Author: Sunil Agrawal

  • डॉ. राम विजय शर्मा “सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता पुरस्कार 2020” से हुए सम्मानित…

    डॉ. राम विजय शर्मा “सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता पुरस्कार 2020” से हुए सम्मानित…

    रायगढ़। डॉ राम विजय शर्मा शोधकर्ता इतिहासकार साहित्यकार एवं तहसीलदार चाम्पा को श्री परमहंस एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन ट्रस्ट नई दिल्ली द्वारा सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता पुरस्कार 2020 से नवाजा गया। यह सम्मान समारोह 4 जुलाई 20 20 को नई दिल्ली में आयोजित हुआ था। डॉ राम विजय शर्मा ने अंतागढ़ अंचल की कोलर में बहुत बड़ी संख्या में पौराणिक ताड़पत्र पांडुलिपियों की खोज की थी। ये पांण्डुलिपियां ताड़पत्र पर लिखित है। तथा कोलर परगना के हलबा आदिवासियों द्वारा प्राचीन काल में लिखा गया है। यह खबर इंडिया टुडे में भी छपा था। इन ग्रंथों में देवपांजी, लक्ष्मी पुराण काग बोली ग्रंथ गणेश पुराण आदि प्रमुख हैं। देवपांजी से व्यक्ति के जीवन में आने वाली संकट एवं रोग दुःख का पता चल जाता है। इनसे निदान के लिए उसमें उपाय बताया गया है। लक्ष्मी पुराण में महालक्ष्मी की कथा है तथा बताया गया है की लक्ष्मी का अपमान करने से व्यक्ति जीवन भर दुख भोगता है। इसमें यह बताया गया है कि नारी का सम्मान करना चाहिए। लक्ष्मी पुराण में उस समय की सामाजिक स्थिति एवं आर्थिक स्थिति का विवरण भी उपलब्ध है। इसी तरह गणेश पुराण में गणेश जी की कथा है तथा किस तरह उनका सिर काटकर हाथी का सिर लगाया गया था। काग बोली ग्रंथ में काग भूसुण्डी जी की कथा है।

    उल्लेखनीय है कि डॉ राम विजय शर्मा प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र एवं शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने आदिवासी समाज की संस्कृति पर भी अनेक शोध किया है। दलित समाज पर भी शोध किया है तथा उनकी संस्कृति को सम्मानित करने का प्रयास किया है। उन्होंने मीरतुर बीजापुर जिला में ब्रह्मा जी के मंदिर की खोज मृगाडांड मैं आदिवासी महाकवि कालिदास पंडों की जन्मस्थली की खोज तथा मुंगेली तहसीलदार रहते हुए नारायणपुर में प्राचीन शिव मंदिर की खोज किया था। जिसकी भीतरी दीवारों पर मिथुन प्रतिमाएं बनी है। मंदिर के भीतरी दीवारों पर मिथुन प्रतिमाएं भारत में अन्यत्र नहीं है। इस दृष्टि से नारायणपुर का प्राचीन शिव मंदिर भारत में इकलौता तथा अद्वितीय है। डॉ राम विजय शर्मा को इस प्रतिष्ठा पुरस्कार से नवाजा जाने पर चांपा अंचल के साहित्यकार इतिहासकार कृषक मजदूर तथा जन सामान्य डॉ शर्मा को बधाइयां प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

  • चीन को एक और झटका…टिक टॉक का केस लड़ने से मुकुल रोहतगी ने किया इनकार….

    चीन को एक और झटका…टिक टॉक का केस लड़ने से मुकुल रोहतगी ने किया इनकार….

