Blog

  • IG डांगी की सभी SP को सख्त हिदायद: वाहन चेकिंग के दौरान परिवार सहित जाने वालों को न हो परेशानी, ड्राइवर भी न रखें लाठी-डंडा, न करें नशा

    IG डांगी की सभी SP को सख्त हिदायद: वाहन चेकिंग के दौरान परिवार सहित जाने वालों को न हो परेशानी, ड्राइवर भी न रखें लाठी-डंडा, न करें नशा

    बिलासपुर। आईजी रतनलाल डांगी ने बिलासपुर पुलिस रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया है.वाहन चेकिंग के दौरान परिवार के साथ आने जाने वालों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो.

    डांगी ने पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि वे इसका परिपालन मुकम्मल कराएं. इसके साथ ही आईजी डांगी ने वाहन चालकों को भी हिदायत दी है. वह वाहनों में लाठी डंडा स्टिक हथियार और चाकू लेकर ना चलें.

    साथ ही उन्होंने शराब का सेवन करके वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही करने को कहा है. डांगी ने दुर्गा पंडालों के आसपास शराब सेवन करके घूमने वालों एवं शराब सेवन कर के विसर्जन स्थल पर जाने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

    साथ ही पूर्व में शराब के नशे में विसर्जन के दौरान डूबने से मृत्यु होने की घटनाएं हुई हैं. ऐसे हादसों को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है.

  • तिरछी नजर सर्वे रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता….

    तिरछी नजर सर्वे रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता….

    रमन सरकार के मंत्री-विधायक मुंबई की जिस संस्था से प्रशिक्षण लेते रहे हैं, उसकी हाल ही के एक गोपनीय सर्वे की पार्टी के भीतर खूब चर्चा हो रही है। संस्था ने पार्टी हाईकमान को बता दिया है कि ग्रामीण इलाकों में भाजपा की पकड़ कमजोर है। ऐसे में फिलहाल तो चुनावी संभावनाएं अनुकूल नहीं है। रिपोर्ट ने पार्टी के रणनीतिकारों की चिंता बढ़ाई है ।

    नेताजी को पद से हटाने का राज

    दो महीने पहले दिग्गज भाजपा नेता को पद से हटाए जाने का खुलासा अब जाकर हुआ है। चर्चा है कि नेताजी के वाटसएप चेटिंग से सरकार से मिली भगत की पुष्टि हुई थी। इसके बाद आईटी के रास्ते सारी जानकारी हाईकमान को भेजी गई। इसके बाद नेताजी को पद से हटाने के प्रस्ताव पर मुहर लग गई।

    दो कलेक्टरों में जंग

    रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू और नए बिलाईगढ़-सारंगढ़ कलेक्टर राहुल वेंकट एक एसडीएम की पोस्टिंग के मसले पर आमने-सामने आ गए हैं। रानू ने एसडीएम मोनिका वर्मा को वापस रायगढ़ में पोस्टिंग के आदेश जारी किए, तो राहुल मोनिका के समर्थन में आगे आ गए।
    मोनिका ने कलेक्टर रानू साहू के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। साथ ही उन पर बैक डेट में आदेश जारी करने का आरोप भी लगा दिया है। राहुल भी मोनिका के साथ खड़े हो गए हैं। उन्होंने जीएडी को चिट्ठी लिखकर मोनिका को यथावत रखने के लिए कहा है। कोर्ट में सुनवाई होनी थी, लेकिन यह टल गई है। अब छुट्टियों के बाद सुनवाई होगी। खास बात यह है कि अफसरों के इस टकराव पर जीएडी मूक दर्शक बना हुआ है।

    श्रीनिवास की ताकत

    हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स की पदस्थापना की फाइल में सीनियर अफसरों के साथ नवें नंबर के जूनियर अफसर श्रीनिवास राव का भी नाम चला, तो विभाग में हडक़ंप मच गया। बताते हैं कि राव विभागीय मंत्री की पसंद रहे हैं। हालांकि सीएम ने वरिष्ठता को ही तरजीह दी है, लेकिन राव भविष्य की संभावना बने हुए हैं।
    राव न सिर्फ मौजूदा सरकार बल्कि पिछली सरकार के रणनीतिकारों के आंखों के तारे थे। तब रमन सिंह के तत्कालीन एसीएस एन बैजेंद्र कुमार ने उन्हें बहुचर्चित आरा मशीन घोटाले से मुक्ति दिलाई थी। राव इस प्रकरण में बरी होने वाले सबसे पहले अफसर थे।
    वे पिछले साढ़े तीन साल से कैंपा का पद संभाल रहे हैं और शिकायतों के बाद भी सबके पसंदीदा बने हुए हैं। चुनावी साल में वो उपयोगी रहेंगे, ऐसा सरकार के कुछ लोग सोचते हैं। मगर सीएम काम को देखकर निर्णय लेने वाले माने जाते हैं। अब आगे भी ऐसा होगा या नहीं, मौजूदा हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स संजय शुक्ला के रिटायरमेंट के बाद ही पता चलेगा।

