Blog

  • हैदराबाद गैंगरेप-मर्डर मामला : महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप करने वाले चारों आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर

    हैदराबाद गैंगरेप-मर्डर मामला : महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप करने वाले चारों आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर

    दिल्ली। हैदराबाद गैंगरेप और मर्डर केस के चारों आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया गया है. चारों आरोपियों को गुरुवार देर रात नेशनल हाइवे-44 पर क्राइम सीन पर ले जाया गया था. जहां उन्होंने भागने की कोशिश की तो पुलिस को एनकांउंटर करना पड़ा.हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इन चारों का एनकाउंटर किन परिस्थितियों में हुआ है।

    हैदराबाद में महिला वेटनरी डॉक्टर के साथ जिस तरह से चार लोगों ने कथित रूप से गैंगरेप किया और उसे जिंदा जला दिया उसके बाद देशभर में लोगों के भीतर इस घटना को लेकर आक्रोश था. लेकिन अब इन चारों ही आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।

    बता दें कि गैंगरेप और बर्बरता से हत्या के मामले तेलंगाना सरकार ने बुधवार को आरोपियों के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई के लिए महबूबनगर जिले में स्थित प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत को विशेष अदालत (फास्ट ट्रैक कोर्ट) के रूप में नामित किया था. इस मामले में पुलिस ने सोमवार को अदालत में याचिका दाखिल करके आरोपियों की दस दिनों की हिरासत की मांग की थी। लगातार तीन दिनों तक अभियोजन पक्ष की दलीलें सुनने के बाद सात दिनों की पुलिस हिरासत दे दी गई।

  • शादीशुदा व दो बच्चों की माँ महिला टीचर के दो छात्रों के साथ थे शारीरिक संबंध…न्यूड फोटो भी भेजने का आरोप…5 साल तक रहना होगा ऐसे

    शादीशुदा व दो बच्चों की माँ महिला टीचर के दो छात्रों के साथ थे शारीरिक संबंध…न्यूड फोटो भी भेजने का आरोप…5 साल तक रहना होगा ऐसे

    एक 33 साल की महिला टीचर को दो छात्रों से शारीरिक संबंध रखने के लिए दोषी करार दिया गया है. लेकिन उन्हें जेल की सजा नहीं दी गई है. दो बच्चों की मां और शादीशुदा महिला टीचर ने 16 और 18 साल के दो छात्रों के साथ संबंध बनाए थे. ये मामला अमेरिका के टेक्सास का है।प्रॉसेक्यूटर के साथ प्ली डील (गुनाह कबूलने को लेकर किया गया समझौता) के बाद टीचर लिन बुर्ज को जेल की सजा नहीं सुनाई गई। लेकिन उन्हें 5 साल तक निगरानी में रहना होगा। उनपर प्रति अपराध 1.7 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है. हालांकि, तमाम आरोपों के लिए लिन को 50 साल तक की जेल की सजा भी हो सकती थी।

    लिन बुर्ज टेक्सास के कूक काउंटी के मुंस्टर हाई स्कूल में पढ़ाया करती थी. कोर्ट के फैसले के बाद उन्हें टीचिंग लाइसेंस भी जमा करना होगा। हालांकि, उनका नाम सेक्स ऑफेंडर की लिस्ट में नहीं लिखा जाएगा।लिन ने छात्रों के साथ अनैतिक संबंध की 2 घटनाओं में जुर्म कबूल कर लिया। लिन पर एक 16 साल के लडक़े को स्नैपचैट पर न्यूड फोटोज भेजने का आरोप भी लगाया गया था। लिन ने संबंधित लडक़े को अपने घर बुलाया था। पुलिस पूछताछ में लडक़े ने बताया था कि उस दिन लिन के परिवारवाले घर पर नहीं थे।

