Blog

  • 4 IPS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, यहां देखें लिस्ट….

    4 IPS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, यहां देखें लिस्ट….

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक 4 IPS को इधर से उधर किया है। जिसमें आशुतोष सिंह, SP, सारंगढ़-बिलाईगढ़। पारूल माथुर, DIG, छसबल, सरगुजा रेंज। प्रखर पांडे, DIG, ACB कार्यालय रायपुर। राजेश कुकरेजा, सेनानी, प्रथम वाहिनी, छसबल भिलाई ट्रांसफर किया गया है।

  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने किया खरसिया क्षेत्र के थाना, चौकियों का निरीक्षण….

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने किया खरसिया क्षेत्र के थाना, चौकियों का निरीक्षण….

    प्रभारियों को पुराने मामलों के जल्द निकाल के निर्देश, जवानों को अनुशासित रहकर अच्छा कार्य करने किए प्रेरित

    रायग। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा खरसिया तहसील के थाना खरसिया, भूपदेवपुर, छाल, चौकी खरसिया, जोबी और पुलिस सहायता केन्द्र चपले का निरीक्षण किया गया । इस दौरान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खरसिया श्रीमती निमिषा और थाना, चौकी प्रभारी उपस्थित रहे । एक-एक थाने पहुंचकर एसएसपी श्री सदानंद द्वारा प्रभारियों से अपराध और अपराधियों पर की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी लिये और मौजूदा समय में कानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा कर उन्हें महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया है । थानों के निरीक्षण करने पहुंचे एसएसपी श्री सदानंद कुमार को सशस्त्र गार्ड द्वारा सलामी दी गई । थाने में सबसे पहले एसएसपी ने अपराध रजिस्टर जांचा। इसके बाद प्रभारी से पेंडिग मामलों में चर्चा कर जल्द मामलों में अभियोग पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिये । उन्होंने थाना में आने वाले फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुनाने और समय पर शिकायत, रिपोर्ट का निस्तारण करने के निर्देश प्रभारियों को दिया गया ।

    थाने के बीट अधिकारियों को क्षेत्र में अपराधियों पर नियंत्रण एवं निगरानी रख कार्रवाई करने के निर्देश दिए और बोले के अवैधानिक कार्यों की सूचनाओं पर त्वरित रूप से कार्यवाही किया जावे । थाने में विवेचकों और जवानों से चर्चा कर उनके परिवारजनों का कुशलक्षेम जाने । जवानों को अनुशासित रहकर प्रभारी द्वारा दिये गये समस्त कायों का निष्पादन करने एवं किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल अवगत कराने कहा गया । निरीक्षण दौरान सीसीटीएनएस, मुंशी कक्ष, हवालात, आर्म्स रूम आदि का निरीक्षण और थाने में साफ सफाई पर एसएसपी संतुष्टि जाहिर किये। इस दौरान थाना प्रभारी और थाना का स्टाफ मौजूद रहा ।

  • राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन की बदली पहचान, अब इस नाम से जानेगी दुनिया….

    राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन की बदली पहचान, अब इस नाम से जानेगी दुनिया….

    केंद्र  सरकार ने राष्ट्रपति भवन (Rashtrapati Bhavan) में स्थित मुगल गार्डन (Mughal Garden) का नाम बदल दिया है. आजादी के अमृत महोत्सव के मद्देनजर सरकार ने मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान (Amrit Udyan) किया है. 

    गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली में स्थित कई मुगल शासकों के नाम पर बनी सड़कों का भी नाम बदला गया है. इसी कड़ी में औरंगजेब रोड का नाम बदलकर एपीजे अब्दुल कलाम (APJ Abdul Kalam) रोड किया गया था. 

    31 जनवरी से 26 मार्च तक खुला रहेगा मुगल गार्डन
    राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि इस साल 31 जनवरी से 26 मार्च तक जनता के लिए अमृत उद्यान (मुगल गार्डन) खुला रहेगा. इसके बाद  28 मार्च को सिर्फ किसानों के लिए और 29 मार्च को दिव्यांग जनों के लिए ये गार्डन खोला जाएगा. इसके बाद 30 मार्च को पुलिस, सुरक्षा बल और सेना के परिवारों को गार्डन में एंट्री मिलेगी. 