    दिल्ली। सीमा विवाद को लेकर भारत-चीन के बीच तनाव जारी है। एक तरफ जहां लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर चीन की धोखेबाजी के खिलाफ देश में गुस्सा बरकरार है। वहीं भारत सरकार ने सोमवार को एक अहम फैसला लेते हुए 59 चाइनीज ऐप को बैन कर दिया है। इनमें टिकटॉक भी शामिल है। गौरतलब है कि गूगल प्ले स्टोर पर अब चायनीज मोबाइल ऐप टिकटॉक पूरी तरह से बंद हो गई है। यानी, अब भारत में टिकटॉक को यूजर्स ना ही  डाउनलोड कर सकते हैं और ना ही इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।

    इस बीच भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने टिकटॉक का केस लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘मैं एक चाइनीज ऐप के लिए भारत सरकार के खिलाफ खड़ा नहीं होउंगा।

    भारत सरकार द्वारा चीनी कंपनियों के ख़िलाफ सख्त रुख अख्तियार करने के बाद टिकटॉक ने भारत सरकार के फैसले को चुनौती दी है। इसी के मद्देनजर वरिष्ठ वकील का यह बयान आया।गौरतलब है कि देश की सुरक्षा पर खतरे वाले चीनी ऐप्स पर केंद्र की मोदी सरकार ने एक्शन शुरु कर दिया है। टिकटॉक समेत 59 चीनी ऐप्स पर सोमवार रात बैन लगा दिया गया है। चीन के 59 ऐप्स, जिनमें टिकटॉक भी शामिल है, उस पर पाबंदी लग चुकी है। बैन सभी ऐप का डेटा अगले एक- दो दिन में रोक दिया जाएगा

  • फेयर एंड लवली ने बदला नाम, अब इस नाम से मिलेगी बाजार में….

    फेयर एंड लवली ने बदला नाम, अब इस नाम से मिलेगी बाजार में….

    दिल्ली। देश में लोगों के गोरा होने के जुनून को नया आयाम देने वाली क्रीम फेयर एंड लवली अब नए नाम से बाजार में लांच होगी।

    एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड ने अपनी गोरा करने वाली क्रीम ब्रांड ‘फेयर एंड लवली से ‘फेयर’ शब्द हटाकर उसका नाम ‘ग्लो एंड लवली’ कर दिया। दरअसल, अमेरिका समेत यूरोपीय देशों में ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ आंदोलन के जोर पकड़ने के बाद कंपनी ने अपने ब्रांड का नाम बदलने की बात कही थी। रंगभेद को लेकर उठे बवाल के बाद कंपनी ने ये फैसला लिया है।
    गौरतलब है कि नाम बदले जाने पर कंपनी ने कहाकि उसने अपने ब्रांड ‘फेयर एंड लवली से ‘फेयर’ शब्द हटाकर उसका नाम ‘ग्लो एंड लवली’ कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, अब इस ब्रांड नया नाम ‘ग्लो एंड लवली होगा। हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड ने बयान जारी कर कहा कि पुरुषों के लिए उसके प्रोडक्ट की रेंज को अब ‘ग्लो एंड हैंडसम’ के नाम से जाना जाएगा। कंपनी ने कहा कि अगले कुछ महीनों में ‘ग्लो एंड लवली’ ब्रांड रिटेल दुकानों पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

  • जीवन भर के लिए मिल सकती है पुतिन को रूस की सत्ता….

    जीवन भर के लिए मिल सकती है पुतिन को रूस की सत्ता….

    दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन का 20 सालों से देश पर राज करने के बाद भी दिल नहीं भरा है. अब वह आजीवन राष्ट्रपति बनने की तैयारी कर रहे हैं. राष्ट्रपति के कार्यकाल में बढ़ोतरी के साथ अन्य संविधान में अन्य संशोधनों के लिए कराए गए मतदान में बहुसंख्यक जनता सुधारों के पक्ष में खड़ी है.

    रूस चुनाव आयोग से मिले ताजा रुझानों के मुताबिक 87 फीसदी वोटों की गिनती में 77 फीसदी मतदाता संवैधानिक सुधारों के पक्ष में हैं. इन सुधारों के साथ पुतिन का कार्यकाल 2024 में शून्य हो जाएगा, इसके बाद वे फिर से 6-6 साल के लिए दो बार और राष्ट्रपति बने रह सकते हैं.

