Blog

  • छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग ने बढ़ाई मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तारीख…

    छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग ने बढ़ाई मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तारीख…

    छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के समस्त पंचायतों और नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2024-25 के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली (मतदाता सूची) तैयार करने के कार्यक्रम में संशोधन किया है।

    पहले निर्धारित 15 जनवरी 2025 की तारीख को बढ़ाकर अब 18 जनवरी 2025 किया गया है, अब 18 जनवरी को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

    इस संशोधित तारीख के अनुसार, निर्वाचन आयोग ने सभी संबंधित अधिकारियों और जनसाधारण को सूचित किया है कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव के लिए यह नामावली महत्वपूर्ण होगी, जिसमें नामों की सटीकता और निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।

    राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस संशोधित तिथि के अनुसार अपनी जानकारी अपडेट करें और किसी भी प्रकार के बदलाव या त्रुटि के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।

  • सीएमओ ने लिया आवास योजना का जायजापारुल बेबी का पक्का मकान का सपना हुआ साकार…

    सीएमओ ने लिया आवास योजना का जायजा
    पारुल बेबी का पक्का मकान का सपना हुआ साकार…


    खरसिया। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा नगरीय प्रशासन मंत्री एवं  उपमुख्यमंत्री अरुण साव के  नेतृत्व  में खरसिया नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी विक्रण भगत ने शहर  के सभी वार्डों  में भ्रमण कर  आवास  योजना के तहत निर्मित हो रहे भवनों का    सघन जायजा लिया जा रहा है। सीएमओ ने कहा कि जीवन में प्रत्यक व्यक्ति का सपना होता है की उसका अपना पक्का
    घर हो, जिसमे वह अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सुखी जीवन व्यतीत कर सके। गरीबों के लिए पक्के घर का सपना, सपना बनकर ही रह जाता था लेकिन, प्रधानमंत्री आवास योजना आने के बाद यह सपना साकार हो रहा है।
    ऐसे में प्रदेश के मुखमंत्री विष्णदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार  प्रदेश के हर तबके के जरूरतमंद परिवारों को आवास देने का सपना पूरा कर रही है, इसी कड़ी में वार्ड नंबर 18 निवासी पारुल बेबी पति सफरुल के परिवार के आवास का सपना पूरा हुआ।

  • चीन में कोरोना का डर फिर से! HMPV वायरस क्या है जिसकी चपेट में आ रहे लोग…

    चीन में कोरोना का डर फिर से! HMPV वायरस क्या है जिसकी चपेट में आ रहे लोग…

    China Virus: ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) एक आरएनए वायरस है, जो न्युमोवायरिडे परिवार से संबंधित है. इसे पहली बार 2001 में डच शोधकर्ताओं ने खोजा था. ये चीन में तबाही मचा रहा है।

    China New Virus HMPV: चीन में सांस संबंधी बीमारियों में वृद्धि देखी जा रही है, जिसमें ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) भी शामिल है. सोशल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वायरस तेजी से फैल रहा है. कुछ लोगों का दावा है कि अस्पताल और श्मशान घाट पर भीड़ देखने को मिल रही है. सोशल मीडिया यूजर इन्फ्लूएंजा ए, HMPV, माइकोप्लाज्मा न्यूमोनिया और कोविड-19 सहित कई वायरस की मौजूदगी की होने का दावा कर रहे हैं. चीन में फैल रहे HMPV वायरल ठीक फ्लू और कोविड-19 के लक्षणों से मेल खा रहा है. इस पर स्वास्थ्य अधिकारियों की ओर से कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

    चीन में HMPV सहित कई वायरस हावी हो रहे हैं. चीन के डिजीज कंट्रोल अथॉरिटी (DCA) ने HMPV वायरस के फैलाव को रोकने के लिए एक पायलट मॉनिटरिंग सिस्टम की घोषणा की. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक चीन में सर्दियों के दौरान सांस संबंधी बीमारियों के बढ़ने की उम्मीद है, जिससे अधिकारियों को अज्ञात सूक्ष्म जीवों से निपटने के लिए प्रोटोकॉल बना रही है, जो शुरुआती कोविड-19 प्रतिक्रिया के विपरीत है. अधिकारियों का अनुमान है कि सर्दियों और वसंत के दौरान सांस संबंधी बीमारी से जुड़े संक्रमण में लगातार वृद्धि होगी. राइनोवायरस और HMPV के हाल ही में पाए गए वायरस में नए है, जो 14 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों पर ज्यादा असर कर रही है।

