Blog

  • महामारी की आशंका को देखते हुए जेलों से 1500 कैदी किए जाएंगे रिहा, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक में हुआ फैसला…

    महामारी की आशंका को देखते हुए जेलों से 1500 कैदी किए जाएंगे रिहा, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक में हुआ फैसला…

    बिलासपुर। कोरोना महामारी की आशंका को देखते हुए जेलों से 1500 कैदी रिहा किये जायेंगे। यह फैसला राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा की टेली कांफ्रेंसिंग के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में लिया गया। तिहाड़ जेल दिल्ली के बाद छत्तीसगढ़ दूसरा राज्य है जहां ऐसा फैसला लिया गया है।

    राज्य शासन की ओर से अतिरिक्त मुख्य सचिव सुब्रत साहू, जेल विभाग के प्रमुख सचिव एम के चंद्रवंशी और जेल विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक संजय पिल्ले इस टेली कांफ्रेंसिंग में शामिल हुए।

    प्रदेश की जेलों में बंद छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी ऐसे कैदी जिनको किसी मामले में अधिकतम सात साल की सजा हो सकती है या दी गई है उन्हें कुछ शर्तों के साथ जेलों से रिहा करने का निर्णय लिया गया। ऐसे बंदी जिनके मामले की सुनवाई चल रही हो उन्हें 30 अप्रैल तक की निजी मुचलके पर अंतरिम जमानत दे दी जायेगी। ऐसे बंदी जिन्हें सात साल तक की सजा सुनाई जा चुकी है और जेल में तीन माह या उससे अधिक की अवधि व्यतीत कर चुके हों उन्हें 30 अप्रैल तक पैरोल पर छोड़ दिया जायेगा। इन बंदियों को अपना आवेदन अपने जिलों के विधिक सेवा प्राधिकरण में जिला जज की ओर से नियुक्त किये गये विशेष जजों के समक्ष प्रस्तुत करना होगा, इसके बाद रिहा करने की कार्रवाई की जायेगी। प्रदेश में इस फैसले से लाभान्वित होने वाले बंदियों की संख्या लगभग 1500 बताई गई है।

    कोरोना महामारी के चलते तिहाड़ जेल के करीब तीन हजार कैदी हाल ही में रिहा किए गये थे। छत्तीसगढ़ यह निर्णय लेने वाला देश का दूसरा राज्य है।

  • रायपुर की पहली कोरोना पीड़ित मरीज को लेकर बड़ी और सुखद खबर…

    रायपुर की पहली कोरोना पीड़ित मरीज को लेकर बड़ी और सुखद खबर…

    रायपुर। एम्स अस्पताल के सूत्रों के हवाले से एक बड़ी और सुखद खबर सामने आ रही है. एम्स के सूत्रों के मुताबिक अस्पताल में भर्ती छत्तीसगढ़ की पहली कोरोना पॉजीटिव मरीज की स्थिति पूरी तरह सामान्य है.अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा किया गया उक्त युवती का इलाज पूरी तरह सफल साबित हो रहा है और अस्पताल प्रबंधन को उम्मीद है कि आज पुनः आने वाली कोरोना की रिपोर्ट नेगेटिव आएगी।



    ये जानकारी जैसे ही परिजनों की मिली उनके परिवार में खुशी का माहौल है. उनके कई पारिवारिक लोगों ने बताया कि बेटी के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना को लेकर नवरात्र के इस पावन मौके पर मन्नतें रखी गई है.अस्पताल के डॉक्टरों ने परिजनों को ये बताया हैं कि अभी जो मरीज की स्थिति है वो पूरी तरह खतरे से बाहर है, लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि वे लापरवाही करें. एम्स के डॉक्टरों ने परिजनों को लेकर भी कुछ महीनों तक की सेफ्टी के लिए हिदायत दी है. जिसका सख्ती से पालन करने के निर्देश भी दिए है।



    एम्स के सूत्र बताते है कि पूरी टीम को उम्मीद है कि जो कोरोना रिपोर्ट आज आने वाली है वह नेगेटिव हो. आप सब भी यही कामना करें कि उक्त रिपोर्ट नेगेटिव हो और राजधानी की ये बेटी जल्द कोरोना को हराकर पूरी तरह स्वस्थ्य होकर अपने घर जाएं।

