन नेशन वन इलेक्शन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बुधवार को मोदी कैबिनेट ने बैठक में देश में एक साथ चुनाव कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

    जानकारी के मुताबिक, मोदी कैबिनेट की मीटिंग में लिए गए फैसले पर ब्रीफिंग दी जाएगी।

  • भारत को मिल सकता है वीटो पावर

    भारत को मिल सकता है वीटो पावर


    संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों को वीटो पावर दी गई है। ये सदस्य हैं – चीन, फ़्रांस, रूस, यूनाइटेड किंगडम, और संयुक्त राज्य अमेरिका। ये देश वीटो पावर का इस्तेमाल कर किसी भी प्रस्ताव को खारिज कर सकते हैं।

    संयुक्त राष्ट्र चार्टर के मुताबिक सुरक्षा परिषद में 15 सदस्य होते हैं। इनमें से पांच देश स्थायी सदस्य हैं और इन्हें वीटो पावर का अधिकार है। वहीं, डबल वीटो की स्थिति में कोई स्थायी सदस्य लगातार दो वीटो लगाकर किसी महत्वपूर्ण निर्णय को रोक सकता है।

    5 कारण जिससे भारत को मिलेगा ‘वीटो पावर

    1 .आबादी : भारत दुनिया का सबसे ज़्यादा आबादी वाला देश है। भारत की बढ़ती आबादी और युवा जनसंख्या भारत को वीटो पावार का बड़ा दावेदार बनाता हैं।

    2 .अर्थव्यवस्था: भारत की अर्थव्यवस्था तेज़ी से बढ़ रही है। आज के समय में भारत अर्थव्यवस्था के मामले में पांचवे नंबर पर पहुंच चूका हैं।

    3 .सैन्य शक्ति: भारत को दुनिया का चौथा सबसे ताकतवर देश माना जाता है। ऐसे में भारत के पास वोटो पावार की शक्ति होनी चाहिए।

    4 .ज्ञान और नवाचार: भारत विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और नवाचार के क्षेत्र में अपनी ताकत से वैश्विक ख्याति अर्जित कर चुका है। भारत चंद्रमा पर उतरने वाला चौथा देश बन गया है। वहीं भारत मंगल ग्रह तक पहुंच चूका हैं।

    5 .विदेश नीति : भारत ने कहा है कि वैश्विक संतुलन बनाने के लिए उसका मज़बूत रहना ज़रूरी है। ऐसे में भारत के पास वीटो पावर होनी चाहिए।

  • इंस्टाग्राम का बड़ा अपडेट: 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए यह फीचर लांच

    इंस्टाग्राम का बड़ा अपडेट: 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए यह फीचर लांच

    मेटा प्लेटफार्म ने अपने इंस्टाग्राम सोशल मीडिया के यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट किया है। मेटा ने 18 साल से कम आयु के यूजर्स के इंस्टाग्राम अकाउंट्स को टीन अकाउंट्स में पोर्ट करने का ऐलान किया है।

    इन यूजर्स के अकाउंट को प्राइवेसी और पैरेंटल कंट्रोल से लैस किया जाएगा। यह डिफाल्ट रूप से प्राइवेट अकाउंट होंगे। इनकी सारी एक्टिविटीज प्राइवेट अकाउंट्स की तरह होगी और कोई अनजान यूजर एक्सेस नहीं कर पाएगा।

  • अब सिम खरीदने की प्रक्रिया होगी पेपरलेस, दूरसंचार विभाग ने बदले नियम…

    अब सिम खरीदने की प्रक्रिया होगी पेपरलेस, दूरसंचार विभाग ने बदले नियम…

    नई दिल्ली। अगर आप नया सिम कार्ड खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। दूरसंचार विभाग ने सिम कार्ड खरीदने के नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिसके तहत सिम कार्ड खरीदने की प्रक्रिया अब पूरी तरह से पेपरलेस हो गई है। अब आपको सिम कार्ड लेने या ऑपरेटर बदलने के लिए कागजी दस्तावेज़ देने की आवश्यकता नहीं होगी।

    दूरसंचार विभाग ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से नए नियमों की घोषणा की है। इसमें बताया गया है कि अब यूजर्स अपने डॉक्यूमेंट्स को खुद ही डिजिटल रूप से वेरीफाई कर सकेंगे। यह कदम यूजर्स के निजी दस्तावेजों के गलत इस्तेमाल और फर्जीवाड़े को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है, साथ ही डिजिटल इंडिया पहल के तहत प्रक्रिया को अधिकतम डिजिटल बनाने पर जोर दिया गया है।

    अब सिम कार्ड खरीदने के लिए ई-केवाईसी और सेल्फ- केवाईसी का इस्तेमाल

    दूरसंचार विभाग ने नए टेलीकॉम सुधार के तहत ई- केवाईसी (Know Your Customer) और सेल्फ- केवाईसी की सुविधा शुरू की है। अब सिम कार्ड खरीदने के लिए यूजर्स को केवल आधार कार्ड का उपयोग करना होगा। आधार बेस्ड पेपरलेस वेरिफिकेशन फीचर के जरिए टेलीकॉम कंपनियां डॉक्यूमेंट को सत्यापित करेंगी, जिसमें सिर्फ 1 रुपये (जीएसटी सहित) का खर्च आएगा।

