Blog

  • अब बेहद आसान हुआ ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना, जानिए पूरी प्रक्रिया के बारे में…

    अब बेहद आसान हुआ ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना, जानिए पूरी प्रक्रिया के बारे में…

    देश के नए मोटर वाहन कानून के लागू होने के बाद बिना ड्राइविंग लाइसेंस (DL) के वाहन चलाना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। बिना लाइसेंस के वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर 5,000 रुपये के जुर्माने का प्रावधान है, जो कि पहले महज 1,000 रुपये था। अब कुछ राज्यों ने अपने यहां ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया को और भी आसान कर दिया है। यदि आप उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर या झारखंड में रहते हैं तो आप बेहद आसान प्रक्रियाओं से गुजरते हुए ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं। इन राज्यों में अब ड्राइविंग लाइसेंस निर्माण प्रक्रिया का डिजिटलीकरण कर दिया गया है। तो आइये जानते हैं बेहद ही आसान प्रोसिजर-

    ऑनलाइन: उपरोक्त राज्यों में रहने वाले लोग ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको महज ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इस वेबसाइट पर दिए गए फॉर्म को ऑनलाइन भरना होगा और मांगे गए दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अपलोड करना होगा। इसके साथ ही आप टेस्ट के लिए अपना एक स्लॉट भी बुक कर सकते हैं। स्लॉट के बुक होने के बाद आवेदक को टेस्ट के लिए एक तारीख मिलेगी, जिसे सुविधा के अनुसार चुना जा सकता है।

    श़ुल्क (फीस) जमा करना: नई प्रक्रिया के मुताबिक आवेदक को स्लॉट बुक होने के बाद तत्काल ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फीस यानी शुल्क जमा करना होता है। इसके बाद आवेदक अपनी सुविधा के अनुसार लाइलेंस परीक्षा के लिए तारीख का चुनाव कर सकते हैं। वेबसाइट पर ही ऑनलाइन फीस जमा करने का गेटवे दिया जाता है।

    ऑनलाइन टेस्ट: आवेदक को सबसे पहले लर्निंग लाइसेंस दिया जाता है, इससे पूर्व आवेदक को एक ऑनलाइन टेस्ट से गुजरना होता है। इसके लिए आपको अपने सम्बंधित ट्रासपोर्ट ऑफिस में ऑनलाइन परीक्षा देनी होती है। इस ऑनलाइन टेस्ट में कुल 10 प्रश्न पूछे जाते हैं और इनका जवाब महज 10 मिनट के भीतर ही देना होता है। जो आवेदक 10 में से 6 या उससे ज्यादा प्रश्नों के सही जवाब दे देते हैं उन्हें ही टेस्ट में उत्तीर्ण (पास) माना जाता है। इस टेस्ट में पास होने के सर्टिफिकेट को आवेदक के मेल आईडी पर मेल कर दिया जाता है। इस सर्टिफिकेट की प्रिंट आउट कॉपी आप कहीं से भी ले सकते हैं।

    दिल्ली में नए RTO: दिल्ली में चार नए क्षेत्रीय ट्रांसपोर्ट कार्यालय खोले जाने की योजना बनाई गई है। ड्राइविंग लाइसेंसो के निर्माण की प्रक्रिया को और भी आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए राज्य में 4 नए RTO शुरू किए जाएंगे। इस समय राज्य में कुल 13 आरटीओ सेवा में हैं। इस बात की जानकारी राज्य ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर कैलाश गहलोत ने मीडिया को दी है।

  • कलेक्टर ने 2 पंचायत सचिवों को तत्काल प्रभाव से कर दिया सस्पेंड तो एक सचिव ने कार्रवाई को दे दी चुनौती…

    कलेक्टर ने 2 पंचायत सचिवों को तत्काल प्रभाव से कर दिया सस्पेंड तो एक सचिव ने कार्रवाई को दे दी चुनौती…