    विपक्ष का आरोप है कि पुतिन इन संवैधानिक सुधारों के जरिए आजीवन राष्ट्रपति बने रहना चाहते हैं. पुतिन के आलोचकों में से एक अलेक्सी नवालनी संवैधानिक सुधारों के परिणाम को खारिज करते हुए कहते हैं कि ये नतीजे देश की जनता की सही राय को नहीं दिखाते.
    बता दें कि संवैधिनिक सुधारों को लेकर रूस में बीते सप्ताह वोटिंग शुरू हुई थी. रूस में सात दिनों तक मतदान की प्रक्रिया चली. चुनाव आयोग के मुताबिक़, इसमें मतदान प्रतिशत 64% रहा था. इस दौरान मास्कों और सेंट पीटर्सबर्ग में अनेक लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया.

  • इस साल नहीं विराजेंगे ‘लाल बाग के राजा’, 86 साल में पहली बार गणपति न स्थापित करने का लिया फैसला…

    इस साल नहीं विराजेंगे ‘लाल बाग के राजा’, 86 साल में पहली बार गणपति न स्थापित करने का लिया फैसला…

    मुंबई में इस साल लालबाज के राजा के नाम से मशहूर गणपति नहीं विराजेंगे। लालबाग गणपति मंडल ने कोरोना वायरस के संकट के चलते यह फैसला किया है। लालबाग गणपति मंडल बुधवार को घोषणा करते हुए कहा है कि महाराष्ट्र खासतौर पर कोरोना की विभीषिका के चलते इस साल लाल बाग के राजा गणपति विराजमान नही होंगे। मंडल ने फैसला लिया है कि गणेशोत्सव के दस दिन के दौरान लाल बाग गणपति मंडल प्लाज्मा डोनेशन कैम्प लगाएगा।


    बता दें कि लाल बाग के राजा मुंबई की सबसे विशाल गणपति की मूर्तियों में से एक हैं। यहां पर अमिताभ बच्चन जैसे फिल्म अभिनेताओं से लेकर मुकेश अंबानी जैसी उद्योगपति भी यहां पर पहुंचते हैं। लालबाग के दर्शन के लिए लाखों लोगों की भीड़ आती है ऐसे में कोरोना संक्रमन का खतरा बढेगा।। यही कारण है कि 86 साल में यह पहली बार है जब लाल बाग के राजा का गणपति पंडाल नहीं लगेगा।

  • शादी के बाद पत्नी ने नखरे दिखाते हुए ऐसा करने से किया मना, हाई कोर्ट ने दिया ‘तलाक’

    शादी के बाद पत्नी ने नखरे दिखाते हुए ऐसा करने से किया मना, हाई कोर्ट ने दिया ‘तलाक’

     दिल्ली। हिंदू मान्यताओं के अनुसार शादी के बाद सिंदूर और चुड़ियां महिलाओं का श्रृंगार होती है. लेकिन एक महिला ने महज इसलिए सिंदूर लगाने और चूड़ी पहनने से मना कर दिया क्योंकि वह नहीं चाहती थी कि वह शादीशुदा दिखे. बस फिर क्या था।

    पत्नी का कहना था कि ये उसे बोझ लगते हैं, पत्नी मॉडन लगना चाहती और इसके लिए वह यह नहीं बताना चाहती थी कि वह विवाहित है. लिहाजा पत्नी के इन्हीं नखरों को देखते हुए पति ने तलाक के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और गौहाटी हाई कोर्ट ने तलाक के एक मामले में फैसला सुनाते हुए कहा कि अगर कोई हिंदू महिला विवाहित है और वह सिंदूर और चूड़ी पहनने से मना करती है तो इसका अर्थ साफ है कि उसे शादी मंजूर नहीं है. लिहाजा पीड़ित को तलाक दे दिया जाए।

    लेकिन हाई के मुख्य न्यायाधीश अजय लांबा और जस्टिस सौमित्र सैकिया की दो सदस्यीय खंडपीठ ने इस पर पारिवारिक अदालत के फैसले को पलट दिया और तलाक को मंजूर कर दिया.  जबकि पारिवारिक अदालत ने पति को तलाक नहीं दिया. असल में पारिवारिक कोर्ट ने यह कहते हुए पति को तलाक नहीं दिया कि पत्नी का चूड़ी और सिंदूर नहीं पहनना उसके साथ अत्याचार नहीं है. वहीं हाईकोर्ट ने कहा कि सभी परिस्थितियों में अगर पति को तलाक नहीं मिला और उसे पत्नी के साथ रहने को मजबूर किया जाए तो यह उसका उत्पीड़न होगा।

