Blog

  • ग्राम तेलिकोट में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री पर चौकी खरसिया पुलिस ने की कार्यवाही….

    ग्राम तेलिकोट में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री पर चौकी खरसिया पुलिस ने की कार्यवाही….

    आरोपी से 48 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त, भेजा गया रिमांड पर

    आज 24 अक्टूबर को ग्राम तेलिकोट में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री की मुखबीर सूचना पर चौकी प्रभारी निरीक्षक जीपी बंजारे के हमराह प्रधान आरक्षक महेंद्र खरे, आरक्षक बंसी रात्रे, सोहन यादव तथा सुरेंद्र पटेल के द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। जहां रवि भारती पिता स्वर्गीय राजू भारती उम्र 28 वर्ष निवासी तेलीकोट चौकी खरसिया को 48 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ पकड़ा गया।

    वही आरोपी रवि भारती पर धारा 34 (2) 59 (क) आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही कर, गिरफ्तार किया गया। जिसे आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

  • राज्य सरकार ने की नारायणपुर एसपी उदय किरण की छुट्टी…

    राज्य सरकार ने की नारायणपुर एसपी उदय किरण की छुट्टी…

    आदिवासी समाज के आरक्षक की पिटाई के मामले में कार्यवाही करते हुए राज्य सरकार ने नारायणपुर के एसपी उदय किरण को हटाते हुए पुलिस मुख्यालय अटैच कर दिया है। उनकी जगह गिरिजा शंकर जायसवाल को नारायणपुर की कमान सौंपी गई है। बता दें कि आरक्षक की बेरहमी से पिटाई की खबर जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक पहुंची, तब वे बस्तर के दौरे पर थे। उदय किरण की हरकत और आदिवासी समाज की नाराजगी को देखते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल हटाने के निर्देश दिए। बता दें कि जून 2018 में महासमुंद के तत्कालीन विधायक डॉ. विमल चोपड़ा व कार्यकर्ताओं की पिटाई के मामले में एक पखवाड़े पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने उदय किरण के अलावा एक सब इंस्पेक्टर और आरक्षक पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले बिलासपुर में एक पत्रकार की पिटाई का मामला सामने आया था। बिलासपुर से महासमुंद और महासमुंद से दुर्ग एसटीएफ में तबादला किया गया था। इस साल जुलाई महीने में ही उदय किरण को नारायणपुर का एसपी बनाया गया था।

  • 80 निरीक्षकों को मिला प्रमोशन…. निरीक्षक से DSP प्रमोट हुए अफसरों को मिली पोस्टिंग…

    80 निरीक्षकों को मिला प्रमोशन…. निरीक्षक से DSP प्रमोट हुए अफसरों को मिली पोस्टिंग…

    रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने आदेश जारी किया है। राज्य सरकार ने टीआई से डीएसपी प्रमोट हुए पुलिस अफसरों को नयी पोस्टिंग दी है। पोस्टिंग के मुताबिक निरीक्षक, कंपनी कमांडर, रक्षित निरीक्षक को डीएसपी, असिस्टेंट कमांडेट में पदोन्नति देते हुए नयी पोस्टिंग दी है। जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन एतद्द्वारा निरीक्षक / कंपनी कमांडर / निरीक्षक (रेडियो) / रक्षित निरीक्षक / निरीक्षक (एम) संवर्ग से उप पुलिस अधीक्षक / सहायक सेनानी / उप पुलिस अधीक्षक (रेडियो ) / उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय / उप पुलिस अधीक्षक (एम) संवर्ग में पदोन्नत एवं राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के निम्नांकित अधिकारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से उनके नाम के सम्मुख कालम-4 में दर्शित स्थान पर तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से आगामी प्रदेश पर्यन्त पदस्थ करता है।

  • देश में चल रहे कोयला संकट का असर छत्तीसगढ़ में भी, ताप बिजली घरों के पास तीन से चार दिन का ही कोयला….

    देश में चल रहे कोयला संकट का असर छत्तीसगढ़ में भी, ताप बिजली घरों के पास तीन से चार दिन का ही कोयला….

