Author: Sunil Agrawal

  • जब चीफ सेक्रेटरी आर पी मंडल जमकर भड़के, धान खरीदी केंद्र में लापरवाही पर जताई नाराजगी, कलेक्टर समेत अधिकारियों को लगाई फटकार, पूछा- क्या खरीदी का क ख ग नहीं जानते?

    जब चीफ सेक्रेटरी आर पी मंडल जमकर भड़के, धान खरीदी केंद्र में लापरवाही पर जताई नाराजगी, कलेक्टर समेत अधिकारियों को लगाई फटकार, पूछा- क्या खरीदी का क ख ग नहीं जानते?

    गरियाबंद। धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण करने गरियाबंद जिले के झाखरपारा खरीदी केंद्र पहुंचे चीफ सेक्रेटरी आर पी मंडल अव्यवस्थाओं को देखकर कलेक्टर समेत तमाम अधिकारियों पर जमकर फट पड़े. उन्होंने गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए सख्त लहजे में पूछा कि क्या धान खरीदी का क ख ग नहीं जानते हो? मंडल ने खरीदी केंद्र में लापरवाही देखकर चेतावनी भरे अंदाज में दो टूक कहा कि यह बहुत बुरी बात है, यदि धान खरीदी की प्रक्रिया में चूक हुई, तो यह अच्छा नहीं होगा।

    बता दें कि चीफ सेक्रेटरी आर पी मंडल, फूड सेक्रेटरी डाक्टर कमलप्रीत सिंह और मार्कफेड की एम डी शम्मी आबिदी के साथ धान खरीदी की समीक्षा करने प्रदेश व्यापी दौरे पर हैं. धान खरीदी में आ रही गड़बड़ियों की शिकायत के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने व्यक्तिगत तौर पर चीफ सेक्रेटरी को यह जिम्मेदारी सौंपी है कि वह प्रदेश का दौरा कर मैदानी हालात से रूबरू हों।

    गरियाबंद जिले के झाखरपारा धान खरीदी केंद्र में औचक निरीक्षण के दौरान चीफ सेक्रेटरी आर पी मंडल ने बारदाने के स्टैकिंग और स्टेंसिल को देखकर भड़क गए. उन्होंने इस बात को लेकर गहरी नाराजगी जताई कि धान खरीदी के बाद रखे गए बोरों की स्टैकिंग तय मापदंड के अनुरूप नहीं है. ज्यादा संख्या में उन्हें अव्यवस्थित ढंग से रख दिया गया है, जिसकी वजह से उनकी गिनती सहीं तरीके से नहीं की जा सकती. साथ ही बारदानों के रिकार्ड पंजी दुरूस्त नहीं होने पर भी उन्होंने नाराजगी जाहिर की और कलेक्टर, एसडीएम समेत जिले के तमाम आला अफसरों की जमकर क्लास ली।

    आर पी मंडल ने जिला खाद्य अधिकारी एच आर डडसेना को यह तक कह दिया कि क्या इस गलती के लिए मैं अभी सस्पेंड कर दूं? चीफ सेक्रेटरी ने तमाम खामियों को तुरंत दुरूस्त करने के निर्देश दिए. इस दौरान उन्होंने धान बेचने आए किसानों से भी चर्चा की. चीफ सेक्रेटरी ने किसानों को आश्वस्त किया है कि 15 फरवरी तक होने वाली धान खरीदी में पंजीकृत किसानों से प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान लिया जाएगा. पहले व्यवस्था दुरूस्त किया जाएगा, इसके बाद लिमिट बढ़ा दिया जाएगा।

    चीफ सेक्रेटरी ने सीमावर्ती ओडिशा से आने वाले धान की अवैध खेप पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं. गरियाबंद जिले के सीमावर्ती इलाकों में आठ केंद्र ऐसे हैं, जो ओडिशा से लगे हुए हैं. उन्होंने कलेक्टर श्याम धावड़े और एसपी एम आर अहिरे को कड़ी निगरानी के लिए निर्देशित किया है।

