Blog

  • जज की कार चोरी मामला, आरोपी चोर ने बताया क्यों चुराई थी कार….

    जज की कार चोरी मामला, आरोपी चोर ने बताया क्यों चुराई थी कार….

    बिलासपुर। वीरेंद्र गहवई. महिला जज की कार चोरी के मामले में जज की नौकरानी को पति के साथ गिरफ्तार किया गया है।

    सिविल लाइन पुलिस ने पति पत्नी समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो शहर में घूम-घूमकर बाइक और सूने मकानों में चोरी करते थे. आरोपियों से एक कार, 7 बाइक सोने के जेवर बरामद कर कार्रवाई की जा रही है. पकड़े जाने के बाद पूछताछ में नौकरानी ने पुलिस को बताया, कि महिला जज (मैडम जज) आए दिन उसे डांटती और प्रताड़ित करती थी. इसलिए उसने चोरी की योजना बनाई थी. पुलिस के अनुसार उसलापुर निवासी कमल साहू व पूजा साहू दोनों ने मिलकर जज की कार चोरी की थी. दोनों पति-पत्नी हैं. पूजा जज के यहां नौकरानी थी. तब जज उसे आए डांटती व प्रताड़ित करती थी. इसके चलते उसे काम छोडना पड़ा. यही वजह है कि उन्हें परेशान करने के लिए उसने अपने वाहन चालक पति के साथ मिलकर चोरी की थी।

    जाने किस महिला जज की कार हुई थी चोरी

    जिला न्यायालय में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्वेता श्रीवास्तव मंगलवार को अपनी कार से कोर्ट पहुंची थी. उन्होंने पार्किंग में अपनी कार खड़ी कर दी. इसके बाद न्यायालय चली गईं. दोपहर को वे घर जाने के लिए बाहर निकली, लेकिन पार्किंग में कार नहीं मिली. उन्होंने आस-पास पता लगवाया, लेकिन कार का पता नहीं चला. तब उन्होंने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की थी।

    ऐसे आरोपियों तक पहुंची पुलिस

    गुरुवार को पुलिस के पास खबर आई कि गोकुलनगर में एक कार लावारिस खड़ी है. इस पर पुलिस ने कार का नंबर के आधार पर मालिक की तलाश की. इसमें कार का नंबर फर्जी निकला. चेचिस नंबर से पता चला कि कार मैजिस्ट्रेट श्वेता श्रीवास्तव की है. पुलिस आस-पास के CCTV फुटेज लेकर जानकारी जुटानी शुरू की तो पता चला कि एक युवक कार को गोकुल नगर तक लेकर आया. उसके पीछे एक्टिवा सवार एक युवती भी आई. युवक कार छोड़कर युवती के साथ एक्टिवा से चला गया. फिर CCTV फुटेज के जरिए पुलिस आरोपी तक पहुंच गई।

    आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कार चोरी करने के बाद नंबर बदल दिया था. जिससे पुलिस को चकमा दिया जा सके. आरोपी पति-पत्नी से पूछताछ में पता चला कि पेशे से ड्राइवर है. वे अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देता था. पुलिस ने दोनों से पूछताछ के आधार पर अब तक 1 कार, 7 बाइक व जेवर बरामद किया है. जिसे कवर्धा, मुंगेली व पथरिया सहित कई इलाकों से चोरी की गई थी।

  • खरसिया में भक्तों पर बरस रही है मां की कृपा,माता के दर्शन करने भक्तों का उमड़ रहा जन सैलाब…

    खरसिया में भक्तों पर बरस रही है मां की कृपा,माता के दर्शन करने भक्तों का उमड़ रहा जन सैलाब…

    खरसिया । धर्म नगरी खरसिया की धन्य धरा पर नगर के विभिन्न मोहल्ले में समितियां बनाकर मां दुर्गा को विराजमान कर जगत जननी मां जगदंबे की पूजा अर्चना में समूचा नगर मां की भक्ति में डूबा हुआ है दुर्गा पूजा मेला के दौरान खरसिया ही नहीं खरसिया नगर के आसपास के ग्रामीण अंचलों से हजारों की संख्या में माता के भक्तों द्वारा नगर में 2 दर्जन से अधिक पंडालों के माध्यम से माताओं के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद लेने के लिए खरसिया नगर में आते हैं।

