Blog

  • ”हमने मुम्बई में जांच केंद्र बढ़ाया है, ‘कोरोना से मैं अपनी जनता को तो बचा लूंगा, लेकिन फिर तुम्हें मुझसे कोई नहीं बचा पायेगा’, उद्धव ठाकरे ने कहा….

    ”हमने मुम्बई में जांच केंद्र बढ़ाया है, ‘कोरोना से मैं अपनी जनता को तो बचा लूंगा, लेकिन फिर तुम्हें मुझसे कोई नहीं बचा पायेगा’, उद्धव ठाकरे ने कहा….

    महाराष्ट्र।  महाराष्ट्र में कोरोनो वायरस से लड़ते हुए, हर कोई जाति-धर्म और पंथ,समुदाय को भूलकर एक-दूसरे की मदद कर रहै हैं। फिर भी, कुछ लोग समाज में गड़बड़ी फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने संदेश देते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को संबोधित किया।

    उन्होंने कहा, ”समाज के कुछ घातक वायरस भी हैं, इसलिए मैं उनको बताना चाहता हूं कि COVID-19 से तो मैं अपनी जनता को बचा लूंगा, लेकिन उसके बाद तुम्हें मुझसे कोई नहीं बचा पायेगा।इसलिए कृपया कर गलत वीडियो ना फैलाएं।

    इसलिए मरीजों की संख्या बढ़ती हुई दिख रही है, लेकिन 51 लोग ठीक भी हुए हैं। दुर्भाग्य से कुछ लोगों की मृत्यु हुई है लेकिन वो बीमार और बुजुर्ग थे।

    उन्होंने कहा, हम सभी को अपने घर परिवार में बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखना है और उनसे विशेष दूरी बनाये रखनी है।

    उद्धव ने आगे कहा कि, अगली सूचना तक राज्य में कोई भी धार्मिक, राजनीतिक समारोह का आयोजन की इजाजत नहीं दी जाएगी।

    राज्य से पलायन कर रहे मजदूरों को लेकर उन्होंने कहा, ‘महाराष्ट्र में करीब 5 लाख मजदूरों जिसमें राज्य के और बाहर के लोग भी शामिल हैं उनके रहने, खाने की व्यवस्था की जा रही है। महाराष्ट्र के लोगों को भी आवाहन है कि राज्य के बाहर उन्हें कोई तकलीफ है तो मुख्यमंत्री कार्यालय को सूचित करें।

    सीएम ठाकरे ने कहा, ”हम सिर्फ कोविड-19 के इलाजों के लिए अस्पताल बढ़ा रहे हैं। मेरी विनती है कि जिसे भी कोरोना के लक्षण हो वो सिर्फ कोरोना टेस्ट होने वाले केंद्रों में ही जाएं। सामान्य अस्पतालों में नहीं।

    मुख्यमंत्री ने कहा, मेरा मेरे से ज्यादा आप लोगों पर भरोसा है। मुझमें आत्मविश्वास तो है ही। हम छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमि से हैं, डरते नही हैं लड़ते हैं और जीतते हैं।

    ठाकरे ने अपने संबोधन में सिंगापुर के पीएम का भी जिक्र किया।

  • अमेरिकी में हालात बेकाबू: 24 घंटे में Corona से 2000 मौत

    अमेरिकी में हालात बेकाबू: 24 घंटे में Corona से 2000 मौत

    दिल्ली। कोरोना वायरस का कहर अमेरिका में तबाही मचा रहा है। विश्व की महाशक्ति कोरोना वायरस के सामने बेबस नजर आ रही है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के हालात देखकर चिंतिंत है, लेकिन वो कोरोना वायरस से संक्रमण को रोकने में नाकामियाब हो रहे हैं। कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में अमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 2000 हो गई।

