दिल्ली। सरकार के हिस्सेदारी वाली एयरलाइंस एयर इंडिया एक के बाद एक नये संकटों में घिरती जा रही है। कंपनी के बुरे दिन खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब कंपनी के करीब 120 पायलटों ने इस्तीफा दे दिया है। ये सभी अपना वेतन नहीं बढने से नाराज थे।
पायलटों ने इस्तीफा देते हुए कहा है कि कंपनी उनकी सैलरी नहीं बढ़ा रही थी और ना ही उनका प्रमोशन किया जा रहा था। कई बार इसकी मांग करने के बाद भी जब प्रशासन ने उनकी मांगों को नजरअंदाज किया तो उन्होंने इस्तीफा दे दिया।
दरअसल एयर इंडिया पर तीन तेल कंपनियों का 4500 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है, जिसे कंपनी ने पिछले कईं महीनों से नहीं चुकाया है। कंपनी के पास कर्मचारियों की सेलरी देने तक के पैसे नहीं हैं।
Blog
-

120 पायलटों ने दे दिया इस्तीफा,अब कौन उड़ाएगा इस एयरलाइंस के जहाज…
-

BIG BREAKING : रमन और जोगी पर पीसीसी चीफ का बड़ा हमला, कहा- दोनों पूर्व मुख्यमंत्री जेल जाने की तैयारी में…
प्रदेश का राजनीतिक तापमान आने वाले दिनों में अपने चरम पर पहुंच सकता है. भूपेश सरकार सूबे के दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने जा रही है. यह हम नहीं बल्कि सरकार के इस बड़े कदम का खुलासा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम ने किया है. चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव को लेकर पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम जगदलपुर में एक प्रेसवार्ता ले रहे थे. जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बड़ा बयान दिया है.मोहन मरकाम ने कहा, “दोनों पूर्व मुख्यमंत्री जेल जाने की तैयारी में चल रहे हैं, उनके ऊपर चाहे नान घोटाला हो या टेंडर घाटाला से लेकर जितने भी घोटाले हुए हैं उनकी जांच चल रही है. उसी की बौखलाहट है कि आज भाजपा नेता काँग्रेस के ऊपर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं. दंतेवाड़ा उपचुनाव से ही भाजपा लगातार काँग्रेस पर प्रशासनिक अमले का दुरुपयोग करने व बूथ कैप्चरिंग करने का आरोप लगा रही है।
आपको बता दें पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के खिलाफ अंतागढ़ उपचुनाव में खरीद-फरोख्त को लेकर राजधानी के पंडरी थाना में अपराध दर्ज है. वहीं फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में भी जोगी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इसके अलावा नान घोटाला मामले में शिवशंकर भट्ट ने रमन सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोर्ट में शपथ पत्र दिया है ऐसा ही कुछ अंतागढ़ मामले में मंतुराम पवार ने कोर्ट में शपथ पत्र पेश किया है जिसमें उन्होंने डॉ रमन सिंह पर कई आरोप लगाए हैं. पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकार के बयान के बाद यह साफ हो गया है कि इन मामलों में सरकार जल्द ही दोनों मुख्यमंत्रियों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए उन्हें गिरफ्तार कर सकती है. हालांकि उनका यह बयान चुनावी बयान भी हो सकता है।
-

पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर का कांग्रेस और कवासी लखमा पर बड़ा आरोप, कहा- नक्सलियों से है कनेक्शन, पहले इसकी जांच की जाए
कोरबा। झीरम घाटी नरसंहार का जिन्न एक बार फिर बाहर निकलकर सामने आ गया है. पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर ने नार्को टेस्ट कराए जाने की चुनौती स्वीकार करते हुए कांग्रेस और आबकारी मंत्री कवासी लखमा पर बड़ा हमला किया है. ननकी ने कांग्रेस नेताओं पर और खास तौर पर कवासी लखमा पर नक्सलियों से कनेक्शन होने का बड़ा आरोप लगाया है. पूर्व गृहमंत्री ने न सिर्फ यह आरोप ही लगाया बल्कि उन्होंने नक्सलियों से लखमा के कनेक्शन होने की जांच किये जाने की भी मांग की है. इसके साथी ही उन्होंने झीरमघाटी में कांग्रेस नेताओं के नरसंहार के दौरान कवासी लखमा को नक्सलियों द्वारा छोड़े जाने पर भी सवाल उठाया है.झीरमघाटी कांड मामले में ननकी राम कंवर आबकारी मंत्री कवासी लखमा के उस बयान पर जवाब दे रहे थे, जिसमें लखमा ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और तत्कालीन गृहमंत्री ननकी राम कंवर का नार्को टेस्ट कराने के लिए कहा था. आबकारी मंत्री के इसी बयान पर पूर्व गृहमंत्री ने पलटवार किया है और उनकी चुनौती को स्वीकार भी कर लिया है।

