Blog

  • यह साल रहेगा ट्रेवल्स के शौकीनों के लिए खास…जाइये घूमने वो भी बिना किसी दिक्कत के, जानिए साल भर का टूर प्लान

    यह साल रहेगा ट्रेवल्स के शौकीनों के लिए खास…जाइये घूमने वो भी बिना किसी दिक्कत के, जानिए साल भर का टूर प्लान

    दिल्ली। अगर आप भी नए साल में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो 2020 आपके लिए काफी एक्साइटिंग होने वाला है. आने वाले साल में बहुत सी छुट्टियां आने वाली हैं जिनमें आप अलग-अलग जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं. साल 2020 में आपको 12 लॉन्ग वीकेंड मिलेंगे. जिसमें आप बिना किसी दिक्कत के छुट्टियां प्लान कर सकते हैं।

    जनवरी में जा सकते हैं गोवा

    गोवा जाने के लिए जनवरी का महीना सबसे सही होता है नए साल के मौके पर गोवा में लोगों की काफी ज्यादा भीड़ होती है ऐसे जनवरी के मीड वीक में जाने से आपको वहां ज्यादा भीड़ नहीं मिलेगी. जनवरी में गोवा का मौसम भी काफी अच्छा रहता है. तो अपने वीकेंड की शुरुआत आप गोवा से कर सकते हैं।

    फरवरी में जा सकते हैं तमिलनाडू

    मंदिरों के इस शहर में घूमने के लिए फरवरी सबसे सही महीना होता है. यहां महाशिवरात्रि के पर्व को काफी धूम-धाम से मनाया जाता है. तो फरवरी के लॉन्ग वीकेंड में आप यहां जा सकते हैं।

    मार्च में जाएं सिक्किम

    सिक्किम जैसी खूबसूरत जगह को आप अपने चार दिन के वीकेंड में घूम सकते हैं. अगर आपको नेचर से प्यार है और शांति पसंद है तो सिक्किम से बढ़िया जगह आपके लिए कोई हो ही नहीं सकती।

    अप्रैल में जाएं केरल

    5 दिन के वीकेंड में आप केरल जैसी खूबसूरत जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं. इस महीने नॉर्थ केरल में कई तरह के परफॉर्मेंस होते हैं जिन्हें आपको मिस नहीं करना चाहिए। 1600 मीटर की ऊँचाई पर बसा ये हिल स्टेशन वसंत ऋतु के स्वागत के लिए सबसे बेहतरीन जगह है. चेन्नई से कुछ घंटे दूर इस हिल स्टेशन पर आप ठंडी हवाएँ और विशाल पहाड़ों के बीच सूर्यास्त का आनंद ले सकते हैं।

    मई में जाएं हिमाचल

    मई के मौसम में गर्मी से बचने के लिए आप हिमाचल जैसी ठंडी जगह पर जा सकते हैं. यहां के पहाड़ों की खूबसूरती और ठंड़ा मौसम आपको एकदम तरोताजा कर देगा।

    जून में जाएं कर्नाटक

    कर्नाटक में न तो बहुत ज्यादा गर्मी है और न बहुत ज्यादा ठंड. पर्यटन की दृष्टि से भारत का पांचवां सबसे लोकप्रिय राज्य है कर्नाटक. इस राज्य में प्राकृतिक सुंदरता और विरासत का सटीक मिश्रण है।

    जुलाई में जाएं मध्यप्रदेश

    मध्यप्रदेश का एक तिहाई हिस्सा वन संपदा के रूप में संरक्षित है. जहां पर्यटक वन्यजीवन को पास से जानने का अदभुत अनुभव प्राप्त कर सकते हैं. कान्हा नेशनल पार्क,बांधवगढ़, शिवपुरी आदि ऐसे स्थान हैं जहां आप बाघ, जंगली भैंसे, हिरणों, बारहसिंघों को स्वछंद विचरते देख पाने का दुर्लभ अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