    लिन के वकील रिक हेगेन ने मीडिया से कहा- शुरुआत से ही लिन ने अपनी गलतियों की जिम्मेदारी ली. उनकी गलतियों से उन्हें परिभाषित नहीं किया जा सकता। बल्कि ये देखना होगा कि उन्होंने गलतियों पर कैसे प्रतिक्रिया दी. उनका रेस्पॉन्स बिल्कुल सही था।

  • डॉ. प्रियंका रेड्डी गैंगरेप-मर्डर केस: आरोपी की मां बोलीं- मेरे बेटे को भी ज़िंदा जला दो…

    डॉ. प्रियंका रेड्डी गैंगरेप-मर्डर केस: आरोपी की मां बोलीं- मेरे बेटे को भी ज़िंदा जला दो…

    हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में महिला वेटनरी डॉक्टर से गैंगरेप के बाद हत्या और फिर लाश को जला देने की घटना ने देश को हिला कर रख दिया है।हर तरफ लोग आरोपियों को तुरंत सरेआम सज़ा देने की मांग कर रहे हैं। इस बीच चारों आरोपी के परिवारवालों ने कहा है कि अगर उसने ऐसा घिनौना अपराध किया है तो फिर उन्हें तुरंत फांसी की सज़ा दे देनी चाहिए या उसे ज़िंदा जला दिया जाए।

    घटना के एक आरोपी सी चेन्नाकेशावुलु की मां श्यामला ने अंग्रेजी अखबार द टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, ‘उसे भी फांसी की सजा दे दो या आग लगा दो जैसा कि उसने महिला डॉक्टर के साथ रेप के बाद किया।’आरोपी की मां ने ये भी कहा कि वो उस परिवार के दर्द को समझ सकती है। उन्होंने कहा, ‘मुझे भी एक बेटी है और मैं उस परिवार के दर्द को समझ सकती हूं कि उस परिवार के साथ इस वक्त क्या गुज़र रही होगी। अगर मैं अपने बेटे का बचाव करूंगी तो जीवन भर लोग मुझसे घृणा करेंगे।

    5 महीने पहले हुई थी शादी

    श्यामला ने बताया कि गुरुवार सुबह जब पुलिसवाले उनके बेटे को पूछताछ के लिए ले गए तो उनके पति परेशान होकर घर से बाहर चले गए थे। आरोपी की मां ने ये भी बताया कि चेन्नाकेशावुलु की शादी 5 महीने पहले ही हुई थी।उन्होंने कहा, ‘उसकी पसंद की लड़की से हमने शादी कराई। मेरे बेटे को किडनी की बीमारी है। लिहाजा हमने कभी भी उस पर दबाव नहीं डाला। हर छह महीने के बाद हमलोग उसको हॉस्पिटल ले कर जाते थे।

    14 दिनों की रिमांड

    बीच कोर्ट ने चारों आरोपियों को 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया है। गुस्‍साए लोगों के विरोध प्रदर्शन के कारण पुलिस आरोपियों को कोर्ट नहीं ले जा पा रही थी। इस कारण आरोपियों की पुलिस स्‍टेशन से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मजिस्‍ट्रेट के सामने पेशी कराई गई।

  • वाह…कुत्ते को बनाया बाघ, फिर हुआ यह सब आप जानकर हो जाएंगे हैरान…

    वाह…कुत्ते को बनाया बाघ, फिर हुआ यह सब आप जानकर हो जाएंगे हैरान…

    नालुरू गांव के किसान श्रीकांत गौड़ा की आंखों के सामने ही बंदर उसकी फसलों को नुकसान पहुचाने लगे तो उसने ऐसा खास उपाय किया, कि बंदर भी दुम दबाकर भाग गए। यह वाकया जिसने भी सुना, वह हैरान रह गए। दरअसल बंदरों को अपने खेत से खदेड़ने के लिए किसान श्रीकांत  ने पालतू कुत्ते का सहारा लिया और उसके ऊपर बाघ जैसी धारियां बनाकर उसको कुत्ते से बाघ का रूप दे डाला। बाघ का स्वांग रचाकर इस कुत्ते को खेत पर छोड़ दिया। जैसे ही बंदर खेत में खड़ी फसल खाने के लिए आए, वह बाघ बने कुत्ते को देखकर रफूचक्कर हो गए। अब बंदर खेत के आसपास भी नहीं फटक रहे हैं।देश भर के किसान अपनी फसलों  की सुरक्षा के लिए हर संभव कोशिश करते हैं। खेती को मुनाफे का सौदा बनाने में  दिन-रात जुटे रहते हैं। और जी तोड़ मेहनत करके  धरती से सोना उपजाते हैं। इसके साथ ही फसल को बचाने के लिए भी कई तरह के जतन करते हैं।

