Blog

  • मृतक ए.एस.आई. का अनिवार्य सेवानिवृत्ति आदेश निरस्त होने पर उनका पुत्र अनुकम्पा नियुक्ति का हकदार

    मृतक ए.एस.आई. का अनिवार्य सेवानिवृत्ति आदेश निरस्त होने पर उनका पुत्र अनुकम्पा नियुक्ति का हकदार

    बिलासपुर। हाई कोर्ट ने एएसआई की मौत के बाद अनिवार्य सेवानिवृत्त को निरस्त किये जाने पर उन्हें सेवा में माना व उनके पुत्र को अनुकंपा नियुक्ति देने का निर्देश दिया है।
    पामगढ़, जिला-जांजगीर चांपा निवासी बूंदराम भारती
    सहायक उपनिरीक्षक (ए.एस.आई.) के पद पर पदस्थ थे। सेवाकाल के दौरान दिनांक 18 अगस्त 2017 को उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्त कर दिया गया। उक्त आदेश के विरूद्ध उन्होंने उच्च न्यायालय, बिलासपुर के समक्ष रिट याचिका दायर की गई। इसी दौरान दिनांक 09 अक्टूबर 2018 को उनकी मृत्यु हो गई। मृत्यु के 21 (इक्कीस) दिनों पश्चात् सचिव, गृह विभाग द्वारा एक आदेश जारी कर बूंदराम भारती का अनिवार्य सेवानिवृत्ति आदेश निरस्त कर सेवा में बहाल करने का आदेश किया गया। चूंकि बूंदराम भारती की मृत्यु हो चुकी थी अतः उनके पुत्र विक्की भारती द्वारा सचिव, गृह विभाग के समक्ष अनुकम्पा नियुक्ति का आवेदन प्रस्तुत किये जाने पर सचिव, गृह विभाग द्वारा इस आधार पर की मृत्यु दिनांक को बूंदराम भारती पुलिस विभाग की सेवा में ना होकर अनिवार्य सेवानिवृत्त थे अतः उनके पुत्र विक्की भारती को अनुकम्पा नियुक्ति की पात्रता नहीं बनती है उनका आवेदन खारिज कर दिया गया।

    सचिव, गृह विभाग के आदेश से क्षुब्ध होकर विक्की भारती द्वारा हाईकोर्ट अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय के माध्यम से हाईकोर्ट, बिलासपुर के समक्ष रिट याचिका दायर की गई। अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय द्वारा हाईकोर्ट के समक्ष यह तर्क प्रस्तुत किया गया कि याचिकाकर्ता के पिता बूंदराम भारती को अनिवार्य सेवानिवृत्त किया गया था उसी दौरान उनकी मृत्यु हो गई परन्तु मृत्यु के पश्चात् सचिव, गृह विभाग द्वारा अनिवार्य सेवानिवृत्ति आदेश को नियम विरूद्ध पाते हुये निरस्त कर दिया गया अतः मृतक ए.एस.आई. का पुत्र याचिकाकर्ता विक्की भारती अनुकम्पा नियुक्ति का पात्र है।

    उच्च न्यायालय, बिलासपुर द्वारा उक्त रिट याचिका की सुनवाई के पश्चात् इस आधार पर की याचिकाकर्ता के पिता के विरूद्ध जारी अनिवार्य सेवा निवृत्ति का आदेश निरस्त कर दिया गया था इस आधार पर उनके विधिक वारिस अनुकम्पा नियुक्ति एवं अन्य आर्थिक लाभ प्राप्त करने के हकदार है। उच्च न्यायालय द्वारा सचिव, गृह विभाग द्वारा जारी आदेश को निरस्त कर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को यह निर्देशित किया गया कि वे इस आधार पर कि मृत्यु दिनांक को मृतक ए.एस.आई. बूंदराम भारती सेवा में था यह मानते हुये अनुकम्पा नियुक्ति पालिसी 2013 के तहत याचिकाकर्ता के मामले का निराकरण कर उसे पुलिस विभाग में अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान किये जाने का आदेश किया गया ।

  • पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्या  मामला…PWD में बड़ी कार्रवाई: 7 इंजीनियर निलंबित, सेवानिवृत्‍त EE समेत 3 पर FIR

    पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्या  मामला…PWD में बड़ी कार्रवाई: 7 इंजीनियर निलंबित, सेवानिवृत्‍त EE समेत 3 पर FIR

    सरकार ने बीजापुर के गंगालूर सड़क और मोवा पुल मामले में कार्यवाही करते हुए सात को सस्पेंड कर दिया है जबकि तीन अधिकारियों को खिलाफ एफआईआर के साथ साथ ईओडब्लू/एसीबी को भी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। राज्य सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री तथा उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने गंगालूर और मोवा मामले जांच प्रतिवेदन आने पर सख्त कार्यवाही के संकेत पूर्व में ही दे दिए थे।

    बीजापुर के गंगालूर सड़क पर ये हुई कार्यवाही

    लोक निर्माण विभाग ने बस्तर संभाग के चीफ इंजीनियर को आदेशित किया है कि, बी एल ध्रुव (तत्कालीन कार्यपालन अभियंता ), आर के सिन्हा (एसडीओ) और जी एस कोडोपी (सब इंजीनियर) तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के विरुध्द बीएनएस तथा Eow/ACB में अपराध दर्ज कराएँ। पत्र में लिखा गया है कि, नेलसनार-कोडोली-मिरतूर-गंगालूर मार्ग (कुल लंबाई 52.40 किलोमीटर) के कार्य के संबंध में जांच प्रतिवेदन में गड़बड़ी के गंभीर होने और संबंधित अधिकारियों के मिलीभगत होने के कारण सड़क निर्माण में शासकीय राशि के अपव्यय, गबन, त्रुटिपूर्ण मूल्यांकन प्रतिवेदन देने और ठेकेदार/निर्माण एजेंसी के साथ भ्रष्टाचार करने के प्रथम दृष्टया साक्ष्य हैं। राज्य सरकार ने निर्धारित मानक और मापदंड का पालन किए बिना कार्य कराए जाने के आरोप में एसडीओ आर के सिन्हा और सब इंजीनियर जी एस कोड़ोपी को सस्पेंड कर दिया है। इसी सड़क को लेकर लोक निर्माण विभाग ने रिटायर हो चुके तत्कालीन प्रभारी कार्यपालन अभियंता बी एल ध्रुव बीजापुर संभाग को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। शो कॉज नोटिस में उल्लेख है कि निर्धारित मानक और मापदंड का पालन किये बिना कार्य कराया गया जो कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही उदासीनता और स्वेच्छाचारिता को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करता है।

    मोवा पुल पर कार्यवाही

    पीडब्ल्यूडी विभाग ने मोवा ओवरब्रिज में डामरीकरण को लेकर आई शिकायत के मसले पर कार्यपालन अभियंता विवेक शुक्ला, एसडीओ रोशन साहू, सब इंजीनियर राजीव मिश्रा, सब इंजीनियर देवव्रत यमराज और सब इंजीनियर तन्मय गुप्ता को सस्पेंड कर दिया है।

    गंगालूर सड़क मसले पर ही हुई थी हत्या

    बस्तर के बीजापुर जिले की गंगालूर सड़क के मसले को लेकर उपजे विवाद की वजह से ही मुकेश चंद्राकार की हत्या हुई थी। मुकेश चंद्राकार की हत्या उनके नज़दीकी रिश्तेदार सुरेश चंद्राकार जो कि इस सड़क के ठेकेदार थे, उनके भाई ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर की। पुलिस ने इस हत्याकांड में ठेकेदार सुरेश चंद्राकार को प्रमुख षड्यंत्रकारी बताया है। मुकेश हत्याकांड में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुकेश चंद्राकार बीजापुर में सक्रिय स्वतंत्र पत्रकार थे।

  • 20 जनवरी को चुनाव का ऐलान हुआ तो जानिये नामंकन और रिजल्ट का क्या है फार्मूला और कब तक रहेगा आचार संहिता प्रभावशील…

    20 जनवरी को चुनाव का ऐलान हुआ तो जानिये नामंकन और रिजल्ट का क्या है फार्मूला और कब तक रहेगा आचार संहिता प्रभावशील…