    रायपुर पुलिस की तारीफ

    सरकारी प्रेस नोट में डीजीपी के हवाले से कहा गया कि रायपुर,कोरबा और सुकमा एसपी के कामकाज से सीएम संतुष्ट हैं। मगर कई लोग इसके त्रुटिपूर्ण होने की आशंका पर बैठक में मौजूद अफसरों को टटोलने लगे । क्योंकि इसमें रायपुर का जिक्र है ।
    रायपुर की पुलिसिंग की हालत किसी से छिपी नहीं है । दो- तीन पहले तो एक टीआई के साथकुछ लोगों ने सरेआम बदसलूकी कर दी । एक अन्य घटना में शहर के एक थाने में टीआई के सामने एक व्यक्ति ने दूसरे को ब्लेड मारकर घायल कर दिया। यह सब पूरे थाने स्टाफ के सामने हुआ है। इस तरह की घटनाओं ने अपराधियों के बढ़ते हौसले की तरफ इशारा कर रहे हैं ।
    जांच पड़ताल का हाल यह है कि महादेव एप के विज्ञापन बड़े अखबारों के फ्रंट पेज पर छप रहे थे तब भी पुलिस अमला चादर ओढक़र सो रहा था। पीएचक्यू के आदेश के बाद ताबड़तोड़ कार्रवाई हुई।
    रायपुर की एक और घटना की चर्चा लोगों की जुबान पर है। कुछ दिन पहले युवा मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान एक भाजयुमो कार्यकर्ता ने पुलिस की खुले तौर पर पिटाई कर दी। यह सोशल मीडिया में वायरल भी हुआ। युवा मोर्चा का कार्यकर्ता शान से शहर में घूमता रहा। लेकिन गिरफ्तार करने में पुलिस ने रूचि नहीं दिखाई। पुलिस की गश्त का बुरा हाल है। रायपुर एसपी को थाने की चेकिंग करते कम ही देखा गया है। ऐसे में अलग रायपुर पुलिस की तारीफ हुई होगी, तो पुलिसिंग को छोडक़र कोई और वजह होगी।
    रायपुर की पुलिसिंग को देखकर लोग मुकेश गुप्ता, दीपांशु काबरा और आरिफ शेख को याद कर रहे हैं। मुकेश गुप्ता भले ही बेहद विवादास्पद रहे, लेकिन राज्य बनने के बाद उन्होंने गुंडा तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई की थी। इसी तरह दीपांशु सीमित बल के बावजूद यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए जाने जाते हैं। मुकेश गुप्ता और दीपांशु की तरह आरिफ शेख ने भी बेहतर पुलिसिंग दिखाई है। वर्तमान में रायपुर आईजी की तत्काल पोस्टिंग की जरूरत महसूस की जा रही है। ताकि कम से कम निचले स्तर के अफसरों को बेहतर गाइडेंस मिल सके।

    चेम्बर नेता को धमकी

    निगम-मंडलों की सूची फिर अटक गई है। बताते हैं कि सिंधी समाज के तीन नेता राम गिडलानी, नानक रेलवानी और मोहन लालवानी को निगम मंडल में जगह मिलने की बधाईयाँ भी मिलने लग गई थी । चेम्बर के एक पूर्व पदाधिकारी ने तो बकायदा तीनों की फोटो लगाकर बधाई संदेश सोशल मीडिया में वायरल कर दिया । इसमें से एक ने फोन लगाकर चेम्बर के पूर्व पदाधिकारी को धमकी दे दी है कि यदि उनका नाम निगम मंडल की सूची में नहीं आया तो वो उन पर कानूनी कार्रवाई करेंगे । नेताजी का गुस्सा जायज भी है क्योंकि कांग्रेस में कुछ भी तय नहीं होता है, जब तक आदेश नहीं निकल जाता है बदलाव की गुंजाइश बनी रहती है।

