Author: Sunil Agrawal

  • आपके चेक की भी हो सकती है क्लोनिंग, मिनटों में खाते से गायब जाएगी रकम

    आपके चेक की भी हो सकती है क्लोनिंग, मिनटों में खाते से गायब जाएगी रकम

    जब भी कोई व्यक्ति बैंक में खाता खोलता है, तो उसे खाता खोलने के बाद मिलने वाली किट में चेक बुक मिलती है। कई लोग आज भी ऑनलाइन बैंकिंग के बजाए चेक से भुगतान करना सुरक्षित मानते हैं। हालांकि अब चेक से किसी तरह का भुगतान करना या फिर लेना भी सुरक्षित नहीं रहा है। हैकर्स अब इसकी भी क्लोनिंग करने लगे हैं। इसका पता बैंक को भी नहीं चलता है कि भुगतान के लिए जो चेक दिया गया है, वो सही है या नहीं। चेक की क्लोनिंग न हो इसके लिए कई तरह की सावधानियां बरतनी चाहिए। एम्स के निदेशक और डीन के खाते से 12 करोड़ रुपये निकलने के बाद यह जानना आपके लिए जरूरी हो गया है कि कैसे इससे बचा जाए।

    क्या है चेक क्लोनिंग

    चेक की क्लोनिंग बिना बैंक कर्मचारियों की मदद से नहीं हो सकती है। बैंक के कर्मचारी ही ऐसा फ्रॉड करने वाले लोगों को खाताधारकों का सिग्नेचर और ब्लैंक चेक देते हैं। इस जानकारी के मिलने के बाद फ्रॉड करने के बाद बैंक में खाताधारक का फोन नंबर बदलने के लिए आवेदन करते हैं। इससे खाताधारकों को किसी भी तरह का ट्रांजेक्शन करने पर मैसेज नहीं मिलता है।

    इन खातों की हो सकती है चेक क्लोनिंग

    अगर आपके खाते में लाखों-करोड़ों रुपये पड़े हुए हैं, तो फिर चेक की क्लोनिंग होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। चेक पर बैंक खाता संख्या, शाखा और व्यक्ति का नाम होता है। फ्रॉड करने वाला व्यक्ति चेक को स्कैन करके उसका क्लोन बना देता है और खाते से पैसा निकाल देता है।

    चेक क्लोनिंग से कैसे बचें

    इन तरीकों का इस्तेमाल करते हुए आप आसानी से चेक क्लोनिंग का शिकार होने से बच सकते हैं।

    सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और ईमेल पर चेक की फोटो को पोस्ट न करें।

    किसी भी व्यक्ति को फोन पर अपने निजी बैंक खाते की जानकारी न दें।

    इस जानकारी में चेक नंबर, कार्ड डिटेल्स, ओटीपी और पासवर्ड तक शामिल हैं।

    अपने फोन नंबर, ई-मेल आईडी को चेक करते रहें, जिससे ट्रांजेक्शन होने पर आपको जानकारी मिलती रहे।

    एम्स के निदेशक, डीन को ऐसे हुआ नुकसान

    अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के दो बैंक खातों से क्लोन चेक के जरिए 12 करोड़ रुपये पार करने का मामला सामने आया है। जालसाजों ने करीब एक माह पहले दूसरे शहरों में स्थित एसबीआई की शाखाओं से इस घटना को अंजाम दिया। इसके बाद पिछले सप्ताह मुंबई और देहरादून की दो शाखाओं से करीब 29 करोड़ रुपये निकालने का प्रयास भी किया, हालांकि वे इसमें कामयाब नहीं हो सके। जिन दो खातों से एम्स को 12 करोड़ रुपये की चपत लगाई गई है, उनमें से एक खाता निदेशक और दूसरा डीन के नाम पर है। निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया के नाम वाले मुख्य खाते से सात और डीन के खाते से पांच करोड़ रुपये निकाल लिए गए।

    इस जांच को पार गए थे चेक

    हालांकि गंभीर बात है कि जाली चेक अल्ट्रा वॉयलेट रे (पराबैंगनी किरणों) जांच को पार कर गए और उसी चेक संख्या के मूल चेक अब भी एम्स के पास हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मुताबिक तीन करोड़ रुपये से अधिक की बैंक धोखाधड़ी होती है तो बैंक सीबीआई के पास शिकायत दर्ज कराते हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि एसबीआई ने मौजूदा मामले में सीबीआई से संपर्क किया है नहीं।

  • आंखों पर पड़ी झुर्रियां हटाने के आसान टिप्स….

