Author: Sunil Agrawal

  • टिकटॉक समेत 59 चाइनीज ऐप बैन, चीन पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला…. सैन्य हिंसा के बाद सरकार ने दिखाई सख्ती

    टिकटॉक समेत 59 चाइनीज ऐप बैन, चीन पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला…. सैन्य हिंसा के बाद सरकार ने दिखाई सख्ती

    नईदिल्ली।  सरकार ने लोकप्रिय चीनी ऐप टिकटॉक, यूसी ब्राउसर समेत 59 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन चीनी ऐप से निजता की सुरक्षा का मामला माना जा रहा है। गलवान हुई सैन्य हिंसा के बाद एक तरफ जहां सैन्य मोर्चे पर उसे करारा जवाब दिया गया तो वहीं आर्थिक मोर्चे पर भी सरकार ने सख्ती दिखाई है। भारत सरकार ने टिकटॉक, यूसी ब्राउसर और अन्य चाइनीज एप शामिल हैं।

    बता दें भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने सरकार से कहा था कि या तो चीन से जुड़े 52 मोबाइल एप्लिकेशन को ब्लॉक कर दिया जाए या लोगों को इनका इस्तेमाल ना करने की सलाह दी जाए, क्योंकि इनका इस्तेमाल करना सुरक्षित नहीं है। ये ऐप बड़े पैमाने पर डेटा को भारत से बाहर भेज रहे हैं। इस मामले से जुड़े लोगों ने हिंदुस्तान टाइम्स को यह जानकारी दी थी। सुरक्षा एजेंसियों ने सरकार को जो लिस्ट भेजी थी उसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप जूम, टिकटॉक, यूसी ब्राउजर, एक्सएंडर, शेयर इट और क्लीन मास्टर जैसे एप शामिल थीं।

  • नशे के खिलाफ खरसिया क्षेत्र में पुलिस ने चलाया अभियान….

    नशे के खिलाफ खरसिया क्षेत्र में पुलिस ने चलाया अभियान….

    प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक श्री सतीश भार्गव चौकी प्रभारी खरसिया द्वारा पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के दिशा निर्देशन पर चौकी क्षेत्र के हमालपारा, तलवापार, वार्ड क्रमांक 3 एवं 4 के लोगों को नशे से दूर रहने हेतु नशा मुक्ति अभियान के तहत लोगों को जागरूक करते हुए शराब के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया ।

    प्रशिक्षु डीएसपी भार्गव द्वारा लोगों को बताया कि किस प्रकार घर के मुखिया के शराब पीने से परिवार का बिखराव हो जाता है, व्यक्ति शराब पीने से हिंसक हो जाता है अपराधिक गतिविधियों में लिप्त हो जाता है । समाज में उसके पूरे परिवार की गलत छवि जाती है । घर के बड़ों के शराब पीने पर बच्चों में भी इसका असर देखने को मिलता है ।

    वहीं दूसरी ओर शराब से दूर रहने वाले अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा व संस्कार देते हैं । चौकी प्रभारी द्वारा लोगों से अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस को सहयोग प्रदान करने कहा गया तथा वर्तमान समय में कोविड-19 को लेकर सावधानी बरतने व सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।

