Blog

  • त्योहारों से भरा है अक्टूबर का महीना, जानिए किस दिन है कौन सा पर्व?

    त्योहारों से भरा है अक्टूबर का महीना, जानिए किस दिन है कौन सा पर्व?

    हिंदी पंचांग के अनुसार हिंदू धर्म में पितरों की विदाई के साथ ही त्योहारों का सीजन शुरू हो जाएगा। इन्दिरा एकादशी, महालया, सर्वपितृ अमावस्या, नवरात्रि, दशहरा और करवाचौथ समेत कई प्रमुख त्यौहारों से अक्टूबर महीना भरा पड़ा है। अक्टूबर 2021 के आश्विन महीने में पड़ने वाले प्रमुख व्रत और त्यौहारों की यहां पर पूरी लिस्ट पढ़ें।

    1 अक्टूबर 2021- दशमी श्राद्ध

    दशमी तिथि को का श्राद्ध किया जाएगा। अर्थात जिनकी मृत्यु किसी भी महीने के कृष्ण या शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को हुआ हो, उनका श्राद्ध आज के दिन ही किया जायेगा।

    2 अक्टूबर 2021- इंदिरा एकादशी

    इंदिरा एकादशी पितृपक्ष में पड़ती है। इसका महत्व काफी बढ़ जाता है। मान्यता है कि जाने-अंजाने हुए अपने पाप कर्मों की वजह से यमराज के यहां दंड भोग रहे पूर्वजों को इंदिरा एकादशी व्रत का पुण्य दान किए जाने से उन्हें मोक्ष मिल जाता है।04 अक्टूबर 2021- प्रदोष व्रतमहीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को भगवान शिव-पार्वती के नाम पर प्रदोष व्रत रखा जाता है। व्रत के सोमवार को पड़ने के कारण इसे सोम व्रत कहा जाएगा। इस दिन व्रत धारण करने वालों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इधर, इसी तिथि को मासिक शिवरात्रि की पूजा भी की जाएगी। यह पूजा चतुर्दशी तिथि (puja chaturdashi date) के दौरान रात के समय किया जाएगा. इसकी तिथि इस दिन रात 9 बज कर 6 मिनट से शुरू हो कर दूसरे दिन शाम 7 बज कर 4 मिनट तक निर्धारित है. जिसके कारण मासिक शिवरात्रि 4 अक्टूबर को ही मनाया जा रहा है।

    06 अक्टूबर 2021- सर्वपितृ अमावस्यायह दिन पितृपक्ष का आखिरी दिन होगा। सर्वपितृ अमावस्या पर मृत परिजनों का श्राद्ध किया जाएगा. साथ ही मातामह, यानि नाना का श्राद्ध भी इसी दिन किया जायेगा। दौहित्र, यानि बेटी के बेटे को यह श्राद्ध करना (to perform shraddha) चाहिए। भले ही उसके नाना के पुत्र जीवित हों, लेकिन वह भी यह श्राद्ध कर के उनका आशीर्वाद पा सकता है।

    07 अक्टूबर 2021- शारदीय नवरात्रि प्रारंभ

    नवरात्रि के पहले दिन प्रतिपदा तिथि पर घटस्थापना की जाएगी। नवरात्रि में देवी दुर्गा (Goddess Durga in Navratri) के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। इस दिन से ले कर पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग नौ शक्ति स्वरूपों की पूजा की जायेगी।

    9 अक्टूबर 2021- विनायक गणेश चतुर्थी

    शास्त्रों में नवरात्रि के दौरान पड़ने वाली चतुर्थी तिथि में गणपति की साधना का अपने आप में काफी महत्व है। नवरात्र में शक्ति की साधना (cultivation of power) से सब कुछ पाया जा सकता है और उन्हीं शक्तियों में से श्री गणेश भी एक हैं।

    13 अक्टूबर 2021- दुर्गा अष्टमी

    इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप की पूजा की जाती है। दुर्गा अष्टमी (Durga Ashtami) पर नौ कन्याओं (nine girls) का पूजन करते हुए इन्हें भोजन कराने का प्रावधान है।

    14 अक्टूबर 2021- महानवमी

    महानवमी तिथि पर माता के आखिरी स्वरूप सिद्धिदात्री स्वरूप (siddhidatri form) की पूजा की जाएगी. इस दिन हवन, कन्या-पूजा आदि करके मां दुर्गा को विदा किया जाता है।

    15 अक्टूबर 2021- विजयदशमी, दशहरा

    विजयदशमी (vijayadashmi) पर भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर के लंका पर विजय हासिल की थी। इस दिन मां दुर्गा ने दैस्य महिषासुर का वध भी किया था। यह तिथि पूरे देश में विजयदशमी दशहरा (Vijayadashami Dussehra) के रूप में लोकप्रिय है।

    15 अक्टूबर 2021- बुद्ध जयंती

    दशहरा के दिन ही बुद्ध जयंती भी मनाई जाएगी। इस तिथि पर भगवान विष्णु (Lord Vishnu) का अवतार माने जाने वाले बुद्ध का जन्म हुआ था।

    16 अक्टूबर 2021- पापांकुशा एकादशी

    एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु की उपासना की जाएगी। पाप रूपी हाथी को पुण्य रूपी अंकुश से भेदने के कारण ही इसे पापांकुशा एकादशी के नाम से जाना जाता है।