    इस वर्ष भी खरसिया नगर में दुर्गा उत्सव नव दुर्गा उत्सव समिति गंज बाजार, गजिया पंडा दुर्गा उत्सव समिति पीपल गली, अग्रवाल दुर्गा उत्सव समिति पोस्ट ऑफिस के पास, नव दुर्गा उत्सव समिति मोहापाली रोड, जय दुर्गा उत्सव समिति गोपीराम गर्ग गली, गंज पीछे सर्वोत्तम दुर्गा उत्सव समिति माधव प्रिया होटल के पीछे, नव दुर्गा उत्सव समिति अजय विजय गली के पास, नव दुर्गा उत्सव समिति हमालपारा, नवदुर्गा उत्सव समिति पुराना सब्जी मार्केट, अग्रसेन दुर्गा उत्सव समिति अग्रसेन चौक के पास नव दुर्गा उत्सव समिति गुरुद्वारा के पास, नव दुर्गा उत्सव समिति शनि मंदिर रोड, नव दुर्गा उत्सव समिति स्टेट बैंक के सामने, शिव दुर्गा उत्सव समिति, रानी सती दादी दुर्गा उत्सव समिति छपरी गंज, नव दुर्गा उत्सव समिति रामनाथ गली, हनुमान चौक दुर्गा उत्सव समिति, पुरानी बस्ती, संजय नगर, ठाकुरदिया, रायगढ़ चौक, पुरानी बस्ती के अंदर आदि अनेक स्थानों पर जगत जननी मां दुर्गा की पूजा अर्चना नगर के मोहल्ला समितियों द्वारा विशाल पंडाल एवं साज-सज्जा कर की जा रही है।

    संपूर्ण खरसिया नगर रंग बिरंगी झालरों से पटा हुआ है, भक्तों द्वारा प्रत्येक समितियों के माध्यम से प्रतिदिन प्रत्येक पंडालों में अनेक प्रकार की सवामणी प्रसाद माता को अर्पण कर भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया जाता है खरसिया का दुर्गा मेला देखने एवं माता का आशीर्वाद लेने के लिए चंद्रपुर सरिया बरमकेला सारंगढ़ रायगढ़ शक्ति बाराद्वार डभरा धर्मजयगढ़ पत्थलगांव आदि कई स्थानों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में खरसिया नगर पहुंचते हैं माता के दरबार में प्रतिदिन लगता है सब्जी पूरी का भंडारा नगर में नवरात्र मेला के दौरान जगत जननी मां जगदंबे के दरबार में समितियों द्वारा आए हुए श्रद्धालुओं के लिए सवामणि प्रसाद के अलावा पूरी सब्जी का भी भंडारा विशाल रूप से लगाया जाता है भक्तों द्वारा सब्जी पूड़ी का भंडारा को विशेष रूप से ग्रहण कर माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं नगर का प्रमुख नवरात्र मेला खरसिया नगर में दुर्गा उत्सव का मेला देशभर में खास पहचान बना चुका है यहां का दुर्गा उत्सव का मेला छत्तीसगढ़ गण की शान है यही वजह है कि यहां स्थापित माताओं की प्रतिमा का दर्शन करने के लिए अनेक स्थानों से दूर-दूर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचते हैं।
    कोरोना के संबंध में प्रशासन द्वारा जारी किये गये गाईड़ लाईन का पालन करते हुये इस वर्ष नगर में मां दुर्गा का पूजन किया जा रहा है, समितियों में पानी और सैनेटाईजर की व्यवस्था भी की गयी है जिससे कि कोराना का संक्रमण न फैल सके।

    शहर में शारदीय नवरात्र पर्व को धूमधाम से मनाया जा रहा है और मॉ जगत जननी के विविध रूपों की पूर्ण भक्तिभाव से पूरे नौ दिनों तक पूजा अर्चना की जा रही है। नगरवासियों द्वारा नगर के अनेक स्थानों पर भव्य पंडाल बनाकर मॉ जगत जननी की जींवत प्रतिमा की स्थापना पूर्ण विधि विधान से करते हुए सुबह शाम माता की अराधना की जा रही है, जिससे पूरा शहर माता के भक्ति में रमा हुआ है। वही इस पूरे नौ दिनों में खरसिया नगर का वातावरण पूर्ण रूपेण माता के रंगो में रंगा हुआ है।