    कीट-पतंगों से फसलों की सुरक्षा के लिए कीटनाशक का उपयोग करते हैं और जंगली जानवरों से सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम करते हैं, लेकिन कर्नाटक का एक किसान बंदरों से इस हद तक परेशान हो गया कि उसने इन बंदरों से निजात पाने का यह अनूठा तरीका ढूंढ लिया।

    किसान श्रीकांत गौड़ा ने बताया कि उसने चार साल पहले उत्तर कन्नड़ जिला के भटकल में एक किसान को बाघ के पुतले का खेत में उपयोग करते हुए देखा था। तब  बंदर उस  बाघ के पुतले को देखकर भाग गए थे। इसलिए श्रीकांत गौड़ा ने अपने कुत्ते को ही बाघ बना दिया। उन्होंने बताया कि कुत्ते की त्वचा को नुकसान न हो इसलिए उसको रंगने के लिए पेंट की जगह पर हेयर डाई का इस्तेमाल किया है। किसान श्रीकांत गौड़ा का बंदर भगाने का यह तरीका सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और बाघ बना कुत्ता भी  सुर्खियां बटोर रहा है। यह उपाय छत्तीसगढ़ के वनवासी किसानों और हाथी प्रभावित क्षेत्र में प्रयोग करने पर विचार चल रहा है।

  • रात 12 के बाद घूमने का शौक है तो हो जाइए सावधान.. घूमते पाए गए तो थाने में गुजरेगी पूरी रात..

    रात 12 के बाद घूमने का शौक है तो हो जाइए सावधान.. घूमते पाए गए तो थाने में गुजरेगी पूरी रात..

    दुर्ग। चोरों और लुटेरों ने जनवरी से नवंबर तक 11 महीने में 746 चोरियां, 355 नकाबजनी और लूट की 45 वारदातों के बाद आरोपियों ने पुलिस के नाक में दम कर रखा है। इससे जिले में पुलिसिंग पर लोगों का भरोसा उठने लगा है। 1146 वारदातों के बाद और अपनी किरकिरी होती देख अब जिला पुलिस अपराध पर नियंत्रण करने नई-नई रणनीति बना रही है। इसके तहत रात 12 बजे के बाद शहर में घूमते पाए जाने पर पुलिस सख्ती से पूछताछ करेगी। जरा सी संदिग्ध लगा तो पूरी रात थाने में बैठाकर रखेगी।

    शहर में चोरी लूट जैसी घटनाएं और बढ़ रही है इससे जिला पुलिस की फजीहत हो रही है। जिसको देखते हुए एसपी अजय यादव ने सभी अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने रात में घूमने वालों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा गया।एएसपी रोहित कुमार झा ने बताया कि पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है अब रात में पुलिस की मौजूदगी दिखाई देगी। सभी थाना प्रभारियों से कहा गया कि रात 12 बजे पेट्रोलिंग टीम को रवाना करने के बाद ही थाना छोड़ेंगे।

    पेट्रोलिंग पॉइंट पर तैनात रहेंगे हवलदार

    एसएसपी अजय यादव ने पेट्रोलिंग में कई बदलाव किए हैं। अब पेट्रोलिंग पॉइंट पर भी हवलदारओं की ड्यूटी लगेगी। इसके अलावा थानों में एसआई और एएसआई अधिकारियों की संख्या बढ़ाई जा रही है। रात की पेट्रोलिंग में अब एक अधिकारी को ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं।

