Author: Sunil Agrawal

  • धनबाद में न्यायाधीश मौत मामले में 243 लोग हिरासत में…

    धनबाद में न्यायाधीश मौत मामले में 243 लोग हिरासत में…

    झारखंड के धनबाद में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (अष्टम) उत्तम आनंद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में धनबाद पुलिस ने रविवार को 243 लोगों को हिरासत में लिया, 17 अन्य को गिरफ्तार किया और दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया।

    धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि न्यायाधीश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में 243 लोगों को हिरासत में लिया गया है, 17 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है जबकि न्यायाधीश को टक्कर मारने वाले ऑटो की चोरी की प्राथमीकि दर्ज करने में देरी के लिए पाथरडीह थाने के प्रभारी उमेश मांझी को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के सीसीटीवी फुटेज को सार्वजनिक करने पर प्रशिक्षु दरोगा आदर्श कुमार को भी निलंबित कर दिया गया है।

    गौरतलब है कि न्यायमूर्तिआनंद 28 जुलाई को सुबह की सैर पर निकले थे और रास्ते में उन्हें एक ऑटो रिक्शे ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी थी।

    झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक ने तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था जिसे उच्च न्यायालय की निगरानी में मामले की जांच करनी है।

    पुलिस ने बताया था कि ऑटो चालक लखन कुमार वर्मा धनबाद के सुनार पट्टी का रहने वाला है जबकि दूसरा आरोपित राहुल वर्मा भी स्थानीय निवासी है और लखन कुमार वर्मा ने स्वीकार किया है कि घटना के वक्त ऑटो वही चला रहा था। उसकी गिरफ्तारी गिरिडीह से हुई जबकि दूसरे आरोपित राहुल वर्मा की गिरफ्तारी धनबाद स्टेशन से हुई।

    इस बीच शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की अनुशंसा कर दी जिसका दिवंगत न्यायाधीश के परिजनों ने स्वागत किया है।

  • शिल्पा शेट्टी ने अपने पति की बदनामी देख खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, उल्टा जज ने ही निकाल दी सारी हेकड़ी…

    शिल्पा शेट्टी ने अपने पति की बदनामी देख खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, उल्टा जज ने ही निकाल दी सारी हेकड़ी…

    मुंबई। हाईकोर्ट ने शिल्पा शेट्टी के वकील से कहा कि आपके क्लाइंट के पति के खिलाफ एक गंभीर केस है. इस केस को मीडिया कवर कर रहा है. भारत में मीडिया को खबर प्रकाशित करने और दिखाने की पूरी आजादी है. हाईकोर्ट मीडिया की स्वतंत्रता को प्रभावित करने का कोई काम नहीं करेगा. यानी हाईकोर्ट इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करेगा. आपका क्लाइंट कोई भी हो. मानहानि को लेकर एक निश्चित कानून है. अदालत उसी के तहत काम करती है.
    हाईकोर्ट ने कहा कि हम यह नहीं जानते कि केस में वे दोषी हैं या नहीं हैं लेकिन पुलिस सूत्रों के आधार पर मीडिया अगर किसी खबर को सामने ला रही है तो वो मानहानि के तहत कैसे आ सकता है. शिल्पा शेट्टी के वकील ने कोर्ट से कहा कि मीडिया में कुछ लोग राज कुंद्रा के अलावा उनकी बेटे, मां यानी पूरे परिवार का नाम इस मामले में घसीट रहे हैं. इस पर कोर्ट ने कहा कि एक व्यक्ति द्वारा ऐसा किए जाने से बाकी लोगों को अपना काम करने से रोका नहीं जा सकता।

    कोर्ट ने कहा ऐसे व्यक्तिगत उदाहरण को कोर्ट के सामने लाइए, आप जिसका उदाहरण दे रहे हैं उस यू ट्यूब चैनल ने सूचना दी है कि वे अपने चैनल से वह कंटेंट हटा चुके हैं और दोबारा वह कंटेंट नहीं अपलोड करेंगे. कोई और ऐसा उदाहरण है तो बताएं. उस पर जरूर गौर किया जाएगा. लेकिन पुलिस सूत्रों के हवाले से खबर देने को मानहानि नहीं समझा जा सकता।
    शिल्पा के वकील ने कोर्ट में कहा था कि मीडिया को दूसरा पक्ष यानी शिल्पा के साइड का मत जानकर लिखा जाना चाहिए. इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि ऐसा लिखा जाना अपमानजनक क्यों समझा जाए कि शिल्पा शेट्टी को रोना आया और उनका अपने पति से झगड़ा हुआ?

