Blog

  • 16 जनवरी से शुरू होगा टीकाकरण अभियान,आज एयर कार्गो से रायपुर पहुंचेगी कोरोना वैक्सीन…

    16 जनवरी से शुरू होगा टीकाकरण अभियान,आज एयर कार्गो से रायपुर पहुंचेगी कोरोना वैक्सीन…

    कोरोना महामारी से निपटने के लिए राहत का टीका बस पहुंचने ही वाला है। आज एयर कार्गो से कोरोना वैक्सीन की पहली खेप रायपुर हवाई अड्डे पर पहुंचने वाली है। पहले खेप में सीरम इंस्टीस्च्यूट की कोविशील्ड वैक्सीन के 3 लाख 23 हजार डोज होगी। पहले चरण में 2 लाख 67 हजार फ्रंटलाइन वर्कर्स को यह टीका लगाया जाना है। अधिकारियों ने बताया, स्वास्थ्य विभाग ने रायपुर हवाई अड्डे से राज्य वैक्सीन भंडार तक टीकों के परिवहन के लिए इंसुलेटेड वैक्सीन वैन की व्यवस्था की है। इसमें टीकों को 2 डिग्री सेल्सियस से 8 डिग्री सेल्सियस तक के अनुकूलित तापमान में रखा जाएगा। राज्य वैक्सीन भंडार से इंसुलेटेड वैक्सीन वैन के जरिए ही सभी जिलों में ये टीके भेजे जाएंगे। इसके लिए एक राज्य स्तरीय, तीन क्षेत्रीय और 27 जिला स्तरीय कोल्ड चेन पॉइंट बनाए गए हैं।

    अधिकारियों का कहना है, प्रदेश में टीकों के सुरक्षित भंडारण व परिवहन के लिए अभी 630 क्रियाशील कोल्ड चेन पॉइंट एवं 85 हजार लीटर से अधिक कोल्ड चेन स्पेस उपलब्ध है। इनके साथ ही 81 अतिरिक्त कोल्ड चेन पॉइंट भी स्थापित किए गए हैं। वैक्सीन के परिवहन के लिए 1 हजार 311 कोल्ड-बॉक्स उपलब्ध हैं। सीरिंज, नीडल एवं अन्य सामग्रियों के भंडारण के लिए 360 ड्राई-स्टोरेज भी बने हैं। यहां लगना है राहत का टीका राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. अमर सिंह ठाकुर ने बताया, प्रदेश में टीकाकरण के लिए 1349 बूथ चिन्हित किए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल दो लाख 67 हजार 399 हेल्थ-केयर वर्करों, राज्य व केंद्रीय कर्मचारियों तथा सशस्त्र बलों को टीके लगाए जाएंगे। इन सब की जानकारी कोविन पोर्टल में एंट्री की गई है।

    16 जनवरी से शुरू होगा टीकाकरण अभियान महामारी से निपटने के लिए टीकाकरण का अभियान 16 जनवरी से शुरू हो रहा है। इस पहले चरण में फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगना है। इस चरण के लिए छत्तीसगढ़ में पहले दिन 99 बूथों से टीकाकरण की शुरुआत होगी। आवश्यकता महसूस होने पर केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी। पहले चरण के बाद 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगना है। उनको भी चिन्हित कर कोविन एप में पंजीकृत किया जाएगा।

  • एमटेक विज़न नामक फर्जी कंपनी ने नौकरी लगाने के नाम पर लगाया लाखों का चूना और हो गया रफूचक्कर…

    एमटेक विज़न नामक फर्जी कंपनी ने नौकरी लगाने के नाम पर लगाया लाखों का चूना और हो गया रफूचक्कर…