    मुसाफिर चेकिंग शुरू

    पुलिस ने बढ़ते अपराधों को देखते हुए अब मुसाफिरों और फेरी वालों की भी जांच शुरू कर दी है। रेलवे स्टेशन बस स्टैंड लॉज होटल और भीख मांगने वालों की चेकिंग की जाएगी। स्टेशन के आसपास और मैदानों तंबू तानकर रखने वालों को पुलिस पूछताछ कर रही है। इसकी पूरी जानकारी भी पुलिस इकट्ठा कर रही है।

    परेशानी से बचना है तो रहे सावधान

    यदि किसी कारणवश देर रात कहीं जाना आना जरूरी है।तो आपके पास जरूरी आईडी और गाड़ी के कागजात रखे हो सके। हो सके तो पुलिस को खुद आगे बढ़कर जानकारी दें अन्यथा पकड़े जाने पर आपका समय जाया होगा।

    एसएसपी अजय यादव बोले- अकारणवश घूमने वालों पर रहेगी नजर

    रात के वक्त कारण घूमने वालों पर नजर रखी जा रही है डायल 112 के जवानों के अलावा पेट्रोलिंग को भी कहा गया है कि कोई भी संदिग्ध नजर आता है तो उससे पूछताछ करे। उसे उठाकर थाने ले जाए संदिग्ध नहीं है तो उसे छोड़ दिया जाए। पेट्रोलिंग में बदलाव किया गया है।

  • रायपुर। सिरपुर पिकनिक मनाने गए 2 बच्चों की मौत का मामला, भारतमाता स्कूल प्रबंधन के खिलाफ परिजनों ने की नामजद रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करते हुए करी 50 लाख रुपये हर्जाना देने की मांग….

    रायपुर। सिरपुर पिकनिक मनाने गए 2 बच्चों की मौत का मामला, भारतमाता स्कूल प्रबंधन के खिलाफ परिजनों ने की नामजद रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करते हुए करी 50 लाख रुपये हर्जाना देने की मांग….

    रायपुर। भारत माता स्कूल टाटीबंध द्वारा शनिवार को महासमुंद के सिरपुर क्षेत्र में 170 बच्चों के साथ पिकनिक मनाने के दौरान महानदी में डूबने से दो मासूम स्कूली छात्र खुशदीप संधु पिता हरजीत संधु निवासी हीरापुर एवं अमन शुक्ला पिता प्रदीप शुक्ला निवासी हाऊसिंग बोर्ड कालोनी कुम्हारी की मौत हो गई।परिजनों ने शासन से उक्त घटनाक्रम में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करते हुए 50-50 लाख रूपए हर्जाने की मांग की है।

    उक्त मामले में आज सिविल लाईन कन्ट्रोल रूम में मृतक के परिजनों व भारतमाता स्कूल प्रबंधन के साथ पुलिस बैठक कर घटना के बारे में जानकारी मांगी।स्कूल प्रबंधन द्वारा पिकनिक ले जाने के दौरान महासमुंद जिले में बच्चे शरारत कर रहे थे लेकिन नदी में नहाते समय स्कूल प्रबंधन छात्रों का ध्यान न रख सका और हादसा हो गया। इस मामले में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ महासमुंद थाने में रिपोर्ट दर्ज हो गई है।15 शिक्षकों के साथ पहुंचे विद्यार्थियों को सुरक्षा देने में स्कूल प्रबंधन ने लापरवाही बरती है। सिविल लाईन थाना कन्ट्रोल रूम में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के पालकों ने पहुंचकर आक्रोश व्यक्त किया है। परिजनों ने मांग पूरी नहीं होने पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ चक्काजाम करने की धमकी दी है।

  • अंतागढ़ टेपकांड :मंतूराम पवार ने स्वीकार किया टेप में उन्हीं की आवाज, कहा जोगी और रमन से जान का खतरा,बढ़ाई जाए सुरक्षा

