Blog

  • अमेरिका की ऑटो कंपनी फोर्ड की भारत वापसी! खोलेगी अपना चेन्नई प्लांट और देगी हजारों नौकरियां…

    अमेरिका की ऑटो कंपनी फोर्ड की भारत वापसी! खोलेगी अपना चेन्नई प्लांट और देगी हजारों नौकरियां…

    फोर्ड मोटर कंपनी ने साल 2021 में भारत से विदाई ले ली थी. अब कंपनी भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर में फिर से एंट्री लेने वाली है.

    100 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है भारत का ऑटो कंपोनेंट निर्यात!


    भारत के ऑटो पार्ट्स और मेडिकल उपकरणों के निर्यात में मजबूत वृद्धि, FY24 में ऑटो पार्ट्स का निर्यात 7.7 अरब डॉलर तक पहुँचा
    पिछले तीन वर्षों में भारत के ऑटो कंपोनेंट्स और मेडिकल एवं वैज्ञानिक उपकरणों के निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
    FY24 में ऑटो पार्ट्स का निर्यात बढ़कर 7.7 अरब डॉलर हो गया, जबकि FY22 में यह 6.88 अरब डॉलर था।
    अमेरिका, तुर्की, जर्मनी, मैक्सिको और ब्राजील प्रमुख बाजार रहे।

    भारत के ऑटोमोबाइल उद्योग में बदलाव विशेष रूप से मोटरसाइकिल पार्ट्स और एक्सेसरीज़ के निर्यात और आयात में देखा गया है। पहले भारत इन पर आयात निर्भरता रखता था, लेकिन अब निर्यात को बढ़ावा देकर विदेशी निर्भरता कम कर रहा है।

    ■  FY25 के अप्रैल-जनवरी अवधि में मोटरसाइकिल पार्ट्स और एक्सेसरीज़ का निर्यात 27.09% बढ़कर 709.22 मिलियन डॉलर हो गया, जबकि FY22 की इसी अवधि में यह 558.05 मिलियन डॉलर था।
    ■  स्वास्थ्य और चिकित्सा प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भी भारत ने आयात पर निर्भरता कम करते हुए निर्यात को बढ़ावा दिया है। FY24 में मेडिकल और वैज्ञानिक उपकरणों का निर्यात बढ़कर 2.43 अरब डॉलर हो गया, जो कि FY22 में 1.73 अरब डॉलर था। अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, यूएई और रूस शीर्ष निर्यात बाजार बने रहे। यह वृद्धि दर्शाती है कि भारत इस क्षेत्र में लगातार वैश्विक बाजार में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है।
    ■  भारत के कुल निर्यात में गिरावट के बावजूद कुछ क्षेत्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। विशेष रूप से, खाद्य उत्पादों में कॉफी निर्यात सबसे तेज़ी से बढ़ने वाला क्षेत्र रहा। FY25 के अप्रैल-फरवरी अवधि में इसमें 40.6% की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे कुल निर्यात 1.54 अरब डॉलर तक पहुँच गया। इसमें इटली की 19.01% हिस्सेदारी रही, जबकि जर्मनी 12.42% हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
    ■  भारत का निर्यात प्रदर्शन दर्शाता है कि ऑटो पार्ट्स, चिकित्सा उपकरण और कृषि उत्पादों जैसे क्षेत्रों में निर्यात को बढ़ावा देने से भारत वैश्विक व्यापार में अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है।

    दिग्गज अमेरिकी कार निर्माता कंपनी फोर्ड (Ford) एक बार फिर से भारत में वापसी कर सकती है। हालांकि, इस बार फोर्ड अपने चेन्नई प्लांट का इस्तेमाल कारों के प्रोडक्शन की बजाय इंजन और इसके पार्ट्स बनाकर निर्यात करने में करेगी। फोर्ड ने साल 1995 में भारत में ऑपरेशन शुरू किया। एक समय फोर्ड के चेन्नई प्लांट में 200,000 वाहनों की सालाना प्रोडक्शन कैपेसिटी थी। वहीं, साणंद प्लांट के लिए 240,000 वाहन और 270,000 इंजन थे।

  • नवीन अग्रवाल बने रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष,अन्नू तारक भी भाजपा में शामिल…

    नवीन अग्रवाल बने रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष,अन्नू तारक भी भाजपा में शामिल…