    19 अक्टूबर 2021- शरद पूर्णिमा

    शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima) को कोजागर पूर्णिमा कहा जाता है। इस दिन चंद्रमा सोलह कलाओं से युक्त होगा। माना जाता है कि इस दिन रात के समय चांद की रोशनी में पूरी और खीर रख कर दूसरे दिन उसका सेवन करना सेहत के लिए काफी लाभप्रद होगा। मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा की किरणों (moon rays) से अमृत बरसता है।

    24 अक्टूबर 2021- करवा चौथ

    हिंदू धर्म में करवा चौथ के व्रत का विशेष महत्व है। करवा चौथ का व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखते हुए अपने पति की लंबी आयु की कामना करेंगी।

    28 अक्टूबर 2021- अहोई अष्टमी

    यह व्रत करवा चौथ से चार दिन बाद और दिवाली से 8 दिन पहले मनाया जाएगा। इस दिन माता अहोई की पूजा-अर्चना की जाएगी।

  • IPS उदय किरण समेत 3 पुलिसकर्मियों पर FIR, सुप्रीम कोर्ट ने स्टे हटाया, पूर्व विधायक विमल चोपड़ा से की थी मारपीट….

    IPS उदय किरण समेत 3 पुलिसकर्मियों पर FIR, सुप्रीम कोर्ट ने स्टे हटाया, पूर्व विधायक विमल चोपड़ा से की थी मारपीट….

    रायपुर। सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के IPS उदय किरण, SI समीर डुंगडुंग और कांस्टेबल छत्रपाल सिन्हा के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने मामले में लगा स्टे हटा दिया है। साथ ही मामले की जांच CID से कराने को कहा है। SC ने बिलासपुर हाईकोर्ट के फैसले को सही बताया है। यह पहला मामला होगा, जब कोर्ट के आदेश पर IPS अफसर सहित पुलिसकर्मियों पर FIR होगी। मामले की सुनवाई जस्टिस एमआर शाह और एएस गोपन्ना की बेंच में हुई।
    दरअसल, जून 2018 में बॉल बैडमिंटन की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और गोल्ड मेडलिस्ट से महासमुंद के मिनी स्टेडियम में प्रैक्टिस के दौरान कुछ लोगों ने छेड़खानी की थी। खिलाड़ी की शिकायत दर्ज करने की जगह कोतवाली पुलिस ने उसे भगा दिया था। विरोध में पूर्व विधायक विमल चोपड़ा अपने समर्थकों के साथ थाने का घेराव करने पहुंचे थे। आरोप है कि IPS उदय किरण के निर्देश पर पुलिस ने विधायक और उनके समर्थकों की लाठियों से पीटा था।

    SC ने बिलासपुर हाईकोर्ट के फैसले को सही बताया है।
    पुलिस ने विधायकों और समर्थकों पर ही दर्ज करा दी थी FIR
    गंभीर रूप से घायल विधायक समेत अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में सब इंस्पेक्टर समीर डुंगडुंग की शिकायत पर पूर्व विधायक और उनके समर्थकों पर ही विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली गई थी। जबकि, बार-बार आग्रह के बाद भी पुलिस ने खिलाड़ियों की FIR दर्ज नहीं की। अफसरों से भी शिकायत की गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इस पर महिला खिलाड़ी ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी।
    हाईकोर्ट ने FIR का आदेश दिया तो आरोपियों ने SC से स्टे ले लिया
    हाईकोर्ट के जस्टिस गौतम भादुरी की बेंच ने IPS उदय किरण, सब इंस्पेक्टर समीर डुंगडुंग और छत्रपाल सिन्हा पर एफआईआर दर्ज कर विवेचना के आदेश दिए थे। इस आदेश के खिलाफ आरोपी सुप्रीम कोर्ट चले गए। कोर्ट ने स्टे लगा दिया था। इस पर प्रार्थियों ने अपील की थी। इसमें हुई सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना स्टे हटाते हुए हाईकोर्ट के आदेश को सही माना।

    पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि वे सभी लोग घटना में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी FIR दर्ज कराने की मांग करेंगे।
    अन्य पर भी कार्रवाई के लिए अपील करेंगे प्रार्थी
    पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि घटना में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी FIR दर्ज कराने की मांग करेंगे। साथ ही न्यायालय की अवमानना को लेकर तत्कालीन टीआई दीपा केवट पर मामला दर्ज करने की अपील की जाएगी। पूर्व विधायक डॉ. चोपड़ा ने कहा कि न्याय मिलता है, देर से ही सही। अब दोषी पुलिसकर्मियों को सजा भी भुगतनी पड़ेगी।

  • लैलूंगा में मित्तल दंपति की मौत के मामले में आया नया मोड़, अब CM से की गई मुलाकात, क्या बोले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जाने पूरा मामला…

    लैलूंगा में मित्तल दंपति की मौत के मामले में आया नया मोड़, अब CM से की गई मुलाकात, क्या बोले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जाने पूरा मामला…