    पूरे प्रदेश में खरसिया का नवरात्र पर्व प्रसिद्ध है और इस प्रसिद्धी को निरंतर बनाये रखने में नगरवासियों ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। जगह जगह भव्य एवं विशाल पंडाल बनाये गये है जहां मनमोहक झांकियॉं बनाई गई वहीं रंग बिरंगी झालरों से पूरे नगर को सजाया गया है।

  • सीएम की नाराजगी के बाद बदले गए दो जिलों के कलेक्टर…जशपुर, बलरामपुर और बीजापुर कलेक्टर को राज्य सरकार ने हटाया….

    सीएम की नाराजगी के बाद बदले गए दो जिलों के कलेक्टर…जशपुर, बलरामपुर और बीजापुर कलेक्टर को राज्य सरकार ने हटाया….

    छत्तीसगढ़ सरकार एक बार फिर एक्शन में नजर आ रही है, सोमवार को पांच आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. इनमें जशपुर कलेक्टर महादेव कावरे को मंत्रालय में अटैच करते हुए विशेष सचिव, जल संसाधन विभाग नियुक्त किया गया है. वहीं बीजापुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल को जशपुर का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

    सामान्य प्रशासन विभाग की ओर सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह की ओर से सोमवार को जारी आदेश में अपर कलेक्टर रायगढ़ राजेंद्र कुमार कटरा को बीजापुर जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है. इसके अलावा सीईओ कोरबा कुंदन कुमार को कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज नियुक्त किया गया है. वहीं बलरामपुर-रामानुजगंज इंदरजीत सिंह चंद्रवाल को उपसचिव, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग नियुक्त किया गया है।

    माना जा रहा है कि जशपुर में दिव्यांग छात्रावास में दुष्कर्म मामले में जशपुर कलेक्टर महादेव कावरे हटाते हुए जल संसाधन विभाग के विशेष सचिव नियुक्त किया गया है. वहीं पंडो जनजाति के लोगों की मौत के बढ़ते आँकड़ों पर बलरामपुर-रामानुजगंज कलेक्टर इंद्रजीत चंद्रवाल हटाते हुए संस्कृति एवं पर्यटन विभाग में उप सचिव नियुक्त किया गया है।

  • कोर्ट ने PWD के सचिव से मांगा 4 हफ्ते में जवाब, अब तक कार्रवाई नहीं होने के चलते दुबारा दायर की गई है याचिका….

    कोर्ट ने PWD के सचिव से मांगा 4 हफ्ते में जवाब, अब तक कार्रवाई नहीं होने के चलते दुबारा दायर की गई है याचिका….

    छत्तीसगढ़ राज्य में हुए डामर घोटाले के मामले में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग(PWD) के सचिव से 4 सप्ताह के भीतर शपथपत्र में जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने सचिव से पूछा कि अब तक इस मामले में क्या जांच और कार्रवाई की गई। इसका पूरा ब्यौरा दें।

    प्रदेश में हुए डामर घोटले का मामला एक बार फिर हाईकोर्ट में जनहित के रूप में पेश किया गया है। इसी मामले को लेकर इससे पहले दायर की गई जनहित याचिका को एक्टिंग चीफ जस्टिस ने व्यक्तिगत कारणों के चलते सुनवाई करने से इंकार कर दिया था। दोबारा इस मामले में लगाई गई याचिका को स्वीकार कर लिया गया है। इस मामले की सुनवाई जस्टिस एमएम श्रीवास्तव और जस्टिस विमला सिंह कपूर की डिवीजन बेंच कर रही है।

    पिछली सुनवाई के दौरान डिवीजन बेंच ने राज्य शासन को निर्देश दिया है कि वह बताए कि इस मामले में अब तक क्या-क्या कार्रवाई की गई है। बेंच ने शासन को 2 सप्ताह में जवाब पेश करने निर्देश दिया था। इससे पहले 2019 में इसी मामले पर सुनवाई के दौरान शासन ने कोर्ट से कहा था कि मामले में कार्रवाई होगी। मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने शासन के जवाब से संतुष्ट होकर निर्देश देते हुए जनहित याचिका को निराकृत कर दिया था। इसके बाद से अब तक कार्रवाई नहीं होने पर फिर से दोबारा जनहित याचिका पेश की गई है।