ननकी ने कहा, “मैं नार्को टेस्ट के लिए तैयार हूं पर लखमा जवाब दें कि झीरमघाटी में नक्सली नरसंहार के दौरान ‘मैं कवासी लखमा हूं’ कहने पर नक्सली फायरिंग बंद कर उन्हें क्यों छोड़ दिये. कांग्रेस के नेताओं का नक्सलियों से कनेक्शन रहा है. इनमे सबसे पहला नाम लखमा का है इसकी पहले जांच की जाए.”पूर्व गृहमंत्री के इस बयान के बाद राज्य का सियासी तापमान एक बार फिर गरमा सकता है.
-

चलती कार में संबंध बना रहा था कपल, कोर्ट ने सुनाई ये सजा…
सड़क पर फर्राटे से दौड़ रही कार में शारीरिक संबंध बनाता एक कपल CCTV कैमरे कैद हो गया, सरेआम सड़क पर इस गंदी हरकत को देख गाड़ी चला रहे दूसरे लोग दंग रह गए. इस कपल की गंदी हरकत का जो वीडियो सामने आया है उससे यह पता चल रहा है कि संबंध बनाते वक्त गाड़ी की रफ्तार भी काफी तेज थी और यह कपल ही गाड़ी भी चला रहा था. इस फुटेज के सामने आने के बाद पुलिस ने लोगों से अपील की थी कि वो कार सवार इस कपल को पहचानने में उनकी मदद करें.विलकास्टिन .सड़क पर गाड़ी चलाने के दौरान एक गलती हुई कि नहीं आपके साथ ही दूसरे की जान पर भी आफत बन आती है. ऐसे में सड़क पर गाड़ी चलाने को लेकर कई सख्त नियम भी बनाए गए हैं. लेकिन कुछ लोग इस नियम को ताक पर रखकर कुछ भी करते हैं.
ऐसा ही एक मामला स्पेन (Spain) के विलकास्टिन में देखने को मिला था, जब एक कपल हाईवे पर चलती कार में संबंध बनाता दिखाई दिया था. मामला कार्ट में जाने के बाद कपल को रैश ड्राइविंग का दोषी करार दिया गया है. कोर्ट ने कपल को 6 महीने की स्थगित सजा सुनाई है साथ ही दो साल तक कार चलाने पर रोक लगा दी है।स्पेन के मैड्रिड के कपल का ये वीडियो पिछले साल सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस क्लिप को जब पुलिस ने देखा तो कार की तलाश शुरू की. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने कपल की कार का नंबर ट्रेस कर लिया और आरोपियों के घर तक पहुंच गई.
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए लोगो से भी मदद मांगी थी. पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में रैश ड्राइविंग का अपराध स्वीकार कर लिया था।बाद में ये मामला कोर्ट पहुंच गया और वहां भी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. कोर्ट ने हाईवे पर रैश ड्राइविंग के आरोप में कपल को छह महीने की सजा सुनाई है. हालांकि कोर्ट ने कपल को बाद में जमानत भी दे दी. कोर्ट ने कपल के दो साल तक कार चलाने पर बैन लगाया है. कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि कपल ने कार चलाते समय जिग-जैग तरीके से ड्राइविंग की, जिससे वहां से गुजर रहे वाहनों के लिए खतरा बढ़ गया था।
-