  • चाइनीज ऐप टिकटॉक लाखों यूजर्स की जासूसी करते पकड़ाया, ऐसे हुआ खुलासा

    चाइनीज ऐप टिकटॉक लाखों यूजर्स की जासूसी करते पकड़ाया, ऐसे हुआ खुलासा

    स्मार्टफोन में बहुत सारे ऐसे ऐप्स मौजूद हैं, जो लगातार आपकी जासूसी करते रहते हैं, लेकिन आपको इसकी भनक तक नहीं लगती है. लेकिन अब ऐसा नहीं है. ऐपल ने आईओएस 14 अपडेट में सिक्योरिटी फीचर को काफी मजबूत किया है. इससे आईओएस यूजर के लिए अब यह पता लगाना आसान हो गया है कि कौन-सा ऐप्स बिना परमिशन भी डाटा एक्सेस कर रही है. जैसे ही कोई ऐप्स क्लिपबोर्ड को एक्सेस करती है, यूजर को अलर्ट मिल जाता है।
    खबर यह है कि टिकटॉक जैसे कई ऐप्स यूजर की जासूस कर रहे थे. कुछ यूजर ने इस मामले को लेकर ट्वीट भी किया है. चाइनीज शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म टिकटॉक यूजर के क्लिपबोर्ड को लगातार लगातार एक्सेस कर रही थी. इससे यूजर्स की चिंता बढ़ गई है कि टिकटॉक बिना परमिशन भी यूजर्स की पर्सनल डाटा को कॉपी कर रहा था. हालांकि इस आरोप के बाद टिकटॉक ने एक स्टेटमेंट ‘द टेलीग्राफ’ को दिया है, जिसके मुताबिक, कंपनी का कहना है कि ऐप क्लिपबोर्ड से किसी भी तरह की डाटा को कलेक्ट नहीं करती है. यह समस्या रिपिटेटिव और स्पैम बिहेवियर का पता लगाने से जुड़े फीचर की वजह से ट्रिगर हो रहा है. कंपनी का यह भी कहना है कि उसने अपडेटेड वर्जन को पहले ही ऐप स्टोर पर सबमिट कर दिया है और उसमें से एंट्री स्पैम फीचर को हटाया जा रहा है. हालांकि टिकटॉक पर इस तरह के आरोप पहले भी लगते रहे हैं.
    मीडियो रिपोर्ट के मुताबिक, आईओएस पर और भी कई ऐप्स हैं, जो लगातार क्लिपबोर्ड को चेक कर रही हैं. इस लिस्ट में एकूवेदर, ओवरस्टॉक, अलीएक्सप्रेस, कॉल ऑफ ड्यूटी मोबाइल, गूगल न्यूज आदि शामिल हैं. हालांकि अभी तक इन ऐप्स की तरफ से कोई स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है.।

  • छत्तीसगढ़ की दो पावर कंपनियों को बंद करने की चर्चा….

    छत्तीसगढ़ की दो पावर कंपनियों को बंद करने की चर्चा….


     
     
     
    रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने बिजली कंपनी के अधिकारियों की बैठक ली इस बैठक में छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल के विखंडन के बाद बांटे गये पांच कंपनियों में से 2 कंपनियों को भंग करने का फैसला लिया गया है बता दें छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल के विखंडन के बाद में बांटा गया था, उनमें से अब जनरेशन, ट्रांसमिशन, ट्रेडिंग, होल्डिंग और डिस्ट्रीब्यूशन पांच कंपनियों में बांटा गया था अब इनमें से ट्रेडिंग और होल्डिंग कंपनियों को भंग करने का फैसला लिया गया है कैबिनेट की अगली बैठक में तीन कंपनियां बनाने का फैसला प्रदेश सरकार कोरोना काल में खर्चों में कटौती को लेकर हरसंभव उपाय करने में लगी है इसी सिलसिले में सीएम बघेल सरकारी उपक्रमों के पुनर्गठन पर भी जोर दे रहे हैं शनिवार को सीएम और ऊर्जा मंत्री बघेल ने बिजली कंपनियों के कामकाज का बारीकी से रिव्यू किया सीएम ने 10 दिनों के भीतर दूसरी बार बिजली अफसरों की बैठक की है उन्होंने बिजली कंपनियों के चेयरमैन सुब्रत साहू समेत सभी एमडी के साथ बैठक कर 5 कंपनियों के पुनर्गठन को लेकर अब तक हुई कार्यवाही की जानकारी ली।