  • पेट्रोल पम्प कर्मचारी की खौफनाक पिटाई..IG का आदेश..तारबाहर थाना प्रभारी अटैच..कहा होगी उचित कार्रवाई

    पेट्रोल पम्प कर्मचारी की खौफनाक पिटाई..IG का आदेश..तारबाहर थाना प्रभारी अटैच..कहा होगी उचित कार्रवाई

    बिलासपुर। लाकडाउन के दौरान पुलिस महकमे के त्याग और सेवा भावना के साथ खौफनाक चेहरा सामने आया है। तारबाहर पुलिस आरक्षक ने बुखारी पेट्रोल पम्प कर्मचारी को बेदम पीटा है। जिसके चलते कर्मचारी की हालत बहुत ही खराब है। पीटाई कुछ इस कदर हुई है कि अन्दाजा लगाया जा सकता है शायद आरक्षक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। बहरहाल घटना के लिे जिम्मेदार तारबाहर थाना प्रभारी सुरेन्द्र स्वर्णकार को आईजी दीपांशु काबरा ने लाइन अटैच कर कठोर कार्रवाई की बात कही है।

    दोपहर को तारबाहर थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित बुखारी पेट्रोल पम्प कर्मचारी को पुलिस आरक्षक समीर यादव ने जमकर पीटा है। आरक्षक अपने पुलिस साथी के साथ इस कदर पिटाई की है कि पेट्रोल पम्प कर्मचारी पंचराम को जिला अस्पताल में भर्ती होना पड़ा । जहां डाक्टरों ने एक्स रे की सलाह देने के अलावा भर्ती कर लिया है। बताया जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर है। जानकारी हो कि पेट्रोल को शासन ने आव्श्यक सेवा मानते हुए लाकडाउन और कर्फ्यू के दौरान खुला रखने का आदेश दिया है। आरक्षक समीर यादव जब पेट्रोल कर्मचारी को पीटा उस समय पेट्रोल पम्प में दो एक लोगों के अलावा कोई नहीं था। बावजूद इसके आरक्षक ने पंचराम को पीटना शुरू कर दिया। यद्यपि पंचराम ने इसका विरोध किया। लेकिन आरक्षक ने इसके बाद उस पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाना शुरू कर दिया। शिकायत के बाद आई जी घटना को बहुत ही गंभीरता से लिया है।

    थाना प्रभारी पर कार्रवाई…

    बिलासपुर संभाग घटना की पुष्टि करते हुए आईजी दीपांशु काबरा ने बताया कि कर्मचारी के साथ आरक्षक ने मारपीट की है। घटना को गंभीरता से लेते हुए तारबाहर थाना प्रभारी सुरेन्द्र स्वर्णकार को तत्काल लाइन अटैच का आदेश दिया है। साथ ही घटना की तफ्तीश के बाद आरक्षक और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी

  • निगम प्रशासन का एलान,बस..1 काल की जरूरत..घर जाकर देंगे राशन और निःशुल्क दवाइयां स्वास्थ्य मंत्री ने की सराहना

    निगम प्रशासन का एलान,बस..1 काल की जरूरत..घर जाकर देंगे राशन और निःशुल्क दवाइयां स्वास्थ्य मंत्री ने की सराहना

    अम्बिकापुर। धीरे धीरे कर प्रदेश का एक एक जिला कोरोना की चपेट में आ गया है। इसके साथ ही राज्य सरकार की पेशानी पर बल भी पड़ने लगा है। कोरोना पाजीटिव के तीन मरीज मिलने के बाद जाहिर सी बात है कि सरकार की चिंता बढ़ गयी है। बावजूद इसके सरकार रोज नए कदम उठाकर जनता को ना केवल जागरूक कर रही है बल्कि राहत के लिए हरसंभव प्रयास भी कर रही है।

    सरकार की चिंता और प्रयासों के मद्देनजर अम्बिकापुर निगम प्रशासन ने क्षेत्रवासियों को घर से बाहर आने से रोकने के लिए अभिनव कदम उठाया है। निगम प्रशासन ने एलान किया है कि अब क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति को घर से बाहर निकलने की जरूरत नहीं है। क्योंकि निगम प्रशासन ने फैसला किया है कि एक फोन पर निगमवासियों की सभी जरूरतों को घर पहुंचकर पूरा करेंगे। राशन और निःशुल्क दवाइयो का वितरण करेंगे।