  • रावण दहन के साथ पुनः हुयी असत्य पर सत्य की विजयजोर शोर से मना विजयादशमी का पर्व…

    रावण दहन के साथ पुनः हुयी असत्य पर सत्य की विजयजोर शोर से मना विजयादशमी का पर्व…



    खरसिया। खरसिया नगर की ख्याति प्राप्त दशहरा मेला का सफल आयोजन विजयादशमी महोत्सव समिति के द्वारा संपन्न हुआ। रावण दहन का कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक एवं केबिनेट मंत्री उमेश पटेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ वहीं इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी सफल आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान स्थानीय टाउन हाल मैदान में हजारों लोगो ने इस रंगारंग कार्यक्रम का लुफ्त उठाया। विजयादशमी महोत्सव समिति ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये नगरवासियों सहित क्षेत्रवासियों का एवं दशहरा मेले में सुव्यस्थित सुरक्षा व्यवस्था के लिये खरसिया पुलिस का आभार जताया।
    विदित हो कि खरसिया का दशहरा मेला क्षेत्र में ख्याति प्राप्त मेला है इस दौरान रावण दहन के कार्यक्रम, राम राजगद्दी का आयोजन के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होता है। क्षेत्रीय विधायक एवं केबिनेट मंत्री उमेश पटेल के मुख्य आतिथ्य एवं नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती राधा सुनील शर्मा की अध्यक्षता सहित टाउन हाल मैदान में हजारों लोगो की उपस्थिति में रावण दहन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। रावण दहन के पश्चात विजयदशमी महोेत्सव समिति के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसका हजारों की संख्या में उपस्थित लोगो ने लुफ्त उठाया वहीं कार्यक्रम स्थल टाउन हाल मैदान में खरसिया पुलिस के जवानों की चुस्त दुरूस्त सुरक्षा व्यवस्था के चलते कार्यक्रम में कहीं भी कोई अप्रिय स्थिति निर्मित नही हुई, जिसका आयोजन समिति ने खरसिया पुलिस का आभार माना वहीं कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये विजयदशमी महोत्सव समिति ने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

    बारिश के बावजूद भी भारी भीड रही दशहरा मेले में

    खरसिया के प्रसिद्ध दशहरा मेले में शाम होते ही लोगो को मेला स्थल टाउन हाल में आना प्रारंभ हो गया और देखते ही देखते पूरा टाउन हाल मैदान लोगो से खचाखच भर गया था। शाम को नगर में हल्की बारिश हुई किन्तु इंद्र देव की कृपा से रावण दहन का कार्यक्रम निर्बाध रूप से सन्पन्न हुआ और बारिश के बावजूद भी हजारों की संख्या में मेले में जुटे लोग रावण दहन कार्यक्रम में रूके रहे साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान भी हजारों की संख्या में लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुफ्त उठाया।

    समिति के द्वारा सामाजिक संस्था को नहीं दी गयी जगह

    नगर की सामाजिक धार्मिक कार्यों में अग्रणी रहने वाली संस्था मारवाड़ी युवा मंच एक ऐसी संस्था है जो बिना भेदभाव के हर समाज हर वर्ग के लिए काम करती है। मारवाड़ी युवा मंच लगभग पिछले 20 वर्षो से निरंतर दशहरा पर्व पर लगने वाले दशहरे मेले में पानी का स्टाल व मेडिकल कैम्प लगवाता है, इस कैम्प के लगने से हजारों लोगों को इसका फायदा मिलता है। उक्त कैम्प को लगवाने की व्यवस्था आयोजन समिति के द्वारा की जाती है।
    इस वर्ष दशहरा मना रही समिति को भी मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आग्रह कर जानकारी दी गयी थी कि प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी दशहरे पर्व के मेले में मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा पानी का स्टाल व मेडिकल कैम्प लगवाया जाएगा इसके साथ ही गरीब लोगों के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था भी की जाएगी, इसलिए हमको हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी व्यवस्थित स्थान देने का कष्ट करें। बार बार आग्रह करने के बाद भी इस बार मारवाड़ी युवा मंच को व्यवस्थित जगह नही दी गई जिससे मारवाड़ी युवा मंच में रोष व्याप्त है। इसके साथ ही दशहरा समिति की कार्यप्रणाली को अनुचित बताते हुए मंच अध्यक्ष जगदीश मित्तल ने कहा कि नगर के अनेकों संगठनों को स्थान दिया गया किन्तु मारवाड़ी युवा मंच के लिए इस बार की आयोजन समिति ने स्थान नहीं दिया जिससे मंच को इस बार सेवा का अवसर नहीं मिला जिसका दुख है। ज्ञात हो कि नगर की विख्यात समाज सेवी संस्था मारवाड़ी युवा मंच समय समय पर मेडिकल कैम्प ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन करती है और चौबीसों घंटे हर जरूरत मंद लोगों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करवाती है। नगर में सिख समाज, ब्राम्हण समाज और पूज्य सिंधी समाज की निकलने वाली शोभायात्रा का स्वागत सत्कार भी मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा किया जाता है, किन्तु इस बार मारवाड़ी युवा मंच को मैदान में स्थान न देने पर नगर भर में आयोजन समिति की किरकिरी हो रही है।