  •  अधीर रंजन ने कहा- हम ‘मेक इन इंडिया’ से ‘रेप इन इंडिया’ की तरफ जा रहे

     अधीर रंजन ने कहा- हम ‘मेक इन इंडिया’ से ‘रेप इन इंडिया’ की तरफ जा रहे

    दिल्ली। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को उन्नाव दुष्कर्म का मुद्दा उठाया। शून्य काल में चर्चा के दौरान चौधरी ने कहा कि कठुआ से उन्नाव तक दुष्कर्म के कई मामले सामने आ चुके हैं। जब ऐसी घटनाओं के बारे में सुनता हूं तो शर्म महसूस होती है। हम धीरे-धीरे ‘मेक इन इंडिया’ से ‘रेप इन इंडिया’ की तरफ बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सरकार के कई वरिष्ठ नेता अन्य मुद्दों पर काफी बात करते हैं, लेकिन इस विषय पर चुप रहते हैं।

    इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर पर विपक्ष के सवालों के जवाब दिए। दरअसल,अधीर रंजन ने पूछा था कि कश्मीर में सामान्य हालात किसे कहते हैं, अभी वहां कितने नेता जेल में हैं, इस बारे में जानकारी दी जाए। इस पर शाह ने कहा- जम्मू-कश्मीर में हालात बिल्कुलसामान्य हैं, लेकिन मैं कांग्रेस के हालात नॉर्मल नहीं कर सकता।जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद कांग्रेस ने वहां खून की नदियां बहने की बात कही थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। घाटी में एक भी गोली नहीं चली है।

    हम कांग्रेस का अनुसरण नहीं करना चाहते: शाह

    उन्होंने कहा,“हम जम्मू-कश्मीर के राजनेताओं को एक अतिरिक्त दिन भी जेल में नहीं रखना चाहते। जब प्रशासन को लगेगा कि सही समय आ गया है, राजनीतिक नेताओं को रिहा कर दिया जाएगा। फारूक अब्दुल्लाके पिता को कांग्रेस ने 11 साल जेल में रखा था। हम उनका अनुसरण नहीं करना चाहते। जैसे ही प्रशासन तय करेगा, उन्हें छोड़ दिया जाएगा।”

    ‘कांग्रेस के लिए सामान्य का मतलब है राजनीतिक गतिविधियां’

    शाह ने कहा, “कश्मीर में99.5% छात्रों ने परीक्षा दी, मगर अधीर रंजन जी के लिए यह सामान्य नहीं है। 7 लाख लोगों को श्रीनगर में ओपीडी सुविधा मिली। हर जगह से कर्फ्यू और धारा 144 हटाई गई, मगर अधीर जी के लिए सामान्य होने का एकमात्र मापदंड है राजनीतिक गतिविधियां।”


    राज्यसभा में पेश होगा शस्त्र संशोधन विधेयक

    केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज राज्यसभा में शस्त्र संशोधन विधेयक पेश करेंगे। सोमवार को ही यह एक्ट लोकसभा में पास हुआ था। नए कानून में अवैध हथियार बनाने या उसे रखने परआजीवन कारावास की सजा का प्रावधान है। भाजपा सांसद आरके सिन्हा ने राज्यसभा में दिवंगत मैथमैटिशियन वशिष्ठ नारायण सिंह को पद्म पुरस्कार देने और पटना यूनिवर्सिटी का नाम उनके नाम पर रखने के लिए शून्यकाल में चर्चा का नोटिस दिया है। इसके अलावा कांग्रेस सांसद छाया वर्मा ने प्याज की बढ़ती कीमतों पर चर्चा की मांग की है। राज्यसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर हंगामा होने के आसार हैं। विधेयक को कल ही लोकसभा में मंजूरी मिली।

    शस्त्र संशोधन विधेयक में क्या प्रावधान?


    शस्त्र संशोधन विधेयक के नए प्रावधानों के तहत जश्न के दौरान फायर करनेऔर दूसरे लोगों की जान को खतरे में डालने परदो साल तक की सजा हो सकती है। नियम तोड़ने पर एक लाख रुपए काजुर्माना भी लग सकता है। दोषी को एक साथ दोनों सजाएं भी दी जा सकती हैं।लाइसेंस की वैधता को भी तीन से बढ़ाकर पांच साल कर दिया गया है। वहीं, खिलाड़ियों और पूर्व सैनिकों के लिए हथियार रखने के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

