Blog

  • रूपा दिवाकर मौदगिल, एक ऐसी महिला IPS जिसने CM तक को गिरफ्तार किया था, 20 साल में 40 बार तबादला हुआ…

    रूपा दिवाकर मौदगिल, एक ऐसी महिला IPS जिसने CM तक को गिरफ्तार किया था, 20 साल में 40 बार तबादला हुआ…

    ऐसे तो बहुत से लोग होते हैं जिन्हें पद और मौका दोनों मिलता हैं परंतु उनमें से कुछ ही लोग ऐसे होते हैं जो पद का सही इस्तेमाल कर गलत के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत रखते हैं। अक्सर हमारे देश में ईमानदार अधिकारी को उनके काम के तरीकों के कारण विभागीय ऐक्शन का सामना करना पड़ता है। ऐसी ही एक कहानी हम पहले भी सुन चुके हैं, हरियाणा के IAS अफसर अशोक खेमका (Ashok Khemka) की जिन्हें अपने काम करने के तरीको को लेकर बहुत से दिक्कतो का सामना करना पड़ा। आज हम एक ऐसे ही IPS अफसर की बात करेंगे जिसे हर 6 महीने पर ट्रांसफर और पोस्टिंग के ऑर्डर मिल जाते हैं।

    D.Roopa Moudgil transdffered 40 times in 20 years

    रूपा दिवाकर मौदगिल (D.Roopa Moudgil)

    रूपा कर्नाटक (Karnataka) कैडर के 2000 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। वह प्रदेश की पहली महिला होम सेक्रेटरी हैं। रूपा का कुछ ही दिन पहले राज्य के गृह विभाग से हैंडलूप एम्पोरियम में ट्रांसफर किया गया है, क्योंकि उन्होंने एक बड़े अफसर के कथित भ्रष्टाचार का खुलासा किया। रूपा बताती हैं कि यह उनके लिए नया नहीं है, इससे पहले भी उनके साथ ऐसा हो चुका है। वह जब भी किसी के खिलाफ आवाज उठाती हैं, तो उनका ट्रांसफर कर दिया जाता है। जैसे जेल में बंद AIDMK की नेता शशिकला के खिलाफ हो, या साल 2003-2004 के दौरान एमपी की तत्कालीन सीएम उमा भारती को गिरफ्तार करने का हो, बहुत बार उनके काम के खिलाफ सवाल भी उठाए गए हैं।

    20 साल के सर्विस में हो चुका हैं 40 बार ट्रांसफर

    रूपा बेंगलुरु के सेफ सिटी प्रॉजेक्ट का काम देख रही थी जिसमें उन्होंने एक वरिष्ठ आईपीएस अफसर हेमंत निंबालकर ( Hemant Nimbalkar) पर टेंडर प्रोसेस में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया था जिसकी वजह से उनका वहां से भी ट्रांसफर हो गया। अब वे राज्य के हैंडलूम एम्पोरियम का कामकाज देखें रही हैं। रूपा का यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया 43वीं रैंक आया था जिसके बाद उन्हें आईएएस पद पर नियुक्ति मिली पर वह आईपीएस बनना चाहती थी, इसलिए उन्होंने आईएएस छोड़ आईपीएस चुना। जिसमें रूपा का 20 साल के सर्विस में 40 बार ट्रांसफर हो चुका है।

    D.Roopa Moudgil transdffered 40 times in 20 years

    भरतनाट्यम डांसर, प्लेबैक सिंगर और एक बेहतरीन शार्प शूटर हैं रुपा

    रूपा पुलिस सर्विसेज के अलावा एक बेहतरीन ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर भी हैं तथा भारतीय संगीत की ट्रेनिंग भी ली हैं। सिर्फ़ इतना ही नहीं बयालाताड़ा भीमअन्ना नामक कन्नड फिल्म में रूपा ने एक प्लेबैक सिंगर के रूप में गीत भी गाया है। साथ ही रूपा एक बेहतरीन शार्प शूटर भी हैं, जिसमें वह बहुत से पुरस्कार से सम्मानित भी हो चुकी हैं। रूपा की शादी आईएएस अफसर मुनीश मुद्गील (Munish Mudgal) से साल 2003 में हुई। रूपा की छोटी बहन रोहिणी दिवाकर (Rohini Diwakar) भी 2008 बैच की आईआरएस ऑफिसर हैं।