    अम्बिकापुर निगम प्रशासन के अनुसार अभियान के तहत क्षेत्रवासियों को अपनी जरूरतों के अनुसार बताए गए नम्बर पर काल करना होगा। कालर की मांग को निगम का जिम्मेदार अधिकारी या व्यक्ति नोट करेगा। इसके बाद बताए गए ठिकाने पर सामान को निर्धारित समय पर डिलेवर कर दिया जाएगा। बताते चलें कि अम्बिकापुर निगम प्रशासन ने आम जनता के लिए मोबाइल नम्बर 9754002200 को सार्वजनिक भी कर दिया है।

    अम्बिकापुर निमग प्रशासन की माने तो मामले की जानकारी उपर तक पहुंचा दिया गया है। हमारा मानना है कि कोरोना से बचने का उपाय यदि बाहर नहीं निकलना है तो हम इस दिशा में ना केवल प्रयास करेंगे। बल्कि अपने आप को खतरे में डालने वालों की जरूरतों को घर पहुंचकर पूरा करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि होमडिलिवरी के लिए किसी भी प्रकार की अतिरिक्त राशि नहीं ली जाएगी। दवाईयां का वितरण निशुल्क किया जाएगा। लेकिन कालर को सामानों की बुकिंग सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच ही करवाना होगा।

    नगर निगम का शानदार प्रयास

    मामले में स्थानीय विधायक और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि निगम का यह अच्छा प्रयास है। शायद यह प्रयास कोरोना के खिलाफ कारगर साबित हो। हमें पूरा विश्वास है कि अभियान का लाभ निगम क्षेत्र के एक एक घर को मिलेगा।

    कोरोना से जन जीवन को बचाने निगम प्रशासन अम्बिकापुर ने एक क्रांतिकारी कदम उठाने का एलान किया है। निगम प्रशासन ने फैसला किया है कि अब किसी को किसी भी भी चीज के लिए घर से बाहर निकलने की जरूरत नहीं है। सभी जरूरतों को मात्र एक फोन पर घर बैठें पूरा कर दिया जाएगा। निर्धारित समय पर राशन और निःशुल्क दवाईयां कालर तक पहुंच जाएंगी। मामले में स्थानीय विधायक और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने निगम के प्रयास की सराहना की है।

  • 14 अप्रैल तक रद्द रहेंगी सभी ट्रेनें, लॉकडाउन को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला….

    14 अप्रैल तक रद्द रहेंगी सभी ट्रेनें, लॉकडाउन को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला….

    कोरोना वायरस के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी के तीन हफ्तों के लॉकडाउन के ऐलान के बाद भारतीय रेलवे ने अपने सभी ट्रेनों का परिचालन 14 अप्रैल तक के लिए रोकने का फैसला किया है। रेल मंत्रालय ने यात्री ट्रेनों, उपनगरीय ट्रेनों और कोलकाता की मेट्रो ट्रेनों के रद्द होने की अवधि को 14 अप्रैल 2020 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। हालांकि, मालगाड़ी का परिचालन जारी रहेगा।

    इससे पहले देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देख केन्द्र सरकार ने रविवार को निर्णय लिया था कि सभी पैसेंजर ट्रेन, मेट्रो रेल और अंतरराज्यीय बसें 31 मार्च तक बंद रहेंगी। रेलवे मंत्रालय के कार्यकारी निदेशक राजेश दत्त बाजपेयी ने अपने बयान में कहा था कि 31 मार्च की मध्यरात्रि तक मालगाड़ी को छोड़कर कोई भी ट्रेन नहीं चलाई जाएगी।

    भारत में कोरोना वायरस के अब तक के मामले
    देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर बुधवार को 562 हो गए जबकि मृतकों में एक व्यक्ति के वायरस से संक्रमित नहीं होने का पता चलने के बाद मरने वालों की संशोधित संख्या कम होकर नौ हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार सुबह जारी ताजा आंकड़ों में बताया कि दिल्ली में जिस दूसरे व्यक्ति की मौत हुई थी, वह कोविड-19 से संक्रमित नहीं था इसलिए भारत में मृतक संख्या कम होकर नौ हो गई है। कोरोना वायरस के कारण महाराष्ट्र (दो), बिहार, कर्नाटक, गुजरात, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में अब तक नौ लोगों की मौत हुई है। आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस से पीड़ित 512 लोगों का अभी उपचार चल रहा है जबकि 41 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई या वे देश से बाहर चले गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस आंकड़े में 43 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

