खरसिया। गायत्री शक्तिपीठ में मंजू देवी गोयल की स्मृति में जय बालाजी ट्रेडर्स (बरतुंगा वाले) खरसिया के सहयोग से निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन करवाया जाएगा। उक्त शिविर 06 फरवरी से 11 फरवरी तक होगा आयोजित। शिविर का समय प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक एवं दोपहर 3:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक निर्धारित है। इस शिविर में जोधपुर से पधारे प्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्टडॉ. ए.आर. चौधरी अपनी टीम के साथ मरीजों का निःशुल्क उपचार करेंगे।
प्रबंधक ट्रस्टी सुरेश कबुलपुरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान भागदौड़ भरी जीवनशैली में लोगों को रीढ़ की हड्डी, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, साइटिका, हाथ-पैरों में झुनझुनी, नसों की समस्या, शुगर के कारण कमजोरी एवं लकवाग्रस्त जैसी बीमारियां तेजी से प्रभावित कर रही हैं। ऐसे रोगियों के लिए यह शिविर अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।
डॉ. ए.आर. चौधरी द्वारा फिजियोथेरेपी पद्धति से उपचार किया जाएगा, जिसमें एक्सरसाइज, व्यायाम एवं पुनर्वास चिकित्सा के माध्यम से मरीजों को पुनः सामान्य जीवन की ओर लौटने में सहायता दी जाएगी।
शिविर की सुचारू व्यवस्था हेतु गायत्री परिवार ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी एवं ट्रस्टी सक्रिय रूप से लगे हुए हैं। अधिक से अधिक लोगों से इस निःशुल्क शिविर का लाभउठाने की अपील की गई है।
ट्रस्टी अनिल बरतुंगा 9826702257, प्रबंधक ट्रस्टीः सुरेश कबुलपुरिया 9826175770, अध्यक्ष विकास अग्रवाल 9826802077, उपाध्यक्ष संदीप कबुलपुरिया 9826348905, सचिव राकेश गर्ग 9826641176, कोषाध्यक्ष राजेश गोयल 9826766091, सहसचिव अंकित बंसल 9926128010, इन लोगों से संपर्क कर अपना पंजीकरण करवा सकते है।
Blog
-

मंजू गोयल की स्मृति में निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर का होगा आयोजन
-

बंसल पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह सम्पन्न…
खरसिया। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर 26 जनवरी को बंसल पब्लिक स्कूल, खरसिया में वार्षिक समारोह “अभ्युदय” का भव्य एवं गरिमामय आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देशभक्ति, संस्कार एवं सांस्कृतिक विरासत का सुंदर समन्वय देखने को मिला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर , पुलिस अधीक्षक, सक्ती जिला रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री एल.एन. पटेल (खंड शिक्षा अधिकारी), श्री प्रभात पटेल (एसडीओपी), श्री विवेक अग्रवाल एवं श्रीमती श्वेता अग्रवाल (निदेशक, मिनीमिरैकल प्ले स्कूल), श्री राजेश जांगड़े (थाना प्रभारी), हेल्पिंग हैंड क्लब फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक मनोज गोयल प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति नाट्य “ऑपरेशन सिंदूर” ने उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया। इस प्रस्तुति के माध्यम से देश की सुरक्षा, वीर सैनिकों के बलिदान एवं नारी सम्मान के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने भरपूर सराहा।
विद्यालय के नन्हे विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत “बचपन प्ले” ने बाल मन की मासूमियत, संस्कार एवं सीख को जीवंत रूप में दर्शाया, जिसे देखकर अभिभावक भावुक हो उठे। वहीं छात्राओं द्वारा प्रस्तुत “मंजुलिका डांस” ने मंच पर अद्भुत ऊर्जा एवं कला का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने विद्यालयिन परिवार की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं राष्ट्रप्रेम की भावना का विकास होता है। विद्यालय प्रबंधन ने अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। -

