Blog

  • 47 करोड़ की बिक्री छुपाने का हुआ खुलासा, छग GST टीम ने दो कार शोरूम में मारा छापा…

    47 करोड़ की बिक्री छुपाने का हुआ खुलासा, छग GST टीम ने दो कार शोरूम में मारा छापा…

    रायपुर। राज्य जीएसटी विभाग के 15 सदस्यीय तीन टीम ने शुक्रवार को 2 डीलर्स मेसर्स अमरनाथ व्हीकल प्राईवेट लिमिटेड और मेसर्स महादेव कार प्रा. लिमि के रायपुर-दुर्ग स्थित फर्मों पर छापेमार कार्रवाई करते हुए दस्तावेजों की जांच कर रही है। यह छापेमारी की कार्रवाई राज्य कर आयुक्त रीना बाबासाहेब कंगाले के निर्देश पर किया गया था. छापेमार कार्रवाई के दौरान दोनों फर्मो के द्वारा करीब 47 करोड़ के क्रय राशि को छुपाए जाने के आधार पर की गई थी. जांच के बाद एक डीलर के द्वारा रूपये 25 लाख का चेक दिया गया और दूसरे के पास से मिले दस्तावेजों की गहन छानबीन की जा रही है। मेसर्स अमरनाथ व्हीकल प्रा.लि. के द्वारा माह जनवरी 2018 से मार्च 2018 तक के मासिक विवरणी आज दिनांक तक जमा नहीं किया था और मिली शिकायत के आधार पर पंजीयन विलोपन के पश्चात भी इनवाईस जारी किया जा रहा था. दोनों फर्मों के द्वारा वर्ष 2013-14 से वर्ष 2017-18 के प्रथम तिमाही तक सी-फार्म के विरूद्ध मंगाये गए माल की तुलना में विवरणी में कम क्रय दर्शाया जा रहा था।
  • पाकिस्तान में दुल्हन सजी टमाटर के गहनों से,दहेज में मिले 3 पेटी टमाटर….

    पाकिस्तान में दुल्हन सजी टमाटर के गहनों से,दहेज में मिले 3 पेटी टमाटर….

    लाहौर। पाकिस्तान की हालत अब इतनी खराब हो गई है कि यहां कि लड़कियां अब शादी में सोने के गहनों के बजाए, टमाटर के गहने पहनने लगे है।

    पाकिस्तान में टमाटर के रेट इन दिनों 300 रुपए प्रति किलो हो गए हैं. हालात यह हैं कि लोग इनकी तुलना बेशकीमती चीजों से करने लगे हैं.

    लाहौर में एक लड़की ने अपनी शादी में टमाटरों की माला पहनी. इसके फोटो और वीडियो वायरल हो रहा है.इसमें एक दुल्हन टमाटरों के झुमके और कंगन और बेंदी के गहने पहने दिख रही है. इस पर यूजर्स पाकिस्तान की महंगाई और गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर कमेंट कर रहे हैं. साथ ही इसका जिम्मेदार वहां के नेताओं को बता रहे हैं.

    https://youtu.be/bcoBlziWCfo?list=UUtTGbJC72sakYRXiLiV5rzQ

    दुल्हन का कहना है कि टमाटर की माला बताती है कि यह कितना महंगा है और हमारे लिए कितना बेशकीमती है. दुल्हन ने कहा, “देश में टमाटर सोने के दाम जैसा दिनों-दिन अधिक महंगा हो रहा है2 मिनट 20 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार को वायरल हुआ. इंटरव्यू को ट्वीटर पर 32 हजार बार देखा गया. फेसबुक पर 13 लाख बार देखा गया. हजारों लोगों ने दुल्हन के विरोध के तरीके की तारीफ की है.

  • प्रशासन की कार्रवाई के समर्थन में आये व्यापारी, दुकानों के बाहर लगाई धान खरीदी बंद की तख्तियां…

    प्रशासन की कार्रवाई के समर्थन में आये व्यापारी, दुकानों के बाहर लगाई धान खरीदी बंद की तख्तियां…

    गरियाबंद। ओड़िसा के धान पर प्रतिबंध के बाद देवभोग इलाके में मक्का के व्यापार में भी अड़चने आने लगी हैं. इसको लेकर अब लाइसेंसी गल्ला कारोबारियों ने दुकानों के आगे धान खरीदी बंद की तख्ती लगा दी है. धान की अवैध खरीदी पर प्रशासन की कार्रवाई को आसान बनाने कारोबारियों ने ये फैसला लिया है।

