Author: Sunil Agrawal

  • दिल्ली में कार खरीदने से पहले करनी होगी पार्किंग की व्यवस्था…

    दिल्ली में कार खरीदने से पहले करनी होगी पार्किंग की व्यवस्था…

    दिल्ली। अगर आपके पास पार्किंग स्पेस नहीं है तो देश की राजधानी दिल्ली में आप कार नहीं खरीद सकेंगे। अगले साल से ये नियम दिल्ली में लागू हो जाएगा।

    अब दिल्ली में कार खरीदने से पहले यहां के लोगों को पार्किंग का भी ख्याल रखना होगा। अगर दिल्ली में आपके पास पार्किंग स्पेस नहीं है तो कार खरीदने की इजाजत नहीं मिलेगी। दिल्ली में कार खरीदने वालों को अब पार्किंग एरिया का ध्यान रखना भी जरूरी है। दिल्ली सरकार के नए पार्किंग एरिया मैनेजमेंट रूल के मुताबिक दिल्ली में अगर आपके पास पार्किंग के लिए जगह नहीं है तो आप अगले साल से कार नहीं खऱीद सकेंगे।

    इस नियम के मुताबिक दिल्ली में सिर्फ वही लोग कार खरीद सकेंगे, जिनके पास पार्किंग स्पेस होगा। ये नियम सरकार अगले साल सख्ती से लागू करेगी। खास बात ये है कि जिन लोगों के घर में या कॉलोनी में पार्किंग के लिए जगह नहीं होगी, वे कार नहीं खरीद सकेंगे। वे लोग जिनके घर, कॉलोनी या फिर एक किलोमीटर के दायरे में वैध पार्किंग होगी, वही लोग गाड़ी खरीद सकेंगे। सरकार दिल्ली के सभी इलाकों के लिए पार्किंग रूल्स तैयार करने में जुटी है।

  • राज्य सरकार ने 5 आईएएस अफसरों के किये तबादले…. चंद्रकांत रायगढ़ के सहायक कलेक्टर बने….देवेश को बलौदाबाजार SDM का जिम्मा

    राज्य सरकार ने 5 आईएएस अफसरों के किये तबादले…. चंद्रकांत रायगढ़ के सहायक कलेक्टर बने….देवेश को बलौदाबाजार SDM का जिम्मा

    रायपुर। राज्य सरकार ने चार IAS अफसरों का नया पोस्टिंग आदेश जारी किया है। 2017 बैच के IAS चंद्रकांत वर्मा को सारंगढ़ SDM  से रायगढ़ का सहायक कलेक्टर बनाया गया है। वहीं 2018 बैच के देवेश कुमार ध्रुव को बिलासपुर के सहायक कलेक्टर से बलौदाबाजार-भाटापारा का SDM बनाया गया है।

    वहीं 2018 बैच के ही अभिषेक शर्मा सरगुजा के सहायक कलेक्टर से SDM कटघोरा, कोरबा बनाया गया है। जबकि उसी बैच के अविनाश मिश्रा को बस्तर सहायक कलेक्टर से दंतेवाड़ा का SDM और संबित मिश्रा को सहायक कलेक्टर रायगढ़ से अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ बनाया गया है।

  • सीएम उद्धव और शरद पवार की हुई मुलाकात, कंगना मामले पर ये हुआ फैसला

    सीएम उद्धव और शरद पवार की हुई मुलाकात, कंगना मामले पर ये हुआ फैसला



    महाराष्ट्र के सीएम उद्वव ठाकरे, एनसीपी प्रमुख शरद पवार और शिवसेना के सांसद संजय राउत की मुलाकात हुई. इसमें कंगना रनौत के खिलाफ जो कदम उठाए गए हैं, उस पर चर्चा की गई।

    • सीएम उद्वव और शरद पवार की मुलाकात
    • BMC की कार्रवाई पर हुई चर्चा
    • बीएमसी कमिश्नर ने की उद्वव ठाकरे से मुलाकात

    बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के खिलाफ BMC के एक्शन से मुंबई में सियासी हलचल बढ़ गई है. महाराष्ट्र के सीएम उद्वव ठाकरे, एनसीपी प्रमुख शरद पवार और शिवसेना के सांसद संजय राउत की मुलाकात हुई. तीनों नेताओं की ये मुलाकात सीएम आवास पर हुई. ये बैठक एक घंटे से ज्यादा समय तक चली. इससे पहले बीएमसी के कमिश्नर सीएम उद्वव ठाकरे से मुलाकात करने उनके आवास पहुंचे थे. 