    HMPV वायरस क्या है?
    ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) एक RNA वायरस है, जो न्युमोवायरिडे परिवार से संबंध रखता है. इसे पहली बार 2001 में डच शोधकर्ताओं ने खोजा था. यह वायरस मुख्य रूप से श्वसन संक्रमण का कारण बनता है और खांसने या छींकने से फैलता है. संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से भी यह तेजी से फैल सकता है. इसका संक्रमण काल 3 से 5 दिनों का होता है, और यह सर्दियों और वसंत में सबसे ज्यादा पाया जाता है.

    वायरस का सॉफ्ट टारगेट
    HMPV का मुख्य सॉफ्ट टारगेट बच्चे और बुजुर्ग हैं. ये वही समूह हैं जो कोरोना महामारी के दौरान भी सबसे ज्यादा प्रभावित हुए थे. वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए, स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों को मास्क पहनने, भीड़भाड़ वाली जगहों से बचने, और बार-बार हाथों को सैनिटाइज करने की सलाह दी है.

    चीन की प्रतिक्रिया और संभावित जोखिम
    चीन के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि सर्दी और वसंत के मौसम में देश में सांस संबंधी बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ सकते हैं. चीन के रोग नियंत्रण प्राधिकरण ने शुक्रवार को कहा कि वे अज्ञात प्रकार के निमोनिया के लिए एक निगरानी प्रणाली चला रहे हैं. हालांकि, अब भी यह चिंता बनी हुई है कि चीन सरकार वायरस से जुड़े वास्तविक आंकड़े और स्थिति को पूरी तरह सामने नहीं ला रही.

    HMPV के खिलाफ वैक्सीन का अभाव
    ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस के लिए फिलहाल कोई वैक्सीन उपलब्ध नहीं है. इसके लक्षण सामान्य सर्दी-जुकाम जैसे होते हैं, लेकिन इसके कारण गंभीर संक्रमण भी हो सकता है. 14 साल से कम उम्र के बच्चों में इसके मामलों की संख्या बढ़ रही है, जिससे चीन के स्वास्थ्य अधिकारी चिंतित हैं।

  • छत्तीसगढ़ः इस नेता को मिला केबिनेट मंत्री दर्जा, राज्य शासन ने जारी किया आदेश…

    छत्तीसगढ़ः इस नेता को मिला केबिनेट मंत्री दर्जा, राज्य शासन ने जारी किया आदेश…

    रायपुर। प्रदेश के वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज को राज्य सरकार ने केबिनेट मंत्री का दर्जा दे दिया है। उन्हें केबिनेट मंत्री का दर्जा केवल शिष्टाचार के लिए प्रदान किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील हो गया है। डॉ. सलीम राज ने केबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा के प्रदेश नेतृत्व और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

  • सुगम ऐप में रजिस्ट्री के साथ नामांतरण की तैयारी, साय सरकार ने लिया जन हित में बड़ा फैसला- वित्त मंत्री ओपी चौधरी

    सुगम ऐप में रजिस्ट्री के साथ नामांतरण की तैयारी, साय सरकार ने लिया जन हित में बड़ा फैसला- वित्त मंत्री ओपी चौधरी