    आंखों पर पड़ी झुर्रियां हटाने के आसान टिप्स….

    झुर्रियां सिर्फ चेहरे पर ही नहीं बल्कि आंखों के आस-पास भी पड़ती है, जिसे क्रोज फीट कहा जाता है। जब आंखों की स्किन पर लकीरे सी नजर आने लगती है तो चेहरा भी भद्दा लगने लगता है पर इन घरेलू टिप्स से बिना किसी साइड इफैक्ट के इनसे छुटकारा पा सकते है।क्यों बनते हैं क्रोज फीट?बढ़ती उम्र के साथ-साथ आंखों के कुछ हिस्सों पर झुर्रियां पड़ने लगती है, जिसमें से आंखे भी एक है। दरसअल, आंख के पास की मांसपेशियां नाजुक होती हैं इसलिए ज्यादा सिकुड़ने व फैलने से वो टूट जाती हैं। इसके कारण त्वचा के फैलने व सिकुड़ने की क्षमता कम हो जाती है और झुर्रियां पड़ने लगती है।इन लोगों को अधिक होती है समस्या35 वर्ष की उम्र के बाद इनके होने की संभावना बढ़ जाती है। जो लोग हंसते समय आंख सिकोड़ लेते है उन्हें दूसरों के मुकाबले झुर्रियां जल्दी पड़ती है। चेहरे पर आने वाले इस भाव के कारण मांसपेशियां जल्दी सिकुड़ जाती हैं। ये झुर्रियां दो तरह की होती हैं एक जो हमेशा नजर आती है और दूसरी जो हंसने या अन्य गतिविधि के कारण नजर आती हैं।क्रोज फीट Crows feet का कारणआंखों के नीचे की त्वचा बेहद पतली और संवेदनशील होती है इसलिए यह बहुत जल्दी प्रभावित होती है।बढ़ती उम्र बढ़ती उम्र के कारण एंटी-एजिंग की समस्याएं आम देखने को मिलती है क्योंकि इस दौरान शरीर में बहुत से पोषक तत्वों की कमी हो जाती है।धूप में अधिक समय बितानाधूप की यूवी किरणें भी त्वचा को नुकसान पहुंचती है। दरअसल, आंखे तेज धूप बर्दाश नहीं कर पाती। ऐसे में उनका बंद होना तो स्वाभाविक ही है। मगर ऐसा अधिक होने पर झुर्रियां पड़ जाती हैं।आंख मींचकर देखने या हंसने की आदतऐसा बार-बार करने से आंखों की मांसपेशियों पर जोर पड़ता है और वो कमजोर हो जाती है। यह क्रोज फीट बनने का सबसे बड़ा कारण है।क्रोज फीट के घरेलू इलाजएलोवेरा1 चम्मच एलोवेरा जूस को आंखों के आसपास लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद पानी से मुंह धो लें। दिन में कम से कम 2 बार इसका इस्तेमाल करें। इससे क्रोज फीट वाली लाइन्स कम हो जाएगी।नारियल का तेलरोजाना नारियल के तेल से हल्के हाथ से मालिश करें। इससे त्वचा में कोलेजन का उत्पादन बढ़ेगा और झुर्रियां धीरे-धीरे कम होने लगेंगी।नीबू का रस1 गिलास पानी में 1/2 नीबू का रस और 1/2 चम्मच शहद मिलाकर रोज पिने से त्वचा में कोलेजन का स्तर बढ़ेगा और झुर्रियां गायब हो जाएंगी।
  • इस रेस्टोरेंट ने नाबालिग लड़की को खाने में परोसा मूंगफली…बिगड़ी तबियत…लगा लाखों का जुर्माना…

    इस रेस्टोरेंट ने नाबालिग लड़की को खाने में परोसा मूंगफली…बिगड़ी तबियत…लगा लाखों का जुर्माना…

    ब्रिटेन की राजधानी लंदन में एक भारतीय रेस्टोरेंट को नाबालिग लड़की को खाने में मूंगफली परोसना भारी पड़ गया. ड्राईफ्रूट्स से होने वाली एलर्जी की वजह से लड़की की तबीयत बिगड़ने पर स्थानीय प्राधिकरण ने रेस्टोरेंट पर 3 हजार 767 पाउंड यानी की लगभग साढ़े तीन लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया. अंग्रेजी अखबार डेली मेल के मुताबिक न्यूकैसल के पास टाइनमाउथ के एक भारतीय रेस्टोरेंट गुलशन में एक 16 साल की लड़की परिवार के साथ खाना खाने पहुंची. वहां कर्मचारियों ने उसे भरोसा दिलाया कि उनका खाना ताजा और सुरक्षित है।