  • कपिल शर्मा बने पिता, गिन्नी ने बेटी को दिया जन्म

    कपिल शर्मा बने पिता, गिन्नी ने बेटी को दिया जन्म

    दिल्ली। कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ पैरेंट्स बन गए हैं। गिन्नी ने एक बेटी को जन्म दिया है । इस बात की जानकारी कपिल ने ट्वीट करके दी । उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘हमारे बेटी हुई है । आपके आशीर्वाद की जरूरत है । सभी को प्यार। जय माता दी ।’ कपिल के ट्वीट के बाद फैंस उन्हें बधाई देने लगे । कपिल ने ये ट्वीट सुबह 3.30 बजे किया है । रैपर गुरु रंधावा ने कपिल को बधाई देते हुए लिखा, ‘बधाई हो मेरे पाजी । मैं आधिकारिक तौर पर चाचा बन गया ।’ अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने भी कपिल को बधाई दी । उन्होंने लिखा, ‘बेटी हाने की तुम्हें बहुत-बहुत बधाई ।’कॉमेडियन और यूट्यूबर भुवन बाम ने लिखा, ‘भाइया आपको बधाई ।’ फैंस भी कपिल को लगातार बधाई संदेश भेज रहे हैं।

    बता दें कि कपिल और गिन्नी की शादी पिछले साल 12 दिसंबर को जालंधर में हुई थी। कपिल और गिन्नी ने दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन भी दिया था । कपिल की शादी में बॉलीवुड और टीवी जगत के कई कलाकार पहुंचे थे । कपिल और गिन्नी एक-दूसरे को कॉलेज के दिनों से जानते हैं । पहले दोनों के घरवाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे लेकिन बाद में मान गए । साल 2017 में जब कपिल का बुरा दौर चल रहा था तब गिन्नी ने ही उन्हें संभाला । इस बात की जानकारी भी कपिल ने एक इंटरव्यू में दी थी । कपिल ने कहा था कि उस दौरान उन्हें लगा कि गिन्नी ही उनकी हमसफर बनने लायक हैं। जुलाई में कपिल ने बताया था कि गिन्नी प्रेग्ननेंट हैं । गिन्नी का ख्याल रखने के लिए कपिल ने कुछ समय तक टीवी से ब्रेक भी ले लिया था ।

  • राम मंदिर का रास्ता साफ़.. सभी 18 पुनर्विचार याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने किया ख़ारिज

    राम मंदिर का रास्ता साफ़.. सभी 18 पुनर्विचार याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने किया ख़ारिज

    सुप्रीम कोर्ट में चीफ़ जस्टिस एस ए बोबड़े की अध्यक्षता वाली पाँच सदस्यीय संविधान पीठ ने अयोध्या मसले में बीते 9 नवंबर को दिए फ़ैसले को लेकर दायर पुनर्विचार याचिका को ख़ारिज कर दिया हैं। इनमें 18 याचिकाएं थीं, जिनमें निर्मोही अखाड़ा, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और जमीयत उलेमा ए हिंद शामिल थे।संविधान पीठ जिसके अध्यक्ष मुख्य न्यायाधीश एस ए बोबड़े के साथ जस्टिस अशोक भूषण,जस्टिस एस ए नजीर,जस्टिस डी वाय चंद्रचूड़ और जस्टिस संजीव खन्ना शामिल हैं इस पीठ ने अब से कुछ देर पहले यह फ़ैसला दिया।

    सुप्रीम कोर्ट ने बीते 9 नवंबर को विवादित भुमि पर फ़ैसला देते हुए यह माना था कि, जिस जगह ढाँचा था वह राम जन्मभूमि है और ट्रस्ट को 2.7 एकड़ ज़मीन देकर उस पर मंदिर बनाने और मुस्लिम पक्ष को अयोध्या में ही पाँच एकड़ ज़मीन देने का आदेश दिया था।इसी आदेश के विरोध में पुनर्विचार याचिका दायर हुई थी, इनमें अधिकांश मुस्लिम पक्ष की ओर से दायर थी जबकि निर्मोही अखाड़े ने ट्रस्ट में अपनी भुमिका स्पष्ट करने की बात को लेकर याचिका दायर की थी।

  • कार में सेक्स कर रहे थे कपल, तभी आये दो दरिंदे और गोली मारकर कपल को जिंदा दफना दिया

    कार में सेक्स कर रहे थे कपल, तभी आये दो दरिंदे और गोली मारकर कपल को जिंदा दफना दिया