    अगस्त में जाएं उत्तराखंड

    बर्फ से ढके पहाड़, शांत वातावरण, मनमोहक वादियां, सुहाना मौसम, ठंडी हवाएं और चारों तरफ हरियाली ही हरियाली. ऐसे नज़ारे का अगर आप लुफ्त उठाना चाहते हैं तो उत्तराखंड जरूर जाएं. उत्तराखंड उत्तर भारत का एक बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है जिसकी खूबसूरती का जितना भी बखान किया जाए वह कम ही है. वर्तमान में तो इस उत्तराखंड का शुमार उन चुनिंदा पर्यटन स्थलों में है जिसकी सुंदरता निहारने दुनिया भर से पर्यटक साल भर आते हैं।

    सितंबर में जाएं अरुणाचल प्रदेश

    हिमालय की खूबसूरत वादियों के बीच स्थित तवांग बौद्ध मठ विश्‍वभर में प्रसिद्ध है. यह विश्‍व का सबसे बड़ा बौद्ध मठ कहलाता है. अरुणाचल प्रदेश में स्थित यह मठ गल्‍डेन नमगी लात्‍से के नाम से प्रसिद्ध है

    अक्टूबर में जाएं बंगाल

    दूर्गा पूजा के समय इस जगह जाने की बात ही कुछ और होती है. पूरा बंगाल मां दुर्गा की पूजा में व्यस्त होता है. यहां जाकर मां दुर्गा की पूजा करने का एक अलग ही अनुभव होता है।

    नवंबर में जाएं कन्नूर

    अगर आप भीड़ से दूर होकर दशहरा की छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो कन्नूर में नदी किनारे समय बिताना आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट रहेगा. कन्नूर पहुंचने के लिए अब आप कहीं से भी हवाई यात्रा कर सकते हैं, इसलिए उत्तर केरल की खूबसूरती देखने ज़रूर जाएं।

    दिसंबर में जाएं अंडमान

    2020 का अपना आखिरी लॉन्ग वीकेंड आपको अंडमान में ही बिताना चाहिए और वहां की खूबसूरती के बारे में आप सभी जानते हैं इसलिए कोशिश करें की थोड़ी और लंबी छुट्टी ले कर अंडमान जाएं।

    छत्तीसगढ़ में भी बना सकते है घूमने का प्लान

    लाइफ में एक बार गोवा जाने का मन सबका होता है चाहे वो बच्चा हो या बड़ा. गोवा में समुद्र के किनारे लगी रेत पर छतरीयां, पानी में मोटरबोट का आनंद यह सपना सभी का होता है. अगर आप भी गोवा जाना चाहते हैं तो अब आपको छत्तीसगढ़ से बाहर जाने की जरूरत नही है. धमतरी स्थित गंगरेल बांध के दूसरे किनारे पर गोवा की तर्ज पर रिसॉर्ट बनाया गया हैं जहां आप गोवा का आनंद ले सकते हैं.

    सिरपुर- अगर आप नेचर लवर है तो आपके लिए बेस्ट प्लेस है सिरपुर. चारो ओर हरियाली के बीच में ऐतिहासिक मंदिर. अगर आप अपनी फैमिली के साथ सुकुन भरा दिन बिताना चाहते हैं तो आपको यह जगह जरूर पसंद आएगी. सिरपुर महानदी के तट पर बसा है सिरपुर को श्रीपुर के नाम से भी जाना जाता था।

    जतमई-घटारानी – अगर हम मानसून में घूमने लायक पर्यटन स्थलों की बात कर रहें है और हम जतमई- घटारानी की बात न करें तो प्रकृति बुरा मान जाएगी. गरियाबंद रोड पर यह डेस्टिनेशन स्थित है. जहां जतमई पहाड़ी से गिरता नेचुरल वॉटरफाल आकर्षण का केन्द्र है. मानसून के शुरू होते ही यह झरना अपनी प्राकृतिक सुंदरता की छटा बिखेरने लगता है।