    पुलिस की रही चाक चौबंद व्यवस्था

    दशहरे का यह विराट कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न हो इसके लिये खरसिया पुलिस ने जोरदार तैयारियां कर रखी थी और कार्यक्रम स्थल में चारो तरफ बेरिकेटिंग कर कलाकारों एवं दर्शकों को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करायी गयी थी। पुलिस की चुस्त दुरूस्त सुरक्षा व्यवस्था की वजह से दशहरे का कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न हुआ। खरसिया अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) निमिषा पांडेय के नेतृत्व में थाना प्रभारी नंद किशोर गौतम, चौंकी प्रभारी अमिताभ खांडेकर, महिला ड़ेस्क प्रभारी श्रीमती सरोजनी राठौर सहित खरसिया पुलिस की पूरी टीम ने पूरे समय तक मेला प्रांगण में मोर्चा संभाले रखा जिससे मेले में आये दर्शकों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।

  • विजयादशमी पर थाना और पुलिस चौंकी में शस्त्र पूजा संपन्न…

    विजयादशमी पर थाना और पुलिस चौंकी में शस्त्र पूजा संपन्न…

    खरसिया। विजयादशमी के पर्व के अवसर पर मंगलवार को रियासत कालीन परम्परा का निर्वहन करते हुए खरसिया पुलिस थाना तथा चौंकी मे शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें थाना तथा चौंकी खरसिया के पुलिसकर्मीयों ने शस्त्र पूजा की।
    विदित हो कि दशहरा के दिन शस्त्र पूजा करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है, रियासतकालीन परम्परा के अनुसार दषहरा के दिन शास्त्रों की पूजा की जाती है। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों मे भी लोग परंपरा के अनुसार घर मे रखे शस्त्रों की विधि – विधान के साथ पूजा करते है। उसी परंपरा का निर्वहन करते हुये खरसिया पुलिस थाना मे खरसिया थाना प्रभारी नंद किशोर गौतम तथा चौंकी में चौंकी प्रभारी अमिताभ खांडेकर के द्वारा विधिवत  शस्त्र पूजा किया गया। अस्त्र शस्त्रों के विधिवत पूजन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान थाना तथा चौंकी खरसिया के सभी पुलिसकर्मी शस्त्र पूजा में सम्मिलित रहे।

  • सर्वेस्वरी समूह के द्वारा मनाया नवरात्रि का पर्व…

    सर्वेस्वरी समूह के द्वारा मनाया नवरात्रि का पर्व…

    खरसिया। श्री सर्वेस्वरी समूह औघड़ आश्रम ठाकुरदिया में नवरात्रि पर्व हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
    नगर व आसपास के छेत्रो से बड़ी संख्या में लोग आश्रम से जुड़े हुए है वही नवरात्रि पर आश्रम की साफ सफाई कर लाइटों से सजाया गया था। सुबह शाम आरती पूजन में सैकड़ो की संख्या में लोग आते थे। सोमवार को हवन कर मंगलवार को नौ कन्याओं को भोज करवाया गया। दूर दूर से भक्त सर्वेस्वरी औघड़ आश्रम आकर आशीर्वाद प्राप्त करते है। वही आश्रम की प्रमुख देखरेख आत्माराम बाबा के मार्गदर्शन में की जाती है। कोरोना काल के बाद इस वर्ष मंदिर, आश्रम व दुर्गा माँ के पंडालों में दर्शन करने वाले भारी संख्या में लोग पहुंच रहे थे।