    रायपुर। रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष के बहुप्रतिक्षित चुनाव आखिरकार भाजपा ने जीत ली है। संख्या बल बराबर तो थी तब जब संदीप यदु शामिल हो गया था। लेकिन मतदान से पहले अन्नू तारक ने आज भाजपा की सदस्यता ले ली जिससे भाजपा की संख्या 9 पहुंच गई और कांग्रेस के समर्थन में 7 सदस्य रह गए। जिसके चलते भाजपा के  नवीन अग्रवाल (तिल्दा) जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष निवार्चित हो गए।  कांग्रेस से वतन चंद्राकर (आरंग) को 7 वोट मिले।  ये हैं जिला पंचायत के सदस्य– 1-संदीप यदु 2. हरिशंकर निषाद 3. सविता चंद्राकर 4. सरोज चंद्रवंशी 5. अग्रवाल नवीन कुमार 6. शैल महेंद्र कुमार साहू 7. स्वाति वर्मा 8. पूजा लोकमणि कोशले 9. अन्नु तारक 10. चंद्रकला रामचंद्र ध्रुव 11. यशवंत धनेंद्र साहू 12. भीनु सुजीत घिदौड़े 13. कविता हेमंत कश्यप 14. वतन अंगनाथ चन्द्राकर 15. तारिणी दीपक चंद्राकर 16. गुरु सौरभ साहेब

  • मुख्य सचिव की दौड़ में सबसे आगे सुब्रत, जून में खत्म हो रहा अमिताभ का कार्यकाल…

    मुख्य सचिव की दौड़ में सबसे आगे सुब्रत, जून में खत्म हो रहा अमिताभ का कार्यकाल…

    रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन जून 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। अमिताभ जैन के बाद सीएस बनने के लिए कई सीनियर आईएएस अफसरों ने अभी से अपनी-अपनी लॉबिंग शुरू कर दी है। कुछ अफसर तो दिल्ली दौड़ भी लगा रहे हैं। चर्चा है कि मुख्य सचिव की दौड़ में तीन नाम सबसे आगे चल रहे हैं। जिसमें सुब्रत साहू, रेणु पिल्लै और अमित अग्रवाल के नाम शामिल हैं। इनमें मुख्य सचिव की दौड़ में सुब्रत साहू आगे चल रहे हैं। आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस संबंध में निर्णय लेंगे।

    उल्लेखनीय है कि सुब्रत साहू और रेणु पिल्लै छत्तीसगढ़ में सेवाएं दे रहे हैं, जबकि अमित अग्रवाल प्रतिनियुक्ति पर केंद्र सरकार में सेवाएं दे रहे हैं। सुब्रत साहू छत्तीसगढ़ में अपनी सेवाओं के दौरान कई प्रमुख विभागों में रहे। 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान वे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर कार्य किया। चुनाव के बाद सरकार में परिवर्तन के बाद उन्हें प्रमुख सचिव गृह एवं जेल , पंचायत एवं ग्रामीण विकास का भी अतिरिक्त प्रभार मिला । बाद में उन्हें मुख्यमंत्री सचिवालय में एसीएस के पद पर काम करने का मौका मिला। उन्होंने राज्य शासन की कई योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    एक प्रभावशाली ब्यूरोक्रेट
    कोरोना काल में कुछ समय के लिए अमिताभ जैन के स्थान पर उन्हें मुख्य सचिव का प्रभार दिया गया था। अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू यह जिम्मेदारी अमिताभ जैन के अवकाश अवधि के दौरान ही प्रभावी थी।। 1992 बैच के आईएएस अफसर सुब्रत साहू देश के प्रभावशाली ब्यूरोक्रेट्स में से एक हैं। उन्होंने पिछले कार्यकाल में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव के साथ गृह, जेल, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, वाणिज्य व उद्योग, आवास एवं पर्यावरण तथा जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी बखुबी निभाई। वरिष्ठता के मामले में स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु जी पिल्लै उनसे वरिष्ठ हैं, लेकिन साहू एक प्रभावशाली ब्यूरोक्रेट होने के कारण भरोसेमंद हैं।