    जशपुर। रविबार को जिले के कुनकुरी ब्लॉक के 2 पंचायत सचिवों को कलेक्टर के द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।कलेक्टर द्वारा जारी निलंबन आदेश में इन दोनों पर कलेक्टर द्वारा आयोजित बैठक में अनुपस्थित रहने और दायित्वों में लापरवाही के आरोप हैं।ये दोनों पंचायत सचिव बनकोम्बो और खुट गाँव के हैं। रविवार को कलेक्टर द्वारा कुनकुरी जनपद सभा कक्ष में समीक्षा बैठक बुलाई गई थी ।समीक्षा बैठक के दौरान दोनो पंचायत सचिव उपस्थित रहे और संतोषजनक कार्यप्रणाली नही होने के चलते कलेक्टर ने दोनो पंचायत सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया ।

    कलेक्टर की इस कार्रवाई को लेकर बनकोम्बो पंचायत सचिव अजय सिंह का कहना है कि जनपद के अधिकारियों के द्वारा कलेक्टर को उनके बारे में गलत जानकारी देकर दुर्भावना पूर्वक कार्रवाई करवाई गई है। पंचायत सचिव अजय का कहना है कि रविवार को बैठक बुलाई गई थी और उसे बैठक की सूचना तक नहीं दी गयी थी और जहाँ तक उंसके अनुपस्थित होने का सवाल है तो बैठक में 7 से 8 पंचायत सचिव अनुपस्थित थे लेकिन केवल उन्हें टारगेट किया गया ।इसका कहना है कि उनके द्वारा दायित्वो में कोई लापरवाही बरती गई है बल्कि शासन की सभी योजनाएं पंचायत में बेहरार तरीके से संचालित हो रही हैं और अगर दायित्वो में किसी तरह की लापरवाही बरती गई होती तो अदिकारियों को उन्हें विधिवत नोटिस जारी करना था लेकिन ऐसा कुछ न करके उन्हें सीधे निलंबित कर दिया गया । सचिब ने बताया कि वह इस कार्रवाई के विरुद्ध कोर्ट की शरण लेगा ।

  • विधायक का जन्मदिन मनाने वाले आधिकारी पर गिरी गाज, ड्यूटी लागने वाले सीईओ के खिलाफ जारी हुआ ये आदेश… 

    विधायक का जन्मदिन मनाने वाले आधिकारी पर गिरी गाज, ड्यूटी लागने वाले सीईओ के खिलाफ जारी हुआ ये आदेश… 

    रायपुर। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोस विधानसभा क्षेत्र से विधायक और सासंदीय सचिव शुकंतला साहू के जन्मदिन कार्यक्रम की चर्चाएं पूरे प्रदेश में जोरी की रही। विधायक के जन्मदिन कार्यक्रम के आयोजन की व्यवस्था में सरकारी कर्मचारियों को लगाया गया था। इसे लेकर विभाग की और से आदेश भी जारी किया गया था। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर फजीहत हुई है। वहीं अब आदेश जारी करने वाले अधिकारी पर प्रशासनिक गाज गिरी है।

    बता दें कि आयोजन में सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने वाले जनपद पंचायत सीईओ के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं। जनपद पंचायत पिलारी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लखनलाल सोनवाली को पंचायत एंव ग्रामीण विकास विभाग रायपुर से आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विधायक का जन्मदिन मनाना सीईओ को महंगा पड़ गया।

  • रायपुर कलेक्टर ने जारी किया आदेश,कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी को खोलने की अनुमति…

    रायपुर कलेक्टर ने जारी किया आदेश,कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी को खोलने की अनुमति…