    2016 में रायपुर के वीरेंद्र पाण्डे ने डामर घोटाले को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। याचिका में कहा गया था कि प्रदेश भर में 21 सड़कों के निर्माण के लिए एडीबी से 12 सौ करोड़ का कर्ज लिया गया था। 12 सौ करोड़ में से तकरीबन 200 करोड़ का घोटाला किया गया है। एक ही बिल को लगाकर कई सड़कों का निर्माण होना दर्शाया गया है। मामले की जांच के लिए वीरेंद्र पाण्डे ने पीआईएल दायर की थी।

    पुराने अंडर टेकिंग पर कार्रवाई नहीं

    उस दौरान शासन से मिली अंडर टेकिंग पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर पाण्डेय ने फिर एडवोकेट हर्षवर्धन परगनिहा के माध्यम से याचिका पेश की है। इसमें सोमवार को जस्टिस एमएम श्रीवास्तव की बेंच ने सुनवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग के सचिव से शपथ पत्र में चार सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है कि उनके द्वारा इस मामले में अब तक क्या जांच और कार्रवाई की गई है।

  • फ्रांस के कैथोलिक चर्च में हजारों पादरी-स्टाफ फंसे, बच्चों के साथ क्या होता था, इस खुलासे से मचा हंगामा….

    फ्रांस के कैथोलिक चर्च में हजारों पादरी-स्टाफ फंसे, बच्चों के साथ क्या होता था, इस खुलासे से मचा हंगामा….

    फ्रांस  के कई चर्चों में बच्चों के साथ होने वाले गंदें कामों पर एक सनसनीखेज रिपोर्ट सामने आने से हंगामा मच गया है. एक स्वतंत्र कमिशन की रिपार्ट में कहा गया है कि साल 1950 से लेकर अब तक फ्रांस के कैथोलिक चर्चों के अंदर हजारों पीडोफाइल सक्रिय थे. पीडोफाइल का मतलब होता है, बच्चों पर गंदी नजर रखते हुए उनके साथ यौन शोषण करना.

    एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, कमिशन ने अपनी रिसर्च में पाया है कि 1950 से लेकर अब तक कम-से-कम 2900 से लेकर 3200 पीडोफाइल पादरी या चर्च के अन्य सदस्यों का खुलासा हो चुका है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ये आंकड़ा कई गुना ज्यादा हो सकता है.

    फ्रांस के चर्चों पर की गई ढाई साल की गहन रिसर्च के बाद कमिशन की यह रिपोर्ट मंगलवार को जारी होनी है. रिसर्च को चर्च, कोर्ट, पुलिस अर्काइव और गवाहों के साक्षात्कारों के आधार पर तैयार किया गया.

    करीब 2500 पन्नों की इस रिपोर्ट में न सिर्फ गुनाहगारों की संख्या बताई गई है, बल्कि पीड़ितों के आंकड़े भी बताए गए हैं. रिपोर्ट में उस व्यवस्था पर भी बात की गई है, जिसकी वजह से पीडोफाइल चर्च के अंदर रहकर भी सक्रिय थे.

    इस स्वतंत्र कमिशन का गठन 2018 में फ्रेंच कैथोलिक चर्च द्वारा किया गया था. उस समय कई स्कैंडल के खुलासों ने फ्रांस और दुनियाभर के चर्चों की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे.

    कानूनी विशेषज्ञ, डॉक्टर, इतिहासकार, सोशियोलॉजिस्ट और धर्मशास्त्रियों को मिलाकर यह कमिशन तैयार किया गया था. कमिशन ने जब ढाई साल पहले काम शुरू किया था, उस समय एक टेलीफोन हॉटलाइन जारी की थी, जिसके जरिए कुछ ही महीनों में हजारों शिकायती मेसेज मिलने का दावा किया गया था.