नगर में आन बान शान से लहराया तिरंगा…
खरसिया। नगर में आन बान शान से 77 वाॅं गणतंत्र दिवस मनाया गया। नगर सहित विकासखंड के समस्त शैक्षणिक संस्थानों के अलावा शासकीय कार्यालयों में भी आन बान शान से तिरंगा लहराया। गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम स्थानीय टाउन हाल मैदान परिसर में संपन्न हुआ, जहां नगर पालिका अध्यक्ष ने तिरंगा फहराया और नगरवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। इसके पश्चात नगर के शैक्षणिक संस्थानों ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिसमें उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यालय को शील्ड एवं प्रशस्ती पत्र प्रदान किया जाकर पुरस्कृत किया गया। नगर में विभिन्न विभाग प्रमुखों द्वारा अपने कार्यालयों को झालरों से सजाया गया था और अपने अपने कार्यालयों में तिरंगा फहराया गया, इसी कड़ी में चौकी प्रभारी अमित तिवारी ने भी पुलिस चौकी प्रांगण में चौकी के सभी पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और प्रसाद का वितरण किया गया।

विदित हो कि 26 जनवरी 1950 को भारत के संविधान का निर्माण किया गया था जिसकी याद में भारतवासियों द्वारा प्रतिवर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। खरसिया में भी देश का 77 वां गणतंत्र पूरे आन बान शान के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह स्थानीय टाउन हाल मैदान में संपन्न हुआ जहां नगर पालिका अध्यक्ष, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी एवं पार्षदो सहित नगर के गणमान्य नागरिकों एवं शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थित में नगर पालिका परिषद खरसिया के अध्यक्ष द्वारा तिरंगा फहराया गया। इसके पश्चात नगर के शैक्षणिक संस्थानों द्वारा सांस्कृति कार्यक्रमो की प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर बडी संख्या में विद्यालयीन स्टाफ, नगर पालिका स्टाफ एवं गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे। -

आंगनबाड़ी केन्द्र में वी क्लब अध्यक्षा ने फहराया तिरंगा…
खरसिया। नगर के मध्य गंज बाजार में स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में वी क्लब खरसिया सिटी के अध्यक्ष दुर्गा अग्रवाल ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती रोमा यादव, सहायिका शारदा महंत, वी क्लब खरसिया सिटी के सदस्यगण श्रीमती रेखा गर्ग, सरोज अग्रवाल, सुनीता गर्ग, मीना अरोरा, बीना राय, सेल गबेल एवं मोहल्लेवासी श्रीमती शशि शर्मा, वर्षा शर्मा, लता गर्ग, उमा शर्मा, शीला शर्मा, सरीता अग्रवाल, अनीता शर्मा, नेहा अग्रवाल, स्नेहा अग्रवाल की उपस्थिति में तिरंगा फहराया। इस दौरान वी क्लब खरसिया सिटी द्वारा आंगनबाड़ी के छोटे छोटे बच्चों कोे फल, विस्कीट एवं चाकलेट का भी वितरण किया गया। -

छत्तीसगढ़ में 15 IPS अफसरों का तबादला…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने एक साथ कई आईपीएस अफसरों का तबादला किया है। इनमें आईजी और कई जिलों के एसपी भी शामिल है। वहीं रायपुर पुलिस में नए कमिश्नर की भी पोस्टिंग कर दी है। 2004 बैच के आईपीएस अफसर संजीव शुक्ला रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर होंगे। कल यानी 23 जनवरी 2026 से राजधानी रायपुर की पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। रायपुर के आधे जिले में पुलिस कमिश्नरी सिस्टम लागू करने का फैसला किया गया है। गृह विभाग ने इसे लेकर बुधवार शाम नोटिफिकेशन जारी कर दिया था।