    कोर्ट ने कहा कि पत्नी अगर साखा चूड़ी और सिंदूर नहीं लगाना चाहती है और वह  कुंवारी दिखाना चाहती है तो इसका अर्थ  साफ है उसे शादी मंजूर नहीं है. पत्नी का इस तरह का व्यवहार यह जताता है कि वह अपने विवाह को जारी रखना नहीं चाहती है. असल में पारिवारिक अदालत ने पति की याचिका पर तलाक की मंजूरी नहीं देने के बाद पति ने इसके खिलाफ हाई कोर्ट में अपील की थी और उसे हाईकोर्ट में न्याय मिला था।

  • रिटायर्ड आईएफएस अफसर केसी यादव की मौत, तबीयत बिगड़ने पर दो दिन पहले एम्स में भर्ती कराया गया था

    रिटायर्ड आईएफएस अफसर केसी यादव की मौत, तबीयत बिगड़ने पर दो दिन पहले एम्स में भर्ती कराया गया था

    रायपुर। पूर्व पीसीसीएफ और रिटायर्ड आईएफएस अफसर केसी यादव की मंगलवार देर रात कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। उन्हें तबीयत बिगड़ने पर दो दिन पहले रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया था। इसके बादउनके सैंपल लिए गए थे।एम्स प्रबंधन ने उनकी मौत की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि वह खुद ही कार ड्राइव कर रविवार देर शाम एम्स पहुंचे थे। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत उनका अंतिम संस्कार कराया जाएगा।

    जानकारी के मुताबिक, रिटायर्ड आईएफएस अफसर केसी यादव को डायबिटीज की शिकायत थी। दो दिन पहले उनका डायबिटीज बहुत ज्यादा बढ़ गया। कोरोना सस्पेक्ट मानते हुए एम्स ने उनके सैंपल की जांच कराई। इसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अनियंत्रित डायबिटीज और कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से उनकी स्थिति बिगड़ती चली गई। इसके बाद मंगलवार रात करीब 11.30 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

    1984 बैच के आईएफएस अफसर यादव थे
    केसी यादव 1984 बैच के आईएफएस अफसर थे। वो छत्तीसगढ़ वन विभाग में कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके थे। वे मई 2019 में रिटायर हुए थे। रिटायर होने के बाद केसी यादव को 2019 के सितंबर में मैटस विश्वविद्यालय रायपुर के फैकल्टी ऑफ बायोलाजिकल एंड केमिकल साइंस ने बायो साइंस विषय में पीएचडी की उपाधि दी गई थी।

  • जरूरी नहीं कि हर सर्दी-जुकाम कोरोना हो, संक्रमण के 14 लक्षण होने पर भी आप हो सकते हैं नेगेटिव

    जरूरी नहीं कि हर सर्दी-जुकाम कोरोना हो, संक्रमण के 14 लक्षण होने पर भी आप हो सकते हैं नेगेटिव

    रायपुर। राजधानी में कोरोना तीन महीने पुराना हो गया और पहली बार ऐसा मौसम आया है जिसमें सर्दी-जुकाम होना आम है। कोरोना के लक्षण में भी सर्दी-जुकाम और बुखार प्रमुख हैं। इस वजह से सर्दी होने पर लोग बेचैन भी हो सकते हैं, लेकिन विशेषज्ञों का साफतौर पर कहना है कि सर्दी-जुकाम हो तो जरूरी नहीं कि कोरोना ही हो गया। इसके लिए आईसीएमआर की गाइडलाइन के मुताबिक 14 प्रकार के लक्षण जारी किए गए हैं। इनमें से दो-तीन लक्षण हों तो कोरोना टेस्ट करवाया जा सकता है। प्रदेश की कोरोना कोर टीम से जुड़े विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि अगर दो-तीन लक्षण दिख रहे हैं, तब भी यह जरूरी नहीं है कि संक्रमण कोरोना का ही हो। यह सर्दी-जुकाम के वायरस का संक्रमण भी हो सकता है। दूसरा, छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों में से ज्यादातर बिना लक्षण वाले हैं, इसलिए घबराने के बजाय इस मौसम में सतर्कता की जरूरत है।