    भोरमदेव – अगर आप नेचर लवर हैं तो आपके लिए दुसरी सबसे अच्छी जगह है भोरमदेव. छत्तीसगढ़ का खजूराहो कहा जाने वाला भोरमदेव मंदिर चारो ओर पहाड़ो और घने जंगलों से घिरा हुआ है. यह मंदिर कवर्धा से 18 किमी दूर मैकाल पर्वत श्रेणी और प्रकृति की सुंदरता के बीच बसा है।

    चित्रकोट – हम मानसून के वक्त घुमने जाने की बात करें और वॉटरफाल का नाम न लें ये हो ही नही सकता. चित्रकोट जलप्रपात को छत्तीसगढ़ का नाइग्रा फाल कहा जाता है. यह छत्तीसगढ़ का सबसे चौड़ा झरना है. यह जलप्रपात जगदलपुर से 38 किमी दूर है. घने जंगलों के बीच बसे होने के कारण यहां मानसून के वक्त आना धरती पर स्वर्ग जैसा प्रतीत होता है. यहां हर वर्ष बारिश के मौसम में सैलानियों की भीड़ उमड़ जाती है।

  • ACB का छापा: जेल में निरुद्ध बंदी की पिटाई ना करने और खाना देने के नाम पर जेल प्रहरी ने माँगे दो लाख..दस हज़ार की रिश्वत लेते पकड़ाया

    ACB का छापा: जेल में निरुद्ध बंदी की पिटाई ना करने और खाना देने के नाम पर जेल प्रहरी ने माँगे दो लाख..दस हज़ार की रिश्वत लेते पकड़ाया

    रायपुर। जेल को सुधारगृह केवल पढ़ने में भला लगने के लिए कहा जाता है, हकीकतन वहाँ चार दीवारी के भीतर जो हो रहा है, वह परिस्थितियों के फेर में अपराध कर बैठे या कि फंसा दिए गए ग़रीबों के लिए ऐसी त्रासदी भरी जगह है कि उससे बेहतर तो शायद उन्हें मृत्यु लगे। इन बंदियों को प्रताड़ित कर, उनके परिजनों से मोटी रक़म वसुली का खेल चलता रहता है। पर चुंकि परिजन अपने उस पीडि़त की चिंता में मुँह नहीं खोलते जो कि जेल में है तो मामला चर्चा में तो आता है पर सामने नहीं आता। लेकिन कटघोरा में एक महिला ने हिम्मत दिखाई और रक़म की लालच में पति को जेल में प्रताड़ित करने वाले को ही रंगे हाथ पकड़वाया और अपराध दर्ज करा दिया।
    कोरबा ज़िले के कटघोरा थाना क्षेत्र के गाँव हुंकरा निवासी शंकरलाल रजक किसी प्रकरण में कटघोरा उप जेल में निरुद्ध है। शंकरलाल रजक की आए दिन उप जेल में पिटाई हो रही थी और जेल प्रावधान के अनुरुप उसे खाना तक नहीं मिल रहा था। शंकरलाल रजक ने यह बात पत्नी रोहनी को बताई, जिसके बाद रोहनी से उप जेल के जेल प्रहरी धीरेंद्र सिंह परिहार ने मुलाक़ात की और पिटाई ना करने और जेल मैन्युअल के अनुसार खाना और सामान्य क़ैदी को मिलने वाली सुविधा देने के एवज़ में दो लाख रुपए की माँग रखी। रोहनी ने नक़दी में असमर्थता ज़ाहिर की तो उसे कहा गया कि ज़मीन बेचकर दो। इस दो लाख की पहली किश्त दस हज़ार रुपए के रुप में देने की बात तय हुई।ACB ने प्रार्थिया रोहनी बाई को पैसे देने भेजा और जैसे ही जेल प्रहरी धीरेंद्र सिंह परिहार ने रिश्वत की रक़म ली उसे पकड़ लिया। ACB द्वारा इस मामले में आवश्यक कार्यवाही जारी है।
  • फांसी की आहट से उड़ी निर्भया के दोषियों की नींद, खाना-पीना छोड़ा-घबराहट में रातभर लगाते रहते हैं चक्कर