  • कोरोना वायरस से बचाव के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला…

    कोरोना वायरस से बचाव के लिए छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला…

    विदेश यात्रा से लौटकर क्वांरेटाइन में नहीं रहने वाले के खिलाफ होगी सीधे एफआईआर…

    भिलाई के युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज…

    बाकियों की डिटेल निकलवाने के लिए DSB को सौंपी गई जिम्मेदारी…

    पुलिस ने विदेश प्रवास से लौटने की जानकारी नहीं देने और होम-क्वारेंटाइन में नहीं रहने वाले भिलाई के एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है…

    सुपेला थाने में युवक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 269, 270 और 271 तथा महामारी अधिनियम, 1897 की धारा 3 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है…

    प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने विदेश और अंतर्राज्यीय प्रवास से लौटने वालों को क्वारेंटाइन किया जा रहा है… विदेश से लौटने की जानकारी छुपाने और क्वारेंटाइन में नहीं रहने वालों पर कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है…

    स्वास्थ्य विभाग ने पिछले 15 दिनों में विदेश से लौटने वाले सभी लोगों को हेल्पलाइन नंबर 104 पर फोन कर सूचित करने और 14 दिनों तक होम-क्वारेंटाइन में रहने की कई बार अपील की है। इसका उल्लंघन करने वालों को कानूनी कार्यवाही करने की भी चेतावनी दी गई है…

    प्रदेश में महामारी अधिनियम, 1897 भी प्रभावी है…जानकारी छिपाने और जन स्वास्थ्य को खतरे में डालने वालों पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी…

  • हेल्पलाइन नंबर्स,             जनसामान्य हेल्पलाईन नंबरों पर दे सकते है जानकारी…

    हेल्पलाइन नंबर्स, जनसामान्य हेल्पलाईन नंबरों पर दे सकते है जानकारी…

    रायगढ़। कोरोना वायरस (कोविड-19) के मद्देनजर जिला एवं राज्य स्तरीय हेल्प लाइन नंबर्स जारी किए गए है। इन नंबर पर संपर्क कर कोरोना वायरस के संबंध में आवश्यक जानकारी ली जा सकती है। साथ ही कोरोना प्रभावित शहर, राज्य एवं देशों की यात्रा से लौटे लोगों की जानकारी जिला सर्वेलेंस इकाई रायगढ़ को दी जा सकती है।


    जिला स्तरीय-
    जिला हेल्पलाईन नंबर-07762-220288
    जिला सर्वेलेंस ईकाई रायगढ़-
    9424194328, 7000619201, 9406267203
    नोडल ऑफिसर-8839268592,9424194328,
    एपिडेमोलोजिस्ट-7000619201
    अन्य किसी भी प्रकार की सूचना हेतु व्हाट्सएप नंबर- 9406267203
    फोन से जानकारी व सूचना हेतु-
    9098101115, 8305542111
    कंट्रोल रूम, कलेक्ट्रेट रायगढ़- 07762-223750
    राज्य स्तरीय
    टोल फ्री नंबर-104
    राज्य सर्वेलेंस इकाई के दूरभाष नंबर-
    0771-2235091, 9713373165
    कोरोना से संबंधित सुझाव व शिकायत-1100

    आम जनता की सहायता के लिए राजधानी रायपुर सहित सभी जिलों में कंट्रोल रुम स्थापित

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य शासन द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के उपायों के तहत राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के सभी 28 जिलों में कंट्रोल रुम स्थापित किए गए हैं। इनके हेल्प लाइन नंबर आम जनता के लिए जारी किए गये हैं। ये सभी कंट्रोल रुम सातों दिन 24 घंटे काम करेंगे। आम जनता को किसी प्रकार की दिक्कत होने पर इन कंट्रोल रुमों के नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

