Author: Sunil Agrawal

  • रघुराम राजन ने राहुल गाँधी से कहा, गरीबों की मदद के लिए 65 हजार करोड़ की जरुरत….

    रघुराम राजन ने राहुल गाँधी से कहा, गरीबों की मदद के लिए 65 हजार करोड़ की जरुरत….

    नई दिल्ली। कोरोना संकट की वजह से 3 मई तक पूरा देश लॉकडाउन है. देश भर में काम बंद होने से अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा है और जीडीपी की गति पूरी तरह से थम गई है. इसी बीच आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की. राहुल ने कोरोना के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर से लेकर सत्ता के केंद्रीयकरण को लेकर राजन से सवाल पूछा. गरीबों की मदद में सरकार के कितने करोड़ खर्च होंगे इस पर सवाल किया. तो रघुराम राजन ने कहा कि इस वक्त गरीबों की मदद करना जरूरी है, जिसके लिए सरकार के करीब 65 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।

    रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि वैश्विक मंच पर भारत एक बड़ी भूमिका निभा सकता है, नए वर्ल्ड ऑर्डर में भारत अपना स्थान बना सकता है. शक्तिहीन लोगों को शक्तिशाली नेता अच्छा लगता है, हम एक विभाजित समाज के साथ कहीं नहीं पहुंच सकते हैं. रघुराम राजन बोले कि आज स्वास्थ्य, नौकरी के लिए अच्छी व्यवस्था करने की जरूरत है।

    वैश्विक स्तर पर अर्थव्यवस्था को लेकर रघुराम राजन ने कहा कि मुझे लगता है कि ग्लोबल आर्थिक सिस्टम में कुछ गलत तो है, लोगों के पास नौकरी नहीं है, जिनके पास नौकरी है उनको आगे की चिंता है, आय का असमान वितरण हो रहा है अवसरों का सही वितरण करना होगा।

  •  छत्तीसगढ़ में आज गर्भवती महिला भी जीती कोरोना से जंग, दो मरीज हुए एम्स से डिस्चार्ज….

     छत्तीसगढ़ में आज गर्भवती महिला भी जीती कोरोना से जंग, दो मरीज हुए एम्स से डिस्चार्ज….

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसकी पुष्टि करते हुए ट्वीट कर कहा कि कटघोरा निवासी 2 कोविड-19 मरीज अब पूर्णतः ठीक हो चुके हैं, उन्हें आज AIIMS द्वारा डिस्चार्ज किया जाएगा. वर्तमान में अन्य 2 मरीजों का इलाज चल रहा है. सूरजपुर के संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट आज दोपहर तक आने के बाद उनकी पुष्टि होगी. आशा है सभी जल्द स्वस्थ होंगे।

    वहीं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी ट्वीट कर कहा कि कटघोरा के दो और मरीज, एक 35 वर्षीय पुरुष और एक गर्भवती महिला को आज छुट्टी दी जा रही है, क्योंकि वे ठीक हो चुके हैं और लगातार रिपोर्ट नकारात्मक हैं. शेष रोगियों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करना।

    बता दें कि छत्तीसगढ़ में अब तक 38 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है. जिनमें से 36 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं. जबकि 2 अभी भी अस्पताल में भर्ती है. जिनका इलाज जारी है. सूरजपुर और जशपुर जिले में मिले 10 सस्पेक्टेड मरीजों का रिपोर्ट एम्स से आने का इंतजार है. उसके बाद ही उनकी पुष्टि होगी।

    बुधवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 16 हजार 546 लोगों का सैंपल लिया गया है. 15 हजार 658 लोगों का रिपोर्ट निगेटिव आया है. जबकि 850 सैंपलों की जाँच अभी जारी है।

  • कैंसर से हारे अभिनेता इरफान खान, आज ली अंतिम सांसे….

    कैंसर से हारे अभिनेता इरफान खान, आज ली अंतिम सांसे….

    दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इरफान खान का 54 साल की उम्र में बुधवार को निधन हो गया है. इरफान पेट की समस्या से जूझ रहे इरफान की कल अचानक तबियत बिगड़ गई थी. जिसके बाद उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान आज सुबह करीब 11 बजे उनकी मौत हो गई है. उनका 2018 में कैंसर की बीमारी का इलाज हुआ था. इरफान के निधन के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर है।

    डॉयरेक्टर शुजीत सरकार ने ट्वीट करते हुए कहा कि मेरे प्रिय मित्र इरफ़ान। आप लड़े और लड़े और लड़े। मुझे आप पर हमेशा गर्व रहेगा .. हम फिर से मिलेंगे.. शांति और ओम शांति। इरफान खान को सलामी।

    अभिनेता अमिताभ बच्चन ने शोक जताते हुए ट्वीट कर कहा कि इरफ़ान खान के निधन की खबर मिल रही है. यह एक सबसे परेशान करने वाली और दुखद खबर है. हाथ जोड़ों, एक अविश्वसनीय प्रतिभा. एक महान सहयोगी. सिनेमा की दुनिया के लिए एक शानदार योगदानकर्ता.. हमें बहुत जल्द छोड़ दिया।

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर कहा कि हमारे समय के सबसे असाधारण अभिनेताओं में से एक इरफान खान के निधन के बारे में सुनकर चौंक गया. उनके काम को हमेशा याद रखा जाए और उनकी आत्मा को शांति मिले।

    बता दें कि इरफान का जन्म 7 जनवरी 1967 राजस्थान में हुआ था. 54 वर्षीय इरफान ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से अभिनय सीखने के बाद 80 के दशक में मुंबई पहुंचे और चाणक्य, बनेगी अपनी बात, भारत एक खोज और चंद्रकांता जैसे सीरियलों के जरिए फिल्मों में एंट्री की थी. उनकी पहली फिल्म मीरा नायर की 1988 में रिलीज सलाम बाम्बे थी.
    इरफान ने ‘मकबूल’, ‘लाइफ इन अ मेट्रो’, ‘द लंच बॉक्स’, ‘पीकू’, ‘तलवार’ और ‘हिंदी मीडियम’ जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है. उन्हें ‘हासिल’ (निगेटिव रोल), ‘लाइफ इन अ मेट्रो’ (बेस्ट एक्टर), ‘पान सिंह तोमर’ (बेस्ट एक्टर क्रिटिक) और ‘हिंदी मीडियम’ (बेस्ट एक्टर) के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला. ‘पान सिंह तोमर’ के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड दिया गया था. कला के क्षेत्र में उन्हें देश का चौथा सबसे बड़ा सम्मान पद्मश्री भी मिल चुका है।

  • 68,607 करोड़ रुपए का कर्ज कर चुके हैं बैंक माफ़,आरटीआई ने खोली पोल…

    68,607 करोड़ रुपए का कर्ज कर चुके हैं बैंक माफ़,आरटीआई ने खोली पोल…

    मुंबई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन भले ही संसद में जवाब नहीं दे पाए, लेकिन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने देश के 50 बड़े विलफुल डिफाल्टर्स का नाम सार्वजनिक कर दिया है, जिनके 68,607 करोड़ रुपए के कर्ज को बैंकों ने तकनीकी तौर पर माफ भी कर दिया है.

    देश के 50 शीर्ष विलफुल डिफाल्टर्स (जानबूझ कर कर्ज न चुकाने वाला) की जानकारी हासिल करने का काम आरटीआई एक्टिविस्ट साकेत गोखले ने किया है, जिन्होंने आरबीआई से सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी.

     

     

    आरबीआई ने जानकारी तो दे दी है, लेकिन अपना पल्ला यह कह कर झाड़ लिया है कि यह बैंकों से 30 सितंबर 2019 को CRILC को मिली जानकारी के आधार पर है. वहीं आरबीआई ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए विदेशी कर्जदारों की जानकारी देने से मना कर दिया है.