    फांसी की आहट से उड़ी निर्भया के दोषियों की नींद, खाना-पीना छोड़ा-घबराहट में रातभर लगाते रहते हैं चक्कर

    दिल्ली। निर्भया के रेपिस्ट और हत्यारों की फांसी की सजा की तारीख नजदीक आने की संभावना जैसे-जैसे बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे इन दोषियों को फांसी का खौैफ डराने लगा है। यहां तक कि चारों दोषियों (अक्षय, मुकेश, विनय और पवन) ने घबराहट में खाना-पीना तक छोड़ दिया है।
    चारों अपने-अपने सेल में देर रात तक चक्कर काटते रहते हैं। इनमें से किसी को भी कोई दवा नहीं दी गई है, लेकिन इन्हें तरल पदार्थ और ठोस भोजन इस तरह से दिया जा रहा है कि इनका रक्तचाप सही रहे। इन चारों पर जेलकर्मियों के अलावा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल व तमिलनाडु पुलिस के जवान 24 घंटे नजर रख रहे हैं। जेल सूत्रों के अनुसार, इसकी बड़ी वजह इस बात की आशंका है कि घबराहट की स्थिति में कोई कैदी खुद को नुकसान या आत्महत्या की कोशिश जैसे कदम न उठा ले।
    इनके सेल के आसपास नियमित तौर पर लगे कैमरे के अलावा उच्च क्षमता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कैमरे की फुटेज की निगरानी के लिए जेल कर्मचारी 24 घंटे तैनात रहते हैं। तीन दोषी अक्षय, मुकेश और मंडोली जेल से यहां शिफ्ट किए गए पवन को तिहाड़ की जेल नंबर-2 के वॉर्ड नंबर-3 के तीन सेल में रखा गया है। जबकि चौथे कैदी विनय को जेल नंबर-4 में रखा हुआ है।  उधर, चारों दोषियों को फांसी देने वाली दया याचिका पर अभी राष्ट्रपति की ओर से कोई अंतिम फैसला नहीं आया है। लेकिन इससे पहले तिहाड़ जेल में फांसी कोठी और अन्य चीजों की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। दोषियों को 16 या फिर 29 दिसंबर (निर्भया की मौत हुई थी इस दिन) को फांसी पर लटकाया जा सकता है। वैसे तो फांसी देने के लिए जल्लाद की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन फिर भी जरूरत महसूस हुई तो यूपी, महाराष्ट्र या फिर बंगाल से जल्लाद बुलाया जा सकता है। निर्भया गैंगरेप केस के चारों दोषियों को शुक्रवार यानी कल पटियाला कोर्ट में पेश किया जाएगा। पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने जेल प्रशासन को दोषियों को पेश करने का आदेश दिया था। इसी के चलते चारों की पटियाला कोर्ट में एक साथ पेशी होगी। 
  • पूर्व केन्द्रीय मंत्री का बेटा हुआ 4 करोड़ रुपये ठगी का शिकार, जालसाजों ने निजी कंपनी में शेयर होल्डर बनाने का दिया था झांसा

    पूर्व केन्द्रीय मंत्री का बेटा हुआ 4 करोड़ रुपये ठगी का शिकार, जालसाजों ने निजी कंपनी में शेयर होल्डर बनाने का दिया था झांसा