    ड्राईफ्रूट्स से एलर्जी होने की वजह से लड़की को खाने के तुरंत बाद ही जीभ में झनझनाहट और सूजन होने लगी. इसके बाद लड़की को नॉर्थ टाइनसाइड जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज हुआ. मामले की जांच के लिए जब स्थानीय प्राधिकरण के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने खाने में परोसे गए चिकन करी के अवशेषों का परीक्षण किया तो इसमें मूंगफली प्रोटीन पाया जिस वजह से उस नाबालिग लड़की की तबीयत बिगड़ी थी. रेस्टरेंट में बच्ची को भ्रामक जानकारी देकर खाना परोसने और भी कई लापरवाही बरतने के आरोप में प्राधिकरण ने गुलशन रेस्टोरेंट पर करीब साढ़े तीन लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया।

  • जनवरी से 6000 रुपये महंगे हो जाएंगे ‘एसी’ और ‘फ्रिज’ अगर खरीदने का प्लान है तो कीजिये ‘जल्दी’

    जनवरी से 6000 रुपये महंगे हो जाएंगे ‘एसी’ और ‘फ्रिज’ अगर खरीदने का प्लान है तो कीजिये ‘जल्दी’

    दिल्ली। अगर आप भी एयर कंडीशनर या रेफ्रिजरेटर खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके पास सिर्फ दिसंबर तक का वक्त है क्योंकि जनवरी 2020 से एसी और रेफ्रिजरेटर 6,000 रुपये तक महंगे हो जाएंगे।

    सरकार ने फैसला लिया है कि वह जनवरी 2020 से नये एनर्जी लेवलिंग नॉर्म लागू कर देगी. जिसके चलते 5 स्टार रेटिंग वाले रेफ्रिजरेटर 6,000 रुपये तक महंगे हो जाएंगे।

    इसके साथ ही एसी में भी यही सिस्टम लागू होगा. जिसके चलते एसी की कीमतों में भी लगभग इतना ही इजाफा होने की उम्मीद है. इसलिए अगर आप एसी या फ्रिज लेने की सोच रहे हैं तो जल्दी कीजिए वर्ना जनवरी से आपकी जेब पर 6 हजार रुपये का खर्चा बढ़ जाएगा।

  • सावधान! MP4 फाइल के जरिए हो रहा वॉट्सऐप अकाउंट हैक

    सावधान! MP4 फाइल के जरिए हो रहा वॉट्सऐप अकाउंट हैक

    दिल्ली। हैकर्स ने वॉट्सऐप सुरक्षा में सेंधमारी के लिए एक नया तरीका खोज निकाला है।
    हैकर्स इन्फेक्टेड एमपी4 फाइल के जरिए यूजर्स के वॉट्सऐप अकाउंट हैकिंग कर रहे हैं। इस फाइल पर क्लिक करते ही हैकर वॉट्सऐप अकाउंट के डेटा चंद सकेंड में ही खंगाल लेते हैं।
    खासतौर से बनाई गई यह एमपी 4 फाइल, यूजर के फोन में पहुंचते ही कोड एक्सीक्यूट करती है और हैकर तक फोन का डेटा पहुंचा देती है। भारत की कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (Cert-in) के सेंधमारी के इस तरीके को बेहद खतरनाक बताते हुए यूजर्स को ऐप अपडेट करने की सलाह दी है।
    टीम ने इस बग की पहचान सीवीई-2019-11931 के रूप में की। यह एंड्रॉयड और आईओएस दोनों तरह के डिवाइस में नुकसान पहुंचा सकता है। वॉट्सऐप ने इससे निपटने के लिए एक सिक्योरिटी अपडेट जारी कर दिया है।
    रविवार को वॉट्सऐप ने कहा कि हम लगातार अपनी सर्विस की सिक्योरिटी को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे हैं। हमने गंभीर मुद्दों को देखते हुए एक पब्लिक रिपोर्ट तैयार की है, जिसे ठीक करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।
    फिलहाल ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया कि जिससे यह पता लगाया जा सके कि इस बग के कारण किसी को नुकसान हुआ है।
    भारत में वॉट्सऐप के लगभग 40 करोड़ यूजर्स है। कुछ दिन पहले इजराइल के एनएसओ ग्रुप द्वारा बनाए गए पेगासस स्पाईवेयर के कारण वॉट्सऐप सुर्खियों में था।
    आरोप था कि कंपनी ने पेगासस स्पाईवेयर के जरिए दुनियाभर के 1400 वॉट्सऐप यूजर्स के स्मार्टफोन में सेंधमारी की गई। इसमें लगभग 120 भारतीय यूजर्स शामिल थे।