    धान के अवैध परिवहन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है. आलम यह है कि गल्ला व्यवसाई 15 फरवरी तक धान खरीदी बंद रखने की तख्ती अपने दुकानों के आगे टांग दिए हैं।

    ओड़िसा सीमा से लगे झखरपारा के कारोबारी आरिफ मेमन ने बताया कि, 500 और 1000 रुपए की जरूरत के पड़ने पर किसान चिल्हर में धान लेकर आ रहे थे, लेकिन खरीदी के लिए आधार कार्ड अनिवार्य किया गया है. किसान धान बेच तो रहे थे, पर कार्ड नहीं दे रहे थे, सख्त कार्रवाई से अब धान की खरीदी पूरी तरह बंद है. इसलिए दुकान के आगे तख्ती टांगना पड़ा है।

    सिनापाली के पंकज अग्रवाल,उरमाल के गौरव ट्रेडर्स संचालक ओम जैन ने कहा कि धान के चक्कर मे मक्के का कारोबार प्रभावित हो रहा है, मक्के कि खरीददारी के बाद भी धर पकड़ का सामाना करना पड़ रहा था, हालांकि मक्का की पुष्टि के बाद कार्रवाई नही किया जा रहा था, पर धान होने की आशंका से प्रशासनिक कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा था,इसलिय हमने तख्ती लगाकर यह क्लियर करने की कोशिश किया है कि हमारे संस्थान में धान की खरीदी बिक्री बिल्कुल भी नहीं किया जा रही है.इस तख्ती के बाद थोड़ा राहत महसूस कर रहे हैं।

    मंडी सचिव प्रदीप शुक्ला ने भी माना कि धान प्रतिबन्ध के चलते लाइसेंसी व्यवसाई को भी परेशानी का सामना करना पड़ा है. शुक्ला ने कहा कि व्यापारियों को मक्का भरे गाड़ियों को भीतर में धान भरे होने की शंका से कई कई घंटें रोका गया था. उच्चाधिकारियों के दखल के बाद मैदानी अमला पीछे हटे थे. उन्होंने यह भी क्लियर किया है कि, जब तक धान खरीदी के वैधानिक दस्तावेज व्यापारी पेश नहीं करेंगे तब तक उनके धान परिवहन का अनुज्ञा नही काटा जाएगा।

    व्यापारी बोले योजना के सफलता के लिए भी यह जरूरी था-

    व्यापारी संघ के अध्यक्ष मनोज मिश्रा, सचिव शिवकुमार बताया ने कहा कि एसडीएम ने बैठक कर धान खरीदी योजना को सफल बनाने सहयोग की अपील की थी.  ओड़िसा सीमा से लगे इस इलाके में व्यापारियों के बजाए बिचौलिए ओड़िसा के धान का जमकर गोरखधंधा कर रहे, व्यापारियों को यह क्लियर करना भी था कि वे पूरा सहयोग दे रहे हैं, इसलिए भी हमने तख्ती लगाकर कर योजना चलने तक धान नहीं खरीदने का प्रमाण दे दिए हैं. व्यापारियों के इस कदम के बाद बिचौलिए चिन्हाकित हो गए हैं. प्रशासन को कार्यवाही करने में आसानी भी हो रही है।

  • सीरियल किलर को होटल में पुलिस वाले खिला रहे थे ‘बिरयानी’ ऐसे खुल गई ‘कहानी’…

    सीरियल किलर को होटल में पुलिस वाले खिला रहे थे ‘बिरयानी’ ऐसे खुल गई ‘कहानी’…

    दिल्ली वैसे पुलिस खुद को आम आदमी की मित्र कहती है लेकिन देश का आम आदमी मित्र पुलिस की सच्चाई बखूबी जानता है. पुलिस अक्सर अपराधियों को इस तरह मदद करती है कि उसके कारनामे सुर्खियों में आ जाते हैं. ऐसा ही एक कारनामा लखनऊ में हुआ। दिल्ली पुलिस तिहाड़ जेल से पेशी के लिए लखनऊ सीरियल किलर सोहराब को लाई थी. इस दौरान अपराधी महोदय को बिरयानी खाने की तलब लगी तो मित्र पुलिस कैसे पीछे रहती. दिल्ली पुलिस के होनहार पुलिसवालों ने बकायदा अपराधी को होटल में ठहराकर बिरयानी खिलाई। दरअसल सीरियल किलर की लखनऊ में आवभगत की खबर एसएसपी लखनऊ कलानिधि नैथानी को हो गई थी. उन्होंने लखनऊ के पुलिस अधिकारियों को बकायदा इसकी जांच के लिए जब लगाया तो देखा कि सीरियल किलर ने बकायदा एक होटल में कई कमरे बुक कराये हैं. जिनमें एक में वह खुद रुका था जबकि बाकी में पुलिसवाले आराम फरमा रहे थे. जब पुलिस सीरियल किलर के कमरे में पहुंची तो वो मजे से बिरयानी खा रहा था. लखनऊ पुलिस की टीम ने दिल्ली पुलिस के सभी जवानों के खिलाफ नाका थाने में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के लिए अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है।
  • 80 करोड़ की निजी जमीन, जिला खनिज मद की राशि से खरीदी गई ! EOW में अपराध दर्ज, जाँच जारी

