Author: Sunil Agrawal

  • भाजपा की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और उनके निजी सचिव के खिलाफ 25 लाख मांगने का लगा आरोप, जिला एवं सत्र न्यायालय में वाद हुआ दायर…

    भाजपा की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और उनके निजी सचिव के खिलाफ 25 लाख मांगने का लगा आरोप, जिला एवं सत्र न्यायालय में वाद हुआ दायर…

    सुलतानपुर। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह ने केंद्रीय मंत्री और अमेठी के सांसद श्रीमती स्मृति ईरानी और उनके निजी सचिव विजय गुप्ता समेत एक अन्य भाजपा नेता के खिलाफ जिला एवं सत्र न्यायालय में वाद दायर किया है। एम पी एम एल ए कोर्ट ने प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए वाद स्वीकार कर लिया है। मामले में आगली सुनवाई 2 जनवरी को होगी।
    प्रतापगढ़ जिले की रहने वाली अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह ने जिला एवं सत्र न्यायालय में वाद दायर किया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया गया है कि राज्य महिला आयोग का सदस्य बनाए जाने के एवज में स्मृति ईरानी के निजी सचिव विजय गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के नाम से उनसे 25 लाख रुपये की डिमांड किया था।

    उन्होंने जब इस मुद्दे को सार्वजनिक किया, तो उनके खिलाफ मुसाफिरखाना थाने में अपराध दर्ज करा दिया गया। पुलिस जब उनके घर पर आई तब उन्हें इस मामले की जानकारी हुई।
    वर्तिका सिंह ने यह भी बताया कि “मैं अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज हूं. मैं राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता भी हूं। मुझे केंद्रीय महिला आयोग का सदस्य बनाए जाने का आश्वासन दिया गया था. कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी और उनके निजी सचिव विजय गुप्ता के साथ भाजपा नेता डॉ. रजनीश की तरफ से मुझे यह आश्वासन दिया गया। मुझसे 25 लाख रुपये दिए जाने की डिमांड की गई, जिसका ऑडियो रिकॉर्डिंग मेरे पास मौजूद है। सचिव विजय गुप्ता ने कहा कि पैसा नहीं दिए जाने पर आप को पद से हटाना पड़ेगा. मैं इस संबंध में स्मृति ईरानी से भी मिली, जिस पर उन्होंने मुझे यहां से चले जाने की बात कही.”

    धोखाधड़ी की शिकार खुद को बताने वाली वर्तिका कहती हैं कि उनके पास कैबिनेट मंत्री और उनके निजी सचिव की ऑडियो रिकॉर्डिंग है। पूरे प्रकरण में विशेष न्यायाधीश एमपी एमएलए कोर्ट पीके जयंत ने सुनवाई के लिए 2 जनवरी की तारीख तय की है।

    वर्तिका के अधिवक्ता रोहित त्रिपाठी ने कोर्ट में वर्तिका की तरफ से रखे पक्ष में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी करीबी मानी जाती हैं। वाद दायर होने से भारतीय जनता पार्टी के खेमे में हड़कंप मचा हुआ है। वाद पत्र में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता डॉ. रजनीश सिंह को भी पक्षकार बनाया गया है।

  • एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते सीईओ, इंजीनियर और दो लिपिक गिरफ्तार….

    एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते सीईओ, इंजीनियर और दो लिपिक गिरफ्तार….

    रायपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने पहली बार ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए रिश्वत लेते हुए 4 लोगों को रंगे हाथो गिरप्तार किया। बुधवार को एसीबी की टीम ने अलग-अलग स्थानों में दबिश देकर यह कार्रवाई की है। साथ ही बलरामपुर के जनपद पंचायत सीईओ, बलौदाबाजार के सब इंजीनियर, सरगुजा के बीईओ और नारायणपुर के डीईओ कार्यालय के लिपिक को पकड़ा गया है।

    तलाशी में उनके पास से रिश्वत की रकम भी बरामद की गई है। एसीबी चीफ आरिफ शेख ने बताया कि एसीबी की अंबिकापुर, जगदलपुर और रायपुर की यूनिट द्वारा यह कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों से पूछताछ कर स्थानीय न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

    बलरामपुर : सीईओ 60000 रिश्वत लेते गिरफ्तार

    एसीबी अंबिकापुर की टीम ने 60000 रुपए की रिश्वत लेते हुए बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर जनपद पंचायत के सीईओ विनय गुप्ता को उसके कार्यालय से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिया निर्माण कार्य की राशि का भुगतान करने के एवज में ठेकेदार से 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। साथ ही रिश्वत की रकम देने पर ही चेक काटकर देने का आश्वासन दिया था। इसकी लिखित शिकायत प्रार्थी द्वारा एसीबी में की गई थी। इसका सत्यापन करने के बाद आरोपी को रकम लेते हुए रंगे हाथो पकड़ा।

    बालौदाबाजार :सब इंजीनियर 12000 की रिश्वत लेते पकड़ाया

    सीसी रोड निर्माण कार्य का मूल्यांकन और सत्यापन के लिए बलौदाबाजार के सिमगा स्थित ग्रामीण यांत्रिक सेवा के उपअभियंता सुनील कुमार अग्रवाल ने 12000 रुपए की रिश्वत मांगी थी। सड़क ठेकेदार द्वारा इसकी शिकायत एसीबी की रायपुर यूनिट में की गई थी। टीम ने पूरे मामले का सत्यापन कर रकम के साथ ठेकेदार को भेजा था। साथ ही आरोपी को रंगे हाथो रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया।

    सरगुजा : एरियर्स के लिए बाबू ने मांगा 10000 रुपए

    एरियर्स राशि निकालने के एवज में प्रधान पाठक से सरगुजा के बतौली स्थित खंड शिक्षा कार्या में पदस्थ लिपिक प्रमोद गुप्ता ने 10000 रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत अंबिकापुर यूनिट ने प्रधान पाठक द्वारा की गई थी। साथ ही बताया कि सातवें वेतनमान की एरियर्स की राशि निकालने के एवज में रिश्वत की मांग की गई है। इसका भुगतान करने पर ही स्वीकृति आदेश जारी करने कहा। शिकायत पर एसीबी ने ट्रैप की कार्रवाई करते हुए आरोपी लिपिक को रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार किया।

    नारायणपुर : लिपिक 10000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    एसीबी जगदलपुर की टीम ने नारायणपुर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के लिपिक किशोर कुमार मेश्राम को 10000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी लिपिक ने शिक्षक को मनचाहे स्थान पर सलग्नीकरण करने के एवज में रिश्वत मांगी थी। शिकायत का सत्यापन कर एसीबी की टीम ने ट्रेप कार्यवाही करने हुए आरोपी की रंगे हाथो गिरफ्तार किया।

  •  16 IAS अफसरों का हुआ तबादला , देखिये ट्रांसफर लिस्ट….

     16 IAS अफसरों का हुआ तबादला , देखिये ट्रांसफर लिस्ट….

    रायपुर। राज्य सरकार ने आज कई कलेक्टर सहित IAS  अफसरों के ट्रांसफर किये हैं। डोमन सिंह को महासमुंद का नया कलेक्टर बनाया गया है, वहीं नम्रता गांधी धमतरी जिला पंचायत सीईओ से गौरेला पेंड्रा मरवाही का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं कार्तिकेय गोयल की मंत्रालय वापसी हुई है।

  • सौमिल रंजन चौबे वित्त विभाग के उपसचिव बनाये गए

    सौमिल रंजन चौबे वित्त विभाग के उपसचिव बनाये गए

    कोरिया समेत चार जिला पंचायतों के सीईओ भी बदले गए

    रायपुर। साल के आखिरी दिनों में 30 दिसंबर 2020 को छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अफसरों का तबादला किया है। सौमिल रंजन चौबे को वित्त विभाग का उपसचिव बनाया गया है। उनको राज्य शहरी विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की भी जिम्मेदारी दी गई है। सौमिल रंजन चौबे, अभी तक सूडा के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

    सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को यह तबादला आदेश जारी किया। इस आदेश से 4 जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भी बदल गए हैं। कोरिया जिला पंचायत की सीईओ तुलिका प्रजापति को बलरामपुर-रामानुजगंज जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है। राजनांदगांव जिला पंचायत की सीईओ तनुजा सलाम को अपर कलेक्टर बनाकर सरगुजा भेजा गया है।

    जांजगीर-चांपा जिला पंचायत के सीईओ तीर्थराज अग्रवाल को मुंगेली जिले का संयुक्त कलेक्टर बनाया गया है। बिलासपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेंद्र सिंह ठाकुर अब जांजगीर-चांपा जिला पंचायत के सीईओ होंगे। बस्तर के डिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मा को बलौदा बाजार-भाटापारा का डिप्टी कलेक्टर बनाकर भेजा गया है।

    डांगी बिलासपुर के आईजी, दीपांशु बने परिवहन के अपर आयुक्त

    बिलासपुर के आईजी रहे दीपांशु काबरा अब परिवहन अपर आयुक्त बना दिए गए हैं। बुधवार को गृह मंत्रालय ने इसके आदेश जारी किए। दीपांशु काबरा समेत 6 आईपीएस अफसरों की जिम्मेदारियों में तब्दीली की गई है। टीआर पैकरा जो अब तक अपर परिवहन आयुक्त थे, उन्हें पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। रतनलाल डांगी जो कि सरगुजा के प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक थे उन्हें प्रभारी पुलिस महा निरीक्षक बिलासपुर रेंज की जिम्मेदारी दी गई है।

    आरपी साय जो अब तक उप महानिरीक्षक छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के पद पर थे उन्हें प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज का जिम्मा दिया गया है। कांकेर के आई रहे संजीव शुक्ला को छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस एकेडमी के उपसंचालक की जिम्मेदारी दी गयी है । आईपीएस अधिकारी विनीत खन्ना को अब कांकेर का नया उपपुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।

  • छत्तीसगढ़ में इन जिलों के डीलर नही बेच पायेंगे हीरो और होंडा के वाहन….

    छत्तीसगढ़ में इन जिलों के डीलर नही बेच पायेंगे हीरो और होंडा के वाहन….

    रायपुर। परिवहन विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर और गरियाबंद जिले में हीरो मोटरकार्प और होंडा मोटरसायकल एंड स्कूटर इंडिया लिमिटेड के सभी शो रूम से गाड़ियों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है. अब इन कंपनियों के डीलर्स किसी भी तरह की टू व्हीलर गाड़ियां नहीं बेच सकेंगे.

    दरअसल हीरो मोटरकार्प और होंडा कंपनी की टू व्हीलर बेचने वाले डीलरों ने छत्तीसगढ़ मोटरयान नियम 1994 के नियम 184 (क) के प्रावधानों के तहत राज्य में गाड़ियों की बिक्री की अनुमति नहीं ली थी. लंबे समय से डीलर बगैर अनुमति गाड़ियां बेधड़क बेच रहे थे. मामला संज्ञान में आने के बाद 23 दिसंबर 2020 को रायपुर आरटीओ ने सभी हीरो मोटरकार्प और होंडा के सभी डीलरों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था. होंडा कंपनी के डीलरों की ओर से किसी तरह का जवाब नहीं दिया गया, जबकि हीरो मोटरकार्प के कुछ डीलरों ने अलग-अलग वजह बताते हुए जवाब भेजा था. कुछ ने अपने जवाब में यह कहा कि सेंट्रल मोटर व्हीकल एक्ट 1979 की धारा 126 के तहत गाड़ियों की बिक्री की अनुमति ली गई है. परिवहन विभाग जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ, लिहाजा रायपुर और गरियाबंद जिले में आरटीओ की ओर से आगामी आदेश तक गाडियों की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. विभाग ने डीलरों को निलंबित करते हुए कहा है कि निलंबन अवधि में गाड़ियां बेचे जाने की स्थिति में डीलरशिप निरस्त कर दी जाएगी.

