Author: Sunil Agrawal

  • दूसरे से बात कर रही गर्लफ्रेंड को ब्वॉयफ्रेंड ने गुस्से में मारा जोरदार थप्पड़…हो गई मौत…

    दूसरे से बात कर रही गर्लफ्रेंड को ब्वॉयफ्रेंड ने गुस्से में मारा जोरदार थप्पड़…हो गई मौत…

    मुंबई में एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना घटी है, जिसने सभी को सन्न कर दिया है। दरअसल, यहां एक शख्स ने अपनी 35 वर्षीय गर्लफ्रेंड को किसी और शख्स से बात करते देख लिया, जिसके बाद उसने गुस्से में आकर कुछ ऐसा कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।यह घटना बीते शनिवार की है। मृत महिला का नाम सीता प्रधान जबकि उसके ब्वॉयफ्रेंड का नाम राजू पुजारी यल्लपा बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीता मानखुर्द रेलवे स्टेशन के पास किसी से बात कर रही थी, तभी उसके ब्वॉयफ्रेंड ने उसे ऐसा करते देख लिया और गुस्से में आकर उसे एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।

    थप्पड़ लगने के बाद महिला नीचे गिर गई, जिसके बाद उसे घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मानखुर्द पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर नितिन बोबड़े ने कहा कि फिलहाल आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।

    हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यल्लपा को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

  • 7 की जगह 8 फेरे लेकर पहलवान विवेक संग शादी के बंधन में बंधीं बबीता फोगाट, दिया ये संदेश

    7 की जगह 8 फेरे लेकर पहलवान विवेक संग शादी के बंधन में बंधीं बबीता फोगाट, दिया ये संदेश

    दंगल गर्ल बबीता फोगाट रविवार देर शाम 8 फेरे लेकर भारत केसरी पहलवान विवेक सुहाग के साथ शादी के बंधन में बंध गईं. दिलचस्प बात यह है कि दोनों ने 7 फेरों की बजाय 8 फेरे लेकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया.फोगाट की शादी में कई विदेशी पहलवान हुए शामिल 8 फेरे लेकर ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश दिया दंगल गर्ल बबीता फोगाट रविवार देर शाम 8 फेरे लेकर भारत केसरी पहलवान विवेक सुहाग के साथ शादी के बंधन में बंध गईं.दिलचस्प बात यह है कि दोनों ने 7 फेरों की बजाय 8 फेरे लेकर ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश दिया. जानकारी के मुताबिक इस शादी समारोह में परिवार के अलावा कई विदेशी पहलवान भी मेहमान के रूप में शामिल हुए।

    रविवार को हुई यह शादी बेहद साधारण तरीके से हुई. इस शादी में सिर्फ 21 बाराती ही शामिल हुए. हालांकि, आज यानी दो दिसंबर को दोनों पक्षों की ओर से दिल्ली में एक कार्यक्रम रखा गया है. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्रियों के अलावा मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित अनेक नेताओं, देश और विदेश के पहलवानों के आने की उम्मीद है।

    बता दें कि करीब 5 साल से चरखी दादरी जिले के गांव बलाली निवासी बबीता फोगाट और पश्चिमी दिल्ली में रहने वाले नजफगढ़ के विवेक सुहाग के बीच दोस्ती थी. बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात दिल्ली के ताज होटल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी. उनकी यह मुलाकात प्यार में बदल गई।

    इसके बाद दोनों ने अपने-अपने परिवार से अपने रिश्ते के बारे में बताया और शादी करने की इच्छा जताई. बीते दो जून को दोनों के परिवारों ने शादी के लिए हां कर दिया. इसके बाद 1 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए।