    अधिकारियों से समन्वय और कार्यकुशलता में आगे
    छत्तीसगढ़ में नए प्रशासनिक मुखिया की तलाश शुरू होने पर उनके नाम पर लोगों की नजर है। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय बनाने और अन्य मामलों में उन्होंने पिछले कार्यकाल में अपना लोहा मनवाया। सीएम सचिवालय में काम करते हुए उन्होंने सभी विभागों कार्य के बारे में नदीक से जाना है। भाजपा सरकार आने के बाद अब प्रशासनिक कसौटी को प्रमुख रूप से देखा जा रहा है। उन्हें ऐसे अधिकारी की आवश्यकता है जो सभी विभागों में आपसी तालमेल बिठाकर काम को अमली जामा पहनाए। भाजपा सरकार ने हाल ही में उन्हें मंत्रालय में सहकारिता विभाग का दायित्व देकर वापस पदस्थ किया है।

    मुख्य सूचना आयुक्त बनाए जा सकते हैं अमिताभ
    इस बात की चर्चा है कि राज्य में मुख्य सूचना आयुक्त का पद पिछले एक साल से रिक्त पड़ा है। राजय सरकार ने इस पर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है। सूत्र बताते हैं कि आने वाले दिनों में अमिताभ जैन को इस पद पर नियुक्त किया जा सकता है। ऐसे में मुख्य सचिव की नियुक्ति आने वाले माह के अंत तक हो सकती है।

  • जज के कमरे में करोड़ों रुपए मिले, आग लगने की सूचना पर पहुंचे थे दमकल कर्मी…

    जज के कमरे में करोड़ों रुपए मिले, आग लगने की सूचना पर पहुंचे थे दमकल कर्मी…

    दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट के एक जज के आवासीय बंगले में आग लगने से एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस घटना ने न्यायिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। आपको बता दें कि जज के घर से भारी मात्रा में नगद राशि की बरामदगी हुई है। इस घटना ने सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम को भी तत्काल कदम उठाने पर मजबूर कर दिया है। जज को दूसरे हाईकोर्ट में ट्रांसफर करने का निर्णय लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के समय जस्टिस यशवंत वर्मा शहर में मौजूद नहीं थे और उनके परिवार के सदस्यों ने अग्निशमन विभाग और पुलिस को सूचित किया। जब आग पर काबू पा लिया गया तो फायरब्रिगेड के कर्मचारियों ने एक कमरे में भारी रकम पाई।
    स्थानीय पुलिस ने इस मामले को अपने वरिष्ठ अधिकारियों को बताया, जिन्होंने सरकारी अधिकारियों को इस अप्रत्याशित बरामदगी की जानकारी दी। यह सूचना जल्द ही सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) संजीव खन्ना तक पहुंची। CJI खन्ना ने इस मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत कॉलेजियम की बैठक बुलाई। कॉलेजियम ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जस्टिस वर्मा को तत्काल स्थानांतरित किया जाए। उन्हें उनके मूल हाईकोर्ट इलाहाबाद हाईकोर्ट में स्थानांतरित कर दिया गया है। जस्टिस वर्मा अक्टूबर 2021 में इलाहाबाद हाईकोर्ट से दिल्ली हाईकोर्ट में आए थे।

  • व्यापारियों के ठिकानों पर GST का बड़ा छापा, दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त…

    व्यापारियों के ठिकानों पर GST का बड़ा छापा, दस्तावेज और डिजिटल उपकरण जब्त…

    बिलासपुर। न्यायधानी के व्यापार विहार में सेंट्रल GST टीम की बड़ी कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है. जीएसटी की टीम ने ड्रायफ्रूट थोक विक्रेता गोपालदास टावरमल और पवन ड्रायफ्रूट की दुकानों व गोदाम में छापा मारा है. व्यापारियों के ठिकानों पर कई घंटों तक जांच की गई.कर चोरी और अनियमितता उजागर होने पर टीम ने व्यापारियों के ठिकानों से दस्तावेज, लैपटॉप, कंप्यूटर, बिल-बाउचर जब्त की है।

  • खरसिया में ब्लड बैंक में हो रही समस्याओं को लेकर हेल्पिंग हैंड्स क्लब की टीम मिली कलेक्टर कार्तिकेय गोयल से…

    खरसिया में ब्लड बैंक में हो रही समस्याओं को लेकर हेल्पिंग हैंड्स क्लब की टीम मिली कलेक्टर कार्तिकेय गोयल से…