    रूपा को नहीं पड़ता ट्रांसफर से फ़र्क

    रूपा एक इंटरव्यू में कहती हैं कि तबादला होना हर सरकारी नौकरी का हिस्सा है। रूपा ने जितने साल नौकरी की है उसके दुगुने बार उनका ट्रांसफर हुआ है। रूपा जनती हैं कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना विवाद और जोखिम का काम है। इसके चलते हीं उनका ट्रांसफर भी होता हैं, परंतु वह इससे हिम्मत नहीं हारती और ना ही अपने काम करने के तरीके को बदलती हैं। रूपा के तबादले पर राज्य के अलग-अलग वर्ग में मिलीजुली प्रतिक्रिया हुई थी तथा सोशल मीडिया पर भी बहुत से लोग उनके ट्रांसफर के फैसले के खिलाफ थे।

  • डीजीपी अवस्थी ने पुलिस अफसरों से की चर्चा, बोले- अधिकारी नैतिक मूल्यों को रखें बरकरार

    डीजीपी अवस्थी ने पुलिस अफसरों से की चर्चा, बोले- अधिकारी नैतिक मूल्यों को रखें बरकरार

    रायपुर। पुलिस अधिकारी अपने नैतिक मूल्यों को बनाकर रखें। जीवन में ईमानदारी आपकी सबसे बड़ी संपत्ति है। आपको असेट बनना है या लायबिलिटी, ये आपको तय करना है। आपकी ईमानदारी समाज में मिसाल बननी चाहिये। उक्त बातें डीजीपी डीएम अवस्थी ने आज 2013 बैच के उप पुलिस अधीक्षकों से मुलाकात के दौरान कही।

    अवस्थी ने कहा कि आपके कार्य ऐसे होने चाहिये कि विभाग के साथ आपके परिवार को भी आप पर गर्व हो। पुलिस का चरित्र गंगा जल की तरह पवित्र होना चाहिये। गंगा जल की तरह आपमें बुराईयों को ना आने दें।

    अपराधों की रोकथाम के साथ पुलिस अपना मानवीय चेहरा भी बनाकर रखें। आप जैसे युवा अधिकारी समाज में पुलिस की नकारात्मक छवि बदल सकते हैं।

    नागरिकों के बीच पुलिस के प्रति परसेप्शन बदलने की आवश्यकता है। कई अधिकारी बहुत ही ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं। आपके अच्छे कार्यों की जानकारी भी लोगों को होनी चाहिये।

  • रीत पर महामारी भारी, 73 साल में पहली बार बजट दस्तावेज नहीं छपेगा, वित्त मंत्री सॉफ्ट कॉपी से भाषण पढ़ेंगी…

    रीत पर महामारी भारी, 73 साल में पहली बार बजट दस्तावेज नहीं छपेगा, वित्त मंत्री सॉफ्ट कॉपी से भाषण पढ़ेंगी…

    आजादी के बाद (1947) से हर साल छपते आ रहे बजट दस्तावेज पर भी कोरोना का ग्रहण लग गया है। संक्रमण के डर से इस बार बजट 2021-22 के दस्तावेज नहीं छापे जा रहे हैं। सरकार को इसके लिए लोकसभा अध्यक्ष और राज्य सभा के सभापति की मंजूरी मिल गई है। सभी संसद सदस्यों को इस बार बजट के दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी मुहैया कराई जाएगी।

    ऐसे में इस बार बजट के दिन संसद के बाहर दस्तावेज पहुंचाने वाले ट्रक नजर नहीं आएंगे। केंद्रीय बजट की छपाई हर साल वित्त मंत्रालय की प्रिंटिंग प्रेस में होती रही है। वित्त मंत्रालय का कहना था कि बजट के दस्तावेजों की छपाई के लिए 100 से ज्यादा लोगों को दो हफ्ते तक एक ही जगह रखना होता है। कोरोना को देखते हुए सरकार इतने लोगों को इतने लंबे समय तक प्रिंटिंग प्रेस में नहीं रख सकती।