    लैलूँगा। अपना पूरा जीवन कांग्रेस को समर्पित करने वाले एल्डरमैन मदन मित्तल एवं उनकी पत्नी अंजु मित्तल की 22 ,23 सितंबर 2021 की दरमियानी रात को की गई हत्या के संदर्भ में पुलिस द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में बयान जारी किया गया है, पता चला है की जिन नाबालिकआरोपियों का शिनाख्त पुलिस द्वारा किया गया है उससे कोई ऐसा साक्ष्य या समान बरामद नहीं हुआ है। जिससे यह स्पष्ट हो सके कि अपराध इन्हीं के द्वारा किया गया है और न इन नाबालिक आरोपियों के तार इस घटना जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। जबकि वारदात के बाद 25 से 30 लाख रुपए एवं ज्वेलरी नहीं पाया गया है अपराधी के पकड़े जाने के बाद भी सिर्फ 80 हजार रु ही बरामद किया जाना और संदेह बढ़ाता है इस जांच से परिजन एवं नगर के सभी लोग में असंतोष व्याप्त हैसाथ ही साथ नगर के लोग भी इस जांच से संतुष्ट नहीं है इस वजह से परिजनों ने क्षेत्रीय विधायक के साथ प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल , मंत्री अमरजीत भगत से मुलाकात की और इसकी उच्च स्तरीय जांच कराने की बात उनके समक्ष रखी। मुख्यमंत्री ने भी इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग को स्वीकार करते हुए जल्द ही इसकी जांच कराने की बात कही है । ज्ञात हो की 22,23 सितम्बर दरमियानी की रात्रि वरिष्ठ कांग्रेस नेता मदन मित्तल व पत्नी अंजू मित्तल का हत्या कर ज्वेलरी सहित नगद रकम की चोरी की गई है जिसके बाद मौके पर एसपी, एडिसनल एसपी व आईजी रतन लाल डांगी मौके पर पहुँच कर जांच में जुटे थे। परिवार वालो का कहना है कि हत्याकांड के बाद घर से चोरी हुई समान के सम्बंध में कोई बारीकी से बयान नही लिया गया और हत्या से पूरे परिवार शोक में तबदील था जिससे कितने रकम चोरी हुई ज्वेलरी कितना चोरी हुआ यह सब एफआईआर में नहींं लिखा गया न ही पूछा गया और हत्या के तीन दिन बाद नाबालिक सहित पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है, जो गले से नही उतर रहा है। चूंकि चोरी हुई समान सहित राशि की बरामदगी नही हुई है न बेग बरामद हुआ है जिससे पूरा नगर पुलिस की जांच पर सवाल खड़े हो रहे है। उच्च स्तरीय जांच कराने मुख्यमंत्री से निवेदन कर एसआईटी जांच करा कर मामले को निष्पक्ष रूप से पर्दाफास कर सही दोषियों तक पुलिस पहुँच कर कार्यवाही करें। अगर इस तरह से अपराधियों तक पुलिस नही पहुँच पाती है तो आने वाले समय में समूचे नगर के लोगो के लिये खतरा साबित हो सकता है। अगर ये नाबालिक आरोपी है तो इन्होंने जब चखना दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था जिसका टाइम 2:28 बजे था वही पुलिस का कहना इस घटना को अंजाम देने के बाद शिशु मंदिर स्कूल के पास नशा पान करने के बाद हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है ,जबकि फॉरेसिंक जांच में बताया गया है कि हत्या का समय लगभग 12 से 2 के बीच मेंं हुआ है दोनोंं की टाइमिंग मैच नही हो रहा है, जो पूरा सन्देहास्पद है ।बहरहाल जो भी हो पूरे शहर से गाँव तक पुलिस की जांच पर सवालिया निशान लगाए जा रहे हैं।

  • एअर इंडिया अभी नहीं बिकी:सरकार ने कहा- अभी कोई फैसला नहीं लिया….

    एअर इंडिया अभी नहीं बिकी:सरकार ने कहा- अभी कोई फैसला नहीं लिया….

    एअर इंडिया को खरीदने के लिए टाटा ग्रुप की बोली मंजूर होने की खबर को सरकार ने खारिज कर दिया है। सरकार ने कहा है कि इस बारे में मीडिया रिपोर्ट्स गलत हैं, अभी कुछ तय नहीं किया गया है। जब भी इस बारे में कुछ फैसला होगा उसकी जानकारी मीडिया को दे दी जाएगी।

    इससे पहले ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि टाटा संस के एअर इंडिया के खरीदने के प्रस्ताव को सरकार ने स्वीकार कर लिया है। सरकार ने एअर इंडिया में पूरी 100% हिस्सेदारी बेचने के लिए टेंडर बुलाया था। एअर इंडिया की दूसरी कंपनी एअर इंडिया सैट्स (AISATS) में सरकार इसी के साथ 50% हिस्सेदारी बेचेगी।

    एअर इंडिया के लिए जो कमेटी बनी है, उसमें वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, कॉमर्स मंत्री पीयूष गोयल और एविएशन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं। सूत्रों के अनुसार, एअर इंडिया का रिजर्व प्राइस 15 से 20 हजार करोड़ रुपए तय किया गया था।

    ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक टाटा ग्रुप ने स्पाइस जेट के चेयरमैन अजय सिंह से करीबन 3 हजार करोड़ रुपए ज्यादा की बोली लगाई थी। एअर इंडिया के लिए बोली लगाने की आखिरी तारीख 15 सितंबर थी। उसके बाद से ही यह अनुमान था कि टाटा ग्रुप एअर इंडिया को खरीद सकता है।