  • Covid की वजह से माता-पिता खोने वाले बच्चों से नहीं वसूला जाएगा परीक्षा शुल्क, CBSE का मानवीय फैसला…

    Covid की वजह से माता-पिता खोने वाले बच्चों से नहीं वसूला जाएगा परीक्षा शुल्क, CBSE का मानवीय फैसला…

    दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कोविड-19 महामारी के कारण अपने अभिभावकों को खोने वाले छात्रों से अगले साल कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में बैठने के लिए कोई पंजीकरण या परीक्षा शुल्क नहीं लेगा।

    सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, ‘कोविड-19 महामारी ने देश पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है और छात्रों पर इसके प्रभाव को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए राहत देने का फैसला किया है। बोर्ड द्वारा उन छात्रों से न तो परीक्षा शुल्क और न ही पंजीकरण शुल्क लिया जाएगा जिन्होंने माता-पिता दोनों या परिवार की देखभाल करने वाले अभिभावक अथवा कानूनी अभिभावक या दत्तक माता-पिता को कोविड-19 के कारण खो दिया है।’

    भारद्वाज ने कहा, ‘स्कूल कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की सूची प्रस्तुत करते समय इन छात्रों के बारे में सत्यापन करने के बाद ब्योरा जमा करेंगे।’

  • रात 11.30 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा WhatsApp, एक्टिवेट कराने देना होगा मंथली चार्ज! केंद्र सरकार का आदेश, जानिए क्या है वायरल ख़बर की सच्चाई?

    रात 11.30 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद रहेगा WhatsApp, एक्टिवेट कराने देना होगा मंथली चार्ज! केंद्र सरकार का आदेश, जानिए क्या है वायरल ख़बर की सच्चाई?

    वायरल मैसेज में यह दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार के आदेशानुसार #WhatsApp को रात 11:30 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद किया जाएगा, वायरल मैसेज फॉरवर्ड न करने पर अकाउंट बंद कर दिया जाएगा और इसे एक्टिवेट कराने के लिए मासिक चार्ज देना होगा।


    वहीं, मैसेज वायरल किए जाने के बाद भारत सरकार की संस्था PIBFactCheck ने संज्ञान लिया और इसकी जांच की। जांच के बाद यह पाया गया कि भारत सरकार ने ऐसा कोई भी आदेश जारी नहीं किया है। यह दावा फर्जी है।

    कुछ दिन पहले कुछ तकनीकी खराबी आने के लिए चलते वाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम लगभग 6 घंटे तक बंद रहा। हालांकि कंपनी ने खराबी को दूर कर लिया था और देर रात सभी सेवाएं फिर से शुरू हो गई थी।

  • नवा रायपुर के 11 स्थानों पर रहेगी निगरानी, 65 से अधिक गति होने पर बनेगा ई चालान….

    नवा रायपुर के 11 स्थानों पर रहेगी निगरानी, 65 से अधिक गति होने पर बनेगा ई चालान….

    E-challan जारी होने पर उल्लंघन कर्ता वाहन चालक को घर बैठे अपने मोबाइल के माध्यम से दिए गए लिंक पर जाकर अपना चालान pey करने की सुविधा दी गई है प्रथम बार उल्लंघन करने पर मोटर यान अधिनियम के तहत निर्धारित समन शुल्क राशि जुर्माना पे करना होगा तथा पश्चात वर्ती चालान जारी होने पर दोगुना राशि जुर्माना जमा करना पड़ेगा। बता दें कि विगत तीन-चार सालों से नया रायपुर के सड़कों पर उपद्रवी व शरारती वाहन चालकों द्वारा तेज रफ्तार एवं स्टंट करने की शिकायतें प्राप्त हो हो रही थी जिसे देखते हुए यातायात पुलिस रायपुर द्वारा समय-समय पर अभियान चलाकर ऐसी उपद्रवियों पर कार्यवाही किया जाता था। किंतु पुलिस की गैरमौजूदगी में इन शरारती तत्वों द्वारा पुनः तेज रफ्तार एवं स्टंट करना शुरू कर दिया जाता था जिस के स्थाई समाधान हेतु यातायात पुलिस रायपुर द्वारा नवा रायपुर की सड़कों पर रायपुर शहर की तर्ज पर आईटी एमएस सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की मांग लगातार की जा रही थी। जो यातायात पुलिस रायपुर के प्रयासों से इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, एनआईसी, आरटीओ के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर नवा रायपुर की सड़कों पर 11 प्रमुख स्थानों में 40 CCTV CAMERA लगाए गए है जिसके माध्यम से 65 km प्रति घंटे से अधिक गति से वाहन चलाने वाले उल्लंघन करता वाहन चालकों के विरुद्ध ई चालान की कार्यवाही प्रारंभ की जा रही है।