    सॉफ्ट कॉपी पर सांसदों को मनाने के लिए हुई बड़ी मशक्कत
    सूत्रों के मुताबिक, सॉफ्ट कॉपी के लिए सांसदों को मनाने में लोकसभा अध्यक्ष और उपसभापति को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बजट के डॉक्यूमेंट्स को लेकर दो विकल्प रखे गए थे। सभी सांसदों को सॉफ्ट कॉपी दी जाए या किसी को नहीं। वहीं, जो सांसद टेक सैवी नहीं हैं, उनके लिए सीमित संख्या में कॉपी छापना मुमकिन नहीं था। दलील दी गई कि दस्तावेज छापे गए तो उन्हें लाने-ले जाने में कोरोना संक्रमण का जोखिम हो सकता है।

    एक पखवाड़े पहले हलवा सेरेमनी से छपाई प्रक्रिया की शुरुआत
    स्वतंत्र भारत में केंद्रीय बजट पहली बार 26 नवंबर 1947 को पेश किया गया था। इसके दस्तावेज तब से हर साल छापे जाते रहे हैं। वित्त मंत्रालय बजट दस्तावेजों की छपाई प्रक्रिया की शुरुआत के मौके पर हर साल हलवा सेरेमनी करता है। सेरेमनी का आयोजन संसद में बजट पेश किए जाने से एक पखवाड़ा पहले नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में होता है। अब सवाल यह है कि जब बजट छप नहीं रहा, तो हलवा सेरेमनी होगी या नहीं।

    बजट प्रक्रिया में 3 अहम बदलाव

    1. चमड़े के ब्रीफकेस से बही-खाता
    वित्त मंत्री बजट दस्तावेज आमतौर पर चमड़े के ब्रीफकेस में ले जाते थे। इस परंपरा की शुरुआत देश के पहले वित्त मंत्री (1947-1949) आरके शणमुखम चेट्टी ने की थी। 2019 और 2020 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट दस्तावेज लाल रंग के पारंपरिक बही खाते में ले गई थीं।

    2. शाम 5 बजे के बजाय सुबह 11 बजे पेश होने लगा
    बजट पेश किए जाने के समय में भी समय के साथ बदलाव हुआ। 1999 तक बजट फरवरी के अंतिम कामकाजी दिन को शाम पांच बजे पेश किया जाता था। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में वित्त मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने इस परंपरा को बदल दिया और बजट सुबह 11 बजे पेश करना शुरू किया।

    3. रेल बजट भी आम बजट का हिस्सा बना
    2016 में तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने ऐलान किया कि अब से केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश होगा। इसके अलावा 92 साल से अलग पेश होते आ रहे रेल बजट को केंद्रीय बजट में समाहित कर दिया गया।

    160 साल पहले पेश हुआ था देश का पहला बजट

    देश का पहला बजट 7 अप्रैल 1860 को ब्रिटिश सरकार के वित्त मंत्री जेम्स विल्सन ने पेश किया था। आजादी के बाद पहला बजट देश के पहले वित्तमंत्री आर.के. षणमुखम चेट्टी ने 26 नवंबर 1947 को पेश किया था। यह बजट 15 अगस्त 1947 से 31 मार्च 1948 तक की अवधि के लिए था। भारतीय गणतंत्र की स्थापना के बाद पहला बजट 28 फरवरी 1950 को जॉन मथाई ने पेश किया था।

  • ऑनलाइन मंगाया 60 हजार का पिज्जा, लेकिन खा नहीं पाया…

    ऑनलाइन मंगाया 60 हजार का पिज्जा, लेकिन खा नहीं पाया…

    रायपुर। ऑनलाइन पिज़्ज़ा का आर्डर करना एक व्यक्ति को बड़ा महंगा पड़ गया। पिज्जा खाने तो मिला नहीं उल्टे शातिर ठगों ने खाते से 60 हजार रुपये ही उड़ा लिये। मामले में पुरानी बस्ती पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ ठगी का अपराध दर्ज कर लिया है।

