Blog

  • हमालपारा की दुर्गाउत्सव समिति को मिला सम्मान

    हमालपारा की दुर्गाउत्सव समिति को मिला सम्मान

    रायगढ़ कलेक्टर और महिला बाल विकास ने किया सम्मानित

    खरसिया। रायगढ़ में अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देकर दुर्गा पंडाल के माध्यम से जागृति लाने के लिए रायगढ़ जिला कलेक्टर यशवंत कुमार एवँ महिला बालविकास विभाग के द्वारा हमाल पारा दुर्गोत्सव समिति को सम्मानित किया गया।

  • फेल हुई “करवा चौथ” स्पेशल ट्रेन 2 कपल ने ही दिखाई थी रुचि…

    फेल हुई “करवा चौथ” स्पेशल ट्रेन 2 कपल ने ही दिखाई थी रुचि…

    नई दिल्ली. करवा चौथ पर विशेष ट्रेन चलाने की योजना परवान नहीं चढ़ सकी. सिर्फ दो दंपतियों द्वारा रुचि दिखाए जाने के कारण रेलवे को इस विशेष ट्रेन को रद करना पड़ा. इस ट्रेन में खासकर विवाहित जोड़े को ध्यान में रखते हुए कई इंतजाम किए गए थे. अधिकारियों ने बताया कि विशेष ट्रेन ‘द मैजेस्टिक राजस्थान डीलक्स’ में विवाहित जोड़ों के लिए पांच दिनों का यात्रा पैकेज ‘ड्रीम हॉलिडे’ की योजना की गई थी.


    यह ट्रेन भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म (IRCTC) के प्रचार का हिस्सा थी और यह 14 अक्टूबर को सफदरजंग स्टेशन से रवाना होकर राजस्थान में जैसलमेर किला, पटवन की हवेली, गड़ीसर झील, मेहरानगढ़ किला, जसवंत थड़ा, अम्बेर किला और सिटी पैलेस जैसे ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराती.

    अधिकारी के मुताबिक, सिर्फ दो दंपति ने इसकी बुकिंग की थी, इसलिए इसे रद्द करना ही उचित समझा गया.’ अधिकारियों ने बताया कि इसके पीछे अधिक किराया वजह हो सकती है. प्रति दंपती इसका किराया एसी वन में 1,02,960 रुपए और एसी टू टीयर में 90,090 रुपए था. उन्होंने बताया कि दोनों दंपतियों के पैसे वापस कर दिए जाएंगे. करवाचौथ स्पेशल में इसके लिए 78 सीट आरक्षित की गई थी. इस विशेष ट्रेन में उनके लिए विशेष इंतजाम किए गए थे. इनमें स्नान के लिए विशेष लघु कक्ष और पैरों की मसाज की व्यवस्था शामिल थी.

  • 14 सालों में महिला ने की पति,बच्चे समेत 6 परिजनों की हत्या अवैध संबंध की भयानक कहानी

    14 सालों में महिला ने की पति,बच्चे समेत 6 परिजनों की हत्या अवैध संबंध की भयानक कहानी

    केरल के कोझिकोड शहर में 14 साल के अंदर अपने परिवार के छह लोगों की सनसनीखेज तरीके से हत्या करने वाली युवती जॉली जोसेफ और हत्याओं को अंजाम देना चाहती थी। ‘सायनाइड किलिंग’ नाम से चर्चित इस केस की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने यह चौंकाने वाला खुलासा किया है। महिला के विवाहेत्तर संबंध और पारिवारिक संपत्ति के लालच में हत्याओं को अंजाम देने का शक है।

    इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधीक्षक केजी साइमन ने कहा, हमारे पास सबूत हैं कि उसकी और हत्याओं को अंजाम देने की योजना थी। फिलहाल नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगा। पूछताछ के लिए सात और लोगों को बुलाया जाएगा। जॉली को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। इन हत्याओं का खुलासा तब हुआ, जब पुलिस ने 47 वर्षीय जॉली जोसेफ सहित उसके दोस्त एम मैथ्यू और प्राजू कुमार को गिरफ्तार किया।