    इस दौरान विजिटर यहां पर मौजूद खूबसूरत फूलों का आनंद ले सकेंगे. गौरतलब है कि अमृत उद्यान (मुगल गार्डन) में 12 तरह के खूबसूरत ट्यूलिप के फूल हैं. गार्डन जल्द ही आम लोगों के लिए खुलने वाला है. इस गार्डन में कई तरह के खूबसूरत फूल और पौधे लगाए गए हैं. इनमें से ट्यूलिप और गुलाब के फूल लोगों के आकर्षण का बड़ा केंद्र हैं.

    ऑनलाइन पास के जरिए मिलेगी एंट्री
    राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि अमृत उद्यान में उन्हीं लोगों को जाने की इजाजत होगी, जो लोग ऑनलाइन अग्रिम बुकिंग के जरिए पास लेकर आएंगे. एहतियात के तौर पर वॉक-इन एंट्री की सुविधा नहीं होगी. गौरतलब है कि पिछले साल भी वॉक-इन एंट्री की सुविधा नहीं थी. तब भी अग्रिम ऑनलाइन बुकिंग करने वालों को ही गार्डन में जाने की इजाजत दी गई थी.

    ये है गार्डन में जाने का समय
    गार्डन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुला रहेगा. अमृत उद्यान में जाने के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक 7500 लोगों के लिए ही टिकट जारी किए जाएंगे. इसके बाद 12 से शाम के चार बजे तक गार्डन में जाने के लिए एक फिर से 10 हजार लोगों को पास जारी किए जाएंगे. यह राष्ट्रपति भवन में उद्यान भवन की तरह होगा.

  • पुलिस थाना तमनार के दूसरे मामले में भी सुप्रीम कोर्ट ने आशुतोष वोहिदार की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए गृह सचिव को किया तलब….

    पुलिस थाना तमनार के दूसरे मामले में भी सुप्रीम कोर्ट ने आशुतोष वोहिदार की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए गृह सचिव को किया तलब….

    रायगढ़ । सुप्रीम कोर्ट में डायरी नंबर 2871/2023 की सुनवाई होने पर पुलिस थाना तमनार के अपराध क्रमांक 149/2022 धारा 384, 506, 34 भा0दं0वि0 के आरोपी आशुतोष वोहिदार की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाते हुए छत्तीसगढ़ सरकार के गृह सचिव से जवाब तलब किया है। यह दूसरा मौका है, जब थाना तमनार के प्रकरण में गिरफ्तारी पर देश की शीर्ष अदालत ने रोक लगाई है।

