Blog

  • रायपुर के नए मंडल रेल प्रबंधक श्याम सुंदर गुप्ता ने पदभार किया ग्रहण

    रायपुर के नए मंडल रेल प्रबंधक श्याम सुंदर गुप्ता ने पदभार किया ग्रहण

    रायपुर। श्याम सुंदर गुप्ता ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के नये मंडल रेल प्रबंधक के रुप में पदभार ग्रहण किया. श्याम सुंदर गुप्ता 1991 बैच के भारतीय रेलवे ट्रैफिक सेवा (IRTS) अधिकारी हैं. इससे पहले मध्य रेलवे – मुंबई में मुख्य माल यातायात प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे. उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी. टेक., एम. टेक. की डिग्री प्राप्त की है. जमनालाल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से फाइनेंस में एम.बी.ए. की उपाधि हासिल की है।

    अपनी रेल सेवा के दौरान मुख्य यातायात योजना प्रबंधक मध्य रेलवे– मुंबई, मुख्य यातायात प्रबंधक – मध्य रेलवे, मुंबई एवं मुख्य जनसंपर्क अधिकारी- पश्चिम रेलवे, सहित अनेक पदों पर आसीन रहें हैं।

    गुजरात के कच्छ क्षेत्र में 1998 में आये साइक्लोन एवं 2001 में भूकंप से हुई जनहानि एवं रेलवे क्षति को सामान्य करने एवं प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को सहायता पहुंचाने मे विशेष योगदान के लिए के इनके कार्यों को सराहा गया. श्याम सुंदर गुप्ता उस समय क्षेत्रीय प्रबंधक पद पर कार्यरत थे।

    विश्व की सर्वाधिक यात्री घनत्व वाली उपनगरीय रेल सेवा, मुंबई सबअर्बन रेलवे जिसे मुंबई की लाइफ लाइन कहा जाता है. यहाँ चलने वाली पैसेंजर रेलगाड़ियों का परिचालन बहुत ही संवेदनशील एवं त्वरित निर्णायक क्षमता पर आधारित है. श्याम सुंदर गुप्ता को उपनगरीय रेल परिचालन करने का भी अनुभव रहा है, इनके द्वारा मुंबई सबअर्बन रेल परिचालन मे किये गये कार्यो को बहुत सराहा गया है।

    मंडल रेल प्रबंधक श्याम सुंदर गुप्ता ने अपर मंडल रेल प्रबंधको सहित सभी शाखाधिकारियों के साथ अनौपचारिक बैठक कर परिचय प्राप्त किया एवं मंडल में चल रहे कार्यों तथा परियोजनाओं की जानकारी ली. यात्री सुविधाओ मे वृद्धि करने, माल लदान को बढाने, राजस्व आय बढाने, ट्रेनों की संरक्षा और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने, परिचालन क्षमता में बढ़ोत्तरी करने और गाड़ियों की समयबद्धता को बेहतर करने पर विशेष जोर दिया।

  • ऐसे हैं आईएएस अधिकारी, हड़ताल पर बैठे ग्रामीणों की खिल्ली उड़ाते हुए आंदोलन जारी रखने की नसीहत दे गए…

    ऐसे हैं आईएएस अधिकारी, हड़ताल पर बैठे ग्रामीणों की खिल्ली उड़ाते हुए आंदोलन जारी रखने की नसीहत दे गए…

    बरमकेला। स्वच्छ भारत अभियान को तार-तार करते हुए ग्राम सरपंच और सचिव ने 189 शौचालयों में से महज 92 शौचालय गांव को ओडीएफ घोषित करा लिया. इसके साथ शेष रह गए 97 शौचालयों की रकम डकार गए. अपने ही प्रतिनिधि के हाथ ठगे गए ग्रामीण अब कार्रवाई की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे हैं. लेकिन प्रशासनिक अधिकारी भी आला दर्ज के हैं, जिन्होंने हड़ताल खत्म कराने की बजाए और ग्रामीणों की खिल्ली उड़ाते हुए आंदोलन को जारी रखने के लिए उकसा कर चले गए।