अधिसूचना के मुताबिक रायपुर शहर के 21 थाना क्षेत्रों को RDPCS (Raipur District Police Commissionerate System) में शामिल किया गया है। वहीं रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के 12 थानों को भी इस प्रणाली में शामिल किया गया है, लेकिन यहां ग्रामीण एसपी की तैनाती की जाएगी।जिन थानों को आयुक्त प्रणाली में शामिल किया गया है, उनमें सिविल लाइन, देवेंद्र नगर, तेलीबांधा, कोतवाली, गंज, मौदहापारा, गोल बाजार, पुरानी बस्ती, डीडी नगर, आमानाका, आजाद चौक, सरस्वती नगर, कबीर नगर, राजेंद्र नगर, मुजगहन, टिकरापारा, उरला (नगर पालिक निगम बीरगांव के अंतर्गत आने वाला क्षेत्र), खमतराई, गुढ़ियारी, पंडरी और खम्हारडीह थाना शामिल है।

इन थानों पर सीधे पुलिस कमिश्नर का कंट्रोल होगा जबकि एसपी के पास विधानसभा थाना, धरसींवा, खरोरा, तिल्दा नेवरा, माना, मंदिर हसौद, आरंग, नवा रायपुर, राखी, अभनपुर, गोबरा नवापारा और उरला (नगर पालिक निगम बीरगांव के बाहर आने वाला क्षेत्र) थाने का प्रभार होगा।
-

23 जनवरी को खरसिया में मनेगी परमहंस तिगडानिया जयंती.. तिगडानिया परिवार के द्वारा गंज बाजार में लगाया जाएगा भंडारा..
खरसिया। खरसिया शहर के प्रतिष्ठित भगतराम श्रीकिशन तिगड़ानिया परिवार के द्वारा विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी अवधुत संत बाबा परमहंस तिगड़ानिया जी की जयंती 23 जनवरी को धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर नगर के गंज बाजार स्थित मंदिर में भजन, कीर्तन सहित विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया है।
गौरतलब है कि बसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित उपरोक्त समस्त कार्यक्रम खरसिया शहर के गंज स्थित मंदिर परिसर में होंगे, उपरोक्त जानकारी देते हुए आयोजक परिवार के सदस्यों ने बताया की 23 जनवरी को आरती एवं दर्शन कार्यक्रम सुबह 9 बजे से रखा गया है एवं मंदिर परिसर में भजन, कीर्तन का कार्यक्रम पूरे दिन भर चलेगा, साथ ही भोग भण्डारा : दोपहर 12.30 बजे से,संध्या आरती : संध्या 7.30 बजे गंज बाजार, खरसिया में होगी तिगड़ानिया परिवार ने समस्त नागरिक बंधुओ, धर्म प्रेमियों को इस कार्यक्रम के अवसर पर प्रसाद ग्रहण करने तथा समस्त कार्यक्रमों में सह परिवार शामिल होकर पुण्य का भागी बनने का आग्रह किया है। -

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष पद पर सुनील शर्मा की नियुक्ति…
शहर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील शर्मा को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। सुनील शर्मा की नियुक्ति को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लंबे समय से पार्टी से जुड़े रहे सुनील शर्मा ने विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है और जमीनी स्तर पर उनकी सक्रियता हमेशा संगठन की मजबूती का आधार रही है।
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए सुनील शर्मा ने कहा कि विधायक उमेश पटेल द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। सुनील शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे संगठन में सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे। पार्टी के भीतर आपसी समन्वय, अनुशासन और संवाद को प्राथमिकता देते हुए कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाना, जनसमस्याओं को सड़क से सदन तक उठाना और युवाओं को पार्टी से जोड़ना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। आने वाले समय में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि सुनील शर्मा के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगी और आने वाले चुनावों में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। -

