Author: Sunil Agrawal

  • कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के लक्षण, जानें ये पुराने प्रकार से हैं कितने अलग….

    कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के लक्षण, जानें ये पुराने प्रकार से हैं कितने अलग….

     दिल्ली। ब्रिटेन में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन ने दुनिया भर के लोगों की चिंता बढ़ा दी है. नए प्रकार का ये कोरोना वायरस मुख्य तौर पर दक्षिण पूर्व इंग्लैंड खासतौर पर लंदन और केंट में सामने आया है. इसी के चलते वहां की सरकार को सख्त पाबंदियों के साथ चौथे टियर का लॉकडाउन (Lockdown) लगाना पड़ा है, जिसके चलते छुट्टियों के मौसम के लिए तैयारियां कर रहे लाखों लोग निराश हो गए हैं।

    SARS-COV-2 वायरस के नए संस्करण को “VUI-202012/01” या वंश B.1.1.7 कहा गया है. यह पुराने वेरिएंट की तुलना में बहुत अधिक संक्रामक पाया गया है और इसके परिणामस्वरूप पूरे ब्रिटेन में कई मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है. नए वेरिएंट के सबसे पुराने सबूत सितंबर में सामने आ गए, लेकिन हाल के हफ्तों में देश में टीकाकरण अभियान लागू होने के बाद मामलों में तेजी देखी गई है. इंग्लैंड में 60 से अधिक स्थानीय अधिकारियों ने नए संस्करण से संबंधित मामलों की जानकारी दी है।


    क्या कोविड के नए स्ट्रेन के लक्षण अलग हैं?


    यह निश्चितता के साथ कहना जल्दबाजी होगी कि कोविड का नया स्ट्रेन पुराने संस्करण के कारण होने वाले किसी भी लक्षण से अलग होगा. माना जाता है कि नए स्ट्रेन में अलग-अलग लक्षण नहीं है. प्राथमिक लक्षण वही रहते हैं जिसमें लगातार खांसी, सीने में दर्द, बुखार, स्वाद और गंध का न आना, दर्द और ठंड लगना शामिल है।


    अब तक की टिप्पणियों के आधार पर, अधिकारियों का मानना है कि नया कोविड स्ट्रेन पिछले प्रकार की तुलना में 70 प्रतिशत अधिक संक्रामक है, जो इसे और अधिक खतरनाक बनाता है. पुराने स्ट्रेन के मुकाबले में नए वायरस को पकड़ने की संभावना अधिक है।


    शोधकर्ताओं का यह भी कहना है कि नया वैरिएंट पिछले तंत्र की तुलना में तेजी से और अधिक गंभीर रूप से प्रतिरक्षा प्रणाली पर हमला कर सकता है।

    क्या इसका इलाज अधिक कठिन है?
    अब तक यह कहने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं कि नए तनाव का निदान करना अधिक कठिन होगा. उपचार भी पुराने तनाव के कारण होता है और चिकित्सा विशेषज्ञ सिम्प्टोमैटिक उपचार पर निर्भर रहते हैं।

    क्या नए कोविड स्ट्रेन के खिलाफ टीके काम करेंगे?
    इस बिंदु पर निर्णायक रूप से कहना जल्दबाजी होगी क्योंकि ब्रिटेन में अभी टीकाकरण शुरू ही हुए हैं. टीकों की प्रभावशीलता को आबादी के एक नए सैंपल पर आंका जाना चाहिए और बाद में ही इस पर निष्कर्ष निकाला जा सकता है।

  • ममता के किले में शाह की सियासी स्ट्राइक, दस MLA, 1 सांसद और 1 मंत्री ने थामा BJP का हाथ, अमित शाह बोले, चुनाव तक ममता अकेली रह जाएंगी….

    ममता के किले में शाह की सियासी स्ट्राइक, दस MLA, 1 सांसद और 1 मंत्री ने थामा BJP का हाथ, अमित शाह बोले, चुनाव तक ममता अकेली रह जाएंगी….