    न्यूयार्क में 731 लोगों की मौत

    सिर्फ न्यूयार्क में ही 731 लोगों की जानें पिछले 24 घंटे में चली गई। यह एक दिन में अमेरिका के किसी राज्य में कोरोना से सबसे अधिक मौत है। न्यूयॉर्क में अब तक कोरोना संक्रमण के कारण 5489 लोगों की मौत हो गई है।पूरा विश्व इस बीमारी की चपेट में, लेकिन सबसे ज्यादा खराब हालात अमेरिका के हैं।
    अमेरिकी में हालात बेकाबू: 24 घंटे में Corona से 2000 लोगों की मौत, दुनिया में 75 हजार से ज्यादा जिंदगी खत्म

  • यूपी के ये 15 जिले आज आधी रात से पूरी तरह से होंगे सील

    यूपी के ये 15 जिले आज आधी रात से पूरी तरह से होंगे सील

    उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 15 जिलों को 13 अप्रैल तक पूरी तरह से सील करने के आदेश दिया है। आज रात 12 बजे के बाद लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, आगरा, कानपुर, वाराणसी, शामली, मेरठ, सीतापुर, बरेली, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, बस्ती, सहारनपुर और महाराजगंज पूरी तरह सील हो जाएंगे।

  • कर्मचारियों को दी गई नई पोस्टिंग, नगरीय प्रशासन विभाग में तबादले….

    कर्मचारियों को दी गई नई पोस्टिंग, नगरीय प्रशासन विभाग में तबादले….

    रायपुर। राज्य शासन द्वारा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के छह अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से पदस्थापना आदेश जारी की गई है। इस आशय का आदेश मंत्रालय महानदी भवन से जारी कर दिए है। यशवंत कुमार को नगर पंचायत, कुंरा का मुख्य नगर पालिका अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार श्वेता अंबिलकर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत कुंरा कोे सहायक संचालक, क्षेत्रिय कार्यलय, संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन विभाग रायपुर में पदस्थ किया गया है। हरदयाल रात्रे, राजस्व उप निरीक्षक, नगर निगम चिरमिरी को नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी, बनाया गया है।

    वहीं कमल सिंह चौहान राजस्व उप निरीक्षक, नगर पंचायत रामानुजगंज को नगर पंचायत, प्रतापपुर के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा श्री राजेश कुशवाहा, सहायक ग्रेड-2 नगर पंचायत, प्रतापपुर के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी को नगर पंचायत विश्रामपुर में मूल पद सहायक ग्रेड-2 पर पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार 28 दिसम्बर 2019 के आदेश पर संचालनालय नगरीय प्रशासन, रायपुर में उपसंचालक, डी.के. बांसवार को नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया था, जिसे संशोधन करते हुए श्री बांसवार को नगर पालिक निगम रायपुर में उपायुक्त के पद पर नवीन पदस्थापना की गई है।

  • प्रधानमंत्री मोदी ने दिए संकेत, बढ़ सकता है लॉकडाउन

    प्रधानमंत्री मोदी ने दिए संकेत, बढ़ सकता है लॉकडाउन

    दिल्ली। भारत मे फिलहाल लॉक डाउन की अवधि बढ़ सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हुई सर्वदलीय बैठक में लॉकडाउन बढ़ने के संकेत दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लंबी लड़ाई है। मैं एक बार फिर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करूंगा।

    लॉकडाउन खुला तो करना होगा इन बड़े नियमों का पालन:

    कोरोना वायरस की वजह से भारत सरकार ने पूरे भारत मे 21 दिन का लॉकडाउन किया हुआ है। यह लॉकडाउन 14 अप्रैल तक रहेगा। ऐसे मे यदि 15 अप्रैल को लॉकडाउन खुलता है तो सारी व्यवस्थाएं कैसे होंगे, तो आइए जानते हैं।

    सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी:-

    लॉकडाउन हटने के बाद सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण रूप से पालन किया जाएगा। जिससे लोग एक दूसरे से थोड़ी दूरी बनाकर रखें। वहीं लोगों को रोड पर चलने के लिए मास्क लगाना भी बेहद जरूरी होगा।

    स्कूल कॉलेज रहेंगे बंद:-
    लॉकडाउन हटने के बाद व्यवसायिक व टेक्निकल स्कूल, कॉलेज खोले जा सकते हैं, जबकि सामान्य स्कूल व कॉलेज एक निश्चित समय तक बंद रहेंगे। वहीं मंडी और बाजार खोले जाएंगे परन्तु मॉल व सिनेमा हॉल जैसी चीजें अभी नही खोली जाएंगी।