    रायपुर। निजी कंपनी में शेयर होल्डर बनाने और लाभांश दिलाने का झांसा देकर पूर्व केंद्रीय मंत्री पुरूषोत्तम लाल कौशिक के पुत्र दिलीप कौशिक के साथ चार करोड़ रुपये की ठगी हो गई है. आरोपी दंपत्ति मनीष शाह और ऋचा शाह ने कौशिक का चार करोडं रुपये हड़पने के साथ ही साथ उन्हें लाभांश भी नहीं दिया. ठगी का शिकार होने के बाद पूर्व मंत्री के पुत्र ने आरोपियों के खिलाफ खम्हारडीह थाने में ठगी का केस दर्ज कराया है।

    खम्हारडीह थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 अक्टूबर 2013 से 27 जुलाई 2016 के बीच आरोपी दंपत्ति मनीष शाह और ऋचा शाह ने अपने कंपनी में शेयर होल्डर बनाने एवं रकम लगाने पर 30 प्रतिशत फायदा होने का प्रलोभन प्रार्थी दिलीप कौशिक को दिया था. जिसके बाद आरोपियों के झांसे में आकर दिलीप कौशिक ने कंपनी में 4 करोड़ रुपये का निवेश कर दिया. आरोपी दंपती कंपनी के मेन डायरेक्टर हैं और प्रार्थी दिलीप कौशिक भी इस कंपनी में डायरेक्टर हैं. दिलीप कौशिक द्वारा कंपनी में पैसा लगाने के बाद भी उनको न तो शेयर दिया गया और न लाभांश दिया गया. आरोपी दंपत्ति लगातार उन्हें घुमा रहे थे, जिससे परेशान होकर दिलीप कौशिक ने एसएसपी रायपुर से शिकायत की और उसके बाद खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराया।

    बताया जा रहा है कि शाह दंपति 2014 से आश्वासन देकर टालमटोल करते रहे. पिछले साल 2018 में दिलीप कौशिक और अन्य सदस्यों ने इस मामले पर बोर्ड की बैठक करा कर प्रकरण की निराकरण की मांग भी की थी. कौशिक के अलावा बार्ड के अन्य सदस्यों एवं निवेश कर्ताओं ने भी प्रकरण में न्याय की गुहार लगाई है. बोर्ड में शाह दंपत्ति के परिवारिक सदस्य भी शामिल हैं।

  • सभी कलेक्टरों को सोनमणि बोरा ने लिखा पत्र, कहा- रेडक्रॉस समिति के कार्यों में नवाचार को शामिल किया जाए

    सभी कलेक्टरों को सोनमणि बोरा ने लिखा पत्र, कहा- रेडक्रॉस समिति के कार्यों में नवाचार को शामिल किया जाए

    रायपुर। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के चेयरमेन सोनमणि बोरा ने छत्तीसगढ़ के सभी कलेक्टर एवं अध्यक्ष, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा को अर्द्धशासकीय पत्र भेजकर कहा है कि रेडक्रॉस समिति द्वारा किये जाने वाले कार्यों में नवाचार को शामिल करें. जिला प्रबंध समिति की बैठक में कार्ययोजना तैयार कर 10 जनवरी, 2020 तक उन्हें अवगत कराने कहा गया है।

    बोरा ने कहा है कि जिला रेडक्रॉस समिति का यथाशीघ्र पुनर्गठन कर प्रबंध समिति की बैठक आहुत करें। बैठक में साल भर किये जाने वाले कार्यों की कार्ययोजना तैयार करने कहा गया है। उन्होंने कहा है कि जिला रेडक्रॉस समिति में सदस्यता अभियान को बढ़ाया जाकर जिला इकाई को सक्रिय करने की भी आवश्यकता है। बोरा ने जिला प्रबंध समिति का पुनर्गठन कर राज्य स्तरीय प्रबंध समिति की गठन हेतु एक सदस्य का नाम भेजने कहा है ताकि राज्य स्तरीय वार्षिक साधारण सभा आयोजित की जा सके।