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के ऐलान में अब दो दिन का समय शेष रह गया है। 20 जनवरी को राज्य निर्वाचन आयोग दोपहर के किसी समय दोनों चुनाव एक साथ कराने की घोषणा कर देगा।

    इससे पहले राज्य निर्वाचन आयोग की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। कल मतदाता सूची का प्रकाशन भी हो जाएगा।

    आयोग ने हैदराबाद से 164 इंजीनियरों को बुलाकर 30 हजार ईवीएम यूनिट्स को चेक भी करा लिया है कि वे प्रॉपर ढंग से काम कर रहे या नहीं। ईवीएम की टेस्टिंग का काम आज शाम कंप्लीट हो गया।

    जानकारों की माने तो इस बार बच्चों की परीक्षाओं को देखते राज्य निर्वाचन आयोग कम-से-कम समय में चुनाव कंप्लीट करने का प्रयास करेगा। नियमानुसार नामंकन के न्यूनतम 20 दिन के भीतर वोटिंग हो जानी चाहिए। अधिकतम की कोई सीमा नहीं है। यह आयोग पर निर्भर करता है कि नामंकन के कितने दिन बाद वोटिंग कराना है।

    मगर छत्तीसग़ढ में चूकि चुनाव काफी लेट हो गया है। फरवरी में बच्चों की बोर्ड परीक्षाएं भी प्रारंभ हो जाएगी, इसलिए आयोग तत्परता से चुनाव कराने ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है।

    ऐसे में, 20 जनवरी को चुनाव के ऐलान के बाद दो-तीन दिन के भीतर ही नामंकन प्रारंभ हो जाएगा। अगर 23 से नामंकन प्रारंभ हुआ तो इस हिसाब से 13 या 15 फरवरी को नगरीय निकाय चुनाव की वोटिंग होगी और इसके चार-पांच दिन बाद पंचायत के लिए वोट पड़ेंगे।

    इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि तो नहीं किया है और चुनाव के ऐलान से पहले कोई करता भी नहीं। मगर जानकारी मिली है कि राज्य निर्वाचन का प्रयास रहेगा कि 20-22 फरवरी तक काउंटिंग करा दे। याने ये तय है कि 25 फरवरी से पहले सब कुछ निबट जाएगा। और इसके साथ आचार संहिता भी खतम हो जाएगा।

  • सैफ अली खान पर हमला, अस्पताल में भर्ती; घर में घुसकर शख्स ने मारा चाकू….

    सैफ अली खान पर हमला, अस्पताल में भर्ती; घर में घुसकर शख्स ने मारा चाकू….

    बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार देर रात उनके ही घर में चाकू से हमला किया गया। इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। खबरों की मानें तो सैफ का ऑपरेशन हो गया है। कॉस्मैटिक सर्जरी भी हो रही है। ऑपरेशन में सैफ के घाव से तीन इंच की नुकीली चीज भी निकाली गई है। खबरों की मानें तो स्क्वायड डॉग को सैफ अली खान के अपॉर्टमेंट में जांच के लिए लाया गया है।

    शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक अज्ञात शख्स सैफ के घर में घुसा। दोनों के बीच हाथापाई हुई। घटना के समय अभिनेता के कुछ पारिवार के अन्य सदस्य भी घर में मौजूद थे। कहा यह भी जा रहा है कि घर में घुसे शख्स की नौकरानी से बहस हुई। जब अभिनेता ने बीच-बचाव कर व्यक्ति को समझाने और शांत करने की कोशिश की, तो उसने सैफ अली खान पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद बांद्रा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। करीना की टीम ने कहा है कि घर में सब ठीक हैं। पुलिस ने बताया कि घटना आधी रात को अभिनेता के बांद्रा स्थित घर पर हुई। हमले के दौरान सैफ के हाथ, रीढ़ की हड्डी और गर्दन पर घाव आए हैं। अस्पताल में सैफ अली खान का अस्पताल में ऑपरेशन चल रहा है। उनकी पत्नी करीना कपूर खान भी उनसे मिलने सुबह 4.30 बजे अस्पताल पहुंची हैं।