    इस पर कोर्ट ने यह जरूर कहा कि मीडिया को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए, लेकिन कोर्ट उन्हें बाध्य नहीं कर सकता. मीडिया अपना मानक खुद तय करे. प्रेस की आजादी जरूरी है लेकिन शिल्पा शेट्टी के निजता के अधिकार का सम्मान भी जरूरी है. शिल्पा शेट्टी पब्लिक फीगर हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि उन्हें प्राइवेसी का अधिकार नहीं है।

    बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति एवं उद्योगपति राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में बुरी तरह फंसे हुए हैं. राज इन दिनों 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं. इस केस में राज की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं. इसी बीच अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने गुरुवार को 29 मीडिया कर्मियों और मीडिया हाउस के खिलाफ एक पोर्नोग्राफी मामले में ‘झूठी रिपोर्टिंग करने और उनकी छवि खराब करने’ के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया. जिन मीडिया के खिलाफ शिल्पा ने शिकायत की है उनमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यू ट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स भी हैं. बॉम्बे हाईकोर्ट में आज (शुक्रवार) इसी मामले की सुनवाई हुई।

    दरअसल राज के जेल में जाने के बाद से लगातार मीडिया में उनको लेकर अलग अलग तरह की खबरें चल रही हैं, जिनके खिलाफ एक्ट्रेस ने एक्शन लिया था।

  • मशहूर एक्ट्रेस और कैमरामैन गिरफ्तार, फोटोशूट के नाम पर मॉडल का बनाया न्यूड वीडियो….

    मशहूर एक्ट्रेस और कैमरामैन गिरफ्तार, फोटोशूट के नाम पर मॉडल का बनाया न्यूड वीडियो….

    कोलकाता। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने पोर्न फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार करने के बाद अब कोलकाता में भी पोर्न रैकेट का खुलासा हुआ है. दो युवती का फोटोशूट के नाम पर न्यूड वीडियो बनाकर उसे पोर्न साइट पर अपलोड करने के आरोप में पुलिस ने अभिनेत्री नंदिता दत्ता और उसके फोटोग्राफर मैनाक घोष को गिरफ्तार किया है।

    अभिनेत्री नंदिता दत्ता और फोटोग्राफर मैनाक घोष की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बालीगंज स्थित स्टूडियो के मालिक को हिरासत में ले लिया. उसे न्यू टाउन पुलिस स्टेशन लाया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है, जबकि बालीगंज स्थित स्टूडियो से कैमरा और अन्य उपकरण जब्त किए गए. पुलिस को आशंका है कि राज कुंद्रा मामले से इसके तार जुड़े हो सकते हैं. रविवार को अश्लील फिल्में बनाने के मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने आरोपी फोटोग्राफर मैनाक घोष को साथ लेकर बालीगंज के गरफा थाना क्षेत्र के शरत पार्क रोड पर एक स्टूडियो की तलाशी ली. यहां पर फिल्म की शूटिंग की गई थी. जांच अधिकारियों ने वहां से इस्तेमाल किए गए सभी कैमरों और उपकरणों को जब्त कर लिया है. उसके बाद उस स्टूडियों के मालिक को हिरासत में लेकर न्यू टाउन थाने में लाया गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है।

    बता दें कि नंदित्ता दत्ता पर एक मॉडल ने आरोप लगाया था कि बालीगंज स्थित एक स्टूडियो में उसका जबरन न्यूड वीडियो शूट किया गया था. उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि शहर के न्यू टाउन होटल में उनकी दोस्त से जबरन एक अडल्ट वीडियो में काम करवाया गया था. पुलिस का कहना है कि इन दोनों पर आरोप है कि ये लोग नई लड़कियों को वेब सीरीज में काम का लालच देकर और धमकाकर जबरन अश्लील फिल्में शूट करते थे. नंदिता और मैनाक के खिलाफ 26 जुलाई को दो मॉडल ने शिकायत दर्ज की थी।

  • चार एएसपी का हुआ ट्रांसफर…

    चार एएसपी का हुआ ट्रांसफर…

    रायपुर। गृह विभाग ने पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेज आईपीएस विवेकानंद को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के तौर पर पदोन्नत किया है. 1996 बैच के आईपीएस विवेकानंद को एक जनवरी 21 को 25 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर पदोन्नति प्रदान की गई है. इसके अलावा चार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों का तबादला किया गया है।