  • जिओ-एयरटेल-वोडाफोन ने 50% तक बढ़ाए रेट,मोबाइल कस्टमर्स को झटका

    जिओ-एयरटेल-वोडाफोन ने 50% तक बढ़ाए रेट,मोबाइल कस्टमर्स को झटका

    सस्ती कॉल और इंटरनेट के दिन चले गए लगते हैं. जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया सभी ने अपने प्रीपेड उत्पादों और सेवाओं के लिए टैरिफ में भारी बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है.पांच साल के बाद टेलीकॉम कंपनियों ने प्रीपेड टैरिफ में की भारी बढ़ोतरीइससे ग्राहकों के मोबाइल बिल में 50 फीसदी तक की बढ़त हो सकती हैभारती एयरटेल, जियो और वोडाफोन-आइडिया ने की बढ़त की घोषणाघाटे से जूझ रही टेलीकॉम कंपनियों ने अपने प्रीपेड ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है. सस्ती कॉल और इंटरनेट के दिन चले गए लगते हैं. जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया सभी ने अपने प्रीपेड उत्पादों और सेवाओं के लिए टैरिफ में भारी बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है. इससे ग्राहकों के मोबाइल बिल में 50 फीसदी तक की बढ़त हो सकती है.भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने रविवार को अपने टैरिफ में 15 से 40 फीसदी की बढ़त की घोषणा की है. यह बढ़त 3 दिसंबर से लागू होगी. जियो ने भी रविवार को अपनी नई शुल्क दर योजना में 40 फीसदी तक की वृद्धि की घोषणा की. रिलायंस जियो ने एक बयान में कहा कि उसका नया प्लान ‘ऑल इन वन’ छह दिसंबर से लागू होगा।

    जियो ने एक बयान में कहा, ‘जियो अनलिमिटेड वॉयस व डाटा के साथ ऑल-इन-वन प्लान लाएगी. इस प्लान में अन्य मोबाइल नेटवर्क पर कॉल करने के लिए उचित उपयोग की नीति होगी.’ नया ऑल इन वन प्लान 40 फीसदी तक महंगा होगा. जियो के करीब 33 करोड़ ग्राहक हैं.वोडाफोन आइडिया के नेटवर्क पर फोन कॉल और डेटा के लिए प्री-पेड उपभोक्ताओं को अब 50 फीसदी ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है. उदाहरण के लिए आइडिया वोडाफोन का जो 12 जीबी डेटा प्लान पहले 999 रुपये का था वह अब 1499 रुपये का हो गया है.इसी तरह एयरटेल के नए प्लान में हर दिन का टैरिफ 50 पैसे से 2.85 रुपये तक बढ़ गया है. एयरटेल के नए प्लान से 169 रुपये के प्लान की बात करें तो ग्राहकों को 46 फीसदी से भी ज्यादा चार्ज देना पड़ सकता है. वोडाफोन के करीब 38 करोड़ ग्राहक हैं, जबकि एयरटेल के करीब 28 करोड़ ग्राहक हैं।

    पांच साल के बाद हुआ है इजाफागौरतलब है कि इसके पहले टेलीकॉम कंपनियों की गलाकाट प्रतिस्पर्धा की वजह से भारत में कॉल और डेटा चार्ज काफी सस्ते हो गए थे. अब जो इजाफा हो रहा है, वह पिछले 5 साल में पहली बार हो रहा है.कंपनियां क्यों बढ़ा रहीं टैरिफसमायोजित सकल आय (एजीआर) पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की वजह से टेलीकॉम कंपनियों को सरकार को भारी राजस्व देना पड़ रहा है. इसकी वजह से इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में वोडाफोन को भारतीय कॉरपोरेट जगत का सबसे ज्यादा 50,922 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है.इसके अलावा कंपनी के ऊपर 1.17 लाख करोड़ रुपये की भारी देनदारी है. एयरटेल को इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 23,045 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है. इसलिए कंपनियों के पास अपना टैरिफ बढ़ाने के अलावा और कोई विकल्प नहीं दिख रहा था।

    क्या होता है AGR

    एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग (DoT) द्वारा टेलीकॉम कंपनियों से लिया जाने वाला यूजेज और लाइसेंसिग फीस है. इसके दो हिस्से होते हैं- स्पेक्ट्रम यूजेज चार्ज और लाइसेंसिंग फीस, जो क्रमश 3-5 फीसदी और 8 फीसदी होता है।

    दूरसंचार विभाग कहता है कि AGR की गणना किसी टेलीकॉम कंपनी को होने वाले संपूर्ण आय या रेवेन्यू के आधार पर होनी चाहिए, जिसमें डिपॉजिट इंट्रेस्ट और एसेट बिक्री जैसे गैर टेलीकॉम स्रोत से हुई आय भी शामिल हो. दूसरी तरफ, टेलीकॉम कंपनियों का कहना है कि AGR की गणना सिर्फ टेलीकॉम सेवाओं से होने वाली आय के आधार पर होनी चाहिए।

    इसके बाद टेलीकॉम कंपनियों ने इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी. सुप्रीम कोर्ट ने भी 24 अक्टूबर, 2019 के अपने आदेश में दूरसंचार विभाग के रुख को सही ठहराया और सरकार को यह अधिकार दिया कि वह करीब 94,000 करोड़ रुपये की बकाया समायोजित ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) टेलीकॉम कंपनियों से वसूलें. ब्याज और जुर्माने के साथ यह करीब 1.3 लाख करोड़ रुपये हो जाता है. कोर्ट ने टेलीकॉम कंपनियों से तीन महीने के भीतर यह बकाया राशि जमा करने को कहा।