    देश-दुनिया को कोयले की आपूर्ति करने वाले छत्तीसगढ़ में भी कोयला संकट खड़ा हो गया है। सामने आया है कि प्रदेश के ताप बिजली घरों में केवल तीन से चार दिन के कोयले का स्टॉक बचा है। इन बिजली घरों को रोजाना 29 हजार 500 मीट्रिक टन कोयले की जरूरत होती है, लेकिन उन्हें 23 हजार 290 मीट्रिक टन की आपूर्ति ही हो पा रही है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को हालात की समीक्षा के बाद SECL के CMD को पर्याप्त कोयला आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
    मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में राज्य विद्युत कंपनियों के अध्यक्ष एवं ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव अंकित आनंद ने बताया, अभी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत संयंत्र कोरबा ईस्ट में 3 दिन और 19 घंटे का कोयला उपलब्ध है। इसी तरह हसदेव ताप विद्युत संयंत्र कोरबा वेस्ट में 3 दिन और 5 घंटे का कोयला है। केवल मड़वा ताप विद्युत संयंत्र में 7 दिनों की आवश्यकता भर का कोयला उपलब्ध है। केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण मानक के अनुसार 5 दिनों की आवश्यकता से कम कोयले की उपलब्धता को क्रिटिकल स्थिति माना जाता है। बताया गया, प्रदेश के ताप बिजली घरों को रोजाना 29 हजार 500 मीट्रिक टन कोयले की जरूरत होती है। साउथ-इस्टर्न कोलफिल्ड्स लि. (SECL) के CMD अंबिका प्रसाद पांडा ने बताया, अभी छत्तीसगढ़ को SECL से 23 हजार 290 मीट्रिक टन कोयला दिया जा रहा है।
    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा, यहां की खदानों से निकला कोयला देश-विदेश की जरूरत पूरी कर रहा है। यहां कोयले का उत्पादन होता है, ऐसे में यहां के ताप बिजली घरों की जरूरत का गुणवत्ता वाला कोयला तुरंत मिलना चाहिए। बैठक में SECL के CMD ने अब से 29 हजार 500 मीट्रिक टन कोयला देना मंजूर किया। हालांकि उन्होंने यह कहा, बरसात के दिनों में कोयले की गुणवत्ता प्रभावित होती है। मतलब फिलहाल ताप बिजली घरों को उच्च गुणवत्ता वाला कोयला नहीं दिया जा सकता। इस बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कुमार सहित राज्य विद्युत कंपनियों के प्रबंध निदेशक भी शामिल हुए।

    रेलवे को भी पर्याप्त रैक उपलब्ध कराने का निर्देश
    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रेलवे को छत्तीसगढ़ में कोयले और चावल की ढुलाई के लिए पर्याप्त संख्या में रैक उपलब्ध कराने को कहा। बताया गया था कि कभी-कभी रैक उपलब्ध नहीं होने से कोयले की ढुलाई में दिक्कत आती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कुमार ने इसके लिए सहमति दी है।

    पीक ऑवर में खरीदनी पड़ रही है बिजली
    कभी सरप्लस बिजली उत्पादन के लिए जाने जाते रहे छत्तीसगढ़ में अभी बिजली खरीदनी पड़ रही है। ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव अंकित आनंद ने बताया, वर्तमान में प्रदेश की बिजली की औसत डिमांड 3 हजार 803 मेगावाट है। वहीं पीक ऑवर में विद्युत की औसत डिमांड 4 हजार123 मेगावाट है। बिजली कंपनी इसके लिए 200 से 400 मेगावाट बिजली लगातार खरीद रही है।

    इस वजह से बने बिजली खरीदने के हालात
    विशेष सचिव अंकित आनंद ने बताया, NTPC की लारा (400 मेगावाट) एवं सीपत यूनिट (104 मेगावाट) तथा NSPL संयंत्र (25 मेगावाट) को वार्षिक रखरखाव के कारण बंद किया गया है। इस कारण कुल 529 मेगावाट बिजली कम मिल रही है। NTPC की लारा यूनिट 12 अक्टूबर से प्रारंभ होने की संभावना है। इस यूनिट के प्रारंभ होने पर एक्सचेंज से विद्युत क्रय की स्थिति लगभग नहीं रहेगी। NTPC सीपत संयंत्र 21 अक्टूबर तक प्रारंभ होने की संभावना है।

  • सरकार ने की दहशरा में 4 दिन, दीपावली में 5 दिन और शीतकालीन में 5 दिनों की अवकाश की घोषणा