    गोखले ने आरटीआई के तहत यह जानकारी पिछले बजट सत्र में कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी द्वारा संसद में 16 फरवरी, 2020 को पूछे गए इस तारांकित प्रश्न का वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन द्वारा जवाब देने से इंकार कर करने के बाद मांगी थी.
    अब बात 50 शीर्ष विलफुल डिफाल्टर्स की, इसमें मेहुल चौकसे की कंपनी गीतांजलि जेम्स लिमिटेड 5,492 करोड़ रुपये की देनदारी के साथ पहले स्थान पर है, दूसरे स्थान पर 4,314 करोड़ रुपए की देनदारी के साथ आरईआई एग्रो लिमिटेड है, जिसके निदेशक संदीप झुनझुनवाला और संजय झुनझुनवाला हैं.

    इसके बाद भगोड़े हीरा कारोबारी जतिन मेहता की विनसम डायमंड्स एंड ज्वेलरी का नाम है, जिसने 4076 करोड़ रुपये कर्ज ले रखा है, वहीं कानपुर स्थित रोटमैक ग्लोबल 2,850 करोड़ रुपये कर्ज ले रखा है. इसके अलावा सूची कुदोस केमी 2,326 करोड़ रुपए, रुचि सोया इंडस्ट्रीज लिमिटेड 2,212 करोड़ रुपए शामिल हैं.

  • चपले बी एम ओ राठिया आइसोलेशन में, प्रभार मिला डॉ डनसेना को…

    खरसिया:- रायगढ़ रिपोर्टर ने चलाया था खबर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बी एम ओ राठिया की लापरवाही, हो सकता है खतरा कोरोना से चपले क्षेत्र के ग्रामीणों को। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बी एम ओ डॉ एस के राठिया को आईसोलेशन में जाना पड़ा। क्यो की कटघोरा से ड्यूटी करके आये स्वास्थ्य कर्मचारियों को बिना सेनेटराइज किये, अस्पताल में कुछ कर्मचारियों से मिलाया गया। व स्वास्थ्य हाउसिंग कालोनी चपले में भी कुछ परिवार वालो से उक्त कर्मचारी मिले। जैसे ही हमारे संवाददाता को इस खबर की जानकारी पुष्टि के साथ मिला तो। हमने खबर चलाया । तब शासन प्रशासन के संज्ञान में आया, तो जिला स्वास्थ्य अधिकारी केसरी ने बी एम ओ राठिया को आइसोलेशन में रहने के लिये आदेश जारी किया। वर्तमान में प्रभारी बी एम ओ के पद पर डॉ चंद्रशेखर डनसेना को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक प्रभार सौंपा गया है।

  • लॉकडाउन के बीच पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी,14 थानों के प्रभारी बदले….

    लॉकडाउन के बीच पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी,14 थानों के प्रभारी बदले….

    कांकेर। सोमवार को लॉक डाउन के बीच कांकेर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है.कांकेर पुलिस अधीक्षक ने अलग अलग थानों में पदस्थ 14 थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया है, देखे सूची…
  • कंपनी को 2.5 लाख रूपए प्रति घंटे की दर से भुगतान कर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस चार्टर्ड फ्लाइट से लौटे बिलासपुर…

    कंपनी को 2.5 लाख रूपए प्रति घंटे की दर से भुगतान कर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस चार्टर्ड फ्लाइट से लौटे बिलासपुर…

    दिल्ली की एविएशन कंपनी को 2.5 लाख रूपए प्रति घंटे की दर से किया गया भुगतान, 8 सीटर फ्लाइट में एकमात्र पैसेंजर थे चीफ जस्टिस

    टाइम्स आफ इंडिया की रिपोर्ट में यह कहा गया है कि दिल्ली की एविएशन कंपनी वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के 8 सीटर लियरजेट 35 एयरक्राफ्ट के जरिए चीफ जस्टिस कोच्चि से बिलासपुर पहुंचे. एयरक्राफ्ट शनिवार की सुबह दिल्ली से कोच्चि पहुंचा और करीब 11 बजे बिलासपुर के लिए उड़ान भरा. इस दौरान एय़रक्राफ्ट में सिर्फ जस्टिस मेनन ही एकमात्र पैसेंजर थे. इस पूरी यात्रा के दौरान एयरक्राफ्ट ने करीब 6.5 से 7 घंटे की उड़ान भरी.