    इन जगहों से जल्दी हट सकता है लॉकडाउन:-
    जिन राज्यों व शहरों में लॉकडाउन में मामले कम आये हैं या है ही नही उन जगहों पर लॉकडाउन जल्दी हटाया जा सकता है, परन्तु लॉकडाउन हटने के बाद सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण रूप से पालन किया जाएगा।

  • रायपुर पुलिस एक नई पहल, राजधानी को अब ड्रोन के माध्यम से सेनिटाइज किया जाएगा….

    रायपुर पुलिस एक नई पहल, राजधानी को अब ड्रोन के माध्यम से सेनिटाइज किया जाएगा….

     रायपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण पर रोकथाम के लिए रायपुर पुलिस एक नई पहल करने जा रही है. राजधानी को अब ड्रोन के माध्यम से सेनिटाइज किया जाएगा. इस ड्रोन को बनाने में पांच लाख रुपए की लागत आई है।

    सेनिटाइजर से छिड़काव के लिए राजधानी के कई चौक-चौराहों को चिन्हांकित किया गया है. इसके अलावा राजातालाब, पंडरी, मौदहापारा के साथ अन्य भीड़-भाड़ वाली जगहों पर छिड़काव किया जाएगा।

    डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि कुछ दिनों से देखा जा रहा था कि कई जगहों पर निगम की गाड़ियां नहीं पहुंच पा रही है, और उन जगहों पर सेनिटाइजर का छिड़काव नहीं हो पाता था. ड्रोन सेनिटाइजर की आवश्यकता देखते हुए हमने एक ड्रोन तैयार किया है, जो अलग-अलग जगहों पर जाकर ड्रोन के माध्यम से सेनिटाइजर का छिड़काव करेगा।

    उन्होंने बताया कि इस ड्रोन के निर्माण में 5 लाख रुपए की लागत आयी है. इसमें 5 लीटर क्षमता की टंकी लगाई गई है. इसके इस्तेमाल के लिए रायपुर के कई चौक और भीड़ वाली जगहों को चिन्हांकित किया गया है. य़ह प्रयोग अगर सफल हुआ तो हम निगम के साथ मिलकर आगे इसकी संख्या औऱ बढ़ाएंगे।

  • सोनिया गांधी के सुझाव पर NBA का विरोध, सरकारी विज्ञापन पर रोक लगाने के लिए पीएम मोदी को लिखा था पत्र

    सोनिया गांधी के सुझाव पर NBA का विरोध, सरकारी विज्ञापन पर रोक लगाने के लिए पीएम मोदी को लिखा था पत्र

    दिल्ली। नेशनल ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (एनबीए) ने सोनिया गांधी के बयान की कड़ी निंदा की है. कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने कहा था कि भारत सरकार और PSU के द्वारा सभी प्रकार के विज्ञापन देने पर पाबंदी की मांग की थी. उन्होंने कहा था कि टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया को दिये जाने वाली सरकारी विज्ञापनों पर अगले दो साल तक के लिए रोक लगा दी जाए. एनबीए की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि संकट के इस दौर में जब मीडिया के लोग अपनी जान की परवाह किए बिना अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं. ऐसे में सोनिया गांधी की यह मांग निराशाजनक है।

    दरअसल कांग्रेस की मुखिया सोनिया गांधी ने कोरोना संक्रमण के आपातकाल के इस दौर में सुझाव देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा था. इस पत्र में सोनिया ने पीएम मोदी को कई सुझाव दिए थे. साथ ही लिखा था कि सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की ओर से दिए जाने वाले सभी विज्ञापनों पर दो साल के लिए रोक लगा दी जाए. सोनिया ने अपने पत्र में लिखा था कि इस दौरान टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया को कोई भी विज्ञापन न दिया जाए।