    पश्चिम बंगाल। आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. आज मिदनापुर की रैली में गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में टीएमसी से लंबे वक्त से नाराज़ चल रहे मंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने बीजेपी का दामन थाम लिया. उनके अलावा टीएमसी सांसद सुनील मंडल और टीएमसी, लेफ्ट और कांग्रेस के 10 अन्य विधायकों ने भी बीजेपी में आधिकारिक तौर पर एंट्री की।
    ममता के किले में सेंध लगाने के बाद गृह मंत्री अमित शाह रैली में उन पर जमकर बरसे. अमित शाह ने कहा, “कुछ बड़बोले नेताओं ने कहा कि बंगाल में तृणमूल को कोई हरा नहीं सकता।

    मैं उनको याद कराना चाहता हूं कि सांसद के चुनाव के अंदर कहते थे कि बीजेपी का खाता नहीं खुलेगा. हमारे दिलीप घोष की आध्यक्षता और मोदी जी के नेतृत्व में 18 सीटें बीजेपी ने जीती हैं.” उन्होंने कहा कि चुनाव तक ममता अकेली रह जाएंगी।

    अमित शाह ने ममता पर आरोप लगाया, “बीजेपी में जो लोग आज आ रहे हैं वो मां माटी मानुष के नारे के साथ निकले थे. लेकिन ममता दीदी की सरकार ने मां माटी मानुष के नारे को टोलबाजी, तुष्टीकरण और भतीजावाद में परिवर्तित कर दिया.”

    उन्होंने कहा कि ममता ने कांग्रेस छोड़ी, क्या वो दल बदल नहीं था. उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों से आज अच्छे लोग बीजेपी में शामिल हुए. मां माटी मानुष के नारे को हफ्ता वसूली में बदल दिया. साथ ही उन्होंने दावा किया कि इस बार 200 सीटों के साथ बीजेपी की सरकार बनेगी।

    अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी ने मां, मानुष और माटी के नारे को भ्रष्टाचार, तोलाबाजी और भतीजावाद में बदल दिया है. अमित शाह ने ममता बनर्जी को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में भी टीएमसी के लोग कहते थे कि बीजेपी का खाता भी नहीं खुलेगा, लेकिन बीजेपी ने 18 सीटें जीतीं, अमित शाह ने कहा कि जब विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे तो बीजेपी 200 से अधिक सीटों के साथ सरकार बनाएगी। 

    अपने भाषण में शाह ने ममता बनर्जी को ही निशाने पर रखा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस महान भूमि को प्रणाम करता हूं, जहां शिक्षा शास्त्री ईश्वरचंद्र विद्यासागर और शहीद खुदीराम बोस का जन्म हुआ। 18 साल का लड़का हाथ में गीता लेकर हंसते-हंसते फांसी पर झूल गया। उनकी शहादत के बाद लोगों में खुदीराम की धोती पहनने की होड़ लग गई थी।

  • एक माह पहले प्रेमी के साथ भाग कर शादी की.. अब बंद घर में फंदे से लटकता मिला शव, चेहरे पर चोट के निशान, हत्या या आत्महत्या???

    एक माह पहले प्रेमी के साथ भाग कर शादी की.. अब बंद घर में फंदे से लटकता मिला शव, चेहरे पर चोट के निशान, हत्या या आत्महत्या???

    बिलासपुर। एक युवती की हत्या कर उसके शव को फंदे से लटका दिया गया। तिफरा निवासी रेशमा वर्मा (18) करीब एक माह पहले अपने प्रेमी रोहित पटेल (22) के साथ भाग गई थी। बताया जा रहा है कि इसके बाद दोनों ने शादी कर ली और ग्राम मोहरा में मटियारी के पास स्थित मकान में रहने लगे।
    यह मकान भी रोहित पटेल का है। देर रात करीब 1 बजे रेशमा को तलाश करते हुए उसके परिजन मकान के बाहर पहुंचे। वहां दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो अंदर रेशमा का शव फंदे के सहारे लटका हुआ था। चेहरे पर खरोंच के भी निशान मिले हैं।