    बोरा ने कलेक्टरों से कहा है कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी का अध्यक्ष होने के नाते उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिला रेडक्रॉस शाखा द्वारा समाज के जरूरतमंदों की सहायता एवं सामाजिक कार्यों में प्रभावी भूमिका निभाने कहा गया है. उन्होंने इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के लक्ष्य एवं उद्देश्यों की पूर्ति हेतु समाज की उन्नति में योगदान देने एवं बीमारियों की रोकथाम में सहायता करने तथा समाज में मातृत्व एवं बाल सुरक्षा को बढ़ावा देने की ओर ध्यान आकर्षित किया है. इसके साथ ही विपदाओं से बचने के बारे में जनता में जनजागरूकता पैदा करने, विपदा पीड़ितों के लिए आपातकालीन राहत कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने, रेडक्रॉस में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने, जरूरतमंदों की सहायता के लिए स्वयं सेवी नियुक्त करने, उन्हें प्रशिक्षण देने, रक्तदान शिविर आयोजित करने, प्रत्येक जिले में ब्लड बैंक की स्थापना कर उसका सुचारू संचालन करना, रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा जन औषधि केन्द्र का संचालन करना और सभी रोगों के लिए जन औषधि केन्द्रों में आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा गया है ताकि जरूरतमंदों को उचित दर एवं समय पर दवाईयाँ उपलब्ध हो सके. जिले के प्रत्येक विकासखण्ड में रेडक्रॉस की दवा दुकान खोलने हेतु आवश्यक पहल करने और विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जूनियर रेडक्रॉस और यूथ रेडक्रॉस का गठन करने कहा गया है।

    ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था एवं कंबल वितरण करेंइंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के चेयरमेन सोनमणि बोरा ने छत्तीसगढ़ के सभी कलेक्टर एवं अध्यक्ष, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा को अर्द्धशासकीय पत्र भेजकर कहा है कि शीतकाल के दौरान दिसम्बर माह के अंतिम सप्ताह से जनवरी माह में प्रदेश के विभिन्न जिलों में अत्यधिक ठंड की स्थिति निर्मित हो जाती है. बोरा ने कहा है कि रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से आवश्यकता अनुसार अलाव की व्यवस्था करें और गरीबों को कंबल आदि गर्म कपड़ों का वितरण करें. उन्होंने कहा है कि ठंड को देखते हुए रैन-बसेरा, अस्थायी शरणस्थल, फुटपाथ, निःसहाय और ओवर ब्रिज के नीचे, रेल्वे प्लेटफार्म, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों, बस स्टेण्ड और झुग्गी झोपड़ियों में निवास करने वाले गरीबों के लिए नगरीय निकाय एवं पंचायत विभाग के समन्वय से रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से आवश्यक व्यवस्था करें।

  • बाथरूम में नहाती युवती का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर कर रहा था रेप, शिकायत पर पुलिस ने किया युवक को गिरफ्तार

    बाथरूम में नहाती युवती का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर कर रहा था रेप, शिकायत पर पुलिस ने किया युवक को गिरफ्तार

    रायपुर। राजधानी के टिकरापारा सुदामा नगर में विवाहित युवती का नहाते हुए MMS बनाकर वायरल करने की धमकी  देकर रेप करने का मामला सामने आया है. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी युवक का नाम आशीष राजपूत है।

    आरोपी आशीष राजपूत 24 साल की शादीशुदा युवती को वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की देकर लगातार रेप कर रहा था. बुधवार की बीती रात महिला ने पति के साथ पुलिस में की शिकायत दर्ज कराई है. टिकरापारा थाना पुलिस ने आरोपी आशीष राजपूत को किया गिरफ्तार कर लिया है।

  • श्रम मंत्री शिव कुमार डहरिया के निज सहायक अजितेश पाण्डेय हटाए गए, श्रम विभाग ने जारी किया आदेश

    श्रम मंत्री शिव कुमार डहरिया के निज सहायक अजितेश पाण्डेय हटाए गए, श्रम विभाग ने जारी किया आदेश