     
    बिजली कंपनियों का पुनर्गठन कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र का भी हिस्सा रहा है इसे देखते हुए सीएम बघेल ने इसमें हो रही देरी पर नाराजगी भी जताई अफसरों ने बताया कि कंपनी एक्ट के तहत पुनर्गठन के लिए राज्य सरकार से अनुमति जरूरी है इस पर सीएम ने कैबिनेट की अगली बैठक में प्रस्ताव लाने कहा है उसके बाद नई कंपनियों के री-स्ट्रक्चर पर कंपनी मामलों के केंद्रीय विभाग से मंजूरी लेनी होगी कैबिनेट की अगली बैठक में तीन कंपनियां बनाने का फैसला लिया जाएगा लगभग तीन सौ स्टाफ को तीनों कंपनियों में किया जा सकता है नियुक्त गौरतलब है कि तत्कालीन बीजेपी सरकार ने विद्युत अधिनियम 3 के तहत बिजली बोर्ड को भंग करते हुए 5 कंपनियों का गठन किया था इनमें जनरेशन, ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन, होल्डिंग और ट्रेडिंग कंपनी शामिल है इनमें से बिजली का पूरा कारोबार पहले तीन कंपनियों द्वारा ही किया जाता है शेष दो कंपनियां केवल स्थापना व्यय को एडजस्टमेंट के लिए बनाई गईं थीं 11 साल में बिजली बोर्ड ने तीनों कंपनियों के स्थापना संबंधी अधोसंरचना स्थापित कर ली है इस कारण होल्डिंग कंपनी की जरूरत नहीं रह गई है इसी तरह ट्रेडिंग का सारा काम डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी कर रही है ऐसे में ट्रेडिंग कंपनी भी बेमानी हो गई है इन दोनों कंपनियों में भी स्टाफ भी तीन सौ के आसपास ही हैं, जिन्हें तीनों कंपनियों में नियुक्त किया जा सकता है।

  • कई SP बदले गये IPS अजय यादव रायपुर के नये SSP बनाये गये, प्रशांत को दुर्ग की जिम्मेदारी….

    कई SP बदले गये IPS अजय यादव रायपुर के नये SSP बनाये गये, प्रशांत को दुर्ग की जिम्मेदारी….

    रायपुर। बहुप्रतिक्षित आईपीएस ट्रांसफर लिस्ट राज्य सरकार ने जारी कर दी है।

    राज्य शासन ने रायपुर, दुर्ग, बलौदाबाजार, सरगुजा, बलरामपुर, सुकमा, जशपुर और कोंडागाव के एसपी बदल दिए हैं. दुर्ग एसएसपी की जिम्मेदारी संभाल रहे अजय यादव को राजधानी लाया गया है. वहीं बलौदाबाजार जिले की कमान संभाल रहे प्रशांत ठाकुर को मुख्यमंत्री के गृह जिले यानी दुर्ग की जिम्मेदारी दी गई है

    ईओडब्ल्यू में पदस्थ इंदिरा कल्याण एलेसेला को बलौदाबाजार भेजा गया है. सत्ता बदलने के बाद से एलेसेला ईओडब्ल्यू (एसपी) के रूप में तैनात थे. इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण मामलों की जांच में अहम भूमिका निभाई।

  • पति की सेक्स डिमांड से परेशान हुई पत्नी घर से भागी, कहा- लॉकडाउन हटाओ या पति को ऑफिस जाने दो

    पति की सेक्स डिमांड से परेशान हुई पत्नी घर से भागी, कहा- लॉकडाउन हटाओ या पति को ऑफिस जाने दो

    कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखकर ना सिर्फ भारत ने बल्कि दुनिया के कई देशों ने लॉकडाउन लागू कर दिया है। हालांकि इस लॉकडाउन से दूसरी और बड़ी समस्याएं भी सामने आ रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां घाना देश की एक महिला लॉकडाउन के चलते अपनी परेशानी बता रही है। लॉकडाउन के चलते उसकी हालत इतनी खराब हो गई है कि उसे अपने घर से भागकर मजबूरी में अपने ऑफिस में जाना पड़ा। इसकी वजह है उसकी पति की सेक्स को लेकर बढ़ी मांग। ये समस्या सिर्फ एक महिला की नहीं है बल्कि कई औरतें की है जो अपने पति की हायर सेक्स ड्राइव से परेशान होती हैं।

