Author: Sunil Agrawal

  • भगवा रंग में रातभर झूमा खरसिया….शहनाज अख्तर और कुमार विशु को सुनने उमड़ी भक्तो की भीड़सियाराम सखा मंडल का भव्य आयोजन चहूं ओर हो रही प्रशंसाविधायक उमेश पटेल , ट्रैफिक एआईजी श्री संजय शर्मा सहित कई अधिकारी पहुंचे बाबा के दरबार

    भगवा रंग में रातभर झूमा खरसिया….शहनाज अख्तर और कुमार विशु को सुनने उमड़ी भक्तो की भीड़सियाराम सखा मंडल का भव्य आयोजन चहूं ओर हो रही प्रशंसाविधायक उमेश पटेल , ट्रैफिक एआईजी श्री संजय शर्मा सहित कई अधिकारी पहुंचे बाबा के दरबार


    खरसिया। श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर खरसिया नगर में श्री सियाराम सखा मंडल हनुमान सेवा समिति द्वारा बहुत ही भव्य आयोजन किया गया जिसमे भगवा रंग की मशहूर गायिका शहनाज अख्तर एवं कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं कुमार विशु ने भक्तो को भक्तिरस गंगा में डूबा दिया । रात्रि 3 बजे तक भक्तो को भीड़ भजनों में झूमती रही ।

    विधायक उमेश पटेल छत्तीसगढ़ ट्रैफिक एआईजी संजय शर्मा गिरधर गुप्ता महेश साहू कमल गर्ग सहित कई गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी पहुंचे बाबा के दरबार। सुबह निशान यात्रा निकाली गई वही बुधवार को 21 हजार पुष्पों से हनुमान जी का महा अभिषेक कर अर्चना की गई । रात्रि महा भंडारा में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया ।

    शहनाज अख्तर ने छुम छूम छन न बाजे पंडा कराए रहो पूजा माता है गोरा पिता है महेश भोला नई माने सभी प्रसिद्ध भजन गाया वही कुमार विशु ने भला किसी का कर ना सको , कभी प्यासे को पानी , लोट के आजा हनुमान जेसे भजनों से प्रभु को रिझाया ।

    शाहनाज अख्तर ने श्री मनोज गोयल एवं सखा मंडल की पूरी टीम का आभार वयक्त किया। वही पूरे नगर के लोगो ने श्री सियाराम सखा मंडल के द्वारा किए गए इस शानदार आयोजन की बहुत प्रसंशा की । वही बाबा का दरबार कोलकाता से आए कलाकारों द्वारा सजाया गया लाइट और चॉकलेट फूलों से सजा मंदिर काफी मनमोहक दृश्य रहा । अमित अग्रवाल कोरबा विनय अग्रवाल रायपुर ने बाबा के भजनों से कार्यक्रम की शुरुवात की वही वृंदावन से पधारे पूजनीय परम श्रद्धेय महाराज श्री राजू जी द्वारा महा अभिषेक करवाया गया जिसमे 21 जोड़ो ने 21000 पुष्पों से अभिषेक किया ।

    विधायक उमेश पटेल ने कहा श्री सियाराम सखा मंडल के युवा साथी निरंतर बड़े आयोजन धार्मिक कार्य करते आ रहे है मेरी बहुत बहुत शुभकामनाएं है सभी साथियों को जो धार्मिक कार्यों में अपना योगदान दे रहे है ।

  • सी-विजिल एप से कर सकेंगे आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतशिकायत पर 100 मिनट के अंदर होगी कार्रवाई….

    सी-विजिल एप से कर सकेंगे आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतशिकायत पर 100 मिनट के अंदर होगी कार्रवाई….