    रायगढ़। विधायक रायगढ़ एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि आम जनता की सुविधाओ के मद्देनजर विष्णु देव साय सरकार एक अहम फैसला लागू करेगी जिसके तहत सुगम ऐप में रजिस्ट्री होने के साथ ही नामांतरण हो सकेगा। इस निर्णय के लागू होने के साथ आम जनता को सरकारी दफ्तरों में चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी। आम जनता को समय की बचत के साथ साथ व्याप्त भ्रष्टाचार व्यवस्था से मुक्ति मिल सकेगी । विधायक ओपी ने कहा सुगम ऐप के माध्यम से रजिस्ट्री का कार्य लागू किया गया था ताकि पूरा कार्य पारदर्शी तरीके से हो सके एवं फर्जी रजिस्ट्री के मामलों को पूरी तरह से खत्म किया जा सके। सुगम ऐप के तहत रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी बनाई गई है। आम जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ही बहुत से बदलाव किए गए है। जल्द ही रजिस्ट्री के साथ नामांतरण को लेकर सकारात्मक बदलाव लागू होंगे। प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री होते ही नामांतरण होने से बेवजह चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी एवं दशकों से व्याप्त भ्रष्ट व्यव्स्था से भी मुक्ति मिलेगी।

  • नामांतरण के लिए अब नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर,सुगम एप के माध्यम से आसानी से होगा नामांतरण….

    नामांतरण के लिए अब नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर,सुगम एप के माध्यम से आसानी से होगा नामांतरण….

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य में नामांतरण की प्रक्रिया को आसान बनाया जा रहा है। इसके लिए सुगम एप में यह सुविधा प्रदान की जा रही है। भूमि अथवा प्लॉट की रजिस्ट्री के साथ ही डाटा राजस्व विभाग को चला जाएगा, जहां से नामांतरण आसानी से हो जाएगा।

    अभी प्रदेश में रोज तकरीबन आठ हजार संपत्तियों की रजिस्ट्री होती है, जिससे क्रेता द्वारा भूमि अथवा प्लॉट का नामांतरण कराने के लिए एक माह से 90 दिन तक इंतजार करना पड़‌ता है। इसके लिए तहसील और पटवारी कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। इसे देखते हुए राजस्व विभाग अब तत्काल नामांतरण की सुविधा शुरू करने जा रहा है। इस पहल से राजस्व विभाग के साथ ही आवेदकों को भी सुविधा होगी।

    राजस्व अधिकारियों का कहना है कि सुगम ऐप से रजिस्ट्री शुरू होने के बाद पूरी पादर्शिता के साथ रजिस्ट्री होगी। भुइंया रिकार्ड को सुगम ऐप से जोड़ा जा चुका है, जो रिकार्ड इसमें होगा उसके आधार पर ही रजिस्ट्री की प्रक्रिया होगी। रजिस्ट्री में ही गड़बड़ी की सभी संभावनाओं को खत्म कर दिया जाएगा। ऐसे में राजस्व रिकार्ड सही होने पर ही रजिस्ट्री होगी और इसी रिकार्ड के आधार पर 24 घंटे के भीतर नामांतरण भी हो जाएगा। अभी रजिस्ट्री कराने के बाद नामांतरण कराने के लिए तहसील कार्यालय जाना पड़ता है और वहां आवेदन देना होता है, लेकिन अब आवेदन रजिस्ट्री कराने के साथ ही पटवारी और तहसीलदार के लागिन आइडी में फारवर्ड हो जाता है। संबंधित तहसीलदार के पास रजिस्ट्रीकर्ता का आवेदन डिस्प्ले होने लगता है। इससे समय की बचत होगी।

  • छत्तीसगढ़ : स्मेल्टिंग प्लांट का साइलो गिरा, कई मजदूर दबे, एक की मौत!

    छत्तीसगढ़ : स्मेल्टिंग प्लांट का साइलो गिरा, कई मजदूर दबे, एक की मौत!

    गुरुवार को छत्तीसगढ़ के मुंगेली (Mungeli) जिले में कुसुम स्मेल्टिंग प्लांट (Kusum Smelting Plant) में बड़ा हादसा हो गया। रामबोर्ड गांव में स्थित कुसुम इस्मेल्टर्स प्लांट में सइलो टैंक ढह जाने से कई मजदूर चपेट में आ गए। सामाचार लिखे जाने तक एक मजदूर की मौत चुकी है। बताया गया है कि अभी 4 मजदूर नीचे दबे हुए हैं। रेस्क्यू टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है।