    ऐसे में आशंका है कि युवती की हत्या करने के बाद उसके शव को लटकाया गया होगा। इस दौरान उसके साथ काफी मारपीट भी की गई। फिलहाल पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके पति की भी तलाश की जा रही है।

    जांच के दौरान पता चला है कि शुक्रवार देर शाम तक रेशमा का पति रोहित घर में ही था। उसके साथ उसके 4-5 दोस्त भी मौजूद थे। रोहित पहले से शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं। पत्नी से उसका अक्सर झगड़ा होता रहता था।

    दरअसल न्यायधानी में एक युवती की हत्या कर उसके शव को फंदे से लटका दिया गया। मकान के बाहर से ताला लगा हुआ था। लड़की के परिजन जब मौके पर पहुंचे तो घटना का पता चला।

    युवती करीब एक माह पहले अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी और शादी कर वहां रह रही थी। युवती का पति भी गायब है। सीपत क्षेत्र ग्राम मोहरा के ईटा भट्ठा के पास की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • एक दूल्हे ने की 6 दिन में दो शादियां, दहेज लेकर फरार….

    एक दूल्हे ने की 6 दिन में दो शादियां, दहेज लेकर फरार….

    खंडवा। अभी तक तो लुटेरी दुल्हन के मामले सामने आ चुके थे लेकिन अब लुटेरे दूल्हा का भी मामला सामने आ गया है। जिसमें 6 दिन में दो शादियां कर दहेज लेकर फरार हो गया है। यह लुटेरा दूल्हा मूसाखेड़ी इंदौर का रहने वाला है और पेशे से साफ्टवेयर इंजीनियर है। इसने 6 दिन के भीतर दो शादियां की और दोनों ससुराल में मिले दहेज और नकदी लेकर फरार हो गया है और मोबाइल भी बंद है। इस लुटेरे दूल्हे ने जिस लड़की से पहले शादी की थी वह खंडवा की रहने वाली है।

    परिजनों ने दूल्हा के खिलाफ मामला दर्ज कराया

    साथ ही एसपी को आवेदन सौंपकर लुटेरे दूल्हा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि खंडवा के रहने वाले मोहन पंचाल की 25 साल की बेटी पूजा की शादी इंदौर के मूसाखेड़ी के रहने वाले नवीन पंचाल 26 वर्ष के साथ 4 माह पहले तय हुई थी। बीते 2 दिसंबर को नवीन और पूजा की रीति रिवाज के साथ संपन्न हुई। जिसमें दोनों के परिजनों के साथ ही रिश्तेदार एवं दोस्त शामिल रहे। मोहन पंचाल ने अपनी इकलौती बेटी की शादी में दहेज में गृहस्थी का सारा सामान दिया। मोहन पंचाल ने शादी में 10 लाख रुपये खर्च किये। वहीं विदाई के बाद पूजा ससुराल पहुंची। इसके कुछ समय बाद ही नवीन ने पूजा से यह कहकर घर से चला गया कि वह कुछ काम के सिलसिले में भोपाल जा रहा है।



    वहीं महू की रहने वाली घनश्याम कोवर की बेटी नंदिता से शादी करने के लिए नवीन निकल गया। 3 दिसंबर को नवीन की नंदिता के साथ शादी की रस्में शुरू हो गई। 7 दिसंबर को दोनों की शादी हो गई। वहीं दूसरी शादी के बाद लुटेरे दूल्हा नवीन पंचाल ने अपनी पहली बीबी को फोन करके कहा कि मैं भोपाल में हूं तुम मायके चला जाना, मैं तुम्हे लेने आ जाऊंगा।

    जब नवीन को देख चौक गए….