OP चौधरी को बड़ी राहत, जमीन अदला बदली और घोटाले के मामले में जांच पर रोक…
बिलासपुर। पूर्व आईएएस और मौजुदा समय में भाजपा नेता ओ पी चौधरी को हाईकोर्ट से राहत मिली है। ओपी चौधरी के ख़िलाफ़ राज्य सरकार ने कमिश्नर ऑफ़ इंक्वारी एक्ट के तहत सी के खेतान को जाँच सौंपी थी, हाईकोर्ट ने उस जाँच पर रोक लगा दी है। दंतेवाड़ा कलेक्टर रहे ओपी चौधरी पर आरोप लगाया गया था कि, ज़मीन के अदला बदली में नियमों की अवहेलना की गई है। हाईकोर्ट ने इस मामले में पूर्व दायर रिट 53/2014 की सुनवाई करते हुए 15 सितंबर 2016 को आदेशित किया था कि, राज्य सरकार जाँच करे। इस आदेश के परिपालन में राज्य सरकार ने आदेश जारी किया और जस्टिस टी पी शर्मा को जाँच की जवाबदेही सौंप दी गई।
राज्य में जबकि कांग्रेस सरकार अस्तित्व में आई तो सरकार ने 29 मई को कमिश्नर ऑफ़ इन्क्वायरी एक्ट के तहत पुरानी जाँच के चलते हुए नई जाँच समिति सी के खेतान की अध्यक्षता में बनी दी। ओपी चौधरी ने हाईकोर्ट में इस नई जाँच कमेटी को चुनौती दी थी। जस्टिस पी सैमकोशी ने इसकी सुनवाई की और राज्य सरकार की उस समिति जिसमें सी के खेतान अध्यक्षता कर रहे हैं उसे जाँच करने से रोक दिया है। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को जवाब के लिए नोटिस भी जारी किया है। याचिकाकर्ता की ओर से गैरी मुखोपाध्याय और विवेक शर्मा ने पैरवी की है। प्रकरण की अगली तारीख 6 नवंबर घोषित की गई है।
-

राज्यपाल अनुसूईया उइके औचक निरीक्षण पर पहुंची जिला अस्पताल, इस वजह से डाक्टरों को लगाई जमकर फटकार
रायपुर। राज्यपाल अनुसूईया उइके देश के तमाम राज्यपालों से कई मायनों में अलग हैं. वे आम जनता की समस्याओं को लेकर बेहद संवेदनशील भी हैं. यही वजह है कि वे मंगलवार को शासकीय अस्पताल की व्यवस्था और मरीजों का हालचाल जानने के लिए वे औचक निरीक्षण पर कालीबाड़ी स्थित अस्पताल पहुंच गई।

राज्यपाल के औचक निरीक्षण से अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया. इस दौरान वे अस्पताल के हर वार्ड में पहुंची और सुविधाओं से लेकर इलाज तक का जायजा लिया. वार्ड में पहुंचने पर उन्होंने मरीजों से इलाज के बारे में जानकारी ली साथ ही अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर भी पूछताछ किया।
औचक निरीक्षण के दौरान पेयजल व्यवस्था को लेकर उन्होंने जमकर अपनी नाराजगी जाहिर की. निरीक्षण के दौरान जब से पेयजल स्थल पर पहुंची और उसकी व्यवस्था देखी तो उन्होंने डॉक्टरों को जमकर फटकार लगाते हुए सवाल किया कि मरीजों को क्या यही पानी पिलाते हैं?
राज्यपाल की फटकार के बाद अस्पताल के डाक्टर सन्न रह गए और उन्होंने अस्पताल की तमाम व्यवस्थाओं को तुरंत दुरुस्त करने के साथ ही मरीजों का अच्छा इलाज करने के साथ ही और सुविधाओं को बेहतर करने का आश्वासन दिया। -

देश के पूर्व राष्ट्रपति महान वैज्ञानिक और भारत रत्न से सम्मानित डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी को श्रद्धांजलि
प्रज्ञा छत्तीसगढ़ परिवार की ओर से देश के पूर्व राष्ट्रपति महान वैज्ञानिक और भारत रत्न से सम्मानित डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि उनके बहुमूल्य विचार एवं आदर्श हमेशा हम सबके हृदय में जीवित रहेंगे, और हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने अपनी प्रतिभा से भारत को वैश्विक पटल पर विशिष्ट पहचान दिलाई है, युवाओं के प्रेरणा स्रोत कलाम का जीवन कर्तव्य परायणता और देशभक्ति की जीवंत मिसाल है।

दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर.के.एस. भदौरिया भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल कर्मवीर सिंह ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर DRDO भवन मे उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
-

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व सीएम रमन सिंह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, कहा- ईश्वर आपको स्वस्थ एवं दीर्घायु प्रदान करें
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह आज 68वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके चाहने वालों का सुबह से ही बधाई देने का सिलसिला जारी है. प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी पूर्व सीएम डॉ.रमन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वटिर पर पूर्व सीएम को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में मेरे साथी राजनांदगांव विधायक रमन सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, ईश्वर आपको स्वस्थ रखे एवं दीर्घायु प्रदान करें।