  • वकील साहब ! अब दो साल तक करिये प्रैक्टिस तभी मिलेगा हाईकोर्ट में वकालत का मौका, अगले साल से नया नियम लागू

    वकील साहब ! अब दो साल तक करिये प्रैक्टिस तभी मिलेगा हाईकोर्ट में वकालत का मौका, अगले साल से नया नियम लागू

    दिल्ली वकालत के पेशे में ज्यादातर वकील ऐसे हैं जिन्हें कानून और वकालत की गंभीर समझ नहीं है. इसे दुरुस्त करने के लिए बार काउंसिल आफ इंडिया कड़े कदम उठाने जा रही है।

    बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने कई कड़े और बड़े फैसले लिये हैं ताकि वकालत के पेशे का स्तर सुधारा जा सके. अब वकीलों को निचली अदालतों में दो साल तक वकालत करनी होगी तबी वे हाईकोर्ट में वकालत कर सकेंगे।इसी तरह सुप्रीम कोर्ट में वकालत करने के लिए दो साल तक हाईकोर्ट में वकालत का अनुभव लेना जरूरी होगा. बीसीआई ने फैसला लिया है कि नियमित वकालत नहीं करने वाले वकील बार एसोसिएशन या बार काउंसिल का चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

    बीसीआई अध्यक्ष मनन कुमार मिश्र ने इस बारे में निर्देश जारी करते हुए कहा कि मार्च 2020 से ये नियम लागू हो जाएंगे. जनवरी 2020 में सभी बार काउंसिल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सुधारों पर अंतिम मुहर लगेगी।

  • राज्य सरकार के सचिव निरंजन दास सहित दो अधिकारियों ने की हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना, न्यायालय ने भेजा अवमानना नोटिस

    राज्य सरकार के सचिव निरंजन दास सहित दो अधिकारियों ने की हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना, न्यायालय ने भेजा अवमानना नोटिस

    बिलासपुर। हाईकोर्ट ने आबकारी सचिव निरंजन दास सहित एक जिला आबकारी अधिकारी को अवमानना की नोटिस जारी किया है. न्यायालय ने दोनों अधिकारियों से नोटिस पर जवाब मांगा है।

    हाईकोर्ट अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय के मुताबिक 13 सितंबर 2019 को बलौदाबाजार में पदस्थ आबकारी आरक्षक नंदकुमार डहरिया के तबादले का आबकारी सचिव ने आदेश जारी किया था. अपने तबादला आदेश को डहरिया ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. अपनी रिट याचिका में डहरिया ने कहा था कि वे आबकारी आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं. जिसका नियुक्तिकर्ता अधिकारी जिला आबकारी अधिकारी है एवं यह जिला स्तर का पद है, अन्य जिले में स्थानांतरण किये जाने से याचिकाकर्ता की सीनियरिटी एवं प्रमोशन प्रभावित होगा. इस आधार पर हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता के स्थानांतरण पर स्थगन (स्टे) आदेश जारी किया था।

    हाईकोर्ट द्वारा स्थगन (स्टे) आदेश जारी किये जाने के बावजूद भी आबकारी सचिव, निरंजन दास एवं जिला आबकारी अधिकारी, जिला-बलौदाबाजार, नवीन प्रताप कंवर द्वारा आदेश की अवहेलना कर याचिकाकर्ता को ज्वाइनिंग प्रदान नहीं की गई. जिससे क्षुब्ध होकर नंदकुमार डहरिया द्वारा हाईकोर्ट अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय के माध्यम से पुनः अवमानना याचिका दायर की. न्यायालय ने उक्त अवमानना याचिका को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए आबकारी सचिव, निरंजन दास एवं जिला आबकारी अधिकारी, बलौदाबाजार – नवीन प्रताप कंवर को अवमानना नोटिस जारी कर तत्काल उच्च न्यायालय, बिलासपुर के समक्ष जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