    वहीं नवीन की दूसरी की शादी के रिसेप्शन में पहली दुल्हन के रिश्तेदार और उनके दोस्ते शामिल हुए। जब वह दूल्हा-दुल्हन को स्टेज पर आशीर्वाद देने पहुंचे तो नवीन को देखकर चौक गये। उन्होंने तुरंत खंडवा फोन किया लेकिन पूजा और उसके घर वालों को इस पर विश्वास नहीं हुआ। इसके बाद रिश्तेदारों ने शादी का फोटो पूजा और उसके घर वालों के मोबाइल पर भेजा। जब इस मामले को लेकर पूजा के घर वालों ने नवीन के घर फोन किया तो उसके घर वालों का कहना था कि हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। नवीन तो काम से भोपाल गया हुआ है।

    दूसरी शादी दोस्तों को बनाया रिश्तेदार

    एक दूल्हे ने की 6 दिन में दो शादियां, दहेज लेकर फरार

    खंडवा में 2 दिसंबर को पूजा के साथ हुई शादी में नवीन के माता-पिता, भाई-बहन और उसके रिश्तेदार मौजूद थे। लेकिन दूसरी शादी में नवीन दोस्तों को रिश्तेदार बनाकर ले गया था। जब इस पूरे मामले का खुलासा पूजा के रिश्तेदारों ने नंदिता से किया तो उसने कहा कि नवीन से वह जबरदस्ती शादी नहीं कर रही है। उनकी शादी पहले ही तय हो चुकी थी। दो महीने पहले ही हमारे शादी की तैयारियां शुरू हो गई थी। मामले को लेकर अधिवक्ता सरदार सिंह ने कहा कि आरोपी जानता था कि उसे महज 5 दिन के अंदर दूसरी शादी करनी है। युवक ने युवती के साथ शारीरिक शोषण भी किया है और दहेज का सामान लेकर फरार हो गया है। एसपी विवेक सिंह ने बताया कि पूजा के परिजनों ने शिकायत पत्र दिया है जिसके आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।

  • 21 से 31 दिसंबर तक हाईकोर्ट सहित प्रदेश के सभी न्यायालयों में शीतकालीन अवकाश…

    21 से 31 दिसंबर तक हाईकोर्ट सहित प्रदेश के सभी न्यायालयों में शीतकालीन अवकाश…

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट सहित प्रदेश के सभी न्यायालयों में 21 से 31 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। हाईकोर्ट के न्यायिक रजिस्ट्रार ने 21 से 31 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। इस दौरान हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय में याचिकाएं दायर की जा सकेंगी। रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय में शीतकालीन अवकाश में भी कामकाज जारी रहेगा, साथ ही अवकाशकालीन जज भी जरूरी मामलों में सुनवाई करेंगे। अवकाश के दौरान विशेष व अतिआवश्यक प्रकरणों की सुनवाई होगी। शीतकालीन अवकाश के दौरान तत्काल सुनवाई और आवेदन भी प्रस्तुत किए जा सकेंगे।

  • महासमुंद जिले मे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, बीजेपी सांसद प्रतिनिधि और 3 युवती समेत 6 लोग गिरफ्तार

    महासमुंद जिले मे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, बीजेपी सांसद प्रतिनिधि और 3 युवती समेत 6 लोग गिरफ्तार

    छत्तीसगढ़। महासमुंद जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने होटल में छापेमारी कर 3 महिला और 3 युवक को गिरफ्तार किया है। सभी कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिले हैं। तुमगांव पुलिस गिरफ्तार कर महिलाओं से पूछताछ कर रही है।

    मिली जानकारी के मुताबिक आज दोपहर भोरिंग रोड एनएच 53 के ओवरब्रिज के करीब बने होटल में ये रैकेट चल रहा था। दरअसल पुलिस को इस बात की सूचना मिली थी कि होटल में बाहर से आयी लड़कियां और युवतियां देहव्यापार करती थी। वहीं छापेमारी के दौरान पुलिस को कुछ आपत्तिजनक समान भी मिला है।

  • नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा, 93 साल के उम्र में ली अंतिम सांस, कल ही मनाए थे अपना 92वां जन्मदिन….

    नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा, 93 साल के उम्र में ली अंतिम सांस, कल ही मनाए थे अपना 92वां जन्मदिन….