    अंतागढ़ टेपकांड :मंतूराम पवार ने स्वीकार किया टेप में उन्हीं की आवाज, कहा जोगी और रमन से जान का खतरा,बढ़ाई जाए सुरक्षा

    रायपुर। अंतागढ़ टेपकांड मामले में मुख्य आरोपी मंतूराम पवार ने स्वीकार कर लिया है कि जो टेप सामने आया है, उसमें उन्हीं की आवाज और नेताओं से बातचीत है. मंतूराम ने दोनों पूर्व सीएम रमन सिंह और अजीत जोगी से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है.मंतूराम ने कहा कि टेप में मेरी ही आवाज है अजीत जोगी से मेरी जो बातचीत हुई है वही आवाज है टेप में. मैं चाहता हूँ टेप में और जिनकी भी आवाज है उनका भी वाइस सेम्पल लिया जाए ताकि सच्चाई सामने आए।

    चुनाव से नाम वापस लेने के लिए मुझ पर दबाव डाला गया था. मुझे न्यायपालिका पर भरोसा है. मुझे जान का खतरा है, अगर मुझे कुछ होता है तो इसके अन्य आरोपी इसके लिए जिम्मेदार होंगे.उन्होंने दोनों पूर्व सीएम रमन सिंह और अजीत जोगी पर अपनी जान का खतरा होने का गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और अजीत जोगी से मुझे जान का खतरा है. मुझे या मेरे परिवार को कुछ भी होता है तो इसके लिए दोनो होने जिम्मेदार होंगे. मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि मेरी सुरक्षा बढ़ाई जाए।

    आपको बता दें मंतूराम पवार अपने वायस का सेंपल देने जांच एजेंसी एसआईटी के सामने उपस्थित हुए थे. जहां एसआईटी के अधिकारी उन्हें वॉयस सेंपल देने के लिए मेकाहारा अस्पताल ले गए थे. वॉयस सेंपल देने के बाद बाहर निकले मंतुराम ने मीडिया से बातचीत करते हुए ये बातें कही है।

  • ऑनलाइन कंडोम खरीदना पसंद कर रहे लोग…छोटे शहरों में 30 फीसदी बढ़ी मांग…

    ऑनलाइन कंडोम खरीदना पसंद कर रहे लोग…छोटे शहरों में 30 फीसदी बढ़ी मांग…

    देश में खासकर छोटे शहरों में लोग अब कंडोम ऑनलाइन खरीदना ज्यादा पंसद कर रहे हैं। ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, कंडोम की विभिन्न किस्मों की कमी और स्टोर से इन्हें खरीदने में झिझक की वजह से इन उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री में बढ़त देखी गई है।

    मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, कंपनी ने कहा कि ग्राहकों तक उनके उत्पाद को पहुंचाने के लिए बेहतर नीति के कारण वे कंडोम खरीदने के लिए अधिक आश्वस्त हुए और खुले हैं।स्नैपडील ने कहा कि कंडोम के लिए पिछले साल की तुलना में गैर-महानगरों की मांग में 30 फीसदी की वृद्धि हुई है. कंडोम के 10 में से आठ ऑर्डर गैर-महानगरों यानी छोटे शहरों से आ रहे हैं।एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, स्नैपडील के एक प्रवक्ता ने कहा, सेक्स और इसके बारे में पर्याप्त शिक्षा के अभाव की वजह से झिझक को देखते हुए लोग अभी भी कंडोम स्टोर से खरीदने के इच्छुक नहीं हैं।

    गैर-महानगरों की 50 फीसदी से अधिक मांग इंफाल, मोगा, आइजोल, अगरतला, एर्नाकुलम, मल्लपुरम, शिलांग, सिलचर, उदयपुर, हिसार, नागांव, बर्धमान, डिब्रूगढ़, कानपुर और अहमदनगर जैसे टीयर-3 शहरों में देखने को मिली है।