    पुरानी बस्ती पुलिस के मुताबिक प्रोफेसर कालोनी में रहने वाले 38 वर्षीय आलोक वर्मा ने 11 जनवरी को शाम 6:45 बजे पिज्जा ऑर्डर करने के लिए गूगल की मदद ली और पचपेड़ी नाका स्थित डोमिनोज पिज्जा का नंबर सर्च किया। लेकिन गूगल सर्च से मिला नंबर पिज्जा कंपनी का ना होकर शातिर ठगों का निकला। गूगल द्वारा मिले नम्बर पर प्रार्थी ने फोनकर पिज्जा ऑर्डर किया।

    इसके बाद शातिर ठग ने पार्थी को दो लिंक भेज कर अपना डिटेल भर कर ऑर्डर करने के लिए कहा। पीड़ित आलोक वर्मा ने पहली लिंक को खोलकर उसमें अपनी सारी डिटेल डाल दी। जिसके बाद उसके मोबाइल पर एक ओटीपी आया, जिसको उसने आरोपी से शेयर कर दिया। ओटीपी शेयर करते ही उसके पीएनबी के अकाउंट से 59970 रुपये कट गए। जिसके बाद पीड़ित ने पुरानी बस्ती थाना में अपने साथ हुई ठगी की शिकायत दर्ज कराई।

  • 16 जनवरी से शुरू होगा टीकाकरण अभियान,आज एयर कार्गो से रायपुर पहुंचेगी कोरोना वैक्सीन…

    16 जनवरी से शुरू होगा टीकाकरण अभियान,आज एयर कार्गो से रायपुर पहुंचेगी कोरोना वैक्सीन…

    कोरोना महामारी से निपटने के लिए राहत का टीका बस पहुंचने ही वाला है। आज एयर कार्गो से कोरोना वैक्सीन की पहली खेप रायपुर हवाई अड्डे पर पहुंचने वाली है। पहले खेप में सीरम इंस्टीस्च्यूट की कोविशील्ड वैक्सीन के 3 लाख 23 हजार डोज होगी। पहले चरण में 2 लाख 67 हजार फ्रंटलाइन वर्कर्स को यह टीका लगाया जाना है। अधिकारियों ने बताया, स्वास्थ्य विभाग ने रायपुर हवाई अड्डे से राज्य वैक्सीन भंडार तक टीकों के परिवहन के लिए इंसुलेटेड वैक्सीन वैन की व्यवस्था की है। इसमें टीकों को 2 डिग्री सेल्सियस से 8 डिग्री सेल्सियस तक के अनुकूलित तापमान में रखा जाएगा। राज्य वैक्सीन भंडार से इंसुलेटेड वैक्सीन वैन के जरिए ही सभी जिलों में ये टीके भेजे जाएंगे। इसके लिए एक राज्य स्तरीय, तीन क्षेत्रीय और 27 जिला स्तरीय कोल्ड चेन पॉइंट बनाए गए हैं।

    अधिकारियों का कहना है, प्रदेश में टीकों के सुरक्षित भंडारण व परिवहन के लिए अभी 630 क्रियाशील कोल्ड चेन पॉइंट एवं 85 हजार लीटर से अधिक कोल्ड चेन स्पेस उपलब्ध है। इनके साथ ही 81 अतिरिक्त कोल्ड चेन पॉइंट भी स्थापित किए गए हैं। वैक्सीन के परिवहन के लिए 1 हजार 311 कोल्ड-बॉक्स उपलब्ध हैं। सीरिंज, नीडल एवं अन्य सामग्रियों के भंडारण के लिए 360 ड्राई-स्टोरेज भी बने हैं। यहां लगना है राहत का टीका राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. अमर सिंह ठाकुर ने बताया, प्रदेश में टीकाकरण के लिए 1349 बूथ चिन्हित किए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल दो लाख 67 हजार 399 हेल्थ-केयर वर्करों, राज्य व केंद्रीय कर्मचारियों तथा सशस्त्र बलों को टीके लगाए जाएंगे। इन सब की जानकारी कोविन पोर्टल में एंट्री की गई है।