    80 करोड़ की निजी जमीन, जिला खनिज मद की राशि से खरीदी गई ! EOW में अपराध दर्ज, जाँच जारी

    कोरबा। ख़बर है कि जिला खनिज मद (डीएमएफ) से आदिवासी विभाग ने स्याहीमूड़ी कोरबा में बनाए गए एजुकेशन हब के पास 80 करोड़ रुपये की निजी जमीन खरीदी है. इस मामले में EOW ने अपराध दर्ज हो गया, अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक डीएमएफ मद से नियमों के अनुसार इस मद से जमीन की खरीदी नहीं की जा सकती है. इसके बावजूद लगभग 80 करोड़ की निजी भूमि का जिला आदिवासी विभाग ने कर लिया है. मामले की शिकायत दस्तावेजों के साथ ईओडब्ल्यू तक पहुँची. शिकायत सही पाये जाने के बाद ईओडब्ल्यू ने अपराध दर्ज कर लिया है. जाँच टीम एजुकेशन हब के निर्माण के सम्बंध में दर्ज किए गए अपराध की विवेचना कर रही है। उल्लेखनीय है कि उक्त जमीन का भुगतान के बावजूद आज तक विभाग के नाम से ट्रांसफर नहीं हुआ है. कोरबा आदिवासी विभाग के द्वारा किस मद से और किस कारण से इतनी महंगी भूमि क्रय की गई है और ये खरीदी नियमानुसार हुई है या नहीं इसकी जांच अधिकारी कर रहे हैं।
  • रायगढ़ पुलिस का खून अब आएगा आम आदमी के काम…

    रायगढ़ पुलिस का खून अब आएगा आम आदमी के काम…

    रायगढ़। आमतौर पर मुजरिमों के पीछे भागने वाली पुलिस को लेकर आम आदमी की धारणा यही होती है कि वर्दी के पीछे एक कड़क और रौबदार व्यक्तित्व होगा,लेकिन असलियत ऐसी नही है। आज रायगढ़ पुलिस अधीक्षक और उनकी पूरी टीम ने जो किया,आज तक ऐसा हुआ नही था।

    दरअसल आज रायगढ़ पुलिस टीम ने शासकीय आयुर्वेद अस्पताल में शिविर लगाकर रक्तदान किया। जिसमें पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह,एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा,सीएसपी अविनाश सिंह ठाकुर सहित सभी एसडीओपी,थानेदार और विभाग के कर्मचारी(ट्रैफिक अमला) शामिल रहे।

    https://youtu.be/J4XFypp-ZOU

    एसपी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रक्तदान सभी के लिए जरूरी है,और पुलिस विभाग भी रक्तदान के महत्व को अच्छी तरह समझता है,उन्होंने बताया कि शहर में डेंगू फैला हुआ है,ऐसे में ब्लड की जरूरत मरीजों को पड़ेगी,आज पुलिस विभाग की तरफ से तकरीबन 100 लोगों ने रक्तदान किया।

  • पवित्र नगरी में दिल दहला देने वाली वारदात, वकील पति की हत्या कर रसोई में दफनाया शव, फिर कब्र में बनाती थी खाना

    पवित्र नगरी में दिल दहला देने वाली वारदात, वकील पति की हत्या कर रसोई में दफनाया शव, फिर कब्र में बनाती थी खाना