  • छुट्टी मना रही महिला से होटल के 5 स्टाफ ने किया गैंगरेप…

    छुट्टी मना रही महिला से होटल के 5 स्टाफ ने किया गैंगरेप…

    बेटी संग छुट्टी मनाने गईं एक महिला के साथ 5 लोगों ने गैंगरेप किया। गैंगरेप के बाद आरोपियों ने घटना का वीडियो एक वॉट्सऐप ग्रुप में भी शेयर कर दिया था। ये मामला इटली के चर्चित शहर सोरेंटो की है। कोर्ट में चल रही सुनवाई के बाद पहली बार मामले से जुड़े फैक्टस सामने आए हैं।

    ब्रिटेन के केन्ट की रहने वाली 50 साल की महिला के साथ गैंगरेप की घटना हॉलिडे के आखिरी दिन हुई थी। इटली के रहने वाले पाचों आरोपियों में कुछ होटल के स्टाफ थे और कुछ पूर्व स्टाफ। आरोपियों ने होटल में ही महिला को ड्रिंक परोसने के दौरान नशीला पदार्थ मिला दिया था।पति की मौत के कुछ वक्त बाद महिला अपनी बेटी के साथ घूमने के लिए इटली गई थी। एक प्रॉसेक्यूटर ने इस मामले में पाचों आरोपियों के लिए 9-9 साल जेल की सजा की मांग कीप्रॉसेक्यूटर एन्टोनिओ बार्बा ने कोर्ट से कहा कि इस मामले में आरोपियों की सजा को एक उदाहरण के तौर पर पेश किया जाना चाहिए।

    डीएनए रिपोर्ट से भी घटना में आरोपियों के शामिल होने की पुष्टि हुई थी।महिला एक पॉपुलर रिसोर्ट होटल एलिमुरी में रुकी थी जहां पर ये घटना हुई। महिला के फोन में 2 आरोपियों की फोटो थी जिससे उन्हें पकड़ने में मदद मिली। वहीं, आरोपियों ने रेप से इनकार किया है और ड्रग टेस्ट के रिजल्ट को गलत बताया है। इस मामले में अभी कोर्ट में सुनवाई जारी है।

  • संसद में जारी बहस के दौरान वित्त मंत्री ने गर्लफ्रेंड से पूछा- शादी करोगी…

    संसद में जारी बहस के दौरान वित्त मंत्री ने गर्लफ्रेंड से पूछा- शादी करोगी…

    आपने संसद भवन में सदन की कार्यवाही के दौरान कई सांसदों को सोते या फिर मोबाइल फोन चलाते जरूर देखा होगा लेकिन इटली के संसद में जो एक सांसद और वहां के वित्त मंत्री ने किया उसे जानकर चौंक जाएंगे।संसद में भूकंप पर अपने भाषण के दौरान ही भावुक होकर उन्होंने अपनी प्रेमिका को प्रपोज कर दिया और इतना ही नहीं अंगूठी निकाल कर प्रेमिका के सामने शादी का भी प्रस्ताव रख दिया।

    अंग्रेजी अखबार डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक इटली के संसद में सत्र के दौरान वहां के वित्त मंत्री फ्लैवियो डी मुरो (Flavio Di Muro) देश के अलग-अलग हिस्सों में आए भूकंप को लेकर सरकार के कामों की जानकारी दे रहे थे और इस पर बहस भी चल रही थी।इसी दौरान मुरो ने भाषण देते हुए ही अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज कर दिया और अंगूठी दिखाते हुए पूछा कि एलिसा मुझसे शादी करोगी?यह सुनकर वहां मौजूद सांसद तालियां बजाने लगे और कुछ सांसदों ने उन्हें गले से भी लगा लिया। 33 साल के सांसद और मंत्री मुरो साल 2016 में देश में आए भूकंप पर सरकार के किए गए कामों का ब्यौरा दे रहे थे जिस दौरान उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया।

    अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक सांसद की प्रेमिका ने भी इस प्रस्ताव को खुशी से स्वीकार करते हुए शादी के लिए हां कर दी।