    बच्चे को भी नहीं बख्शा: सिलसिलेवार हत्याओं में पहली बलि 2002 में सेवानिवृत्त शिक्षिका और जॉली की सास अनम्मा थॉमस की चढ़ी और 2008 में अपने ससुर टॉम थॉमस की हत्या की। उनका बेटा एवं जॉली का पहला पति रॉय 2011 में संदिग्ध हालात में मारा गया। जॉली ने अनम्मा के भाई की 2014 में हत्या की। इसके बाद 2016 में अनम्मा की अन्य रिश्तेदार सिली और उसके एक साल के बच्चे अल्पाइन की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। इन सभी संदिग्ध मौतों में जॉली का हाथ था। वहीं, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) ने बुधवार को कहा कि जॉली जोसेफ कभी भी उसकी कर्मचारी नहीं थी।

    सबसे क्रूर हत्यारा: ‘जैक द रिपर ‘ को दुनिया का सबसे खतरनाक सीरियल किलर कहा जाता है। उसने 1888 को इंग्लैंड के पूर्वी लंदन में एक के बाद एक लगातार पांच वेश्याओं की बेहद ही जघन्य तरीके से हत्या की। वह सिर्फ नशे में धुत वेश्याओं को शिकार बनाता था और उनकी लाशों से हैवानियत करता था।

    मनोवैज्ञानिक डॉ. शांतनु गुप्ता के मुताबिक, सिलसिलेवार हत्याओं का मुख्य मकसद मनोवैज्ञानिक संतुष्टि होती है। अधिकतर हत्याओं में पीड़ित के साथ हत्यारे का शारीरिक संबंध होता है। किसी के प्रति क्रोध, रोमांच और ध्यान आकर्षित करने के लिए भी सीरियल किलिंग हो सकती है।

    भारत के 10 हैवान

    1. ठग बहराम: 900 लोगों की हत्या
    2. कंपटीमार शंकरिया:70 लोगों को मारा
    3. मोहन कुमार: 20 महिलाओं की हत्या
    4. दरबारा सिंह: 20 लोगों की हत्या
    5. चार्ल्स शोभराज: 12 पर्यटकों की हत्या
    6. ऑटो शंकर: नौ किशोरियों की हत्या
    7. सुरेंद्र कोली : चार बच्चों की हत्या
    8. मोट्टा नवास: पांच लोगों की हत्या
    9. मल्लिका: छह लोगों की हत्या
    10. चंद्रकांत झा: छह लोगों की हत्या

  • मरवाही के तहसीलदार का तानाशाही रवैया, हो रही शिकायत

    बिलासपुर। जिला बिलासपुर के मरवाही तहसीलदार तुलसीदास मरकाम से जनता इन दिनो इस कदर परेशान है क्योंकि वे अपने क्षेत्र कें जनताओं के साथ न्याय न करते हुए तानाशाह रवैया अपनाते है। सरपंच गुलीडाँड संगीता बाई ध्रुवें का कहना है- “प्रधान मंत्री आवास योजना एंव महात्मा गाँधी रोजगार गारंटी योजना के काम से हमारे ट्रेक्टर द्वारा सोन नदी के रेत से परिवहन किया जा रहा था हमारा ड्राईवर -अमोल सिंह रेत से भरी ट्रेक्टर को सत्यवान होटल गुल्लीडाँड के पास खडा कर जलपान कर रहा था, तभी तहसीलदार मरवाही तुलसीदास मरकाम साहब आकर ट्रेक्टर को जप्ती करने की बात कहने लगे” हमारे ड्राईवर ने हमें फोनकर बताया कि तहसीलदार जप्ती बना रहें हैं, उतने मे उसके साथ गाली -गलौज किया और ड्राईवर को मारने के लिए दौडाया। तहसीलदार मरवाही – ने मौके पर आए ट्रेक्टर मालिक से रू 35,000 का माँग रखा गया, नही करने पर जप्ती की धमकी व कलेक्टर से कार्यवाही कराने की बात कही गई।