    खरसिया। हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा निरंतर ही पूरे प्रदेश के अनेकों प्रकार के सामाजिक कार्य निस्वार्थ भाव से किए जा रहे है । हर महीने रायपुर बिलासपुर भिलाई में रक्तदान शिविर सरकारी अस्पतालों में लगाए जाते आ रहे है। इसी कड़ी में खरसिया में ब्लड बैंक में स्टाफ की टेक्नीशियन की कमी एवं इमरजेंसी केस में 24 घंटे रक्त उपलब्ध न होने जैसी अनेक समस्याओं के निवारण हेतु आज हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ जिलाधीश कार्तिकेय गोयल से मुलाकात कर समस्याओं से उनको अवगत करवाया। इस कड़ी में हेल्पिंग हैंड्स क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल रक्तदान प्रदेश संयोजक लोकेश गर्ग राहुल डनसेना सहित अन्य मौजूद रहे। हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के संरक्षक बंटी सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले महीने की 20 तारीख को छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा रक्तदान एम्स हॉस्पिटल रायपुर में होने जा रहा है जिससे दूर दराज ग्रामीण एवं हर वर्ग के लोगों को बहुत राहत मिलेगी, साथ ही खरसिया में भी आगामी दिनों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाना है।
    जिलाधीश कार्तिकेय गोयल ने आश्वस्त कराया है कि जल्द ही समस्या का निवारण कर खरसिया सिविल अस्पताल में ब्लड बैंक 24 घंटे एवं स्टाफ में इजाफा किया जाएगा।

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा : 24 को आएंगी रायपुर, विधानसभा में ‘विधायकों को उद्बोधन’ कार्यक्रम में करेंगी शिरकत…

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा : 24 को आएंगी रायपुर, विधानसभा में ‘विधायकों को उद्बोधन’ कार्यक्रम में करेंगी शिरकत…

    रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाली है. वे छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत विधानसभा सत्र की समाप्ति पर ‘विधायकों को उद्बोधन’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगी. कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बुधवार को विधानसभा परिसर का निरीक्षण किया और कार्यक्रम की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक प्रबंधों की विस्तार से समीक्षा की.

    निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और सभी व्यवस्थाएं तय मानकों के अनुसार पूरी की जाए. बैठक में यातायात नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई. साथ ही राष्ट्रपति के आगमन और प्रस्थान के लिए प्रवेश और निकास द्वार तय किए गए, जिससे कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो.

    प्रदेश के इस ऐतिहासिक अवसर को भव्य बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय से कार्य करें, ताकि राष्ट्रपति का दौरा सुचारू रूप से संपन्न हो सके. इसके अलावा राष्ट्रपति के साथ आने वाले विशिष्ट अतिथियों के लिए उचित बैठक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो.

  • सचिन पायलट ने रायपुर जेल में कवासी लखमा से की मुलाकात…

    सचिन पायलट ने रायपुर जेल में कवासी लखमा से की मुलाकात…

    रायपुर। AICC के महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट आज रायपुर दौरे पर हैं। यहां वे शराब घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात की। सुबह 10 बजे पायलट सेंट्रल जेल पहुंच चुके थे। बता दें कि नगरीय निकाय चुनाव के बाद पायलट छत्तीसगढ़ आए हैं।
    वे दोपहर 2 बजे पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में पिछले चुनावों में मिली हार की समीक्षा होगी। जिसे लेकर डिप्टी सीएम अरूण साव ने कहा कि, कांग्रेस की बैठक में वे एक दूसरे पर ही हार का ठीकरा फोड़ेंगे। इस बैठक में PCC प्रभारी सचिन पायलट के साथ-साथ सहप्रभारी जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड़, PCC चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव मौजूद रहेंगे।

  • सुंदर शहर की परिकल्पना कर खरसिया को बनाएंगे स्मार्ट सिटी : कमल गर्ग

    सुंदर शहर की परिकल्पना कर खरसिया को बनाएंगे स्मार्ट सिटी : कमल गर्ग



    नाली निर्माण आज ही मिली शिकायत पर हुई जांच, भ्रस्टाचार मुक्त होगी नगर पालिका : कमल