    इसके अलावा राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के धर्मेंद्र कुमार छवई को प्रभारी सेनानी, 16वीं वाहनी छसबल नारायपुर से सेनानी, 3री वाहिनी छसबल अमलेश्वर, उमेश चौधरी को प्रभारी सेनानी, 22वीं वाहिनी छसबल, भीरावाही, कांकेर से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, दूरसंचार, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर, चैनदास टंडन को सेनानी, 17वीं वाहिनी, थसबल कबीरधाम से पुलिस अधीक्षक रेडियो जोन, बिलासपुर और सुरजन राम भगत को उप सेनानी, 20वीं वाहिनी छसबल, महासमुंद से सेनानी, 22वीं वाहिनी थसबल, भीरावाही, कांकेर में स्थानांतरित किया गया है।

  • विवेचना ऐसी हो जिससे आरोपी को सजा मिले, एसपी रायगढ़…

    विवेचना ऐसी हो जिससे आरोपी को सजा मिले, एसपी रायगढ़…

    क्राईम मीटिंग में सूचनातंत्र मजबूत करने के साथ विवेचना का स्तर बेहतर करने का दिये निर्देश

    दिनांक 31/07/2021 को पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री अभिषेक मीना द्वारा पुलिस नियंत्रण कक्ष में सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, थाना, चौकी प्रभारियों के साथ क्राइम मी‍टिंग लिया गया । क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना द्वारा पूर्व मीटिंग में दिए गए एजेंडा बिंदुओं पर कार्यों की प्रगति की समीक्षा किये जिसके बाद एक-एक थाना, चौकी प्रभारियों एवं सुपरविजन अधिकारी से थाने में लंबित अपराध, शिकायत, मर्ग की समीक्षा किया गया, साथ ही मामलों के उचित निराकरण के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिये तथा थाने में जप्ती माल विशेषकर गांजा, शराब का जल्द से जल्द निराकरण कर अवगत कराने निर्देशित किया गया है । पुलिस अधीक्षक द्वारा सीमावर्ती राज्य से मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने सारंगढ़ डिवीजन के थाना प्रभारियों को बड़ी कार्यवाही करने निर्देश दिया गया है । उनके द्वारा मीटिंग से ही सभी विवेचकों को गंभीर मामलों के अनुरूप जुआ-सट्टा, शराब जैसे मामलों में सटिक विवेचना करने के निर्देश दिये जिससे आरोपी को सजा मिलें । उन्होंने सभी राजपत्रित अधिकारियों को 420 मामलों की डायरी में अनुसंधानकर्ता की विवेचना की जांच एवं त्रुटि रहित चालान शीघ्र न्यायालय पेश कराने के निर्देश दिये हैं । पूर्व में क्राइम मीटिंग में उनके द्वारा बीट प्रणाली को दुरुस्त करने के संबंध में दिए गए दिशा-निर्देशों पर सभी थानों में बीट सिस्टम बनाये जाने तथा उनमें पदस्थ स्टाफ की जानकारी लिए । उनके द्वारा आरक्षक से लेकर निरीक्षक तक को गांव वार्ड की जिम्मेदारी देने निर्देशित किया गया है और जल्द ही स्वयं किसी भी थाने के बीट चेक कर जानकारी लेना बताये ।

    पुलिस अधीक्षक द्वारा व्हीआईपी मूव्हमेंट के पहले थाना, चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था में विशेष सावधानी बरतने कहा गया तथा जिले में अवैध शराब, जुआ- सट्टा, कबाड़ के साथ ही अवैध आर्म्स की जानकारी/सूचना पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभारियों को उनके क्षेत्र जन सहयोग एवं थाना/चौकी द्वारा लगाये गये सीसीटीवी की जानकारी लिए और सीसीटीवी की संख्या बढाने के निर्देश दिये । पुलिस अधीक्षक द्वारा गुम नाबालिकों की दस्तयाबी के लिये चलाये गये ऑपरेशन मुस्कान में दस्तयाबी की संख्या पर संतोष जाहिर किये तथा इसे इसी प्रकार जारी रखने का निर्देश दिये साथ ही गुम नाबालिकों में पतासाजी के लिए आवश्यकता अनुसार ईनाम उद्घोषणा जारी करने कहा गया है । उनके द्वारा थाने में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायत/समस्याओं को गंभीरता से सुनने एवं उचित कार्यवाही कर शिकायतकर्ता को अनिवार्य रूप से अवगत कराने निर्देश दिया गया ।