    इन डीलरों पर हुई कार्रवाई

    हीरो मोटरकार्प की गाड़ियां बेचने वाले आरसन मोटर्स, अग्रवाल मोटर्स, एमजी आटो केयर, मेसर्स गुरूदेव आटोमोबाइल, राजधानी आटो केयर, श्रीराम आटोमोबाइल आरंग और द छत्तीसगढ़ आटो केयर्स शामिल हैं, वहीं होंडा की टू व्हीलर गाड़ियां बेचने वाले डीलरों में जी के होंडा, सिटी मोटर्स, ग्रांड मोटर्स, एमएल एंड संस आटोमोबाइल और वायकान मोटर्स सायकल एंड स्कूटर प्राइवेट लिमिटेड के नाम शामिल हैं.

    अन्य जिलों में भी जल्द आदेश जारी कर सकते हैं आरटीओ

    रायपुर और गरियाबंद आरटीओ की इस कार्रवाई के बाद अन्य जिलों में भी हीरो और होंडा कंपनियों की गाड़ियों की बिक्री करने वाले डीलरों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है. परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक राज्य के बाकी जिलों में भी छत्तीसगढ़ मोटरयान नियम 1994 के नियम 184 (क) के तहत वाहनों की बिक्री की अनुमति नहीं ली गई है. ऐसे में यह मुमकिन है कि उन डीलरों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाए.

    अब क्या करेंगे डीलर्स?

    रायपुर और गरियाबंद में हीरो और होंडा कंपनी की टू व्हीलर गाड़ियों की बिक्री पर प्रतिबंध लगने के बाद आऱटीओ द्वारा डीलरों के वाहन पोर्टल बंद कर दिए जाएंगे. इस साफ्टवेयर के बंद होने से नई गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो सकेगा. जाहिर है बिक्री पर लगे प्रतिबंध को बायपास करना डीलरों के लिए आसान नहीं होगा. इधर प्रतिबंध हटाये जाने के लिए अब डीलरों के पास एक ही रास्ता बाकी है कि डीलर परिवहन विभाग से माॅडल एप्रुवल लें.  माॅडल एप्रुवल नहीं लेने के हालात में विभाग डीलरशिप निरस्त कर सकता है. ऐसी स्थिति में कंपनी के सामने बड़ी दिक्कतें खड़ी होंगी.

  • प्रदेश मे 4 नये जिलों का हो सकता है पुनर्गठन, सारंगढ़, पत्थलगांव, शक्ति, बसना-सराईपाली का नाम शामिल….

    प्रदेश मे 4 नये जिलों का हो सकता है पुनर्गठन, सारंगढ़, पत्थलगांव, शक्ति, बसना-सराईपाली का नाम शामिल….

    रायपुर। आने वाले गणतंत्र दिवस पर राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण घोषणाएं करने वाला है। प्रदेश के वर्तमान भूपेश बघेल सरकार को 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण अभी पूर्ण हुआ है। सूत्र के अनुसार मुख्यमंत्री के सलाहकारो द्वारा इस दो वर्षों के किये गये कार्यों एवं आगामी योजनाओं पर समिक्षा कर जानकारी जुटा रहे है।

    इस बीच यह खबर आ रही है की विधायकों द्वारा डवलपमेंट के लिए किये गये मांगों पर विशेष मंथन किया जा रहा है, इस दृष्टीकोण से यह स्पष्ट है की राज्य सरकार प्रदेश के विकाश के लिए मजबूत इच्छा शक्ति के साथ काम कर रही है।