    सरकार ने की दहशरा में 4 दिन, दीपावली में 5 दिन और शीतकालीन में 5 दिनों की अवकाश की घोषणा

    रायपुर। राज्य सरकार ने स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। जारी आदेश में दशहरा , दीपावली, शीतकालीन और ग्रीष्म कालीन अवकाश प्रकाशित किये गए है।

    जिसमे दहशरा 4 दिन, दीपावली 5 दिन , शीतकालीन 5 दिन और ग्रीष्म कालीन अवकाश 46 दिनों तक रहेगी।

    दहशरा – दिनांक : 13 से 16 अक्टूबर तक 2021 तक दीपावली – दिनांक : 2 नवंबर से 6 नवंबर 2021 तक शीतकालीन – दिनांक : 24 दिसंबर से 28 दिसंबर 2021 तक ग्रीष्म कालीन – दिनांक : 1 मई 2022 से 15 जून 2022

  • डीजीपी ने SIT का किया गठन, नाबालिग आरोपियों का DNA टेस्ट कराएगी पुलिस, कांग्रेस नेता और उसकी पत्नी की हत्या का मामला…

    डीजीपी ने SIT का किया गठन, नाबालिग आरोपियों का DNA टेस्ट कराएगी पुलिस, कांग्रेस नेता और उसकी पत्नी की हत्या का मामला…

    रायगढ़। जिले के लैलूंगा में कुछ दिन पहले हुए कांग्रेस नेता और उसकी पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस अब नाबालिग आरोपियों का DNA टेस्ट कराएगी मामले में परिजनों ने घटना की फिर से जांच की मांग की गई थी जिसके बाद जांच के लिए डीजीपी ने SIT का गठन किया था एसआईटी की टीम ने अब आरोपियों के डीएनए टेस्ट का फैसला लिया है. दरअसल कुछ दिन पहले कारोबारी और कांग्रेस नेता मदन मित्तल और उनकी पत्नी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था जिसमें चार नाबालिग थे आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद से ही मृतक के परिजन जांच से संतुष्ट नहीं थे और उन्होंने सीएम से मिलकर मामले की दोबारा जांच कराने की मांग की थी जिसके बाद SIT का गठन किया था जिसमें कोरबा और रायगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई थी जांच के दौरान घटनास्थल पर मृतकों के शरीर से बाल मिले हैं. पुलिस ये मान रही है कि ये आरोपियों के हो सकते हैं लिहाजा पुलिस अब आरोपियों का डीएनए टेस्ट कराएगी।

  • फिर लगने जा रहा है लॉकडाउन, थमेंगे रेल के पहिये, जानें वायरल मैसेज की पूरी सच्चाई….

    फिर लगने जा रहा है लॉकडाउन, थमेंगे रेल के पहिये, जानें वायरल मैसेज की पूरी सच्चाई….

    हाल ही सोशल मीडिया पर एक मैसेज काफी वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण 12 अक्टूबर से एक बार फिर लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। यह मैसेज एक समाचार चैनल के लोगो के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि यह नकली स्क्रीनशॉट है। इस झूठे मैसेज में यह संदेश वायरल किया जा रहा है कि देश में कोरोना संक्रमण के 7 लाख से ज्यादा मामले दर्ज हो चुके हैं और ऐसे में सरकार ने एहतियात के तौर पर एक बार फिर से पूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है।

    ट्रेन बंद होने का मैसेज भी गलत

    इस वायरल मैसेज में यह भी दावा किया जा रहा है कि देश में एहतियात के तौर पर दीपावली तक सभी ट्रेनें भी निलंबित रहेगी। जब इस वायरल पोस्ट के बारे में जानकारी हासिल की गई तो पता चला कि ये पूरी तरह से फेक है और सरकार ने इस संबंध में कोई भी आदेश जारी नहीं किया है।

    प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने बताई सच्चाई

    वहीं केंद्र सरकार की नीतियों और आदेश के बारे में आधिकारिक जानकारी देने वाले एजेंसी प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो ने भी इस वायरल मैसेज की सच्चाई के बारे में बताया है। PIB ने ट्वीट करके बताया है कि केंद्र सरकार की ओर से ऐसी कोई भी घोषणा नहीं की गई है और ये सभी दावे फर्जी है।

  • लक्ष्मण रेखा और रावण का जिक्र कर दी चेतावनी, सिंहदेव ने इशारों में अपनी सरकार के लिए कह दी बहुत बड़ी बात….