  • पोर्न रैकेट केस में फंसी अभिनेत्री गहना वशिष्ठ ने किया दावा, पुलिस पर 15 लाख रुपए रिश्वत मांगने का आरोप…

    पोर्न रैकेट केस में फंसी अभिनेत्री गहना वशिष्ठ ने किया दावा, पुलिस पर 15 लाख रुपए रिश्वत मांगने का आरोप…

    पोर्न फिल्मों को लेकर चार महीने तक जेल में रह चुकीं अभिनेत्री गहना वशिष्ठ ने दावा किया है कि गिरफ्तारी के लिए पहुंची मुंबई पुलिस की टीम ने उनसे 15 लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी। गहना के मुताबिक, यह रकम चुकाने पर गिरफ्तारी से छूट का भरोसा दिया गया था। गहना वशिष्ठ को फरवरी में गिरफ्तार किया गया था और इस समय वह जमानत पर हैं। गहना वशिष्ठ ने इंडिया टुडे से बातचीत में मुंबई पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि गिरफ्तारी से छूट देने के लिए 15 लाख रुपए की मांग की गई थी। गहना ने कहा, ”मुझे छोड़ने के लिए वे 15 लाख रुपए चाहते थे। उन्होंने मुझे रकम देने को कहा। लेकिन जब मैंने कहा कि मैंने कुछ गलत नहीं किया है तो उन्होंने कहा कि हम किसी के खिलाफ कुछ भी केस बना सकते हैं।”

    गहना वशिष्ठ ने इस केस के दो और आरोपी यश ठाकुर उर्फ अरविंद कुमार श्रीवास्तव और तनवीर हाशमी के वॉट्सऐप चैट का भी हवाला दिया। गहना वशिष्ठ ने कहा कि यह चैट दिखाता है कि दोनों 8 लाख रुपए का प्रबंध कर रहे थे, क्योंकि पुलिस ने पैसे की मांग की थी। मुंबई पुलिस की ओर से उनके खिलाफ दर्ज पोर्नोग्राफी केस को लेकर गहना ने कहा कि शिकायतकर्ता ने दो या तीन अडल्ट वीडियो में काम किया है। उन्होंने कहा, ”यह कैसे हो सकता है कि उसे एक से अधिक बार दबाव डाला गया, अलग-अलग लोगों के साथ और इसके लिए पैसा दिया गया?” गहना के बाद अब प्रड्यूसर और कारोबारी राज कुंद्रा पुलिस की गिरफ्त में हैं। एक अभिनेत्री ने पुलिस को शिकायत की थी हॉटशॉट ऐप के लिए पोर्नोग्राफिक फिल्म शूट करने के लिए उस पर दबाव डाला गया। इसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज की थी। पुलिस ने बॉलिवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति को भी 19 जुलाई को गिरफ्तार किया है।

  • केंद्र सरकार ने जारी किया स्मार्टफोन यूजर्स के लिए अलर्ट…सुरक्षा में खामियों को लेकर दी चेतावनी…

    केंद्र सरकार ने जारी किया स्मार्टफोन यूजर्स के लिए अलर्ट…सुरक्षा में खामियों को लेकर दी चेतावनी…

    भारत सरकार ने सभी एप्पल आईफोन, एंड्रॉइड मोबाइल फोन और विंडोज डिवाइस यूजर्स के लिए अलर्ट जारी किया है। नोडल साइबर सुरक्षा एजेंसी, CERT-In ने एप्पल के सॉफ्टवेयर ईकोसिस्टम, विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम और गूगल एंड्रॉइड मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम में खामियों को लेकर चेतावनी दी है। यूजर्स को सलाह दी जाती है कि वे इसे किसी भी कीमत पर इग्नोर न करें। दरअसल, इन कंपनियों के ऑपरेटिंग सिस्टम में मौजूद खामियों का फायदा उठाकर साइबर क्रिमिनल्स इन डिवाइसेस को हैक कर सकते हैं। इसलिए एप्पल, एंड्रॉइड और विंडोज यूजर्स को इससे बचने के लिए अपने ऑपरेटिंग सिस्टम का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करने की सलाह दी जाती है।