    रायपुर। श्रम मंत्री शिव डहरिया के निज सहायक अजितेश पाण्डेय को सरकार ने हटा दिया है. श्रम विभाग ने इस संबंध में गुरुवार को आदेश जारी किया है.अजितेश पाण्डेय के पास श्रम कल्याण आयुक्त, श्रम कल्याण मंडल, रायपुर सह संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के पद पर पदस्थ थे. इसके साथ ही उनके पास श्रम मंत्री निजी स्थापना में कार्यरत थे.
  • आईएएस टामन सिंह बने मुख्यमंत्री के सचिव, संचालक कृषि और आयुक्त गन्ना का मिला अतिरिक्त प्रभार…

    आईएएस टामन सिंह बने मुख्यमंत्री के सचिव, संचालक कृषि और आयुक्त गन्ना का मिला अतिरिक्त प्रभार…

    रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विशेष सचिव आईएएस टामन सिंह सोनवानी को सचिव के तौर पर नियुक्त करने के साथ सचिव विमानन, संचालक कृषि और आयुक्त गन्ना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इसके साथ ही उन्हें पे मेट्रिक्स लेवल-14 में नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से की गई है.

  • शादी का एलबम बनाकर नहीं दिया, उपभोक्ता फोरम ने दुकान संचालक पर लगाया हर्जाना

    शादी का एलबम बनाकर नहीं दिया, उपभोक्ता फोरम ने दुकान संचालक पर लगाया हर्जाना

    दुर्ग। शादी में फोटोग्राफी की पूरी रकम लेने के बाद भी फोटो एलबम बना कर नहीं देने को व्यावसायिक कदाचरण एवं सेवा में निम्नता का कृत्य मानते हुए जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष लवकेश प्रताप सिंह बघेल, सदस्य राजेन्द्र पाध्ये और लता चंद्राकर ने अलका डिजिटल वीडियो शूटिंग एवं फोटोग्राफी के संचालक गोपाल निर्मलकर पर 16 हजार रुपये हर्जाना लगाते हुए आदेश पारित किया।

    क्या है मामला

    नगर दुर्ग निवासी ललित शर्मा ने अपनी पुत्री के विवाह कार्यक्रम की वीडियो शूटिंग और फोटोग्राफी के लिए केलाबाड़ी दुर्ग स्थित अलका डिजिटल वीडियो शूटिंग एवं फोटोग्राफी के संचालक गोपाल निर्मलकर से संपर्क कर 22000 रुपये में सौदा किया और बतौर एडवांस नगद 2000 रुपये तथा चेक द्वारा 15000 रुपये प्रदान किए, इसके बाद 1 दिसंबर 2016 को विवाह कार्यक्रम में अनावेदक द्वारा वीडियो शूटिंग एवं फोटोग्राफी की गई। अनावेदक ने दिनांक 2 दिसंबर 2016 को सगाई का एलबम एवं दो नग फोटो फ्रेमिंग करके परिवादी को दिया और ये आश्वासन देकर बकाया 5000 रुपये का भुगतान भी प्राप्त कर लिया कि 400 फोटो रंगीन सेट वाला शादी का एलबम बाद में लाकर देगा परंतु परिवादी को एलबम तैयार कर प्रदान नहीं किया और लगातार टालमटोल करने लगा।

    जिला फोरम द्वारा अनावेदक को नोटिस भेजी गई परंतु नोटिस मिलने के बाद भी अनावेदक दुकान संचालक प्रकरण में अनुपस्थित रहा एवं उसने कोई जवाब भी नहीं दिया।