    आरोपी आशुतोष वोहिदार की ओर से उपरोक्त याचिका मिश्रा चेम्बर के सीनियर एडवोकेट अशोक कुमार मिश्रा-आशीष कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में सुप्रीम कोर्ट में पेश कराई गई है, जिसमें यह आरोप लगाया गया है कि दौलत सिंह नामक एक मृत व्यक्ति के नाम पर फर्जी आदमी खड़ा करके उद्योगपति राकेश जिन्दल ने उस मरे हुए आदमी की जमीन की रजिस्ट्री जिन्दल कंपनीके नाम पर करा लिया और उसी नकली आदमी को मुर्दा दौलत सिंह का नाम देकर जिन्दल कंपनी के नाम पर जमीन का नामातंरण भी करा लिया, जिसकी शिकायत करने पर तत्कालीन थाना प्रभारी जी.पी. बंजारे ने करोड़पति व्यापारी राकेश जिंदल को बचाने के लिये शिकायतकर्ता आशुतोष वोहिदार के ही खिलाफ अनेकों फर्जी मामला तैयार कर दिया ताकि कोई भी आदमी राकेश जिंदल के अपराध की रिपोर्ट करने की हिम्मत न कर सके ।
    याचिका में यह प्रमाण भी पेश किया गया है कि थानेदार बंजारे ने राकेश जिंदल के विरुद्ध रिपोर्ट करने वाले सरदार महेन्द्र पाल को भी इसी मामले में अवैध रूप से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था, जिसके कारण छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से थानेदार बंजारे को जमानती वारंट जारी कर तलब किया गया था एवं अवैध गिरफ्तारी का उपरोक्त मामला अभी भी छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में लंबित है।
    सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिये गए उपरोक्त आदेश के संबंध में मिश्रा चेम्बर के सीनियर एडवोकेट अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि पूरे जिले में यह आम धारणा बन गई है कि मुर्दे के नाम पर नकली आदमी खड़ा करके फर्जी रजिस्ट्री कराने वाले अपराधी राकेश जिंदल के विरुद्ध जो भी व्यक्ति रिपोर्ट करता है , उसके विरुद्ध पुलिस द्वारा फर्जी मामला बना दिया जाता है, जिसके कारण जिन्दल के खौफ से पूरा इलाका दहशत में है और इसी दहशत की छत्र-छाया में मुर्दे को जिन्दा बताकर एवं मुर्दे के स्थान पर नकली आदमी खड़ा करके उसकी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराने के गंभीर अपराध का अपराधी राकेश जिंदल तो खुलेआम घूम रहा है , जबकि इस अपराध को उजागर करने वाले गवाह जेल भेजे जा रहे हैं, ऐसी परिस्थिति में सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश भारत में कानून का अस्तित्व होेने का आभास कराता है एवं यह आदेश रायगढ़ जिला की पुलिस के लिये भी एक उदाहरण बनेगा, जो अपराधी की हैसियत और चेहरा देखकर गिरगिट की तरह रंग बदलती है।
    आपको बता दें कि पुलिस थाना तमनार के ही अपराध क्रमांक 175/2022 धारा 509 बी, 506 भा0दं0वि0 में आरोपी आशुतोष वोहिदार की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व में 2 जनवरी से रोक लगा रखा है एवं उस प्रकरण में भी आरोपी ने जिंदल के इशारे पर उसे थानेदार जी0पी0 बंजारे द्वारा फंसाने का आरोप लगाया है।
    सुप्रीम कोर्ट से राहत पाने वाले आशुतोष वोहिदार ने इस बारे में पूछे जाने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बताया कि जिन्दल के पैसे के सामने झुक कर रायगढ़ जिला की पुलिस जिस तरह पक्षपात पूर्ण कार्यवाही कर रही थी उसे देखकर कानून से उसका विश्वास ही उठ गया था लेकिन आज उसे महसूस हुआ है कि अभी भी भारत में कानून जिन्दा है।

  • जलवा पार्टी में पहुंची रायगढ़ सांसद, शिशु को दिया आशीर्वाद…

    जलवा पार्टी में पहुंची रायगढ़ सांसद, शिशु को दिया आशीर्वाद…

    खरसिया। खरसिया नगर की प्रतिष्ठित फर्म बिहारीलाल दयाकिशन परिवार के द्वारा आयोजित जलवा कार्यक्रम में रायगढ़ सांसद गोमती साय, भाजपा नेता और पूर्व आईएएस ओपी चौधरी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने सम्मिलित होकर नवजात शिशु को आशीर्वाद प्रदान किया।

    उक्त जलवा कार्यक्रम भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर महामंत्री सौरभ अग्रवाल के चाचा राजकमल अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी ट्विंकल अग्रवाल के सुपुत्र कैरी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में नगर के कन्या विवाह भवन प्रांगण में आयोजित किया गया था।

    इस अवसर पर बिहारीलाल दयाकिशन परिवार, भाजपा नगर अध्यक्ष सतीश अग्रवाल सहित नगर के गणमान्य नागरिक और भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी समारोह में सम्मिलित होकर शिशु को आशीर्वाद प्रदान किया एवं परिवार के सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

  •  रेल मंत्री जी! आपकी चेतावनी का कोई भी असर SECR के अधिकारियों पर नहीं पड़ता… जीएम मैच देखने सैलून लेकर रायपुर आते है, अब बिलासपुर डीआरएम पिकनिक मनाने मैनपाट गए….

     रेल मंत्री जी! आपकी चेतावनी का कोई भी असर SECR के अधिकारियों पर नहीं पड़ता… जीएम मैच देखने सैलून लेकर रायपुर आते है, अब बिलासपुर डीआरएम पिकनिक मनाने मैनपाट गए….