    छत्तीसगढ़। कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन ने जिले में स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट,कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी को खोलने की अनुमति दी है. मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। जिले के अंतर्गत कोविड-19 के पॉजिटिव मरीजों की संख्या में कमी को देखते हुए कलेक्टर ने आदेश जारी किया है। कलेक्टर ने इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यथासंभव ऑनलाइन क्लास,डिस्टेंस लर्निंग को प्राथमिकता देने कहा गया है। बैठने की क्षमता एक समय में केवल 50 प्रतिशत को शामिल करने कहा गया है। संस्थान में रजिस्टर रखकर सभी व्यक्तियों का नाम, मोबाइल नंबर दर्ज करने कहा गया है। इससे किसी भी व्यक्ति के कोरोना संक्रमित होने पर जल्द पहचान करने में मदद मिलेगी।

  • ठगों ने केजरीवाल की बेटी हर्षिता के अकाउंट से निकाले 34000 रुपये…

    ठगों ने केजरीवाल की बेटी हर्षिता के अकाउंट से निकाले 34000 रुपये…

    दिल्ली। ऑनलाइन की इस दुनिया में दिनों दिन साइबर क्राइम बढ़ते जा रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल से एक शख्स ने 34,000 रुपये की ठगी की है। हर्षिता केजरीवाल ने एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सोफा बेचने की सूचना दी थी और शख्स ने खुद को खरीदार बताकर उसके साथ ठगी की। पुलिस ने सोमवार को इस बारे की जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि इस संबंध में रविवार को पुलिस को सूचना मिलने के बाद भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत उत्तरी जिले के सिविल लाइंस थाना में एक एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल ने एक सोफा को बेचने के लिए सूचना ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर दी थी।

    शख्स ने खरीदारी में रुचि दिखाते हुए हर्षिता केजरीवाल से संपर्क किया। अकाउंट सही होने के नाम पर पहले उसने हर्षिता के खाते में छोटी रकम ट्रांसफर की। इसके बाद शख्स ने उसे एक क्यूआर कोड भेजा और उसे स्कैन करने को कहा, जिससे बाकी रकम वो उसके अकाउंट में ट्रांसफर कर सके। क्यूआर कोड को स्कैन करने पर हर्षिता केजरीवाल के अकाउंट से 20,000 रुपए कट गए। इसके बाद जब हर्षिता ने शख्स से इसकी शिकायत की तो उसने कहा कि ये गलती से ऐसा हुआ है। फिर से ऐसी ही करने पर हर्षिता के अकाउंट से 14,000 रुपए कट गए। पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायत के आधार पर हमने आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत एक एफआईआर दर्ज की है। जांच शुरू की गई है और हम आरोपी का पता लगा रहे हैं।

  • एक करोड़ कीमत के 62 प्रकार के 2600 नग बेशकीमती बहुमुल्य रत्न की तस्करी करते अन्तर्राजीय आरोपी गिरफ्तार…

    एक करोड़ कीमत के 62 प्रकार के 2600 नग बेशकीमती बहुमुल्य रत्न की तस्करी करते अन्तर्राजीय आरोपी गिरफ्तार…

    महासमुंद। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर को विगत दिनों से सूचना मिल रही थी कि सरायपाली बसना व पिथौरा क्षेत्र में भारी मात्रा में रत्न का अवैध व्यापार किया जा रहा हैै। दीगर राज्यों से बहुमूल्य रत्न लाकर सरायपाली, बसना, महासमुन्द क्षेत्र में खपाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक द्वारा सूचना को गंभीरता से लेते हूुये समस्त थाना/चौकी प्रभारियों व सायबर सेल टीम को ऐसे लोगों को पकड़ने व इस गोरखधंधे में संलिप्त आरोपियों पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया था। मुखबिर से सूचना मिली कि बसना क्षेत्र के शहर में एक व्यक्ति विभिन्न प्रकार के बहुमूल्य रत्न जैसे को रखा है एवं बिक्री करने हेतु ग्राहक तलाश कर रहा है कि सूचना को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक ने सायबर सेल महासमुन्द तथा थाना बसना पुलिस की टीम को त्वरीत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया जिस पर संयुक्त टीम के द्वारा मुखबिर के निशानदेही पर मौका बसना के सराफा माॅर्केट के पास पहुंचे, जहां एक संदिग्ध व्यक्ति काले बैग रखा हुआ सोहन सोनी ज्वेलर्स दुकान में खड़ा था जिसे पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम भूपेन्दर सिंह चौहान पिता नारायण सिंह उम्र 43 वर्ष सा वार्ड नं- 5 मोहल्ला खेड़ा चकबंदी के पास हल्दौर थाना हल्दौर जिला बिजनौर उ.प्र. का रहने वाले बताया। 