    सोनिया गांधी की इस मांग का एनबीए की ओर से विरोध दर्ज कराया गया है. एनबीए की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मंदी के कारण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के विज्ञापन राजस्व में कमी आई है.  दूसरी तरफ सभी उद्योगों और व्यवसायों के राष्ट्रव्यापी बंद के कारण वित्तीय संकट से पीड़ित है. इसके अलावा सभी समाचार चैनल अपने पत्रकारों और अन्य कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान करने पर भारी खर्च कर रहे हैं. ऐसे समय में सोनिया गांधी की ओर से की गई यह मांग काफी निराशाजनक और अजीबोगरीब है।

    एनबीए ने कहा है कि सोनिया गांधी को अपना यह सुझाव तुरंत ही वापस लेना चाहिए. एनबीए की ओर से कहा गया है कि सोनिया गांधी तुरंत ही अपने दो साल के इस बैन वाले सुझाव को तुरंत वापस लें. आपको बता दें कि पीएम मोदी को सुझाव देने के लिए सोनिया गांधी ने मंगलवार को पत्र लिखा था।

  • ट्रंप ने कल दी भारत को धमकी, आज मोदी को बताया महान….कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महान और बहुत अच्‍छे नेता हैं.

    ट्रंप ने कल दी भारत को धमकी, आज मोदी को बताया महान….कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महान और बहुत अच्‍छे नेता हैं.

    अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महान नेता बताया है।

    डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महान हैं और बहुत अच्‍छे हैं।

    ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की 29 मिलियन डोज खरीदी है।

    उन्‍होंने कहा कि भारत ने नागरिकों को बचाने के लिए निर्यात पर प्रतिबंध लगाया था

    वाश‍िंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा के निर्यात को मंजूरी देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महान नेता बताया है। ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी महान हैं और बहुत अच्‍छे हैं। कोरोना वायरस की मार से बेहाल अमेरिका के राष्‍ट्रपति ने कहा कि अमेरिका ने 29 मिलियन दवा की डोज खरीदी है। इसमें से ज्‍यादातर दवा भारत से मिलेगी।

    अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने फॉक्‍स न्‍यूज से बातचीत में कहा कि भारत ने अपने नागरिकों को बचाने के लिए दवा के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया था। उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी महान हैं और बहुत अच्‍छे हैं। भारत से अभी बहुत अच्‍छी चीजें आनी बाकी हैं। उन्‍होंने कहा कि अमेरिका ने कोरोना वायरस से जंग के लिए हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की 29 मिलियन डोज खरीदी है। इसमें से बड़ी तादाद में दवा भारत से आएगी।

    तो क्या निजी फायदे के लिए डोनाल्ड ट्रंप Hydroxychloroquine दवाई पर दे रहे हैं जोर

    इससे पहले ट्रंप ने संकेत दिया है कि अगर भारत ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा के निर्यात पर से प्रतिबंध नहीं हटाया तो अमेरिका कार्रवाई पर विचार कर सकता है। हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन का इस्‍तेमाल कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज में किया जा रहा है। इससे पहले ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस दवा के लिए गुहार लगाई थी।व्‍हाइट हाउस में संवाददाताओं से बातचीत में ट्रंप ने मंगलवार को कहा था कि भारत ने अमेरिका के साथ बहुत अच्‍छा व्‍यवहार किया है और मैं समझता हूं कि इस बात के कोई कारण नहीं हैं कि भारत अमेरिकी दवा के ऑर्डर पर से बैन नहीं हटाएगा। ट्रंप ने कहा, ‘मैंने यह नहीं कहीं सुना कि यह उनका (पीएम मोदी) का फैसला था। मैं जानता हूं कि उन्‍होंने इस दवा को अन्‍य देशों के निर्यात के लिए रोक लगाई है। मैंने उनसे कल बात की थी। हमारी बातचीत बहुत अच्‍छी रही। भारत ने अमेरिका के साथ बहुत अच्‍छा व्‍यवहार किया है।

    ट्रंप ने दिए संकेत, भारत ने नहीं दी हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा तो जवाबी कार्रवाई संभव

