Blog

  • दिवाली पर नहीं हो पाएगा धूम-धड़ाका, SC ने कहा- पटाखों पर जारी रहेगा बैन….

    दिवाली पर नहीं हो पाएगा धूम-धड़ाका, SC ने कहा- पटाखों पर जारी रहेगा बैन….

    दिल्ली में पटाखों पर लगा बैन दिवाली के दौरान भी नहीं हटने वाला है. बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी. उस याचिका में पटाखों पर लगे बैन को संस्कृति के खिलाफ बताया गया था. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि दिल्ली में पटाखों पर लगा प्रतिबंध नहीं हटने वाला है.

    दिल्ली में पटाखों पर लगा बैन दिवाली के दौरान भी नहीं हटने वाला है. बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी. उस याचिका में पटाखों पर लगे बैन को संस्कृति के खिलाफ बताया गया था. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि दिल्ली में पटाखों पर लगा प्रतिबंध नहीं हटने वाला है.

    जानकारी के लिए बता दें कि मनोज तिवारी ने अपनी याचिका में सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी जिसमें कहा गया था कि अगले साल 2 जनवरी तक दिल्ली में पटाखों पर पूरी तरह बैन रहने वाला है. अब मनोज तिवारी ने अपनी याचिका में इस फैसले को संस्कृति के खिलाफ बताया. लेकिन एम आर शाह की बेंच ने साफ कर दिया है कि वे पटाखों पर लगा प्रतिबंध नहीं हटाएंगे.

    कोर्ट ने कहा कि दिल्ली एनसीआर को लेकर हमारा फैसला एकदम स्पष्ट है. क्या आपने प्रदूषण की स्थिति नहीं देखी. पराली की वजह से पहले ही प्रदूषण बढ़ने लगा है. आप खुद एनसीआर में रहते हैं, फिर पहले से बढ़े प्रदूषण को और ज्यादा क्यों बढ़ाना चाहते हैं? हम इस बैन को नहीं हटा सकते हैं. इसी मुद्दे पर कुछ दूसरी और याचिकाए हैं, उनके साथ ही आपकी याचिका पर भी सुनवाई कर ली जाएगी.

    पिछले कई सालों से लगातार प्रदूषण की वजह से दिवाली के दौरान पटाखों पर बैन लगा हुआ है. लेकिन इस फैसले पर राजनीति भी होती है और समाज के अलग-अलग वर्ग से अलग विचार देखने-सुनने को मिल जाते हैं. एक पक्ष अगर पर्यावरण के लिहाज से इसे जरूरी बताता है तो एक वर्ग ऐसा भी है जो इसे संस्कृति से जोड़ देता है.

  • सामान्य प्रशासन विभाग ने 7 नये IAS की पोस्टिंग का जारी किया आदेश, देखें सूची…

    सामान्य प्रशासन विभाग ने 7 नये IAS की पोस्टिंग का जारी किया आदेश, देखें सूची…

    रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने 7 नये आईएएस को एसडीएम के पद पर पोस्टिंग दी है। देखें जारी आदेश…

  • आम जनता को बड़ी राहत, CM बघेल ने पट्टों के नवीनीकरण शुल्क कम करने के दिए निर्देश

    आम जनता को बड़ी राहत, CM बघेल ने पट्टों के नवीनीकरण शुल्क कम करने के दिए निर्देश

    रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आम जनता को बड़ी राहत दी है. मुख्यमंत्री बघेल ने कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में शहरी क्षेत्रों में पट्टों के नवीनीकरण शुल्क कम करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने शुल्क का पुनरीक्षण करने को भी कहा है.

    मुख्यमंत्री बघेल ने नजूल पट्टों के भूमिस्वामी हक़ में परिवर्तन की समीक्षा की. इस दौरान बघेल ने कहा कि शासन के निर्णय का लाभ आम नागरिकों को मिलना चाहिए. कलेक्टर और राजस्व अमले को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए.

    राज्य सरकार ने इस संबंध में पूर्व में नीतिगत निर्णय ही लिया था. राजस्व अभिलेख को दुरुस्त करने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही नागरिकों के साथ बैठकर योजनाओं की जानकारी देने को भी कहा है.