     जिसकी तलाशी ली गई तो काले बैग से अलग-अलग पैकेटों में विभिन्न प्रकार के बहुमूल्य रत्न कुल 2600 नग मिला जिसकी मुल्य लगभग 1,00,00,000 रूपये है। विभिन्न प्रकार के रत्न कुल 2600 नग को मौके पर जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना बसना में अप धारा 102 जौ.फौ के तहत कार्यवाही गयी है। आरोपी से उक्त विभिन्न प्रकार के बहुमूल्य रत्न कुल 2600 नग के बारे पूछताछ करने पर बताया कि यह रत्न वेनु गोपाल जेन्स जौहरीबाजार जयपुर, राजस्थान से लाकर मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ, ओडिशा राज्यों घुम-घुम कर ज्वेलरी दुकानों में बेचता है उक्त रत्नों का अपने पास किसी प्रकार का खरीदी बिक्री का एवं रत्न से संबंधित प्रमाणित दस्तावेज नही होना बताया। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुरकर साहू एवं 

     अनु0अधिकारी(पु) सरायपाली विकास पाटले के निर्देशन में थाना बसना प्रभारी निरीक्षक लेखराम ठाकुर व सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक संजय सिंह राजपूत, सउनि सिकन्दर भोई, नवधा राम खाण्डेकर, प्रआर. श्रवण कुमार दास, प्रकाश नंद, मिनेश ध्रुव, प्रविण शुक्ला, आर. छत्रपाल सिन्हा, ललित यादव, देव कोसरिया, शुभम पाण्डेय, रवि यादव, चम्पलेश ठाकुर, संदीप भोई, शैलेश ठाकुर, युगल पटेल, हेमन्त नायक, योगेन्द्र दुबे, अजय जांगडे, विरेन्द्र नेताम, दिनेश साहू, लाला राम कुर्रे के द्वारा की गई है। 

  • सौ के करीब पोर्न फिल्मों के साथ पकड़ा गया गिरोह,अब बॉलीवुड की एक्ट्रेस भी उतरी पोर्न इंडस्ट्री में…

    सौ के करीब पोर्न फिल्मों के साथ पकड़ा गया गिरोह,अब बॉलीवुड की एक्ट्रेस भी उतरी पोर्न इंडस्ट्री में…

    मुंबई। विदेशों में पोर्न की भी अपनी एक अलग इंडस्ट्री है। लेकिन अब यही इंडस्ट्री धीरे धीरे देश में भी स्थापित होती जा रही है। भले चाहे इस पर पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही हो बावजूद इसके पोर्न का कारोबार देश में बहुत तेज़ी से फैलता जा रहा है। इसमें बड़े स्तर पर ब्लैक मनी लगाया भी जा रहा है। जिसमें कई बड़े नाम शामिल होने की आशंका भी जताई जा रही है। 

     हालांकि इसकी जड़ों तक पहुंचना इतना आसान तो नहीं दिखाई देता क्योंकि कई सफेदपोशों के भी नाम शामिल होने की बातें भी बाहर अा रही है। फिलहाल पुलिस अपने हिसाब से सबकी गर्दन दबोचने का दावा ज़रूर कर रही है लेकिन दावों में दम दिखाई नहीं देता। बहरहाल बीते तीन चार सालों के दौरान लगभग पच्चीस से अधिक एक्टर एक्ट्रेस देह व्यापार और पोर्न फिल्मों के चलते गिरफ्तार हो चुके हैं और जमानत पर बाहर भी आ चुकें है। 