    रायपुर – 100, 07714287199, 9479191099, पुलिस कंट्रोल रुम-101, फायर सर्विस- 112

    कोण्डागांव – 07786242180§

    जशपुर – 07763223281§

    कबीरधाम – 07741-232609§

    कांकेर– 07868-224610, 09165050224§

    दंतेवाड़ा – 07856-252412, 9479150879§

    कोरिया – 07836232330, 9406045758§

    कोरबा – 07759-228548§

    मुंगेली – 09111420188§

    बालोद – 07749223950, 07828200007§

    बिलासपुर – 07752-251000§

    बीजापुर – 07853220023§

    धमतरी – 07722-238479, 07722-237779§

    बेमेतरा – 07824222150§

    दुर्ग – 0788-2210773§

    जांजगीर – 07817222123§

    नारायणपुर – 07781252245, 07587399311§

    सूरजपुर – 09111033446, 09301250252§

    सरगुजा – 093402-67340, 089899-36378§

    बलौदाबाजार– भाटापारा – 07727-223697§

    गरियाबंद – 07706-241288, 062671-88110§

    सुकमा – 07864284012§

    राजनांदगांव – 7000210932§

    बस्तर – 07782-223122§

    रायगढ़ – 07762-223750§

    गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही-9479190097§

    बलरामपुर-रामानुजगंज-07831-273012, 07831-273177§

    महासमुंद-6267770531§

  • क्या कोरोना के डर के बीच पूरी दुनिया के व्यापार पर कब्जा जमा रहा है चीन….?

    क्या कोरोना के डर के बीच पूरी दुनिया के व्यापार पर कब्जा जमा रहा है चीन….?

    दुनिया भर में दहशत फैला रहा कोरोना चीन के लिए फायदे का सौदा साबित हो रहा है. क्योंकि पूरी दुनिया के शेयर बाजार धराशायी हो रहे हैं. ऐसे में चीन दुनिया भर की कंपनियों के शेयर खरीद कर उनपर कब्जा जमा रहा है. ऐसे में ये शक होता है कि क्या चीन ने जान बूझकर कोरोना को जन्म दिया है.

    नई दिल्ली: कोरोना वायरस के कारण दुनिया भर में अफरा तफरी का माहौल है. लेकिन इसे जन्म देने वाला चीन निश्चिंत दिख रहा है. यही नहीं चीनी व्यापारी पूरी दुनिया की कंपनियों के शेयर खरीदने में जुटे हैं.

    चीन के अलावा पूरे एशिया के शेयर बाजारों में दस फीसदी की औसत गिरावट देखी जा रही है. जापान, कोरिया, मलेशिया, भारत हर जगह निवेशक सिर पीट रहे हैं. उनका पैसा डूब रहा है. पिछले हफ्ते तक सभी शेयर बाजारों में गिरावट का दौर देखा जा रहा था. जिसे संभालने के लिए सरकार को राहत पैकेज की घोषणा करनी पड़ी.

    लेकिन इन हालातों में भी चीन का शेयर बाजार तरक्की कर रहा है. वो भी तब जब वहां का कारोबारी शहर वुहान कोरोना वायरस की वजह से तबाह हो चुका है.शेयरों की खरीद बिक्री से समझ में आती है चीन की साजिश
    चीन की कंपनियां लगातार कंपनियों के शेयर खरीदने में जुटी हुई हैं. खास बात ये है कि वो ये खरीदारी सीधे नहीं करके छिपे तौर पर कर रही हैं. जिससे शक और गहराता है.
    प्रतिष्ठित पत्रिका ‘फोर्ब्स’ में बाजार विशेषज्ञ ब्रैन्डेन हर्न लिखते हैं कि चीन की सबसे बड़ी कंपनी अलीबाबा की हांगकांग लिस्टिंग ने 1.54 प्रतिशत और टेन्सेन्ट ने 0.39 प्रतित का मुनाफा पिछले हफ्ते कमाया है.

    चीनी कंपनियां हांगकांग के शेयर बाजार हेंग-सेंग के जरिए बाजार में खरीदारी कर रही हैं. जिसका नतीजा ये रहा कि हेंग-सेंग के वॉल्यूम में 32 फीसदी की उछाल देखा गया. जो पिछले एक साल के औसत का दोगुना है.