    मुंबई का ऑफिस भी डील में शामिल

    इस डील के तहत एअर इंडिया का मुंबई में स्थित हेड ऑफिस और दिल्ली का एयरलाइंस हाउस भी शामिल है। मुंबई के ऑफिस की मार्केट वैल्यू 1,500 करोड़ रुपए से ज्यादा है। मौजूदा समय में एअर इंडिया देश में 4,400 और विदेशों में 1,800 लैंडिंग और पार्किंग स्लॉट कंट्रोल करती है।

    भारी-भरकम कर्ज से दबी है कंपनी

    भारी-भरकम कर्ज से दबी एअर इंडिया को कई सालों से बेचने की योजना में सरकार फेल रही। सरकार ने 2018 में 76% हिस्सेदारी बेचने के लिए बोली मंगाई थी। हालांकि, उस समय सरकार मैनेजमेंट कंट्रोल अपने पास रखने की बात कही थी। जब इसमें किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई तो सरकार ने मैनेजमेंट कंट्रोल के साथ इसे 100% बेचने का फैसला किया।

    साल 2000 से बेचने की हो रही है कोशिश

    एअर इंडिया को सबसे पहले बेचने का फैसला साल 2000 में किया गया था। यह वह साल था, जब अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने मुंबई के सेंटॉर होटल सहित कई कंपनियों का विनिवेश किया था। उस समय अरुण शौरी विनिवेश मंत्री थे। 27 मई 2000 को सरकार ने एअर इंडिया में 40% हिस्सा बेचने का फैसला किया था।

    इसके अलावा सरकार ने 10% हिस्सा कर्मचारियों को शेयर देने के रूप में और 10% घरेलू वित्तीय संस्थानों को देने का फैसला किया था। इसके बाद सरकार की हिस्सेदारी एअर इंडिया में घटकर 40% रह जाती। हालांकि, तब से पिछले 21 साल से एअर इंडिया को बेचने की कई बार कोशिश हुई। पर हर बार किसी न किसी कारण से यह मामला अटक गया।

  • राष्ट्रीय पोषण माह ब्रिज विल स्कूल की सराहनीय पहल, आंगनबाड़ी केंद्र तथा ग्रामीण बच्चों के साथ मनाया राष्ट्रीय पोषण माह…

    राष्ट्रीय पोषण माह ब्रिज विल स्कूल की सराहनीय पहल, आंगनबाड़ी केंद्र तथा ग्रामीण बच्चों के साथ मनाया राष्ट्रीय पोषण माह…

    खरसिया। बुधवार 29 सितंबर 2021 को द ब्रिजविल स्कूल खरसिया में सरकार द्वारा आदेशित कार्यक्रम राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया गया स्कूल द्वारा सराहनीय पहल करते हुए इसके अंतर्गत द ब्रिजविल स्कूल के शिक्षक गण एवं विद्यार्थियों द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र तथा शासकीय विद्यालय बाम्हनपाली जाकर वहां उपस्थित बच्चों तथा ग्रामीण जनों और माताओं बहनों को पोषण से संबंधित जानकारी प्रदान की गई।

    ब्रिजविल विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा पोषण के विभिन्न स्रोतों जैसे अनाज, विभिन्न प्रकार के फल, दालें, दलिया इत्यादि सामग्री अपने अपने घर से लाकर शासकीय विद्यालय और आंगन बाड़ी बाम्हनपाली के बच्चों तथा ग्रामीण बच्चों को वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में दोनों ही विद्यालयों के तथा आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों में उत्साह और खुशी देखने लायक थी द ब्रिजविल स्कूल तथा सरकारी स्कूल के शिक्षकों द्वारा दोनों स्कूलों के बच्चों को एक दूसरे का सम्मान करना और आपस में सहयोग करना सिखाया गया इससे दोनों विद्यालय के विद्यार्थियों में भाईचारे और नेतृत्व के गुणों का विकास हुआ।इस कार्यक्रम में शिक्षक प्रकाश इज़ारदार , धर्मेन्द्र , ओंकार यादव , भागीरथी प्रधान शिक्षिकाओं में अंकिता विश्वकर्मा, अनीता शर्मा, राजेश्वरी पटेल निर्मला पटेल रश्मि अग्रवाल शशि किरण तिवारी श्वेता शर्मा उमंग गोयल की भूमिका भी सराहनीय रही।

  • गुंडागर्दी कर दहशत फैलाने वालो को बख्शा नहीं जाएगा – एसड़ीओपीएसड़ीओपी निमिषा पाण्ड़ेय पत्रकारों से हुयी रूबरू…

    गुंडागर्दी कर दहशत फैलाने वालो को बख्शा नहीं जाएगा – एसड़ीओपीएसड़ीओपी निमिषा पाण्ड़ेय पत्रकारों से हुयी रूबरू…


    खरसिया। नवपदस्थ एसडीओपी निमिषा पांडे ने पदभार ग्रहण के बाद आज स्थानीय विश्रामगृह में नगर के पत्रकारों के साथ बैठक कर नगर से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की और उपस्थित सभी पत्रकारों से नगर की यातायात व्यवस्था और नगर में शांति के लिए आपसी परिचर्चा कर उसका समाधान निकालने का भरोसा दिलाया।