    लक्ष्मण रेखा और रावण का जिक्र कर दी चेतावनी, सिंहदेव ने इशारों में अपनी सरकार के लिए कह दी बहुत बड़ी बात….

    हसदेव अरण्य को बचाने के लिए 300 किलोमीटर पैदल चलकर रायपुर पहुंचे ग्रामीणों को पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव का भी समर्थन मिल गया है। बुधवार देर रात टिकरापारा के साहू भवन में सिंहदेव ने सरकार को नो गो एरिया की लक्ष्मण रेखा याद दिलाई। कहा कि, जो इस लाइन को पार करेगा वह 10 सिर वाला (ग्रामीणों ने कहा रावण) कहलाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से कहा, आपकी मांगे जिन कानों तक पहुंचेगी, वे सोच-समझकर कदम उठाएंगे, ताकि आपके प्राकृतिक और जायज हित सुरक्षित हों।


    सिंहदेव ने कहा, मैं भी अपनी तरफ से आपकी मांगों के साथ मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखूंगा। उस समय जो नो गो एरिया घोषित हो गया उससे आगे जाते हैं तो मुझे कहने में कोई गुरेज नहीं कि मेरा भी विरोध है। जो लकीर खिंच गई, वह लक्ष्मण रेखा होनी चाहिए। लक्ष्मण रेखा पार करने पर क्या होता है वह रामायण की कथा में हम सब ने देखा- पढ़ा है। सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वह नो गो एरिया की लक्ष्मण रेखा पार न हो और सीता हरण जैसी स्थिति न बने।

    उन्होंने कहा कि अभी सरकार के पास पूरा अवसर है। उसकी मानसिकता भी यही होगी कि वह राम रूपी कार्य करे। आपके हितों की रक्षा करे, आपके साथ रहे। जो जायज बात है, उसके तहत आपकी मांगों को सुने और पूरा करे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ बिलासपुर विधायक शैलेश पाण्डेय भी ग्रामीणों के बीच पहुंचे थे।

    ग्राम सभा जो तय करे वही होना चाहिए
    बाद में प्रेस से चर्चा में टीएस सिंहदेव ने कहा, ग्रामीण उस क्षेत्र में खनन का विरोध कर रहे हैं। हम लोगों का शुरू से मानना रहा है कि ग्राम सभा जो तय करे उसी के हिसाब से काम होना चाहिए। उन पर दबाव डालकर अथवा दूसरे तरीकों से खदान की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए।

    क्या है यह नो गो एरिया का मामला
    सरगुजा और कोरबा जिलों में स्थित हसदेव अरण्य वन क्षेत्र मध्य भारत के सबसे समृद्ध और पुराने जंगलों में गिना जाता है। पर्यावरण के जानकार इसे “छत्तीसगढ़ का फेफड़ा” कहते हैं। 2010 में इस क्षेत्र को नो गो एरिया घोषित कर दिया गया था। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया, जब जयराम रमेश केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री थे तो वे नो गो एरिया का कॉन्सेप्ट लाए थे। यानी इस सीमा के आगे खदानों को अनुमति नहीं दी जाएगी। उस लक्ष्मण रेखा का पालन करना जरूरी है।

    यह मांगे लेकर राजधानी पहुंचे हैं आदिवासी ग्रामीण

    • हसदेव अरण्य क्षेत्र की समस्त कोयला खनन परियोजना निरस्त किया जाए।
    • बिना ग्रामसभा की सहमति के हसदेव अरण्य क्षेत्र में कोल बेयरिंग एक्ट के तहत किए गए भूमि अधिग्रहण को तत्काल निरस्त किया जाए।
    • पांचवी अनुसूची क्षेत्र में किसी भी कानून से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के पूर्व ग्रामसभा से अनिवार्य सहमति के प्रावधान लागू किए जाएं।
    • परसा कोल ब्लाक के लिए ग्राम सभा फर्जी प्रस्ताव बनाकर हासिल की गई वन स्वीकृति को तत्काल निरस्त किया जाए और ऐसा करने वाले अधिकारी और कम्पनी पर FIR दर्ज हो।
    • घाटबर्रा गांव के निरस्त सामुदायिक वन अधिकार को बहाल करते हुए सभी गांवों में सामुदायिक वन अधिकार और व्यक्तिगत वन अधिकारों को मान्यता दी जाए।
    • अनुसूचित क्षेत्रों में पेसा कानून का पालन कराया जाए।