    बिलासपुर- रायपुर हाईवे से लगे रामबोर्ड गांव के पास कुसुम स्मेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड का प्लांट है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, प्लांट में रखे भारी साइलो टेंक अचानक ढह गया, जिससे वहां काम कर रहे कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए।

    प्लांट के कुछ कर्मचारियों ने बताया कि हादसा प्रबंधन की लापरवाही से हुआ है। अंदर की मशीनों और स्ट्रक्चर की समय पर जांच और मरम्मत नहीं की गई थी, जिसकी वजह से यह घटना हुई। प्लांट विस्तार में जल्दबाजी का खामियाजा भुगतना पड़ा है।

    मुंगेली कलेक्टर राहुल देव ने कहा, “बचाव अभियान जोरों पर चल रहा है। एसडीआरएफ की टीम भी यहां पहुंच गई है। हमारे पास पर्याप्त जनशक्ति के साथ-साथ आवश्यक मशीनरी भी है…कुछ मजदूर लापता हैं, उनके लिए बचाव अभियान चल रहा है। हम प्लांट के मैनेजर से जानकारी ले रहे हैं। हमें जल्द ही विस्तृत जानकारी मिल जाएगी…”

    मुंगेली एसपी भोजराम पटेल ने बताया, “…हमें सूचना मिली थी कि स्मेल्टिंग प्लांट में चिमनी, साइलो का हिस्सा ढह गया है और कुछ मजदूर उसके नीचे फंस गए हैं। लगभग सभी विभागों के कर्मचारी यहां हैं…संभवतः यहां 3-4 लोग फंसे हो सकते हैं। सामान हटाने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। दो घायलों को इलाज के लिए बिलासपुर भेजा गया है…बचाव और राहत कार्य जारी है…“

    छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा, “…हमारे पास अभी पूरा डेटा नहीं है, लेकिन हमें रिपोर्ट मिली है कि 5-6 मजदूर फंसे हुए हैं। जिला प्रशासन की टीम, पुलिस और श्रम विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव कार्य जारी है। निश्चित रूप से, जो भी कमियां पाई जाएंगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी…“

    4 महीने पहले सरगुजा में भी ऐसा हादसा

    छत्तीसगढ़ के सरगुजा में एलुमिना प्लांट में हॉपर गिरने से 4 मजदूरों की मौत हो गई थी। मां कुदरगढ़ी प्लांट में कोयले से लोड हॉपर और करीब 150 फीट बेल्ट गिरने से यह हादसा हुआ। हॉपर गिरने से 7 मजदूर दब गए थे।

  • पाक‍िस्‍तान के 16 परमाणु इंजीन‍ियरों, अफसरों का अपहरण! TTP ने जारी क‍िया वीडियो, शहबाज सरकारी सांसें अटकीं

    पाक‍िस्‍तान के 16 परमाणु इंजीन‍ियरों, अफसरों का अपहरण! TTP ने जारी क‍िया वीडियो, शहबाज सरकारी सांसें अटकीं

    पाकिस्तान के 16 परमाणु इंजीनियरों और अफसरों का अपहरण कर ल‍िया गया है. आतंकी संगठन तहरीक-ए-ताल‍िबान पाक‍िस्‍तान (TTP) ने पाकिस्तान की परमाणु संस्‍था के इन अफसरों का अपहरण किया है. अपहरण क‍िए गए 16 इंजीनियरों का एक विडियो भी जारी किया है. उनके आईडीकार्ड भी शेयर क‍िए हैं और नाम भी बताए हैं. TTP के जारी विडियो में पाकिस्तान के इंजीनियर शहबाज सरकार से आतंकियों की शर्तें मानने और अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है.

    तालिबान ने पाकिस्तान के अपहृत परमाणु इंजीनियरों का विडियो जारी किया है. जारी विडियो में पाकिस्तान के अधिकारी अपनी सरकार से विद्रोहियों की मांग मानने और अपनी सुरक्षा की गुहार लगाते दिखे. पाकिस्तान परमाणु ऊर्जा आयोग के 16 इंजीनियर इस वक्त TTP के कब्जे में हैं.