    रायगढ़। स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन सुनिश्चित करने में नागरिकों की भागीदारी और जवाबदेही बढ़ाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग लोकसभा निर्वाचन-2024 में भी सी-विजिल C-Vigil  मोबाइल एप लेकर आया है। इस एप के जरिए कोई भी व्यक्ति आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की गतिविधियों या घटनाओं की शिकायत चंद मिनटों में दर्ज करा सकता है। जिले में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतें प्राप्त होने पर समय-सीमा में कार्रवाई की जाएगी। सी-विजिल मोबाइल एप पर शिकायत प्राप्त होने पर उडनदस्ता (एफ.एस.टी.) तुरंत मौके पर पहुँच कर जरूरी कार्रवाई करेगा।
           इस एप के माध्यम से आने वाली हर शिकायत पर 100 मिनट के अंदर कार्रवाई की जाएगी। इसमें शिकायतकर्ता शराब, पैसे बांटने या आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत सी-विजिल ऐप पर कर सकते हैं। इसमें शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा। 100 मिनट में शिकायत पर एक्शन होगा। ऐप पर फोटो अपलोड करना होगा। शिकायतकर्ता को यह भी लिखने की जरूरत नहीं होगी कि वह कहां है। यानी इस ऐप के जरिए मतदाता भी निगरानी कर सकते हैं। ऐप के माध्यम से मतदाता फोटो और वीडियो के साथ यदि कहीं कोई गड़बड़ी हो रही हो उस स्थान की लोकेशन भी भेज सकते हैं और लिखकर पूरी जानकारी उपलब्ध करवा सकते हैं।
    ऐसे काम करता है यह ऐप
             यह एप एंड्रॉयड और आईओएस, दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। एंड्रॉयड यूजर इसे गूगल प्ले स्टोर से और एपल यूजर एप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इंस्टॉल करने पर कैमरा, लोकेशन और ऑडियो और फाइल्स एक्सेस करने की अनुमति मांगी जाती है। इसके बाद भाषा चुनने का विकल्प मिलता है जहां आप हिन्दी या अंग्रेजी भाषा का चयन कर सकते हैं। इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर लिखना होगा, जिस पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी दर्ज करने के बाद आपको अपने नाम, पता, राज्य, जिला, लोकसभा क्षेत्र और पिन कोड की जानकारी देनी होगी। ये जानकारियां देने के बाद आपको वेरिफाई पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एप का होम पेज खुल जाएगा, जहां आपको फोटो, वीडियो और ऑडियो के विकल्प मिलेंगे। आप जिस भी माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करवाना चाहते हैं, वह विकल्प चुन कर आयोग को आदर्श आचरण संहिता उल्लंघन की जानकारी पहुंचा सकते हैं।

  • वोटर हेल्पलाइन एप से मतदाता स्वयं कर सकता है वोटर आईडी बनाना और सुधार…

    वोटर हेल्पलाइन एप से मतदाता स्वयं कर सकता है वोटर आईडी बनाना और सुधार…


    लोकसभा चुनाव 2024 के लिए देश में चुनाव संबंधी सभी गतिविधियों को पूरा करने की जिम्मेदारी भारत निर्वाचन आयोग की है। आयोग काफी समय से देश में इलेक्शन प्रोसेस को आसान बनाने के लिए काम कर रहा है। आयोग ने कई एप और पोर्टल से चुनाव के प्रक्रिया को सभी मतदाताओं को मोबाइल में सुविधा दी है। इन्ही एप में वोटर हेल्पलाइन चुनाव से जुड़ी सभी जरूरत के लिए बहुउपयोगी है।
    मतदाता सूची में नाम – इस एप की मदद से वोटर्स मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकते हैं। इसके साथ ही वे यह भी चेक कर पाएंगे कि वे वोट डालने के योग्य हैं या नहीं।
    वोटर रजिस्ट्रेशन और सुधार – मतदाता अपना मतदाता सूची में नाम रजिस्टर्ड नहीं है तो इस ऐप की मदद से वोटर्स मतदाता सूची में अपना वोटर आईडी रजिस्टर कर सकते हैं। इसके साथ ही वोटर आईडी के नाम पता में सुधार कर सकते हैं।