    ट्रेक्टर मालिक ने कहा हमारे पास पैसे नही है तो अंतिम 5 हजार रुपए बोला गया। नही मिलने पर तुलसीदास मरकाम साहब के द्वारा थाने मे गाड़ी खड़ी करवाई गई । जनपद सदस्य अण्डीं का कहना है कि आए दिन तहसीलदार मरवाही के द्वारा अपने कुछ साथियों के साथ आकर ट्रेक्टर मे रेत के शासकीय कार्यो को लेकर उपयोग किया जाना बताए जाने के वावजूद जबरन वसूली किया जाता है।


    रोहित पडरिया ने कहा कि मेरे से 5 हजार रू लेकर ट्रेक्टर को तहसीलदार मरवाही के द्वारा छोड़ा गया, मेरे से पैसे लेते समय सुनील कुमार मार्को , देवेन्द्र मार्को निवासी निवासी गुल्लीडाँड एवं गणेश सिंह पोर्ते निवासी अण्डी उपस्थित थे।

  • एक साल से दूर रह रही पत्नि, तीसरी संतान खुद की न होने का दावा करता पति…

    एक साल से दूर रह रही पत्नि, तीसरी संतान खुद की न होने का दावा करता पति…

    पति ने लगाई थी तलाक की अर्जी

    कोर्ट के आदेश पर हुआ डीएनए टेस्ट

    मध्य प्रदेश में एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां पत्नी के चरित्र पर पति को शक था. इसके समाधान के लिए पत्नी को कैरेक्टर टेस्ट से गुजरना पड़ा. यह वाकया है ग्वालियर का , जहां पत्नी को कोर्ट के आदेश पर डीएनए टेस्ट कराना पड़ा.

    दरअसल ग्वालियर के कुटुंब न्यायालय में एक पति ने अपनी पत्नी से तलाक की अर्जी लगाई थी, लेकिन जब जज को इसकी वजह पता चली तो वह हैरान रह गए. पति ने तलाक लेने के पीछे तीसरी संतान को वजह बताते हुए कहा कि पत्नी करीब एक साल से उससे अलग दूसरे शहर में रह रही है. ऐसे में यह संतान उसकी हो ही नहीं सकती.

    कोर्ट में जब पत्नी को बुलाया गया तो उसने अपने पति के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि यह संतान उसे पति से ही मिली है. कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद तीसरी संतान और पति दोनों के डीएनए टेस्ट कराने के निर्देश दिए थे. अब डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट आते ही पत्नी का दावा सही और पति के आरोप झूठे साबित हुए.

    डीएनए टेस्ट से साफ हो गया कि महिला की तीसरी संतान उसके पति से ही है. हालांकि पीड़िता के वकील की मानें तो पत्नी को अभी भी उसका हक नहीं मिला है क्योंकि डीएनए टेस्ट की परीक्षा पास करने के बावजूद पति उसे अपने साथ रखने को राजी नहीं है. दोनों पक्षों में समझौते की कोशिश जारी है.

  • सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का आज जन्मदिन जानिए उनके बारे में कुछ बातें

    सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का आज जन्मदिन जानिए उनके बारे में कुछ बातें

    रायपुर। सदी के महानायक यानी अमिताभ बच्चन का आज 77वां जन्मदिन है. 11 अक्टूबर 1942 को जन्मे अमिताभ बच्चन  के चाहने वालों की कोई कमी नहीं हैं. अपनी जबरदस्त फिल्मों और डायलॉग से अमिताभ बच्चन ने हिंदी सिनेमा में जबरदस्त पहचान बनाने के साथ ही लोगों के दिलों में भी खूब जगह बनाई है. हर बार की तरह इस बार भी अमिताभ बच्चन के बंगले के बाहर सुबह से ही जबरदस्त भीड़ जुटने लगी है.