बता दें कि 15 अक्टूबर, 1952 को जन्मे रमन की स्कूली शिक्षा छुईखदान, कवर्धा और राजनांदगांव में हुई. उन्होंने रायपुर के शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय से 1975 में आयुर्वेदिक मेडिसिन में बीएएमएस की डिग्री हासिल की. इसके बाद 23 साल की उम्र में उन्होंने प्रैक्टिस शुरू कर दी थी. डॉक्टरी करते-करते पार्षद चुनाव लड़ उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत की, केंद्र सरकार के मंत्री बने फिर 2003 में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, इसके बाद 2008 और 2013 के चुनावों में भी जीत दर्ज करते हुए वे तीन बार राज्य के सीएम बने।
डॉ रमन के पिता स्व विघ्नहरण सिंह ठाकुर पेशे से वकील थे. डॉ रमन की पत्नी वीणा सिंह गृहिणी हैं, उनके बेटे अभिषेक सिंह राजनांदगांव लोकसभा से पूर्व सांसद रहे हैं. उनकी बेटी डॉ. अस्मिता डेंटल सर्जन हैं. पूर्व सीएम रमन सिंह वर्तमान में बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं.
-

बड़ी खबर : अब छत्तीसगढ़ में पार्षद ही चुनेंगे अध्यक्ष और महापौर, बैलेट पेपर से होगा चुनाव, मंत्रिमंडल समिति ने लिया फैसला
रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव समिति की बैठक खत्म हो चुकी है. राज्य सरकार ने नगरीय निकाय एक्ट में बदलाव करने का ऐलान किया है. नगरीय निकाय मंत्री शिव कुमार डहरिया ने कहा समिति ने निर्णय लिया है कि अप्रत्यक्ष प्रणाली से ही नगरीय निकायों के चुनाव होंगे. मध्यप्रदेश की तर्ज पर अब छत्तीसगढ़ भी नगरीय निकाय चुनाव होंगे. नगरीय निकाय चुनाव में महापौर, पालिकाध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्षों के चुनाव सीधे नहीं होंगे। इनका चुनाव सामान्य सभा के लिए चुने गए पार्षदों द्वारा करवाए जाएंगे। प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में अब पार्षद ही महापौर और अध्यक्ष चुनेंगे।
बैठक के बाद समिति में शामिल केबिनेट मंत्री शिव डहरिया, मोहम्मद अकबर और रविन्द्र चौबे ने मंत्रालय में प्रेस कांफ्रेंस कर ये जानकारी दी.नगरी प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया ने उप समिति की बैठक में कहा कि अब अप्रत्यक्ष प्रणाली से महापौर और अध्यक्ष का चुनाव होंगे इसका मसौदा तैयार है. इसके लिए कैबिनेट में प्रस्ताव रखा जाएगा. मतपत्रों से ही नगरीय निकायों का चुनाव होगा. आरक्षण रोस्टर के आधार पर जो पात्र है वही मेयर बन सकता है.वहीं खरीद फरोख्त की आशंका को लेकर वन मंत्री मुहोम्मद अकबर ने कहा ऐसा कुछ नहीं होगा. निर्वाचन व्यय में कमी को लेकर यह निर्णय लेना आवश्यक था. सीमित साधन में भी पार्षद बन सकते हैं. जनता को उनके वास्तविक अधिकार मिलने चाहिए इसलिए यह फैसला किया गया।
गौरतलब है कि साल 1994 में अविभाज्य एमपी में महापौर और अध्यक्ष पार्षद करते थे. इसके बाद साल 1999 से इनका चुनाव, विधायक -सासंद की तरह सीधे जनता के द्वारा होता आ रहा है।
-

आयुष्मान खुराना की ‘ड्रीम गर्ल’ की बिकिनी फोटोज,बना रही लोगो को दीवाना….
नुसरत और आयुष्मान की ये फिल्म पर्दे पर हिट रही थी. इस फिल्म ने 150 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया बता दें कि एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nushrat Bharucha) ने बेहद कम समय में इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली है. एक्टिंग के साथ-साथ नुसरत अपने फैशन को भी हमेशा टॉप रखती हैं. आए दिन एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल साइट पर तहलका मचाती रहती हैं. हाल ही में एक बार फिर नुसरत भरूचा ने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर किया.