    दरअसल बरमकेला जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैरगढ़ी में स्वच्छ भारत अभियान के तहत पात्र लोगों के घरों में 189 शौचालय का निर्माण करना था, लेकिन सरपंच-सचिव ने मात्र 92 शौचालय बनाकर ग्राम पंचायत को ओडीएफ घोषित करा दिया. जो शौचालय बनाये गए वे भी बहुत घटिया स्तर के हैं. ग्रामीणों की माने तो शौचालय बनने के बाद अब तक उपयोग भी नहीं हुआ है. 189 शौचालय में से मात्र 92 बनाने के बाद शेष शौचालय की राशि का सरपंच हितासिनी साहू और सचिव ने मिलकर हजम कर दिया. इसकी भनक लगने पर गांव के जागरूक ग्रामीणों ने शिकायत जनपद से लेकर जिला पंचायत सीईओ तक की, लेकिन जांच किसी ने नहीं की।

    https://youtu.be/ttvtbsu1VSQ

    ग्रामीणों ने इसके बाद कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जांच कर कार्रवाई की मांग रखी. इस पर जांच तो शुरु हुई, लेकिन महीनों बाद भी आज तक किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है. प्रशासन के लचर रवैये से आक्रोशित ग्रामीण अब हड़ताल पर बैठ गए हैं. पिछले चार दिनों से ग्रामीण दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए हड़ताल कर रहे हैं. शुक्रवार को सारंगढ़ एसडीएम आईएएस चंद्रकांत वर्मा, बरमकेला तहसीलदार राकेश वर्मा के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को हड़ताल खत्म करने कहा, लेकिन ग्रामीण दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते रहे. इस बीच एसडीएम के चुटकी लिए जाने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए तो एसडीएम ने आंदोलन पर बैठे रहने की नसीहत देकर चलते बने।

    एसडीएम वर्मा ने ग्रामीणों की मांग पर तंज कसते हुए कहा कि इंसान को जब बुखार होता है, तो सीधे कैंसर का इलाज नहीं कराया जाता. हाथ में चोट लगती हैं तो सीधे हाथ को नहीं काटा जाता। उन्होंने यह भी कहा कि जांच रिपोर्ट देखने के बाद नियमानुसार सब पर कार्रवाई की जाएगी. इस पर ग्रामीणों ने कहा कि जब कैंसर हो तो हाथ काटना ही पड़ता है. जाते-जाते एसडीएम ने यह भी कहा कि इतना बड़ा मामला नहीं है जितना बड़ा बनाया जा रहा है. एसडीएम की इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई. जाते-जाते उन्होंने यह भी कहा कि आप लोग अपना काम करें वे अपना काम करेंगे।

  • सुर्खियों में हैं 21 साल के मयंक प्रताप सिंह, क्योंकि भारत के सबसे कम उम्र के बन गए हैं जज

    सुर्खियों में हैं 21 साल के मयंक प्रताप सिंह, क्योंकि भारत के सबसे कम उम्र के बन गए हैं जज

    दिल्ली। 21 साल के मयंक प्रताप सिंह अपने कारनामें की वजह से सुर्खियों में है. इसकी भी एक बड़ी वजह है. क्योंकि मयंक भारत में सबसे कम उम्र में जज बनने वाले शख्स बन गए हैं. मयंक राजस्थान के जयपुर के रहने वाले हैं। मयंक ने पहले ही प्रयास में राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा में पहला स्थान हासिल करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने इसी साल राजस्थान यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की है।
    उनका कहना है कि वे हमेशा न्यायिक सेवाओं और समाज में जजों को मिलने वाले सम्मान के प्रति आकर्षित रहे. मयंक ने अपनी सफलता के लिए अपने परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों को धन्यवाद भी दिया है। बता दें कि 2018 तक न्यायिक सेवा परीक्षा में बैठने की न्यूनतम उम्र 23 साल थी. इसी साल राजस्थान हाई कोर्ट ने इसे घटाकर 21 साल किया था. मयंक प्रताप सिंह ने कहा कि ‘इस कारण ही मैं इस परीक्षा में बैठ पाया. अब मुझे लगता है कि इस अवसर से मैं बहुत जल्दी काफी सारी चीजें और सीख पाऊंगा।’
  • मैट्रिमोनियल साइट के जरिए युवक के संपर्क में आई महिला हुई ठगी का शिकार, गिफ्ट भेजने के नाम पर बैंक खातों में ट्रांसफर कराया डेढ़ लाख…