    राजधानी के वरिष्ठ सम्पादक के मतानुसार राज्य सरकार जिला निर्माण, ब्लाक निर्माण, तहसील निर्माण तथा नगरिय निकाय बनाने जैसे विकास कार्यों पर फोकस कर रही है, जिससे इन उपेक्षित क्षेत्रों का चहुमुखी विकाश हो सके, इसके लिए कार्ययोजना बनाया जा रहा है जिसमे क्षेत्रीय विधायकों के प्रस्ताव को तवज्जों दिया जा रहा है।

    बता दे की सारंगढ़ जिला निर्माण का मांग दशको पुराना है, चाहे सरकार कोई भी हो विधायकों द्वारा सारंगढ़ को जिला निर्माण का मांग हमेशा किया गया है। इसीतरह यह कयास लगाया रहा है की राज्य सरकार सारंगढ़ विधायक के प्रपोजल को दृष्टिगत रखते हुए सारंगढ़ को जिला घोषित कर सकती है।

    सारंगढ़ विधायक के घोषणापत्र का किया गया जिक्र

    मुख्यमंत्री के सलाहकारों के मध्य प्रस्तुत जानकारी में विधानसभा चुनाव में सारंगढ़ विधायक द्वारा घोषणा पत्र में सारंगढ़ जिला निर्माण का उल्लेख किया गया था, इसकी जानकारी दी गयी है। जिससे इस 26 जनवरी मे सारंगढ़वासीयों को जिला का सौगात मिलने की संभावना अधिक हो गयी है। हाल ही में सारंगढ़ विधायक के मांग पर केबिनेट मंत्री ने कोसीर को उप-तहसील बनाये जाने पर सहमती दी थी, जिसमे वर्ष 2021 मे काम काज स्टार्ट करने का पूर्ण आश्वासन मिला है।

    गौरतलब हो की सारंगढ़ को जिला बनाये जाने की मांग क्षेत्र के सबसे बहुप्रतिक्षीत मांग है, आम शहरवासीयो से जुडा सीधा मामला है, राज्य मे कांग्रेस सरकार आने के बाद जिला बनाने की उम्मीद सबसे ज्यादा है क्योंकि विधायक के साथ कांग्रेस पार्टी लगातार मंचो पर जिला की मांग रखते आये है।साथ ही वकीलों का समूह भी मुख्यमंत्री से मुलाकत कर जिला बनाने की मांग रख चुके है।

    भुगोलिक बड़े जिला का पुनर्गठन कर बनेंगे नये जिला

    इसी तरह जांजगीर चांपा का पुनर्गठन कर शक्ति को जिला बनाया जा रहा है, विधानसभा अध्यक्ष लगातार इस विषय मे प्रयासरत है, कुछ विभागों का संचालन शक्ति जिला के रूप मे भी किया जा रहा है। रायगढ़ जिला का पुनर्गठन कर सारंगढ़ को नया जिला बनाया जा रहा है,विगत विधानसभा चुनाव में 52 हजार से अधिक मतों के साथ जीत दर्ज कर सबसे बड़े जीत का रिकार्ड बनाया गया था। महासमुंद जिला का पुनर्गठन कर बसना को नया जिला बनाने का प्रस्ताव है जिसमे सराईपाली को भी सामिल किया गया है। इसी तरह जशपुर जिला का पुनर्गठन पत्थलगांव को नया जिला बनाया जा सकता है, इस क्षेत्र मे वर्षो से जुदेव परिवार का वर्चस्व रहा है जिसे कम करने के लिए जशपुर जिला का 2 हिस्सा कर किस्सा ही खत्म किया जा सक्ता है।