    बिग बी ने न सिर्फ फिल्मों में बल्कि रियलिटी टीवी शोज और सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं और बेहद सक्रीय भी हैं नायक, गायक, बेतहाशा हंसाने वाला, डूब कर इश्क करने वाला या फिर विद्रोही. उनके हर रूप ने दर्शकों को गहराई तक प्रभावित किया है. फिल्में हिट और फ्लॉप होती रहीं, लेकिन अमिताभ हमेशा पसंद किए गए.बता दें कि आज अमिताभ बच्चन  बॉलीवुड के महानायक के रूप में जाने जाते हैं. लेकिन फिल्मी करियर की शुरुआत में उन्हें लगातार 12 फ्लॉप फिल्में झेलनी पड़ी थीं.हालांकि, इसके बाद उन्होंने फिल्म जंजीर से बॉलीवुड में अपनी अलग ही पहचान बना ली. इसके अलावा अमिताभ बच्चन को उनकी भारी भरकम आवाज की वजह से ऑल इंडिया रेडियो ने भी रिजेक्ट कर दिया था.

    अमिताभ की फिल्मों की सबसे बड़ी खासियत उनके डायलॉग हुआ करते थे. ये ऐसे होते थे कि तुरंत लोगों की जुबान पर चढ़ जाते थे. कई डायलॉग तो हमारी जीवनशैली का ही हिस्सा बन चुके हैं. लेकिन अमिताभ बच्चन को उनकी बेहतरीन एक्टिंग के फिल्म दादा साहेब फाल्के पुरस्कार भी दिया गया है.

    उम्र के इस पड़ाव पर जब उनके समकालीन अभिनेता सेहत के चलते लाचार हैं, उनके न सिर्फ अभिनय का, बल्कि लोकप्रियता का दायरा बढ़ता ही जा रहा है. युवा से सौम्य प्रौढ़ तक की यात्रा सम्पन्न करने वाला सदी का महान शख्स इसी चुस्ती-दुरुस्ती के साथ हरा-भरा रहे.

    रेखा ने दिया था अमिताभ को नया जन्म 26 जुलाई 1982 को कुली की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन बुरी तरह से घायल हो गए थे।अमिताभ के मुताबिक वह लगभग कोमा जैसी हालत में थे,ऐसा लगा मानो वे मौत की कगार पे पहुँच गये हो। जया ने उन दिनों रेखा को बिग बी से मिलने से रोक दिया था। लेकिन रेखा ने अमिताभ की सलामती के लिए उज्जैन के महाकालेश्वर में पूजा की, तिरुपति गई और नँगे पांव कई पहाड़ियां चढ़ी। कुछ समय बाद ही बिग बी ठीक हो गए।

  • अगर आप रिलायंस जियो के ग्राहक हैं तो सावधान हो जाइये

    अगर आप रिलायंस जियो के ग्राहक हैं तो सावधान हो जाइये

    मुंबई: अगर आप रिलायंस जियो के ग्राहक हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है. रिलायंस जियो के ग्राहकों के पास इन दिनों कंपनी के नाम से फर्जी दावे और ऑफर्स वाले मैसेज आ रहे. इन ऑफर्स में जियो की तरफ से 25 जीबी डेटा फ्री और लॉटरी लगने जैसे दावे किए जा रहे हैं. हालांकि कंपनी ने अपने ग्राहकों को इन फर्जी मैसेज से होने वाली धोखाधड़ी से बचाने के लिए अलर्ट जारी कर दिया है.मैसेज में क्या लिखा है?
    धोखाधड़ी करने वाले लोग रिलायंस जियो के ग्राहकों के पास एक टेक्सट मैसेज भेज रहे हैं. इस मैसेज में लिखा है, ‘’गुड न्यूज, जियो 6 महीने तक रोजाना फ्री 25 जीबी डेटा दे रहा है. एप डाउनलोड करें और ऑफर ऐक्टिवेट करने के लिए रजिस्टर करें.’’