    ऐसा है हसदेव अरण्य का संकट
    2010 में नो-गो क्षेत्र घोषित होने के बाद कुछ समय के लिए यहां हालात सामान्य रहे। केंद्र में सरकार बदली तो इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कोयला खदानों का आवंटन शुरू हुआ। ग्रामीण इसके विरोध में आंदोलन करने लगे। 2015 में राहुल गांधी इस क्षेत्र में पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों का समर्थन किया। कहा – इस क्षेत्र में खनन नहीं होने देंगे। छत्तीसगढ़ में सरकार बदली लेकिन इस क्षेत्र में खनन गतिविधियों पर रोक नहीं लग पाई। हाल ही में भारतीय वानिकी अनुसंधान परिषद (ICFRE) ने एक अध्ययन रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक हसदेव अरण्य क्षेत्र को कोयला खनन से अपरिवर्तनीय क्षति होगी जिसकी भरपाई कर पाना कठिन है। इस अध्ययन में हसदेव के पारिस्थितिक महत्व और खनन से हाथी मानव द्वंद के बढ़ने का भी उल्लेख है।

  • विजयादशमी पर थाना में शस्त्र पूजा संपन्न….

    विजयादशमी पर थाना में शस्त्र पूजा संपन्न….


    खरसिया। विजयादशमी के पर्व के अवसर पर शुक्रवार कोे रियासत कालीन परम्परा का निर्वहन करते हुए खरसिया पुलिस थाना मे शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें थाना तथा पुलिस चौंकी खरसिया के पुलिसकर्मीयों ने शस्त्र पूजा की।
    विदित हो कि दशहरा के दिन शस्त्र पूजा करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है, रियासतकालीन परम्परा के अनुसार दशहरा के दिन शस्त्रों की पूजा की जाती है। शहर सहित ग्रामीण क्षेेत्रों मे भी लोग परंपरा के अनुसार घर मे रखे शस्त्रों की विधि – विधान के साथ पूजा करते है। उसी परंपरा का निर्वहन करते हुये खरसिया पुलिस थाना मे खरसिया थाना प्रभारी सुम्मत राम साहू ने शस्त्रों का पूजन किया वहीं पुलिस चौकी में चौंकी प्रभारी गंगा प्रसाद बंजारे के द्वारा विधिवत शस्त्र पूजा किया गया। अस्त्र शस्त्रों के विधिवत पूजन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान थाना तथा चौंकी के सभी पुलिसकर्मी शस्त्र पूजा में सम्मिलित रहे।

  • दीपावली तक रविवार को भी खुली रहेंगी दुकानें….

    दीपावली तक रविवार को भी खुली रहेंगी दुकानें….



    खरसिया। चेम्बर ऑफ कामर्स खरसिया इकाई की मांग पर नगर पालिका खरसिया के सीएमओ ने नगर की दुकानों को दीपावली तक रविवार को भी खोलने की अनुमति दी है, तथा इस संबंध में गुरुवार देर शाम आदेश भी जारी कर दिया गया है।
    गौरतलब है कि त्यौहारी सीजन को देखते हुये नगरवासियों के द्वारा दीपावली तक रविवार को भी नगर की दुकानों को खुली रखने की मांग लगातार की जा रही थी, इस संबंध में खरसिया चेंबर के अध्यक्ष रामनारायण सोनी के द्वारा एसड़ीएम खरसिया को ज्ञापन देकर रविवार को बाजार खोले जाने की मांग की गयी थी तथा भाजपा नगर अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने भी इस संबंध में अधिकारियों से चर्चा की थी, जिसके बाद नगर पालिका परिषद खरसिया के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने नवीन आदेश जारी कर दीपावली तक रविवार बंद के पूर्व आदेश को स्थगित कर दिया है। नगर पालिका के आदेश से नगर के दुकानदारों में प्रसन्नता का माहौल है तथा सभी ने इस पहल के लिए खरसिया चेंबर अध्यक्ष तथा भाजपा नगर अध्यक्ष का आभार प्रकट किया है।