    हर वक्स सेक्स से परेशान हुई पत्नी

    महिला ने अपना सोशल मीडिया पर दर्द बयान करते हुए कहा कि- आपकी नींद खुली नहीं कि पति सेक्स के लिए तैयार। आपने वो भी कर लिया तो फिर खाना बनाइए, वो खाएगा, टीवी देखेगा और कुछ देर में ही उसे फिर सेक्स चाहिए, फिर सेक्स, फिर सेक्स……हम लॉकडाउन में सेक्स लिए थोड़े रह रहे हैं, हम तो अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए लॉकडाउन में है ना? मेरा पति बहुत ज्यादा सेक्स कर रहा है।
    महिलाओं का कहना है कि अगर लॉकडाउन खत्म नहीं किया जा सकता है तो उनके पतियों को काम पर भेजा जाए।बता दें की घाना में अब तक 500 से ज्यादा लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। ये बात सिर्फ एक देश या किसी एक घर की नहीं है। बहुत सी औरतें ये सारी परेशानी आम दिनों में भी झेलती हैं जब उन्हें बिना मन के भी पति की इच्छा पूरी करनी पड़ती है। ऐसे में कुछ स्थितियां ऐसी हैं जिसमें औरतों को खुद कदम उठाना चाहिए।

    इनकार करना जरुरी है

    शादी के बाद बहुत सी औरतें इसलिए पति को मना नहीं कर पातीं क्योंकि उन्हें लगता है की पति को बुरा लगेगा। ऐसी सोच से बचें। अगर आपकी इच्छा नहीं है तो पति को मना जरुर करें। आपने मना करने में कमजोरी नहीं दिखनी चाहिए। अगर एक बार में आपके पति नहीं समझ पाते तो उन्हें खुले शब्दों में समझाएं की आपको उनके इस व्यवहार से तकलीफ हो रही है।

    दूरी बनाएं

    अपने घर में अगर आप लॉकडाउन की वजह से कैद हैं तो भी थोड़ा दूरी बनाएं रखें। हर वक्त साथ बैठे रहने और पास रहने से कई बार वो आपके ना को ना नहीं समझ पाते। कुछ ऐसे काम करें जिसमें वो शामिल ना हों। अगर हो सके तो अलग अलग रुम में सोएं। हो सकता है आपके पति को ये बुरा भी लगे, लेकिन अपना ख्याल जरुर रखें।

    दोस्तों से करें बात

    भले ही आप क्वारांटाइन में हैं, लेकिन आप अपने दोस्तों से फोन पर बात तो कर ही सकती हैं। अपने दोस्तों से बात करें, जो बहुत करीबी हों उनसे अपनी समस्या भी बताएं। अपने जीवन में और लोगों को भी फोन के जरिए ही सही शामिल करें। या अपने और अपने पति के किसी म्यूचअल दोस्त से भी आप ये बात कह सकती हैं जो आपकी परेशानी सुनकर आपके पति को बता सके। दूसरों के समझाने से कई बार बात ज्यादा अच्छी तरीके से समझ भी आ जाती है। हालांकि कोशिश ये ही करें की आप खुद अपने पति से अपनी समस्या बताएं और समझदारी से इसे सुलझाए।

  • होने वाली है सावन की शुरूआत 6 जुलाई से, इस बार पांच सावन सोमवार….

    होने वाली है सावन की शुरूआत 6 जुलाई से, इस बार पांच सावन सोमवार….

    रायपुर। लगभग पिछले तीन महीने से राजधानी रायपुर समेत देश-प्रदेश के मंदिरों का पट कोरोना महामारी के कारण बंद है। जो अब तक मंदिर के द्वार भक्तों के दर्शन के लिए नहीं खोले गए हैं, जबकि एक सप्ताह बाद ही हिंदू संस्कृति के महत्वपूर्ण पर्वों का सिलसिला शुरू हो रहा है। इनमें 1 जुलाई को देवशयनी एकादशी, 5 जुलाई को गुरु पूर्णिमा और 6 जुलाई से सावन माह का शुभारंभ होगा। इस बार लंबे अर्से बाद पांच सोमवार वाले सावन माह का आगमन हो रहा है, जो भक्तों के लिए शुभ संकेत माना जा रहा है। सावन 2020 में इस बार सोमवार का अद्भुत संयोग बन रहा है। छह जुलाई से शुरू हो रही सावन की शुरुआत के पहले दिन ही सोमवार है।
    वहीं इस बार सावन में पांच सोमवार पड़ेंगे। यह माह 06 जुलाई से शुरू होकर 03 अगस्त तक चलेगा, वहीं सावन माह के आखिरी दिन यानि 03 अगस्त को भी सोमवार का दिन रहेगा। यानि इस बार सावन की शुरुआत सोमवार से होकर इसका समापन भी सोमवार को ही होगा। पंडित रितेश शर्मा के अनुसार 06 जुलाई को सावन की शुरुआत सोमवार को होने के बाद दूसरा सोमवार 13, तीसरा 20, चौथा 27 व पांचवा सोमवार सावन के समापन के दिन 03 अगस्त को पड़ेगा।