    इसके पहले सीएम बघेल ने राजस्व विभाग के कार्यशैली पर नाराजगी जताई थी. वहीं राजस्व सचिव और कोंडागांव कलेक्टर को बघेल ने निर्देश दिए हैं. कोंडागांव ज़िले में बंदोबस्त सर्वे करने कहा है. साथ ही बघेल ने कलेक्टर को कार्ययोजना बनाकर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

  • स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों के बदले गए CMHO

    स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों के बदले गए CMHO

    रायपुर। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने बड़े पैमाने पर डॉक्टर्स का तबादला किया है. कई डॉक्टर्स इधर से उधर किए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग ने कई जिलों के CMHO को बदला है. डॉ. मीरा बघेल को हटाकर अब डॉ. मिथलेश चौधरी को रायपुर CMHO की कमान सौंपी गई है.  

  • ED और IT पर आमने-सामने : CM भूपेश ने कहा- जांच एजेंसियों का स्वागत है, लेकिन परेशान करने की नीयत से कार्रवाई ना करें, BJP बोली- डर क्यों रहे हो भाई?

    ED और IT पर आमने-सामने : CM भूपेश ने कहा- जांच एजेंसियों का स्वागत है, लेकिन परेशान करने की नीयत से कार्रवाई ना करें, BJP बोली- डर क्यों रहे हो भाई?

    रायपुर। ईडी-आईटी (ED-IT) की कार्रवाई को लेकर सीएम भूपेश बघेल लगातार जांच ऐजेंसियों की कार्यपद्धति पर सवाल खड़ा करते रहे हैं. बीते दिनों उन्होंने कहा था कि भारत की जांच एजेंसियां छत्तीसगढ़ आए स्वागत है. लेकिन किसी को परेशान करने की नीयत से कार्रवाई न करें. व्यापारियों की ओर से ऐसी बातें कही जा रही है. एजेंसियां अपने अधिकारों का दुरुपयोग न करें. उन्होंने कहा था कि सेंट्रल एजेंसियां अपने उद्देश्यों से भटक गई हैं. चिटफंड मामले में ईडी क्यों कार्रवाई नहीं कर रही है? सेंट्रल एजेंसियां रिमोट की तरह काम कर रही हैं।

    मुख्यमंत्री के इस बयान पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि आज शानदार बयान पेपर में पढ़ने को मिला, आईटी और ईडी को कोई मुख्यमंत्री धमकी भरे शब्द बोल रहा है. इसका मतलब यह है कि डर क्यों रहे हो भाई? रमन ने कहा कि देश के किसी सीएम ने आज तक ऐसा बयान नहीं दिया होगा कि ईडी और आईटी आएंगे तो उनसे निपट लिया जाएगा. यह अपने भय से ग्रसित हैं. छत्तीसगढ़ में कहते हैं ‘चोर की दाढ़ी में तिनका’.

    देश भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहा- साव

    वहीं प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मुख्यमंत्री भूपेश पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की राह पर चल रहे हैं और भ्रष्टाचार को संरक्षण देने के लिए राज्य में केंद्रीय एजेंसियों को धमकाने की कोशिश कर रहे हैं. आखिर किस बात का डर है? पिछले दिनों जहां-जहां इस प्रकार की छापेमारी कार्रवाई हुई बड़ी मात्रा में नोटों के ढेर, अचल संपत्ति, जेवरात बरामद किए गए. देश भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी लड़ाई लड़ रहा है. भूपेश बघेल सदैव क्यों इसमें एक बाधा बनने का प्रयास करते हैं.

    संघीय ढांचे का उल्लंघन कर रहे भूपेश- साव

    साव ने कहा कि जो गलत नहीं करता वह कभी डरता नहीं है और बार-बार धमकी-चमकी वही देते हैं जिन्होंने कुछ गलत किया होता है और उन्हें अपने किए का पर्दाफाश होने का भय सता रहा हो. कांग्रेस पार्टी भी इसी भय से गुजर रही है और हर दिन ED आएगा, IT आएगा तो कार्रवाई करेंगे ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं. साव ने कहा कि मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि व्यापारियों को डराया धमकाया है इसकी शिकायत मिल रही है. उसे सार्वजनिक करना चाहिए जिससे जनता को समझ में आए कि मुख्यमंत्री किसके लिए बेटिंग कर रहे हैं, किसे बचाना चाहते है? मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान पूरी तरीके से संघीय ढांचे का उल्लंघन है और ये उल्लंघन बार-बार करने पर उन्हें अब इस्तीफा दे देना चाहिए.