    इन फर्जी मैसेज में एक यूआरएल भी दिया गया है. इस लिंक पर क्लिक करने के बाद यूजर्स के मोबाइल में म़ॉय प्राइम के नाम से एक एप डाउनलोड हो जाती है. लोगों से अपील है कि वह ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें. इससे आपके पर्सनल डेटा को नुकसान पहुंच सकता है. ये वायरस भी हो सकता है.

    देखने में बिल्कुल असली लगती हैं ये एप्स
    साइबर सिक्योरिटी का कहना है कि ऐसी 152 एप्स हैं, जो लोगों को फ्री डेटा देने का दावा करती है. ये एप्स देखने में बिल्कुल असली लगती हैं. ये एप्स रिलायंस जियो का लोगों भी इस्तेमाल करती हैं.
    इतना ही नहीं धोखाधड़ी करने वाले लोग सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले मशहूर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नाम पर भी लोगों से ठगी कर रहे हैं. लोगों के पास मैसेज जा रहे है कि आपने केबीसी और जियो की तरफ से आयोजित लॉटरी जीती है.

    जियो ऑफर से जुड़ी सभी जानकारियां Jio.com पर उपलब्ध
    इस दावों पर कंपनी का कहना है, ‘’जियो के नाम का इस्तेमाल करके ग्राहकों से ठगी की जा रही है. जियो ऐसे मेसेज नहीं भेजता. जियो ऑफर से जुड़ी सभी जानकारियां आपके मॉय जियो एप और जियो डॉट कॉम पर उपलब्ध हैं.’’

  • रेलवे करती है 22000 रुपये प्रति चूहे खर्च, जानिए पूरी खबर…

    रेलवे करती है 22000 रुपये प्रति चूहे खर्च, जानिए पूरी खबर…

    नई दिल्ली : आपने भी जरुरी रेलवे स्टोशनों पर बड़े-बड़े चूहे ट्रैक पर घूमते तो देखें ही होंगे। रेलवे इन चूहों से काफी परेशान है और आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि इन्हें पकड़ने के लिए रेलवे औसतन 22,300 रुपये खर्च कर रहा है। उत्तम हिन्दू में प्रकाशित खबर के अनुसार रेलवे की चेन्नई डिवीजन चूहे पकड़ने में भारी-भरकम रकम खर्च कर रहा है। इसका खुलासा एक आरटीआई के जरिए हुआ है। 

    चेन्नई डिवीजन ऑफिस ने आरटीआई का जवाब देते हुए कहा है कि वो पिछले काफी समय से चूहों से परेशान है। रेलवे स्टेशन और इसके कोचिंग सेंटर में भी चूहे परेशान कर रहे हैं। लेकिन उनसे निपटने का काम भी चल रहा है। 17 जुलाई को आरटीआई में जो जानकारी मिली है वो बेहद ही चौंकाने वाली है। डिवीजन के अनुसार उन्होंने मई 2016 से अप्रैल 2019 तक 5.89 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

    अब तक कितने चूहे पकड़े जाने वाले सवाल पर चेन्नई डिवीडन ने सिर्फ 2018-19 की ही जानकारी देते हुए बताया कि 2636 चूहे पकड़े गए हैं, जिसमे चेन्नई सेंट्रल, चेन्नई एग्मोर, चेंगलपट्टू, तामब्रम और जोलारपेट रेलवे स्टेशन पर 1715 चूहे पकड़े गए हैं और रेलवे के कोचिंग सेंटर में 921 चूहे पकड़े गए हैं। इस हिसाब से देखें तो चेन्नई डिवीजन ने एक चूहा पकड़ने के एवज में औसतन 22,344 रुपये खर्च किए।