    रायपुर। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने पिछले दिनों रेलवे अधिकारियों को सैलून का दुरूपयोग न करने की चेतावनी दी थी. लेकिन रेल मंत्री की चेतावनी का कोई भी असर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के अधिकारियों पर नहीं पड़ता है. वो इसलिए क्योंकि रेल मंत्रालय सैलून का दुरूपयोग करने वाले अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं करती है. पिछले दिनों जोन के जीएम सैलून लेकर अपने परिवार के साथ क्रिकेट मैच देखने के बाहने रायपुर आए थे, अब बिलासपुर डीआरएम अपने परिवार के साथ निरीक्षण के बहाने पिकनिक मनाने मैनपाट गए है।

    रेल मंत्रालय से आए सीआरएस के साथ उन्होंने झलवारा-न्यू कटनी सेक्शन का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया. इसके बाद सीआरएस रवाना हो गए और वे निरीक्षण के बहाने मैनपाट के लिए रवाना हो गए है. उनका सैलून वर्तमान में अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में खड़ा है. मैनपाट में निरीक्षण के बहाने पिकनिक जाने वाले बिलासपुर डीआरएम प्रवीण पांडे कोई पहले अधिकारी नहीं है. इससे पहले आरपीएफ के आईजी अपने परिवार और तत्कालीन सीनियर डीसीएस अपने परिवार के साथ यहां पिकनिक मनाने गए थे।

  • पीएम मोदी ने रायगढ़ के मिलेट कैफे को सराहा… कैफे में मिलता है रागी से बना चीला, इडली, डोसा और मोमोज

    पीएम मोदी ने रायगढ़ के मिलेट कैफे को सराहा… कैफे में मिलता है रागी से बना चीला, इडली, डोसा और मोमोज

    रायपुर। रायगढ़ के नटवर स्कूल के पास एक मिलेट कैफे चल रहा है। यूं तो कई खूबियों के कारण यह अपने आप में अनूठा कैफे है। इस कैफे में रागी, कोदो, कुटकी जैसे मोटे अनाजों से बने लजीज व्यंजन परोसे जाते हैं। जिसमें स्वाद के साथ सेहत की जुगलबंदी होती है। इस कैफे को प्रदेश के पहले मिलेट कैफे होने का गौरव हासिल है, जिसके संचालन का जिम्मा पूरी तरह महिलाओं के हाथों में है। आज इसकी पहचान में एक नई खासियत जुड़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ कार्यक्रम में इसका जिक्र कर इस मिलेट को बढ़ावा देने की पहल को सराहा। उन्होंने देशवासियों। से कहा कि जब छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जाने का मौका मिले तो मिलेट कैफे जाकर वहां के व्यंजनों का आनंद जरूर उठाएं। इस कैफे में रागी से बने पास्ता, चीला, इडली, मंचूरियन, मोमोज, पिज्जा, नूडल, दोसा, कोदो से बनी बिरयानी का स्वाद लिया जा सकता है ।

    उल्लेखनीय है कि मोटे अनाजों के उत्पादन और उपभोग को प्रोत्साहित करने के लिए वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट ईयर के रूप में मनाया जा रहा है।

    गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रागी, कोदो, कुटकी जैसे मोटे अनाजों और लघु धान्य फसलों की पैदावार बढ़ाने, इनकी खरीदी की अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित करने और इनकी प्रोसेसिंग कर इन्हें शहर के बाजारों तक पहुंचाने के लिए मिशन-मिलेट शुरू किया गया है। राज्य सरकार ने कोदो, कुटकी और रागी का समर्थन मूल्य तय करने के साथ-साथ राजीव गांधी किसान न्याय योजना के दायरे में इन्हें भी शामिल किया है। प्रदेश के 14 जिलों को इस मिशन में शामिल किया गया है। इसके लिए इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मिलेट रिसर्च हैदराबाद से एमओयू किया गया है। एमओयू के अंतर्गत इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मिलेट रिसर्च हैदराबाद छत्तीसगढ़ में कोदो, कुटकी एवं रागी की उत्पादकता बढ़ाने, तकनीकी जानकारी, उच्च क्वालिटी के बीज की उपलब्धता और सीड बैंक की स्थापना के लिए सहयोग और मार्गदर्शन दे रहा है।

