Blog

  • शख्स ने बाइक की नंबर प्लेट पर लिखा- ‘आई त लिखाई’, पुलिस ने कहा- ‘जब लिखाई तब थाने से जाई’

    शख्स ने बाइक की नंबर प्लेट पर लिखा- ‘आई त लिखाई’, पुलिस ने कहा- ‘जब लिखाई तब थाने से जाई’

    पुलिस ने जब बाइक सवार से बाइक के पेपर मांगे तो उसके पास बाइक का कोई पेपर मौजूद नहीं था। पुलिस द्वारा पूछने पर कि यह नंबर प्लेट पर क्या लिखवाया है? उसने कहा कि अभी रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं मिला।

    वाराणसी: नए मोटर व्हिकल एक्ट में ज्यादा जुर्माना के प्रावधान के बाद से जनता ट्रेफिक नियमों को लेकर और भी ज्यादा सतर्क हो गई है। बावजूद इसके अभी भी काफी लोग ट्रेफिक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप अपनी हंसी शायद ही रोक पाएं।

    दरअसल वाराणसी में पुलिस ने एक बुलेट बाइक सवार को रोका, जिसकी नंबर प्लेट पर लिखा था ‘आई त लिखाई’ मतलब जब नंबर आएगा तब लिखवा लेंगे। इसपर पुलिस शख्स और उसकी बाइक को थाने में ले गई और कहा- ‘ठीक हो जब नंबर लिखाई तब थाने से जाई’ मतलब जबतक बाइक की प्लेट पर नंबर नहीं लिखा जाएगा थाने से नहीं जाने दिया जाएगा. बता दें कि वाराणसी में आमतौर पर इसी तरह की भाषा का इस्तेमाल किया जाता है, ये भाषा भोजपुरी है।

    बता दें कि वाराणसी के एसएसपी के निर्देश पर शहर भर में सुरक्षा के मद्देनज़र वाहनों की कड़ी चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने जब बाइक सवार से बाइक के पेपर मांगे तो उसके पास बाइक का कोई पेपर मौजूद नहीं था। पुलिस द्वारा पूछने पर कि यह नंबर प्लेट पर क्या लिखवाया है? उसने कहा कि अभी रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं मिला। इसलिए यह लिखवाया है, इसके बाद पुलिस ने शख्स की बाइक को जब्त कर लिया।

  • सीडी कांड की सुनवाई छत्तीसगढ़ से बाहर किसी कोर्ट में ट्रांसफर करने के लिए CBI ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई याचिका

    सीडी कांड की सुनवाई छत्तीसगढ़ से बाहर किसी कोर्ट में ट्रांसफर करने के लिए CBI ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई याचिका

    रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल मचाने वाले पूर्व मंत्री राजेश मूणत के कथित अश्लील सीडी कांड मामले में एक नया मोड़ आ गया है। सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई छत्तीसगढ़ से बाहर किसी दूसरे कोर्ट में ट्रांसफर करने के लिए याचिका लगाई है। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली बेंच में यह अर्जी दी गई है। इस महीने की 21 तारीख को पहली सुनवाई होनी है। सीआरपीसी की धारा 406 के तहत सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में आवेदन दिया है, इस पर सिर्फ सुप्रीम कोर्ट को सुनवाई का अधिकार है। इसमें सुप्रीम कोर्ट प्रकरण को एक हाईकोर्ट से दूसरे हाईकोर्ट या हाईकोर्ट के अधीन किसी दूसरे कोर्ट के समान कोर्ट में प्रकरण की सुनवाई के लिए ट्रांसफर कर सकता है। बता दें कि 27 अक्टूबर 2017 को कथित अश्लील सीडी का मामला सामने आया था, जिसके बाद राजनीति गरमा गई थी। इस मामले में बीजेपी सरकार ने सीबीआई जांच का ऐलान किया था। इसके बाद सीबीआई ने जांच शुरू की थी। बाद में जांच कमजोर पड़ गई थी।
    इस मामले में सीबीआई ने
    कैलाश मुरारका, विजय भाटिया समेत कई लोगों को प्रतिवादी बनाया है।

  • सात नहीं दो दिन में पोर्ट होगा मोबाइल नंबर, 11 नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था

    सात नहीं दो दिन में पोर्ट होगा मोबाइल नंबर, 11 नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था

    दिल्ली । भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने गुरुवार को कहा कि मोबाइल उपभोक्ता 4 से 10 नवंबर के बीच मोबाइल नंबर पोर्टिबिलिटी (एमएनपी) के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे। ट्राई के मुताबिक, एमएनपी संशोधित नियमों को लागू करने की समय सीमा बढ़ा दी गई है।