    मैट्रिमोनियल साइट के जरिए युवक के संपर्क में आई महिला हुई ठगी का शिकार, गिफ्ट भेजने के नाम पर बैंक खातों में ट्रांसफर कराया डेढ़ लाख…

    रायपुर। मैट्रिमोनियल साइट में युवक से दोस्ती के बाद तलाकशुदा महिला हुई ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई. मामले में पीड़ित महिला ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिविल लाइन थाना प्रभारी के मुताबिक, महिला ने मैट्रिमोनियल (शादी वाली) साइट पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया था, उसी के जरिए आरोपी मुंबई निवासी मनीष अर्जुन का परिचयन हुआ और फिर युवक ने फेसबुक पर महिला से मित्रता बांधी. आरोपी ने स्वयं को बीएमडब्ल्यू कंपनी इंग्लैंड में सुपरवाइजर होना बताया था,आरोपी ने महिला को गिफ्ट भेजने का झांसा दिया. इसके बाद महिला के पास फोन आया, जिसमें खुद को कस्टम वाला बताकर गिफ्ट में पैसे होने की बात कहते हुए इसे भेजने पर जुर्माना लगने की बात कहते हुए एक लाख 40 हजार रुपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिया. इसके बाद युवक ने महिला से संपर्क तोड़ लिया. महिला को जब ठगे जाने का अहसास हुआ तो उसने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई. सिविल लाइन पुलिस के पास अभी सबूत में सिर्फ युवक का मोबाइल नंबर ही है।
  • वाह री पुलिस! बंदे के पास बाइक ही नहीं और घर भेज दिया ‘चालान’

    वाह री पुलिस! बंदे के पास बाइक ही नहीं और घर भेज दिया ‘चालान’

    दिल्ली देश की पुलिस भी काम से ज्यादा को कारनामे करती है. ऐसा ही एक और नायाब कारनामा पुलिस ने कर दिखाया है।

    नोएडा में यातायात पुलिस ने ऐसे आदमी की बाइक का चालान कर दिया जिसको उसने कभी देखा ही नहीं. जिसके नाम से पुलिस ने चालान काटा उस शख्स के पास बाइक ही नहीं है. अब हैरान परेशान शख्स आफिसों के चक्कर काट रहा है।

    पीड़ित व्यक्ति चालान की कापी लेकर इधऱ से उधर भटक रहा है. बिहार के रहने वाले आरएस झा के घर पोस्टमैन यातायात पुलिस की तरफ से चालान की कापी सौंप गया. उनके नाम 300 रुपये का बाइक का ऑनलाइन चालान था. जबकि उनके पास कोई बाइक ही नहीं है. अब वह सफाई देता फिर रहा है कि चालान उसके नाम से गलत काटा गया है लेकिन उसकी सुनने वाला कोई नहीं है।

  • अश्लील वीडियो बनाकर दंपत्ति ने रिटायर्ड कर्मचारी को किया ब्लैकमेल, वसूले डेढ़ लाख रूपए …

    अश्लील वीडियो बनाकर दंपत्ति ने रिटायर्ड कर्मचारी को किया ब्लैकमेल, वसूले डेढ़ लाख रूपए …