  • रायगढ़ दुर्ग राजनांदगांव के एएसपी के लिए जारी हुई संशोधित ट्रांसफर लिस्ट…

    रायगढ़ दुर्ग राजनांदगांव के एएसपी के लिए जारी हुई संशोधित ट्रांसफर लिस्ट…

    रायगढ़। सरकार ने इसके पहले प्रदेश भर में एडिशनल एसपी के पद पर ट्रांसफर लिस्ट किया था। उसमे आंशिक संशोधन कर पहले आदेश में एडिशनल एसपी के लिए संजय ध्रुव (ASP दुर्ग) को रायगढ़ के लिए भेजा गया था, लेकिन अब उनके ट्रांसफर को निरस्त कर दिया गया है, जिससे वे दुर्ग ASP ही रहेंगे. वहीं अपनी जिम्मेदारी निर्वहन करेंगे. अब उनके बदले संजय महादेवा को रायगढ़ ASP बनाया गया है. संजय महादेवा इसके पहले राजनांदगांव के ASP थे। उनकी जगह पर रायगढ़ के ASP लखन पटले कार्यभार संभालेंगे।

  • दुर्गानवमी को किया गया नवकन्या भोज…. पण्ड़ालों की सजावट कर रही श्रद्वालुओं को आकर्षित…

    दुर्गानवमी को किया गया नवकन्या भोज…. पण्ड़ालों की सजावट कर रही श्रद्वालुओं को आकर्षित…

    खरसिया। अंचल का प्रसिद्व नवरात्रि त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। नगर में अनेक स्थानों पर माता की प्रतिमाओं की स्थापना कर विधिवत पूजा अर्चना की जा रही है। इसी तारतम्य में दुर्गानवमी को माता रूपी नव कन्याओं का पूजन कर उन्हे भोजन कराया गया, तथा कन्याओं को उपहार दिये गये।


    नगर के छ़परीगंज स्थित रानी सती दुर्गोत्सव समिति में दुर्गाष्टमी की रात्रि को हवन कर नवमी को नवकन्या भोज कराकर भण्ड़ारा किया गया, पण्ड़ाल में मंगल पाठ तथा नन्हे मुन्ने बच्चो के द्वारा रास गरबा और डंडिया का आयोजन भी किया गया था। हमालपारा पण्ड़ाल में बनाया गया सेल्फी कार्नर श्रद्वालुओं के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है, तो पोस्ट आफिस रोड़ के पण्ड़ाल को केदारनाथ मंदिर से संबंधित थीम से सजाया गया था, वहीं गुरूद्वारा के पास विराजी माता के पण्ड़ाल मे मोनू (एए), विकास अग्रवाल ज्योति, दिलीप शर्मा, के सहयोग से प्रतिदिन दोपहर को चावल सब्जी का भण्ड़ारा लगाया जा रहा है।

    विदित हो कि नगर की नवरात्रि तथा दशहरा समस्त अंचल में प्रसिद्व है, तथा आसपास के क्षेत्र से हजारों श्रद्वालु प्रतिदिन माता के दर्शन करने नगर आते है। गौरतलब है कि नगर में नवरात्र मेला के दौरान जगत जननी मां जगदंबे के दरबार में समितियों द्वारा आए हुए श्रद्धालुओं के लिए सवामणि प्रसाद के अलावा पूरी सब्जी का भी भंडारा विशाल रूप से लगाया जाता है भक्तों द्वारा सब्जी पूड़ी का भंडारा को विशेष रूप से ग्रहण कर माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं नगर का प्रमुख नवरात्र मेला खरसिया नगर में दुर्गा उत्सव का मेला देशभर में खास पहचान बना चुका है यहां का दुर्गा उत्सव का मेला छत्तीसगढ़ की शान है यही वजह है कि यहां स्थापित माताओं की प्रतिमा का दर्शन करने के लिए अनेक स्थानों से दूर-दूर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचते हैं।

  • भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल के परिवार के कार शो-रूम उद्घाटन में शामिल  हुए मंत्री अकबर….

    भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल के परिवार के कार शो-रूम उद्घाटन में शामिल हुए मंत्री अकबर….