    रायपुर। देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का सोमवार को निधन हो गया। बता दें कि बीते दिनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा और उनकी पत्नी शांति देवी वोरा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद दोनों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था।
    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा का आज निधन हो गया। मोतीलाल वोरा लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझ रहे थे। आज उनका अचानक निधन हो गया। कल ही उन्होंने अपना 92वां जन्मदिन मनाया था।

    दो दिन पहले ही उन्हें दिल्ली के अस्पताल में स्वास्थ्य संबंधी समस्या के चलते भर्ती कराया गया था। जहां आज उनका निधन हो गया।

    मोतीलाल वोरा का जन्म 20 दिसंबर 1927 में जन्म हुआ था. मध्य प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं. सन् 1985 से 1988 और 1989 से 1989 तक. उत्तर प्रदेश के राज्यपाल और लंबे समय तक कोषाध्यक्ष भी रह चुके है।

  • रमन सिंह को CM बघेल का जवाब- इन्हीं अफसरों के दम पर 15 साल राज किया, अब धमकाइए मत….

    रमन सिंह को CM बघेल का जवाब- इन्हीं अफसरों के दम पर 15 साल राज किया, अब धमकाइए मत….

    पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश के अधिकारियों को धमकी दी है। डॉ. रमन सिंह ने कहा, अधिकारियों को गिने-चुने दिन ही रहना है।
    दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री ने यह सब उस वक्त कहा जब कवर्धा में उनके कार्यक्रम के स्थल को अचानक अधिकारियों के द्वारा बदल दी थी।

    स्थानीय भाजपा नेताओं ने कवर्धा के गांधी मैदान में सभा की अनुमति मांगी थी। एसडीएम कवर्धा ने इसकी अनुमति भी दे दी। 17 दिसम्बर की सुबह प्रशासन ने गांधी मैदान की अनुमति रद्द कर भाजपा को राजीव गांधी पार्क में सभा करने को कहा।

    प्रशासन की इस हरकत से पूरी भाजपा भड़की हुई है। प्रशासन की अनुमति नहीं होने के बावजूद भाजपा ने शुक्रवार शाम गांधी मैदान में ही किसान महापंचायत का आयोजन किया।
    जिस तेवर में डॉ रमन सिंह ने कहा है वैसा तेवर उनका बहुत कम देखने को मिलता है. डॉ रमन ने अधिकारियों से कहा है कि वे ज्यादा गर्मी मत दिखाएं. सरकार को 2 साल हो गए है और 3 साल बाद उन्होंने पुनः अपनी सरकार लौटने का दावा करते हुए पूरा हिसाब करने की बात भी कही।

    https://youtu.be/WE0dEOm85EE


    डॉ रमन यही नहीं रुके. उन्होंने अधिकारियों को स्वामी के तलवे न चाटने के लिए भी कहा।
    कवर्धा में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ। रमन सिंह के अधिकारियों को तलवे नहीं चाटने की नसीहत पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि रमन सिंह इस प्रकार की भाषा का उपयोग न करे तो अच्छा है। वो डराने-धमकाने का काम न करें।
    सीएम बघेल ने कहा कि 15 साल तक इन्हीं अधिकारियों के भरोसे वो राज करते रहे। आज ये अधिकारी हमारी सरकार के हिसाब से काम कर रहे हैं। वहीं ट्रांसफर को लेकर कहा कि पिछली सरकार अधिकारियों के ट्रांसफर करने में 2 साल लगा देती थी। यहां तो यह हो रहा है कि कोई अधिकारी अगर ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो उसके बदले दूसरे को मौका मिलता है। ट्रांसफर कोई सजा थोड़ी है।

  • आरबीआई 1 जनवरी से चेक पेमेंट के नए नियम जारी करने जा रही, जानिए क्या है नए नियम…