    बैठक में नगर के कलमकारों ने अपने विचार रखे और नगर की प्रमुख समस्याओं जैसे ट्रैफिक की समस्या, ओव्हरलोड़ वाहन, नगर में बढ़ रही दहशतगर्दी जैसी समस्याओं पर नवपदस्थ एसड़ीओपी से विस्तार में चर्चा की जिस पर एसडीओपी निमिषा पाण्ड़ेय ने कहा कि बेवजह आम नागरिकों, दुकानदारों को परेशान करने वाले और गुंडागर्दी कर दहशत फैलाने वालो को बख्शा नहीं जाएगा और एैसे असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी, साथ ही एसडीओपी ने आम जनता से अपील भी की है कि पुलिस आपकी मित्र है, अगर आपके साथ कोई घटना घटती है तो आप तुरंत नज़दीकी पुलिस चौकी या थाना में उसकी सूचना दर्ज कराये, खरसिया पुलिस आपकी पूरी सहायता करेगी। आगामी नवरात्रि के संबंध मे कहा कि प्रदेश भर में खरसिया नवरात्रि पर्व की चर्चा होती है यहां देवी दर्शन करने दूर- दूर से लोग आते है। नवरात्रि पर्व पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए लोगों को तकलीफ ना हो इसकी समुचित व्यवस्था की जाएगी। नवपदस्थ एसडीओपी निमिषा पांडे ने कहां प्रशासन जो भी गाइडलाइन जारी करेगी उस गाइडलाइन का पालन किया जाएगा और नगर की बेतरतीब व्यवस्था को व्यवस्थित ढंग से सुधार करने का प्रयास किया जाएगा। बैठक के दौरान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी निमिषा पाण्ड़ेय, नगर निरीक्षक सुम्मतराम साहू, चौकी प्रभारी गंगा प्रसाद बंजारे सहित प्रेस क्लब खरसिया से कैलाश गर्ग, अशोक पत्रकार, सुनील अग्रवाल, अमर मंत्री, प्रेस क्लब अध्यक्ष संटी सोनी, सचिव नटवर मित्तल, कोषाध्यक्ष विकास ज्योति, उपाध्यक्ष प्रहलाद बंसल, अरूण चौधरी, मुकेश मित्तल, जगदीश मित्तल, विकास अग्रवाल विक्कल, कैलाश शर्मा, संजय गुप्ता, धीरज राठौर, अमित साहू, संतोष यादव, अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा संघ के अध्यक्ष नयनानंद वैष्णव सहित नगर के अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

  • ओमप्रकाश गुप्ता की प्रथम पुण्यतिथि पर ओम फाउंडेशन का हुआ गठन….

    ओमप्रकाश गुप्ता की प्रथम पुण्यतिथि पर ओम फाउंडेशन का हुआ गठन….


    खरसिया। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रहे ओमप्रकाश गुप्ता की आज 26 सितंबर को प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पुत्र संजय गुप्ता और विकाश गुप्ता द्वारा रामजानकी मंदिर में अपने पिता की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। स्वर्गीय ओमप्रकाश गुप्ता सूचना का अधिकार (आरटीआई) के बेहद जानकर व्यक्ति थे ये हमेशा दिन दुखियों की मदद किया करते थे इनके साथ नगर के कुछ और लोग भी इस कार्य मे जुड़ गए थे जो समय समय पर पीड़ितों को न्याय दिलाने का काम किया करते थे।

    आज स्वर्गीय गुप्ता की प्रथम पुण्यतिथि तिथि पर ओम फाउंडेशन का गठन किया गया और उन सभी लोगों को इस फाउंडेशन में रखा गया जो स्वर्गीय ओमप्रकाश गुप्ता के समय उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर पीड़ितों की मदद किया करते थे और इस फाउंडेशन की बदौलत आगे भी निरंतर यह कार्य जारी रखेंगे। इन्होंने राजनीति जीवन की काफी लंबी पारी खेली है इनके बनाये चक्रव्यूह को विरोधी खेमा के लिए भेद पाना नामुमकिन सा रहता था। गरीबो के रहने के लिए इन्होंने ही संजय नगर को बसाया था जिसकी प्रशंसा कांग्रेस के कई कद्दावर नेताओं ने की थी।

    आज हुए पुण्यतिथि के इस कार्यक्रम में महावीर कबुलपुरिया, गिरधर गुप्ता, कैलाश दवाई, राजेश दवाई, डॉ आरसी अग्रवाल, घासीराम अग्रवाल, अशोक पत्रकार, सुनील पत्रकार , विकास ज्योति, जगदीश मित्तल ,मनोज गबेल विद्यासिंह राठिया प्रेम अग्रवाल रूपेंद्र जायसवाल हँसमुख पटेल अनिल अग्रवाल संटी सोनी सुरेश कबुलपुरिया, स्वर्गीय गुप्ता के परिजन संजय गुप्ता व विकाश गुप्ता सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। सभी ने कहाँ ओम फाउंडेशन की स्थापना पर स्वर्गीय ओमप्रकाश गुप्ता के सपनो को साकार करने का अवसर मिलेगा। मंच संचालन अशोक पत्रकार ने किया।

  • सीएम की नाराजगी के बाद बदले गए दो जिलों के कलेक्टर…जशपुर, बलरामपुर और बीजापुर कलेक्टर को राज्य सरकार ने हटाया….