  • रायपुर-शादी का प्रलोभन देकर बनाया शारीरिक संबंध…बाद में मुकर गया…युवती पहुंच गई थाने…

    रायपुर-शादी का प्रलोभन देकर बनाया शारीरिक संबंध…बाद में मुकर गया…युवती पहुंच गई थाने…

    रायपुर। एक युवती के साथ परिचित के युवक द्वारा शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। युवक पहले युवती को अपने जाल में फंसाया फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। युवक शादी का प्रलोभन देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा।

    युवती ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो वह इंकार कर दिया। राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर मठपारा निवासी एक युवती ने रिपेर्ट दर्ज कराई है कि प्रार्थियां का परिचित प्रतीक पांडेय निवासी शिवानंद नगर खमतराई ने शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाया व बाद में जान से मारने की धमकी देकर 15 जून 2019 से 15 नवंबर तक शारीरिक संबंध बनाते रहा। युवती द्वारा शादी की बात करने से आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है।

  • इज्जतदार’ डॉक्टर की घिनौनी करतूत…! महिलाओं की न्यूड वीडियो बनाकर करता था ऐसा इस्तेमाल…

    इज्जतदार’ डॉक्टर की घिनौनी करतूत…! महिलाओं की न्यूड वीडियो बनाकर करता था ऐसा इस्तेमाल…

    यूक्रेन में एक स्त्री रोग विशेषज्ञ (गायनेकोलॉजिस्ट) डॉक्टर को महिला मरीजों का न्यूड वीडियो बनाकर पोर्न वेबसाइट पर डालने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि जिस गायनेकोलॉजिस्ट डॉ व्याचेस्लाव त्रिपोलको को पुलिस ने गिरफ्तार किया है वो काफी नामी डॉक्टर हैं।यही वजह है कि पुलिस ने अभी उसे गिरफ्तार नहीं किया है।डॉक्टर के न्यूड वीडियो बनाने का खुलासा उस वक्त हुआ जब एक महिला मरीज ने अपना न्यूड वीडियो एक पोर्न वेबसाइट पर देखा।

    इसके बाद उसने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी. शिकायत के बाद पुलिस ने जब क्लिनिक पर छापा मारा तो वहां से एक छिपा हुआ कैमरा बरामद हुआ जिसके जरिए महिला मरीजों की जांच के नाम पर ऐसे वीडियो बनाए जाते थे. अब पुलिस डॉ व्याचेस्लाव त्रिपोलको से पूछताछ कर रही है और उसके लाइसेंस को भी रद्द कर दिया गया है।पुलिस को डॉक्टर के छिपे हुए कैमरे से दर्जनों महिला रोगियों के बनाए गए न्यूड वीडियो को पोर्न वेबसाइट को बेचने का शक है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एक लोकप्रिय पोर्न साइट पर दर्जनों महिलाओं के ऐसे वीडियो मौजूद हैं. पुलिस ने पोर्नोग्राफी के उत्पादन और वितरण के इस मामले में जांच शुरू कर दी है और अगर डॉक्टर दोषी पाए गए तो उन्हें अधिकतम सात साल जेल की सजा हो सकती है।

    हालांकि डॉ व्याचेस्लाव त्रिपोलको ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है और ऐसा कुछ भी करने से इनकार किया है. आरोपी डॉक्टर ने इसके लिए अपने प्रतिद्वंद्वी गायनेकोलॉजिस्ट को जिम्मेदार ठहराया है।

  • हनी ट्रैपः मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव ने भी ‘हनी’ से अपना मन बहलाया, की अश्लील बातें…

    हनी ट्रैपः मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव ने भी ‘हनी’ से अपना मन बहलाया, की अश्लील बातें…

    रायपुर। मध्यप्रदेश का हनी ट्रैप मामला एक बार फिर से सुर्खियों में है. फिर इसलिए क्योंकि एक मीडिया संस्थान ने कथित रूप से मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यालय के प्रमुख सचिव रहे सीनियर आईएएस एसके मिश्रा की अश्लील बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है।