    आरबीआई 1 जनवरी से चेक पेमेंट के नए नियम जारी करने जा रही, जानिए क्या है नए नियम…

    दिल्ली। आरबीआई ने पॉजिटिव पे सिस्टम के तहत चेक पेमेंट के नए नियम जारी किए हैं. ये नियम 50 हजार रुपये से ज्यादा के पेमेंट के लिए लागू हो रहे हैं. इसके तहत इस नए नियम के तहत 50,000 रुपये से ज्यादा का पेमेंट करने के लिए कुछ मुख्य जानकारियों को री-कंफर्म करना होगा. हालांकि यह सुविधा ग्राहक की मर्जी पर निर्भर है कि वह इसे लेना चाहता है या नहीं. बैंक पांच लाख से अधिक के चेक पेमेंट में इसे अनिवार्य बना सकते हैं.
    बॉयफ्रेंड से मिलने पर पाबन्दी से नाराज नाबालिक बेटी ने ही अपने माता पिता को सुला दी मौत की नींद
    ‘पॉजिटिव पे’ फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी को रोकने का एक टूल है. फर्जीवाड़े को पकड़ने के लिए ये टूल क्लियर करने के लिए दिए जाने वाले चेक से संबंधित कुछ विशेष जानकारियों की पुष्टि करता है. ये जानकारियां हैं- चेक नंबर, चेक डेट, पेई का नाम, अकाउंट नंबर, अमाउंट और वे सभी जानकारियां जो चेक जारी करने वाले ने पहले के चेक में दी होंगी।


    चेक पेमेंट के ये नए नियम 1 जनवरी 2021 से लागू हो जाएंगे. इससे संबंधित सिस्टम इस तरह काम करेगा
    1. इस प्रक्रिया के तहत चेक जारी करने वाला शख्स कुछ न्यूनतम जानकारी जैसे चेक डेट, बेनिफिशियरी या पेई का का नाम, अमाउंट ड्रॉई बैंक की जानकारी एसएमएस , मोबाइल ऐप, इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम के जरिये देगा।


    2. नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी NPCI, CTS यानी चेक ट्रंकेशन सिस्टम में पॉजीटिव पे की सुविधा डेवलप करेगा और बैंकों को मुहैया कराएगा. बैंक इस फैसिलिटी को सभी अकाउंट होल्डर एनेबल करेगा, जो 50 हजार या उससे ज्यादा रकम के चेक जारी करना चाहते हैं।


    3. अकाउंट होल्डर जो जानकारी देगा, उसे बैंक का सिस्टम पॉजिटिव पे के सेंट्रलाइज्ड डेटा सिस्टम में अपलोड करेगा. जब बैंक के पास चेक आएगा तो वो इस जानकारी को सेंट्रल डेटाबेस से मिलान कराएगा. अगर चेक में दी गई जानकारी का मिलान अकाउंट होल्डर की ओर से दी गई जानकारी से हो जाता है तो पेमेंट हो जाएगा. अगर जानकारी मैच नहीं होगी, तो बैंक चेक रिजेक्ट कर देगा.

    आरबीआई ने बैंकों को सलाह दी है कि वे एसएमएस, अलर्ट, ब्रांचों में डिस्प्ले, एटीएम, वेबसाइट और इंटरनेट बैंकिंग के जरिये अपने ग्राहकों को पोजिटिव पे सिस्टम इसके फीचर की जानकारी दे. इस बारे में जागरुकता फैलाएं.

  • 16 वर्षीय बेटी ने ही अपने माता पिता को सुला दी मौत की नींद…सोते माता पिता पर बॉयफ्रेंड से चलवाया चाकू….

    16 वर्षीय बेटी ने ही अपने माता पिता को सुला दी मौत की नींद…सोते माता पिता पर बॉयफ्रेंड से चलवाया चाकू….