    सूत्रों के मुताबिक, उद्वव ठाकरे और शरद पवार की मुलाकात में मराठा आरक्षण पर चर्चा हुई. इसके साथ ही कंगना के दफ्तर पर हुई कार्रवाई को लेकर बैठक में चर्चा की गई. बैठक में कहा गया कि कार्रवाई बीएमसी की ओर से की गई है. इसमे राज्य सरकार का हस्तक्षेप नहीं है और ये राज्य का मामला भी नहीं है. ऐसे में इस मामले को ज्यादा महत्व नहीं देना है. 

    बता दें कि कंगना रनौत को निशाने पर लेकर शिवसेना घिर गई है. गठबंधन में ही उसे सहयोग नहीं मिल रहा है. एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने बीएमसी की कार्रवाई को गैर जरूरी बताया है. उन्होंने कहा कि बीएमसी की कार्रवाई ने अनावश्यक रूप से कंगना को बोलने का मौका दे दिया है. मुंबई में कई अन्य अवैध निर्माण हैं. यह देखने की जरूरत है कि अधिकारियों ने यह निर्णय क्यों लिया. 

    कांग्रेस ने भी पल्ला झाड़ा

    शिवसेना को इस मुद्दे पर कांग्रेस का भी साथ नहीं मिल रहा है. महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेता संजय निरूपम ने ट्वीट किया कि कंगना का ऑफिस अवैध था या उसे डिमॉलिश करने का तरीका? क्योंकि हाई कोर्ट ने कार्रवाई को गलत माना और तत्काल रोक लगा दी. पूरा एक्शन प्रतिशोध से ओत-प्रोत था. लेकिन बदले की राजनीति की उम्र बहुत छोटी होती है. कहीं एक ऑफिस के चक्कर में शिवसेना का डिमॉलिशन न शुरू हो जाए.

    संजय राउत ने दी ये प्रतिक्रिया

    वहीं, कंगना रनौत के साथ जारी विवाद के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने बयान दिया है. बीएमसी द्वारा लिए गए एक्शन पर संजय राउत ने कहा कि वो सरकार का एक्शन है, उसमें मेरा कोई लेना देना नहीं है. कंगना द्वारा शिवसेना को बाबर की सेना कहने पर संजय राउत ने कहा कि बाबरी तोड़ने वाले ही हम लोग हैं, तो हमें क्या कह रहे हैं.

  • कार के शुभारभ में ब्रेक की जगह दबा दिया एक्सेलेटर , फिर जो हुआ….

    कार के शुभारभ में ब्रेक की जगह दबा दिया एक्सेलेटर , फिर जो हुआ….

    कार खरीदना हर परिवार का सपना होता है। ऐसे ही एक इंदौर के परिवार के कार खरीदने के दौरान जो हादसा हुआ उसे जानकर आप चौक जायगे। 
    शोरूम में कार खरीदने के बाद सास ने अपनी बहू को कार का शुभारंभ करने को कहा।  बहू ने जैसे कार को थोड़ा आगे बढ़या उसके के बाद उसने रोकने के लिए ब्रेक की जगह एक्सेलेटर को दबा दिया। कार सीसे की दीवार तोड़कर 3 फिट आगे दूसरे कार पर जा गिरी। 

    बतया गया है की , इस दौरना किसी को ज्यादा चोट नहीं आई पर पाछो की कार नुक्सान अच्छा-खासा  हो गया है। जिस कार ने तकर मरी उसकी कीमत 7 लाख रूपए है। दूसरे कार की कीमत 15 लाख रूपए है।  
    दोनों गाड़ियों का बीमा कवर होने की वजह से परिवार को ज्यादा आर्थिक नुकसान नहीं हुआ लेकिन शोरूम को हुए नुकसान की भरपाई परिवार और शोरूम मालिक ने 50-50 फीसदी देकर किया. शोरूम संचालक ने परिवार की जानकारी देने से इनकार कर दिया।