    16 जनवरी से शुरू होगा टीकाकरण अभियान महामारी से निपटने के लिए टीकाकरण का अभियान 16 जनवरी से शुरू हो रहा है। इस पहले चरण में फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगना है। इस चरण के लिए छत्तीसगढ़ में पहले दिन 99 बूथों से टीकाकरण की शुरुआत होगी। आवश्यकता महसूस होने पर केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी। पहले चरण के बाद 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगना है। उनको भी चिन्हित कर कोविन एप में पंजीकृत किया जाएगा।

  • एमटेक विज़न नामक फर्जी कंपनी ने नौकरी लगाने के नाम पर लगाया लाखों का चूना और हो गया रफूचक्कर…

    एमटेक विज़न नामक फर्जी कंपनी ने नौकरी लगाने के नाम पर लगाया लाखों का चूना और हो गया रफूचक्कर…

    रायपुर। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश में नौकरी लगाने के नाम से युवाओं को ठगने का मामला सामने आया है। दरअसल बेरोजगार युवाओं को ठगने का सबसे आसान तरीका कंसल्टेंसी फर्म खोलकर बैठ जाना है। इस तरह के सैकड़ों मामले पूर्व में भी आ चुके हैं लेकिन शासन प्रशासन इस तरह के मामलों को गंभीरता से नहीं लेता, यही कारण है कि राजधानी रायपुर समेट पूरे प्रदेश में लूट व ठगी का यह कारोबार फैल चुका है।  बहरहाल राजधानी रायपुर में एक बार से बेरोजगारों को नौकरी लगाने के नाम ठगी किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के जिला फतेहगढ़ की एमटेक विज़न नामक फर्जी कंपनी ने छत्तीसगढ़ के सैकड़ों बेरोजगार युवाओं को नौकरी लगाने के नाम से लाखों रूपए एकत्रित कर रातों रात स्टाफ व ऑफिस बन्द कर फरार हो गये हैं। मामले की जानकारी होने पर अजीत जोगी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू तत्काल बेरोजगार युवाओं के साथ थाना राजेन्द्र नगर पहुंचे और ठगी करने वाली कंपनी और उसके मालिक पर कार्रवाई करने की मांग की।   जिस पर थाना प्रभारी ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस पर प्रदीप साहू ने पिछले 48 घंटे में कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में थाना घेराव करने की चेतावनी दी है। ज्ञात हो कि यूपी के फतेहगढ़ की कंपनी प्रदेश के लगभग सैंकड़ों युवाओं को नौकरी लगाने के नाम से रूपये लिए और ऑफिस बंद कर रफूचक्कर हो गये। वहीं पीड़ित युवा आक्रोश में हैं और दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

  • पुलिसकर्मी ने पहली पत्नी के होते कर ली दूसरी शादी, पहली पत्नी ने की एसपी से लेकर डीजीपी तक शिकायत’ नहीं हो रही सुनवाई…

    पुलिसकर्मी ने पहली पत्नी के होते कर ली दूसरी शादी, पहली पत्नी ने की एसपी से लेकर डीजीपी तक शिकायत’ नहीं हो रही सुनवाई…

    कोरिया। कानून और संविधान के मुताबिक, पहली पत्नी होते हुए, दूसरा विवाह, बिना तलाक दिए संभव नहीं है। बल्कि इसे कानूनन अपराध माना गया है। लेकिन कोरिया जिले के एक पुलिसकर्मी की करतूत से उसकी पत्नी परेशान है। मामले में कानून के रखवाले ने ही कानून और संविधान का मज़ाक बनाकर रख दिया है। हैरानी इस बात को लेकर भी है कि पुलिस अधीक्षक, आईजी और डीजीपी तक शिकायत करने के बावजूद मामले को संज्ञान में नहीं लिया गया, कार्यवाही तो बहुत दूर की बात है। मामले में पीड़ित पत्नी ने अपने पति की शिकायत विभागीय आला अधिकारियों से कर रही है लेकिन उसे पुलिस विभाग ही न्याय नहीं दिला पा रहा। दरअसल कोरिया जिले के बैकुंठपुर में पदस्थ इंस्पेक्टर विमलेश दुबे ने दूसरी शादी कर ली है, वह भी पहली पत्नी के होते हुए। ना तो पहली पत्नी को तलाक दिया गया है और ना ही पहली पत्नी से लिखित में सहमति प्राप्त की है। इस बात को लेकर उनकी पहली पत्नी खफा है और डीजीपी तक से शिकायत कर चुकी है। विमलेश दुबे दूसरी शादी करने की तैयारी में थे, इस बात की खबर उसकी पहली पत्नी को लगी तो उसने समय रहते अधिकारियों से इस मामले की शिकायत की थी मगर अपने महकमे के इंस्पेक्टर के खिलाफ अधिकारियों ने कोई एक्शन नहीं लिया और हाल ही में विमलेश दुबे ने दूसरी शादी कर ली है और पहली पत्नी को बेसहारा छोड़ दिया है। अब महिला के पास सिवाय अफसरों के दरवाजे पर न्याय की गुहार लगाने के लिए चक्कर काटने के सिवा कोई विकल्प नहीं बचा है।