    कवर्धा। प्रदेश के परिवहन मंत्री मोहम्म्द अकबर राजधानी रापुर में विधानसभा रोड स्थित मारूति सुजुकी कार नेक्सा के शो-रूम के उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उद्घाटन कार्यक्रम में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, भाजपा के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल भी सम्मिलित हुए।

    नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने मंत्री अकबर व मंत्री चौबे के साथ मिलकर काटा फीता
    प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी आश्रम शांति सरोवर के समीप नेक्सा कार का शो-रूम भाजपा के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल के छोटे भ्राता यशवंत अग्रवाल ने प्रारंभ किया है। उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री मोहम्मद अकबर व मंत्री रविन्द्र चौबे का अग्रवाल परिवार के मुखिया तथा बृजमोहन अग्रवाल के पिता रामजी अग्रवाल सहित विजय अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, यशवंत अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, गौरव अग्रवाल व अन्य सदस्यों ने स्वागत किया। मंत्री मोहम्मद अकबर, रविन्द्र चौबे, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित अन्य अतिथियों ने फीता काटकर शो-रूम का उद्घाटन किया तथा दीप प्रज्जवलित किया। इस अवसर पर विशेष रूप से प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी आश्रम की आदरणीया कमला दीदी भी उपस्थित थी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने नेक्सा शो-रूम प्रारंभ करने के लिए भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल के परिवार को बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने उम्मीद जताई की इस कार शो-रूम में ग्राहकों को उच्च स्तरीय सुविधाएं प्राप्त होगी।
    कार्यक्रम के दौरान मंच में मंत्री मोहम्मद अकबर व मंत्री चौबे के साथ नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल तथा भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल में खुशनुमा अंदाज में चर्चा करते रहे। कार्यक्रम के अंत में शो-रूम संचालकों ने मंत्री मोहम्मद अकबर, रवीन्द्र चौबे, नारायण चंदेल को प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड रिजनल मैनेजर कार्थिक राजा, फेडरेशन ऑफ आटोडीलर्स एसोसिएशन (फाडा) मनीष सिंघानिया आदि उपस्थित थे।


    प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी आश्रम शांति सरोवर के समीप नेक्सा कार का शो-रूम भाजपा के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल के छोटे भ्राता यशवंत अग्रवाल ने प्रारंभ किया है। उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री मोहम्मद अकबर व मंत्री रविन्द्र चौबे का अग्रवाल परिवार के मुखिया तथा बृजमोहन अग्रवाल के पिता रामजी अग्रवाल सहित विजय अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, यशवंत अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, गौरव अग्रवाल व अन्य सदस्यों ने स्वागत किया। मंत्री मोहम्मद अकबर, रविन्द्र चौबे, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित अन्य अतिथियों ने फीता काटकर शो-रूम का उद्घाटन किया तथा दीप प्रज्जवलित किया। इस अवसर पर विशेष रूप से प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी आश्रम की आदरणीया कमला दीदी भी उपस्थित थी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने नेक्सा शो-रूम प्रारंभ करने के लिए भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल के परिवार को बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने उम्मीद जताई की इस कार शो-रूम में ग्राहकों को उच्च स्तरीय सुविधाएं प्राप्त होगी।
    कार्यक्रम के दौरान मंच में मंत्री मोहम्मद अकबर व मंत्री चौबे के साथ नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल तथा भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल में खुशनुमा अंदाज में चर्चा करते रहे। कार्यक्रम के अंत में शो-रूम संचालकों ने मंत्री मोहम्मद अकबर, रवीन्द्र चौबे, नारायण चंदेल को प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड रिजनल मैनेजर कार्थिक राजा, फेडरेशन ऑफ आटोडीलर्स एसोसिएशन (फाडा) मनीष सिंघानिया आदि उपस्थित थे।

  • सैकड़ो श्रद्धालु चले आस्था के पदयात्रा पर….

    सैकड़ो श्रद्धालु चले आस्था के पदयात्रा पर….