    रायपुर। आदिम जाति कल्याण विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. रिटायर्ड ड्राफ्टमैन को भिलाई निवासी दंपति ने ब्लैकमेल कर करीब डेढ़ लाख वसूले हैं. ब्लैकमेलिग का शिकार हुए ड्राफ्टमैन परिमल कुमार ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है.आरोपी दंपत्ति तपन मजूमदार और रूपा मजूमदार दो महीने से रिटायर्ड ड्राफ्टमैन को पैसों के लिए ब्लैकमेल कर रहे थे. जिसके बाद प्रार्थी परिमल कुमार ने डेढ़ लाख रूपए दे चुका था. लेकिन इसके बाद भी आरोपी पैसों की मांग लगातार कर रहे थे. पैसा न देने पर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी लगातार दंपत्ति द्वारा दी जा रही थी. जब आरोपी बाज नहीं आए तो पीड़ित को मजबूरन मामला दर्ज करवाना पड़ा।
    आरोपी रूपा मजूमदार ने परिमल कुमार के साथ अम्बिकापुर और भिलाई में अश्लील वीडियो बनाया था. मंगलवार को सिविल लाइन थाने में परिमल ने मजूमदार दंपत्ति के खिलाफ धारा 384 ,34 का केस दर्ज किया गया है. आरोपी दंपत्ति भिलाई के स्मृति नगर के रहने वाले हैं।
    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेस वार्ता कि जिसमें अश्लील वीडियो ब्लैकमेल करने वाले दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी दंपत्ति भिलाई के स्मृति नगर के रहने वाले हैं. रिटायर कर्मचारी का नशे की दवाई खिलाकर बेहोशी की हालत में वीडियो बनाया गया था. प्रार्थी से डेढ़ लाख रूपए दंपत्ती ने ब्लैकमेलिंग कर वसूले थे. इस मामले में आरोपी दंपत्ति तपन मजूमदार रूपा मजूमदार को गिरफ्तार किया गया है।
  • फेसबुक को टक्कर देने आ गया ये सोशल मीडिया प्लेटफार्म नाम है WTSocial मेंबरशिप लेने के लिए 1 लाख लोग लाइन में लगे हैं…

    फेसबुक को टक्कर देने आ गया ये सोशल मीडिया प्लेटफार्म नाम है WTSocial मेंबरशिप लेने के लिए 1 लाख लोग लाइन में लगे हैं…

    दिल्ली। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक औऱ ट्विटर को टक्कर देने के लिए मार्केट में एक नये खिलाड़ी का आगाज हो गया है. जिसने आते ही हलचल मचा दी है।

    फ़ेसबुक और ट्विटर को टक्कर देने के लिए इंटरनेट पर नई सोशल मीडिया वेबसाइट WT:Social लॉन्च की गई है. खास बात ये है कि इसको विकीपीडिया ने लांच किया है औऱ नाम रखा है. WT:Social. इस सोशल मीडिया का माडल भी पूरी तरह से अलग है और इसे लोगों से मिलने वाले डोनेशन के जरिये चलाया जाएगा।WT:Social को ज्वाइन करने के लिए आपको या तो डोनेशन देना होगा या अपने किसी दोस्त को इनविटेशन भेजना होगा. इसकी सदस्यता लेने के लिए 1 लाख 34 हजार लोग वेटिंग लिस्ट में है. आपका नंबर इनके बाद ही आएगा. इसका एक महीने का सब्सक्रिप्शन शुल्क 12.99 USD यानि लगभग 900 रुपये और साल भर का चार्ज 100 USD यानि करीब 7 हजार रुपये होंगे।

  • राजधानी वासियों को आज से 6 दिन तक होगी पानी के लिए दिक्कत, मोटर पंप बदलने से होगी जलआपूर्ति की समस्या खत्म …

    राजधानी वासियों को आज से 6 दिन तक होगी पानी के लिए दिक्कत, मोटर पंप बदलने से होगी जलआपूर्ति की समस्या खत्म …

    रायपुर। राजधानी वासियों को आज से छह दिन तक पानी की दिक़्क़त का सामना करना पड़ेगा. नगर निगम द्वारा सप्लाई पेय जल को एक टाइम के लिए बाधित किया जाएगा. मोटर पंप बदलने के कारण शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा. एक मोटर पंप बदलने में 5 से 6 दिन का समय लग सकता है. एक के बाद एक पाँच मोटर पंप बदले जाएंगे और एक नई मोटर लगाई जाएगी।