    E-challan जारी होने पर उल्लंघन कर्ता वाहन चालक को घर बैठे अपने मोबाइल के माध्यम से दिए गए लिंक पर जाकर अपना चालान pey करने की सुविधा दी गई है प्रथम बार उल्लंघन करने पर मोटर यान अधिनियम के तहत निर्धारित समन शुल्क राशि जुर्माना पे करना होगा तथा पश्चात वर्ती चालान जारी होने पर दोगुना राशि जुर्माना जमा करना पड़ेगा। बता दें कि विगत तीन-चार सालों से नया रायपुर के सड़कों पर उपद्रवी व शरारती वाहन चालकों द्वारा तेज रफ्तार एवं स्टंट करने की शिकायतें प्राप्त हो हो रही थी जिसे देखते हुए यातायात पुलिस रायपुर द्वारा समय-समय पर अभियान चलाकर ऐसी उपद्रवियों पर कार्यवाही किया जाता था। किंतु पुलिस की गैरमौजूदगी में इन शरारती तत्वों द्वारा पुनः तेज रफ्तार एवं स्टंट करना शुरू कर दिया जाता था जिस के स्थाई समाधान हेतु यातायात पुलिस रायपुर द्वारा नवा रायपुर की सड़कों पर रायपुर शहर की तर्ज पर आईटी एमएस सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की मांग लगातार की जा रही थी। जो यातायात पुलिस रायपुर के प्रयासों से इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, एनआईसी, आरटीओ के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर नवा रायपुर की सड़कों पर 11 प्रमुख स्थानों में 40 CCTV CAMERA लगाए गए है जिसके माध्यम से 65 km प्रति घंटे से अधिक गति से वाहन चलाने वाले उल्लंघन करता वाहन चालकों के विरुद्ध ई चालान की कार्यवाही प्रारंभ की जा रही है।

  • Google Play Store ने बैन किए 136 खतरनाक एप्लीकेशन…

    Google Play Store ने बैन किए 136 खतरनाक एप्लीकेशन…

    सावधान, आपके फोन के जरिए चोरी हो रहा है आपका पैसा! अब, हैकर्स को रोकना आपके ऊपर है. Zimperium के सुरक्षा विशेषज्ञों ने एक और मैलवेयर के बारे में विस्तार से बताया है, जिससे दुनिया भर के Android स्मार्टफोन यूजर्स को लाखों डॉलर का नुकसान हुआ है. खतरनाक बात यह है कि ये ऐप्स शायद आपके फोन में हों और आपके पैसे चुरा लें. यही वजह है कि Google Play Store ने इस मैलवेयर से जुड़े कुछ ऐप्स को बैन कर दिया है. आइए आपको बताते हैं इन खतरनाक ऐप्स के बारे में जिससे आप इन्हें तुरंत डिलीट कर सकें.

    इस बारे में शिकायत दर्ज होने के बाद कार्रवाई की गई और Google ने सभी 136 एप्स पर प्रतिबंध लगा दिया. हालांकि उपयोगकर्ताओं को भी तेजी से ये काम करना चाहिए, क्योंकि ग्रिफ्थोर्स एंड्रॉयड ट्रोजन यूनिक है. Google ने जिन एप्स को बैन किया है. उनकी लिस्ट में हैंडी ट्रांसलेटर प्रो, हार्ट रेट और पल्स ट्रैकर, जियोस्पॉट: जीपीएस लोकेशन ट्रैकर, आईकेयर – फाइंड लोकेशन, माई चैट ट्रांसलेटर शामिल हैं.

    ग्रिफ्थोर्स एंड्रॉयड ट्रोजन को क्या विशिष्ट बनाता है?