    खरसिया । खरसिया नगर पालिका चुनाव में हमने जितने वादे आम जनता के समक्ष किए थे उन सभी वादों को एक-एक कर पूरा करेंगे ये सभी बातें नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से बताया मेरी पहली प्राथमिकता क्लीन खरसिया ग्रीन खरसिया के रूप में रहेगी हमारी परिकल्पना सबसे सुंदर शहर की है जिसके लिए हमने आज परिषद में चर्चा की है लगभग 4500 सौ घरो में सफाई दीदियों के माध्यम से डस्टबिन वितरण किया जाएगा जिससे प्रत्येक घर वाले अपने घरो का कचरा इन डस्टबिन में इकठ्ठा कर कचरा गाड़ी में सवार सफाई दीदियों को प्रदान करेंगे इसके साथ कोई व्यक्ति गलत तरीके से सड़क या कही और गंदगी कर कचरा फैलता है तो उसके ऊपर 200 रुपये का अर्थदंड लगाया जा सकता है।
    नगर की सबसे बड़ी समस्या रेलवे फाटक की है फाटक बंद के दौरान रोज घंटो खड़े रहना पड़ता है। जल्द ही इस समस्या से निजात पाने हम लोगों का प्रतिनिधि मंडल रेलवे के सीआरएम से मिला था और खरसिया में जल्द ही अंडर ब्रिज पास हो सके इसके लिए हमने युद्ध स्तर पर प्रयास भी शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ सकती है इसकी रूप रेखा भी हमारे द्वारा बनाली गई है सरकारी नलों में सुबह शाम पानी की व्यवथा, नगर पालिका द्वारा खुदाए गए सभी बोरों को चालू करवाना और सभी पानी टेंकरों की मरम्मत करवाना, जरूरतों के हिसाब से नई पानी टंकियों का निर्माण करवाकर जिससे शहर में  की किल्लत ना हो सके। नगर पालिका अन्तर्गत खफत होने वाली बिजली जिसका भारी भरकम बिल आता है और पूर्व की सरकार जिसकी वजह से 15 करोड़ से अधिक का बिजली बिल बकाया है ये सब बातों को देखते हुए सोलर पैनल लगाया जाएगा जिससे बिजली के भारी बिल से छुटकारा मिल सके।

    पत्रकारों की आवश्यकता को देखते हुए सुविधायुक्त पत्रकार भवन बनाया जाएगा जिसमे प्रेस कांफ्रेंस मीटिंग व बैठक आराम से हो सके। नगर व आसपास भारी वाहनों के आवागम को देखते हुए रिंग रोड की भी आवश्यकता है जिससे बड़े वाहन को शहर में घुसने की आवश्यकता ना पड़े इसके साथ ही सुसज्जित ट्रांसपोर्ट नगर भी बनाया जाएगा जिससे वाहनों का दबाव शहर में कम हो सके। आज एक नाली निर्माण में भ्रष्टाचार की शिकायत आई थी हमने तत्काल जांच करवाकर कार्यवाही करने कहाँ नगरपालिका भ्रष्टाचार मुक्त होगी। गर्ग ने कहां पत्रकार देश का चौथा स्तंभ होता है जो समय-समय पर कमियां को उजागर करता है इसके साथ ही नपा अध्यक्ष ने उपस्थित सभी पत्रकारों का आभार जताया। प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य नगर पालिका अधिकारी, उपाध्यक्ष बंटी सोनी, गिरधारी गबेल,पार्षद अरुण चौधरी, पार्षद साहिल शर्मा,पार्षद राधे राठौर, मौजूद रहे।

  • राज्य सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई, जाने पूरा मामला….

    राज्य सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई, जाने पूरा मामला….


    रायपुर। बलौदाबाजार जिले के सुहेला तहसील दफ्तर में किसान के जहर खाने के मामले में तहसीलदार कुणाल सवैया को राजस्व विभाग ने निलंबित कर दिया है। राज्य सरकार ने तहसीलदार को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल पिछले दिनों बलौदाबाजार भाटापारा तहसीलदार के तहसीलदार कुणाल सवैंया से प्रताड़ित होकर किसान ने अपने बेटे के साथ तहसील कार्यालय में जहर खा लिया था। इस मामले में कांग्रेस ने जांच कमेटी गठित की थी।

    जिसके बाद सुहेला तहसील में किसान को प्रताड़ित करने वाले तहसीलदार कुणाल सर्वेया पर राज्य शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के उप सचिव अन्वेष घृतलहरे ने निलंबन आदेश जारी किया है। छत्तीसगढ़ सिविल सेव नियम, 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत् तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित किया गया है।

    दरअसल बीते 12 मार्च को सुहेला तहसील कार्यालय परिसर में किसान हीरालाल साहू ने जमीन विवाद मामले में क्षुब्ध होकर जहर खाया था। तहसीलदार कुणाल सर्वेया पर परिजनों ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। इस घटना में किसान की हालत गंभीर है, जिसका  रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।