    सीएम की नाराजगी के बाद बदले गए दो जिलों के कलेक्टर…जशपुर, बलरामपुर और बीजापुर कलेक्टर को राज्य सरकार ने हटाया….

    छत्तीसगढ़ सरकार एक बार फिर एक्शन में नजर आ रही है, सोमवार को पांच आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. इनमें जशपुर कलेक्टर महादेव कावरे को मंत्रालय में अटैच करते हुए विशेष सचिव, जल संसाधन विभाग नियुक्त किया गया है. वहीं बीजापुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल को जशपुर का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

    सामान्य प्रशासन विभाग की ओर सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह की ओर से सोमवार को जारी आदेश में अपर कलेक्टर रायगढ़ राजेंद्र कुमार कटरा को बीजापुर जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है. इसके अलावा सीईओ कोरबा कुंदन कुमार को कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज नियुक्त किया गया है. वहीं बलरामपुर-रामानुजगंज इंदरजीत सिंह चंद्रवाल को उपसचिव, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग नियुक्त किया गया है।

    माना जा रहा है कि जशपुर में दिव्यांग छात्रावास में दुष्कर्म मामले में जशपुर कलेक्टर महादेव कावरे हटाते हुए जल संसाधन विभाग के विशेष सचिव नियुक्त किया गया है. वहीं पंडो जनजाति के लोगों की मौत के बढ़ते आँकड़ों पर बलरामपुर-रामानुजगंज कलेक्टर इंद्रजीत चंद्रवाल हटाते हुए संस्कृति एवं पर्यटन विभाग में उप सचिव नियुक्त किया गया है।

  • लैलूंगा के बहुचर्चित मर्डर मिस्ट्री का खुलासा, वारदात में शामिल एक आरोपी है फरार….

    लैलूंगा के बहुचर्चित मर्डर मिस्ट्री का खुलासा, वारदात में शामिल एक आरोपी है फरार….

    लैलूंगा के बहुचर्चित मर्डर मिस्ट्री का खुलासा, चोरी की नियत से मित्तल निवास में घुसकर हत्या को दिये थे अंजाम….

    स्थानीय 06 लड़कें घटना में थे शामिल, विधि के साथ संघर्षरत 04 बालक और 01 आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त में

    आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आरीपत्ती (ब्लेड), नकदी रकम करीब 80,000 रूपये, आरोपियों के कपड़े जप्त

    वारदात में शामिल एक आरोपी है फरार, पतासाजी में जुटी एसपी की विशेष टीम…..

    गिरफ्तार आरोपी अक्षय प्रधान व 04 विधि के साथ संघर्षरत बालक भेजे गये रिमांड पर….

    जिले के थाना लैलूंगा क्षेत्र अन्तर्गत 22 एवं 23 सितम्बर की मध्य रात्रिन पत्थलगांव रोड़ में निवासरत एलडरमेन एवं व्यववासी श्री मदन मित्तल एवं उनकी पत्नी श्रीमती अंजू मित्तल की निर्मम हत्या की गुत्थी को रायगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर, रेंज बिलासपुर श्री रतनलाल डांगी एवं पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री अभिषेक मीना के मार्गदर्शन पर घटना के तीनों दिनों बाद सुलझा लिया गया है । घटना को अंजाम देने वाले विधि के साथ संघर्षरत 04 बालक व 01 बालिग आरोपी अक्षय प्रधान को रिमांड पर भेजा जा रहा है, घटना को कुल 06 लोगों द्वारा मिलकर अंजाम देना स्वीकार किया गया है । इनसे चोरी में प्राप्त नकदी से खर्च के बाद शेष करीब 80,000 रूपये नकद बरामद किया गया है, इनका एक साथी अभी भी फरार है, जिसके पास से मित्तल दम्पत्ति के मकान से चोरी हुआ बैग व कुछ और नकदी बरामद होने की सम्भावना है, फरार आरोपी की सघन पतासाजी में पुलिस की विशेष टीम लगी हुई है । ज्ञात हो कि दिनांक 22 एवं 23/09/2021 के दरम्यिानी रात अज्ञात आरोपियों द्वारा चोरी की नियत से लैलूंगा निवासी श्री मदन मित्तल के घर के पीछे का दरवाजा के ऊपर रोशनदान के जाली को काट कर घर अंदर घुसकर श्री मदन कुमार अग्रवाल (55 वर्ष) एवं उनकी पत्नी अंजूदेवी अग्रवाल (54 वर्ष) का गला दबाकर हत्या कर चोरी किये जाने की घटना सामने आई थी, घटना की रिपोर्ट मृतक के परिचित प्रदीप कुमार अग्रवाल (49 साल ) निवासी लैलूंगा द्वारा दर्ज कराया जिस पर दिनांक 23/09/2021 को अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 279/2021 धारा 457,380,302 IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । घटना की सूचना मिलते ही एसपी, एडशिनल एसपी, एसडीओपी धरमजयगढ़, धरमजयगढ़ अनुविभाग के सभी थाना, चौकी प्रभारी, थाना प्रभारी चक्रधरनगर, फारेंसिक व सायबर टीम, ट्रेकर डॉग मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गये । पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल कन्ट्रोल रूम को पाइंट देकर सम्पूर्ण जिले की नाकेबंदी कर संदिग्धों की सघन पतासाजी का निर्देश दिया गया । घटना की गंभीरता को लेकर दोपहर सड़क मार्ग से रेंज आईजीपी श्री रतनलाल डांगी भी घटनास्थल पहुंचे । रेंज आईजी द्वारा भी घटनास्थल एवं आसपास क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण दिशा निर्देश जांच टीम को दिया गया तथा मृतको के वारिसानों एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों से मिलकर अतिशीघ्र आरोपियों के पकड़े जाने का विश्वास दिलाया गया । मामले की संजीदगी को देखते हुए एसपी श्री अभिषेक मीना एवं एडशिनल एसपी लखन पटले एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा थाना लैलूंगा में कैम्प किये । कैम्प में एसपी श्री मीना विवेचना टीम को लगातार मार्गदर्शन देते रहे, उनके द्वारा एडिशनल एसपी व एसडीओपी धरमजयगढ़ के नेतृत्व में थाना प्रभारी लैलूंगा, घरघोड़ा, धरमजयगढ़, पूंजीपथरा, चक्रधरनगर के साथ प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों की टीम का गठन कर सभी को अलग-अलग टास्क दिये । पुलिस की टीमें चोरी के साथ आपसी रंजिश व कई पहलुओं को दृष्टिगत रखते हुये जांच मेंआगे बढ़ रही थी ।