  • IG डांगी की सभी SP को सख्त हिदायद: वाहन चेकिंग के दौरान परिवार सहित जाने वालों को न हो परेशानी, ड्राइवर भी न रखें लाठी-डंडा, न करें नशा

    IG डांगी की सभी SP को सख्त हिदायद: वाहन चेकिंग के दौरान परिवार सहित जाने वालों को न हो परेशानी, ड्राइवर भी न रखें लाठी-डंडा, न करें नशा

    बिलासपुर। आईजी रतनलाल डांगी ने बिलासपुर पुलिस रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया है.वाहन चेकिंग के दौरान परिवार के साथ आने जाने वालों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो.

    डांगी ने पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि वे इसका परिपालन मुकम्मल कराएं. इसके साथ ही आईजी डांगी ने वाहन चालकों को भी हिदायत दी है. वह वाहनों में लाठी डंडा स्टिक हथियार और चाकू लेकर ना चलें.

    साथ ही उन्होंने शराब का सेवन करके वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही करने को कहा है. डांगी ने दुर्गा पंडालों के आसपास शराब सेवन करके घूमने वालों एवं शराब सेवन कर के विसर्जन स्थल पर जाने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

    साथ ही पूर्व में शराब के नशे में विसर्जन के दौरान डूबने से मृत्यु होने की घटनाएं हुई हैं. ऐसे हादसों को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है.

  • तिरछी नजर सर्वे रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता….

    तिरछी नजर सर्वे रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता….

    रमन सरकार के मंत्री-विधायक मुंबई की जिस संस्था से प्रशिक्षण लेते रहे हैं, उसकी हाल ही के एक गोपनीय सर्वे की पार्टी के भीतर खूब चर्चा हो रही है। संस्था ने पार्टी हाईकमान को बता दिया है कि ग्रामीण इलाकों में भाजपा की पकड़ कमजोर है। ऐसे में फिलहाल तो चुनावी संभावनाएं अनुकूल नहीं है। रिपोर्ट ने पार्टी के रणनीतिकारों की चिंता बढ़ाई है ।

    नेताजी को पद से हटाने का राज

    दो महीने पहले दिग्गज भाजपा नेता को पद से हटाए जाने का खुलासा अब जाकर हुआ है। चर्चा है कि नेताजी के वाटसएप चेटिंग से सरकार से मिली भगत की पुष्टि हुई थी। इसके बाद आईटी के रास्ते सारी जानकारी हाईकमान को भेजी गई। इसके बाद नेताजी को पद से हटाने के प्रस्ताव पर मुहर लग गई।

    दो कलेक्टरों में जंग

    रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू और नए बिलाईगढ़-सारंगढ़ कलेक्टर राहुल वेंकट एक एसडीएम की पोस्टिंग के मसले पर आमने-सामने आ गए हैं। रानू ने एसडीएम मोनिका वर्मा को वापस रायगढ़ में पोस्टिंग के आदेश जारी किए, तो राहुल मोनिका के समर्थन में आगे आ गए।
    मोनिका ने कलेक्टर रानू साहू के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। साथ ही उन पर बैक डेट में आदेश जारी करने का आरोप भी लगा दिया है। राहुल भी मोनिका के साथ खड़े हो गए हैं। उन्होंने जीएडी को चिट्ठी लिखकर मोनिका को यथावत रखने के लिए कहा है। कोर्ट में सुनवाई होनी थी, लेकिन यह टल गई है। अब छुट्टियों के बाद सुनवाई होगी। खास बात यह है कि अफसरों के इस टकराव पर जीएडी मूक दर्शक बना हुआ है।

    श्रीनिवास की ताकत

    हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स की पदस्थापना की फाइल में सीनियर अफसरों के साथ नवें नंबर के जूनियर अफसर श्रीनिवास राव का भी नाम चला, तो विभाग में हडक़ंप मच गया। बताते हैं कि राव विभागीय मंत्री की पसंद रहे हैं। हालांकि सीएम ने वरिष्ठता को ही तरजीह दी है, लेकिन राव भविष्य की संभावना बने हुए हैं।
    राव न सिर्फ मौजूदा सरकार बल्कि पिछली सरकार के रणनीतिकारों के आंखों के तारे थे। तब रमन सिंह के तत्कालीन एसीएस एन बैजेंद्र कुमार ने उन्हें बहुचर्चित आरा मशीन घोटाले से मुक्ति दिलाई थी। राव इस प्रकरण में बरी होने वाले सबसे पहले अफसर थे।
    वे पिछले साढ़े तीन साल से कैंपा का पद संभाल रहे हैं और शिकायतों के बाद भी सबके पसंदीदा बने हुए हैं। चुनावी साल में वो उपयोगी रहेंगे, ऐसा सरकार के कुछ लोग सोचते हैं। मगर सीएम काम को देखकर निर्णय लेने वाले माने जाते हैं। अब आगे भी ऐसा होगा या नहीं, मौजूदा हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स संजय शुक्ला के रिटायरमेंट के बाद ही पता चलेगा।