    प्रदेश में बनाये जाएंगे 4 और जिला

    राज्य सरकार प्रदेश के विकास हेतू कई बड़े जिला का पुनर्गठन कर 4 नये जिला का घोषणा कर सकती है जिसमे रायगढ़ जिला से सारंगढ़, जशपुर जिला से पत्थलगांव, जांजगिर-चांपा जिला से शक्ति, महासमुंद जिला से बसना-सराईपाली सामिल है। विदित हो की प्रदेश मे कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने के पश्चात कई अन्य जगहो से भी जिला निर्माण की मांग ने जोर पकडा है किन्तु ये सभी चार क्षेत्र कई दशकों से जिला के लिए संघर्ष करते आ रहे है।

    नये ब्लाक बनने के बाद जिला परिसीमन आयोग सक्रिय हो सकता है

    विगत कई वर्षो से पेडिंग विकाश खण्ड निर्माण का भी फाईल अब मुमेंट करने लगी है, सम्भावना यह जताया जा रहा है की वित्त विभाग से अनुमती मिलने के पश्चात औपचारिक घोषणा किया जायेगा। नये विकासखण्ड बनाने के बाद ही कई जिला का भूगोल बदल जायेगा, राज्य सरकार दिल्ली से जिला परिसीमन आयोग की मांग कर सकता है, जिससे जिला मुख्यालय और ब्लाक की दुरी के हिसाब से आवागमन के मद्देनजर प्रशासनिक कार्य मे आसानी हो सके। इसके लिए जिला कलेक्टर के माध्यम से दावा-आपत्ति का अवसर दिया जायेगा।

  • CM पर रेप का आरोप लगा चुकी मॉडल ने कहा… BJP नेता बाबूलाल मरांडी, निशिकांत दुबे समेत BJP नेता ने मुझे….

    CM पर रेप का आरोप लगा चुकी मॉडल ने कहा… BJP नेता बाबूलाल मरांडी, निशिकांत दुबे समेत BJP नेता ने मुझे….

    झारखंड के CM हेमंत सोरेन से जुड़े सात साल पुराने मामले ने एक बार फिर झारखंड की राजनीति में नया भूचाल ला दिया है। मुंबई रेप कांड की जिस पीड़िता को न्याय दिलाने की बात BJP नेता कर रहे हैं। उसी महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर BJP के चार नेताओं पर डराने और धमकाने का आरोप लगाया है।
    38 सेकंड के वीडियो में महिला ने आरोप लगाया है कि उसे डराया-धमकाया जा रहा है। उसने इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी की है। वो आरोप लगा रही है कि उसके बारे सोशल मीडिया पर गलत लिखा जा रहा है।

    वो कह रही है कि अगर उसे कुछ भी होता है तो इसके लिए BJP के नेता बाबूलाल मरांडी, निशिकांत दुबे, सुनील तिवारी और जहूर आलम जिम्मेदार होंगे। इधर, BJP के बाबूलाल मरांडी ने गृह मंत्री को पत्र लिखकर इस मामले की CBI जांच कराने की मांग की है।

    बाबूलाल मरांडी ने कहा- लड़की दबाव में है

    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि उन्हें अंदेशा है कि युवती दबाव में बयान दे रही है। मरांडी ने कहा कि उन्हें इस बात की आशंका है कि 2013 की तरह एक बार फिर उस लड़की पर पद के प्रभाव का दबाव बनाकर उससे विषय से हटकर बयानबाजी कराई जा रही है।

    BJP ने की पीड़िता को सुरक्षा देने की मांग

    वीडियो सामने आने पर BJP विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि दस्तावेजों के अध्ययन से यह बात साफ हो जाती है कि पीड़िता का वीडियो में दिया बयान उपलब्ध दस्तावेजों से विपरीत है। उन्होंने महाराष्ट्र के DGP, मुम्बई पुलिस कमिश्नर व अन्य अधिकारियों को पत्र लिखकर पीड़िता को सुरक्षा देने की मांग की है।

    ये है पूरा मामला

    दरअसल, मुंबई की मॉडल ने 2013 में झारखंड के CM हेमंत सोरेन पर रेप का आरोप लगाया था। हालांकि बाद में केस को वापस भी ले लिया गया था लेकिन सूत्रों के मुताबिक मुंबई हाईकोर्ट में अब इस मामले में नए सिरे से एक पिटिशन फाइल किया गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा मामले को लेकर भाजपा पर राज्य सरकार को अस्थिर करने की साजिश का आरोप लगा रही है।

  • Pope Francis ने लाइक की स्विमसूट पहने मॉडल की हॉट तस्वीर….