    अब ग्राहक 11 नवंबर से मोबाइल नंबर पोर्ट के लिए आवेदन कर सकेंगे। एमएनपी के तहत ग्राहक उपभोक्ता बिना नंबर बदले अपना नेटवर्क बदल सकते हैं। ट्राई के एक अधिकारी ने बताया कि मोबाइल नंबर पोर्टिबिलिटी के लिए आवेदन की प्रक्रिया को दो कार्य दिवस में पूरा कर लिया जाएगा। नई व्यवस्था 11 नवंबर की आधी रात से लागू हो जाएगी। अभी नंबर पोर्ट की प्रक्रिया सात कार्य दिवसों में पूरी होती है।

  • हाईकोर्ट : सास-ससुर की संपत्ति में बहु का कोई अधिकार नहीं, उन्हें बेटा-बेटी ही नहीं बल्कि बहु से भी घर खाली कराने का अधिकार

    हाईकोर्ट : सास-ससुर की संपत्ति में बहु का कोई अधिकार नहीं, उन्हें बेटा-बेटी ही नहीं बल्कि बहु से भी घर खाली कराने का अधिकार

    दिल्ली हाईकोर्ट फैसला दिया है कि सास-ससुर की चल या अचल संपत्ति में बहू का कोई अधिकार नहीं है। फिर चाहे वह संपत्ति पैतृक हो या खुद से अर्जित की गई हो। दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस राजेंद्र मेनन और जस्टिस वी कामेश्वर राव की पीठ ने अपने फैसले में कहा कि ऐसी कोई भी चल, अचल, मूर्त, अमूर्त या ऐसी कोई भी संपत्ति जिसमें सास-ससुर का हित जुड़ा हुआ हो, उस पर बहू का कोई अधिकार नहीं है। वरिष्ठ नागरिकों को अपने घर में शांति से रहने का अधिकार है।सास-ससुर को अपने घर में बेटा-बेटी या कानूनी वारिस ही नहीं बल्कि बहू से भी घर खाली कराने का अधिकार है।

    हाईकोर्ट ने फैसला दिया है कि सास-ससुर की चल या अचल संपत्ति में बहु का कोई अधिकार नहीं है। फिर चाहे वह संपत्ति पैतृक हो या खुद से अर्जित की गई हो। दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस राजेंद्र मेनन और जस्टिस वी कामेश्वर राव की पीठ ने अपने फैसले में कहा कि ऐसी कोई भी चल, अचल, मूर्त, अमूर्त या ऐसी कोई भी संपत्ति जिसमें सास-ससुर का हित जुड़ा हुआ हो, उस पर बहु का कोई अधिकार नहीं है। वरिष्ठ नागरिकों को अपने घर में शांति से रहने का अधिकार है। सास-सुर को अपने घर में बेटा-बेटी या कानूनी वारिस ही नहीं बल्कि बहु से भी घर खाली कराने का अधिकार है।

    क्या था मामला

    मौजूदा मामले में बहु ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिक के देखरेख व कल्याण के लिए बने नियमों का हवाला देते हुए कहा था कि वह ससुर से गुजाराभत्ता नहीं मांग ले रही है, इसलिए वह उससे घर खाली नहीं करा सकते। महिला ने दलील दी थी कि ससुर सिर्फ अपने बेटा-बेटी या कानूनी वारिस से ही घर खाली करा सकते हैं। हाईकोर्ट ने महिला की इन सभी दलीलों को खारिज कर दिया। याचिका दायर करने वाली महिला अपने पति और सास-ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज करा चुकी है। महिला का उसके पति से भी तलाक का मुकदमा चल रहा है। सुसर ने महिला पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। इसके बादजिलाधिकारी ने महिला को घर खाली करने का आदेश दिया था। महिला ने इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।जानिए क्या हैं वरिष्ठ माता-पिता के अधिकारमप्र हाई कोर्ट के सीनियर एडवोकेट संजय मेहरा ने बताया कि बुजुर्ग माता-पिता को कानून ने कई अधिकार दिए हैं। कोई भी बच्चा अपने पेरेंट्स को परेशान नहीं कर सकता। कोई भी बेटा अपने पेरेंट्स को उनके घर से नहीं निकाल सकता। यदि घर की रजिस्ट्री बेटे के नाम है तो उस केस में बेटे को पिता को हर माह गुजाराभत्ता देना जरूरी होता है।

    जानिए इसमें क्या कहता है कानून।

    बुजुर्ग माता-पिता को क्या अधिकार?- बुजुर्ग माता-पिता को अपने बच्चों से भरण-पोषण पाने का अधिकार है।