    Zimperium zLabs के सुरक्षा शोधकर्ताओं ने हाल ही में ग्रिफ्थोर्स एंड्रॉयड ट्रोजन नामक एक आक्रामक मोबाइल प्रीमियम सेवा अभियान की खोज की, जिसने वैश्विक स्तर पर 10 मिलियन से अधिक Google Android उपयोगकर्ताओं को लक्षित किया है. शोधकर्ताओं का कहना है कि जहां सामान्य ऑनलाइन घोटाले फ़िशिंग तकनीकों का लाभ उठाते हैं. वहीं ग्रिफ्थोर्स एंड्रॉयड ट्रोजन इस मायने में यूनिक है कि यह ट्रोजन के रूप में कार्य करने वाले malicious एंड्रॉयड एप्लिकेशन के पीछे छिपा हुआ है, जो इसे उपयोगकर्ता के इंटरैक्शन का लाभ उठाने की अनुमति देता है.

    Google Play Store पर बैन हुए ऐप्स की पूरी लिस्ट 

    1. Handy Translator Pro
    2. Heart Rate and Pulse Tracker
    3. Geospot: GPS Location Tracker
    4. iCare – Find Location
    5. My Chat Translator
    6. Bus – Metrolis 2021
    7. Free Translator Photo
    8. Locker Tool
    9. Fingerprint Changer
    10. Call Recoder Pro
    11. Instant Speech Translation
    12. Racers Car Driver
    13. Slime Simulator
    14. Keyboard Themes
    15. What’s Me Sticker
    16. Amazing Video Editor
    17. Safe Lock
    18. Heart Rhythm
    19. Smart Spot Locator
    20. CutCut Pro
    21. OFFRoaders – Survive
    22. Phone Finder by Clapping
    23. Bus Driving Simulator
    24. Fingerprint Defender
    25. Lifeel – scan and test
    26. Launcher iOS 15
    27. Idle Gun Tycoo\u202an\u202c
    28. Scanner App Scan Docs & Notes
    29. Chat Translator All Messengers
    30. Hunt Contact
    31. Icony
    32. Horoscope : Fortune
    33. Fitness Point
    34. Qibla AR Pro
    35. Heart Rate and Meal Tracker
    36. Mine Easy Translator
    37. PhoneControl Block Spam Calls
    38. Parallax paper 3D
    39. SnapLens – Photo Translator
    40. Qibla Pass Direction
    41. Caller-x
    42. Clap
    43. Photo Effect Pro
    44. iConnected Tracker
    45. Smart Call Recorder
    46. Daily Horoscope & Life Palmestry
    47. Qibla Compass (Kaaba Locator)
    48. Prookie-Cartoon Photo Editor
    49. Qibla Ultimate
    50. Truck – RoudDrive Offroad
    51. GPS Phone Tracker – Family Locator
    52. Call Recorder iCall
    53. PikCho Editor app
    54. Street Cars: pro Racing
    55. Cinema Hall: Free HD Movies
    56. Live Wallpaper & Background
    57. Intelligent Translator Pro
    58. Face Analyzer
    59. TrueCaller & TrueRecoder
    60. iTranslator_ Text & Voice & Photo
    61. Pulse App – Heart Rate Monitor
    62. Video & Photo Recovery Manager 2
    63. Быстрые кредиты 24\7
    64. Fitness Trainer
    65. ClipBuddy
    66. Vector arts
    67. Ludo Speak v2.0
    68. Battery Live Wallpaper 4K
    69. Heart Rate Pro Health Monitor
    70. Locatoria – Find Location
    71. GetContacter
    72. Photo Lab
    73. AR Phone Booster – Battery Saver
    74. English Arabic Translator direct
    75. VPN Zone – Fast & Easy Proxy
    76. 100% Projector for Mobile Phone
    77. Forza H Mobile 4 Ultimate Edition
    78. Amazing Sticky Slime Simulator ASMR
    79. Clap To Find My Phone
    80. Screen Mirroring TV Cast
    81. Free Calls WorldWide
    82. My Locator Plus
    83. iSalam Qibla Compass
    84. Language Translator-Easy&Fast
    85. WiFi Unlock Password Pro X
    86. Pony Video Chat-Live Stream
    87. Zodiac : Hand
    88. Ludo Game Classic
    89. Loca – Find Location
    90. Easy TV Show
    91. Qibla correct Quran Coran Koran
    92. Dating App – Sweet Meet
    93. R Circle – Location Finder
    94. TagsContact
    95. Ela-Salaty: Muslim Prayer Times & Qibla Direction
    96. Qibla Compass
    97. Soul Scanner – Check Your
    98. CIAO – Live Video Chat
    99. Plant Camera Identifier
    100. Color Call Changer
    101. Squishy and Pop it
    102. Keyboard: Virtual Projector App
    103. Scanner Pro App: PDF Document
    104. QR Reader Pro
    105. FX Keyboard
    106. You Frame
    107. Call Record Pro
    108. Free Islamic Stickers 2021
    109. QR Code Reader – Barcode Scanner
    110. Bag X-Ray 100% Scanner
    111. Phone Caller Screen 2021
    112. Translate It – Online App
    113. Mobile Things Finder
    114. Proof-Caller
    115. Phone Search by Clap
    116. Second Translate PRO
    117. CallerID
    118. 3D Camera To Plan
    119. Qibla Finder – Qibla Direction
    120. Stickers Maker for WhatsApp
    121. Qibla direction watch (compass)
    122. Piano Bot Easy Lessons
    123. CallHelp: Second Phone Number
    124. FastPulse – Heart Rate Monitor
    125. Caller ID & Spam Blocker
    126. Free Coupons 2021
    127. KFC Saudi – Get free delivery and 50% off coupons
    128. Skycoach
    129. HOO Live – Meet and Chat
    130. Easy Bass Booster
    131. Coupons & Gifts: InstaShop
    132. FindContact
    133. Launcher iOS for Android
    134. Call Blocker-Spam Call Blocker
    135. Call Blocker-Spam Call Blocker
    136. Live Mobile Number Tracker
  •  4 अक्टूबर निविदा प्रपत्र खरीदने की तारीख, 11 को जमा करने की…12 को खोलने की, लेकिन काम शुरू….