  • ओड़िशा राउरकेला; ज्ञानेश्नवरी एक्स. से पौने चार करोड़ मूल्य का सोना बिस्कुट बरामद

    ओड़िशा राउरकेला; ज्ञानेश्नवरी एक्स. से पौने चार करोड़ मूल्य का सोना बिस्कुट बरामद

    राउरकेला: सेंट्रल एक्साइज व कस्टम विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को हावड़ा से मुंबई के बीच चलने वाली सुपरफास्ट ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में 110 सोने का बिस्कुट लेकर सफर कर रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जिसका वजन करीब दस किलो और बाजार मूल्य करीब पौने चार करोड़ रुपये आंकी गयी है। जांच में पता चला है कि आरोपित सारा सोना कोलकाता से मुंबई ले जा रहे थे। इस अवैध कारोबार का सरगना कौन है, इसकी तलाश की जा रही है। यह छापेमारी राजगांगपुर से झारसुगुड़ा के बीच की गई। इस अभियान में आरपीएफ की टीम का भी सहयोग रहा।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हावड़ा-मुंबई ज्ञानेश्वरी सुपर फास्ट एक्सप्रेस में करोड़ों का सोना लेकर सफर करने की जानकारी मिलने के बाद सेंट्रल एक्साइज व कस्टम विभाग की टीम ने गुरुवार को सुबह करीब 4.45 बजे ट्रेन में राजगांगपुर से झारसुगुड़ा स्टेशन के बीच तलाशी अभियान चलाया। इसके तहत ट्रेन के बी-3 कोच के सीट नंबर- 43 से 32 वर्षीय डी यादव व सीट नंबर- 44 से 31 वर्षीय राहुल आर्यन पर संदेह होने के बाद पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर इनके पास से सोने के 110 बिस्कुट बरामद किए गए। जिनका वजन दस किलो के आसपास बताया जा रहा है। इसकी बाजार कीमत करीब पौने चार करोड़ रुपये आंकी जा रही है। दोनों आरोपितों को झारसुगुड़ा स्टेशन पर उतारकर उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में इन दोनों आरोपितों ने बताया कि यह सोना कोलकाता से मुंबई ले जाया जा रहा था। सेंट्रल एक्साइज व कस्टम की टीम इतनी बड़ी मात्रा में सोना बरामद होने के बाद इस अवैध कारोबार से जुड़े सरगना तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है।

  • ग्रामीणों ने बनाया SDM, SDOP, तहसीलदार को बंधक…जाने क्या है पूरा मामला…

    भाटापारा: भाटापारा के एक बड़ी खबर सामने आ रही है…गरियाबंद के डिप्टी कलेक्टर की गाड़ी से एक छह साल की बच्ची की मौत हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार को बंधक बना लिया है। जानकारी के मुताबिक बंधक अफसरों की सूचना पर बलौदाबाजार से फोर्स भेजी जा रही है। मिडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक गरियाबंद के डिप्टी कलेक्टर की गाड़ी से भाटापारा से लगे मोपर गांव में एक छह साल की बच्ची की मौत हो गई। घटना उपरांत बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया था। पुलिस अधिकारी बताते हैं, घटना की सूचना मिलते ही गुस्साये ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र का घेराव शुरू कर दिया। उन्हें समझाने के लिए मौके पर इलाके के एसडीएम, एसडीओपी और तहसीलदार पहुंचे। उन्होंने समझाने की कोशिश की। लेकिन, इस दौरान लोग मुआवजा और दोषी के खिलाफ कार्रवाई के लिए और उग्र हो गए। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र के भीतर एसडीएम, एसडीओपी और तहसलीदार को बंधक बना लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तनाव को देखते अतिरिक्त पुलिस बल घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है।