डॉ चिराग अग्रवाल ने नगर का बढ़ाया मान..
प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की डीएम, हृदय रोग की परीक्षा..
खरसिया। नगर के होनहार युवा डॉ चिराग़ अग्रवाल ने डी.एम. एग्जाम में फर्स्ट डिवीज़न से पास होकर अपने परिजनों सहित समुचे नगर को भी गौरवान्वित किया है, इनकी चमकीली सफलता से इनको बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है तथा इनके उज्जवल भविष्य की कामना की जा रही है
गौरतलब है कि डॉक्टर चिराग अग्रवाल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा खरसिया से ही ग्रहण की, तत्पश्चात दत्ता मेघे मेडिकल कालेज वर्धा से एमबीबीएस की परीक्षा पास कर नालंदा मेडिकल कालेज पटना में एमडी की डिग्री प्राप्त की।
विदित हो कि डाक्टर चिराग अग्रवाल ने देश की सबसे बेहतरीन मेडिकल कॉलेज मे से एक दिल्ली की वीएमएमसी (सफदरजंग) मे अध्ययन कर डीएम (हृदय रोग विशेषज्ञ) की एग्जाम फर्स्ट डिवीज़न से पास कर अपने कुल व समाज सहित समूचे प्रदेश को गौरान्वित किया है, डाक्टर चिराग अग्रवाल द्वारा कोरोना काल के भयावह दौर मे भी मरीजों को दीं गई सेवाओं के लिए देश के बड़े- बड़े मंचो से सामाजिक संस्थाओ द्वारा सम्मानित किया गया है।
डाक्टर चिराग अग्रवाल डीएम कार्डियोलॉजी एग्जाम मे फर्स्ट डिवीजन स्थान हासिल कर खरसिया क्षेत्र के प्रथम डॉक्टर बनने का सौभाग्य हासिल कर बता दिया एक छोटे शहर में पल बढ़कर शिक्षा ग्रहण करने वाला भी आसमान की ऊंचाइयों तक पहुँच कर बड़ी सफलता हासिल कर सकता है।
डॉक्टर चिराग अग्रवाल खरसिया के प्रतिष्ठित व्यवसायी, समाजसेवी व वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश अग्रवाल एवं श्रीमती कौशल्या अग्रवाल के पोते एवं राजेश मेडिकोज के मनोज अग्रवाल व श्रीमती हेमा अग्रवाल के बड़े सुपुत्र हैं । डॉक्टर चिराग अग्रवाल को डीएम की एग्जाम मे फर्स्ट डिवीज़न हासिल करने पर खरसिया विधायक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री उमेश पटेल, भाजपा नेता गिरधर गुप्ता सहित ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। -