  • जुट मिल चौकी प्रभारी टीआई अमित शुक्ला एन्ड टीम को मिली सफलता, 2 बाइक चोरो से 2 लाख के बाइक स्कूटी मोपेड बरामद

    जुट मिल चौकी प्रभारी टीआई अमित शुक्ला एन्ड टीम को मिली सफलता, 2 बाइक चोरो से 2 लाख के बाइक स्कूटी मोपेड बरामद

    रायगढ। जूटमिल चौकी प्रभारी निरीक्षक अमित शुक्ला के कुशल नेतृत्व में जूटमिल स्टाफ द्वारा आज चमड़ा गोदाम क्षेत्र में रहने वाले दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया गया है । जिनसे *कुल 07 दुपहिया कीमत ₹1,95,000* का बरामद किया गया है । आरोपियों पर इस्तगासा धारा 41(1+4)CrPC/379,34 IPC की कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है।

    शहर में बाइक चोरी को लेकर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को बाइक चोरी में संलिप्त व्यक्तियों की पतासाजी कर अधिक से अधिक चोरी की बाइकों की बरामदगी करने के निर्देश दिए गए हैं, जिस पर प्रभारियों द्वारा स्टाफ एवं मुखबिर लगाकर ऐसे बाइक चोरों को पकड़ा जा रहा है । पिछले दिनों कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा पुसौर क्षेत्र के दो बाइक चोरों से 03 दुपहिया वाहन बरामद किया गया था ।

    इसी क्रम में आज दिनांक 13.01.2021 के सुबह जूटमिल पेट्रोलिंग को सूचना मिली कि ट्रांसपोर्टनगर में दो लड़के पल्सर मोटरसाइकिल में संदिग्ध हालत में घूमकर मोटरसाइकिल बिक्री के लिए ग्राहक तलाक रहे हैं । सूचना पर जूटमिल स्टाफ द्वारा दोनों संदिग्ध लड़कों को *बजाज पल्सर मोटर सायकल* समेत पुलिस सहायता केंद्र ट्रांसपोर्टनगर लाकर पूछताछ किए । एक युवक ने अपना नाम विश्वा सारथी एवं शनि वैष्णव निवासी आदर्शनगर चमड़ा गोदाम जूटमिल का होना बताएं । दोनों से कड़ी पूछताछ पर अलग-अलग स्थानों से सात नग दुपहिया वाहनों की चोरी करना स्वीकार किए तथा उनमें से एक मोटरसाइकिल बजाज पल्सर को बेचने के लिए ग्राहक तलाश करते हुए पकड़े गये । आरोपी 1-विश्वा सारथी पिता मनीराम सारथी 27 वर्ष 2- शनि वैष्णव पिता हरेश वैष्णव उम्र 22 वर्ष निवासी आदर्शनगर चमड़ा गोदाम चौकी जूटमिल के मेमोरेंडम पर 07 दुपहिया वाहन- (i) बजाज पल्सर CG 04 DQ-2062 (ii) TVS मोपेड CG 13 UB-9818 (iii) होंडा एक्टिवा CG 11 R-3874 (iv) बजाज CT 100 CG 10- EA 3404 (v) CD डॉन CG 13 G- 1232 (vi) हिरो ड्येट स्कूटी बिना नम्बर (vii) हिरो होण्डा CD डिलक्स CD CG 10 EL – 2914 कुल कीमती ₹1,95,000 रूपये बरामद किया गया है । आरोपियों पर इस्तगासा क्रमांक 03/2021 धारा 41(1+4)CrPC/379,34 IPC की कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है। टी.आई. अमित शुक्ला के नेतृत्व में आरोपियों से बाइक की बरामदगी में प्रधान आरक्षक विजय गोपाल, मो. दिलदार कुरैशी, आरक्षक प्रकाश गिरी गोस्वामी, बनारसी सिदार, कीर्तन यादव, सत्यानंद यादव की सक्रिय भूमिका रही है ।