    दिल्ली। कार में सेक्स कर रहे एक कपल को गोलियों से भून दिया गया और चोर उनकी SUV लेकर फरार हो गए. ये घटना यूक्रेन के गुटिरिवका नाम की जगह में हुई. इस मामले में एक स्थानीय कोर्ट ने मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास और सह आरोपी को 12 साल की जेल की सजा सुनाई है.पोल्तावा रीजनल कोर्ट में बताया गया कि कपल हफ्ते के कुछ खास दिनों में उस जगह पर जाया करता था. अपराधियों को ये बात पता थी और एक दिन घात लगाकर उन्होंने हमला कर दिया. रिपोर्ट के मुताबिक, एन्ड्रीव ने यूरी के सिर में गोली मारी थी और फिर उनकी प्रेमिका से अपने सोने के गहने देने को कहा था. जैसे ही उन्होंने गहना दिया, उन्हें भी सिर में गोली मार दी गई. घटना के बाद आरोपी कार को घर ले गए और अपने गैरेज में छिपाकर रखा. घटना के 1 साल बाद एन्ड्रीव ने कार के पार्ट्स को ऑनलाइन बेचने की कोशिश, इसके बाद पुलिस को मामले का पता चला. डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस प्रवक्ता रसलन बिरयुकोव ने कहा कि गोली मारने के बाद चोरों ने कपल को जिंदा दफना दिया था. दफनाए जाने के दौरान प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे का हाथ थामे हुए थे. जून 2016 में हुई घटना के 1 साल बाद जब चोरों ने Volkswagen SUV के पार्ट्स अलग-अलग बेचने शुरू कर दिए तो उनका अपराध उजागर हुआ।
  • चाकू मारकर रायगढ़ की दो युवतियों की हत्या, CCTV फुटेज में दिखे आरोपी, जांच शुरू

    चाकू मारकर रायगढ़ की दो युवतियों की हत्या, CCTV फुटेज में दिखे आरोपी, जांच शुरू

    छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है. दिन दहाड़े दो युवतियों की हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि मृतकों दोनों युवती रायगढ़ जिले की रहने वाली हैं. कहा जा रहा है कि मंगलवार सुबह दोनों युवती खाना खा रही थीं. इसी दौरान कमरे में पहले से ही मौजूद दो लोगों ने युवतियों की हत्या कर दी. हत्या के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग निकले. युवतियों की चींख सुनकर जैसे ही मकान मालिक चौथे माले पर पहुंचा तो उसने युवतियों को खून से लथपथ हालत में देखा. 112 की सहायत से युवतियों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उससे पहले युवतियों ने दम तोड़ दिया. अब मेकाहारा अस्पताल में दोनों युवतियों का पोस्टमार्टम किया जाएगा. दोनों युवतियों नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी. टिकरापारा इलाके की ये पूरी घटना है. फिलहाल पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी रायपुर के टिकरापार इलाके के गोदावरी नगर में रायगढ़ की रहने वाली एक युवती एक किराए के मकान में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी. इस युवती से उसकी एक दोस्त सोमवार को मिलने पहुंची थी. इन्हीं दोनों युवतियों पर मंगलवार सुबह एक अज्ञात शख्स ने जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में दोनों युवतियों की मौत हो गई है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों युवति हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे थे और नर्सिंग की छात्राएं थीं. मंगलवार सुबह दोनों युवती खाना खा रहे थे. बताया जा रहा है कि इस दौरान आरोपी भी उन्हीं के साथ था. इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और आरोपी ने दोनों युवती की हत्या कर दी. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवती के कमरे में खाने की थाली मिली है. साथ ही खून से सना हुई एक तवा भी मिला है. बताया जा रहा है कि इसी तवे से आरोपी ने दोनों युवतियों के सिर पर वार किया जिससे दोनों की मौत हो गई।

    मिली जानकारी के मुताबिक जिस मकान में वारदात हुई उस मकान के ठीक सामने के घर में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था. फुटेज में दो आरोपियों को घर से बाहर भागते हुए दिख रहे हैं. बताया जा रहा है कि पुलिस को मौके से एक एल्बम मिला है जिसमें युवतियों के साथ युवकों के फोटो मिले है. साथ ही मौके से पुलिस को कुछ आपत्तिजनक चीजें भी मिली हैं. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है. शहर के कई इलाकों में नाकाबंदी भी कर दी गई है.

  • हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मेनन के हाथों देश का विधिक सेवा मोबाइल एप लांच

    हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मेनन के हाथों देश का विधिक सेवा मोबाइल एप लांच

    हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मेनन के हाथों देश का विधिक सेवा मोबाइल एप लांच वकील गरीबों के प्रकरणों का निपटारा कर उनकी दुआ लें और अपना प्रचार भी प्राप्त करें: प्रशांत मिश्रा जिला न्यायालय परिसर में नवनिर्मित वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र का शुभारंभ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश माननीय पी आर रामचंद्र मेनन के मुख्य आतिथ्य एवं न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा न्यायाधीश छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यवाहक चेयरमैन की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर न्यायाधीश द्वय गौतम भादुड़ी, मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव एवं पी पी साहू विशिष्ट अतिथि बतौर उपस्थित रहे।इस अवसर पर विधिक सेवा द्वारा जानकारी युक्त मोबाइल एप मुख्य न्यायाधीश श्री मेनन ने लांच करते हुए कहा कि पीड़ित पक्ष को तत्काल समय पर न्याय दिलाना हम सबकी जिम्मेदारी है, प्रकरण लम्बे समय तक न्यायालय में चलते हैं,जिससे पक्षकार कुंठित हो जाता है,वह शीघ्र न्याय चाहता है,इसमें एडीआर भवन बहुत उपयोगी लाभकारी सिद्ध होगा।इस एडीआर भवन में सभी प्रकार की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।श्री मेनन ने आगे कहा कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा जो मोबाइल एप लांच किए गए है वह भी न्याय दान के क्षेत्र में बहुत उपयोगी साबित होगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे न्यायमूर्ति एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री प्रशांत कुमार मिश्रा ने कहा कि आजका दिन बड़ा गौरवशाली है, इससे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है,माननीय मुख्य न्यायाधीश की उपस्थिति में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा मोबाइल एप लांच की गई है, जो भारत देश का प्रथम एप है , जिसके माध्यम से लोगों को विधिक सेवा योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।मैं सभी अधिवक्ताओं से आग्रह करूंगा कि वे सब इसे डाउनलोड करें और पीड़ितों को न्याय के क्षेत्र में आगे बढ़ने का रास्ता साफ होगा। श्री मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ता ओं के ब्यवसाय में एक हिस्सा कमाई का है वही दूसरा हिस्सा पीड़ितों की सेवा करना भी है। उन्होंने आगे कहा कि सेवा लीगल एड के जरिए और न्याय सब के लिए नारे को चरितार्थ करने के लिए कोई भी कार्य कर सकता है।वकीलों से कहा कि उनके द्वारा गरीब के लिए किया गया एक प्रकरण आपको दुआ देगा और आपका प्रचार भी करेगा।कार्यक्रम को न्यायमूर्ति मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव एवं गौतम भादुड़ी ने भी सम्बोधित किया।कार्यक्रम के प्रारम्भ में स्वागत भाषण एन डी तिगाला ने जिला न्यायाधीश ने दिया। कार्यक्रम में न्यायमूर्ति पी पी साहू, रजिस्ट्रार जनरल नीलम चन्द्र सांखला, एल चारयानी डायरेक्टर एव न्यायिक एकेडमी ,अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी श्री अग्रवाल सहित शशांक दुबे भी उपस्थित थे।
  • रायगढ़ शहर कांग्रेस अध्यक्ष जयंत ठेठवार सहित 5 जिलाध्यक्ष हटाये गए, इन्हें मिली नई जिम्मेदारी

    रायगढ़ शहर कांग्रेस अध्यक्ष जयंत ठेठवार सहित 5 जिलाध्यक्ष हटाये गए, इन्हें मिली नई जिम्मेदारी

    रायगढ़। निकाय चुनाव के बीच में हो कांग्रेस ने पांच जिलाध्यक्षों को बदल दिया है, उनके जगह पर नए व्यक्ति को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है। जिनमे रायगढ़ के शहर कांग्रेस अध्यक्ष जयंत ठेठवार का भी नाम है। उनकी जगह अजय प्रताप सिंह को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले राजनांदगांव शहर, बिलासपुर शहर व ग्रामीण, कवर्धा शहर, रायगढ़ शहर अध्यक्ष का नाम शामिल है। इन पर आरोप है कि निकाय चुनाव के बीच में ये अध्यक्ष या तो पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हो गए या निष्क्रिय हो गए। हालांकि जयंत ठेठवार खुद चुनाव लड़ रहे हैं ।
  • WhatsApp Call में हुआ बड़ा बदलाव! जानें कैसे आपके लिए हो गया काम आसान