    दवा पर भारत ने भी दिया था जवाब
    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने इसके बाद उठे विवाद पर कहा कि यह किसी भी सरकार का दायित्व होता है कि पहले वह सुनिश्चित करे कि उसके अपने लोगों के पास दवा या इलाज के हर जरूरी संसाधन उपलब्ध हों। इसी के मद्देनजर शुरू में कुछ एहतियाती कदम उठाए गए थे और कुछ दवाओं के निर्यात को प्रतिबंधित किया गया था। भारत ने सोमवार को 14 दवाओं पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है। हालांकि पैरासिटामोल और हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा लाइसेंस कैटेगरी में रहेगी और उसकी मांग पर लगातार नजर रखी जाएगी। लेकिन अगर मांग के अनुरूप आपूर्ति रही तो फिर कुछ हद तक निर्यात की अनुमति दी जा सकती है।

  • छत्तीसगढ़ के लिए राहत भरी खबर, एक और कोरोना मरीज हुआ स्वस्थ, अब तक 10 में से 9 मरीज हुए ठीक

    छत्तीसगढ़ के लिए राहत भरी खबर, एक और कोरोना मरीज हुआ स्वस्थ, अब तक 10 में से 9 मरीज हुए ठीक

    रायपुर। छत्तीसगढ़ से इस वक्त जो खबर निकलकर सामने आई है, वो बड़ी राहत देने वाली है. राज्य में एक और कोरोना मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो गया है, उसे डिस्चार्ज किया जा रहा है. प्रदेश में यह 9वां पॉजिटिव मरीज है जो ठीक हुआ है. कोरबा का रहने वाला युवक पूरी तरह ठीक हो गया है. यह युवक यूके की यात्रा कर कोरबा लौटा था. इसकी पुष्टि एम्स अधीक्षक करण पिपरे ने की है. अब सिर्फ कटघोरा का 16 साल का जमाती कोरोना पॉजिटिव मरीज ही बच गया हैं, जिसके भी जल्द ठीक होने की उम्मीद है।

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए कहा कि अभी सूचना प्राप्त हुई है कि कोरबा निवासी एक और COVID-19 पॉजिटिव मरीज का पूर्णतः इलाज होने के बाद उसे अस्पताल द्वारा डिस्चार्ज कर दिया गया है. अब तक 10 में से 9 मरीज इलाज करवाकर घर जा चुके हैं. देश जीतेगा, कोरोना हारेगा।

    स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी ट्वीट कर कहा कि छत्तीसगढ़ में 9 वां मरीज भी अब ठीक हो गया है और घर जाने के लिए तैयार है. इसलिए अब छत्तीसगढ़ में केवल एक ही व्यक्ति है, जिसे कोरोना है. वह भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की निगरानी में है. बाकी सभी लोग ठीक हो गए हैं।

    बता दें कि अब तक छत्तीसगढ़ में कुल 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए थे. जिनमें से 9 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है. ये सभी फिलहाल 28 दिन के लिए होम आइसोलेशन पर रहेंगे।