    राबर्टसन नवरात्री की सप्तमी तिथि के पावन शुभ अवसर पर ग्राम बड़ेडूमरपाली के नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के प्रयास से आज गांव के सैकड़ों श्रद्धालु भक्तगण पद यात्रा कर मां काली के दरबार में माथा टेंकने गए ।
    ग्राम बड़ेडूमरपाली के नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के द्वारा गांव के भख्खेश्वरी माता (खोलगोसाईन) के दरबार से पैदल यात्रा कर परेवापहाड़ (मौहापाली) में स्थित माता काली के दरबार में पूजा अर्चना का कार्यक्रम रखा गया था । दुर्गा पूजा समिति के अहवान पर गांव के सैकड़ों श्रद्धालु भक्तगण माता के दरबार तक पदयात्रा करने के लिए नंगे पैर निकल पड़े थे । भगवान भोलेनाथ, विष्णु जी, हनुमान जी का बच्चों के द्वारा मनमोहक झांकी, डीजे साउंड पर माता रानी का मधुर गीत, हाथों में जय माता दी का ध्वजा, सर पर चुनरी व जय माता दी का पट्टा बांधकर जय माता दी का जयकारा लगाते हुए बच्चे, जवान व बुजूर्ग महिला पुरूष पदयात्रा पर चल रहे थे ।

    समाजिक व महिला नेत्री नयना गबेल भी चले पदयात्रा में ग्राम बड़ेडूमरपाली के नवयुवक दुर्गा पूजा समिति की ओर से पदयात्रा के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया गया था । आज के पदयात्रा में भाग लेने के लिए समाजिक व धार्मिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेने वाले व कांग्रेस की वरिष्ट महिला नेत्री नयना गबेल भी अपनी टीम के साथ ग्राम कुनकुनी में सम्मलित होकर काली माता मंदिर तक पदयात्रा के दौरान उपस्थित रही ।

    कई समाजिक बंधुओं नें पदयात्रीयों की किए सेवा

    ग्राम बड़ेडूमरपाली से बच्चे, बुजूर्ग महिला व पुरूषों के साथ नवजवानों की पदयात्रा चपले पहुंचने पर विक्कू महराज (कान्हा शास्त्री) के द्वारा चाय पानी पिलाया गया । पदयात्रा ग्राम कुनकुनी पहुंचने पर गांव के पूर्व सरपंच, वरिष्ट समाजिक व कांग्रेस नेता भोगसिंह राठिया के द्वारा चाय पानी व बिस्किट का वितरण किया गया । कुनकुनी में लगे वेदान्ता साईड़िंग के द्वारा पदयात्रीयों को पानी व केला फल वितरण किया गया । पदयात्री जैसे ही ग्राम रानीसागर पहुंचे वहां पर सदैव समाजिक जनहित कार्य करने वाले भाटिया वाशरी (छोटेडूमरपाली ) के द्वारा सभी श्रद्धालु पदयात्रीयों के लिए जूस तथा पानी की व्यवस्था की गई थी। इन सभी को समिति व पदयात्रीयों के द्वारा तहे दिल से धन्यवाद दिया गया ।