    Pope Francis ने लाइक की स्विमसूट पहने मॉडल की हॉट तस्वीर….

    वेटिकन सिटी। ईसाई समुदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप फ्रांसिस (Pope Francis) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. वजह वही पुरानी है जिसे लेकर कुछ वक्त पहले बवाल मचा था यानी मॉडल की भड़काऊ तस्वीर को लाइक करना. इस बार पोप पर एक दूसरी मॉडल की स्विमसूट वाली फोटो लाइक करने का आरोप है. मॉडल ने सबूत के तौर पर कुछ स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं. मॉडल का कहना है कि पोप के आधिकारिक इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट से उसकी ब्लैक स्विमसूट वाली फोटो लाइक की गई.

    Model ने शेयर किया स्क्रीनशॉट

    पोप फ्रांसिस (Pope Francis) या वेटिकन की तरफ से आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जरूर व्यक्त की है. पोप फ्रांसिस के इंस्टाग्राम अकाउंट से जिस मॉडल की तस्वीर लाइक की गई है उसका नाम मार्गेट फॉक्स (Margot Foxx) है. मार्गेट ने अपनी उस फोटो का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर शेयर किया है, जिसे पोप फ्रांसिस ने लाइक किया था. इस पोस्ट को शेयर करते हुए मार्गेट ने लिखा, ‘पोप ने मेरी फोटो लाइक की, मतलब मैं स्वर्ग में जाऊंगी’. 

    Natalia की फोटो भी की थी Like  
    मार्गेट फॉक्स की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. लोग पोप की इस दूसरी ‘गलती’ पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. बता दें कि इससे पहले ब्राजील की मॉडल नतालिया गरिबोटो (Natalia Garibotto) ने आरोप लगाया था कि पोप फ्रांसिस के आधिकारिक इंस्‍टाग्राम अकाउंट द्वारा उनकी एक तस्वीर को लाइक किया गया, जिसमें वह बेहद हॉट नजर आ रही हैं. पोप के इस मॉडल का फोटो लाइक करने के बाद सोशल मीडिया पर काफी विवाद खड़ा हो गया था.  

    मॉडल ने इस तरह जताई थी खुशी

    इस तस्‍वीर में नतालिया गरिबोटो एक स्‍कूल गर्ल की यूनिफॉर्म में दिखाई दे रही थीं. अपने दावे के समर्थन में उन्होंने स्क्रीनशॉट भी शेयर किया था, जिसमें नजर आ रहा था कि पोप फ्रांसिस के अलावा 133,000 लोगों ने 27 वर्षीय नतालिया की तस्‍वीर को लाइक किया है. नतालिया ने पोप से मिले ‘लाइक’ से खुशी व्यक्त करते हुए कहा था कि वह अपने ट्विटर फॉलोवर्स के साथ वेटिकन जाने वाली हैं. मॉडल ने लिखा था, ‘मेरी मां ने इस तस्‍वीर को नकार दिया था, लेकिन पोप को यह पसंद आई. कम से कम मैं स्‍वर्ग जा रही हूं.’ 

  • रिटायर महिला शिक्षिका ने कम ब्याज में 5 लाख रुपये का लोन लेने के चक्कर में गंवाए 54 लाख रुपये….

    रिटायर महिला शिक्षिका ने कम ब्याज में 5 लाख रुपये का लोन लेने के चक्कर में गंवाए 54 लाख रुपये….