     4 अक्टूबर निविदा प्रपत्र खरीदने की तारीख, 11 को जमा करने की…12 को खोलने की, लेकिन काम शुरू….

    बालोद। अब तक भ्रष्टाचार के कई किस्से आपने सुने होंगे. लेकिन बालोद जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जो सभी किस्सों में से अलग है. मामला लोक निर्माण विभाग का है. जहां इमरजेंसी की आड़ में तमाम नियम कायदों को ताक में रख दिया गया।

    इमरजेंसी ऐसी जो केवल ठेकेदार को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है. दरअसल जिला अस्पताल में मरम्मत कार्य के लिए निविदा निकाली गई है. जिसमें अक्टूबर माह की 4 तारीख को निविदा प्रपत्र खरीदने की तिथि निर्धारित की गई है. तो वहीं 11 तारीख तक ठेकेदार निविदा जमा करेंगे और 12 को निविदा खोले जाने की तिथि तय की गई है. लेकिन ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से लोक निर्माण विभाग निविदा प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही जिला अस्पताल में मरम्मत कार्य शुरू कर दिया. जब मामले पर कार्यपालन अभियंता से जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने इमरजेंसी का हवाला दे दिया और ठेकेदारों द्वारा आपसी सामंजस्य होकर काम कराने की बात कहने लगे. लेकिन कार्यपालन अभियंता की दलील आप सुन लेंगे तो दंग रह जाएंगे. सूत्र बताते है कि ये काम संतोष और शंकर नाम के व्यक्ति कर रहे है. ये कुल काम करीब 27 लाख रुपए का बताया जा रहा है।

    इस संबंध में ठेकेदार यूनियन आया हुआ था, वहीं डिसाइड करते हैं जो काम हमारे पास आता है. अस्पताल के काम इमरजेंसी में कराने पड़ते हैं. हमें निर्देश मिले थे कि 10 दिन के भीतर उसे पूरा करना है. हमर लैब का काम चल रहा है. ठेकेदार यूनियन की सहमति से काम चालू किया गया है. वह आपस में काम का बंटवारा किये हैं. टेंडर आने के बाद काम रेगुलर हो जाएगा।

    एफ टोप्पो, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग बालोद