    ये है पूरा मामला17 सितंबर को मध्यप्रदेश के इंदौर जिला नगर निगम में कार्यरत इंजीनियर हरभजन सिंह ने पलासिया थाने में खुद को ब्लैकमेल किए जाने की एफआईआर दर्ज कराई थी तो उन्हें भी इसका अंदाजा नहीं था कि यह मामला इतना बड़ा बन सकता है. जैसे-जैसे प्रदेश में फैली हनीट्रैप मामले की कहानियां उजागर होनी शुरू हुईं हैं वैसे-वैसे इसमें कई नौकशाह, राजनेता और पत्रकारों की संदिग्ध भूमिका सामने आने लगी।

    एफआईआर में हरभजन सिंह ने दावा किया था कि उन्हें 29 वर्षीय आरती दयाल नाम की एक महिला द्वारा ब्लैकमेल किया जा रहा था. उक्त महिला ने तीन करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की थी और रकम न चुकाने पर इंजीनियर के कथित अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी गई थी।

    पुलिस ने जब जांच शुरू की तब पता चला कि एक गैर सरकारी संगठन ने कथित तौर पर राजनेताओं, नौकरशाहों और कई बड़े रसूखदारों को ब्लैकमेल करने के लिए उनके अश्लील वीडियो बनाए हैं. जिन्हें सार्वजनिक करने की धमकियों के एवज में जबरन वसूली की जाती थी।

  • घरवालों से बगावत कर पड़ोस के लड़के से की शादी, 13 दिन बाद दूसरे युवक के साथ भाग गई बीवी

    घरवालों से बगावत कर पड़ोस के लड़के से की शादी, 13 दिन बाद दूसरे युवक के साथ भाग गई बीवी

    दिल्ली। आजकल के नौजवानों में प्यार भी दो मिनट के मैगी की तरह होता है. जितनी जल्दी प्यार होता है, उससे कहीं जल्दी खत्म भी हो जाता है. कम से कम उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के युवक के साथ तो ऐसा ही कांड हो गया।

    दरअसल उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में ऐसा मामला सामने आया है. जिसके बारे में सुनकर लोग हैरान हैं और मजे भी ले रहे हैं. यहां एक युवती ने 16 नवंबर को अपने घर वालों से बगावत कर पड़ोस में रहने वाले युवक से शादी कर ली थी. अभी शादी की खुमारी उतरी भी नहीं थी कि युवती दूसरे युवक के साथ भाग गई।

    मैनपुरी की इस युवती ने भले ही अपने प्रेमी से शादी करने के लिए घरवालों से बगावत कर दी हो लेकिन सिर्फ 13 दिन में ही उसके प्रेम का भूत उतर गया और दूसरे के साथ फरार हो गई. अब पीड़ित युवक पुलिसवालों से मदद की गुहार लगा रहा है।

  • हैदराबाद के बाद अब छत्तीसगढ़ में गैंगरेप की वारदात पर बोले सीएम भूपेश बघेल- यह बेहद दुखद, पुलिस गुनहगारों को जल्द ही ढूँढ निकालेगी

    हैदराबाद के बाद अब छत्तीसगढ़ में गैंगरेप की वारदात पर बोले सीएम भूपेश बघेल- यह बेहद दुखद, पुलिस गुनहगारों को जल्द ही ढूँढ निकालेगी

    रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरबा दौरे से पहले सिविल लाइन स्थित हेलीपैड में अलग-अलग मुद्दों पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के नाम पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से रायशुमारी कर जल्द ही लिस्ट जारी की जाएगी. वहीं गैंगरेप पर कहा कि पुलिस गुनाहगारों को जल्द ही ढूंढ निकालेगी. साथ ही नान घोटाले में कहा कि रमन सिंह को बताना चाहिए सीएम सर कौन है और सीएम मैडम कौन है। पुलिस पर विश्वास है गुनहगारों को जल्द ही ढूंढ निकालेगीहैदराबाद के बाद छत्तीसगढ़ में हो रहे गैंगरेप और रेप पर भूपेश ने कहा कि ये सभी मामले बेहद दुखद है. पुलिस तत्परता से लगी हुई है. क़ानून व्यवस्था अपना काम कर रही है. पूरा विश्वास है कि पुलिस गुनहगारों को जल्द ही ढूँढ निकालेगी।
  • बाइक सवार 4 बदमाश बैंक के सामने 13 लाख छीनकर हुए फरार, जांच में जुटी पुलिस

    बाइक सवार 4 बदमाश बैंक के सामने 13 लाख छीनकर हुए फरार, जांच में जुटी पुलिस

    खरसिया। रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र स्थित स्टेट बैंक के सामने दिन दहाड़े लूट की वारदात हुई है. स्टेट बैंक से पीड़ित जैसे ही 13 लाख रूपए निकालकर बाहर निकला कि उसके हाथ से 4 अज्ञात युवक पैसे छीनकर फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