    उपायुक्त पुलक भट्टाचार्य ने बताया कि जो 275 हॉर्सपावर के पांच मोटर लगे हुए हैं और ख़राब होने की स्थिति में बहुत पुरानी है. इसलिए अमृत मिशन के तहत पांच मोटर की जगह 6 मोटर 475 हॉर्सपावर की नई मोटर लगाई जाएगी. जिससे शहर में हो रही पानी की दिक़्क़त दूर हो जाएगी. फ़िलहाल अभी हमारे पास पानी का इनकमिंग कम है और आउटगोइंग की मांग ज़्यादा है. मोटर का पावर कम होने से टंकी पूरी नहीं भर पा रही है. अब ज़्यादा पावर की मोटर लगने से टंकी फुल भरने लगेगी. काम के दौरान मतलब ये नहीं है कि पानी बिलकुल भी शहरवासियों को नहीं मिलेगा सिर्फ़ एक टाइम का पानी बाधित होगा. ज़्यादा पानी की समस्या नहीं होगी. लेकिन पानी की समस्या थोड़ी बनी रहेगी. इसके लिए टीम गठित कर दी गई है. जहां पानी की समस्या हो रही है वो निगम के द्वारा जारी नंबर पर कॉल कर सूचित करें ताकि वहां समय रहते उचित व्यवस्था की जा सके।

    बता दें कि एक मोटर को बदलने में लगभग 6 दिन का समय लग रहा है 6 मोटर लगाने में 36 दिन का समय माना जा सकता है. चाहे निगम एक साथ लगातार सभी मोटर को बदले. या फिर कुछ दिन रुक कर काम करे. लेकिन लगभग एक महीने की दिक्कत जनता को पानी को लेकर होना तय है।

  • युवती का फेसबुक अकाउंट हैक कर अश्लील फोटो और मैसेज करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

    युवती का फेसबुक अकाउंट हैक कर अश्लील फोटो और मैसेज करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

    रायपुर। युवती का फेसबुक अकाउंट हैक कर अश्लील फोटो और मैसेज भेजने वाले युवक को दो साल बाद पकड़ने में पुलिस ने कामयाबी पाई है. पुलिस मामले में आईपी एड्रेस को ट्रेस कर साइबर सेल की मदद से आरोपी तक पहुंची। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख के दिशा-निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज और नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक नसर सिद्दीकी सर के मार्गदर्शन में फरार आरोपी की तलाश में टीम भेज गई. लोकेशन ट्रेस करने के बाद आरोपी 24 वर्षीय राहुल गड़िया पिता भगवान सिंह निवासी अकाउलया थाना नसरुल्लागंज, सिहोर मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती ने कबीरनगर थाना में  रिपोर्ट कराई थी, कि उसके फेसबुक अकाउंट को हैक कर कोई अज्ञात व्यक्ति गन्दा फोटो और मैसेज कर रहा है. पीड़िता की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध धारा-65.66 आईटी एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया गया. आईपी एड्रेस और सायबर सेल की मदद से आरोपी की पतासाजी जारी थी. इस बीच उसके नाम और पता ज्ञात कर गिरफ्तार करने की कार्रवाई की गई.
  • गरीबों को एक दिन में अस्सी लाख देने का फरमान, वरना …….. बड़ा खुलासा !!बड़ा सच !!!

    गरीबों को एक दिन में अस्सी लाख देने का फरमान, वरना …….. बड़ा खुलासा !!बड़ा सच !!!

    सरकार ने गरीबो के आशियाने पर बुलडोजर चलाने का नायाब नुस्खा आजमाया है। पहले पट्टा देने का प्रलोभन दे कर गरीबो की सहमति और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर ले कर उनके आशियानों की नाप जोख की और जब प्रदेश भर में सारा डाटा इकट्ठा हो गया तो गरीबो को 15 से 80 लाख का नोटिस भेज दिया। नोटिस में साफ लिख दिया – राशि का भुगतान नहीं किया गया तो अतिक्रमण हटाने अर्थात घरों पर बुलडोजर चला दी जाएगी। रायगढ़ जिले के अफसरों की माने तो उन्हें सरकार ने इस माध्यम से 150 करोड़ रुपये वसूली का लक्ष्य दिया है। भाजपा ने इस मुद्दे पर तल्ख तेवर अपनाया है और कहा है कि जनविरोधी भपेश सरकार की मंशा उजागर हो गयी है । गरीबों को अस्सी लाख देने का नोटिस दिया गया है और उसे दूसरे दिन देना भी है।

    उक्ताशय की विज्ञप्ति जारी करते हुए भाजपा नेता आलोक सिंह ने भूपेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि छत्तीसगढ सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन ने प्रदेश को जिस तरीके से साल भर के भीतर ही कर्जे के बोझ तले दबा दिया है उससे उबारने के लिए सरकार ने गरीब गुरबा से न केवल धोखाधड़ी का सहारा लिया वरन अब सरकारी फरमान लठैतों की भूमिका में है। सोचने वाली बात है कि सरकार ही जब झूठ बोल कर उगाही का तरीका स्तेमाल करने लगे तो आम आदमी किस पर भरोसा करेगा ?