    पूरी दुनिया के शेयर बाजार हो रहे धराशायी

    जहां चीन की कंपनियां फल फूल रही हैं, वहीं कोरोना वायरस के डर के कारण पूरी दुनिया में कारोबार ठप पड़ा हुआ है. जिसका नतीजा वहां के शेयर बाजारों पर दिखाई दे रहा है.क्या चीन का पैदा किया कोरोना वायरस उसका हथियार है
    कोरोना वायरस की शुरुआत चीन से ही हुई है. लेकिन आज ये दुनिया के 196 देशों में फैल चुका है।

    भारत में 21 दिनों का लॉक डाउन है. इटली में सेना से लाशें उठवाने की नौबत आ गई है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने न्यूयार्क को कोरोना वायरस का नया केंद्र बताया है. स्पेन में स्थिति भयावह होती जा रही है. जर्मनी, फ्रांस जैसे विकसित देश भी कोरोना से जूझते हुए बर्बाद हो रहे हैं।

    लेकिन कोरोना वायरस से भारी झटका लगने के बाद भी चीन अपने यहां हालात सामान्य बता रहा है. वहां के उद्योग, बाजार, कारोबार, आर्थिक बाजार सब सामान्य कोराबार की स्थिति में आ गए है।

    कोरोना वायरस के डर से पूरी दुनिया भर में स्टॉक मार्केट की गिरावट का चीन ने फायदा उठाया और कम कीमतों पर कंपनियों के शेयर खरीदे. दुनिया की कई बड़ी कंपनियों का मालिकाना हक चीन के हाथों में जाता हुआ दिख रहा है।

    तो क्या ये माना जाए कि दुनिया की अर्थव्यवस्था पर कब्जा जमाने के लिए चीन ने कोरोना वायरस को हथियार के रुप में इस्तेमाल किया।

    क्योंकि यहां गौर करने लायक बात ये है कि चीन ने कोरोना ग्रस्त अपने इलाकों में विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO)समेत किसी भी अंतराष्ट्रीय संगठन को घुसने तक नहीं दिया था. क्यो वो सच छिपाना चाहता है

    चीन में ऐसे अमानवीय प्रयोग कोई नई बात नहीं

    चीन एक कम्युनिस्ट देश है. वहां मानवाधिकार जैसी बातों का कोई महत्व नहीं है. ऐसे में इस बात का पूरा संदेह उपजता है कि चीन ने अपने फायदे के लिए कोरोना वायरस फैलाया।
    कोरोना वायरस के शिकार ज्यादातर बूढ़े और बीमार लोग हुए हैं. जिनके जीवन का चीन के कम्युनिस्ट शासन की नजर में कोई कीमत नहीं है।



    चीन को कन्युनिज्म की खाई में धकेलने वाले माओ त्से तुंग की कथित क्रांति के कारण 1948 में 7 करोड़ 70 लाख लोगों की जान चली गई थी. लाखों लोगों की भीषण यातनाओं का शिकार होना पड़ा था.माओ के बाद चीन के सबसे शक्तिशाली शासक बनकर वर्तमान राष्ट्रपति शी जिनपिंग उभरे हैं. उन्हें अनंत काल तक अपने पद पर बने रहने की छूट मिल चुकी है. शी जिनपिंग की सत्ता पूरी तरह निरंकुश है. ऐसे में चीन दुनिया पर अपना वर्चस्व कायम करने के लिए किसी तरह का अमानवीय प्रयोग करने में हिचकेगा नहीं. क्योंकि अतीत में वह ऐसे प्रयोग कर चुका है.शायद यही वजह है कि कोरोना वायरस को लेकर अमेरिका के तेवर चीन के प्रति बेहद सख्त हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कोरोना को लगातार चीनी वायरस बता रहे हैं. लेकिन चीन इसपर आपत्ति जता रहा है. क्योंकि उसे अपनी पोल खुलने का खतरा महसूस हो रहा है।


    चीन की करतूतों पर है दुनिया की निगाह
    दुनिया भर में कोरोना की दहशत के बीच अमेरिका के वकील लैरी केलमेन ने चीन के खिलाफ 200 खरब डॉलर का मुकदमा दायर किया है. जिसमें चीन पर दुनिया के 3.34 लाख लोगों को वायरस से संक्रमित करने का आरोप लगाया गया है।

    केलमेन ने टेक्सास के उत्तरी डिस्ट्रिक्ट की अदालत में मुकदमा दायर करते हुए आरोप लगाया कि वायरस को चीन ने युद्ध के जैविक हथियार के बतौर बनाया है और वह इसे आगे बढ़ाते हुए अमेरिकी कानून, अंतरराष्ट्रीय कानून, समझौतों और मानदंडों का उल्लंघन कर रहा है. केलमेन ने कहा कि इसे एक प्रभावी और विनाशकारी जैविक युद्ध हथियार के रूप में बड़े पैमाने पर आबादी को मारने के लिए डिजाइन किया गया है.