    रायपुर पुलिस की तारीफ

    सरकारी प्रेस नोट में डीजीपी के हवाले से कहा गया कि रायपुर,कोरबा और सुकमा एसपी के कामकाज से सीएम संतुष्ट हैं। मगर कई लोग इसके त्रुटिपूर्ण होने की आशंका पर बैठक में मौजूद अफसरों को टटोलने लगे । क्योंकि इसमें रायपुर का जिक्र है ।
    रायपुर की पुलिसिंग की हालत किसी से छिपी नहीं है । दो- तीन पहले तो एक टीआई के साथकुछ लोगों ने सरेआम बदसलूकी कर दी । एक अन्य घटना में शहर के एक थाने में टीआई के सामने एक व्यक्ति ने दूसरे को ब्लेड मारकर घायल कर दिया। यह सब पूरे थाने स्टाफ के सामने हुआ है। इस तरह की घटनाओं ने अपराधियों के बढ़ते हौसले की तरफ इशारा कर रहे हैं ।
    जांच पड़ताल का हाल यह है कि महादेव एप के विज्ञापन बड़े अखबारों के फ्रंट पेज पर छप रहे थे तब भी पुलिस अमला चादर ओढक़र सो रहा था। पीएचक्यू के आदेश के बाद ताबड़तोड़ कार्रवाई हुई।
    रायपुर की एक और घटना की चर्चा लोगों की जुबान पर है। कुछ दिन पहले युवा मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान एक भाजयुमो कार्यकर्ता ने पुलिस की खुले तौर पर पिटाई कर दी। यह सोशल मीडिया में वायरल भी हुआ। युवा मोर्चा का कार्यकर्ता शान से शहर में घूमता रहा। लेकिन गिरफ्तार करने में पुलिस ने रूचि नहीं दिखाई। पुलिस की गश्त का बुरा हाल है। रायपुर एसपी को थाने की चेकिंग करते कम ही देखा गया है। ऐसे में अलग रायपुर पुलिस की तारीफ हुई होगी, तो पुलिसिंग को छोडक़र कोई और वजह होगी।
    रायपुर की पुलिसिंग को देखकर लोग मुकेश गुप्ता, दीपांशु काबरा और आरिफ शेख को याद कर रहे हैं। मुकेश गुप्ता भले ही बेहद विवादास्पद रहे, लेकिन राज्य बनने के बाद उन्होंने गुंडा तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई की थी। इसी तरह दीपांशु सीमित बल के बावजूद यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए जाने जाते हैं। मुकेश गुप्ता और दीपांशु की तरह आरिफ शेख ने भी बेहतर पुलिसिंग दिखाई है। वर्तमान में रायपुर आईजी की तत्काल पोस्टिंग की जरूरत महसूस की जा रही है। ताकि कम से कम निचले स्तर के अफसरों को बेहतर गाइडेंस मिल सके।

    चेम्बर नेता को धमकी

    निगम-मंडलों की सूची फिर अटक गई है। बताते हैं कि सिंधी समाज के तीन नेता राम गिडलानी, नानक रेलवानी और मोहन लालवानी को निगम मंडल में जगह मिलने की बधाईयाँ भी मिलने लग गई थी । चेम्बर के एक पूर्व पदाधिकारी ने तो बकायदा तीनों की फोटो लगाकर बधाई संदेश सोशल मीडिया में वायरल कर दिया । इसमें से एक ने फोन लगाकर चेम्बर के पूर्व पदाधिकारी को धमकी दे दी है कि यदि उनका नाम निगम मंडल की सूची में नहीं आया तो वो उन पर कानूनी कार्रवाई करेंगे । नेताजी का गुस्सा जायज भी है क्योंकि कांग्रेस में कुछ भी तय नहीं होता है, जब तक आदेश नहीं निकल जाता है बदलाव की गुंजाइश बनी रहती है।