    CERT-In की मानें तो एंड्रॉइड डिवाइसेस के Signal एप्लिकेशन में एक खामी पाई गई है, जिसके चलते कुछ तस्वीरें अपने आप सेंड हो जाती हैं। इस तरह यूजर्स को प्राइवेसी भी लीक हो सकती है। एजेंसी सलाह देती है कि यूजर्स जल्द से जल्द गूगल प्ले स्टोर से Signal ऐप का वर्जन 5.17.3 डाउनलोड कर लें। साइबर सिक्यॉरिटी एजेंसी ने iOS और iPadOS में खामी पाई है, जिसके चलते हैकर्स आपके डिवाइस को कंट्रोल कर सकते हैं। इस बग ने 11.5.1 से पहले के वर्जन पर चलने वाले Apple macOS Big Sur डिवाइसेस, 14.7.1 से पहले वर्जन पर चलने वाले Apple iOS और iPadOS डिवाइसेस, iPhone 6s और बाद के डिवाइस, iPad Pro (सभी मॉडल), iPad Air 2 और बाद के डिवाइस, 5वीं और उससे बाद की जेनरेशन के iPad, iPad mini 4 और बाद के डिवाइस, और iPod touch (7वीं जेनरेशन) को प्रभावित किया है। एप्पल ने हाल ही में इससे जुड़ा सिक्यॉरिटी अपडेट जारी किया है। विंडोज डिवाइसेस की बात करें तो CERT-In ने विंडोज ओएस में खामी पाई है, जो एक जालसाज को सिस्टम से अकाउंट पासवर्ड निकालकर इस्तेमाल करने और ओरिजनल इंस्टॉलेशन पासवर्ड खोजने की छूट दे देता है। बड़ी संख्या में विंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले डिवाइस इससे प्रभावित हैं। हालांकि माइक्रोसॉफ्ट ने बताया कि फिलहाल इसका दुरुपयोग नहीं हुआ है।

  • पैरों तले जमीन सरकी…फ्लाईएश के दुष्परिणाम सामने आने शुरू,कई वाहन अंदर समा गये….

    पैरों तले जमीन सरकी…फ्लाईएश के दुष्परिणाम सामने आने शुरू,कई वाहन अंदर समा गये….

    रामपुर पुलिस चौकी के पुराने भवन के पीछे से पूर्व में सीएसईबी कालोनी से निकलकर होटल टॉप इन टॉउन के पीछे से ढेंगुर नाला की तरफ गुजरे नाला की अनदेखी अब जाकर मुसीबत की वजह बनी है। नाला को पाटकर कराए गए फ्लाई ऐश और मिट्टी का भराव इस बारिश में बह गया। चौकी के नए भवन के निकट खाली जगह पर एक बड़े क्षेत्रफल में भूस्खलन की घटना हुई है। चौकी के नए भवन से चंद कदम दूर हुए इस घटनाक्रम ने यहां रखे गए जप्ती के वाहन भी गड्ढे में समा गए हैं।


    बताया गया कि चौकी परिसर में नए निर्माण और बेकार पड़े स्थल का उपयोग के फेर में उक्त नाला की अनदेखी कर दी गई और उचित प्रबंध न करने के कारण कालोनी और बरसाती पानी का बहाव बाधित हुआ जो मिट्टी के कटाव को बढ़ाने की वजह बना। कहीं न कहीं संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों द्वारा बड़े नाला की अनदेखी व लापरवाही का खामियाजा इस बड़ी समस्या के रूप में सामने आया है। यह तो गनीमत है कि चौकी भवन इससे प्रभावित नहीं हुआ है। हालांकि इसके आसपास की मिट्टी जगह-जगह से धंसने की कगार पर जरूर पहुंच चुकी है।इतना ही नहीं सीएसईबी कालोनी की ओर बनी नाली/नाला भी जगह-जगह से धंस जाने के कारण गंदा पानी रामपुर चौकी के मुख्य सड़क से लगे प्रवेश द्वार पर नाला के रूप में एकत्र होकर बह रहा है और किनारे-किनारे होकर होटल टॉप इन टाउन परिसर तक जा रहा है। इसी गंदे पानी से गुजरकर परिसर स्थित बजरंग बली के मंदिर में भी दर्शन करने आसपास के लोग पहुंचते रहे है। 

  • बेटी को आधी रात में फोन कर परेशान करते हैं आईजी मीणा’DGP ने दिए जांच के आदेश…

    बेटी को आधी रात में फोन कर परेशान करते हैं आईजी मीणा’DGP ने दिए जांच के आदेश…

    गाजियाबाद में रहने वाले रिटायर्ड सरकारी अधिकारी ने शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी बी.आर. मीणा के खिलाफ ट्विटर पर उनकी बेटी का उत्पीड़न करने के आरोप लगाए थे। मीणा वर्तमान में इलाहाबाद में पीएसी के महानिरीक्षक (आईजी) के पद पर तैनात हैं।