    वोटर स्लिप डाउनलोड – इस ऐप से वोटिंग के लिए योग्य यूजर्स इलेक्टोरल रोल या फिर डिजिटल फोटो वोटर स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
    चुनाव से जुड़ी जानकारी – इस ऐप पर यूजर्स चुनाव से जुड़ी जानकारियां, रिजल्ट अपडेट और उम्मीदारों के बारे में डिटेल्स जान सकते हैं।

    मतदाता सूची में नाम कैसे खोजें – वोटर हेल्पलाइन एप की मदद से यूजर्स मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकते हैं, इसके साथ ही इलेक्टोरल लिस्ट डाउनलोड भी कर सकते हैं। मतदाता सूची में नाम सर्च करने के लिए आपको एप के होम पेज पर दिख रहे सर्च बार पर क्लिक करना है। सर्च बार पर टैप करते ही नया पेज ओपन होगा, जहां मोबाइल नंबर, क्यूआर कोड, डिटेल्स या इपिक नंबर डालकर यूजर्स मतदाता सूची में अपना नाम ढूंढ सकते हैं।

    मतदाता सूची में नाम खोजना : नाम, पिता/पति के नाम, जन्मतिथि/उम्र, लिंग, राज्य या चुनावी क्षेत्र की जनकारी के जरिए मतदाता सूची में नाम खोज सकते हैं। 

    इपिक से खोजें – अगर आपके पास वोटर आई कार्ड हैं तो इपिक (मतदाता फोटो पहचान पत्र) EPIC (Electors Photo Identity Card) नंबर डालकर नाम खोज सकते हैं।

    मोबाइल नंबर – अगर आपको मोबाइल नंबर वोटर आईडी से लिंक है तो आप अपने मोबाइल नंबर के जरिए भी मतदाता सूची में नाम खोज सकते हैं। उल्लेखनीय है कि यह एप मतदाता सूची, वोटर रजिस्ट्रेशन फॉर्म, मतदाता कार्ड में नाम पता में सुधार (मॉडिफिकेशन), डाउनलोड डिजिटल फोटो वोटर स्लिप, शिकायत, उम्मीदवार की डिस्प्ले, रियल टाइम इलेक्शन रिजल्ट डेटा जैसी अहम जानकारी मतदाता और नागरिक को प्रदान करता है। एप यूजर्स को इपिक कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करने की सुविधा भी देता है।

  • प्रशिक्षु DSP ने युवक को बेरहमी से पीटा,गंभीर रूप से घायल युवक का वीडियो वायरल, बताया प्रशिक्षु को मनोरोगी,   एसपी ने की कार्यवाही….

    प्रशिक्षु DSP ने युवक को बेरहमी से पीटा,गंभीर रूप से घायल युवक का वीडियो वायरल, बताया प्रशिक्षु को मनोरोगी,   एसपी ने की कार्यवाही….

    कोरबा। कोरबा जिले में दर्री थाना प्रभारी का पदभार संभाल रहे प्रशिक्षु डीएसपी अविनाश कंवर  ने एक युवक को बिना वजह  बेरहमी से पीट दिया। पीड़ित युवक के पीठ व कमर के नीचे  चोट के गंभीर निशान है। पीड़ित ने डीएसपी को मनोरोगी बताया है। कोरबा एसपी ने दर्री थाना प्रभारी का पदभार सम्हाल रहें प्रशिक्षु डीएसपी को थाने से हटा दिया है।

    दर्री थाने में एक युवक पर महिला से शराब पीकर गाली गलौज का अपराध दर्ज हुआ था। बताया जा रहा है कि युवक आदतन अपराधी है। उसे पकड़ने पुलिस कल रविवार की दोपहर एरिगेशन कॉलोनी गई थी।  पुलिस को आरोपी नहीं मिला तो आरोपी के भाई को उठा कर थाने ले आयी। भाई का पता पूछते हुए उसे कमरे में बंद कर प्रशिक्षु डीएसपी अविनाश कंवर जो कि थाना प्रभारी दर्री का प्रभार सम्हाल रहें है ने अन्य पुलिस वालों के साथ मिलकर जमकर पीटा। मारपीट से युवक की पीठ को कमर के नीचे गंभीर चोटे आई हैं जो फोटो में भी दिख रही। बेरहमी से मारपीट के चलते युवक ने टॉयलेट तक कर डाला।