  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस बिग्रेड महिला यूथ विंग की ब्लॉक अध्यक्ष बनी श्रीमती ललिता पटेल

    भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस बिग्रेड महिला यूथ विंग की ब्लॉक अध्यक्ष बनी श्रीमती ललिता पटेल

    खरसिया। भारतीय राजनीति में महिलाओं की भूमिका सर्वोपरि बन गई है वही हर क्षेत्र में बराबर की भागीदारी देखने को मिल रही है इसी तारतम्य में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस बिग्रेड महिला यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत कालसी जी राष्ट्रीय अध्यक्ष आकांक्षा जान छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश अनंत जी प्रदेश अध्यक्ष प्रमिला सोनवानी जी प्रदेश उपाध्यक्ष साधना सिंग जी जिलाध्यक्ष रायगढ़ श्रीमती अनुसूया चौहान जी की अनुशंसा पर ग्राम पंचायत बड़े देवगांव निवासी श्रीमती ललिता पटेल पति रति राम पटेल जी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ब्रिगेड महिला यूथ विंग की खरसिया का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया नियुक्ति के पश्चात श्रीमती ललिता पटेल ने कहा की जो भी जिम्मेदारी पार्टी ने उन्हें दी है उस पर पूरी तरह खरा उतरने की प्रयास करूंगी तथा छत्तीसगढ़ के सरकार की योजनाओं सहित महिलाओं के उत्थान के लिए प्रयास करूंगी साथ ही ब्लॉक के अन्य सदस्यों की भी नियुक्ति की गई जो इस प्रकार हैं उपाध्यक्ष श्रीमती कृतिका यादव पति मोती लाल यादव (बड़े देवगांव) महामंत्री श्रीमती नीलम साहू पति नकुल प्रसाद साहू( हालाहुली) महामंत्री श्रीमती अनु उरांव पति रामायण उरांव (बड़ेदेवगांव) सचिव श्रीमती बबीता भारद्वाज पति जीतराम भारद्वाज (गाड़ा बोरदी) सचिव श्रीमती चंदन राठौर पति उमेश कुमार राठौर (हालाहुली) कोषाध्यक्ष श्रीमती सोना देवी यादव पति पंचराम यादव (हालाहुली) सह.सचिव श्रीमती निर्मला पटेल पति स्वर्गीय श्री खगेश्वर प्रसाद पटेल (बड़े देवगांव) सदस्य श्रीमती राधिका उरांव पति राजकुमार उरांव (बड़ेदेवगांव) सदस्य श्रीमती तीज रानी पति सुरेंद्र कुमार महेश(गोंड बोरदी) सदस्य श्रीमती प्रमेश्वरी पटेल पति मनहरण पटेल (बड़ेदेवगांव) सदस्य श्रीमती भुवन पटेल पति भारत लाल पटेल (बड़े देवगांव) सदस्य श्रीमती राजेश्वरी राठौर पति अनिरुद्ध कुमार राठौर (डूमर भट्ठा) सदस्य श्रीमती साधमती लहरें पति पुनीराम लहरें (बड़े देवगांव) सदस्य श्रीमती कमला साहू पति नरेश कुमार साहू (बड़े देवगांव) उपस्थित थे।

  • झोला छाप डॉक्टर इलाज नहीं कर सकते- कलेक्टर भीम सिंह…. समाजसेवी संस्थाओं से कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों के भोजन व्यवस्था के लिये सहयोग की अपील

    झोला छाप डॉक्टर इलाज नहीं कर सकते- कलेक्टर भीम सिंह…. समाजसेवी संस्थाओं से कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों के भोजन व्यवस्था के लिये सहयोग की अपील