    जिस घर में वे रह रहें, उसकी रजिस्ट्री उन्हीं के नाम पर है तो बच्चा उन्हें घर से बाहर नहीं कर सकता।

    बच्चे अपने घर में उन्हें नहीं रखना चाहता तो उसे पेरेंट्स को हर माह गुजाराभत्ता देना होगा।

    गुजाराभत्ता पेरेंट्स की जरूरतों और बेटे की कमाई के हिसाब से तय होता है।

    बेटा घर से बाहर कर दे तो क्या करें?-

    वरिष्ठ नागरिक संरक्षण अधिनियम, 2005 के तहत पेरेंट्स ऐसे में कार्रवाई की मांग कर सकते हैं।

    सीआरपीसी की धारा 125 के तहत गुजारा-भत्ते की मांग कर सकते हैं।

    कलेक्टर को शिकायत की जा सकती है।

    बच्चे ने मारपीट की या धमकी है तो पुलिस में भी शिकायत की जा सकती है।

    पुलिस मामले को न सुने तो मजिस्ट्रेट या फैमिली कोर्ट में अपील कर सकते हैं।

    धोखे से अपने नाम करवा लिया घर तो मान्य नहीं– यदि किसी बच्चे ने पेरेंट्स को बहला-फुसलाकर धोखे से अपने नाम उनकी प्रॉपर्टी करवाली है तो यह मान्य नहीं होगी।

    पेरेंट्स इसकी शिकायत करते हैं तो जिला प्रशासन उन्हें वापस कब्जा दिलवा सकता है।

    प्रशासन से सहयोग न मिलने पर पेरेंट्स कोर्ट में केस लगा सकते हैं।

    गुजाराभत्ता नही देने की स्थिति में –

    ऑर्डर के बाद भी कोई बच्चा अपने पेरेंट्स को गुजाराभत्ता नहीं देता उसे 1 माह का कारावास हो सकता है।बच्चे किसी भी तरह से बुजुर्ग माता-पिता को परेशान नहीं कर सकते।

  • 14 साल की लड़की से यौन संबंध बनाने के लिए 350 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचा शख़्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार…

    14 साल की लड़की से यौन संबंध बनाने के लिए 350 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचा शख़्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार…

    अमेरिका में एक व्यक्ति 14 साल की लड़की से यौन संबंध बनाने के लिए 350 किलोमीटर पैदल चलकर उसके पास गया. हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

    न्यूयॉर्क। एक आदमी अमेरिका के इंडियानापोलिस उपनगर से विस्कॉन्सिन तक 350 किलोमीटर पैदल चलकर गया. उसने इतनी लंबी यात्रा एक 14 साल की लड़की से यौन संबंध बनाने के लिए तय किया. जिस लड़की से वह मिलने गया उससे इस शख्स की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी. अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. एक आपराधिक शिकायत के अनुसार टॉमी ली जेनकिंस नामक यह शख्स पहले भी बाल यौन अपराधों के लिए कानून के रडार पर था. पुलिस को इस पर पहले ही शक था।

    1 अक्टूबर के अदालत के दस्तावेज बतातें हैं कि 32 वर्षीय जेनकिंस ने नेनाह की रहने वाली 14 वर्षीय काइली मैरी का फेसबुक फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार किया. काइली मैरी पुलिस द्वारा की जा रही स्टिंग में उनकी एजेंट थी. इसके बाद दोनों के बीच कई मैसेज पर बातचीत होने लगी. जेनकिंस बार-बार काइली मैरी को इंडियानापोलिस आकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने को कह रहा था. जब काइली ने मना कर दिया तो जेनकिंस ने कहा वह खुद उसके पास आएगा. इसके बाद वह 350 किमी उस 14 साल की लड़की से शारीरिक संबंध बनाने के लिए पैदल चल पड़ा।


    अपनी यात्रा के दौरान जेनकिंस काइली मैरी को अलग-अलग जगह से तस्वीर भेजता रहा. वह बताता रहा कि वह पैदल आ रहा है. इसके बाद जब वह विन्नैबागो काउंटी पहुंचा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. उसपर नाबालिग को यौन गतिविधि में फंसाने जैसे गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया गया है. यदि अब उसपर दोष साबित हो जाता है तो उसे 10 साल की जेल की न्यूनतम सजा मिलेगी.