    यूरेन‍ियम भी ले जाने का दावा
    दाव ये भी क‍िया जा रहा है क‍ि तहरीक-ए-ताल‍िबान पाक‍िस्‍तान के आतंकी पाक‍िस्‍तान की सबसे बड़ी यूरेन‍ियम खदान से बड़ी मात्रा में यूरेन‍ियम लूट कर ले गए हैं. यही यूरेन‍ियम एटामिक बम बनाने में इस्‍तेमाल क‍िया जाता है.

    टीटीपी का आया बयान
    कुछ देर बाद टीटीपी नेता का बयान आया क‍ि हमने परमाणु ऊर्जा अधिकारियों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से नहीं, बल्कि कुछ मांगों को लेकर ह‍िरासत में ल‍िया था. सरकार को हम पर हमले से बचाने और लोगों की जान की रक्षा के ल‍िए ये कदम उठाया गया है. सरकार को हमारी मांगें माननी चाहिए.

    टीटीपी ने उन अफसरों के आईकार्ड भी जारी क‍िए हैं.
  • ईडी ने कवासी के परिजनों के पास आय से अधिक संपत्ती पर उठाए सवाल…

    ईडी ने कवासी के परिजनों के पास आय से अधिक संपत्ती पर उठाए सवाल…

    रायपुर। पूर्व मंत्री कवासी लखमा और उनके पुत्र हरीश लखमा से ईडी ने दूसरी बाद पूछताछ कर उनके और परिवार की संपत्ती की डिटेल जानकारी ली। आबकारी अधिकारियों से उनकों किए जाने वाले फंडिंग और फोन से मिले कुछ जानकारियों के बारे में पूछा। ईडी ने चार बिंदुओं पर कवासी लखमा और उनके पुत्र से उनकी और पत्नी की संम्पत्ति के बारे में सवाल कर 9 घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया।

    उल्लेखनीय है कि 2000 करोड़ के शराब घोटाले में पूर्व आबाकरी मंत्री कवासी लखमा और उनके पुत्र को फिर से ईडी ने तलब किया था। पिछली बार पूछताछ में ईडी ने उनकी पत्नी और पुत्री की संपंत्ती कर पूरी जाानकारी मंगाई थी। गुरुवार को पूछताछ के दौरान उनसे यह पूछा गया कि उनकी बेटी और पत्नी की संपत्ती में अचानक वृद्धि कैसे हुई। वहीं आबकारी विभाग के विशेष सचिव एपी त्रिपाठी से उनके संबंधों पर भी सवाल किए गए। बताया गया है कि इसके अलावा विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज, नकदी और डिजिटल डिवाइस को लेकर सवाल किए गए।

    अधिकारियों के सभी सवालों के जवाब दिए
    ईडी दफ्तर के बाहर आए पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों के पूछे सभी सवालों के जवाब दिए। साथ ही ईडी की तरफ से मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट उन्हें सौंप दिए हैं। मुझसे जो कागज मांगे गए थे वो मैंने जमा किए हैं। वहां कुछ बाते सभी ने पूछी जिनका मैंने जवाब दिया। मैंने मेरा, मेरी बेटी और पत्नी, बेटे और बहू काकी संपत्ति की ब्यौरा दे दिया है।

  • शिक्षक गिरफ्तार : शिक्षक की शर्मसार कर देने वाली करतूत, नाबालिग छात्रा के साथ करता था गंदी हरकत, आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल के गेट पर जड़ा ताला, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार……

    शिक्षक गिरफ्तार : शिक्षक की शर्मसार कर देने वाली करतूत, नाबालिग छात्रा के साथ करता था गंदी हरकत, आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल के गेट पर जड़ा ताला, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार……

    महासमुंद। जिले से शिक्षक की शर्मसार कर देने वाली हरकत सामने आई है। जहां ग्राम चिंगरौद के सरकारी स्कूल के शिक्षक ने एक नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर शिक्षा जगत को शर्मसार कर दिया है। मामले की शिकायत महासमुंद सिटी कोतवाली में किया गया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले में आज ग्रामीणों ने स्कूल के दरवाजे पर ताला लगाकर शिक्षक के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया है।