  • खरसिया में भक्तों पर बरस रही है मां की कृपा

    खरसिया में भक्तों पर बरस रही है मां की कृपा

    माता के दर्शन करने भक्तों का उमड़ रहा जन सैलाब
    खरसिया। धर्म नगरी खरसिया की धन्य धरा पर नगर की विभिन्न मोहल्ले में समितियां बनाकर मां दुर्गा को विराजमान कर जगत जननी मां जगदंबे की पूजा अर्चना में समूचा नगर मां की भक्ति में डूबा हुआ है दुर्गा पूजा मेला के दौरान खरसिया ही नहीं खरसिया नगर के आसपास के ग्रामीण अंचलों से हजारों की संख्या में माता के भक्तों द्वारा नगर में 2 दर्जन से अधिक पंडालों के माध्यम से माताओं के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद लेने के लिए खरसिया नगर में आते हैं ।
    इस वर्ष  भी खरसिया नगर में दुर्गा उत्सव नव दुर्गा उत्सव समिति गंज बाजार, गजिया पंडा दुर्गा उत्सव समिति पीपल गली, अग्रवाल दुर्गा उत्सव समिति पोस्ट ऑफिस के पास, नव दुर्गा उत्सव समिति मोहापाली रोड, जय दुर्गा उत्सव समिति गोपीराम गर्ग गली, गंज पीछे सर्वोत्तम दुर्गा उत्सव समिति माधव प्रिया होटल के पीछे, नव दुर्गा उत्सव समिति अजय विजय गली के पास, नव दुर्गा उत्सव समिति हमालपारा, अग्रसेन दुर्गा उत्सव समिति अग्रसेन चौक के पास नव दुर्गा उत्सव समिति गुरुद्वारा के पास, नव दुर्गा उत्सव समिति शनि मंदिर रोड,, नव दुर्गा उत्सव समिति स्टेट बैंक के सामने, शिव दुर्गा उत्सव समिति, रानी सती दादी दुर्गा उत्सव समिति छपरी गंज, नव दुर्गा उत्सव समिति रामनाथ गली, नवदुर्गा उत्सव समिति पुराना सब्जी मार्केट, हनुमान चौक दुर्गा उत्सव समिति, पुरानी बस्ती, संजय नगर, ठाकुर दिया, रायगढ़ चौक, पुरानी बस्ती के अंदर आदि अनेक स्थानों पर जगत जननी मां दुर्गा की पूजा अर्चना नगर के मोहल्ला समितियों द्वारा विशाल पंडाल एवं साज-सज्जा कर की जा रही है। संपूर्ण खरसिया नगर रंग बिरंगी झालरों से सजा हुआ है।
    भक्तों द्वारा प्रत्येक समितियों के माध्यम से प्रतिदिन प्रत्येक पंडालों में अनेक प्रकार की सवामणी प्रसाद माता को अर्पण कर भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया जाता है खरसिया का दुर्गा मेला देखने एवं माता का आशीर्वाद लेने के लिए चंद्रपुर, सरिया, बरमकेला, सारंगढ़, रायगढ़, सक्ती, बाराद्वार, डभरा, धर्मजयगढ़, पत्थलगांव आदि कई स्थानों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में खरसिया नगर पहुंचते हैं ।
    नगर में नवरात्र मेला के दौरान जगत जननी मां जगदंबे के दरबार में समितियों द्वारा आए हुए श्रद्धालुओं के लिए सवामणि प्रसाद के अलावा पूरी सब्जी का भी भंडारा विशाल रूप से लगाया जाता है भक्तों द्वारा सब्जी पूड़ी का भंडारा को विशेष रूप से ग्रहण कर माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं नगर का प्रमुख नवरात्र मेला खरसिया नगर में दुर्गा उत्सव का मेला देशभर में खास पहचान बना चुका है यहां का दुर्गा उत्सव का मेला छत्तीसगढ़ की शान है यही वजह है कि यहां स्थापित माताओं की प्रतिमा का दर्शन करने के लिए अनेक स्थानों से दूर-दूर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचते हैं।
    नगर में शारदीय नवरात्र पर्व को धूमधाम से मनाया जा रहा है और मॉ जगत जननी के विविध रूपों की पूर्ण भक्तिभाव से पूरे नौ दिनों तक पूजा अर्चना की जा रही है। नगरवासियों द्वारा नगर के अनेक स्थानों पर भव्य पंडाल बनाकर मॉ जगत जननी की जीवंत प्रतिमा की स्थापना पूर्ण विधि विधान से करते हुए सुबह शाम माता की अराधना की जा रही है, जिससे पूरा शहर माता के भक्ति में रमा हुआ है। वही इस पूरे नौ दिनों में खरसिया नगर का वातावरण पूर्ण रूपेण माता के रंगो में रंगा हुआ है।
    पूरे प्रदेश में खरसिया का नवरात्र पर्व प्रसिद्ध है और इस प्रसिद्धी को निरंतर बनाये रखने में नगरवासियों ने कोई कोर कसर नहीं छोडा है। जगह जगह भव्य एवं विशाल पंडाल बनाये गये है जहां मनमोहक झांकियॉं बनाई गई वहीं रंग बिरंगी झालरों से पूरे नगर को सजाया गया है।
    सजी हैं मनोहर झांकियां लग रहे भण्ड़ारे
    छ़परीगंज, हमालपारा, पोस्ट ऑफिस रोड़ सहित विभिन्न स्थानों में विभिन्न झांकियों तथा सजावटों के साथ पाण्ड़ाल का निर्माण किया गया है। हमालपारा में सेल्फी जोन के साथ श्याम बाबा की झांकियां बनाई गयी है, वहीं पोस्ट आफिस रोड़ में केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर पाण्ड़ाल का निर्माण किया गया है तो छ़परीगंज में सरोवर का विहंगम दृष्य मन को मोह रहा है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समियिों के द्वारा विशाल भण्ड़ारे का आयोजन किया जा रहा है, गुरूद्वारा के पास की समिति में प्रतिदिन दोपहर को पूड़ी सब्जी तो कभी चांवल सब्जी का भण्ड़ारा लगाया जा रहा है।