    सायबर की टीम संदिग्ध दर्जनों व्यक्तियों के मोबाइल नम्बर एवं सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज की जांच कर महत्वपूर्ण जानकारियों एसपी अभिषेक मीना को उपलब्ध कराया जा रहा था । पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्र के रहवासियों को भी जांच में सहयोग की अपील किये । इसी दरम्यान सीसीटीवी फुटेजों की जांच कर रही साइबर टीम को फुटेज में सांई पेट्रोल पम्प के पास दिनांक 22/09/2021 के रात्रि 3-4 लड़कों का मूव्मेंट दिखा जो मित्तल निवास के पीछे वाले रोड़ से हाकर चखना सेंटर की तरफ गये और कुछ देर बाद उसी पीछे वाले रास्ते पर जो हत्या के घटनास्थल की ओर जाता है, जाते दिखाई दिये, जिसके बाद पुलिस टीम चखना सेंटर के मालिक अर्जुन साहू निवासी रूडेकेला को सम्पर्क कर वहां का फुटेज देखा गया जिसमें 03 लड़के चोरी करते दिखाई दे रहे हैं । चखना सेंटर के मालिक के रिपोर्ट पर अप.क्र. 281/2021 धारा 457,380 IPC कायम किया गया । पुलिस टीम तत्काल संदिग्धों की पतासाजी कर तीन नाबालिग बालकों को हिरासत में लिया गया । चखना सेंटर के मालिक अर्जुन साहू ने बताया कि दुकान का एलवेस्टर तोड़कर अज्ञात आरोपियों द्वारा दुकान से गुटखा, सिगरेट, कोल्ड ड्रिंबक्स बॉटल व कुछ नकदी चोरी कर ले गये हैं । पुलिस टीम द्वारा हिरासत में लिए गये संदिग्ध बालकों से पूछताछ में चखना सेंटर में चोरी की वारदात कबूल किये, मित्तल निवास के पीछे एक स्थान पर ढेर सारे गुटखा के पाऊच रैपर के संबंध में कड़ी पूछताछ करने पर नाबालिगों द्वारा चखना सेंटर में चोरी के साथ निर्माणाधीन मकान के पास के मकान (मित्तल निवास) में दो लोगों की हत्या कर चोरी करना बताये, विधि के साथ संघर्षरत बालकों सहित 06 लड़कों द्वारा घटना को अंजाम देना बताने पर पुलिस की टीमें अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आरोपी अक्षय प्रधान व चार विधि के साथ संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया गया, जिसके बाद इस अंधे हत्याकांड का खुलासा हुआ । जांच टीम को विधि के साथ संघर्षरत बालकों व आरोपी युवक अपने मेमोरेंडम कथन में कि दिनांक 22/09/2021 के दोपहर गांव में संदीप उर्फ कोंदा, अक्षय प्रधान उर्फ मुंडू और 04 नाबालिग बालक रात को लैलूंगा जाकर चोरी करने का प्लान बनाये । आरोपी अक्षय प्रधान बनाया कि सभी अक्सर एक साथ बैठकर गुटखा पाऊच खाते थे, लैलूंगा में सरस्वती मंदिर के पीछे कई बार इकट्ठे होकर गुटखा, पाऊच खाये, आरोपी बताया कि चोरी के प्लान के अनुसार तीन लड़के (सभी नाबालिग) एक साथ तथा तीन लड़के जिसमें अक्षय प्रधान, संदीप उर्फ कोंदा व एक बालक एक साथ लैलूंगा पहुचेंगे और रात में अपने पुराने मिलने के ठिकाने सरस्वती मंदिर के पीछे मिलेंगे । आरोपियों के प्लान के अनुसार तीन लड़के जो पहले लैलूंगा पहुंचे थे सांई पेट्रोल पम्प के पास चखना दुकान में चोरी किये और वहां से गुटखा, सिगरेट, कोल्ड आदि लेकर सरस्वती मंदिर के पीछे पहुंचे, जहां इन्हें उनके तीन और साथी अक्षय प्रधान, संदीप उर्फ कोंदा व एक बालक मिला । सभी लड़के क्षेत्र को अच्छी तरह से जानते थे, वे आसपास मकानों को झांके और निर्माणाधीन मकान के पास वाले मकान (मदन मित्तल का मकान) में बांस के सहारे ऊपर रोशनदान तक दो लड़के रोशनदान तक पहुंचे । आरीपत्ती (ब्लेड) से रोशनदान को काटकर दो लड़के अंदर घुसे और दरवाजा खोले, तब उनके बाकी साथी भी अंदर प्रवेश किये । एक कमरे की लाइट जल रही थी और एक कमरे के पलंग में एक महिला और पुरूष सोये थे । आलमारी खोलकर बैग निकाले इतने में सोय व्यक्ति जाग गया तो 06 लड़के महिला का तकिया से व पुरूष का गला दबाकर हत्या कर दिये । घटना के बाद बैग में रखे रूपये लेकर दरवाजे के रास्ते भाग निकले । जाते समय रास्ते में पहले एक स्थान पर सभी रूके । बैग को संदीप उर्फ कोंदा पकड़ा था । संदीप अपने साथियों को क्रमश: 20 हजार, 19 हजार, 18 हजार, 14 हजार एवं एक को 09 हजार रूपये बांटा और बाकी रूपये बैग सहित अपने पास रखकर “बांकी रूपये बाद में बंटवारा कर लेंगे अभी कुछ दिन अलग-अलग जगह छिपे रहो” कहकर वहां से निकला । तब सभी अपने घर पहुंचे और घर में बहानेबाजी कर इधर-उधर फरार हो गये ।