    छत्तीसगढ़ में कोदो, कुटकी, रागी की समर्थन मूल्य पर की जा रही है खरीदी

    गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में मिलेट्स को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में कोदो, कुटकी और रागी का ना सिर्फ समर्थन मूल्य घोषित किया गया अपितु समर्थन मूल्य पर खरीदी भी की जा रही है। इस पहल से छत्तीसगढ़ में मिलेट्स का रकबा डेढ़ गुना बढ़ा है और उत्पादन भी बढ़ा है। मुख्यमंत्री की पहल पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में विधायकों और मीडिया के लिए मिलेट्स से बने व्यंजनों को बढ़ावा देने के लिए दोपहर भोज का भी आयोजन किया जा चुका है। छत्तीसगढ़ में मिलेट कैफे भी प्रारंभ हो चुका है। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के नथिया-नवागांव में मिलेट्स का सबसे बड़ा प्रोसेसिंग प्लांट भी स्थापित किया जा चुका है। मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए गौठानों में विकसित किए जा रहे रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में मिलेट्स प्रोसेसिंग प्लांट लगाए जा रहे हैं।

    सदियों पुराने सेहतमंद खानपान की शैली को फिर से मिल रहा प्रोत्साहन

    कई पीढिय़ों से रागी, कोदो जैसे अनाज हमारे आहार का प्रमुख हिस्सा हुआ करता था। किंतु आज इनका उपयोग सीमित हो गया है। ये अनाज सेहत के लिए जरूरी बहुत से पोषक तत्वों से युक्त होते हैं। इस कैफे से लोगों को इन अनाजों से तैयार व्यंजन के रूप में सेहतमंद विकल्प मिलेंगे। इस मिलेट कैफे की शुरुआत मई 2022 में की गई है।

    मिलेट कैफे से महिला उद्यमिता को मिल रहा है बढ़ावा

    इस कैफे की शुरुआत जिला प्रशासन की पहल व सहयोग से हुआ है। इसका संचालन विकास संघ महिला समूह द्वारा किया जा रहा है। इसमें तकनीकी सहयोग महिला बाल विकास विभाग और ट्रांसफॉर्मिंग रूरल इंडिया फाउंडेशन द्वारा दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में पहली बार महिला स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए महिला समूहों के लिए मिलेट्स आधारित कैफे की शुरुआत की गयी है।

  • केन्द्रीय बजट पेश: मंत्री निर्मला सीतारमण की बजट में किसानों और PAN को लेकर बड़ी घोषणा, रेलवे का होगा कायापलट….

    केन्द्रीय बजट पेश: मंत्री निर्मला सीतारमण की बजट में किसानों और PAN को लेकर बड़ी घोषणा, रेलवे का होगा कायापलट….

    इनकम टैक्स पर सबसे बड़ी राहत

    नई इनकम टैक्स व्यवस्था के तहत अब 3 लाख रुपये तक के आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा. 3 से 6 लाख रुपये तक के इनकम पर 5 फीसदी टैक्स देना होगा. 6 से 9 लाख रुपये तक के आय पर 10 फीसदी, 9 से 12 लाख रुपये तक के आय पर 15 फीसदी, 12 से 15 लाख रुपये तक के आय पर 20 फीसदी और 15 लाख रुपये से ज्यादा आय पर 30 फीसदी इनकम टैक्स देना होगा.

    लाख रुपये तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं

    वित्त मंत्री ने कहा कि अब 7 लाख रुपये तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं लगेगा. ये न्यू टैक्स रिजीम के तहत दी जाएगी. 

    कल आया था इकोनॉमिक सर्वे

    ये बजट कल के आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey) के बाद और अहम हो जाता है क्योंकि इसमें वित्त वर्ष 2023-24 के लिए जीडीपी (GDP) के 6 फीसदी से 6.8 फीसदी के बीच रहने का का अनुमान है. वित्त मंत्री के साथ ये बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister) के लिए भी एक चुनौती हो सकता है कि कैसे वो अगले साल यानी 2024 के आम चुनाव से पहले जनता को भरोसा दिला पाते है कि उनकी सरकार ही देश के आर्थिक विकास के लिए सबसे सही पसंद है.

    बजट पर पूरे देश की निगाहें

    आज सुबह 11 बजे जब वित्त मंत्री बजट भाषण को शुरू करेंगी तो पूरे देश की निगाहें तो उन पर होंगी ही, विदेशी निवेशकों को भी भारत के बजट से कई  तरह की सकारात्मक उम्मीदें है, क्योंकि कल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत के बजट पर पूरी दुनिया की नजर है. 