  • ठंड ने दी धीमे कदमों से दस्तक़…सुबह के समय रहती है हल्की धुंध…

    ठंड ने दी धीमे कदमों से दस्तक़…सुबह के समय रहती है हल्की धुंध…

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग के अनुसार मध्य क्षेत्रों समेत उत्तरी और दक्षिणी इलाकों से मानसून लौट चुका है। मौसम की स्थिति को देखते हुए ये अनुमान लगाया जा रहा हैं कि इस बार समय से पहले ठंड का आगमन हो सकता हैं क्योंकि देश के कुछ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी चालू हो गया है।जिसके प्रभाव से यहां ठंड का आगमन जल्द हो सकता है।

    इसका प्रभाव अभी से दिखने लगा है। रात के समय हल्की ठंड शुरू हो गई है। ठंड के आगमन के साथ ही सुबह के समय हल्की धुंध दिखाई पड़ रही है। दीवाली के बाद धुंध और ठंड दोनों बढ़ेगा। सबसे कम तापमान भी उत्तरी क्षेत्र में दर्ज किया गया है। अंबिकापुर में 19 डिग्री तक पारा गिरा है।

  • ट्रायल रूम में फिर बना वीडियो… इनवियर की दुकान में ड्रेस चेंज कर रही थी महिला पत्रकार… हिडन कैमरे ने खींच ली तस्वीरें…मचा बवाल…

    ट्रायल रूम में फिर बना वीडियो… इनवियर की दुकान में ड्रेस चेंज कर रही थी महिला पत्रकार… हिडन कैमरे ने खींच ली तस्वीरें…मचा बवाल…

    दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक महिला पत्रकार ने आरोप लगाया है कि इनरवियर (अंतर्वस्त्रों) की एक दुकान में कपड़े बदलते हुए कथित तौर पर चोरी छुपे उनकी फिल्म बना ली गई।दरअसल पीडि़त महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस से शिकायत की है कि जब वो दक्षिणी दिल्ली में ग्रेटर कैलाश के एम ब्लॉक बाजार में एक महंगे अंतर्वस्त्रों की दुकान में गई और कपड़े बदल रही थी तो कथित रूप से उसकी फिल्म बना ली गयी।27 साल की महिला ने चोरी छिपे इस तरह वीडियो बनाने की शिकायत पुलिस से की थी और 31 अगस्त को मामला दर्ज कराया था। महिला पत्रकार की इस शिकायत पर अब दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर के मॉल और दुकान में इस तरह की कई घटना सामने आ चुकी है जब ट्रायल रूम में छुपे हुए कैमरे के जरिए उनका वीडियो बना लिया जाता है और कई बार उसे पोर्न साइट पर भी अपलोड कर दिया जाता है।वहीं इस मामले की जांच कर रहे अधिकारियों के मुताबिक ग्रेटर कैलाश थाने में मंगलवार को आईपीसी की धारा 354 सी (ताक-झांक) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
  • जशपुर ब्रेकिंग: पूलिस के खिलाफ अब सड़क पर उतरे ग्रामीण,सभी दुकानें बंद..

    जशपुर ब्रेकिंग: पूलिस के खिलाफ अब सड़क पर उतरे ग्रामीण,सभी दुकानें बंद..

    सोमवार को दुलदुला थाने के आरक्षक के घर से युवती बरामद होने के मामले में आज उस वक़्त नया मोड़ आ गया, जब बरामद होने वाली युवती ने एसपी को दिए गए एक आवेदन में आरक्षक मुर्शीद आलम को अपना भाई बता दिया। युवती ने आवेदन में लिखा है कि मुर्शीद आलम उसका मुंहबोला भाई है, जिसे वह कई सालों से राखी बांधती आ रही है लेकिन कुछ लोगों के द्वारा उनके बीच के पवित्ररिश्ते को बदनाम किया जा रहा है। एक स्थानीय व्यापारी पर युवती ने छेड़छाड़ का भी आरोप लगाए हैं।उसने आवेदन में लिखा है कि उक्त व्यक्ति के द्वारा कमरे के अंदर घुसकर उसके साथ अभद्र तरीके के  कृत्य किये गए और गाँव के और लोगों को बुला लिया गया । युवती द्वारा एसपी से स्थानीय व्यापारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाए जाने के बाद दुलदुला वासियो का आक्रोश फिर से बढ़ गया, और पूलिस विभाग के विरोध में ग्रामीण सड़क पर आ गए।