    रायगढ़। कलेक्टर श्री भीम सिंह ने आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूरे जिले में बीएमओ के माध्यम से लोगों को जागरूक करें कि कोरोना जैसी गंभीर बीमारी के प्रति लोग सतर्कता बरतें और अपना इलाज स्थानीय शासकीय अस्पतालों में ही करावें, झोला छाप डॉक्टरों के पास न जाये और यदि कोई झोला छाप डॉक्टर लोगों का इलाज करते हुये पाया जाता है तो उसके विरूद्ध पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जावेगी, उन्होंने कहा कि प्राय: लोग लापरवाही से स्थानीय स्तर पर दवाई खरीद कर या झोला छाप डॉक्टरों से इलाज कराके अपनी हालत खराब कर लेते है। ऐसी स्थिति में कोरोना संक्रमित व्यक्ति को समयाभाव के कारण उचित इलाज नहीं मिल पाता। कलेक्टर श्री सिंह ने कोरोना संक्रमित मरीज की मृत्यु होने पर उस व्यक्ति का स्वास्थ्य कितने दिनों पूर्व खराब हुआ और कब अस्पताल आया, इसकी पूर्ण जानकारी तैयार करने तथा मृत्यु के कारणों का पता लगाकर मृत व्यक्ति के परिजनों तथा स्थानीय निवासियों को बताने को कहा कि संक्रमित व्यक्ति यदि पहले अस्पताल पहुंचता तो उसकी जान बच सकती थी। उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज हेतु पर्याप्त बेड उपलब्ध है। सभी मरीजों के इलाज की व्यवस्था शासन द्वारा की गई है।
    कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि कोविड अस्पतालों में मरीजों की देखभाल तथा वहां की व्यवस्थाओं के लिये डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। मरीजों को प्रदान किये जाने वाला नाश्ता तथा भोजन के क्वालिटी की जांच खाद्य विभाग के अधिकारी तथा नोडल अधिकारी स्वयं करते है। साथ ही मरीजों के कक्ष में साफ-सफाई, गर्म पानी हेतु गीजर की व्यवस्था भी की गई है। इन अस्पतालों में मरीजों के लिये टीवी भी लगाये जा रहे है। उन्होंने रायगढ़ के समाज सेवी संस्थाओं से कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिये भोजन व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है। समाजसेवी संस्थाओं के प्रबंधक जो सहयोग करना चाहते है वे प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क कर सकते है।


    कलेक्टर श्री सिंह ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या तथा रिक्त बेड संख्या की जानकारी प्रतिदिन मीडिया बुलेटिन के साथ सार्वजनिक करने के निर्देश दिये और कोरोना संक्रमण का इलाज तथा बचाव के बारे में जानकारी शहरी तथा ग्रामीण व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिये समाचार पत्रों तथा स्थानीय न्यूज चेनलों के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये। उन्होंने विकासखण्ड स्तर के सभी ग्रामीण इलाकों में पाम्पलेट वितरण तथा वाल रायटिंग (दीवार लेखन)कराये जाने के भी निर्देश दिये और जिले में कंट्रोल रूम स्थापित करने तथा दो टेलीफोन/मोबाइल नंबर जारी करने के निर्देश दिये जहां से 24 घंटे होम आईसोलेशन में रहने वाला कोरोना संक्रमित व्यक्ति संपर्क स्थापित कर अपनी जानकारी दे सकेगा और डॉक्टर्स से परामर्श कर सकेगा। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी एवं मेडिकल कालेज के अधिकारी उपस्थित थे।

  • महिला रक्षा टीम गूंज अभियान के साथ अब एक्शन मोड में खरसिया पुलिस..सभी प्रमुख चौक चौराहो में सरोजनी राठौर ने वितरित किये पाम्पलेट और लोगो को दी जानकारी……

    महिला रक्षा टीम गूंज अभियान के साथ अब एक्शन मोड में खरसिया पुलिस..सभी प्रमुख चौक चौराहो में सरोजनी राठौर ने वितरित किये पाम्पलेट और लोगो को दी जानकारी……

    खरसिया। महिला रक्षा टीम अब गूंज अभियान के साथ महिला व बच्चो की सुरक्षा के लिए एक्शन मोड में आ गई है यौन हिंसा या घरेलू हिंसा के ज्यादातर ऐसे मामले बदनामी के डर से दर्ज ही नहीं हो पाते जब पीड़िता को अपने पति, परिवार के सदस्य या किसी अन्य परिचित के खिलाफ शिकायत दर्ज करानी हो। इस समस्या के निवारण एवं पीडितों में आत्मविश्वास पैदा करने के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर के मार्गदर्शन पर रायगढ़ पुलिस जिले में ऑपरेशन “गूंज” चला रही है ।



    इस अभियान की मॉनिटरिंग खुद पुलिस कप्तान संतोष सिंह कर रहे है….