  • रावण दहन के साथ पुनः हुयी असत्य पर सत्य की विजयजोर शोर से मना विजयादशमी का पर्व…

    रावण दहन के साथ पुनः हुयी असत्य पर सत्य की विजयजोर शोर से मना विजयादशमी का पर्व…



    खरसिया। खरसिया नगर की ख्याति प्राप्त दशहरा मेला का सफल आयोजन विजयादशमी महोत्सव समिति के द्वारा संपन्न हुआ। रावण दहन का कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक एवं केबिनेट मंत्री उमेश पटेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ वहीं इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी सफल आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान स्थानीय टाउन हाल मैदान में हजारों लोगो ने इस रंगारंग कार्यक्रम का लुफ्त उठाया। विजयादशमी महोत्सव समिति ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये नगरवासियों सहित क्षेत्रवासियों का एवं दशहरा मेले में सुव्यस्थित सुरक्षा व्यवस्था के लिये खरसिया पुलिस का आभार जताया।
    विदित हो कि खरसिया का दशहरा मेला क्षेत्र में ख्याति प्राप्त मेला है इस दौरान रावण दहन के कार्यक्रम, राम राजगद्दी का आयोजन के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होता है। क्षेत्रीय विधायक एवं केबिनेट मंत्री उमेश पटेल के मुख्य आतिथ्य एवं नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती राधा सुनील शर्मा की अध्यक्षता सहित टाउन हाल मैदान में हजारों लोगो की उपस्थिति में रावण दहन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। रावण दहन के पश्चात विजयदशमी महोेत्सव समिति के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसका हजारों की संख्या में उपस्थित लोगो ने लुफ्त उठाया वहीं कार्यक्रम स्थल टाउन हाल मैदान में खरसिया पुलिस के जवानों की चुस्त दुरूस्त सुरक्षा व्यवस्था के चलते कार्यक्रम में कहीं भी कोई अप्रिय स्थिति निर्मित नही हुई, जिसका आयोजन समिति ने खरसिया पुलिस का आभार माना वहीं कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये विजयदशमी महोत्सव समिति ने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

    बारिश के बावजूद भी भारी भीड रही दशहरा मेले में

    खरसिया के प्रसिद्ध दशहरा मेले में शाम होते ही लोगो को मेला स्थल टाउन हाल में आना प्रारंभ हो गया और देखते ही देखते पूरा टाउन हाल मैदान लोगो से खचाखच भर गया था। शाम को नगर में हल्की बारिश हुई किन्तु इंद्र देव की कृपा से रावण दहन का कार्यक्रम निर्बाध रूप से सन्पन्न हुआ और बारिश के बावजूद भी हजारों की संख्या में मेले में जुटे लोग रावण दहन कार्यक्रम में रूके रहे साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान भी हजारों की संख्या में लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुफ्त उठाया।

    समिति के द्वारा सामाजिक संस्था को नहीं दी गयी जगह

    नगर की सामाजिक धार्मिक कार्यों में अग्रणी रहने वाली संस्था मारवाड़ी युवा मंच एक ऐसी संस्था है जो बिना भेदभाव के हर समाज हर वर्ग के लिए काम करती है। मारवाड़ी युवा मंच लगभग पिछले 20 वर्षो से निरंतर दशहरा पर्व पर लगने वाले दशहरे मेले में पानी का स्टाल व मेडिकल कैम्प लगवाता है, इस कैम्प के लगने से हजारों लोगों को इसका फायदा मिलता है। उक्त कैम्प को लगवाने की व्यवस्था आयोजन समिति के द्वारा की जाती है।
    इस वर्ष दशहरा मना रही समिति को भी मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आग्रह कर जानकारी दी गयी थी कि प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी दशहरे पर्व के मेले में मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा पानी का स्टाल व मेडिकल कैम्प लगवाया जाएगा इसके साथ ही गरीब लोगों के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था भी की जाएगी, इसलिए हमको हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी व्यवस्थित स्थान देने का कष्ट करें। बार बार आग्रह करने के बाद भी इस बार मारवाड़ी युवा मंच को व्यवस्थित जगह नही दी गई जिससे मारवाड़ी युवा मंच में रोष व्याप्त है। इसके साथ ही दशहरा समिति की कार्यप्रणाली को अनुचित बताते हुए मंच अध्यक्ष जगदीश मित्तल ने कहा कि नगर के अनेकों संगठनों को स्थान दिया गया किन्तु मारवाड़ी युवा मंच के लिए इस बार की आयोजन समिति ने स्थान नहीं दिया जिससे मंच को इस बार सेवा का अवसर नहीं मिला जिसका दुख है। ज्ञात हो कि नगर की विख्यात समाज सेवी संस्था मारवाड़ी युवा मंच समय समय पर मेडिकल कैम्प ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन करती है और चौबीसों घंटे हर जरूरत मंद लोगों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाती है। नगर में सिख समाज, ब्राम्हण समाज और पूज्य सिंधी समाज की निकलने वाली शोभायात्रा का स्वागत सत्कार भी मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा किया जाता है, किन्तु इस बार मारवाड़ी युवा मंच को मैदान में स्थान न देने पर नगर भर में आयोजन समिति की किरकिरी हो रही है।