     ये सभी बाहर आने के बाद क्या क्या कर रहे हैं, इसका हिसाब किसी के पास नहीं है। क्यों नहीं है? ये तो प्रशासन ही जानें लेकिन इनमें से ज़्यादातर फिर से बॉलीवुड फिल्मों और सीरीज में काम करते दिखाई देने लगें हैं। वहीं बॉलीवुड के अलावा साउथ की भी कई एक्ट्रेस देह व्यापार में पकड़ी जा चुकी है। ताजातरीन मामला वेब सीरीज गंदी बात में अहम किरदार निभा चुकी एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को हाल ही में मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। 

     गहना पर पॉर्न वीडियो शूट करने और उन्हें अपलोड करने का आरोप है। गहना वशिष्ठ गंदी बात’ की फेम एक्ट्रेस है। उन्हें अश्लील वीडियो बनाने और अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पॉर्नोग्राफिक वीडियो के मामले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज ‘गंदी बात’ में काम कर चुकी एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इस मामले में आज ही गहना को मुंबई की एक अदालत में पेश किया जाएगा। 

     इसके साथ ही पुलिस गहना के साथ काम करने वाले सभी मॉडल, साइड एक्ट्रेसेस और प्रोडक्शन हाउस पर नजर रख रही है। माना जा रहा है कि इन सभी पर इन एडल्ट फिल्मों को मोबाइल ऐप और वेबसाइटों पर अपलोड करने का आरोप लगा है। गहना 10 फरवरी तक पुलिस हिरासत में रहेंगी। बता दें कि गहना ‘मिस एशिया बिकनी’ का ताज जीत चुकी है और कई ऐड फिल्मों के साथ साथ बॉलीवुड और तेलुगु फिल्मों में भी काम कर चुकी है। इससे पहले गहना को शनिवार को भी से इस मामले में पूछताछ की गई थी। वहीं खबरों की मानें तो गहना का खुद का एक प्रोडक्शन हाउस है। 

     जहां पर टीवी सीरियल और वेब सीरीज की शूटिंग के नाम पर ये अश्लील वीडियो बनाए जाते थे और वहीं इंटरनेट पर अपलोड भी किए जाते थे। क्राइम ब्रांच ने अभी तक इस मामले में कार्रवाई करते हुए अभी तक 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार अभी तक इस प्रोडक्शन हाउस में 87 अश्लील वीडियो शूट किए जा चुके हैं मामले की जांच कर रहे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि, इन वीडियो को अपलोड करने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना होता है। 

     जिसके लिए 2,000 रुपए का भुगतान होता है। इसी के जरिए गहना और उनकी टीम पैसा कमा रही थी। इससे पहले इस वेबसाइट के खिलाफ तीन लोगों ने शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल ने मलाड के मड आइलैंड के ग्रीन पार्क बंगले पर रेड मारी और वहां से थी। यासमीन बेग खान, प्रतिभा नलावडे, मोनू गोपालदास जोशी, भानुसूर्यम ठाकुर और मोहम्मद आसिफ को गिरफ्तार किया। 

  • गर्भवती महिला की हुई थी मौत,महिला डॉक्टर को एक साल कैद की सजा…

    गर्भवती महिला की हुई थी मौत,महिला डॉक्टर को एक साल कैद की सजा…

    रायपुर। गर्भवती महिला की मौत मामले में राजधानी की महिला चिकित्सक डॉ शकुन बागड़ी को एक साल की सजा हुई है. न्यायिक मजिस्ट्रेट सत्यानंद प्रसाद की कोर्ट ने यह सजा सुनाई है. साथ ही 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