    अमरकंटक। पवित्र नगरी अमरकंटक थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जो भी इस खौफनाक मंजर की दास्तां सुनेगा हैरान रह जाएगा. दरअसल एक पत्नी अपने पति की हत्या कर शव को रसोई में दफना देती है और उसी के ऊपर चूल्हा रखकर खाना पकाती है. वो ऐसा एक दिन नहीं, बल्कि महीने भर करती है. ना उसे किसी बात डर था और न किसी का भय था।
    इस मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब घर से दुर्गंध आनी शुरु हुई. रसोई में बने कब्र को खोदा गया, तो उसके अंदर से पति का लाश बरामद हुआ. पुलिस ने पति की हत्या के आरोप में पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.पूरी खबर मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के अमरकंटक का है. जहां करौंदा टोला निवासी महेश बनावल (पेशे से वकील) की 22 अक्टूबर को थाने में पत्नी प्रमिला ने लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी.पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला।
    पुलिस भी हैरान थी कि आखिर महेश को जमीन खा गई या आसमान निगल गया इसी बीच 21 नवंबर को मृतक के बड़े भाई अर्जुन बनावल ने पुलिस को सूचना दी कि उसके भाई के घर में कुछ दुर्गंध आ रहा है. पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और रसोई में घुसी तो भी कुछ संदिग्ध लगा और दुर्गंध आ रहा था.पुलिस ने पाया कि रसोई में एक कब्र जैसा बना हुआ है जिसके ऊपर पत्नी चूल्हा रखकर खाना बनाती थी. जब उसे खोदा गया तो उसके अंदर से महेश की लाश बरामद हुई.मृतक महेश और प्रमिला के चार बच्चे हैं और चारों लड़कियां हैं।
    पुलिस को यह भी पता चला है कि मृतक का बड़ा भाई गंगाराम बनावल की उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध थे. तो हो सकता है कि दोनों मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया हो. फिलहाल पुलिस आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है
  • दूसरे के साथ शादी करने से नाराज पूर्व प्रेमी ने किया युवती का अपहरण, पति की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला…

    दूसरे के साथ शादी करने से नाराज पूर्व प्रेमी ने किया युवती का अपहरण, पति की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला…

    राजनांदगांव। जिले के खैरागढ़ थाना क्षेत्र में एक नव विवाहिता का उसके पूर्व प्रेमी ने अपहरण कर लिया. युवती की एक सप्ताह पहले ही विवाह हुआ था. युवती के पति की शिकायत पर पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार, खैरागढ़ थाना क्षेत्र के लालपुर निवासी युवक खिलेन्द्र चंदन और नागपुर निवासी उषा लहरे के बीच प्रेम विवाह हुआ था. एक सप्ताह पहले ही दोनों लालपुर स्थित अपने घर आये थे. गुरुवार को बाइक से साईं मंदिर में दर्शन करने गए थे. वापस लौटते समय रास्ते में बाइक पंचर हो गई, जिसके बाद दोनों बाइक के साथ पैदल चल रहे थे. इस दौरान खैरागढ़ गौरव पथ के पास नागपुर निवासी हरीश नामक युवक ने उषा के साथ मारपीट करते हुए कार में बिठाकर ले गया

    बताया जा रहा है कि हरीश उषा का पूर्व प्रेमी है. खिलेन्द्र की शिकायत पर पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी है. इस संबंध में खैरागढ़ थाना के सब इंस्पेक्टर मनीष शेंडे ने बताया कि प्रार्थी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

  • कैमिकल अटैक की शिकार छॉलीवुड कलाकार माया साहू ने आरोपी सागर को बताया छोटे भाई जैसा, कहा- अटेंशन पाने की लिए करता था तरह-तरह की बात…

    कैमिकल अटैक की शिकार छॉलीवुड कलाकार माया साहू ने आरोपी सागर को बताया छोटे भाई जैसा, कहा- अटेंशन पाने की लिए करता था तरह-तरह की बात…

    दुर्ग। छॉलीवुड कलाकार माया साहू पर कथित एसिड अटैक मामले के बाद पहली बार मीडिया के सामने आईं. इस दौरान उन्होंने फिल्म एक्टर के साथ कथित अफेयर की खबर को तथ्यहीन बताया. वहीं गिरफ्तार आरोपी सागर साहू को अपने छोटे भाई जैसा बताते हुए अटेंशन पाने के लिए तरह-तरह की बात करने का आरोप लगाया।

    माया साहू ने पुलिस द्वारा पकड़े गए मुख्य आरोपी सागर साहू को लेकर कहा कि वो कई दिनों से एक-दूसरे को जानते है. पिछले 2 महीनों से उसके साथ बातचीत में करीब आया. माया ने आरोपी सागर को अपने छोटे भाई के तौर पर बताते हुए कहा कि उसे पता नहीं था कि सागर के मन में क्या है. वह अक्सर उसको कहता था कि सोशल मीडिया पर उसके फिल्म का प्रचार करने पर जान से मारने की धमकी मिल रही है, जिसके बाद उसे प्रचार बंद करने को कहा था.माया ने केमिकल अटैक के मामले में सागर पर संदेह जताते हुए कहा कि कहीं न कहीं इस घटना में उसका हाथ हो सकता है. माया ने बताया कि केमिकल अटैक के अगले दिन उसे शूटिंग के लिए चेन्नई जाना था, लेकिन घटना की वजह से वह नहीं जा सकी. माया का कहना है कि सागर चाहता था कि वह उसके साथ रह सके, जिसके चलते ही वह तरह-तरह की बातें करता था, जिससे उसका उस पर अटेंशन बना रहे।