    रायपुर। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश में नौकरी लगाने के नाम से युवाओं को ठगने का मामला सामने आया है। दरअसल बेरोजगार युवाओं को ठगने का सबसे आसान तरीका कंसल्टेंसी फर्म खोलकर बैठ जाना है। इस तरह के सैकड़ों मामले पूर्व में भी आ चुके हैं लेकिन शासन प्रशासन इस तरह के मामलों को गंभीरता से नहीं लेता, यही कारण है कि राजधानी रायपुर समेट पूरे प्रदेश में लूट व ठगी का यह कारोबार फैल चुका है।  बहरहाल राजधानी रायपुर में एक बार से बेरोजगारों को नौकरी लगाने के नाम ठगी किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के जिला फतेहगढ़ की एमटेक विज़न नामक फर्जी कंपनी ने छत्तीसगढ़ के सैकड़ों बेरोजगार युवाओं को नौकरी लगाने के नाम से लाखों रूपए एकत्रित कर रातों रात स्टाफ व ऑफिस बन्द कर फरार हो गये हैं। मामले की जानकारी होने पर अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू तत्काल बेरोजगार युवाओं के साथ थाना राजेन्द्र नगर पहुंचे और ठगी करने वाली कंपनी और उसके मालिक पर कार्रवाई करने की मांग की।   जिस पर थाना प्रभारी ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस पर प्रदीप साहू ने पिछले 48 घंटे में कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में थाना घेराव करने की चेतावनी दी है। ज्ञात हो कि यूपी के फतेहगढ़ की कंपनी प्रदेश के लगभग सैंकड़ों युवाओं को नौकरी लगाने के नाम से रूपये लिए और ऑफिस बंद कर रफूचक्कर हो गये। वहीं पीड़ित युवा आक्रोश में हैं और दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

  • पुलिसकर्मी ने पहली पत्नी के होते कर ली दूसरी शादी, पहली पत्नी ने की एसपी से लेकर डीजीपी तक शिकायत’ नहीं हो रही सुनवाई…

    पुलिसकर्मी ने पहली पत्नी के होते कर ली दूसरी शादी, पहली पत्नी ने की एसपी से लेकर डीजीपी तक शिकायत’ नहीं हो रही सुनवाई…

    कोरिया। कानून और संविधान के मुताबिक, पहली पत्नी होते हुए, दूसरा विवाह, बिना तलाक दिए संभव नहीं है। बल्कि इसे कानूनन अपराध माना गया है। लेकिन कोरिया जिले के एक पुलिसकर्मी की करतूत से उसकी पत्नी परेशान है। मामले में कानून के रखवाले ने ही कानून और संविधान का मज़ाक बनाकर रख दिया है। हैरानी इस बात को लेकर भी है कि पुलिस अधीक्षक, आईजी और डीजीपी तक शिकायत करने के बावजूद मामले को संज्ञान में नहीं लिया गया, कार्यवाही तो बहुत दूर की बात है। मामले में पीड़ित पत्नी ने अपने पति की शिकायत विभागीय आला अधिकारियों से कर रही है लेकिन उसे पुलिस विभाग ही न्याय नहीं दिला पा रहा। दरअसल कोरिया जिले के बैकुंठपुर में पदस्थ इंस्पेक्टर विमलेश दुबे ने दूसरी शादी कर ली है, वह भी पहली पत्नी के होते हुए। ना तो पहली पत्नी को तलाक दिया गया है और ना ही पहली पत्नी से लिखित में सहमति प्राप्त की है। इस बात को लेकर उनकी पहली पत्नी खफा है और डीजीपी तक से शिकायत कर चुकी है। विमलेश दुबे दूसरी शादी करने की तैयारी में थे, इस बात की खबर उसकी पहली पत्नी को लगी तो उसने समय रहते अधिकारियों से इस मामले की शिकायत की थी मगर अपने महकमे के इंस्पेक्टर के खिलाफ अधिकारियों ने कोई एक्शन नहीं लिया और हाल ही में विमलेश दुबे ने दूसरी शादी कर ली है और पहली पत्नी को बेसहारा छोड़ दिया है। अब महिला के पास सिवाय अफसरों के दरवाजे पर न्याय की गुहार लगाने के लिए चक्कर काटने के सिवा कोई विकल्प नहीं बचा है।