    पुलिस की रही चाक चौबंद व्यवस्था

    दशहरे का यह विराट कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न हो इसके लिये खरसिया पुलिस ने जोरदार तैयारियां कर रखी थी और कार्यक्रम स्थल में चारो तरफ बेरिकेटिंग कर कलाकारों एवं दर्शकों को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करायी गयी थी। पुलिस की चुस्त दुरूस्त सुरक्षा व्यवस्था की वजह से दशहरे का कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न हुआ। खरसिया अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) निमिषा पांडेय के नेतृत्व में थाना प्रभारी नंद किशोर गौतम, चौंकी प्रभारी अमिताभ खांडेकर, महिला ड़ेस्क प्रभारी श्रीमती सरोजनी राठौर सहित खरसिया पुलिस की पूरी टीम ने पूरे समय तक मेला प्रांगण में मोर्चा संभाले रखा जिससे मेले में आये दर्शकों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।

  • विजयादशमी पर थाना और पुलिस चौंकी में शस्त्र पूजा संपन्न…

    विजयादशमी पर थाना और पुलिस चौंकी में शस्त्र पूजा संपन्न…

    खरसिया। विजयादशमी के पर्व के अवसर पर मंगलवार को रियासत कालीन परम्परा का निर्वहन करते हुए खरसिया पुलिस थाना तथा चौंकी मे शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें थाना तथा चौंकी खरसिया के पुलिसकर्मीयों ने शस्त्र पूजा की।
    विदित हो कि दशहरा के दिन शस्त्र पूजा करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है, रियासतकालीन परम्परा के अनुसार दषहरा के दिन शास्त्रों की पूजा की जाती है। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों मे भी लोग परंपरा के अनुसार घर मे रखे शस्त्रों की विधि – विधान के साथ पूजा करते है। उसी परंपरा का निर्वहन करते हुये खरसिया पुलिस थाना मे खरसिया थाना प्रभारी नंद किशोर गौतम तथा चौंकी में चौंकी प्रभारी अमिताभ खांडेकर के द्वारा विधिवत  शस्त्र पूजा किया गया। अस्त्र शस्त्रों के विधिवत पूजन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान थाना तथा चौंकी खरसिया के सभी पुलिसकर्मी शस्त्र पूजा में सम्मिलित रहे।

  • सर्वेस्वरी समूह के द्वारा मनाया नवरात्रि का पर्व…

    सर्वेस्वरी समूह के द्वारा मनाया नवरात्रि का पर्व…

    खरसिया। श्री सर्वेस्वरी समूह औघड़ आश्रम ठाकुरदिया में नवरात्रि पर्व हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
    नगर व आसपास के छेत्रो से बड़ी संख्या में लोग आश्रम से जुड़े हुए है वही नवरात्रि पर आश्रम की साफ सफाई कर लाइटों से सजाया गया था। सुबह शाम आरती पूजन में सैकड़ो की संख्या में लोग आते थे। सोमवार को हवन कर मंगलवार को नौ कन्याओं को भोज करवाया गया। दूर दूर से भक्त सर्वेस्वरी औघड़ आश्रम आकर आशीर्वाद प्राप्त करते है। वही आश्रम की प्रमुख देखरेख आत्माराम बाबा के मार्गदर्शन में की जाती है। कोरोना काल के बाद इस वर्ष मंदिर, आश्रम व दुर्गा माँ के पंडालों में दर्शन करने वाले भारी संख्या में लोग पहुंच रहे थे।