    विज्ञप्ति के माध्यम से खुलासा किया गया है कि बैकुंठपुर निवासी खीर दयाल पटेल और इंदिरा नगर निवासी ईश्वर देवांगन ही नही शहर के सैकड़ो लोग आज सकते में है। खीर दयाल को 79 लाख 65 हजार 900 रुपये तो ईश्वर देवांगन को 44 लाख 90 हजार 923 रुपये सरकारी खजाने में जमा करने का नोटिस मिला है। न पटाने पर उनका मकान तोड़ने की नोटिस मिली है। चांदमारी के निरंजन होता को लगभग 16 लाख और समारू बसोड़ को 20 लाख से ज्यादा की रकम जमा करने की नोटिस ने घर का चूल्हा नही जलने दिया। फिलहाल ऐसे 200 लोगो को नोटिस मिल चुका है और बाकियों को भी नोटिस मिलना बाकी है। इन लोगो को भूपेश सरकार ने घर की नाप जोख करवाने पर नजूल पट्टा देने का वायदा किया था जिसपर भरोसा करते हुए इन्होंने स्वयं आरआई और पटवारी की मिन्नतें की और खुद कब्जे की बात स्वीकारने के दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते हुए घर की नाप जोख करवाई थी। कोई मजदूर है तो कोई छोटे मोटे काम कर जीवन यापन करता है। अब सरकारी नोटिस ने इनके होश फाख्ता कर दिए है। वो उस क्षण को कोस रहे है जब उन्होंने सरकार पर भरोसा किया था। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि दशकों पहले उनके पुरखो ने जिस आशियाने को बनाया था उस आशियाने पर अब सरकार बुलडोजर चलाएगी।

    आलोक सिंह ने कहा है कि सरकारी अफसर 700 फिट पर दस रुपये की दर से पैसा ले कर पट्टा देने की बात कह रहे है वही उनका कहना है कि उससे ऊपर के कब्जाधारियों को सरकारी दर पर पैसा पटाना होगा अन्यथा उनके घर तोड़ दिए जाएंगे । यहां प्रश्न यह है कि सरकार की नीयत में खोट नही थी तो सरकार ने यह पहले क्यो नही कहा ? रायगढ़ में पदस्थ अपर कलेक्टर आर ए कुरुवंशी ने कहा है कि सरकार ने रायगढ़ में 150 करोड़ का लक्ष्य दिया है। लक्ष्य देना ही सरकार की नीयत का पर्दाफाश करता है। एक प्रश्न यह भी कि जो पैसा लिया जाना है वो मार्केट की गाइडलाइन से तय किया गया है। जबकि सभी जानते है कि इन दिनों जमीनों के रेट में आई नरमी सरकारी दर से बेहद नीचे है। ऐसे में गरीब गुरबा से सरकार वास्तविक कीमत से ज्यादा कीमत वसूल कर सरकारी खजाने की फांकाकशी दूर करना चाहती है। जहां तक 700 फिट पर 10 रुपये फुट राशि जमा कर पट्टा देने की बात है तो अब लोग सरकार की इस बात पर कैसे भरोसा करेंगे। जिन्होंने अपने घर का सीमांकन अभी नही कराया है वो भला किस भरोसे पर सीमांकन कराने आरआई पटवारी के पास जाएंगे।

    सरकारी कम्पनियों से शेयर कम करने या रख रखाव का ठेका देने पर कांग्रेस मोदी सरकार को अक्सर घेरने का प्रयास करती रही है। अब इस जमीन बेचवा भूपेश सरकार के जबाब देने की बारी है। कांग्रेस अपनी सरकार से इस बाबत सवाल पूछे और बताये कि अभी तो सरकारी खजाने को भरने के लिए जमीन बेची जा रही है इसके बाद सरकार की नजर किसपर है । अगली बार वो क्या क्या बेचने की तैयारी कर रही है ?