    पेन्ड्रा। गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले में ठगी का एक बेहद अजीब मामला सामने आया है। सरकारी नौकरी से रिटायर एक शिक्षिका 5 लाख के लोन के लिए ठगों के जाल में ऐसे फंसी कि उसने लाख दो लाख नहीं बल्कि 54 लाख रुपये गंवा दिये। मामले में महिला ने गौरेला थाना में अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

    मामला गौरेला के वार्ड क्रमांक 1 पतेरा टोला निवासी का है यहा रहने वाली 76 वर्षीय इंदिरा स्वामी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि  उन्हें अपने पुराने मकान की मरम्मत कार्य के लिए रुपयों की आवश्यकता थी। साल 2016 जुलाई में उन्होंने यहां के एक बड़े अखबार में कम ब्याज पर लोन का विज्ञापन देखकर कथित रुप से राजस्थान के मैग्मा फायनेंस कंपनी जयपुर से संपर्क कर 5 लाख रुपये लोन का आवेदन किया।

    जिसके बाद पीड़िता से कथित कंपनी ने प्रोसेसिंग फीस और लोन दिलाने के नाम पर 17 बार में अलग-अलग अकाउंट नंबरों में 53 लाख 78 हजार 650 रुपये ठग लिए। महिला को जब खुद के ठगे जाने का अहसास हुआ तो पीड़िता ने गौरेला थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने पुलिस को ठगी से संबंधित सभी अकाउंट नंबर और दस्तावेज उपलब्ध कराया है। मामले में गौरेला पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ ठगी का अपराध दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

  • न्यू ईयर पार्टी का आयोजन करने वाले होटल, रेस्टोरेंट्स, पार्टी भवनों पर होगी पुलिस की नजर….

    न्यू ईयर पार्टी का आयोजन करने वाले होटल, रेस्टोरेंट्स, पार्टी भवनों पर होगी पुलिस की नजर….

    सीएसपी रायगढ़ ने ली हॉटल, रेस्टोरेंट संचालकों की बैठक, न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर जारी दिशा निर्देशों का पालन करने की दिये हिदायत…

    रायगढ़। दिनांक 28.12.2020 को पुलिस नियंत्रण कक्ष में सीएसपी रायगढ़ अविनाश सिंह द्वारा शहर के हॉटल, रेस्टोरेंट, लॉज एवं पार्टी आयोजन करने वाले भवन संचालकों की बैठक लिया गया । बैठक में सीएसपी रायगढ़ द्वारा जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुरूप मुख्य बातों पर फोकस करते हुए संचालकों को निर्देशित किये कि किसी भी सेलिब्रेशन के पूर्व एसडीएम से अनुमति लेना अनिवार्य है। आयोजन हाल में निर्धारित क्षमता के अनुरूप 50% की ही प्रवेश की अनुमति होगी।अधिकतम 200 व्यक्ति ही एक समय में उपस्थित ना हो इसका ध्यान रखें तथा कार्यक्रम में फेस मास्क/कवर पहनने एवं 2 गज की दूरी का पालन करें, इस पर विशेष ध्यान देवें । नव वर्ष के स्वागत में आधे घंटे का समय फटाका फोड़ने को दिया गया है । इस दौरान ग्रीन फटाका फोड़ा जाये तो बेहतर होगा । डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी, छोटे साउंड बॉक्स का उपयोग किया जाये ।



    सीएसपी रायगढ़ बताएं कि अगले सप्ताह माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन का जिले में प्रवास कार्यक्रम प्रस्तावित है । सुरक्षा के मद्देनजर होटल/लॉज में किसी रूम देने के पूर्व पूरी जांच कर रूम दिया जावे । सभी संचालकों को कोविड को लेकर समय-समय पर राज्य शासन व जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करने को कहा गया है । बैठक में नगर कोतवाल निरीक्षक कृष्णकांत सिंह, निरीक्षक अभिनवकांत सिंह तथा होटल, लॉज, पार्टी भवन संचालकों उपस्थित थे ।