    मनोरोगी बता पुलिस से हटाने की मांग:–

    पीड़ित युवक बबलू का वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें उसने बताया कि टीआई अविनाश कंवर उसके भाई को लेने आए थे। मैंने सहयोग करते हुए कहा कि सर वह घर पर नहीं है आप घर देख लीजिए। जिस पर उन्होंने तुम बैठो बोल मुझे थाने ले आए और कमरे में बंद कर बिना गलती बेरहमी से मारपीट कर दी। पीड़ित ने डीएसपी अविनाश कंवर को मनोरोगी बताते हुए पुलिस से हटाने की मांग भी की।

    एसपी ने हटाया प्रशिक्षु को, एएसपी को जांच का जिम्मा:–

    मामले का वीडियो वायरल होते ही एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने दर्री थाना प्रभारी का प्रभर संभाल रहे प्रशिक्षु डीएसपी अविनाश कंवर को तत्काल प्रभाव से हटाकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अटैच कर दिया है। साथ ही मामले की जांच का जिम्मा एडिशनल एसपी उदयभान सिंह चौहान को सौंपी हैं।

    आदतन बदमाश है युवक:–

    मामले में यह भी जानकारियां लगी है कि डीएसपी पर आरोप लगाने वाला व्यक्ति आदतन अपराधी है। उसके विरुद्ध जिला बदर का प्रकरण कलेक्टर न्यायालय में चल रहा है। इसमें जो लड़का वीडियो बना रहा है वह भी जिला बदर के मामले में अपेक्षित है। पुलिस पर आरोप लगाने वाले युवक के पिता ने ही उसके विरुद्ध तीन दिन पहले दर्री थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।  पर फिर भी खास बात यह है कि नियमानुसार कानूनी कार्यवाही ना कर गैर कानूनी ढंग से बेरहमी से मारपीट को एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्यवाही की है।

    सिपाही से लेकर डीएसपी तक हुई कार्यवाही:–

    बता दे कि कोरबा जिले में एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जब से पदभार संभाला है तब से अवैध व गैर कानूनी काम करने वाले बदमाशों में गुंडों पर कार्रवाई तो हो ही रही है। साथ ही  नियम तोड़ने वालों व वसूली करने वाले पुलिसकर्मी व अधिकारी भी नही बक्शे जा रहें है। वसूली के मामले में कटघोरा थाना प्रभारी व सिपाही को एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने निलंबित कर दिया था। फिर बांगो थाना के एक एएसआई को लाइन अटैच किया गया था। अब डीएसपी पर एसपी की गाज गिरी है।।

  • शराब घोटाला मामले में : आरोपी पूर्व IAS अनिल टुटेजा और उनके बेटे को हाईकोर्ट से मिली राहत, जानिए पूरा मामला…

    शराब घोटाला मामले में : आरोपी पूर्व IAS अनिल टुटेजा और उनके बेटे को हाईकोर्ट से मिली राहत, जानिए पूरा मामला…

    प्रदेश में कथित 2000 करोड के शराब घोटाला में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और पुत्र यश टुटेजा को हाईकोर्ट से राहत मिली है। जस्टिस एनके चन्द्रवंशी की कोर्ट ने सुनवाई के दौरान आगामी दो सप्ताह तक दोनों पर किसी प्रकारी की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दिया है। लेकिन कोर्ट ने एसीबी और ईओडब्लू की जांच पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं लगाया है।