    WhatsApp Call में हुआ बड़ा बदलाव! जानें कैसे आपके लिए हो गया काम आसान

    वॉट्सऐप ने (WhatsApp) अपने यूज़र्स की एक बहुत परेशानी दूर कर दी है. वॉट्सऐप ने ऐप में करीब चार साल पहले वॉइस कॉलिंग फीचर पेश किया था, और अब कंपनी ने इसमें एक बड़ा बदलाव पेश किया है. दरअसल वॉट्लऐप ने कॉलिंग को लेकर ऐसा फीचर रोलआउट (whatsapp new feature rollout to android users) कर दिया है, जिससे यूज़र्स की एक बड़ी समस्या हल हो जाएगी. आइए जानते हैं कौन सा है नया फीचर…WhatsApp ने एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए नया फीचर कॉल वेटिंग (Call Waiting) पेश कर दिया गया है. वॉइस कॉलिंग के साथ पहले जो सबसे बड़ी दिक्कत थी, वह यह कि पहले जब यूज़र जब किसी कॉल पर होता था तो उसे किसी और की कॉल आती नहीं दिखाई देती थी. मगर अब कॉल वेटिंग आती दिखाई देगी.उदाहरण के तौर पर जब भी कोई यूज़र किसी वॉट्सऐप कॉल पर होगा और दूसरा उसे कॉल करने की कोशिश करता है. तो ऐसे में उसे कॉल वेटिंग आती दिखाई देगी. इसमें वह कॉल वेटिंग में आती हुई कॉल को काट भी सकता है, या फिर चल रही कॉल को काट कर दूसरी कॉल को उठा भी सकता है.ध्यान रहे कि बाकी करियर कॉल की तरह फिलहाल इसमें कॉल को होल्ड पर डालने का या फिर मर्च करने का ऑप्शन नहीं दिया गया है.
  • हैदराबाद एनकाउंटर पर CJI का बड़ा बयान…बदले की भावना से किया गया न्याय इंसाफ नहीं…

    हैदराबाद एनकाउंटर पर CJI का बड़ा बयान…बदले की भावना से किया गया न्याय इंसाफ नहीं…

    हैदराबाद में गैंगरेप के आरोपियों के एनकाउंटर पर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस शरद अरविंद बोबडे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने गैंगरेप के आरोपियों के एनकाउंटर में मारे जाने की घटना की आलोचना की है।जोधपुर में एक कार्यक्रम में जस्टिस शरद अरविंद बोबडे ने कहा कि न्याय कभी भी आनन-फानन में किया नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर न्याय बदले की भावना से किया जाए तो अपना मूल चरित्र खो देता है।न्याय में जल्दबाजी नहींजोधपुर में राजस्थान हाईकोर्ट की नई इमारत के उद्घाटन समारोह में जस्टिस एस ए बोबड़े ने कहा, “मैं नहीं समझता हूं कि न्याय कभी भी जल्दबाजी में किया जाना चाहिए, मैं समझता हूं कि अगर न्याय बदले की भावना से किया जाए तो ये अपना मूल स्वरूप खो देता है”। उन्होंने कहा कि न्याय को कभी भी बदले का रूप नहीं लेना चाहिए।एनकाउंटर में मारे गए थे 4 आरोपीबता दें कि हैदराबाद की एक पशु चिकित्सक युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। इस कांड के चार आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को एक मुठभेड़ में मार गिराया था।रिपोर्ट के मुताबिक हैदराबाद से करीब 50 किलोमीटर दूर शादनगर के पास चटनपल्ली में पुलिस से ये आरोपी हथियार छीनने की कोशिश के बाद भाग रहे थे। इस दौरान पुलिस की कार्रवाई में ये चारों आरोपी मारे गए। पुलिस ने कहा कि दुष्कर्म की रात मौका-ए-वारदात का क्राइम सीन समझने के लिए वो इन आरोपियों को लेकर वहां गई थी।