    जानकारी के अनुसार पुलिस काम के एवज में ठेकेदार राठौर ने सेल्फ चेक जारी किया गया था. जिसको एसबीआई बैंक खरसिया से कार्तिक राम रात्रे उसके सहयोगी स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 11 एएन 3999 बैंक से पैसा आहरण कर पैदल बैंक से आ रहे थे. अपनी स्कार्पियों में चढ़ने ही वाले थे कि रायगढ़ चौक से अग्रसेन चौक की तरफ दो बाइक में चार युवक आए और रुपयों से भरा थैला छीनकर शहर की ओर नौ दो ग्यारह हो गए।

    पुलिस लूट की सूचना देने वाले नगर पंचायत अध्यक्ष कन्हैया, चेक जारी करने वाले ठेकेदार राठौर और बैंक के कुछ कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है. घटना स्थल पर खरसिया एसडीओपी पीताम्बर पटेल और चौकी प्रभारी नन्द किशोर गौतम मौजूद है. इसके अलावा बैंक और आस-पास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

  • डीजीपी ने पुलिस अधीक्षकों को चिटफण्ड कंपनी संचालकों पर सख्त कार्रवाई के दिये निर्देश, निवेशकों का पैसा लौटाने की प्रक्रिया जल्द होगी शुरु

    डीजीपी ने पुलिस अधीक्षकों को चिटफण्ड कंपनी संचालकों पर सख्त कार्रवाई के दिये निर्देश, निवेशकों का पैसा लौटाने की प्रक्रिया जल्द होगी शुरु

    रायपुर। डीजीपी डी. एम. अवस्थी ने बुधवार को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंह के जरिये सभी पुलिस अधीक्षकों को चिटफण्ड कंपनियों के संचालकों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये हैं. वीडियो काॅफ्रेंसिंग में जानकारी दी गई की राजनांदगांव में चिटफण्ड कंपनी के संचालक प्रेम देवांगन की संपत्ति कुर्क कर 7 करोड़ 61 लाख से अधिक की राशि शासन के खाते में जमा कर दी गई हैै. उक्त राशि निवेशकों को शीघ्र ही लौटाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. इसी प्रकार बिलासपुर जिले में चिटफण्ड कंपनी के संचालक कमलेश सिंह की संपत्ति कुर्क कर 2 लाख 80 हजार की राशि निवेशक को प्रदान की गई है. अवस्थी ने निर्देश दिए कि चिटफण्ड कंपनियों के एजेंटों पर चल रहे प्रकरणों को न्यायालय के माध्यम से शीघ्र ही वापस लेे, साथ ही कंपनियों के संचालकों की संपत्तियां कुर्क कर निवेशकों को शीघ्र ही राशि लौटाने की प्रक्रिया शुरू की जाये।

    वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग में पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी ने चिटफण्ड कंपनियों के एजेंटों के विरूद्ध न्यायालय एवं पुलिस के समक्ष विवेचनाधीन प्रकरणों की समीक्षा की। राज्य के सभी जिलों में कुल 38 प्रकरणों में 113 एजेंटों के नाम पृथक करने की कार्यवाही की गई है. जिनमें न्यायालय में विचाराधीन 33 प्रकरणों से 102 एजेंट और पुलिस के समक्ष विवेचनाधीन 5 प्रकरणों से 11 एजेंटों के नाम पृथक करने की कार्यवाही की गई है. न्यायालय में विचाराधीन प्रकरणों में रायपुर जिले में 16 प्रकरणों से 42 एजेंट, धमतरी जिले में 4 प्रकरणों से 7 एजेंट, महासमुन्द जिले में 3 प्रकरणों से 12 एजेंट, दुर्ग जिले में 11 एजेंट, बालोद जिले मेें 1 प्रकरण से 2 एजेंट, बिलासपुर जिले में 2 प्रकरण से 6 एजेंट, मुंगेली जिले से 1 एजेंट, जांजगीर जिले में 8 एजेंट और कोरबा जिले में 2 प्रकरणों से 6 एजेंट के नाम पृथक किये गये हैं. पुलिस के समक्ष विवेचनाधीन प्रकरणों में से महासमुन्द जिले में 3 प्रकरणों में 9 एजेंट, बिलासपुर जिले में 2 प्रकरणों से 2 एजेंटों के नाम पृथक किये गये हैं।