    शराब घोटाला मामले में एफ़आइआर दर्ज के बाद एसीबी,ईओडब्लू लगातार जांच कर रही है। हाईकोर्ट में सोमवार को मामले में सुनवाई के दौरान एसीबी,ईओडब्ल्यू ने जवाब पेश करने को लेकर कोर्ट से समय मांगा है। कोर्ट एंजेंसियों को  2 सप्ताह का समय दिया है। तब तक याचिकाकर्ता अनिल टुटेजा और उनके पुत्र यश टुटेजा के खिलाफ किसी भी दंडात्मक कार्यवाही पर आगामी सुनवाई तक रोक लगा दिया है। हालांकि कोर्ट ने एसीबी,ईओडब्ल्यू की जांच को जारी रखने को कहा है।

    जानकारी देते चलें कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के समय 2000 करोड़ का कथित शराब घोटाला मामला सामने आया था । मामले में ईडी ने कार्यवाही के दौरान पाया कि राज्य की सरकारी दुकानों से नक़ली होलोग्राम वाली शराब बेची गयी है।  ईडी के अनुसार घोटाले में अनवर ढेबर ने अरुण पति त्रिपाठी के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह संचालित किया। जिसके प्रभाव के आगे पूरा सरकारी तंत्र लाचार था।

    ईडी के अनुसार, अवैध कारोबार में सरकार की तरफ से किंगपिन अनवर ढेबर ने असीमित ताक़त हासिल किया। इसके पीछे सरकार में प्रभावशाली अधिकारी अनिल टुटेजा की भूमिका अहम् है। मामले में ईडी ने गिरफ़्तारी की कार्यवाही शुरू की तो सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ईडी इस मसलें में किसी भी रुप में कार्रवाई नहीं करेगी ।

  • हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बीएड पास सहायक शिक्षकों की नियुक्ति रद्द, जानिए पूरा मामला…

    हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बीएड पास सहायक शिक्षकों की नियुक्ति रद्द, जानिए पूरा मामला…

    BED डिग्रीधारी टीचर भर्ती के उम्मीदवारों को हाईकोर्ट का बड़ा झटका लगा है. हाईकोर्ट ने अपने महत्वपूर्ण फैसले में असिस्टेंट टीचर भर्ती प्रक्रिया में BED उम्मीदवारों की नियुक्ति को निरस्त करने का आदेश दिया है. साथ ही राज्य सरकार को छह सप्ताह के भीतर पुनरीक्षित चयन सूची जारी कर डीएलएड उम्मीदवारों को मौका देने के लिए कहा है. इस आदेश के बाद अब असिस्टेंट टीचर की भर्ती में BED पास उम्मीदवारों की दावेदारी खत्म हो गई है.

    बता दें कि चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा की डिवीजन बेंच ने इस केस में 29 फरवरी को फैसला सुरक्षित रखा था, जिस पर अब आदेश जारी किया गया है. हाईकोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि प्राथमिक शिक्षकों के लिए केवल डीएड पास अभ्यर्थी ही मान्य होंगे. कोर्ट ने ये भी निर्देश दिया है कि वैसे Bed उत्तीर्ण सहायक शिक्षक, जिनकी ज्वाइनिंग हो चुकी है, उनकी नियुक्ति  निरस्त करते हुए 6 सप्ताह में केवल डीएलएड पास अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाए. कोर्ट ने डीएलएड अभ्यर्थियों को शामिल कर पुनरीक्षित चयन सूची बनाने के निर्देश दिए हैं.

    बता दें कि राज्य शासन ने 4 मई 2023 को सहायक शिक्षकों की भर्ती विज्ञापन जारी किया था. इसके तहत डीएलएड के साथ बीएड योग्यताधारी को भी सहायक शिक्षक की भर्ती के लिए आवेदन का योग्य माना था. डीएलएड उत्तीर्ण शिक्षकों ने सेवा भर्ती नियम और विज्ञापन को इस आधार पर चुनौती दी कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय अनुसार प्राथमिक शिक्षकों के लिए बीएड अमान्य है. सहायक शिक्षकों के लिए सिर्फ डीएलड ही मान्य है.