  • RBI ने बैंक खाते में नॉमिनी को लेकर बदल दिया नियम, जानें RBI का नया नियम…

    RBI ने बैंक खाते में नॉमिनी को लेकर बदल दिया नियम, जानें RBI का नया नियम…

    भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक खाताधारकों के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब खाताधारक अपने बैंक खाते में अधिकतम चार नॉमिनी जोड़ सकते हैं। यह बदलाव न केवल परिवार की सुरक्षा को बढ़ाएगा, बल्कि बैंकिंग प्रक्रिया को भी सरल और पारदर्शी बनाएगा। आइए जानते हैं इस बदलाव से जुड़ी पूरी जानकारी और इसके लाभ। बैंक खाता हमारे वित्तीय जीवन का अहम हिस्सा है। यह केवल पैसे जमा करने का साधन नहीं है, बल्कि सरकारी योजनाओं, बीमा, और पेंशन लाभ का मुख्य माध्यम भी है। नॉमिनी जोड़ने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि खाताधारक की मृत्यु के बाद उसके खाते में जमा धन का सही और सुरक्षित हस्तांतरण हो।



    पहले खाताधारक केवल एक नॉमिनी जोड़ सकते थे, जिससे परिवार के अन्य सदस्य को धन प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती थी। अब, RBI के नए नियम के अनुसार, खाताधारक अधिकतम चार नॉमिनी जोड़ सकते हैं, जिससे परिवार के सभी महत्वपूर्ण सदस्य लाभान्वित हो सकते हैं।

    RBI द्वारा लागू किए गए इस नए नियम के कई महत्वपूर्ण लाभ हैं, जो खाताधारकों और उनके परिवारों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।अब खाताधारक अपने परिवार के चार सदस्यों को नॉमिनी बना सकते हैं। इससे यह सुनिश्चित होगा कि परिवार के सभी महत्वपूर्ण सदस्य को धन का अधिकार मिले। इससे परिवार की सुरक्षा में भी वृद्धि होगी। पहले एक नॉमिनी होने के कारण परिवार में धन वितरण को लेकर विवाद की संभावना रहती थी। अब चार नॉमिनी जोड़ने से यह समस्या कम होगी, क्योंकि कई सदस्यों को समान रूप से धन प्राप्त हो सकेगा।

  • कवासी लखमा की Z श्रेणी सुरक्षा हटी, दो अफसरों पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी..

    कवासी लखमा की Z श्रेणी सुरक्षा हटी, दो अफसरों पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी..

    छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री और कांग्रेस विधायक कवासी लखमा की Z श्रेणी की सुरक्षा हटा दी गई है। यह कार्रवाई शराब घोटाले में उनकी गिरफ्तारी के बाद की गई। बुधवार को कोर्ट में पेशी तक उन्हें Z सुरक्षा मिली हुई थी। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने घोटाले से जुड़े उनके वित्तीय लेन-देन की गहन जांच शुरू कर दी है।

    शराब घोटाले में गंभीर आरोप –

    कवासी लखमा पर हर महीने 2 करोड़ रुपये कमीशन लेने का आरोप है। इस घोटाले के तहत 2 साल में 2161 करोड़ रुपये का गबन होने की बात सामने आई है। ईडी ने लखमा, उनकी पत्नी, बेटे हरीश, और अन्य परिजनों के बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है।

    ईडी की कार्रवाई : दिनभर ऑफिस में रखा, पूछताछ नहीं हुई

    गुरुवार को ईडी ने कवासी लखमा को पचपेढ़ीनाका स्थित दफ्तर में दिनभर बैठाए रखा, लेकिन उनसे कोई पूछताछ नहीं की गई। ईडी ने पहले कई आबकारी अधिकारियों से पूछताछ की है और उनके खिलाफ ठोस सबूत जुटाए हैं।

    परिवार के खातों में जांच

    लखमा के बेटे हरीश और पत्नी के बैंक खातों की गहन जांच की जा रही है। उनके मकान निर्माण के लिए फंड कहां से आया और कितनी राशि ट्रांसफर हुई, इसका रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

    भूपेश बघेल के साथ दस्तावेज पर साइन –

    ईडी के अनुसार, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कवासी लखमा के नोटशीट पर साइन होने की बात भी सामने आई है। ईडी अब इन दस्तावेजों से घोटाले की कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही है।

    आबकारी अधिकारियों की गिरफ्तारी संभव –

    ईडी को आबकारी अधिकारियों कन्हैया लाल कुर्रे और जगन्नाथ के खिलाफ महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं। दोनों से पहले पूछताछ की जा चुकी है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।

    छत्तीसगढ़ का यह शराब घोटाला राज्य की राजनीति में बड़ा मुद्दा बन चुका है। ईडी की कार्रवाई से कांग्रेस और पूर्व मंत्री लखमा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

  • भाजपा में बड़ा फेरबदल – प्रदेश में फिर से अध्यक्ष की कमान किरण सिंह देव को मिली….