    छोटा बांगड़दा स्थित रुक्मणी नगर में 15वीं बटालियन के सिपाही ज्योतिप्रसाद शर्मा और उनकी पत्नी नीलम की हत्या का षड्यंत्र नाबालिग बेटी ने ही रचा था। वह डीजे के साथ रहना चाहती थी। माता-पिता उस पर बंदिश लगाने लगे थे। इस पर षड्यंत्रपूर्वक उसने खुद खाना बनाया और सब्जी में 12 गोलियां मिला दीं। जैसे ही दोनों गहरी नींद में सोए तो आरोपि धनंजय यादव को दराता व चाकू लेकर बुला लिया और हत्या करवा दी।

    हत्या कर फरार हुई नाबालिग बेटी व प्रेमी धनंजय गुरुवार रात में मंदसौर के कैलाश मार्ग स्थित होटल से हिरासत में लिए गए। रात में ही उन्हें इंदौर पुलिस को सौंप दिया था। डीआइजी हरिनारायणाचारी मिश्र के अनुसार ज्योतिप्रसाद की 16 वर्षीय बेटी केंद्रीय विद्यालय में 10वीं में पढ़ती है। दो साल से उसका गांधीनगर निवासी धनंजय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन ज्योति को डीजे से मिलना पसंद नहीं था। लड़की ने माता-पिता को रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रचा।

    एक दिन पहले ही 500 रुपये में खरीदा था चाकू
    मैं ज्योतिप्रसाद की नाबालिग बेटी से प्रेम करता हूं। उसने बताया था कि माता-पिता परेशान करते हैं। कभी भी मोबाइल चेक कर लेते हैं। मेरा वाट्सएप मां के फोन में चलता है। मां का वाट्सएप मेरे फोन में एक्टिव था। दो दिन पहले भी हम दोनों को रोहित के फ्लैट में देख लिया था। लड़की के भाई ऋषभ के दोस्त भी मेरा पीछा करने लगे थे। लड़की ने कहा कि इन्हें मारना जरूरी है। साजिश के तहत एक दिन पूर्व ही गांधीनगर से 500 रुपये में चाकू खरीदा। करीब 4 बजे मैं दोस्त का स्कूटर लेकर आया और ज्योति व नीलम का कत्ल कर फरार हो गए। हम दोनों शादी कर राजस्थान में ही बसना चाहते थे। मुझे हत्या का कोई पछतावा नहीं है। (जैसा आरोपी धनंजय उर्फ डीजे ने पुलिस को बताया)


    पापा जिंदा बचते तो मुझे कहीं से भी पकड़ लाते
    पापा-मम्मी से तंग आ चुकी थी। डीजे से मिलना उन्हें पसंद नहीं था। घर का माहौल भी अच्छा नहीं था। रोज-रोज कलह होती थी। पहले सोचा मैं और डीजे भाग जाते हैं, लेकिन मुझे पता था कि पापा पुलिसवाले हैं। उनकी पहचान है। हम दोनों को कहीं से भी ढूंढ़ कर पकड़ लेते। इसलिए उन्हें मारना जरूरी था। (आरोपित16 वर्षीय बेटी ने पुलिस को बताया)


    ऐसे रचा षड्यंत्र : माता-पिता के लिए अलग सब्जी बनाई और गोली मिला दी

    लड़की ने माता-पिता की हत्या के लिए डीजे को तैयार किया और एक दिन पहले उससे नशीली गोलियां मंगवाई। डीजे मेडिकल स्टोर पर नींद की गोलियां लेने गया, लेकिन बिना डॉक्टर के पर्चे के उसे गोलियां नहीं मिली। लड़की ने जिद की तो उसने दूसरी गोलियां दे दी। साजिश के तहत बुधवार शाम लड़की ने खुद खाना बनाया और माता-पिता के लिए अलग सब्जी बनाई। एक सब्जी में डीजे द्वारा दी गोलियां मिला दी।


    ज्योतिप्रसाद शराब के नशे में थे। देर रात वह उनके सोने का इंतजार करती रही। जैसे ही दोनों (माता-पिता) गहरी नींद में सोए, उसने डीजे को घर बुला लिया। लड़की दरवाजा खोलकर कुत्ता घुमाने के बहाने बाहर आ गई। डीजे सीधे नीलम के पास गया और दनादन वार करना शुरू कर दिए। आवाज सुनकर ज्योति बेडरूम से बाहर आए तो डीजे दराता लेकर टूट पड़ा। ज्योति ने बचने का प्रयास किया लेकिन नशे में होने से गिर गए और डीजे ने उनका भी कत्ल कर दिया।