    तीन अगस्त को यानि सावन के समापन के दिन ही पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाएगा।
    25 नवंबर तक मांगलिक कार्य नहीं होंगे: देवशयनी एकादशी पर सभी देवी-देवता योगनिद्रा में चले जाते हैं। इस मान्यता के कारण लगभग चार माह देवउठनी एकादशी (25 नवंबर) तक सभी मांगलिक कार्य नहीं होंगे, लेकिन जप, तप, दान, व्रत, हवन आदि जारी रहेंगे।

    5 जुलाई को गुरूपूर्णिमा: गुरुपूर्णिमा का पर्व 5 जुलाई को मनाया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना संक्रमण से बचाव के कारण इस बार गुरु-शिष्यों के मिलन पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं। इस स्थिति में शिष्यों को अपने गुरु के चित्र पूजन, मानसिक नमस्कार एवं संचार साधनों की मदद लेना होगी। गुरु पूर्णिमा के साथ ही चातुर्मासिक अनुष्ठानों का सिलसिला विभिन्न समाजों में शुरू हो जाएगा। हालांकि इस बार अब असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

  • नव पदस्थ चौकी प्रभारी सतीश भार्गव की जुआड़ियों पर गिरी गाज

    नव पदस्थ चौकी प्रभारी सतीश भार्गव की जुआड़ियों पर गिरी गाज

    खरसिया। टाउन पेट्रोलिंग पर निकले नव पदस्थ चौकी प्रभारी ने जुआरियों पर की कार्यवाही….

    पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्याम मंदिर के बगल स्थित निर्माणाधीन मकान में जुआ चल रही थी, जिसकी जानकारी मुखबिर से मिलने पर, नव पदस्थ चौकी प्रभारी भार्गव ने तत्काल अपने दल बल के साथ मौके पर छापामार कार्यवाही की। जहां जुआ खेलते 6 आरोपी को रंगे हाथ धर दबोचा गया। जिसमे 1. रौनक जायसवाल पिता रमेश जायसवाल उम्र 30 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती। 2.संदेश अग्रवाल पिता जयप्रकाश अग्रवाल उम्र 32 साल निवासी छपरी गंज खरसिया । 3.निखिल सिंह पिता प्यारा सिंह उम्र 25 साल निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी तेलीकोट। 4.सतीश कुमार मित्तल पिता बनवारी लाल मित्तल उम्र 58 वर्ष निवासी छपरी गंज खरसिया। 5.गगन अग्रवाल पिता अनूप कुमार अग्रवाल उम्र 22 साल निवासी पुरानी हटरी खरसिया। 6.विक्की जिंदल पिता कपूरचंद जिंदल उम्र 34 साल निवासी डभरा रोड खरसिया, को जुआ खेलते मौके पर पकड़ा गया।


    आरोपियों पर जुआ एक्ट के साथ साथ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी कार्यवाही की गई है। पुलिस ने जुआरियों से ताश की गड्डी, 1 प्लास्टिक बोरी, नगदी रकम – 11530 रुपये व 6 नग मोबाइल बरामद की है।

  • मेकाहारा में पदस्थ MBBS पी जी डॉक्टर के खिलाफ रेप का केस दर्ज….

    मेकाहारा में पदस्थ MBBS पी जी डॉक्टर के खिलाफ रेप का केस दर्ज….