    भाजपा में बड़ा फेरबदल – प्रदेश में फिर से अध्यक्ष की कमान किरण सिंह देव को मिली….

    रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर किरण सिंहदेव को छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। यह घोषणा भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन कार्यक्रम के दौरान की।यह नियुक्ति भाजपा के प्रदेश संगठन चुनाव प्रक्रिया के तहत हुई, जिसमें 36 संगठनात्मक जिलों के एक तिहाई जिलों के अध्यक्षों ने भाग लिया। निर्वाचन अधिकारी खूबचंद पारख ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए कुल तीन नामांकन दाखिल किए गए, जो सभी किरण सिंहदेव के नाम पर केंद्रित थे।इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। यह नियुक्ति भाजपा की संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावों की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है।भाजपा के सूत्रों का मानना है कि किरण सिंहदेव के नेतृत्व में पार्टी राज्य में नई ऊर्जा और दिशा के साथ काम करेगी। उनके अनुभव और संगठनात्मक कौशल को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला पार्टी की छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों की रणनीति का हिस्सा हो सकता है। सिंहदेव के दोबारा अध्यक्ष बनने से संगठन में एकजुटता और मजबूती की उम्मीद जताई जा रही है।

  • मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स बाथरूम में हिडन कैमरा मिलने से मचा हड़कंप…

    मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स बाथरूम में हिडन कैमरा मिलने से मचा हड़कंप…

    मेडिकल कॉलेज से सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स वॉशरुम में हिडन कैमरा मिलने के बाद कॉलेज में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि हॉस्पिटल में कार्यरत सफाईकर्मी ने ये कैमरा लगाया था। मामला सामने आने के बाद फिलहाल सफाईकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार मामला राजनांदगांव के लालबाग थाना क्षेत्र का है, जहां के मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स वॉशरुम से खुफिया कैमरा बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि आज सुबह जब छात्राओं ने वॉशरुम का उपयोग किया तो अचानक उनकी नजर कैमरे पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को इस बात की जानकारी दी।

    गर्ल्स वॉशरुम में कैमरा मिलने की खबर पूरे कॉलेज में आग की तरह फैल गई। मामले में हड़कंप मचते देख प्रबंधन ने आनन फानन में लाल बाग थाने में सूचना दी और आरोपी सफाईकर्मी के खिलाफ FIR दर्ज कराया। फिलहाल आरोपी सफाईकर्मी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। लेकिन आशंका जताई जा रही है कि गिरफ्तारी के बाद कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

  • राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के हुए तबादले, जिला पंचायत सीईओ, अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर सहित कई अफसरों के हुए ट्रांसफर

    राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के हुए तबादले, जिला पंचायत सीईओ, अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर सहित कई अफसरों के हुए ट्रांसफर

    रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के पहले राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। राज्य प्रशासनिक सेवा के 60 अधिकारी इस तबादला सूची में शामिल हैं।

  • प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का कैम्प आज खरसिया में…

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का कैम्प आज खरसिया में…


    खरसिया। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में जन जागरूकता एवम रजिस्ट्रेशन हेतु कैम्प दिनांक 17 जनवरी को खरसिया के अग्रसेन चौक में रखा गया है जिसमें सभी उपभोक्ताओं को सोलर ऊर्जा के संबंध में जानकारी दी जाएगी जिससे वे शासन की इस महती योजना का लाभ उठा सकें, खरसिया विद्युत विभाग के सहायक यंत्री अशोक नायक ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शासन की योजना की जानकारी प्राप्त करें तथा इस योजना का लाभ उठाएं।