     

     

    अखबार ने अनुमान लगाते हुए कहा है कि करीब 13 से 15 लाख रूपए का भुगतान किया गया है. टाइम्स आफ इंडिया ने यह भी तथ्य अपनी खबर में प्रकाशित किया है कि बाम्बे हाईकोर्ट में हाल ही में नियुक्त हुए जस्टिस दीपांकर दत्ता ने बीते शुक्रवार को ही कोलकाता से मुंबई तक सड़क मार्ग से सफर किया. ठीक इस दौरान इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस बिश्वनाथ समद्दर ने मेघालय हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस का पदभार ग्रहण करने के लिए कोलकाता होते हुए शिलांग तक सड़क मार्ग से सफर किया.

    कोरोना वायरस संक्रमण के चलते डीजीसीए ने देशभर में विमानों के परिचालन पर रोक लगाई हुई है. केवल राहत कार्यों, मेडिकल उपकरणों की सप्लाई से जुड़े कार्गो विमानों के परिचालन को ही अनुमति दी गई है. ऐसे में चार्टर्ड फ्लाइट को उड़ान की अनुमति देने पर सवाल भी उठ रहे हैं?

  • वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने जारी किया आदेश, देशी-विदेशी मदिरा दुकानें, रेस्टोरेंट-होटल बार और क्लब 3 मई तक रहेंगे बंद….

    वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने जारी किया आदेश, देशी-विदेशी मदिरा दुकानें, रेस्टोरेंट-होटल बार और क्लब 3 मई तक रहेंगे बंद….

    रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से आमजन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से राज्य के सभी देशी-विदेशी मदिरा दुकानें, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन के रायपुर, बिलासपुर स्थित गोदामों सहित सभी जिलों में स्थित देशी मदिरा के मद्य भण्डागारों को आगामी 3 मई तक बंद करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही प्रदेश के सभी रेस्टोरेंट- होटल बार और समस्त एफ. एल. 4/4क क्लब को भी आगामी 3 मई तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। पूर्व में 28 अप्रैल तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए थे, जिसे बढ़ाकर अब 3 मई तक कर दिया गया है।

    वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा मंत्रालय महानदी भवन से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। राज्य शासन द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • रामायण की सफलता से डरकर सरकार ने कर दिया था, श्री कृष्णा को बैन….

    रामायण की सफलता से डरकर सरकार ने कर दिया था, श्री कृष्णा को बैन….

    मुंबई | रामायण की सफलता के बाद डर गई थी सरकार, श्री कृष्णा को कर दिया था बैन दूरदर्शन द्वारा ‘श्री कृष्णा’ Shri Krishna को दिखाने से मना करने पर मार्केट में उतारनी पड़ी थी वीडियो कैसेट, मॉरीशस में दिखाया गया था श्री कृष्णा का प्रीमियर

    रामायण और महाभारत (Ramayana-MahaBharat) के बाद एक बार फिर से दूरदर्शन (Door Darshan) पर शुरू हो रहा श्री कृष्णा को लेकर लोगों में गजब का उत्साह है, लेकिन क्या आप जानते है कि इसको पहली बार दूरदर्शन पर लाने के लिए (Ramananad Sagar) रामानंद सागर और उनके बेटे को कितने प्रयास करने पड़े थे। उन्हें तमाम ऑफिसों के चक्कर काटने के साथ ही हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीमकोर्ट तक जाना पड़ा था। बताया जाता है कि इसकी वजह रामयाण की लोकप्रियता को देखकर सरकार का घबरा जाना था। जिसको लेकर सरकार ने ‘श्री कृष्णा’ (Shri Krishna) को दूरदर्शन पर रिलीज न करने के निर्देश दे दिये थे। इसी के बाद रामानंद सागर ने सारे रास्ते बंद मिलने पर ‘श्री कृष्णा’ की कैसेट (Shri Krishna Video) मार्केट में उतारी। इसके साथ ही श्री कृष्णा का मॉरीशस में प्रीमियर किया गया। यह मामला पार्लियामेंट में गुजा तो तब जाकर कुछ इस तरह श्री कृष्णा को दूरदर्शन पर दिखाया गया। यह जानकारी ‘श्री कृष्णा’ को बनाने वाले रामानंद सागर के बेटे और सिनेमेटोग्राफर प्रेम सागर ने एक अखबार को दी।

    रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने बताया कि ‘श्री कृष्णा’ को दूरदर्शन पर लाने के लिए बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। उनके अनुसार, ‘रामायण’ (Ramayana) की लोकप्रियता के बाद साफ निर्देश जारी हो गए थे कि इस तरह का कोई धारावाहिक दूरदर्शन (Door Darshan) पर न लाया जाये। वहीं इसके बाद ही एलके आडवाणी के अपनी रथयात्रा शुरू कर दी थी। जिसके चलते सभी पौराणिक शो को कडे तौर पर बंद कर दिया गया। जब कहीं से कुछ नहीं हो पाया तो शुरू किया यह काम।

    मार्केट में उतारी श्री कृष्णा की कैसेट और मॉरिशस में किया प्रीमियर प्रेम सागर ने बताया कि जब ‘श्री कृष्णा’ (Shri Krishna) को दूरदर्शन पर नहीं दिखाया गया तो फिर मार्केट में इसकी वीडियो कैसेट निकालने का उपाय निकाला गया। क्योंकि इस पर कोई रोक और नियम नहीं था। जैसे ही मार्केट में ‘श्री कृष्णा’ की वीडियो कैसेट (Shri Krishna Ki Video Cassette) आई। इसकी बिक्री बहुत ही तेजी से शुरू हो गई। इसके बाद वीडियो रथ निकाला गया। जिस पर ‘श्री कृष्णा’ चलाकर लोगों को आकर फ्री में देखने का आमंत्रित किया गया। साथ ही इसके विज्ञापन भी दिये। इसके बाद भी श्री कृष्णा के रिलीज नहीं होने पर मॉरीशस का रूख करना पडा। श्री कृष्णा का प्रीमियर मॉरीशस में किया गया। वहां पर राधा-कृष्णा का भव्य स्वागत किया गया। लोगों ने अपने घरों से बाहर निकलकर फूलों की वर्षा की। इधर यह बात भारत में पता लगते ही यही मामला अब पालियामेंट में गुंज उठा।

    संसद में उठा मामला और फिर खुली श्री कृष्णा शो की राह देश की संसद में हंगामा होते ही राज्यसभा में सवाल पूछा गया कि ‘श्री कृष्णा’ (Shri Krishna Show) का प्रसारण इंडिया में क्यों नहीं किया जा रहा है। उसी दौरान चेन्नई की चर्चित एडवरटाइजिंग एजेंसी के आरके स्वामी ने दूरदर्शन के कुछ स्लॉट खरीदे लिये। प्रेम सागर ने कहा कि स्वामी जब मुझसे मिलने आए तब मैंने एक प्लान बनाकर उन्हें दे दिया, लेकिन स्वामी से दूरदर्शन वालों ने पूछा ही नहीं कि वे कौन सा शो लेकर आ रहे हैं। इसबीच ही हमने श्री कृष्णा को सेंसर बोर्ड (Censor Board) से पास करा लिया। इसके बाद वो दिन पास ही आ गया था। जब दूरदर्शन पर ‘श्री कृष्णा’ को रिलीज होना था, लेकिन अभी तक स्लॉट बुक कर चुके दूरदर्शन को कौन सा धारावाहिक के लिए यह बुकिंग हुई है। उसकी जानकारी नहीं थी। जैसे ही दूरदर्शन को पता चला कि जिन स्लॉट को बुक किया गया है। उन पर श्री कृष्णा को रिलीज किया जाएग। इस पर दूरदर्शन ने कहा आप सीरियल ‘श्री कृष्णा’ नहीं ला सकते। इस पर एजेंसी ने कारण पूछा गया। जिसके चलते (DD-2) डीडी-2 पर ‘श्री कृष्णा’ लॉन्च हो सका। इसके बाद भी इस शो को (DD-1) डीडी-1 पर नहीं लाया गया। इस पर भी बहुत हंगामा हुआ। बहुत चिट्ठियां लिखी गईं। तमाम जद्दोजहद के बाद यह धारावाहिक (DD-1) डीडी-1 पर भी प्रसारित किया गया। अब एक बार फिर से श्री कृष्णा को दूरदर्शन पर दिखाया जाएगा।