  • सिक्योरिटी गार्ड के सामने अचानक जींस उतारने लगी ये लड़की, जानिए फिर क्या हुआ…

    सिक्योरिटी गार्ड के सामने अचानक जींस उतारने लगी ये लड़की, जानिए फिर क्या हुआ…

    दिल्ली। दुनिया भर में आए दिन कहीं न कहीं चोरियां होती ही रहती हैं. इसी बीच कुछ चोरों की चोरियां अनोखी होती है और वायरल भी हो जाती है. कुछ ऐसा ही वीडियो एक बार फिर हमारे हाथ लगा है. इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक महिला चोर को शॉपिंग स्टोर से चोरी करते रंगे हाथों पकड़ लिया गया है. इस घटना की पूरी रिकॉर्डिंग वहां मौजूद किसी शख्स ने की और इसे इंटरनेट पर वायरल कर दिया. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर इस चोरी में अनोखा क्या है।यह पूरी घटना वेनेजुएला की है. वीडियो में सुरक्षाकर्मियों ने एक महिला को कपड़ों की दुकान से कई जीन्स चोरी करने के आरोप में पकड़ा है. महिला को दुकान से कुल 8 जोड़ी जींस चुराते हुए पकड़ा गया हैं. वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि महिला ने सभी 8 जोड़ी जींस को एक के उपर एक पहना हुआ है. सुरक्षाकर्मियों के कहने पर महिला एक-एक करके सभी जींस को उतारती है. इस वीडियो को देखकर लोगों के होश उड़ गए।

    इस वीडियो को वॉशरूम के अंदर फिल्माया गया है. वीडियो में एक व्यक्ति को जींस की संख्या गिनते हुए सुना जा सकता है. हालांकि बाद में महिला को छोड़ दिया जाता है. अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है और ये भी पता नहीं चल सका है कि आखिर यह घटना कहा की है।

    https://youtu.be/DCY9B-huWXU

    इंटरनेट पर अपलोड होने के बाद से इस वीडियों को लगभग 4.2 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है. यह पहली बार नहीं है कि एक असफल डकैती ने सोशल मीडिया पर लोगों को एंटरटेन किया है. अगस्त महीने में कुछ ऐसा ही तीन महिलाओं के साथ भी हुआ था. इस दौरान वो अपनी चोरी की योजना में असफल हो गईं थी. महिलाओं की यह चोरी इसलिए पकड़ी गई थी क्योंकि उनमें से एक महिला अपने बच्चे को दुकान के अंदर भूल गई और जब वह उसे वापस लेने गई तो उनकी चोरी पकड़ी गई।

  • उपराज्यपाल किरण बेदी के खिलाफ कोर्ट की अवमानना का केस करेंगे मुख्यमंत्री नारायणसामी

    उपराज्यपाल किरण बेदी के खिलाफ कोर्ट की अवमानना का केस करेंगे मुख्यमंत्री नारायणसामी