    मामले की सुनवाई के बाद उच्च न्यायालय ने बीएड bed अभ्यर्थी की काउंसिलिंग पर पर रोक लगा दी, जिसे अभ्यर्थियों ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के निर्णय पर रोक लगाते हुए बीएड शिक्षकों को भी अंतरिम रूप से नियुक्ति देने का निर्देश दिया, लेकिन उनकी नियुक्ति को हाईकोर्ट में लंबित प्रकरण के अंतिम निर्णय के अधीन रखा था. 29 फरवरी 2024 को प्रकरण में अंतिम सुनवाई हुई, जिसके बाद हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था.

    2 अप्रैल 2024 को निर्णय सुनाया गया, जिसमें बीएड योग्यताधारी को अपात्र मानते हुए उनकी नियुक्ति निरस्त कर दी गई है. साथ ही 6 हफ्ते में डीएल योग्यताधारी की पुनरीक्षित चयन सूची बनाने का निर्देश दिया.l याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता मिनाक्षी अरोरा, अनुराग दयाल, अजय श्रीवास्तव, इशान वर्मा ने पक्ष रखा.

  • विश्व विख्यात भजन सम्राट का खरसिया आगमन 23 अप्रैल को…. भगवा रंग में झूमेगा खरसिया…

    विश्व विख्यात भजन सम्राट का खरसिया आगमन 23 अप्रैल को…. भगवा रंग में झूमेगा खरसिया…

    खरसिया। धर्म नगरी खरसिया धार्मिक आयोजन के लिए हमेशा ही आगे रहता है । नगर के हिर्दय स्थल गंज बाजार पर स्थित 100 वर्ष सी भी अधिक प्राचीन श्री हनुमान मंदिर खरसिया में हर वर्ष हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है । इस वर्ष 23 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सियाराम सखा मंडल हनुमान सेवा समिति द्वारा बड़े ही धूम धाम से हनुमान जन्मोत्सव की तैयारी की जा रही है । इस वर्ष विश्व विख्यात भजन गायकों का आगमन खरसिया में होने जा रहा है, जिसमे पूरे विश्व में प्रचिलित भजन चढ़ गया भगवा रंग रंग गाने वाली गायिका शहनाज अख्तर का आगमन खरसिया में होने जा रहा है साथ ही नवरात्रि में हर दुर्गा पांडाल में बजने वाले माता के अनेक मशहूर भजन मैया पांव पैजनया जेसे अनेक भजन शहनाज अख्तर द्वारा गाए गए है, वही विश्व में 3 नंबर पर अपनी जगह बनाने वाले विश्व सम्राट भजन गायक हनुमान गाथा राम गाथा के रचियता कुमार विशु भटनागर कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं बाद अमृत पिलाने से क्या फायदा गाना के रचइया विशु जी का आगमन भी खरसिया में होने जा रहा है । सियाराम सखा मंडल के मनोज गोयल ने बताया की पूरी समिति द्वारा हनुमान जन्मोत्सव धूम धाम से मनाने की तैयारी की जा रही है, वही पूरे नगर में भजन गायकों को लेकर एवं हनुमान जन्मोत्सव को लेकर बहुत ही उत्साह है ।

  • श्रीमती मीरा बंसल ने किया बंसल पब्लिक स्कूल का उद्घाटन,आर्ट कम्पीटशन के विजयी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित….

    श्रीमती मीरा बंसल ने किया बंसल पब्लिक स्कूल का उद्घाटन,आर्ट कम्पीटशन के विजयी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित….