    पुलिस टीम के हाथ आये 04 विधि संघर्षरत बालक एंव आरोपी युवक अक्षय प्रधान बताये कि बटवारे रूपये से कपड़े, चप्पल खरीदे हैं, पुलिस टीम द्वारा इनसे खर्च के बाद बचे हुये नकदी 80,000 रूपये, घटना में प्रयुक्त आरीपत्ती (ब्लेड), घटना समय पहने कपड़े बरामद किया गया है । फरार आरोपी के पास बैग व कुछ नकदी होना इनके द्वारा बताया गया है । विधिसंघर्षरत बालक व आरोपी अक्षय प्रधान उर्फ मुंडू पिता राम कुमार प्रधान उम्र 23 वर्ष निवासी थानाक्षेत्र लैलूंगा को हत्या सहित नकबजनी के अप.क्र. 279/2021 धारा 457,380,302 IPC एवं नकबजनी अप.क्र. 281/2021 धारा 457,380 IPC में सक्षम न्यायालय पेश किया जा रहा है । फरार आरोपी की सरगर्मी से पतासाजी जारी है, जिसके शीघ्र हिरासत में लिये जाने की सम्भावना है । अपचारीगण में कुछेक के पूर्व में मोबाईल व क्षेत्र में छोटी-बड़ी चोरियों का रिकार्ड है, जिनके पूर्व आपराधिक रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं। एसपी श्री अभिषेक मीना के कुशल नेतृत्व में निर्मम हत्याकांड का खुलासा करने में एडिशनल एसपी लखन पटले, एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा तथा थाना प्रभारी लैलूंगा, घरघोड़ा, धरमजयगढ़, पूंजीपथरा, चक्रधरनगर के नेतृत्व में गठित टीम व साइबर स्टाफ का विशेष योगदान रहा है ।

  • टीना डाबी की बहन रिया डाबी बनेंगी IAS, UPSC में मिली 15वीं रैंक…

    टीना डाबी की बहन रिया डाबी बनेंगी IAS, UPSC में मिली 15वीं रैंक…

    सिविल सेवा परीक्षा 2020 में 2016 बैच की टॉपर टीना डाबी की बहन रिया डाबी को भी सफलता मिली है. उन्होंने 15वीं रैंक हासिल की है. बहन की सफलता पर टीना डाबी ने सोशल मीडिया में पोस्ट भी शेयर किया है।

    UPSC परीक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं. सिविल सेवा परीक्षा (UPSC Main Exam Result) 2020 में 2016 बैच की टॉपर टीना डाबी (Tina Dabi) की बहन रिया डाबी (Riya Dabi) को भी सफलता मिली है. उन्होंने 15वीं रैंक हासिल की है. 2016 में टीना डाबी ने अखिल भारतीय नंबर एक रैंक हासिल की थी. उन्होंने अपनी बहन की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है. टीना ने लिखा, ‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी छोटी बहन रिया डाबी ने यूपीएससी 2020 परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल की है।”

    सिविल सेवा परीक्षा 2020 में बिहार (Bihar) के कटिहार जिले के शुभम कुमार (Shubham Kumar) ने UPSC परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है. शुभम कुमार ने आईआईटी बॉम्बे से बीटेक  में ग्रेजुएट किया है. जागृति अवस्थी को दूसरा और अंकिता जैन को इस परीक्षा में तीसरा स्थान मिला है।