    आज खरसिया थाना की महिला डेस्क प्रभारी सरोजनी राठौर के नेतृत्व में उनकी टीम के द्वारा इस अभियान का आगाज किया गया, इस दौरान रास्ते मे सभी आवागमन करने वालो को पापम्प्लेट बाटा गया और इस अभियान के विषय में जानकारी दी गई,
    महिला डेस्क प्रभारी सरोजनी राठौर ने बताया कि गूंज अभियान से महिला और बच्चे अपनी आपबीती बेझिझक महिला रक्षा टीम को बताएँगे और उनकी समस्या का निराकरण किया जाएगा।


    इस अभियान में खरसिया थाना की महिला डेस्क प्रभारी सरोजनी राठौर और उनकी टीम की महिला आरक्षक सरोजनी गोंड़, महिला आरक्षक तारामणि एक्का ने खरसिया नगर सहित गांव गांव में जाकर इस अभियान के संबंध में महिलाओं तथा बच्चों को जानकारी दी।

  • कंगना रनौत को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दी वाई श्रेणी की सुरक्षा!

    कंगना रनौत को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दी वाई श्रेणी की सुरक्षा!

    बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली है. सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने कंगना को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है. दरअसल, कंगना रनौत और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच जुबानी जंग तेज हो गई थी. संजय राउत ने कंगना को मुंबई न आने की नसीहत दी थी. इस पर कंगना ने मुंबई आने का चैंलेंज किया था।

  • कौन बनेगा करोड़पति में होने वाला है एक बड़ा बदलाव, जानिए क्या…

    कौन बनेगा करोड़पति में होने वाला है एक बड़ा बदलाव, जानिए क्या…

    टीवी जगत के मशहूर कार्यक्रमों में से एक कौन बनेगा करोड़पति 12वां सीजन शुरू होने वाला है। टीवी सीरियल के प्रोमो तो पहले ही जारी हो चुके हैं और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी खत्म हो गई है।
    कुछ महीने पहले केबीसी की हॉटसीट के लिए कंटेस्टेंट चयन की प्रक्रिया शुरू हुई थी और लोगों से हर रोज सवाल पूछा गया था। अब शो के प्रोमो शूट हो गए हैं और अब शो भी शूट होने जा रहा है।
    खास बात ये है कि सोनी टीवी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इसकी जानकारी दे दी है। सोनी टीवी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस शो की शूटिंग 7 सितंबर से शुरू होने वाली है। साथ ही केबीसी के सेट की तस्वीरें भी शेयर की गई है।

    दरअसल, कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से इस बार ऑडियंस की एंट्री सेट पर नहीं होगी और बिना ऑडियंस के ही शूट किए जा सकते हैं। वैसे द कपिल शर्मा शो के एपिसोड भी बिना ऑडियंस के ही शूट किए जा रहे हैं।


    इसके बाद खबरें आ रही हैं कि बिना ऑडियंस के शो शूट होने से ऑडियंस पोल की लाइफलाइन भी खत्म की जा सकती है। इसके स्थान पर अब दूसरी लाइफलाइन शुरू की जाने वाली है।

    हालांकि, अभी तक इस लाइफलाइन को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस बार शो के सेट को लेकर नियम बनाए गए हैं। बताया जा रहा है कि कंटेस्टेंट अपने साथ परिवार के किसी एक सदस्य को ला सकते हैं, लेकिन उनके बैठने की अलग व्यवस्था की गई है। साथ ही सेट पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा।