    दरअसल, मौसम श्रीवास्तव नाम की गर्भवती महिला को एक्सपाईरी इंजेक्शन और सामान्य प्रसव की परिस्थिति ना होने पर भी जबरन प्रयास करने और लापरवाही बरतने का आरोपी था. मृतका के पति ने धारा 304(a)के तहत केस दर्ज कराया था. 13 साल बाद परिजनों को न्याय मिली है. उन्होंने इंसाफ़ की इस लड़ाई में साथ देने मीडिया को धन्यवाद दिया है।

    मृतका मौसम श्रीवास्तव के देवर रितेश श्रीवास्तव ने कहा कि 13 साल बाद इस मामले का जजमेंट आया है. मैं इस निर्णय से पूरी तरह संतुष्ट हूं. बहुत अच्छा जजमेंट है भले ही इसमें इतने साल जरूर लगा हो. मीडिया ने भी काफी सहयोग किया. उनको भी धन्यवाद देना चाहूंगा. 14 नवंबर 2007 को मेरी भाभी को डिलीवरी के लिए सदर बाजार स्थित बागड़ी नर्सिंग होम में भर्ती कराए थे. उन्हें लेबर रूम में ले जाकर एक्सपायरी इंजेक्शन लगा दिया गया जिससे उनकी मौत हो गई थी. कोतवाली थाने में हमने इस संबंध में केस दर्ज करवाया था. उस समय शकुन बागड़ी जमानत में छूट गई थी. इस केस के पहले भी इसी तरह के केस में वह जेल जा चुकी है।

  • GST के विरोध में 26 फरवरी को भारत बंद करेंगे व्यापारी, CAIT ने किया ऐलान…

    GST के विरोध में 26 फरवरी को भारत बंद करेंगे व्यापारी, CAIT ने किया ऐलान…

    नागपुर। CAIT (Confederation Of All India Traders) की बैठक नागपुर में 8 फरवरी से शुरू हो गई है. 3 दिनों तक चलने वाली इस बैठक के पहले दिन ही जीएसटी (Goods and Services Tax) के विरोध में भारत बंद का ऐलान कर दिया गया है. 26 फरवरी को बुलाए गए इस भारत बंद में 8 करोड़ से ज्यादा कारोबारियों के शिरकत करने का दावा किया जा रहा है।

    CAIT ने कर दिया है ऐलान


    CAIT (Confederation Of All India Traders) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी सी भरतिया और राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने जीएसटी का खुला विरोध किया है. CAIT का आरोप है कि जीएसटी पूरी तरह से एक फेल कर प्रणाली (Tax System) है. जीएसटी की वजह से कारोबारी तबाह हो रहे हैं और सरकार को कारोबारियों का दर्द समझना चाहिए. CAIT की यह भी मांग है कि जीएसटी से कारोबारियों को तुरंत राहत देनी चाहिए और बार बार कहने के बावजूद जीएसटी काउन्सिल ने अभी तक CAIT के उठाए मुद्दों पर कोई ध्यान नहीं दिया है. CAIT का कहना है कि बार-बार बदलाव से जीएसटी पर कई तरह के भ्रम भी पैदा हो रहे हैं और व्यापारी वर्ग ज्यादातर कारोबार पर ध्यान देने के बजाय जीएसटी में ही उलझा रहता है।

     साल में जीएसटी में 937 से ज़्यादा बार संशोधन होने के बाद जीएसटी का बुनियादी ढांचा ही बदल गया है. जीएसटी को टैक्स सिस्टम सुधारने और सरल करने के उद्देश्य से लागू किया था लेकिन आज की तारीख में ये इतना पेचीदा हो गया है कि आए दिन इसमें बदलाव करने पड़ते हैं. इसकी वजह से बार-बार जीएसटी दर बदल रही हैं और कारोबारियों की दिक्कत बढ़ रही है।