    इस साल लोकलुभावन बजट की उम्मीद

    लोगों का मानना है कि अगले साल होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर मोदी सरकार का ये बजट लोकलुभावन होने वाला है. वित्तीय एक्सपर्ट्स भी कह रहे हैं कि सरकार टैक्स छूट से लेकर कृषि, रक्षा, एजूकेशन, हेल्थकेयर, इंडस्ट्री, रेलवे और लगभग सभी अहम क्षेत्रों के लिए कुछ ऐसे एलान करेगी जो जनता को भरोसा दिलाएंगे कि देश की तरक्की की रफ्तार थमने वाली नहीं है.

    बजट से तय होगी देश की आर्थिक विकास की दशा और दिशा

    2024 के आम चुनाव से पहले देश का आखिरी पूर्ण बजट इस बात को तय करेगा कि भारत की जीडीपी से लेकर वित्तीय घाटे के मोर्चे पर सरकार की तैयारी पुख्ता है या नहीं, इसको लेकर सरकार की क्या योजनाएं हैं और उनपर कैसे काम किया जाएगा.

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) देश के आम बजट (Aam Budget 2023) को पेश करना शुरू किया। वित्त मंत्री ने एक बड़ी घोषणा की है जिसमें यह प्रावधान किया गया है कि जिसमें स्लेब को 7 की जगह 5 कर दिया गया है। टेक्स में भी छूट दिया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था चमकता सितारा है। उन्होंने बताया कि गरीब खाद्यान्न योजना 1 साल के लिए बढ़ाई गई है। वित्त मंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि पैन अब राष्ट्रीय पहचान पत्र के रूप में जाना जाएगा।(BUDGET 2023 LIVE Updates: Big announcement regarding farmers and PAN in Nirmala Sitharaman’s budget, Railways will be transformed)

    वित्त मंत्री ने आगे कहा कि 2014 से सरकार के प्रयासों ने सभी नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाया है। प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से अधिक बढ़कर 1.97 लाख रुपये हो गई है। इन 9 वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था आकार में 10वें से 5वें स्थान पर पहुंच गई है। वित्त मंत्री ने घोषणा की कि युवा उद्यमियों द्वारा कृषि-स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि कोष बनाया जाएगा। वहीं, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मिशन मोड पर काम किया जाएगा।(BUDGET 2023 LIVE Updates: Big announcement regarding farmers and PAN in Nirmala Sitharaman’s budget, Railways will be transformed)

    बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बजट पेश करने की कैबिनेट मंजूरी मिल गई है, जिसके बाद वे संसद पहुंच गई हैं। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बजट को औपचारिक मंजूरी दी।(BUDGET 2023 LIVE Updates: Big announcement regarding farmers and PAN in Nirmala Sitharaman’s budget, Railways will be transformed)

    अगले साल लोक सभा चुनाव होने के चलते मोदी सरकार के लिए यह बजट काफी अहम माना जा रहा है। आम चुनाव से पहले मोदी सरकार का यह आखिरी पूर्ण बजट होने के चलते लोगों और कॉर्पोरेट सेक्टर को भी इससे बड़ी उम्मीदें हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार इस बार बड़े आर्थिक फैसलों के साथ-साथ आम लोगों को भी बड़ी राहत दे सकती है।

  • आईपीएस तबादला…. ये होंगे रायगढ़ के नए कप्तान…

    आईपीएस तबादला…. ये होंगे रायगढ़ के नए कप्तान…

    छत्तीसगढ़ में कुछ देर पहले ही प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। देर रात आईपीएस अधिकारीयों(ips officers) के तबादले का आदेश जारी कर दिया है।
    गृह (पुलिस) विभाग ने 8 आईपीएस अधिकारियों के नाम का आदेश जारी कर दिया गया है।

  • IPS अभिषेक मीणा समेत इतने अफसरों को राज्य सरकार ने दिया नए साल में प्रमोशन…का तोहफा देखिए पूरी लिस्ट…!

    IPS अभिषेक मीणा समेत इतने अफसरों को राज्य सरकार ने दिया नए साल में प्रमोशन…का तोहफा देखिए पूरी लिस्ट…!

    रायगढ़। विगत दिनों मंत्रालय में हुई थी,डीपीसी की बैठक में आईपीएस अधिकारियों के प्रमोशन को हरी झंडी मिल गई थी।जिसमें राज्य सरकार द्वारा प्रमोशन का आदेश किया जारी जिसमें 2010 बैच के IPS अभिषेक मीणा,सदानंद कुमार और गिरीजाशंकर जायसवाल, सहित यह अफसर बनें…एसएसपी