    कैमिकल अटैक की पुलिस को बताई गई कहानी के संबंध में किसी तरह का हुलिया या सुराग न मिलने को स्टंट कराए दिए जाने को माया ने सिरे से  खारिज किया. उन्होंने कहा कि जब उस पर अटैक हुआ तो उसे यह नहीं मालूम था कि किस स्थान पर कैमरे लगे हैं. वो घर से निकलते समय इस बात का कोई ख्याल रख कर नहीं निकली थी, जिससे घटना को अंजाम देने वाले की पहचान हो सके. वहीं जब केमिकल से उस पर अटैक हुआ तो वह सबसे पहले अपने को बचाकर भागने की कोशिश में थी, जिसकी वजह से घटना को अंजाम देने वालों को ठीक से पहचान नहीं पाई।

    बहरहाल, पूरे मामले में पुलिस की जांच अब भी जारी है कि केमिकल अटैक जैसी घटना को अंजाम देने वाले आख़िर कौन है. पुलिस इस निष्कर्ष पर भी नही पहुंच पा रही कि वास्तव में यह घटना हुई है भी या नहीं।

  • रायपुर के नए मंडल रेल प्रबंधक श्याम सुंदर गुप्ता ने पदभार किया ग्रहण

    रायपुर के नए मंडल रेल प्रबंधक श्याम सुंदर गुप्ता ने पदभार किया ग्रहण

    रायपुर। श्याम सुंदर गुप्ता ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के नये मंडल रेल प्रबंधक के रुप में पदभार ग्रहण किया. श्याम सुंदर गुप्ता 1991 बैच के भारतीय रेलवे ट्रैफिक सेवा (IRTS) अधिकारी हैं. इससे पहले मध्य रेलवे – मुंबई में मुख्य माल यातायात प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे. उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी. टेक., एम. टेक. की डिग्री प्राप्त की है. जमनालाल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से फाइनेंस में एम.बी.ए. की उपाधि हासिल की है।

    अपनी रेल सेवा के दौरान मुख्य यातायात योजना प्रबंधक मध्य रेलवे– मुंबई, मुख्य यातायात प्रबंधक – मध्य रेलवे, मुंबई एवं मुख्य जनसंपर्क अधिकारी- पश्चिम रेलवे, सहित अनेक पदों पर आसीन रहें हैं।

    गुजरात के कच्छ क्षेत्र में 1998 में आये साइक्लोन एवं 2001 में भूकंप से हुई जनहानि एवं रेलवे क्षति को सामान्य करने एवं प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को सहायता पहुंचाने मे विशेष योगदान के लिए के इनके कार्यों को सराहा गया. श्याम सुंदर गुप्ता उस समय क्षेत्रीय प्रबंधक पद पर कार्यरत थे।

    विश्व की सर्वाधिक यात्री घनत्व वाली उपनगरीय रेल सेवा, मुंबई सबअर्बन रेलवे जिसे मुंबई की लाइफ लाइन कहा जाता है. यहाँ चलने वाली पैसेंजर रेलगाड़ियों का परिचालन बहुत ही संवेदनशील एवं त्वरित निर्णायक क्षमता पर आधारित है. श्याम सुंदर गुप्ता को उपनगरीय रेल परिचालन करने का भी अनुभव रहा है, इनके द्वारा मुंबई सबअर्बन रेल परिचालन मे किये गये कार्यो को बहुत सराहा गया है।

    मंडल रेल प्रबंधक श्याम सुंदर गुप्ता ने अपर मंडल रेल प्रबंधको सहित सभी शाखाधिकारियों के साथ अनौपचारिक बैठक कर परिचय प्राप्त किया एवं मंडल में चल रहे कार्यों तथा परियोजनाओं की जानकारी ली. यात्री सुविधाओ मे वृद्धि करने, माल लदान को बढाने, राजस्व आय बढाने, ट्रेनों की संरक्षा और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने, परिचालन क्षमता में बढ़ोत्तरी करने और गाड़ियों की समयबद्धता को बेहतर करने पर विशेष जोर दिया।