    वहीं, कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर अमिताभ बच्चन के साथ शूटिंग में खास ध्यान रखा जा रहा है। दरअसल, अमिताभ बच्चन हाल ही में कोरोना वायरस से जंग जीतकर ठीक हुए हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने भी सेट की तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें दिख रहा था कि सेट पर मौजूद सभी लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया हुआ है और पीपीई किट पहनकर शूटिंग काम कर रहे हैं।

  • कन्नड़ फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी ड्रग्स की सप्लाई के आरोप में गिरफ्तार…

    कन्नड़ फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी ड्रग्स की सप्लाई के आरोप में गिरफ्तार…

    कन्नड़ फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी (Ragini Dwivedi) को गिरफ्तार कर लिया गया है. रागिनी के बेंगलुरु स्थित घर पर आज (शुक्रवार) क्राइम ब्रांच ने छापा मारा था. ड्रग्स की सप्लाई, इस्तेमाल और खरीद फरोख्त के मामले में रागिनी से टीम पूछताछ कर रही है. एक अन्य आरोपी विरेन खन्ना को भी गिरफ्तार किया गया है. विरेन को दिल्ली से अरेस्ट किया गया है. विरेन बड़ी-बड़ी पार्टियों का आयोजन करता था, जिसमें ड्रग्स का इस्तेमाल किया जाता था. आरोपी को 4 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है. ड्रग्स मामले में रागिनी को मिलाकर अब तक कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

    ड्रग्स के अवैध व्यापार के सिलसिले में एक सरकारी कर्मचारी और एक रियल एस्टेट के व्यापारी की गिरफ्तारी के बाद रागिनी का नाम सामने आया था. पुलिस का कहना है कि इन लोगों को एक विदेशी मूल का नागरिक ड्रग सप्लाई करता था, जिसकी पहचान कर ली गई है, हालांकि अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है.रागिनी द्विवेदी एक जमाने में कन्नड़ फिल्मों की बड़ी स्टार थीं. अब बेंगलुरु पुलिस की सेंट्रल क्राइम ब्रांच उनसे ड्रग्स के कारोबारियों से रिश्ते की जांच कर रही है. उनके दोस्त और सरकारी कर्मचारी रवि की गिरफ्तारी के बाद रागिनी को क्राइम ब्रांच ने बुलाया था लेकिन रागिनी नहीं आईं. उन्होंने ट्वीट कर कुछ वक्त मांगा था।

    उन्होंने लिखा, ‘एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते मेरा यह फर्ज है कि मैं क्राइम ब्रांच की जांच में सहयोग करूं मैं कुछ भी छुपाना नहीं चाहती.रागिनी द्विवेदी एक जमाने में कन्नड़ फिल्मों की बड़ी स्टार थीं. अब बेंगलुरु पुलिस की सेंट्रल क्राइम ब्रांच उनसे ड्रग्स के कारोबारियों से रिश्ते की जांच कर रही है. उनके दोस्त और सरकारी कर्मचारी रवि की गिरफ्तारी के बाद रागिनी को क्राइम ब्रांच ने बुलाया था लेकिन रागिनी नहीं आईं. उन्होंने ट्वीट कर कुछ वक्त मांगा था. उन्होंने लिखा, ‘एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते मेरा यह फर्ज है कि मैं क्राइम ब्रांच की जांच में सहयोग करूं मैं कुछ भी छुपाना नहीं चाहती।’

    सवाल ये है कि रागिनी की ड्रग तस्करी और बिक्री में क्या भूमिका है. बेंगलुरु पुलिस के कमिश्नर कमल पंत ने फिलहाल इस बारे में जानकारी देने से इंकार कर दिया. दरअसल कन्नड़ फिल्मों के जाने-माने प्रोड्यूसर इंद्रजीत लंकेश खुद सेंट्रल क्राइम ब्रांच के पास पहुंचे थे उन्होंने कन्नड़ फिल्म उद्योग से जुड़े जाने-माने 15 लोगों के नाम क्राइम ब्रांच को बताए थे. वह दो बार पुलिस को अपना बयान दे चुके हैं।