    सूचना क्रांति के इस युग चीन की करतूतें छिप नहीं सकतीं. आज नहीं तो कल कोरोना वायरस का सच आना तय है।

    परिस्थितिजन्य सबूत पूरी तरह चीन के दोषी होने की तरफ इशारा कर रहे हैं. बस इस पर मुहर लगनी बाकी है।

  • छत्तीसगढ़ में कोरोना का दूसरा पाॅजिटिव केस, राजनांदगांव का रहने वाला है मरीज…हो जाये सतर्क वरना पड़ सकता आपको भी भुगतना…

    छत्तीसगढ़ में कोरोना का दूसरा पाॅजिटिव केस, राजनांदगांव का रहने वाला है मरीज…हो जाये सतर्क वरना पड़ सकता आपको भी भुगतना…

    इससे पहले राजधानी रायपुर में कोरोना पाॅजिटिव युवती का केस आया था सामने, लंदन से लौटी युवती को एम्स में क्वारंटाइन पर रखा गया है।

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना पाॅजीटिव मरीज की संख्या दो पहुंच गई है. आज राजनांदगांव में कोरोना वायरस (COVID 19) से संक्रमित दूसरा मरीज सामने आया है. कलेक्टर जे पी मौर्य ने इसकी पुष्टि कर दी है.
    बताया जा रहा है कि कोरोना पाॅजिटिव मरीज हाल ही में थाईलैड घूमकर लौटा था. वहां से लौटने के बाद कोरोना का संक्रमण देखा गया. जांच कराए जाने के बाद रिपोर्ट पाॅजिटिव मिली. बता दें कि इससे पहले राजधानी रायपुर में लंदन से लौटी 23 साल की युवती में कोरोना पाॅजीटिव पाया गया था, जिसे एम्स में क्वारंटाइन में रखा गया है।

    राज्य सरकार कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए तमाम प्रयास कर रही है. पूरा छत्तीसगढ़ लाॅकडाउन पर है. सिर्फ बुनियादी सुविधाएं जुटाने के लिए ही छूट दी जा रही है. बेवजह सड़कों पर घूमने वाले लोगों पर पुलिस सख्ती बरत रही है।

  • फेक न्यूज़ से रहें सावधान.. जांजगीर चाम्पा जिले के एक गांव में कोरोना संक्रमित व्यक्ति के पाए जाने के फेक न्यूज़ से दहशत..

    फेक न्यूज़ से रहें सावधान.. जांजगीर चाम्पा जिले के एक गांव में कोरोना संक्रमित व्यक्ति के पाए जाने के फेक न्यूज़ से दहशत..

    जबसे कोरोना वायरस भारत आया है तरह-तरह के फेसबुक व्हाट्सएप पोस्ट वायरल हो रहे हैं इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के ब्लॉक मुख्यालय डभरा के अंतर्गत ग्राम धुरकोट में एक कोरोना से संक्रमित व्यक्ति होने का दावा किया जा रहा है।

    इस वायरल पोस्ट को भरपूर शेयर किया जा रहा है लगभग इसको लेकर सभी की मन में भय का माहौल है। आपको बता दें कि वह कोरोना से संक्रमित व्यक्ति नहीं था कुछ दिन पहले उसे लेप्रोसी नामक बीमारी थी जिसका इलाज चल रहा था उसी दौरान उसे शादी का निमंत्रण जबलपुर से आया और जबलपुर चले गए ट्रेन में आते वक्त किसी कारणवश उनके पैर फिसल गया और पैर पर फिर से चोट आई और चूंकि वह जबलपुर से आए थे उनको और उनके परिवार को होम आइसोलेशन में रखा गया आपको बता दे इनको किसी भी प्रकार से फ्लू के लक्षण नही थे जोकि वह लेप्रोसी 2 के मरीज थे तो उन्हें स्वास्थ्य विभाग डभरा की टीम द्वारा रेफर कर दिया गया था।फिर दिनांक 25 मार्च 2020 को उनकी मृत्यु हो गयी।

    प्रज्ञा छत्तीसगढ़ परिवार की आप सभी से अपील है कि कोरोना वायरस के सम्बंध में किसी भी प्रकार की खबर की पुष्टि होने के बाद ही उसे आगे भेजें।
    भ्रामक खबरों को वायरल कर लोगों में डर न फैलाएं
    ऐसा करने पर आपके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा सकती है।