    जानिए छत्तीसगढ़ में कहां-कहां से मिले थे कोरोना पाॅजिटिव मरीज-

    • पहला केस, 19 मार्च- रायपुर के समता कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव मिली है. 16 मार्च को लंदन से छत्तीसगढ़ लौटी थी. (डिस्चार्ज- 3 अप्रैल)
    • दूसरा केस, 25 मार्च- राजनांदगांव के भरकापारा निवासी युवक थाईलैंड से घूमकर घर लौटा था. जिसकी कोरोना जांच सैंपल पॉजिटिव मिला. उम्र 30 साल के अंदर है. इसे एम्स में क्वारंटाइन में रखा गया है। (डिस्चार्ज- 5 अप्रैल)
    • तीसरा केस, 25 मार्च- तीसरा पॉजिटिव मरीज रायपुर से सामने आया, वो भी युवती है और उम्र 30 साल के अंदर है. सुभाष स्टेडियम इलाके की रहने वाली है. लंदन से यात्रा कर 16 मार्च को रायपुर आई थी. इसके खिलाफ विदेश से लौटने की जानकारी छुपाने, सरकार के निर्देशों की अवहेलना और दूसरों की जान मुसीबत में डालने पर कोतवाली थाने में एफआईआर भी दर्ज किया गया है।(डिस्चार्ज- 5 अप्रैल)
    • चौथा केस, 25 मार्च- बिलासपुर के रामालाइफ में एक 64 वर्षीय महिला का सैंपल पॉजिटिव आया है. महिला 10 फरवरी को दुबई से बिलासपुर आई थी. विदेश से लौटने की जानकारी इसने छुपाई थी। (डिस्चार्ज- 1 अप्रैल)
    • पांचवां केस, 25 मार्च – दुर्ग-भिलाई जोन सेक्टर 2 के खुर्सीपारा का रहने वाला युवक 10 मार्च को दुबई से लौटा है. जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है. यहां सख्त हिदायत के साथ आस-पास के 100 परिवारों को होम आइसोलेट किया गया था।(डिस्चार्ज- 31 मार्च)
    • छठवां केस, 25 मार्च – रायपुर के बड़े रामनगर में मिला है. जिसकी उम्र करीब 60 वर्ष है. इसका अन्य राज्य और विदेश यात्रा की कोई हिस्ट्री नहीं है. यानी समाज में फैले कोरोना संक्रमण के जरिए यह पॉजिटिव आया था।(डिस्चार्ज- 31 मार्च)
    • सातंवा केस, 28 मार्च- रायपुर के देवेंद्र नगर इलाके में रहने वाला यूके से लौटा युवक कोरोना पाॅजिटिव पाया गया. वह हाल ही में रायपुर आया था. (डिस्चार्ज- 5 अप्रैल)
    • आठवां केस, 30 मार्च- कोरबा निवासी युवक का जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आया, जो कि यूके की यात्रा कर लौटा था।(डिस्चार्ज – 6 अप्रैल)
    • नौवां मरीज, 31 मार्च – रायपुर के डीडी नगर (कंचन गंगा) निवासी युवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई, जो कि लंदन की यात्रा कर लौटी थी। (डिस्चार्ज- 5 अप्रैल)
    • दसवां केस, 4 अप्रैल- कटघोरा निवासी 16 वर्षीय लड़का कोरोना पॉजिटिव पाया गया. यह लड़का तबलीगी जमात में शामिल होकर नागपुर के पास कामठी से आया था। जिसका एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है।
  • हाईकोर्ट ने कहा लॉकडाउन में बाहर निकलकर खाना भी नहीं बांट सकते हैं, आदेश का सख्ती से पालन करने को कहा….

    हाईकोर्ट ने कहा लॉकडाउन में बाहर निकलकर खाना भी नहीं बांट सकते हैं, आदेश का सख्ती से पालन करने को कहा….

    दिल्ली। लॉकडाउन में देखा जा रहा है कि लोग घूम घूमकर बाहर खाना बांट रहे हैं। लोगों के इस कदम पर हाईकोर्ट सख्त हो गया है। केरल हाईकोर्ट ने प्रशासन से इस पर तुरंत रोक लगाने को कहा है।
    लोगों के लॉकडाउन के दौरान बाहर निकल कर खाना बांटने पर केरल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि लॉकडाउन के दौरान लोगों को घर से बाहर घूमने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। चाहे वे खाना बांटने के लिए ही बाहर क्यों न निकले हों। हाईकोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये एक मामले में सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की। इसमें राज्य के कोल्लम में जरूरतमंदों को खाना बांटने की इजाजत कुछ लोगों ने मांगी थी।

    हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि लोगों को हर हाल में सरकार की एडवाइजरी का पालन करना होगा। कोई भी अपने मन से कुछ भी नहीं कर सकता है। वर्ना हरकोई मनमानी करने लगेगा। दरअसल, याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट से कहा था कि उसे जिला प्रशासन जरूरतमंदों को खाना बांटने की इजाजत नहीं दे रहा है। इसलिए हाईकोर्ट उसे ऐसा करने की इजाजत दे। जिसपर हाईकोर्ट ने इजाजत देने से साफ इंकार करते हुए ये आदेश दिया।