    अशोक कुमार ने अपने ट्वीट में आरोप लगाया कि इलाहाबाद पीएसी के आईजी और 97 बैच के आईपीएस अधिकारी मीणा ने मेरी बेटी को देर रात कॉल किए और अलग-अलग नंबरों से उसे धमकाया। सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करे।

    उन्होंने इस ट्वीट को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल को भी टैग किया। अशोक कुमार या उनकी बेटी के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। कुमार का ट्विटर अकाउंट जुलाई 2021 में बनाया गया है।
    आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने शनिवार को कहा कि डीजीपी गोयल ने पीएसी के एडीजी अजय आनंद को इस मामले में जांच करने और जल्द ही रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।
    इस बीच, गाजियाबाद पुलिस ने कहा कि शिकायत का संज्ञान लिया गया है और मामले की जांच की जाएगी। हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में अभी गाजियाबाद में औपचारिक लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

  • छग में पत्रकारों को जान का खतरा, भ्रष्टाचार के खिलाफ खबर छापने से आग बबूला हुए कांग्रेस नेता, दिलाई जान से मारने की धमकी….

    छग में पत्रकारों को जान का खतरा, भ्रष्टाचार के खिलाफ खबर छापने से आग बबूला हुए कांग्रेस नेता, दिलाई जान से मारने की धमकी….

    छत्तीसगढ़। दंतेवाड़ा में निर्माण कार्य में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ खबर छपने से कांग्रेस जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुभाष सुराना गुस्से से आग बबूला हो गए. पत्रकारों ने कांग्रेस नेता सुभाष सुराना पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. पत्रकारों ने कहा कि नेता ने कुछ लोगों को खिला-पिलाकर पत्रकार कार्यालय का घेराव करा दिया. पत्रकार को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दिलाई, जिसके बाद पत्रकारों में नाराजगी देखने को मिली.

    जिले के सभी पत्रकारों ने ठेकेदार सुभाष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पत्रकारों ने उनके सारे निर्माण कार्यों की जांच की मांग की है.  साथ ही कार्यालय घेराव मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है, जिस पर कलेक्टर दीपक सोनी और एसपी डाॅ पल्लव ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

    गौरतलब है कि शुक्रवार की दोपहर सुभाष सुराना के इशारे पर कुछ लोगों ने समाचार पत्र के कार्यालय का घेराव किया था. घेराव से पहले ये सारे लोग सुभाष सुराना के घर पहुंचे थे. यहीं से इस घटनाक्रम की रूपरेखा तैयार की गई थी. इस तरह कार्यालय घेराव की घटना देखते ही देखते सारे प्रदेश में फैल गई. प्रदेश स्तर पर भी सुराना के इस कृत्य की किरकिरी हो रही है।
    काॅल डिटेल खंगालेंगे- एसपी
    एसपी डाॅ पल्लव ने बताया कि इस मामले में संबंधित ठेकेदार के कॉल डिटेल खंगाले जाएंगे. कॉल डिटेल में इस घेराव से संबंधित तथ्य मिलने पर न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी. प्रेस कार्यालय के घेराव को एसपी ने गलत बताया है. एसपी ने कहा कि जिले के पत्रकार स्वतंत्र हैं. उनकी स्वतंत्रता का हनन किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा।
    प्रेस कार्यालय को दी सुरक्षा –
    घेराव की घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी डाॅ पल्लव ने बस स्टैंड स्थित प्रेस कार्यालय में सुरक्षा मुहैया कराई है. उन्होंने शनिवार की सुबह से ही कार्यालय के आसपास सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया है. एसपी ने यह भी कहा कि जब भी पत्रकारों से ऐसा लगता है कि उन्हें सुरक्षा की जरूरत है, हम सुरक्षा देने के लिए तत्पर हैं।
    पत्रकार विकास के सहभागी हैं- कलेक्टर
    पत्रकारों ने शनिवार को कलेक्टर दीपक सोनी से भी मुलाकात की. कलेक्टर सोनी ने पत्रकारों को विकास का सहभागी बताते उनके सुरक्षा की संपूर्ण जिम्मेदारी ली है. सोनी ने कहा कि जिले के किसी भी पंचायत में कवरेज के दौरान कोई परेशानी हो तो इसकी जानकारी तत्काल प्रशासन को दें. मामले में त्वरित कार्रवाई की जाएगी. कलेक्टर ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।