    सरकार का क्या कहना है


    सरकार बार-बार कह चुकी है कि जीएसटी कारोबारियों को टैक्स सिस्टम से राहत दिलाने के लिए लाया गया है. One Nation One Tax का ये फॉर्मूला लोगों को महंगाई से राहत दिला रहा है और कारोबारियों को भी काफी सहूलियत हो रही है. समय के साथ जीएसटी काउंसिल की बैठक में टैक्स स्लैब बदलने पर भी सहमति बन रही है. इससे साफ हो जाता है कि जीएसटी लोगों को काफी राहत दे रहा है।

    जीएसटी की मौजूदा स्थिति


    जीएसटी काउंसिल की अब तक 37 बैठक हो चुकी हैं जिसके बाद अब जीएसटी में कुल पांच स्लैब हैं. करमुक्त से लेकर 5, 12, 18 और 28 फीसदी की दर से सामान पर जीएसटी लगाया जाता है. बजट से ऐन पहले सरकार ने जीएसटी कलेक्शन के जो आंकड़े जारी किए थे उसके मुताबिक जनवरी 2021 में कुल 1.20 लाख करोड़ तक पहुंच गया था जो कि अब तक का सबसे ज्यादा कलेक्शन है।

  • 85 से ज्यादा पॉर्न फिल्मों की शूटिंग कर वेबसाइट्स पर अपलोड करने का आरोप, छत्तीसगढ़ की रहने वाली युवती पर…

    85 से ज्यादा पॉर्न फिल्मों की शूटिंग कर वेबसाइट्स पर अपलोड करने का आरोप, छत्तीसगढ़ की रहने वाली युवती पर…

    रायगढ़। अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने पोर्न वीडियो शूट करने और एक वेबसाइट पर अपलोड करने में कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गहना ने 85 से ज्यादा पॉर्न फिल्मों की शूटिंग की और उसे अपनी वेबसाइट्स पर अपलोड किया।

    अब गहना वशिष्ठ के गिरफ्तार होने के बाद लोग ये जानना छह रहे हैं कि आखिर ये एक्ट्रेस है कहाँ की…? बता दें अभिनेत्री गहना वशिष्ठ का जन्म छत्तीसगढ़ के चिरमिरी में 16 जून 1988 में हुआ है। उनका असली नाम वंदना तिवारी है। बताया गया कि गहना को शुरू से ही एक्टिंग और मॉडलिंग का शौक था। उन्होंने 2012 में मिस एशिया बिकिनी का खिताब भी अपने नाम किया था। गहना वशिष्ठ ने कई विज्ञापन फ़िल्मों के लिए मॉडलिंग की है। उन्होंने कई हिंदी और तेलुगु फ़िल्मों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।इसके अलावा पुलिस अन्य मॉडल, साइड एक्ट्रेस और कुछ प्रोडक्शन हाउस की भागीदारी की भी निगरानी कर रही है। जिनपर गिरोह द्वारा शूट की गई एडल्ट फिल्मों को मोबाइल ऐप और वेबसाइटों पर संपादित करके अपलोड करने का आरोप है…हाल ही में गहना वशिष्ठ तब सुर्खियों में आईं, जब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

    ये वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर काफी हलचल मच गई थी। इसी कारण मुंबई में कुछ लोगों ने गहना के साथ मारपीट भी की थी। इस पूरे मामले पर सफाई देते हुए अभिनेत्री ने कहा था कि ये वीडियो उनके किसी दोस्त ने अपलोड किया है।हालांकि इसे उनका पब्लिसिटी स्टंट भी माना गया।इस वेबसाइट के खिलाफ तीन लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप है कि उनसे जबरन पॉर्न फिल्म में काम कराया जा रहा था। गुरुवार को क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल ने मलाड स्थित मड आइलैंड स्थित ग्रीन पार्क बंगले पर रेड मारी थी। इस रेड में पुलिस ने यासमीन बेग खान, प्रतिभा नलावडे, मोनू गोपालदास जोशी, भानुसूर्यम ठाकुर और मोहम्मद आसिफ को गिरफ्तार किया था।