    खरसिया। खरसिया नगर के समाजसेवी परिवार गणेशराम अग्रवाल (पत्रकार) परिवार ने क्षेत्रवासियों को होने वाली शैक्षणिक परेशानियों को देखते हुए सुलभ एवं उच्चशिक्षा प्राप्त हो सके इस पावन उद्देश्य को लेकर खरसिया विकासखण्ड के ग्राम ठुसेकुला में आज बंसल पब्लिक स्कूल का उद्घाटन वरिष्ठ पत्रकार अजय बंसल एवं सीए मानस बंसल की माताश्री एवं बंसल पब्लिक स्कूल की एमडी श्रीमती मीरा अग्रवाल के करकमलों द्वारा  किया गया।  इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


    विदित हो कि वैसे तो खरसिया नगर में अनेक निजी विद्यालय संचालित है इसके बावजूद भी नगरवासियों के साथ-साथ क्षेत्रवासियों को अपने बच्चों को अच्छी एवं सुलभ शिक्षा प्रदान कराने के लिये नगर से अन्यत्र भेजना पड़ता है। क्षेत्रवासियों की इस पीड़ा को समझते हुए खरसिया नगर के वरिष्ठ पत्रकार अजय बंसल एवं सीए मानस बंसल ने क्षेत्रवासियों को होने वाली शैक्षणिक परेशानियों को देखते हुए सुलभ एवं उच्चशिक्षा प्राप्त हो सके इस पावन उद्देश्य को लेकर खरसिया के उत्तरी क्षेत्र में खरसिया-सक्ती मुख्य मार्ग पर स्थित पुलिस थाना के बगल में ग्राम ठुसेकुला में एक सर्वसुविधायुक्त अंग्रेजी माध्यम स्कूल का संचालन करने का प्रण लेते हुए एक भव्य स्कूल भवन का निर्माण कराया और दिनांक 29.03.2024 को इस स्कूल भवन का उद्घाटन अपनी माताश्री श्रीमती मीरादेवी अग्रवाल जो कि इस स्कूल की एमडी है के हाथो लोर्कापण कराया। इस संबंध में अजय बंसल द्वारा बताया गया कि उक्त स्कूल में प्ले से लेकर कक्षा सातवी तक की शिक्षा बच्चों को प्रशिक्षित योग्य एवं कुशल शिक्षकों द्वारा प्रदाय की जाएगी।

    वहीं स्कूल प्रबंधन द्वारा दिनांक 29.03.2024 को क्षेत्र के विभिन्न वर्गो के छात्र छात्राओं के लिये आर्ट कम्पीटशन करवाया गया था। जिसका परिणाम भी इस अवसर पर घोषित किया गया जिसमें 06 वर्ष तक के छात्र छात्राओं के ग्रुप में दर्ष अग्रवाल ने प्रथम तथा हर्षित सिंह सिदार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया वहीं 7 वर्ष से 10 वर्ष तक के छात्र छात्राओं के ग्रुप में याचना यादव ने प्रथम तथा आदित अग्रवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, 11 से 15 वर्ष के ग्रुप में ओम पटेल ने प्रथम तथा श्रृष्टी राठौर ने द्वितीय स्थान तो 16 वर्ष से अधिक आयु के वर्ग में चंचल अग्रवाल ने प्रथम स्थान तो निखिल महंत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।  उक्त आर्ट प्रतियोगिता में विजयी सभी छात्र छात्राओं को इस अवसर पर प्रशस्ती पत्र एवं पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बंसल स्कूल खरसिया के लोर्कापण अवसर पर नगरवासियों सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासीगण उपस्थित रहे।

  • अधिकारी रेप केस में गिरफ्तार, 6 मार्च को युवती ने की थी शिकायत…

    अधिकारी रेप केस में गिरफ्तार, 6 मार्च को युवती ने की थी शिकायत…

    जगदलपुर। बलात्कार के मामले में अफसर को गिरफ्तार किया गया है अफसर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में कार्यपालन अभियंता के पद पर पदस्थ है। उसने पीड़िता को होटल के कमरे में झासे से बुलाकर उसका शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। 59 वर्षीय हर्ष कुमार शेंडे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में कार्यपालन अभियंता के पद पर पदस्थ हैं। उनकी पदस्थापना वर्तमान में जगदलपुर में है। उन्होंने बाहर से 7 फरवरी को जगदलपुर आई एक युवती को झांसे से होटल आकाश में बुलाया और जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता द्वारा शिकायत की बात कहने पर 6 मार्च 2024 को हर्ष कुमार शेंडे और सरोज शेंडे ने होटल आकाश के कमरा नंबर 6 में बुलाकर मारपीट किया। अब रात दर्ज होने पर हर्ष कुमार शेंडे के घर वालों के द्वारा अलग-अलग मोबाइल फोन से फोन कर डरा धमका कर गाली-गलौज किया जा रहा है और कैसे वापस लेने की धमकी दी जा रही है।