    फोरम का फैसला

    प्रकरण में अनावेदक की अनुपस्थिति एवं परिवादी द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों के आधार पर यह प्रमाणित पाया गया कि परिवादी एवं अनावेदक के बीच विवाह कार्यक्रम में वीडियो शूटिंग एवं फोटोग्राफी के लिए सौदा हुआ था। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष लवकेश प्रताप सिंह बघेल, सदस्य राजेन्द्र पाध्ये व लता चंद्राकर ने यह माना कि सेवायें देने के नाम पर पूरी राशि प्राप्त कर लेना परंतु दिए गए आश्वासन के अनुसार सेवायें प्रदान नहीं करना उपभोक्ता के प्रति व्यवसायिक कदाचरण एवं सेवा में निम्नता की श्रेणी में आता है। अनावेदक ने संपूर्ण राशि प्राप्त करने के बाद भी परिवादी को शादी का एलबम तैयार कर प्रदान नहीं किया है, यह स्पष्ट रूप से व्यवसायिक कदाचरण एवं सेवा में निम्नता की श्रेणी में आने वाला गंभीर कृत्य है। पुत्री के विवाह जैसे जीवन के अनमोल प्रसंग को यादगार बनाने के उद्देश्य से ही अनावेदक जैसे सेवाप्रदाता की सेवाएं ली जाती है ताकि परंतु अनावेदक जैसे सेवाप्रदाता की लापरवाही से परिवादी और उसके परिवारजन अपनी पुत्री के विवाह जैसे अनमोल प्रसंग को जीवंत रखने से वंचित रह गये।

    जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष लवकेश प्रताप सिंह बघेल, सदस्य राजेन्द्र पाध्ये व लता चंद्राकर ने अनावेदक पर 16 हजार रुपये हर्जाना लगाया, जिसमें विवाह का एलबम नहीं देने के एवज में 10000 रुपये, मानसिक वेदना की क्षतिपूर्ति स्वरूप 5000 रुपये तथा वाद व्यय के रूप में 1000 रुपये अदा करने का आदेश दिया, साथ ही 6 प्रतिशत वार्षिक दर से ब्याज भी देना होगा।

  • यदि आप भी करते है ट्विटर का इस्तेमाल तो जानिए नए फीचर के बारे में…अब और भी हुआ बहुत आसान

    यदि आप भी करते है ट्विटर का इस्तेमाल तो जानिए नए फीचर के बारे में…अब और भी हुआ बहुत आसान

    रायपुर। ट्विटर इस्तेमाल करने वालों की संख्या भी आज लाखों में है. हालांकि तनकीकी तौर बहुत सारे ऐसे भी जिन्हें सोशल मीडिया में होने वाले बदलावों के बारे में जानकारी नहीं होती. जिन्हें जानकारी होती सोशल माध्यम मौजूद फीचर्स का उपयोग करते रहते हैं. जैसे ट्विटर पर काफी लोग GIF का इस्तेमाल करते है. अब इसे ही देखते हुए कंपनी ने एक नए फीचर का ट्विटर पर एड किया किया है. जिससे आप अपने फोटों को सीधे ट्विटर पर ही GIF इमेज में तब्दील कर सकते है.आपको पता होगा कि लाइव फोटों को GIF इमेज में तब्दील करने के लिए बहुत से ऐप्स का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन ऐसा पहली बार होगा जब सोशल मीडिया के माध्यम से किसी इमेज को GIF इमेज में बदला जाएगा. इस मामले में ट्विटर ने एक वीडियों शेयर करते हुए लिखा है कि लाइव फोटों को आप GIF इमेज में बदल सकते है, इसके लिए आपको कन्वर्जन की जरूरत नहीं होगी।

    आइए ये भी बताते हैं कि इसका प्रयोग आप कैैसे कर सकते हैं. सबसे पहले आपको कैमरा रोल से फोटों सेलेक्ट करना होगा. उसके बाद नीचे के लेफ्ट कॉर्नर से GIF बटन को दबाना होगा, फिर आप अपनी फोटों को GIF इमेज के रूप में ट्विट कर सकते है. इस फीचर में एक खासियत ये भी है कि आपके फोटों की क्वालिटी खराब नहीं होगी।