    खबर है कि आज दुलदुला को पूरे ग्रामीणों ने बन्द रखा है ।आज विरोध के तौर पर दुलदुला की साड़ी दुकानें बंद रहेंगी। युवती द्वारा एसपी को दिए गए आवेदन सोशल साइट में कई मोबाईल धारको के पास जा पहुँचा और यह खबर दुलदुला तक जा पहुँची । युवती द्वारा छेड़छाड़ की शिकायत की खबर आने के बाद दुलदुला की राजनीति में एकबार फिर से उबाल आ गया और कल युवती की बरामदगी के वक़्त मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा इस मामले का वीडियो वायरल किया जा रहा है, जिसमे आरक्षक और महिला आरक्षक के द्वारा कमरे के अंदर से युवती को बाहर निकाला जा रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीणों के द्वारा फोन करके पूलिस को बुलाया गया और ग्रामीणों की मौजूदगी में पूलिस घर के भीतर गयी और युवती को बरामद किया ।घर के भीतर किसी ने कदम नही रखे । कुल मिलाकर ग्रामीण युवती द्वारा लगाए गए आरोप को मनगढ़ंत कहानी बता रहे हैं।इनका कहना है कि सोमवार की दोपहर जब युवती को मुलाहिजा कराने अस्पताल ले जाया जा रहा था उस वक़्त युवती अचानक दौड़कर आरक्षक आलम की चारपहिया वाहन में बैठकर भाग गई थी । ग्रामीण इस शिकायत को आरक्षक आलम का षड्यंत्र बता रहे है ।

  • ये होते हैं ‘होनहार’: मुख्यमंत्री की जेब काट ली थी इस शख्स ने, 11 साल बाद हुआ गिरफ्तार

    ये होते हैं ‘होनहार’: मुख्यमंत्री की जेब काट ली थी इस शख्स ने, 11 साल बाद हुआ गिरफ्तार

    दिल्ली. देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. ऐसे ऐसे होनहार हैं कि उनके कारनामे सुनकर अच्छे अच्छे लोग दांतों तले उंगली दबा लेते हैं. हरियाणा में ऐसा ही एक होनहार पुलिस के हत्थे चढ़ा है.


    हरियाणा पुलिस ने एक शातिर जेबकतरे को गिरफ्तार किया. ये पुलिस के लिए लंबे समय से सिरदर्द बना हुआ था. इसकी हरकत की वजह से हरियाणा और पंजाब पुलिस ने इसे मोस्ट वॉन्टेड अपराधियों की लिस्ट में शामिल किया था.
    इस जेबकतरे ने साल 2008 में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की जेब काटकर सनसनी मचा दी थी. 2008 में पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में आयोजित खेल उत्सव में मुख्यमंत्री बादल की जेब से कड़ी सुरक्षा के बाद भी इस जेबकतरे ने करीब 25 हजार रुपये उड़ा दिए थे. तबसे पुलिस को इसकी तलाश थी. नितिन नाम का ये जेबकतरा अभी तक जेब काटने की लगभघ 700 वारदातों को अंजाम दे चुका है.

  • राजधानी में संदिग्ध हालत में मिले 6 युवक-युवती, होटल मैनेजर समेत सभी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

    राजधानी में संदिग्ध हालत में मिले 6 युवक-युवती, होटल मैनेजर समेत सभी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

    रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई इलाके की साईं द्वारिका कॉलोनी में स्थित श्रीजी होटल में पुलिस ने छापा मार कार्रवाई की है. यहां पुलिस ने तीन युवकों और तीन युवतियों को संदिग्ध हालात में गिरफ्तार किया है.स्थानीय रहवासियों की बार-बार से शिकातयतें आ रही थीं. जिसके बाद आज खमतराई थाना पुलिस ने श्रीजी होटल में दबिश दी. जिसके बाद होटल से संदिग्ध हालत में 6 युवक-युवती को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए युवक-युवती बालोद, भिलाई, खड़गपुर और रायपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं. सभी के खिलाफ पुलिस प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर रही है।


    उरला सीएसपी अभिषेक माहेश्वरी ने बताया कि साई द्वारिका कालोनी में रहने वाले स्थानीय निवासियों ने डायल 112 में फोन पर शिकायत की थी कि उनके कालोनी में स्थित श्रीजी होटल में कुछ लड़के-लडकियां रुके हुए हैं और वहां पर गलत काम हो रहा है. कालोनी वासियों की शिकायत पर होटल में दबिश दी गई. मौके पर तीन लडकियां और तीन लड़के मिले हैं. सभी आपस मे परिचित के हैं.तीनों लड़को में एक भिलाई,एक बालोद और एक रायपुर का रहने वाला है.वही लड़कियों में एक भिलाई ,एक खड़गपुर और एक बालोद की रहने वाली है.. तीनो लड़को और होटल के मैनेजर के खिलाफ धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है. और नगर निगम को एक पत्र हमारे भेजा गया है कि रिहायशी इलाकों में इस तरह के होटल के संचालन की अनुमति न दी जाए. और इस होटल का लाइसेंस रद्द किया जाए.