    पीड़िता ने इसकी शिकायत जशपुर के तुमला थाने में की। जिस पर जीरो में अपराध कायम कर घटनास्थल जगदलपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के आकाश होटल होने के चलते वहां स्थानांतरित किया गया। एसपी शलभ सिन्हा के निर्देश पर मामला कायम होने के 24 घंटे के भीतर ही आरोपी हर्ष कुमार शेंडे उम्र 59 वर्ष निवासी न्यू गायत्री नगर महामाया विहार घर नंबर 3 थाना खम्हारडीह जिला रायपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। आरोपी वर्तमान में जगदलपुर पीएचई में ईई के पद पर पदस्थ हैं।

  • धूमधाम से मनाया गया होली का पर्व,लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर दी बधाई….

    धूमधाम से मनाया गया होली का पर्व,लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर दी बधाई….


    खरसिया। होली का पर्व शहर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी l होली के दिन सुबह से ही हर वर्ग के लोग अपने अपने घरों से निकल होली के रंगों में जमकर आनंद उठाते हुए नजर आए हर मोहल्ले में होली के गीत बज रहे थे और लोग अपने अपने तरीके से इस पर्व को मना रहे थे।
    पुरातन परम्पराओं के अनुसार नगर में इस बार भी अलग अलग जगह होलिका दहन किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से टाउन हॉल मैंदान में सभी नगरवासियों ने भक्त प्रहलाद का जयकारा करते हुए भगवान से खरसिया नगर की सुख समृद्धि की मंगल कामना की तो वही दिन भर नगर की महिलाओं और बच्चों का उत्साह भी खरसिया के टाउनहॉल मैदान में देखने को मिल रहा था नगर की महिलाओं द्वारा गोबर से बने कंडे और माला नुमा आकार के कंडे को चढ़ाया गया। विदित हो कि होली पर्व को लेकर सप्ताह भर पहले से ही शहर में रंग पिचकारी की दुकानें सज चुकी थी शहर के मुख्य मोहल्लों में होलिका दहन की भी तैयारी हो चुकी थी और होलिका दहन के दिन सुबह से ही महिलाएं पूरी विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर रही थी इसके बाद रात करीब 11 बजे होलिका दहन किया गया फिर अगली सुबह से लोगों के द्वारा बड़ी धूमधाम से होली का त्यौहार मनाना शुरू हो गया सुबह से हर मोहल्लों में लोग होली के रंग में नजर आ रहे थे तो कई मोहल्लों में होली पर्व मनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई थी ऐसे में पूरा शहर होली के रंगों में डूब गया था वहीं इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित ना हो इसके लिए खरसिया पुलिस के द्वारा विशेष व्यवस्था की गई थी और नगरवासियों ने शांतिपूर्ण ढ़ंग से रंगों और उल्लास के इस पर्व को मनाया।

    होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

    रंगों के इस महापर्व के दिन नगर में अनेक स्थानों पर होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया था जिसमे प्रमुख रूप से शिव परिवार के द्वारा शिव मंदिर में, नारायण चक्रधारी के द्वारा अपने निवास में  होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था जिसमे मित्रों, परिजनों, इष्टमित्रों तथा मोहल्लेवासियों ने जलपान का आनंद लिया तथा एक दूसरे को होली की बधाइयां दी। वहीं नगर की धार्मिक संस्था शिव परिवार, श्याम कुटुंब तथा गायत्री परिवार के द्वारा शिव मंदिर, श्याम मंदिर तथा गायत्री मंदिर में भक्तों के द्वारा सूखे रंगों तथा फूलों से होली खेली गई ।