कोटद्वार/देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की पूज्य माताजी सावित्री देवी (Savitri Devi) का शुक्रवार (20 नवंबर 2026) को 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। योगी की मां सावित्री देवी का शुक्रवार को पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित उनके पैतृक गांव पंचूर में रहती थी। परिवार के करीबी लोगों ने बताया कि वह 91 वर्ष की थीं, और पिछले काफी समय से बीमार थीं।
सावित्री देवी के परिवार में चार बेटे और तीन बेटियां
उन्होंने सुबह करीब पौने ग्यारह बजे अंतिम सांस ली। सावित्री देवी के परिवार में चार बेटे और तीन बेटियां हैं। आदित्यनाथ, चारों बेटों में दूसरे स्थान पर हैं। आदित्यनाथ शाम को अपने पैतृक गांव पहुंचे और अपनी मां के अंतिम दर्शन किए। इसका एक चित्र साझा करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ”मां….ओम शांति।” सावित्री देवी की अंत्येष्टि शनिवार सुबह हरिद्वार में गंगा तट पर होगी जिसमें आदित्यनाथ भी शामिल होंगे।
सावित्री देवी लंबे समय से बीमार थीं
स्थानीय ग्रामीण और परिवार के करीबी जी.सी. बडोला ने कहा कि सावित्री देवी लंबे समय से बीमार थीं और उनकी स्मृति भी कम हो रही थी जिसके कारण वह केवल अपने परिवारजनों को ही पहचान पा रही थीं।
राज्यपाल तथा CM धामी ने जताया गहरा शोक
उनके निधन पर प्रदेश के राज्यपाल डॉ ढाल सिंह बिसेन तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक जताया है। योगी के बड़े भाई मानवेंद्र सिंह बिष्ट और सबसे छोटे भाई महेंद्र सिंह बिष्ट गांव के निकट बिथ्याणी महाविद्यालय में कार्यरत हैं जबकि एक अन्य छोटे भाई शैलेंद्र मोहन बिष्ट भारतीय सेना के गढ़वाल राइफल में ऑर्डिनरी कैप्टन हैं।
योगी की एक बहन पुष्पा चौधरी दिल्ली में तथा दूसरी बहन कौशल्या देवी कोटद्वार में रहती हैं जबकि तीसरी बहन शशि पायल ऋषिकेश के निकट स्थित प्रसिद्ध नीलकंठ मंदिर के पास रहकर अपना व्यवसाय करती हैं।
उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदित्यनाथ की मां के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और इसे ”अत्यंत दुखद एवं ह्रदयविदारक” समाचार बताया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा, ”मां का स्नेह, आशीर्वाद और ममता जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होती है। उनका जाना परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है।’

Chief Editor – Pragya36garh.in,
Mob. – 9425271222