दो दिवसीय 22वाॅं श्री श्याम गुणगान महोत्सव की तैयारी पूर्णतः की ओर
निशान यात्रा, भव्य भण्डारा, भजनामृत वर्षा एवं जिवंत झाकियों का होगा वर्णन
2 दिनों तक श्याम मय रहेगा खरसिया नगर…
खरसिया। नगर की धन्य धरा पर दो दिवसीय श्री श्याम गुणगांन महोत्सव 11 एवं 12 जनवरी को बडी धूमधाम से मनाया जायेगा। श्री श्याम गुणगांन महोत्सव में निशान यात्रा, भव्य भंडारा एवं रात्रि में भजनों एवं नृत्य नाटिकाओं के माध्यम से जिवंत झाकियों का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें देश के जाने माने भजन सम्राटों का आगमन खरसिया में हो रहा है ।
धर्म नगरी खरसिया में विगत 21 वर्षो से बाबा श्याम का ढंका बजाने वाली नगर ही नही अंचल में ख्याती प्राप्त संस्था श्री श्याम कुटुम्ब द्वारा दो दिवसीय श्री श्याम गुणगांन महोत्सव भजनामृत वर्षा का भव्य आयोजन 11 एवं 12 जनवरी 2026 को रखा गया है। श्याम कुटुम्ब के संस्थापक मुकेश मित्तल ने बताया कि श्याम कुटुम्ब विगत कई वर्षो से श्री श्याम गुणगान महोत्सव बड़ी धुम धाम से मनाते आ रहा है, बाबा श्याम के आशीर्वाद से बाबा श्याम का भव्य मंदिर का निर्माण 14 वर्ष पूर्व नगरवासियों एवं अंचल के श्याम प्रेमियों के सहयोग से निर्माण हुआ था । 22 वाॅं श्री श्याम गुणगान महोत्सव धुम धाम से मनाया जावेगा । नगर के श्याम कुटुम्ब के सदस्यों द्वारा श्याम महोत्सव को भव्यता प्रदान करने की तैयारी जोरो से की जा रही है जो कि पूर्णतया की ओर है । श्याम कुटुम्ब के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने बताया कि श्रीश्याम कुटुम्ब द्वारा 11 एवं 12 जनवरी को दो दिवसीय भगवान की लीलाओं का वर्णन, निशान यात्रा, भव्य भण्डारा, भजनामृत वर्षा एवं जिवंत झाकियों आयोजन किया जावेगा।
गोस्वामी गोविन्द बाबा, अग्निशिखा जी महाराज का होगा सानिध्य प्राप्त
श्री श्याम कुटुम्ब के संस्थापक मुकेश मित्तल ने बताया कि खरसिया नगर में श्री श्याम महोत्सव श्री श्याम कुटुम्ब द्वारा जो विगत कई सालो से मनाया जा रहा है भजन सम्राट नन्दकिशोर शर्मा, नन्दू जी एवं परम पूज्य गुरूदेव गोस्वामी गोविन्द बाबा के विशेष आशीर्वाद एवं उनकी प्रेरणा से ही धूम धाम से श्री श्याम महोत्सव मनाया जा रहा है । श्री श्याम गुणगान महोत्सव में भक्तों को आशीर्वाद देने परम पुज्य गुरूदेव गोस्वामी गोविन्द बाबा, मथुरा एवं चैतन्य अग्निशिखा जी महाराज का पावन सानिध्य सभी भक्तों को प्राप्त होगा ।
फूलों एवं ड्रायफ्रुट से होगा बाबा का मनमोहक श्रृंगार
श्री श्याम गुणगान महोत्सव दो दिवसीय में बाबा श्याम का श्रृंगार बाबा के भक्तों के द्वारा दोनो दिवस अलग अलग रूप में बाबा का श्रृंगार दिल्ली से पधारे पण्डित जी द्वारा बाबा का श्रृंगार कलकत्ता के बाबा की विशेष मालाओं से फुलों के द्वारा अद्भुत श्रृंगार किया जावेगा । श्री जय बाबा बैद्यनाथ राईस मील के सौजन्य से ड्रायफ्रुट का विशेष श्रृंगार एवं श्रीमति पूनम – शिव अग्रवाल (कुड़ेकेला वाले), फूलों का विशेष श्रृंगार गुणगान महोत्सव के दौरान भक्य दरबार के साथ साथ श्री श्याम बिहारी मंदिर में भी बाबा श्याम का श्रृंगार किया जावेगा ।
बाबा श्याम के साथ बजरंग बली एवं शिव परिवार को प्रत्येक दिवस अलग अलग पोशाक
सामाजिक एवं धार्मिक कार्यो में हमेशा अग्रणी रहने वाले श्रीमति वंदना बजरंग अग्रवाल एल.आर. द्वारा प्रत्येक दिवस पोशाक अर्पण किया जावेगा ।
कलकत्ता के कारिगरों द्वारा होगा बाबा का भव्य दरबार
गुणगान महोत्सव में बाबा का भव्य चालीस फुट लम्बा एवं 22 फिट उंचा बाबा का दरबार जो विगत 21 वर्षो से बनाया जाता है । कलकत्ता के कारीगरों द्वारा बाबा का भव्य दरबार 12 जनवरी को भव्य रूप से फूलों से सजाया जायेगा । वही बाबा श्याम के साथ साथ संकट मोचन हनुमान जी एवं शंकर भगवान का भी भव्य दरबार की झांकी प्रस्तुत की जाएगी।
हाथो में जो उठा लेते है जो श्याम का निशान उनकी जिंदगी में कभी होती नहीं शाम