    पुडुचेरी। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी उपराज्यपाल किरण बेदी के खिलाफ अदालत की अवमानना का केस करेंगे। नारायणसामी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि किरण बेदी अधिकारियों को डरा-धमका कर उन मामलों में हस्तक्षेप कर रही हैं, जिन में उन्हें दखल का अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि बेदी मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों के साथ लगातार बैठक कर रही हैं, जबकि मद्रास हाईकोर्ट ने 30 अप्रैल के फैसले में उन्हें सरकार के कामकाज में दखल न देने के लिए कहा था। अफसरों के साथ स्थिति का जायजा ले रहीं उपराज्यपाल
    पुडुचेरी में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के चलते ज्यादातर इलाकों में हालात खराब हुए हैं। ऐसे में उपराज्यपाल किरण बेदी खुद ही प्रभावित इलाकों का दौरा कर रही हैं। वे अब तक अफसरों के साथ राजनिवास से रेनबो नगर, कृष्णा नगर, इंदिरा गांधी स्क्वेर और नतेसन नगर का पैदल दौरा कर चुकी हैं। नारायणसामी ने कहा कि बेदी अधिकारियों को खुलकर काम नहीं करने दे रहीं। इसलिए उनके खिलाफ अदालत की अवमानना की याचिका लगाई जाएगी। क्या था मद्रास हाईकोर्ट का उपराज्यपाल बेदी को आदेश
    इसी साल फरवरी में नारायणसामी और बेदी का विवाद शुरू हुआ था। बेदी ने प्रशासन से अपील की थी कि दोपहिया वाहन चालकों का हेलमेट पहनना अनिवार्य किया जाए। इस पर सरकार ने कहा कि पहले जागरूकता फैलाएंगे, फिर इसे अलग-अलग चरणों में लागू करेंगे। इसी मुद्दे पर दोनों के बीच विवाद पैदा हो गया। नारायणसामी का आरोप है कि उपराज्यपाल सरकार के रोज के कामकाज में भी दखल दे रही हैं। मद्रास हाईकोर्ट ने दोनों के बीच विवाद में दखल देते हुए साफ किया था कि पुडुचेरी की उपराज्यपाल के पास केंद्रशासित प्रदेश की रोजाना की गतिविधियों में हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है। प्रशासनिक कामों को लेकर मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल में विवाद
    नारायणसामी ने कुछ ही दिन पहले केंद्र सरकार पर अपने प्रति दोहरा रवैया रखने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि केंद्र जब चाहता है तब अपनी सुविधा के अनुसार हमें राज्य या केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दे देता है। पुडुचेरी की हालत दिल्ली जैसी हो गई है। यह उन केंद्र शासित प्रदेशों की परेशानी है, जिनमें विधानसभा है। इससे अच्छा तो वह (केंद्र) पुडुचेरी को ट्रांसजेंडर घोषित कर दें। इस पर उपराज्यपाल किरण बेदी ने नारायणसामी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पुडुचेरी की जरूरतों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। यह केंद्र की साफ, गौर करने वाली, असंशोधित और निगरानी वाला मार्गदर्शन है, जिसकी वजह से पुडुचेरी प्रशासन अपने लोगों को जरूरी सेवाएं मुहैया करा पा रहा है।
  • पत्नी ने कहा स्विटजरलैंड में श्रीदेवी की तरह साड़ी लहराने की फोटो शूट नहीं करा सके तो तुम्हारे संग क्या रहना?

    पत्नी ने कहा स्विटजरलैंड में श्रीदेवी की तरह साड़ी लहराने की फोटो शूट नहीं करा सके तो तुम्हारे संग क्या रहना?

    दिल्ली. गाजियाबाद के एक युवा कारोबारी ने पत्नी की कई अनचाही मांग से परेशान होकर तलाक के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है. तलाक की अर्जी में पति ने कहा कि पत्नी कहती है कि जब ‘चांदनी’ फिल्म की तरह स्विटजरलैंड में स्नो फॉल में साड़ी लहराने की फोटो शूट नहीं करा सके तो तुम्हारे संग क्या रहना?शादी से पहले से ही मेरी यह इच्छा थी. पति ने अपनी पत्नी पर हर छोटी-छोटी बातों पर लड़ने और मतलब निकालने का आरोप लगाया है. नेहरू नगर में रहने वाले एक युवा लोहा कारोबारी की शादी नवंबर 2016 में एटा में हुई थी. युवती शिक्षित और ब्यूटीशियन है. पहले वह हैदराबाद में रहती थी. अदालत में पति द्वारा दिए तलाक की अर्जी में कहा गया कि वह शादी के बाद हनीमून के लिए दार्जिलिंग के पहाड़ी क्षेत्र का पैकेज लिया था. पत्नी के संग टूर करके लौटा।

    आरोप है कि पत्नी इसके बाद से तरह-तरह के ताने देकर क्लेश करने लगी. पत्नी हनीमून के लिए स्विटजरलैंड जाकर स्नो फॉल के बीच श्रीदेवी की तरह साड़ी में फोटो खिंचवाना चाहती थी. उसका कहना है कि पत्नी ने शादी से पहले से इसका सपना संजोया था. पति का आरोप है कि इस सपने के पूरा नहीं होने पर वह घर में क्लेश रखने लगी. जरा सी बातों पर ताना सुनाकर लड़ने-झगड़ने लगी. पति का आरोप है कि साथ रहने पर वह हमेशा छोटी बातों पर क्लेश रखती थी।

    कई बार समझाने के बाद भी नहीं सुनती और न ही पारिवारिक स्थिति समझने की कोशिश करती है. कई बार उसे एटा की जेल में भिजवाने की धमकी तक देती है. इसी बीच पत्नी करीब साल भर से मायके चली गई. कई बार लाने की कोशिश बेकार होने पर उत्पीड़न से परेशान होकर पति ने तलाक दिलाए जाने के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई है. अदालत ने अर्जी पर सुनवाई के लिए 18 दिसंबर तारीख लगाई है. उधर, पत्नी की ओर से भी एटा की अदालत में पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया गया है।