  • जुट मिल चौकी प्रभारी टीआई अमित शुक्ला एन्ड टीम को मिली सफलता, 2 बाइक चोरो से 2 लाख के बाइक स्कूटी मोपेड बरामद

    जुट मिल चौकी प्रभारी टीआई अमित शुक्ला एन्ड टीम को मिली सफलता, 2 बाइक चोरो से 2 लाख के बाइक स्कूटी मोपेड बरामद

    रायगढ। जूटमिल चौकी प्रभारी निरीक्षक अमित शुक्ला के कुशल नेतृत्व में जूटमिल स्टाफ द्वारा आज चमड़ा गोदाम क्षेत्र में रहने वाले दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया गया है । जिनसे *कुल 07 दुपहिया कीमत ₹1,95,000* का बरामद किया गया है । आरोपियों पर इस्तगासा धारा 41(1+4)CrPC/379,34 IPC की कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है।

    शहर में बाइक चोरी को लेकर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को बाइक चोरी में संलिप्त व्यक्तियों की पतासाजी कर अधिक से अधिक चोरी की बाइकों की बरामदगी करने के निर्देश दिए गए हैं, जिस पर प्रभारियों द्वारा स्टाफ एवं मुखबिर लगाकर ऐसे बाइक चोरों को पकड़ा जा रहा है । पिछले दिनों कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा पुसौर क्षेत्र के दो बाइक चोरों से 03 दुपहिया वाहन बरामद किया गया था ।

    इसी क्रम में आज दिनांक 13.01.2021 के सुबह जूटमिल पेट्रोलिंग को सूचना मिली कि ट्रांसपोर्टनगर में दो लड़के पल्सर मोटरसाइकिल में संदिग्ध हालत में घूमकर मोटरसाइकिल बिक्री के लिए ग्राहक तलाक रहे हैं । सूचना पर जूटमिल स्टाफ द्वारा दोनों संदिग्ध लड़कों को *बजाज पल्सर मोटर सायकल* समेत पुलिस सहायता केंद्र ट्रांसपोर्टनगर लाकर पूछताछ किए । एक युवक ने अपना नाम विश्वा सारथी एवं शनि वैष्णव निवासी आदर्शनगर चमड़ा गोदाम जूटमिल का होना बताएं । दोनों से कड़ी पूछताछ पर अलग-अलग स्थानों से सात नग दुपहिया वाहनों की चोरी करना स्वीकार किए तथा उनमें से एक मोटरसाइकिल बजाज पल्सर को बेचने के लिए ग्राहक तलाश करते हुए पकड़े गये । आरोपी 1-विश्वा सारथी पिता मनीराम सारथी 27 वर्ष 2- शनि वैष्णव पिता हरेश वैष्णव उम्र 22 वर्ष निवासी आदर्शनगर चमड़ा गोदाम चौकी जूटमिल के मेमोरेंडम पर 07 दुपहिया वाहन- (i) बजाज पल्सर CG 04 DQ-2062 (ii) TVS मोपेड CG 13 UB-9818 (iii) होंडा एक्टिवा CG 11 R-3874 (iv) बजाज CT 100 CG 10- EA 3404 (v) CD डॉन CG 13 G- 1232 (vi) हिरो ड्येट स्कूटी बिना नम्बर (vii) हिरो होण्डा CD डिलक्स CD CG 10 EL – 2914 कुल कीमती ₹1,95,000 रूपये बरामद किया गया है । आरोपियों पर इस्तगासा क्रमांक 03/2021 धारा 41(1+4)CrPC/379,34 IPC की कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है। टी.आई. अमित शुक्ला के नेतृत्व में आरोपियों से बाइक की बरामदगी में प्रधान आरक्षक विजय गोपाल, मो. दिलदार कुरैशी, आरक्षक प्रकाश गिरी गोस्वामी, बनारसी सिदार, कीर्तन यादव, सत्यानंद यादव की सक्रिय भूमिका रही है ।