    इसके अलावा, प्रीपेड से पोस्टपेड में या पोस्टपेड से प्रीपेड में नंबर स्विच करने के लिए भी अब यूजर्स को टेलीकॉम ऑपरेटर के पास जाने की जरूरत नहीं होगी। यह पूरी प्रक्रिया ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) आधारित वेरिफिकेशन से पूरी की जा सकेगी, जिससे समय और कागजी दस्तावेज़ की आवश्यकता खत्म हो जाएगी।

    फर्जी सिम कार्ड जारी होने पर लगेगी रोक

    दूरसंचार विभाग ने यह नया नियम इसलिए भी लागू किया है ताकि किसी के नाम पर फर्जी सिम कार्ड जारी होने की घटनाओं पर रोक लग सके। अब, बिना किसी फोटोकॉपी या दस्तावेज़ की आवश्यकता के, यूजर्स डिजिलॉकर जैसे प्लेटफार्म का उपयोग करके खुद से अपना केवाईसी वेरीफाई कर सकेंगे, जिससे निजी जानकारी सुरक्षित रहेगी।

    टेलीकॉम ऑपरेटर के पास जाने की जरूरत नहीं

    यह नया नियम टेलीकॉम ऑपरेटरों से जुड़ी कई प्रक्रियाओं को भी आसान बनाता है। यदि कोई यूजर अपना कनेक्शन प्रीपेड से पोस्टपेड में या पोस्टपेड से प्रीपेड में बदलना चाहता है, तो वह ओटीपी आधारित वेरिफिकेशन से यह कार्य ऑनलाइन कर सकेगा, जिससे टेलीकॉम ऑपरेटर के ऑफिस जाने की जरूरत समाप्त हो जाएगी।

    इस नई प्रक्रिया के माध्यम से, यूजर्स के समय और कागजी दस्तावेज़ की जरूरत में कटौती होगी और सुरक्षा भी बढ़ेगी।

  • पट्टे पर मिली सरकारी जमीन मिशनरी संस्था ने बेच दी : EOW ने दर्ज किया मामला…

    पट्टे पर मिली सरकारी जमीन मिशनरी संस्था ने बेच दी : EOW ने दर्ज किया मामला…

    बैतूल में इवेंजलिकल लूथरन चर्च इन एमपी (ईएलसी) के पदाधिकारियों पर सरकार द्वारा मिशनरी संस्था को शिक्षा और धार्मिक प्रयोजन के लिए दी गई बेशकीमती जमीन बेच देने का आरोप है। EOW ने इवेंजलिकल लूथरन चर्च के 7 पदाधिकारियों, तत्कालीन जिला पंजीयक राजीव सोरते समेत 11 लोगों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज किया है।

    आरोप है कि इवेंजलिकल लूथरन चर्च इन एमपी (ईएलसी) के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सहायक सचिव हेड कोषाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों ने हेराफेरी कर जमीन बेच डाली। और इससे मिले पैसे हड़प लिए। अब सरकारी जमीन को स्व अर्जित बताकर बेचने और बिना अनुमति के क्रय-विक्रय करने के मामले में जांच के बाद EOW ने केस दर्ज किया है। जांच में सामने आया है कि मिशनरी संस्था के अध्यक्ष समेत पदाधिकारियों ने सरकारी जमीन बेचकर पैसे हड़प लिए। जांच के दौरान यह खुलासा हुआ है कि बेची गई सरकारी जमीन पर स्कूल और चर्च चल रहा है, साथ ही होस्टल भी है, लेकिन जमीन बेचने के बाद यहां निर्माण कार्य के लिए स्कूल का एक हिस्सा तोड़ दिया गया। नियम के अनुसार स्कूल तोड़ने के पहले कलेक्टर से अनुमति लेना होता है, जो नहीं ली गई। प्रावधान को नजरअंदाज कर तोड़फोड़ की गई। यहां विकास कार्यों और कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए अनुमति नहीं ली गई थी। संस्था के खाते की जांच में एजेंसी ने तत्कालीन स्कूल प्राचार्य मुकेश चितरंजन मोजेस का लेनदेन भी पकड़ा गया है।

    मामले में इवेंजलिकल लूथरन चर्च एमपी ELC MP के तत्कालीन अध्यक्ष इमेन्यूअल पंचू आरोपी बनाए है। जिनकी मृत्यु हो चुकी है। साथ ही मामले में सुरेंद्र कुमार सुक्का (अध्यक्ष), अनिल मार्टिन (उपाध्यक्ष), ब्रजेश नितिन सहाय, (सचिव), अशोक चौकसे (प्रधान कोषाध्यक्ष), एसपी दिलराज (कोषाध्यक्ष), मुकेश चितरंजन मोजेस (तत्कालीन स्कूल प्रिंसिपल), पुलकित मालवीय, अरुण राठी, जॉर्ज थॉमस विश्वास, राजीव सोरते (तत्कालीन पंजीयक) पर ईएलसी को स्कूल चलाने और धार्मिक उपयोग के लिए पट्टे पर जमीन बेचने का आरोप है। आरोपी पदाधिकारियों के खिलाफ भ्रष्ट गतिविधियों को लेकर धारा 420, 406, 120 बी (भादंसं) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (1) (अ) व 13 (2) के तहत केस दर्ज किया है।