प्रथम दिवस 11 जनवरी को शाम 04ः11 बजे भव्य निषान यात्रा निकाली जायेगी। भव्य निशान यात्रा में 1111 भक्तों द्वारा बाबा का निशान बाबा के चरणों में अर्पित कर अपनी अपनी मनोकामना की बाबा से अर्जी लगायेंगे। श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा नगर के गायत्री मंदिर से प्रारंभ होकर डभरा रोड़, सुभाष चैक, स्टेशन रोड़, लखीराम चैक, फकीर गली, मुन्शी चैक, मौहापाली रोड़, पोस्ट ऑफिस रोड़, चंदन ताल रोड़, एकांगी मार्ग नगर के सभी प्रमुख मार्गों में भ्रमण कर श्री श्याम बिहारी मंदिर पहुचेगी । भव्य निशान यात्रा में बाबा श्याम का दरबार रानी रथ के उपर सजाया जायेगा जो के आकर्षण का केन्द्र होगा । निशान यात्रा में बाबा के दरबार के साथ साथ ग्रामिणों द्वारा मोर पंख कर्मा नृत्य ढोल ढोलक झांझ द्वारा विशेष बाजा, बैंड बाजा धमाल आतिषबाजी आदि रहेगी । निशान यात्रा में हजारों की संख्या में नगर एवं अंचल से आये श्याम प्रेमी पुरूष महिला एवं बच्चे बाबा का निषान लेकर बाबा की जय घोस के साथ निशान यात्रा में शामिल होंगे। यह भव्य निशान यात्रा श्याम बिहारी मंदिर में रात्रि 8ः11 बजे पहुचने के पष्चात बाबा की आरती कर भक्तों एवं नगर वासियों के लिए विशाल भण्डारे का आयोजन श्री श्याम कुटुम्ब द्वारा किया जावेगा ।
निशान यात्रा में बाबा श्याम, राधा कृष्ण, अघोरी शंकर जी की बारात, एवं अनेक अदभुद झाकियों का होगा वर्णन
गुणगान महोत्सव के अवसर पर आकर्शण नृत्य नाटिका दिल्ली के बंटी तिलकधारी द्वारा अघोरी शंकर जी की बारात एवं भगवान श्री कृष्ण द्वारा बाबा श्याम, राधा कृष्ण एवं अनेक अदभुद झाकियों के साथ निशान यात्रा के दौरान भक्तों के साथ पैदल चलेंगी । बंटी तिलकधारी द्वारा शोभा यात्रा के दौरान नगर के चौंक चौराहों पर जीवंत झांकियों की प्रस्तुति दी जाएगी।
भव्य भण्डारे का होगा आयोजन
श्री श्याम गुणगान महोत्सव में श्याम कुटुम्ब द्वारा महोत्सव स्थल पर 11 जनवरी को रात्रि 08ः11 बजे से विशाल भव्य भण्डारे का आयोजन श्री श्याम गुणगान महोत्सव स्थल पर किया जायेगा जिसमें चार हजार से अधिक श्याम भक्तों द्वारा प्रसाद ग्रहण कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे । उक्त भण्डारा प्रसाद वेदान्ता वाॅसरी एण्ड लाॅजिस्टीक प्रा. लि. द्वारा बाबा श्याम को अर्पण किया जायेगा ।
खुशनसीब है भक्त वो जो प्रसाद श्याम का पाते है, कलियुग का अमृत है यह जिवन में तर जाते है
श्री श्याम गुणगान महोत्सव में बाबा के चरणों में भक्तों द्वारा 25 से भी ज्यादा भक्तों द्वारा सवामणी का प्रसाद एवं 4 श्याम प्रेमियों द्वारा छप्पन भोग का प्रसाद लगाया जावेगा । छप्पन भोग का प्रसाद श्रीमति प्रीति सुनिल सुल्तानिया, खरसिया, रितु जनरल स्टोर्स, घरघोड़ा एवं चंदगीराम कोल्ड स्टोरेज, रायगढ़ एवं जय बाबा बैद्यनाथ राईस मील बोड़ासागर द्वारा लगाया जावेगा । बाबा श्याम को प्रसाद अर्पण कर अपनी मनोकामना की अर्जी बाबा को लगायेंगे ।
आ रहे है देश के जाने माने भजन गायक
श्री श्याम गुणगान महोत्सव के दूसरे दिन 12 जनवरी को देश के जाने माने भजन गायकांे का आगमन खरसिया नगर में हो रहा है । श्री श्याम भजनामृत वर्षा में रात्रि 08ः11 बजे बाबा की ज्योत प्रज्जवलीत कर आरती करने के पश्चात भजनों की अमृत वर्षाण प्रारंभ की जावेगी । भजनामृत वर्षा में प्रमोद त्रिपाठी मुम्बई, आयुष सोमानी, जयपुर, अंकिता शर्मा, भागलपुर, , राजेश बंसल, खरसिया, अभिषेक अग्रवाल, खरसिया आदि गायको द्वारा अपनी मधुर वाणी से बाबा के भजनों से बाबा एवं भक्तों को रिझायेंगे । श्री श्याम भजनामृत वर्षा जागरण कि पश्चात बाबा की आरती कर सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया जावेगा ।
खरसिया के सभी श्याम भक्त श्याम गुणगान महोत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिए अभी से जोर शोर से तैयारी में जुट गये है। श्री श्याम कुटुम्ब ने नगर के साथ साथ अंचल के सभी धर्मप्रेमियों से अपील की है कि श्याम गुणगणन महोत्सव के समस्त कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनावें । -

रायगढ़ की सोनल शर्मा ने कलकत्ता के रिसड़ा में बिखेरा सुरों का जादू..
रिसड़ा जागरण मंडल के स्वर्ण जयंती महोत्सव में उमड़ा भक्ति का सैलाब..
रायगढ़। कोलकाता के रिसड़ा नगर में रिसड़ा जागरण मंडल द्वारा दिनांक 28 एवं 29 दिसंबर को आयोजित 50वें स्वर्ण जयंती महोत्सव के अवसर पर भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस महोत्सव ने पूरे क्षेत्र को भक्ति, श्रद्धा और संगीत की दिव्य अनुभूति से सराबोर कर दिया। स्वर्ण जयंती के इस ऐतिहासिक अवसर पर देशभर के ख्यातिप्राप्त भजन सम्राटों ने मंच से भजनों की अमृत वर्षा की। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री लखबीर सिंह लक्खा, सुश्री उमा लहरी, श्री रोमी सरदार सहित देश-विदेश से आमंत्रित अन्य कलाकारों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से हजारों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की गूंज से पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।
इसी भव्य आयोजन में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ की सुप्रसिद्ध भजन गायिका श्रीमती सोनल शर्मा ने भी अपनी सुमधुर एवं भावनात्मक भजन प्रस्तुति देकर विशेष पहचान बनाई। उनकी प्रस्तुति के दौरान श्रोता भक्ति में लीन दिखाई दिए और कार्यक्रम स्थल तालियों व जयकारों से गूंज उठा। आयोजकों एवं श्रद्धालुओं ने उनकी गायन शैली की मुक्त कंठ से सराहना की। गौरतलब है कि श्रीमती सोनल शर्मा विगत कई वर्षों से छत्तीसगढ़, उड़ीसा, मध्य प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में दादी रानी सती का मंगल पाठ, श्याम भजन, भक्ति संध्या एवं अन्य धार्मिक आयोजनों में निरंतर अपनी सेवाएं दे रही हैं। उनकी भक्ति से ओतप्रोत गायन शैली और सरल व्यक्तित्व ने उन्हें श्रद्धालुओं के बीच विशेष स्थान दिलाया है।
इसके साथ ही उल्लेखनीय है कि श्रीमती सोनल अमित शर्मा पिछले कई वर्षों से रायगढ़ की ब्राह्मण सेवा समिति, मारवाड़ी ब्राह्मण सेवा समिति, परशुराम समिति एवं दादी रानी सती समिति की सक्रिय सदस्य भी हैं। सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उनकी निरंतर सहभागिता से समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित हो रहा है।