  • आइये आपको दिखाते है रामायण सीरियल के एक्टर्स की ये दुर्लभ फोटोज़, जिन्हें देखकर आप उसी समय की सैर कर आएँगे..

    आइये आपको दिखाते है रामायण सीरियल के एक्टर्स की ये दुर्लभ फोटोज़, जिन्हें देखकर आप उसी समय की सैर कर आएँगे..

    रामायण’ सीरियल फिर से टेलीकास्ट हो रहा है. इंटरनेट पर इस पौराणिक टीवी सीरियल के मीम खूब चल रहे हैं. इससे जुड़े किस्से सामने आ रहे हैं. इस बीच आइए आपको दिखाते हैं ‘रामायण’ के कलाकारों की 20 तस्वीरें जो कुछ ताज्जुब में डालेंगी. किरदारों से इतर उनकी लाइफ के पहलू दिखाएंगी.

    शूटिंग के समय की तस्वीर. बहुत से किरदार नज़र आ रहे हैं. राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, निषादराज आदि. लेकिन साथ में यह बच्चा कौन है? ये है अरुण गोविल का बेटा ‘अमल’.

    रामायण की शूटिंग पर सीरियल की कास्ट के साथ अरुण गोविल का बेटा अमल

    लक्ष्मण का रोल करने वाले सुनील लहरी को 1984 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने शुभकामना संदेश भेजा था. सुनील की फिल्म तब आने वाली थी. नाम था – ‘फिर आई बरसात’.

    सुनील लहरी अपने भाइयों के साथ इंदिरा जी से मिलते हुए. दूसरी ओर इंदिरा का लिखा शुभकामना संदेश और तीसरी फोटो उनकी फिल्म के पोस्टर की.

    कैमरे के सामने ‘राम’ और ‘रावण’ की दुश्मनी. कैमरे के पीछे अरुण गोविल और अरविंद त्रिवेदी हाथ मिलाते हुए.

    शूटिंग के समय अरुण गोविल और अरविन्द त्रिवेदी

    अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया शूटिंग से इतर एक मौके पर.

    अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया

    रामानंद सागर अरुण और दीपिका को सीन समझाते हुए.

    रामानंद सागर के साथ अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया

    दीपिका के साथ दिख रहे हैं भाजपा नेता लाल कृष्ण अडवाणी और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
    दीपिका लालकृष्ण अडवाणी और नरेंद्र मोदी के साथ

    लक्ष्मण का रोल करने वाले सुनील लहरी की पहली फिल्म थी ‘नक्सली’. इसमें मिथुन चक्रवर्ती और स्मिता पाटिल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं.

    नक्सली’ फिल्म के सीन में सुनील लहरी और स्मिता पाटिल

    सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया ‘रामायण’ सीरियल से पहले भी इकट्ठे काम कर चुके थे. रामानंद सागर द्वारा निर्देशित सीरियल ‘विक्रम और बेताल’ में.

    ‘विक्रम और बेताल’ सीरियल के सीन में सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया

    सुनील लहरी फूल दे रहे हैं जूही चावला को. जूही 1984 में मिस इंडिया बनी थीं.

    सुनील लहरी एक्ट्रेस जूही चावला के साथ

    राम और कृष्ण को कभी एक साथ देखा है? एक दुर्लभ तस्वीर में गायक अनूप जलोटा के साथ नितीश भारद्वाज (कृष्ण) और अरुण गोविल (राम).

    गायक अनूप जलोटा के साथ नितीश भारद्वाज और अरुण गोविल