    राजधानी रायपुर के मेकाहारा में MBBS डॉक्टर शादी का झांसा देकर दो साल तक करता रहा दुष्कर्म…

    रायपुर। अंबिकापुर की रहने वाली एक आयुर्वेदिक महिला डॉक्टर ने उन पर बलात्कार का आरोप मढ़ते हुए इसकी शिकायत रायपुर के डीडी नगर थाने में की है। महिला की शिकायत पर जांच के बाद पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ रेप की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
    डीडी नगर थाना पुलिस में पीड़ित महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि वो रायपुर के डीडी नगर सेक्टर 2 में किराए का मकान में रहती है और पिछले 2 साल से आरोपी डॉक्टर उससे शादी करने का वादा करके शारीरिक शोषण कर रहा है। महिला ने आरोपी डॉक्टर से जब शादी करने की बात की तो उसने इंकार कर दिया। जिसके बाद पीडित महिला डॉक्टर ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो जांच में सभी बाते सही पाए जाने के बाद डॉक्टर के खिलाफ बलात्कार की धाराओ में मामला दर्ज किया है। 


    मेकाहारा में पदस्थ एमबीबीएस पीजी डॉक्टर दीपांकर साहु के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ. एफआईआर डीडी नगर थाने में दर्ज हुई है. डॉ. दीपांकर पर आरोप है कि उन्होंने शादी का झांसा देकर दो साल एक युवती का शारीरिक शोषण किया है।


    डीडीनगर थाना प्रभारी योगिता खापर्डे के मुताबिक अंबिकापुर निवासी एक आयुर्वेदिक महिला डॉक्टर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके मेकाहारा में पदस्थ दीपांकर साहू ने दुष्कर्म किया है. महिला डॉक्टर का कहना है कि डॉ. दीपांकर ने शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर बलात्कार का केस दर्ज कर जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी दीपांकर साहू निमोरा सेंटर में क्वारेंटाइन है. वह भी अंबिकापुर इलाके में वाड्रफनगर का रहने वाला है।

  • रेल मंत्रालय का बड़ा फैसला…12 अगस्त तक रद्द रहेंगी सभी ट्रेनें

    रेल मंत्रालय का बड़ा फैसला…12 अगस्त तक रद्द रहेंगी सभी ट्रेनें

    दिल्ली। रेलवे मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुए 12 अगस्त तक सभी ट्रेन रद्द कर दिया है। रेलवे ने सभी कंन्फर्म टिकटों को भी रद्द कर दिया है। रेलवे द्वारा इन यात्रा टिकटों पर पूरा रिफ़ंड प्रदान किया जाएगा। रेल मंत्रालय के द्रारा सभी मेल, एक्सप्रेस लोकल एवं पैसेंजर गाडियों को रद्द किया गया है।


    बता दें कि इसके पहले रेलवे ने सभी रेल मंडलों को सर्कुलर जारी कर 14 तक या उससे पहले बुक कराए गए टिकटों को रद्द करने को कहा था, जिसके बाद ही इस बात के अनुमान लगाए गए थे कि 15 अगस्त या एक दो दिन आगे पीछे तक ट्रेनें नहीं चलेगी।

    – इसके तहत 12 मई से राजधानी के मार्ग पर चल रही 12 जोड़ी ट्रेनें तथा एक जून से चल रही 100 जोड़ी ट्रेनें जारी रहेंगी।

    – इसके साथ ही रेलवे ने फैसला किया है कि इस दौरान सभी स्पेशल ट्रेनें चलती रहेंगी।

    – रेलवे बोर्ड के आदेश में कहा गया है, एक जुलाई से 12 अगस्त के बीच यात्रा के लिए सभी नियमित ट्रेनों की बुक की गई टिकट रद्द की गई. सारी राशि लौटा दी जाएगी।

    – रेलवे द्वारा टिकट बुक करने वालों को टिकट कैंसिल होने का पूरा 100 प्रतिशत रिफंड मिलेगा. यानी कोई पैसा नहीं कटेगा।


    – इससे पहले रेलवे ने 30 जून तक सभी ट्रेनों को रद्द किया था. कोरोना वायरस के चलते एक बार फिर ट्रेनें रद्द करने का फैसला किया गया है।

    – रेलवे के अनुसार जरूरी सेवाओं में लगे कर्मियों की आवाजाही के लिए हाल में मुंबई में सीमित तौर पर शुरू की गई विशेष उपनगरीय सेवा भी जारी रहेगी।

    – 24 मार्च से लॉकडाउन लगने के बाद से ही कोई भी सामान्य ट्रेन नहीं चल रही हैं।

    – कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए फिलहाल इसमें राहत मिलते हुए भी नहीं दिख रही है।