    विशेषज्ञों ने कोरोना के 14 लक्षणों को दो भागों में बांटा है। पहला भाग उन लक्षणों का है, जिन्हें सामान्य तौर पर कोरोना का लक्षण भी माना जाता है। इनमें लगातार सूखी खांसी-सर्दी, बुखार और थकावट शामिल हैं। इसके अलावा दूसरे 11 लक्षणों में गंध और स्वाद महसूस न होना, गले में खराश, नाक बहना, उलटी, डायरिया, त्वचा में रूखापन, सांस फूलना या सांस लेने में तकलीफ होना, बदन और सिर में दर्द, पेट में दर्द और सीने में दर्द हैं। इनमें से अलग-अलग लोगों में अलग तरह के लक्षण मिल सकते हैं। 
    एक से ज्यादा लक्षण पर जांच


    अगर किसी व्यक्ति में उक्त 14 लक्षणों में से एक से ज्यादा हैं, तो कोरोना जांच करवाई जा सकती है। डॉक्टरों का कहना है कि प्रारंभिक स्टेज में अगर बीमारी की पहचान हो जाए तो कोरोना मरीज के ठीक होने की संभावनाएं बढ़ जाती है। प्रदेश में अब तक दो हजार से ज्यादा मरीज इसलिए भी ठीक हुए हैं। विशेषज्ञों का यही कहना है कि ऐसे लक्षणों पर सावधानीपूर्वक खुद को आइसोलेट कर देना चाहिए, क्योंकि सर्दी-जुकाम में आमतौर पर लोग अपने परिवार के बाकी सदस्यों से दूरी बना लेते रहे हैं क्योंकि इसका संक्रमण भी कोरोना जैसा ही है।  


    कोरोना के 14 लक्षण :

    सूखी खांसी

    जुकाम बुखार

    गले में खराश

    उल्टी

    डायरिया (दस्त)

    नाक बहना

    त्वचा में रूखापन

    सांस फूलना या तकलीफ

    बदन-सिर में दर्द

    पेट में दर्द

    सीने में दर्द

    थकावट

    गंध न आना

    स्वाद न आना

  • कोरोना की दवा रेमडेसिवीर के 5 दिन के पूरे कोर्स की कीमत 1,75,500 रुपये

    कोरोना की दवा रेमडेसिवीर के 5 दिन के पूरे कोर्स की कीमत 1,75,500 रुपये

    कोरोना की दवा रेमडेसिवीर की एक शीशी की कीमत 390 डॉलर है। इस हिसाब से इलाज के लिए 5 दिन के पूरे कोर्स की कुल कीमत 2,340 डॉलर (करीब 1,75,500 रुपये) होगी। एक मरीज के 5 दिन के कोर्स में रेमडेसिवीर की 6 शीशी का इस्तेमाल किया जाता है।  कुछ मामलों में यह 10 दिन या 11 शीशी का भी इस्तेमाल करना होता हैसोमवार को गिलीड साइंसेज ने कहा है कि वो अमेरिकी सरकार और अन्य विकसित देशों से कोरोना वायरस ड्रग रेमडेसिवीर की एक शीशी के लिए 390 डॉलर चार्ज करेगी। गिलीड ने इस बारे में सोमवार को एक बयान जारी कर जानकारी दी।
    गिलीड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेनियल ओ’डे ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘हम चाहते हैं कि मरीजों तक इस दवा के पहुंचने में कोई बाधा न आए. इस दाम से सुनिश्चित हो सकेगा कि दुनियाभर में सभी देशों के मरीजों तक दवा पहुंच सके।’ सभी सरकारी ईकाईयों के लिए 390 डॉलर प्रति शीशी का दाम होगा। जब एक बार सप्लाई पर दबाव कम होगा तब इस दवा की बिक्री सामान्य डिस्ट्रीब्युशन चैनल के जरिए की जाएगी। वहीं अन्य प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनियों व कॉमर्शियल प्लेयर्स के लिए यह भाव 520 डॉलर प्रति शीशी यानी 5 दिन के पूरे कोर्स के लिए 3,120 डॉलर होगा।