  • 26 जनवरी को लेकर राज्य सरकार ने जारी कि गाइडलाइन…गणतंत्र दिवस पर नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम…

    26 जनवरी को लेकर राज्य सरकार ने जारी कि गाइडलाइन…गणतंत्र दिवस पर नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम…

    रायपुर। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर राज्य सरकार ने 26 जनवरी के कार्यक्रम को लेकर राज्य, जिला व जनपद स्तर पर कार्यक्रम के लिए अलग-अलग गाइडलाइन जारी किये हैं। जीएडी की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक कोरोना के निर्देशों का पालन करते हुए कार्यक्रम किये जायेंगे। हालांकि इस बार कार्यक्रम में स्कूली छात्र व छात्राओं को एकत्रित नहीं किया जायेगा।

    इस बार गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन नहीं होगा। कुछ लोगों को ही अतिथि के तौर पर बुलाया जायेगा। कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जायेगा। राज्य स्तर पर राज्यपाल 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे, लिहाजा जिला व शासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण कार्यक्रम 8 बजे के पहले खत्म कर लियाजायेगा।राज्य स्तरीय आयोजन रायपुर में होंगे, जिसमें राज्यपाल ध्वजारोहण करेंगी। जवानों के परेड का प्रदर्शन होगा। वहीं प्रदेश की जनता के नाम संबोधन होगा। कार्यक्रम में कोरोना वारियर्स डाक्टर, पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों व स्वच्छताकर्मियों को आमंत्रित कर सम्मानित किया जायेगा।

  • छत्तीसगढ़ सरकार के इस मंत्री का फेसबुक पेज हुआ हैक… साइबर सेल में की शिकायत…

    छत्तीसगढ़ सरकार के इस मंत्री का फेसबुक पेज हुआ हैक… साइबर सेल में की शिकायत…

    रायपुर। मंत्री उमेश पटेल ने साइबर सेल में शिकायत की है। जिसमें कहा गया है कि उनका फेसबुक पेज हैक कर लिया गया है। इसकी जानकारी खुद मंत्री ने ट्वीटर अकाउंट पर दी है।
    मंत्री उमेश पटेल ने बताया की सुप्रभात, मेरा फेसबुक पेज हैक कर लिया गया है, पेज के माध्यम से यदि कोई आपसे बात करने या जुड़ने की कोशिश करता है तो उसे नजरअंदाज करें।

    छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री उमेश पटेल ने ट्वीट करते हुए कहा है कि सुप्रभात, मेरा फेसबुक पेज हैक कर लिया गया है, पेज के माध्यम से यदि कोई आपसे बात करने या जुड़ने की कोशिश करता है तो उसे नजरअंदाज करें। साइबर सेल को इस बात की सूचना दे दी गयी है, असुविधा के लिए खेद है।

    उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल का उमेश नंदकुमार पटेल के नाम से संचालित ऑफिसियल फेसबुक एकाउंट हैक हो गया है। उच्च शिक्षा मंत्री कार्यालय द्वारा एकाउंट हैक होने की सूचना प्रभारी साईबर सेल सिविल लाईन में दी गई है। सूचना के अनुसार उमेश नंदकुमार पटेल के नाम से संचालित ऑफिसियल फेसबुक एकाउंट 12 जनवरी को प्रातः से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हैक कर लिया गया है।