  • 26 जनवरी को लेकर राज्य सरकार ने जारी कि गाइडलाइन…गणतंत्र दिवस पर नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम…

    26 जनवरी को लेकर राज्य सरकार ने जारी कि गाइडलाइन…गणतंत्र दिवस पर नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम…

    रायपुर। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर राज्य सरकार ने 26 जनवरी के कार्यक्रम को लेकर राज्य, जिला व जनपद स्तर पर कार्यक्रम के लिए अलग-अलग गाइडलाइन जारी किये हैं। जीएडी की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक कोरोना के निर्देशों का पालन करते हुए कार्यक्रम किये जायेंगे। हालांकि इस बार कार्यक्रम में स्कूली छात्र व छात्राओं को एकत्रित नहीं किया जायेगा।

    इस बार गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन नहीं होगा। कुछ लोगों को ही अतिथि के तौर पर बुलाया जायेगा। कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जायेगा। राज्य स्तर पर राज्यपाल 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे, लिहाजा जिला व शासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण कार्यक्रम 8 बजे के पहले खत्म कर लियाजायेगा।राज्य स्तरीय आयोजन रायपुर में होंगे, जिसमें राज्यपाल ध्वजारोहण करेंगी। जवानों के परेड का प्रदर्शन होगा। वहीं प्रदेश की जनता के नाम संबोधन होगा। कार्यक्रम में कोरोना वारियर्स डाक्टर, पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों व स्वच्छताकर्मियों को आमंत्रित कर सम्मानित किया जायेगा।

  • छत्तीसगढ़ सरकार के इस मंत्री का फेसबुक पेज हुआ हैक… साइबर सेल में की शिकायत…

    छत्तीसगढ़ सरकार के इस मंत्री का फेसबुक पेज हुआ हैक… साइबर सेल में की शिकायत…

    रायपुर। मंत्री उमेश पटेल ने साइबर सेल में शिकायत की है। जिसमें कहा गया है कि उनका फेसबुक पेज हैक कर लिया गया है। इसकी जानकारी खुद मंत्री ने ट्वीटर अकाउंट पर दी है।
    मंत्री उमेश पटेल ने बताया की सुप्रभात, मेरा फेसबुक पेज हैक कर लिया गया है, पेज के माध्यम से यदि कोई आपसे बात करने या जुड़ने की कोशिश करता है तो उसे नजरअंदाज करें।

    छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री उमेश पटेल ने ट्वीट करते हुए कहा है कि सुप्रभात, मेरा फेसबुक पेज हैक कर लिया गया है, पेज के माध्यम से यदि कोई आपसे बात करने या जुड़ने की कोशिश करता है तो उसे नजरअंदाज करें। साइबर सेल को इस बात की सूचना दे दी गयी है, असुविधा के लिए खेद है।

    उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल का उमेश नंदकुमार पटेल के नाम से संचालित ऑफिसियल फेसबुक एकाउंट हैक हो गया है। उच्च शिक्षा मंत्री कार्यालय द्वारा एकाउंट हैक होने की सूचना प्रभारी साईबर सेल सिविल लाईन में दी गई है। सूचना के अनुसार उमेश नंदकुमार पटेल के नाम से संचालित ऑफिसियल फेसबुक एकाउंट 12 जनवरी को प्रातः से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हैक कर लिया गया है।

  • सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को तगड़ा झटका देते हुए तीनों कृषि कानूनों पर अंतरिम रोक लगाई…

    सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को तगड़ा झटका देते हुए तीनों कृषि कानूनों पर अंतरिम रोक लगाई…

    दिल्ली। उच्चतम न्यायालय केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को तगड़ा झटका देते हुए तीनों कृषि कानूनों पर अंतरिम रोक लगा दी है। इसके साथ ही इस कानून से संबंधित विवाद को हल करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय ने एक कमेटी के गठन का भी निर्देश दिया है जो संबंधित पक्षों के विवादित मामलों की सुनवाई करेगी।