    गिलीड ने कहा था कि जून के महीने में वो रेमडेसिवीर का डोनेशन करेगी।  गिलीड साइंसेज द्वारा इस दवा के तय दाम पर इसलिए भी सभी की नजर है, क्योंकि भविष्य में लॉन्च होने वाली कोविड-19 की अन्य दवाईयों के दाम भी इसी आधार पर तय किये जाएंगे।कंपनी ने कहा कि इस दवा की वैल्यू की आधार पर वह अधिक चार्ज कर सकती थी,  लेकिन कंपनी ने इसकी कीमत कम दर पर इसलिए रखी ताकि अन्य सभी विकसित देश इसे खरीद सकें।

    बता दें कि कोविड-19 के इलाज के लिए रेमडेसिवीर का इस्तेमाल शुरू हो गया है। बड़े स्तर पर ट्रायल के बाद नतीजों से पता चला कि रेमडेसिवीर के इस्तेमाल से मरीजों की रिकवरी तेजी से रही है। नतीजों के आधार पर अमेरिकी ड्रग रेग्युलेटर ने रेमडेसिवीर के इस्तेमाल के लिए मई में मंजूरी दी थी। अब तक दुनियाभर में 1 करोड़ से भी अधिक लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं और करीब 5 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

  • आजाद चौक, किरोडीमलनगर के पास लूटपाट,जिले की सीमाएं सील, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस….

    आजाद चौक, किरोडीमलनगर के पास लूटपाट,जिले की सीमाएं सील, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस….

    रायगढ़। आज दिनांक 03.07.2020 के दोपहर लगभग 13.55 बजे थाना कोतरारोड़ अन्तर्गत किरोड़ीमलनगर आजाद चौंक स्थित SBI के एटीएम में पैसा डालने आए कैश वैन को बाइक सवार दो नकाबपोश लुटेरों द्वारा निशाना बनाया गया । आरोपियों द्वारा कैशवेन के ड्राइवर और गार्ड (गनमैन) को गोली मारकर मौके से करीब 13 लाख रुपए लूटकर चिराईपाली के रास्ते भूपदेवपुर की ओर भाग गए । घटना में ड्रायवर की मृत्यु हो गई है तथा घायल गार्ड (गनमैन) को इलाज के लिए जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

    घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के साथ, शहर के सभी थाना/चौकी प्रभारी घटनास्थल पहुंचे । पुलिस कन्ट्रोल रूम के पाइंट से पूरे जिले की सीमाएं सील कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के लिए नाकेबंदी कर तलाशी अभियान जारी है ।


    घटनास्थल निरीक्षण पर करीब 06 राउंड गोली मौके पर चलने की जानकारी मिली है, आरोपीगण CD डिलक्स बाईक में थे जो नीले रंग की ट्रैकशुट पहने हैं । पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आरोपियों के भागने वाले रास्तों में लगे CCTV कैमरों का फुटेज निकलवाया गया है ।

    घटना की जानकारी मिलने पर छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री एवं खरसिया विधायक श्री उमेश पटेल घटनास्थल पहुंचे और अधिकारियों से पूरी जानकारी लिये । वहीं बिलासपुर रेंज आई.जी. श्री दिपांशु काबरा भी घटना की सूचना मिलते ही सड़क मार्ग से रायगढ़ पहुंचे , पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार घटनास्थल का मुआयना कर घटना की विस्तृत जानकारी लेकर पुलिस टीम को माल मुल्जिम की पतासाजी के लिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये हैं । रायगढ़ पुलिस घटना की सभी पहलुओं से जांच कर रही है ।