    इससे पहले, केंद्नेर सरकार को फटकार लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि कोई ताकत उसे नए कृषि कानूनों पर जारी गतिरोध को समाप्त करने के लिए समिति का गठन करने से नहीं रोक सकती तथा उसे समस्या का समाधान करने के लिए कानून को निलंबित करने का अधिकार है। उसने किसानों के प्रदर्शन पर कहा, हम जनता के जीवन और सम्पत्ति की रक्षा को लेकर चिंतित हैं।

    न्यायालय ने साथ ही किसान संगठनों से सहयोग मांगते हुए कहा कि कृषि कानूनों पर ‘जो लोग सही में समाधान चाहते हैं, वे समिति के पास जाएंगे’। उसने किसान संगठनों से कहा, ‘यह राजनीति नहीं है। राजनीति और न्यायतंत्र में फर्क है और आपको सहयोग करना ही होगा।’

    CJI ने जताई नाराजगी

    प्रधान न्यायाधीश एस. ए. बोबडे, न्यायमूर्ति ए. एस. बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी. रामासुब्रमणियन की पीठ ने सोमवार को इस मामले की सुनवाई के दौरान अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुये यहां तक संकेत दिया था कि अगर सरकार इन कानूनों का अमल स्थगित नहीं करती है तो वह उन पर रोक लगा सकती है।

    न्यायालय ने कहा कि कोई ताकत हमें नए कृषि कानूनों पर जारी गतिरोध को समाप्त करने के लिए समिति का गठन करने से नहीं रोक सकती तथा हमें समस्या का समाधान करने के लिए कानून को निलंबित करने का अधिकार है ।

  • सियासी जगत में बड़ा सेक्स स्कैंडल, मंत्री पर बलात्कार का मामला दर्ज…

    सियासी जगत में बड़ा सेक्स स्कैंडल, मंत्री पर बलात्कार का मामला दर्ज…

    मुंबई महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एक सिंगर ने बलात्कार की शिकायत दर्ज करवाई है। सिंगर का आरोप है कि पहले उसने मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को पत्र लिखकर इस बात की शिकायत की थी। लेकिन वहां से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

    पुलिस थाने में दर्ज हुई शिकायत
    मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एक महिला ने मंत्री धनंजय मुंडे के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि ओशिवारा पुलिस स्टेशन ने भी उसकी शिकायत को दर्ज नहीं किया गायिका ने कहा कि उसकी जान खतरे में है।

    दस जनवरी को दर्ज हुई शिकायत
    जानकारी के मुताबिक यह शिकायत दस जनवरी को की गई थी। जिसे मुंबई पुलिस ने 11 जनवरी को दर्ज किया है। इस बाबत पीड़िता ने सोशल मीडिया पर शिकायत के बाद जानकारी साझा की थी। सिंगर ने ट्वीट किया था कि मैंने बलात्कार की शिकायत मंत्री धनंजय मुंडे के खिलाफ मुंबई पुलिस में की है लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार का एक्शन नहीं लिया गया।

  • डीओपीटी ने जारी किया नोटिफिकेशन,राज्य प्रशासनिक सेवा के इन सात अधिकारियों को IAS अवार्ड…

    डीओपीटी ने जारी किया नोटिफिकेशन,राज्य प्रशासनिक सेवा के इन सात अधिकारियों को IAS अवार्ड…

    दिल्ली। छत्तीसगढ़ के सात डिप्टी कलेक्टरों को आईएएस अवार्ड कर दिया गया है. केंद्र सरकार के कार्मिक मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. जिन सात अधिकारियों को आईएएस अवार्ड हुआ है, उनमें जयश्री जैन, प्रियंका महोबिया, डाॅ.फरिहा आलम, दीपक कुमार अग्रवाल, तुलिका प्रजापति, चंदन त्रिपाठी और रोक्तिमा यादव के नाम शामिल हैं. यह सभी अधिकारी राज्य प्रशासनिक सेवा के 2005 बैच के अधिकारी हैं। 

    राज्य सरकार ने 21 नामों का पैनल केंद्र सरकार को भेजा था. राज्य सरकार ने जिन नामों का पैनल भेजा था, उनमें से 2003 बैच के अधिकारियों के नाम भी शामिल थे, यह वही बैच है, जिनकी मेरिट सूची को कोर्ट में चुनौती दी गई थी. हाईकोर्ट ने मेरिट सूची में सुधार किए जाने का आदेश दिया था. हाईकोर्ट के इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस पर स्टे दिया था. फिलहाल यह मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है. वर्षा डोंगरे ने नियुक्ति को कोर्ट में चुनौती दी थी. केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने भी आईएएस अवार्ड के लिए जो नोटिफिकेशन जारी किया है, उसमें नियुक्ति को कोर्ट में चुनौती दिए जाने का भी जिक्र किया गया है. यानी भविष्य में कोर्ट का जो भी आदेश होगा, उसे प्रभावी माना जाएगा।

    अन्य संवर्ग के एक पद के लिए जल्द होगी बैठक

    इधर अन्य संवर्ग (नान कैडर) से प्रमोटी आईएएस के लिए भी जल्द ही डीओपीटी नोटिफिकेशन जारी कर सकती है. पिछले दिनों चीफसेक्रेटरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सात नामों पर चर्चा हुई थी, जिनमें जीएसटी विभाग से गोपाल वर्मा, वित्त से अल्पना घोष, ट्राइबल से संजय गौर, पंचायत से विनय गुप्ता महिला बाल विकास से राजेश सिंगी, फूड से गजपाल सिंह सिकरवार, पीएचई से राकेश पोयाम और जनसंपर्क से उमेश मिश्रा का नाम शामिल थे. इनमें से पांच नामों का पैनल दिल्ली भेजा गया था।

  • ड्रैगन को बड़ा झटका, अमेरिका शेयर बाजार से बाहर होंगी तीन चीनी टेलीकॉम कंपनी…

    ड्रैगन को बड़ा झटका, अमेरिका शेयर बाजार से बाहर होंगी तीन चीनी टेलीकॉम कंपनी…

    दिल्ली। अमेरिका और चीन के बीच चल रहा तनाव अपने चरम पर है। अब अमेरिका ने चीन को एक और झटका दिया है।

    दरअसल, अमेरिका ने अपने शेयर बाजार से चीन की तीन प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों को बाहर करने का फैसला लिया है। अब इन कंपनियों को अमेरिकी शेयर बाजार से डीलिस्ट किया जाएगा। न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज की जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी शेयर बाजार से बाहर होने वाली कंपनियों में चाइना मोबाइल लिमिटेड, चाइना टेलीकॉम कॉर्पोरेशन, चाइना यूनिकॉम हॉन्गकॉन्ग लिमिटेड शामिल है। इन कंपनियों के संबंध चाइनीज आर्मी के साथ पाए गए हैं। न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज के मुताबिक, इन कंपनियों के शेयरों की ट्रेडिंग सस्पेंड रहेगी। इसके साथ ही इन कंपनियों को डिलिस्ट करना शुरू कर दिया जाएगा।

    उधर, अमेरिका की इस कार्रवाई से बौखलाया चीन अब जवाबी कार्रवाई में जुट गया है। अब चीन ने न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज द्वारा अपनी तीन बड़ी दूरसंचार कंपनियों को एक्सचेंज से हटाने की घोषणा पर जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। इससे अमेरिकी व चीन के बीच पहले से जारी तनाव और बढ़ सकता है। चीन के वाणिज्य विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि इससे अमेरिकी पूंजी बाजार के प्रति सभी पक्षों का भरोसा कमजोर होगा।